बीजिंग/मास्को/वाशिंगटन डीसी। रूस के विदेश मंत्री सर्गेर्ई लावरोव अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ वार्ता करने के लिए सोमवार को चीन पहुंचे। दोनों देशों ने मानवाधिकार हनन सहित कई मुद्दों पर उनके खिलाफ सख्त नीतियां अपनाने की बाइडन प्रशासन की योजना का मुकाबला करने के लिए अपने संबंधों को मजबूत करने की कोशिशों तेज कर दी हैं। इसी उद्देश्य को लेकर रूसी विदेश मंत्री चीन की यात्रा पर हैं। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने यहां प्रेस वार्ता में बताया कि लावरोव (71) सोमवार और मंगलवार को वांग से वार्ता करेंगे।
सोमवार, 22 मार्च 2021
सीएम उद्धव इस्तीफा दें, रविशंकर ने की मांग
दिल्ली में कहीं न कहीं हमसे चूक हुई: राजनाथ
मद्यपान की उम्र 25 साल से घटाकर 21 कर दी
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने घोषणा की। मंत्रिमंडल ने मद्यपान की उम्र 25 साल से घटाकर 21 साल करते हुए नयी आबकारी नीति को सोमवार को मंजूरी दे दी। नयी नीति के अनुसार, दिल्ली में शराब की नयी दुकानें नहीं खोली जाएंगी और सरकार कोई शराब दुकान नहीं चलायेगी। सिसोदिया ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मंत्रिसमूह की सिफारिश के आधार पर आज मंत्रिमंडल ने नई आबकारी नीति को मंजूरी दी। यह तय किया गया, कि राष्ट्रीय राजधानी में शराब की कोई नयी दुकान नहीं खोली जाएगी और सरकार शराब की कोई दुकान नहीं चलायेगी।
सीएम योगी ने सतर्कता बरतने के दिए निर्देेश
हरिओम उपाध्याय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के प्रति पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए अधिकारियों से कहा है, कि कोरोना से बचाव व उपचार की प्रभावी व्यवस्था बनाए रखी जाए। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के सम्बन्ध में लोगों को निरन्तर जागरूक किया जाए। पब्लिक एड्रेस सिस्टम को पूरी तरह सक्रिय रखते हुए इसके माध्यम से आमजन को संक्रमण से बचाव के बारे में जानकारी दी जाए।
आरटीओ ऑफिस के चक्कर काटने वालों को राहत
अश्वनी उपाध्याय
गाज़ियाबाद। जनपद में बुलंदशहर रोड स्थित स्डंस्ट्रियल एरिया में आरटीओ कार्यालय के चक्कर काट कर परेशान हो चुके लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। 1 मई 2021 से यहाँ के 80 प्रतिशत कार्य ऑनलाइन ही हो जाएंगे। यहाँ तक कि ड्राइविंग लाइसेन्स बनवाने के लिए भी आपको सिर्फ एक बार ही आरटीओ कार्यालय में जाना होगा। वह भी एडवांस में अपनी सुविधा के अनुसार समय चुनने के बाद। वर्तमान में भी काफी सेवाएँ ऑनलाइन हो गईं हैं। वाहन डीलरों को अपने डिजिटल हस्ताक्षर वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। वाहन डीलरों की फाइल ऑनलाइन अप्रूव की जाने लगी है। उनके डिजिटल हस्ताक्षर से कार्य हो जाते हैं। अधिकारियों को दो से तीन दिन में इन फाइलों को अप्रूव करना होता है। अगर कोई फाइल लेट हो रही है तो उसकी देरी का कारण बताना होता है। विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि ड्राइविंग लाइसेंस के लिए भी घर से ऑनलाइन टेस्ट दे सकेंगे। जिन लोगों के पास यह व्यवस्था नहीं होगी वह पास के जन सुविधा केंद्र पर जाकर काम करा सकेंगे। आवेदक को सिर्फ एक बार ऑफिस आना होगा ताकि उसे देखा जा सके कि वह शारीरिक रूप से सही हैं या नहीं। इसके बाद वाहन चलवाकर देखा जाएगा और फिर लाइसेंस जारी किया जाएगा। ऑनलाइन प्रक्रिया होने के कारण अब एनओसी भी आसानी से मिल सकेगी। अभी तक लोगों को इसके लिए भी काफी चक्कर काटने पड़ते थे। ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद कार्यालय में अधिकतर कर्मचारियों के पास कोई काम ही नहीं बचेगा। एआरटीओ प्रशासन विश्वजीत सिंह ने बताया कि हमें ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए कोई तैयारी नहीं करनी हैं। सारी तैयारी एनआईसी लखनऊ द्वारा की जाएगी। जो भी बदलाव होंगे, वहीं से होंगे। हमें शासन के आदेशों का पालन करना है। जहां तक काम ऑनलाइन होने के बाद कर्मचारियों का प्रश्न है, वे जनता की समस्याओं के समाधान करने व अवैध वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए ज्यादा समय निकाल पाएंगे।
क्रान्तिकारी वैचारिक सम्मलेन का हुआ आयोजन
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। जनपद में आज सोमवार को “क्रान्तिकारी वैचारिक सम्मलेन” का आयोजन किया गया। अंशु ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता समाजवादी पार्टी के वरिष्ट नेता राम दुलार यादव रहे। कार्यक्रम में वीरेन्द्र यादव एडवोकेट जिला महासचिव समाजवादी पार्टी जनपद, अवनीश नागर, संजीव भाटी, मनोज पण्डित, बिन्दू राय राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला उत्थान संस्था, देवराज, रवीन्द्र यादव, विकास सिंह, अनिल मिश्र ने विचार व्यक्त किये। सम्मलेन में आये हुए गणमान्य विद्वानों, नवजवान साथियों ने शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें स्मरण किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता राम दुलार यादव ने कहा कि “शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव ने देश को ब्रिटिश साम्राज्य से मुक्ति दिलाने के लिए हँसते-हँसते फांसी के फन्दे को चूम कर शहीद हो गये। आज देश में उनके चित्र और मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उनको स्मरण कर लेते है। लेकिन देश, समाज, व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के बारे में उनके समाजवादी विचार पर एक कदम भी चलना नहीं चाहते”। शहीदे आजम भगत सिंह ने कहा है कि “भारत को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति हमारी पहली लड़ाई है, लेकिन मानव द्वारा मानव के शोषण, विषमता, अन्याय, अत्याचार, रूढ़िवाद, भ्रम, पाखण्ड के विरुद्ध हमारी अन्तिम लड़ाई है”। क्रान्तिकारी दल का मानना था कि सामाजिक स्वतंत्रता, आर्थिक स्वतंत्रता के बिना पूर्ण स्वतंत्रता असंभव है। उनकी डायरी में लिखा यह कथन कि “कोई आदमी इतना धनवान न हो जो जब चाहे किसी को खरीद ले, तथा कोई भी इतना गरीब न हो कि अपने को बेचने पर किसी व्यक्ति के सामने मजबूर हो”। शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव का मानना था कि क्रान्ति सडी-गली व्यवस्था के परिवर्तन का नाम है जो विचार की सान पर तेज होती है। यादव ने कहा कि जिन मूल्यों के लिए स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों ने त्याग और बलिदान दिया। आज देश में भय और नफ़रत का वातावरण बनाया जा रहा है। वर्तमान केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार उन मूल्यों की रक्षा करने में अक्षम सिद्ध हो रही है। राजनीति में धार्मिक पाखण्ड और जातिवाद बढ़ता जा रहा है। सामन्तवादी और अराजक ताकतें बाहुबल और धनबल से लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। भारत 2014 में लोकतंत्र मापदंड में 27वें स्थान पर था। आज 53वें स्थान पर पहुँच गया है, विदेशी सर्वेक्षण में हमारा आर्थिक और राजनैतिक अवमूल्यन ही हुआ है। हम न पूर्ण लोकतंत्र रहे, न पूर्ण विकाशशील देश, आज नवजवानों, छात्रों तथा देश के बुद्धिजीवी गणमान्य लोगों की जिम्मेदारी है कि देश में समता, समानता, न्याय और बंधुत्व के लिए आवाज उठाने तथा सामाजिक और राजनैतिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष के लिए तैयार रहेंगें, तभी हम देश पर अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले महान पुरुषों के स्मरण के अधिकारी होंगें। अंशु ठाकुर ने कहा कि नौजवान साथियों इस सम्मेलन में आकर आप लोगों ने क्रान्तिकारी विचार रखे तथा शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में जाना। हमें इस अवसर पर संकल्प लेना है कि क्रांति की ज्वाला को हम जलाये रखते हुए जातिवाद, शोषण और पाखण्ड से देश को मुक्त कराने के लिए सदैव कार्य करते रहेंगें। किसानों के समर्थन में भी वक्ताओं ने विचार व्यक्त करते हुए सरकार से मांग की, कि उनकी मांग जल्द से जल्द मानें, अहंकार का परित्याग कर तीनों कृषि कानूनों को वापस सरकार ले। वैचारिक सम्मलेन में प्रमुख राम दुलार यादव, अंशु ठाकुर, वीरेन्द्र यादव एडवोकेट, मनोज पण्डित, विक्की सिंह, उपेन्द्र यादव, कृष्णानन्द यादव, मोहम्मद वाशीम, अभिशेष यादव, अखिलेश कुमार शुक्ला, गौरव चौधरी, प्रवीन भाटी, संजीव भाटी, सर्वेश यादव, गुड्डू यादव, उपेन्द्र गुप्ता, सुरेन्द्र यादव, अवधेश यादव, विकास यादव, कुनाल, अंकुर शर्मा, बिन्दू राय, रेनूपुरी, गौरव तिवारी, विकास, धर्मेन्द्र, कुलदीप, देव यादव, विकास साह, अवनीश नगर, शैलेन्द्र विष्ट, ध्रुव तिवारी, देव राज, शिव, विनोद, अजय यादव, राम प्रसाद आदि शामिल रहे।
चुनाव: मतदाताओं की संख्या आबादी से ज्यादा
अश्वनी उपाध्याय
गाज़ियाबाद। जिले में पंचायत चुनाव को लेकर जारी आरक्षण सूची पर अब तक 22 आपत्तियां आ चुकी हैं। आपत्तियों में किसी ने सीट के आरक्षण का आधार गलत बताया है तो किसी ने कहा है, कि वर्तमान में मतदाताओं की संख्या आबादी से ज्यादा है। अगर बच्चों की संख्या भी इसमें जोड़ ली गई तो आबादी की संख्या और अधिक हो जाएगी। अभय त्यागी सोमवार को शाहपुर निज मोरटा गांव से आरक्षण सूची पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए विकास भवन पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके गांव की आबादी 3,152 दिखाई गई है। जबकि वर्तमान में आबादी चार हजार के करीब है। कुछ अन्य लोग भी आपत्ति दर्ज कराने के लिए पहुंचे। उनका कहना है कि शाहपुर निज मोरटा ही नहीं डासना सहित कई अन्य ग्राम पंचायत में आरक्षण सूची तैयार करने के लिए दिखाई गई आबादी से ज्यादा तो वर्तमान में मतदाता हैं। अधिकारियों का कहना है कि आबादी की संख्या बढ़ी है, लेकिन 2011 के बाद जनगणना न होने के कारण आबादी का डाटा पुराना है। इसी वजह से आरक्षण सूची 2011 की जनगणना के आंकड़ों की मदद से तैयार की गई है। इस संबंध में शासनादेश भी जारी हुआ है। जबकि नए आंकड़ों में मतदाताओं की संख्या 2011 के मतदाताओं की संख्या से ज्यादा है। एडीपीआरओ मनोज त्यागी ने कहा कि आरक्षण सूची शासनादेश के आधार पर बनाई गई है। जो आपत्तियां आई हैं, उनका निस्तारण कराकर 26 मार्च को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
खलबली: दिल्ली-रांची स्पेशल से धुआँ निकला
अश्वनी उपाध्याय
गाज़ियाबाद। रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरातफरी मच गई। जब दिल्ली-रांची स्पेशल ट्रेन से धुआँ निकलने लगा। जिला चीफ़ फायर ऑफिसर सुनील सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर 4:50 बजे सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुँच गई। जांच में पता चला कि धुआँ उठने का कारण ट्रेन में लगी आग नहीं था। दरअसल, ट्रेन कि एक बोगी में ब्रेक जाम हो गए थे। टेकनीशियनों की मदद से ब्रेक को ठीक करने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। अभी कुछ दिन पहले ही गाज़ियाबाद रेलवे स्टेशन पर लखनऊ शताब्दी के ब्रेक वैन में आग लग गई थी। हालांकि आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई थी मगर दमकल विभाग की 6 गाड़ियों को आग बुझाने में आधा घंटे से भी ज्यादा का समय लगा था। इस मामले की जांच में ट्रेन की पार्सल वैन में मिले बैटरी, मोबाइल क्लीनर जैसे ज्वलनशील आदि पदार्थ मिले थे। ये सामान दिल्ली से किया गया था। इस मामले में सामान को बुक करने वाले ज्ञानेंद्र पांडेय नाम के व्यक्ति को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है।
अवैध शराब के निर्माण-तस्करी के विरुद्ध अभियान
घटना का सफल अनावरण, 2 चोर किए अरेस्ट
संस्था के प्रदेश सचिव डॉक्टर को लगाईं गई वैक्सीन
माफिया की तरह काम कर रही भाजपा: प्रियंका
सरुपथार। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने असम में सत्तारूढ़ भाजपा पर सोमवार को आरोप लगाया, कि वह माफिया की तरह काम कर रही और सिंडिकेट चला रही है। कांग्रेस महासचिव ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ”राज्य में भगवा पार्टी के दो गुट हैं। दोनों ने ही लोगों के साथ विश्वासघात किया है। कांग्रेस नेता ने असम के भाजपा नेतृत्व की तुलना महाकाव्य महाभारत के पात्र ”धृतराष्ट्र” और ”शकुनी” से की। हालांकि, उन्होंने भगवा पार्टी के उस नेता का नाम नहीं लिया। धृतराष्ट्र को एक दृष्टिहीन शासक के रूप में, जबकि शकुनी को राजनीतिक प्रपंच करने वाले के रूप में जाना जाता है। कांग्रेस नेता ने कहा, ”…असम सरकार में, एक शकुनी मामा जैसे नेता हैं और एक धृतराष्ट्र हैं। दोनों ने ही और भाजपा ने असम के लोगों के साथ छल किया है। प्रियंका ने आरोप लगाया, ”कभी जातीय नायक (जनता के नेता) कहलाने वाले ‘धृतराष्ट्र’ ने छह जातीय समुदायों के साथ छल किया, जिन्हें उन्होंने अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय में शामिल कराने का वादा किया था। ” उन्होंने आरोप लगाया कि एक अन्य नेता ‘शकुनी मामा’ हैं। जो एक भ्रष्ट सरकार चला रहे हैं और जिसने सिर्फ लोगों को ठगा ही है। प्रियंका ने राज्य एवं केंद्र में सत्तारूढ़ दल पर अपना हमला जारी रखते हुए दावा किया, ”भाजपा यह फैसला नहीं कर पा रही है कि मुख्यमंत्री पद के लिए उसकी ओर से उम्मीदवार कौन होगा। वह अपने ही (भाजपा के ही) मुख्यमंत्री का सम्मान नहीं कर पा रही है और नाम नहीं बता रही है। यदि पार्टी (भाजपा) में कोई स्थिरता या एकजुटता नहीं है, तो फिर वह असम में स्थिरता कैसे ला पाएगी और लोगों को स्थिर सरकार वह कैसे दे सकती है?”
मुफ्त राशन का भाजपा ने किया झूठा वादा: ममता
कोतुलपुर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में मुफ्त राशन की आपूर्ति का झूठा वादा कर रही है। जिसे वह ”कभी पूरा नहीं करे। बांकुड़ा जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा को ”बाहरी लोगों की पार्टी” बताया और आरोप लगाया कि वह ”आतंक पैदा करने के लिए राज्य में गुंडों को ला रही है।” बनर्जी ने कहा, ”भाजपा ने मुफ्त राशन देने का झूठा वादा किया। भाजपा के गुंडे आपके घर आकर अपनी पार्टी के लिए वोट मांगेंगे। ये लोग यदि आपको धमकाते हैं तो उन्हें खदेड़ने के लिए अपने घरों के बरतन हाथों में लेकर तैयार रहें।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिलाओं के लिए आदेश जारी कर रही है कि उन्हें क्या पहनना चाहिए, क्या खाना चाहिए। बनर्जी ने कहा, ”वे आपको यह सोचने पर मजबूर करेंगे कि नरेंद्र मोदी बीआर आंबेडकर से बड़े हैं।” बनर्जी ने कहा, ”आपने देखा, कैसे गुजरात में एक क्रिकेट स्टेडियम का नाम मोदी के नाम पर रख दिया गया? एक दिन वे देश का भी नाम बदलकर रख देंगे, वे सार्वजनिक उपक्रमों को निजी हाथों में दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, कि कांग्रेस और वाम दलों की भाजपा के साथ मिलीभगत है। उन्होंने कहा, ”जब मैं विपक्ष में थी तो माकपा के गुंडों ने कोतुलपुर, चोमकैताला, जैरामबाती इलाकों में आतंक फैलाया। उन्होंने मुझ पर हमला किया और अब वे भाजपा के साथ हैं।
बरेली: साइबर अपराधियों ने ठगे 4 लाख रुपये
संदीप मिश्र
बरेली। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को डाक से नापतौल ऑनलाइन शॉपिंग प्रा.लि. वेबसाइट के नाम से रजिस्टर्ड पत्र भेज दिया। जब व्यक्ति ने पत्र खोलकर उसमें निकले कूपन को स्क्रैच किया तो 9 लाख रुपये इनाम जीतने की बात पता चली। इनाम के नौ लाख रुपये पाने के लिए उसने साइबर ठगों के झांसे में आकर सात बार में अलग-अलग टैक्स के नाम पर 4 लाख 3 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। जब ठगी का पता चला तो उसने पुलिस से शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब एक साल बाद कोर्ट के आदेश पर पांच आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बिहारीपुर निवासी शिल्पा ने शिकायत की है कि 18 फरवरी को उनके पति श्याम कुमार के नाम पर नापतौल ऑनलाइन शॉपिंग प्रा.लि. न्यू एलिपोट ब्लॉक कोलकाता से एक रजिस्टर्ड पत्र पहुंचा। यह पत्र विकास कपूर फाइनेंस मैनेजर नापतौल के नाम से भेजा गया था। पत्र खोलने पर लिखा था कि कंपनी की 10वीं वर्षगांठ पर कुछ ग्राहकों का लकी ड्रा में चयन हुआ है जिसमें आप भी शामिल हैं। उसके अंदर एक इनामी स्क्रैच कूपन भी रखा था। जब पति ने कूपन स्क्रैच किया तो 9 लाख 30 हजार रुपये जीतने की बात लिखी थी। उसके साथ एक कोड भी दिया गया था। पत्र में एक वॉट्सएप नंबर भी दिया था। जब उनके पति ने उक्त नंबर पर संपर्क किया तो कहा गया कि एक फार्म भरकर भेज दो। फार्म भरकर भेजने के बाद दूसरे दिन फोन आया और लकी ड्रा की राशि लेने के लिए इनाम की एक प्रतिशत राशि ब्रांच मैनेजर ऋ षि कुमार और सहायक मैनेजर रोहित को देनी होगी। उनके पति ने दोनों के खाते में 9300-9300 रुपये जमा कर दिए। उसके बाद जीएसटी, यूपीएसजीएसटी, ट्रांजेक्शन चार्ज, इंटरसिटी टैक्स चार्ज और अन्य टैक्स के नाम पर सात बार में चार लाख 93 सौ रुपये जमा करा लिए। उसके बाद 19 बार में छोटी-छोटी रकम भेजने का लालच दिया। इतनी रकम उन्होंने गोल्ड लोन लेकर जमा की लेकिन फिर भी इनाम की रकम नहीं आई।
सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के तलाश एवं घेराबंदी अभियान के दौरान शुरू हुये मुठभेड़ में चार अज्ञात आतंकवादी मारे गये। पुलिस के एक प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस बीच अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए शोपियां में एहतियात के तौर पर मोबाइल इंटरनेट सेवा रोक दी गई है। प्रवक्ता ने बताया, कि आतंकवादियों की उपस्थिति की खुफिया सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने सोमवार तड़के शोपियां के मनिहाल गांव में संयुक्त रूप से तलाश एवं घेराबंदी अभियान शुरू किया।
देश में कोरोना के 46,951 नए मामले मिलें
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के मामलों के फिर तेजी से बढ़ने के बीच पिछले 24 घंटे के दौरान 47 हजार के करीब नये मामले सामने आये हैं और दो सौ से अधिक लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 46,951 नये मामले दर्ज किये गये। जबकि, रविवार को यह संख्या 43,846, शनिवार 40,953 और शुक्रवार को 39,726 दर्ज की गई थी। इस अवधि में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 212 दर्ज की गई है। रविवार को यह संख्या 197, शनिवार को 188, शुक्रवार को 154, गुरुवार को 172, बुधवार को 188, मंगलवार को 131 दर्ज की गई थी। इस बीच देश में अब तक चार करोड़ 50 लाख 65 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
राष्ट्रपति ने बिहार स्थापना दिवस की शुभकानाएं दी
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिहार के स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा, “बिहार दिवस पर सभी को, खासकर बिहार के लोगों को बधाई! बिहार में अतीत की धरोहर के साथ वर्तमान का पथ प्रदर्शन भी है। प्राचीनतम गणतंत्र से महात्मा गांधी के चंपारन सत्याग्रह तक की साक्षी रही इस भूमि पर मुझे राज्यपाल की भूमिका निभाने का सौभाग्य मिला है। इस अवसर पर मेरी शुभकामनाएं।”
सड़क हादसे में बाइक सवार 4 लोगों की मौत
भावी पीढ़ियों के लिए 'जल संरक्षण' जरूरी: नायडू
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने जल को जीवन के लिए महत्वपूर्ण और बहुमूल्य बताते हुए सोमवार को कहा कि लोगों को भावी पीढी के लिए इसका संरक्षण करना चाहिये। नायडू ने सदन की कार्यवाही शुरु होने के बाद कहा कि आज विश्व जल दिवस है। जो जल संरक्षण को बढ़ावा देने का संकल्प व्यक्त करता है। सभापति ने वर्षा जल का संरक्षण किये जाने पर जोर देते हुए कहा कि पानी को किसी भी हालत में बर्बाद नहीं किया जाना चाहिये। उन्होंने सांसदों को जल संरक्षण को बढावा देने और इसके संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वेदों में जल के महत्व को बताया गया है। नदियों और तमाम जल स्त्राेतों का संरक्षण जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश में लगातार जनसंख्या बढ़ रही है। दुनियां की जनसंख्या के 16 प्रतिशत लोग भारत में रहते हैं और और विश्व में जल की उपलब्धता का केवल चार प्रतिशत हिस्सा देश में है।
भारत के राष्ट्रपति कोविंद ने जगन्नाथ के दर्शन किए
पुरी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने तीन दिवसीय ओडिशा दौरे के अंतिम दिन सोमवार को अपनी पत्नी के साथ भगवान जगन्नाथ मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति अपनी पत्नी तथा राज्य के राज्यपाल गणेशी लाल और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर पहुंचे। वह भगवान विष्णु के12वीं शताब्दी में बने इस मंदिर में करीब 40 मिनट तक रहे।राष्ट्रपति मंदिर के गर्भ गृह में गये और उन्होंने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन किए। पुरी के गजपति महाराज दिव्यसिंह देव और मंदिर के मुख्य प्रशासक कृष्णकुमार ने राष्ट्रपति का मंदिर के सिंह द्वार पर स्वागत किया। उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित मां विमला और महालक्ष्मी की भी पूजा की।
पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया
पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया अखिलेश पांडेय वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...
-
यूपी में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा: परिषद संदीप मिश्र/बृजेश केसरवानी लखनऊ/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...