शनिवार, 6 मार्च 2021

8 से वोल्वो बस का संचालन करेगा रोडवेज विभाग

राणा ओबराय 
चंडीगढ। जब से हरियाणा ट्रांसपोर्ट विभाग में आईपीएस शत्रुंजीत कपूर ने प्रधान सचिव का पद संभाला है। तबसे घाटे में चल रहा रोडवेज विभाग एकाएक आमदनी की तरफ बढ़ रहा है। प्रधान सचिव शत्रुंजीत कपूर और रोडवेज विभाग के महानिदेशक आईएएस वीरेंद्र दहिया की जुगलबंदी से विभाग के कर्मचारियों में चुस्ती फुर्ती का आलम देखने को मिल रहा है। रोडवेज विभाग की नई उपलब्धि यह है कि 8 मार्च से हरियाणा रोडवेज विभाग पुनः वोल्वो बस का संचालन करेगा। यह जानकारी देते हुए चंडीगढ़ रोडवेज के महाप्रबंधक अरविंद शर्मा ने राष्ट्रीय ख़ोज के संपादक राणा ओबराय को फ़ोनवार्ता पर बताया, कि चंडीगढ़ डिपो से 6 बसें और गुड़गांव डिपो की 4 बसें रोजाना चलेंगी। महाप्रबंधक अरविंद शर्मा ने बताया। यदि सवारियां बढ़ जाएंगी तो वोल्वो बसों की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी।

बागपत: प्रकृति संरक्षण यात्रा को लेकर हुई बैठक

गोपीचंद  
बागपत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि शाखा के तत्वाधान में मां गंगा को संरक्षित कर स्वच्छ निर्मल बनाए रखने के लिए गंगे व यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर नगर में पक्का घाट स्थित परशुराम मन्दिर पर एक बैठक हुई। इसमें यात्रा को सफल बनाने तथा उसकी व्यवस्था आदि विषयों को लेकर चर्चा की गई।
बैठक कें यात्रा संयोजक डॉ. मनोज बिश्नोई ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधि पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण यात्रा 25 फरवरी से 17 मार्च तक गंगे व यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा संचालित कर रही है। जोकि जनपद में 9 मार्च से 11 मार्च तक रहेगी। यात्रा के दौरान पेड़ लगाओं, पानी बचाओं, पाँलिथीन, हटाओं, प्लास्टिक मुक्त भारत, जल प्राणिमात्र आदि कार्यक्रम कराये जायेगें। साथ ही जनपद के सभी नगरों में संकल्प, कलश यात्रा, हवन आदि कार्यक्रम कराये जायेंगे।  यात्रा का भव्य स्वागत भी किया जाएगा। 
यात्रा हथनीकुंड से प्रारम्भ होकर नरौरा वसीघाट पर समापन होगा। बैठक में विभाग सह प्रचारक रामशंकर, जिला कार्यवाह मा सत्यवर्त आर्य , जल संरक्षण एवं पर्यावरण विभाग संयोजक डा अमित खौखर, भूपेन्द्र गजेंद्र, दीपक शर्मा अनिल शर्मा, अवधेश, अजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, दीपक भारती , विनोद बाल्मीकि आदि भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बालिका स्वास्थ्य विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ

गोपीचंद    
बागपत। बड़ौत में राष्ट्रीय सेवा योजना चतुर्थ इकाई के एक दिवसीय शिविर में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत बालिका स्वास्थ्य विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र में स्वयं सेविकाओं ने श्रमदान किया। कालेज प्राचार्य डॉ. सतीश चन्द शर्मा ने कहा, कि बेटियाँ परिवार की धुरी होती हैं। विशिष्ट अतिथि वक्ता डॉ. गौरव कुमार मोघा ने कहा कि जागरूकता के अभाव में बेटियों का स्वास्थ्य गडबड होता है। सही पोषण न मिलने के कारण बेटियों को आन्तरिक स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से जूझना पड़ता है। भविष्य में यही समस्याएँ भंयकर और विकराल बीमारियों के रूप में आती है। अज्ञानता और संकोच के कारण बेटियाँ बोल नहीं पाती हैं। कुपोषण से भी बेटियों का स्वास्थ्य प्रभावित होता है। जिससे पी. सी. ओ. डी. , थायरॉयड, गठिया ,एंजाइटी, ओलिवोमेनोरिया आदि बीमारियाँ हो जाती हैं। कार्यक्रम अधिकारी डा गीता रानी ने कहा कि स्वस्थ बेटियाँ ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण कर सकती हैं। सही पोषण से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी मज़बूत होता है। शारीरिक श्रम के साथ पानी भी भरपूर मात्रा में पियें। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए डॉ. अलका रानी ने कहा, कि शुद्ध-ताजा भोजन, दूध आदि का प्रयोग करें और फ़ास्ट फ़ूड का सेवन न करें। कार्यक्रम में डॉ. नीलम राणा, डॉ. पूनम मलिक ,रचना आदि का विशेष योगदान रहा। पलकी शर्मा, पूजा, तनु, ईशा, आँचल, मीनू, सलोनी त्यागी आदि ने प्रतिभाग किया।

बागपत: मिशन शक्ति अभियान, नारी का मनोदर्पण

मिशन शक्ति सर्वांग उन्नति का प्रतीक नारी का मनोदर्पण
गोपीचंद  
बागपत। दिगंबर जैन कॉलेज में चल रहे मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के चतुर्थ दिवस पर मिशन शक्ति सर्वांग उन्नति का प्रतीक नारी का मनोदर्पण विषय पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें मुख्य रुप से बालिकाओं को आत्म रक्षा के लिए उपाय बताए गए। जैसे कार्यक्रम की संयोजिका डॉ किरन गर्ग ने आत्मरक्षा के उपायों में लड़कियों से कहा, कि वह अपने पास हर समय चिल्ली पाउडर स्प्रे रखें कोई ना कोई धारदार वस्तु भी रखें और अगर किसी प्रकार का हमला हो, तो तेजी से चिल्लाएं।शोर मचाए। इससे सामने वाले का हौसला टूट जाता है। स्थिति गंभीर होने पर अपने दिमाग को संतुलित रखें। किसी को भी अपने ऊपर हावी ना होने दें। अपने बचाव में की गई कार्यवाही किसी प्रकार की अपराध की श्रेणी में नहीं आता है। हो सके, तो महिलाएं और छात्राएं अपने मोबाइल फोन के फास्ट डायल मोड में 1090 यूपी 100 सहित अपने खास परिचितों के मोबाइल नंबर भी रखें।आपकी सतर्कता ही आपका बचाव हो सकता है। कॉलेज प्राचार्य डॉ वीरेंद्र सिंह ने छात्राओं को अपने बचाव के लिए कहा कि कोई भी विषम स्थिति वह यह में आती है इसीलिए हमेशा सावधानीपूर्वक व्यवहार करना चाहिए एवं सचेत रहना चाहिए। आप में से कुछ छात्राओं ने आकर्षक पोस्टर भी बनाए एवं मधुर कविता पाठ भी किया। क्योंकि अपने जीवन की रोल मॉडल नारी प्रेरणा स्रोत नारी अपने नारी जीवन के अनुभव माता-पिता भाई-बहन एवं सखियों के साथ मौज मस्ती स्कूल कॉलेज आदि से संबंधित अनुभवों से सीख लेकर हमें स्वयं की सुरक्षा करनी चाहिए। डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि, मान लिया तो हार है, ठान लिया तो जीत। हार-जीत तो है, महज, एक सोच की मीत।
इसीलिए हमें सकारात्मक सोच के द्वारा नारी शक्ति का परिचय देना चाहिए और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी सबल भूमिका का परिचय देना चाहिए। आज के कार्यक्रम में माइंडसेलो से आएं रुद्र ठाकुर और अमन और शालिनी तिवारी ने अपना मानसिक स्वास्थ्य पर वक्तव्य वक्तव्य प्रस्तुत कर दिगंबर जैन कॉलेज की छात्राओं को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के टिप्स भी सिखाएंं। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. महेश कुमार मुछाल ने भी मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की सफलता में डॉ हरेंद्र कुमार डॉ सतीश पाल सिंह डॉ कविता अग्रवाल की सराहनीय उपस्थिति एवं बी.एड. के छात्र विशाल तोमर ने छायाचित्रकार की भूमिका निभाई। महाविद्यालय के कला वाणिज्य एवं विज्ञान विभाग तथा शिक्षक प्रशिक्षण विभाग के छात्र छात्राओं ने उत्साह पूर्वक सहभागिता प्रदान की। जिसमें श्रुति जैन अवि अंशिका मानसी मेघा प्राची आलोक अक्षय अनुज निजी वर्णिका रूपम बल्कि शिवांशी आदि ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाने के लिए वैभव जैन का सहयोग भी प्रशंसनीय रहा।

कौशाम्बी: रैली को जनप्रतिनिधि ने दिखायी हरी झंडी

कौशाम्बी। विधायक मंझनपुर लाल बहादुर ने नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मियों व कर्मचारियों द्वारा संचारी रोग नियन्त्रण अभियान हेतु कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना होकर नगर पालिका परिषद कार्यालय मंझनपुर में समाप्त होने वाली रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को संक्रामक रोगो से बचाव हेतु जागरूक करना है। यह अभियान 1 मार्च से आरम्भ होकर 31 मार्च 2021 तक चलेगा। इस अवसर पर अतिरिक्त उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता, अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार मिश्र सहित नगर पालिका के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
उज्ज्वल केशरवानी 

महिला रास्ते से गायब, जांच में जुटें पुलिस-परिजन

अतुल त्यागी 
हापुड़। मामला जनपद के थाना धौलाना क्षेत्र के छोटा मोहल्ला का है। जहां से शोभा नामक एक 30 वर्षीय महिला अपने घर से गुलावठी अल्ट्रासाउंड कराने के लिए गई थी। देर शाम तक भी जब घर पर नहीं लौटी तो परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी। परिजनों ने महिला को काफी तलाश किया। लेकिन महिला नहीं मिली। महिला के पति नितिन कुमार ने बताया, कि महिला का मोबाइल भी बंद जा रहा है। परिजनों को सता रही है। अनहोनी की आशंका वही महिला के तीन मासूम बच्चों का भी मां के बिना रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। अब पीड़ित पति नितिन कुमार ने धौलाना थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने महिला के पति के प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस महिला की तलाश में जुटी है। होनी या अनहोनी यह तो तलाश करने के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस गहनता से जांच में जुटी है।

सरकार को सबक सिखाने का समय आ गया: त्रिलोक

अतुल त्यागी   
हापुड़। मुख्य अतिथि के रूप में त्रिलोक त्यागी व राष्ट्रीय त्यागी ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज त्यागी मौजूद रहे। त्रिलोक त्यागी ने कहा, कि यह सरकार किसान विरोधी सरकार है। अब समय आ गया है, कि सभी किसानों को एकत्रित होकर अपने हक की लड़ाई लड़नी पड़ेगी समय आ गया है। इस सरकार को उखाड़ फेंकने का और इस किसान विरोधी सरकार को सबक सिखाने का। इसी बीच राष्ट्रीय त्यागी ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज त्यागी ने कहा, कि जिस तरह से किसान आंदोलन को कभी पंजाब का आंदोलन कभी सरदारों का आंदोलन तो कभी जाटों का आंदोलन कहकर बदनाम किया जा रहा है। हम उसका पुरजोर विरोध करते हैं। त्यागी समाज हमेशा किसानों के साथ रहा है और साथ रहेगा। क्योंकि सरकार इस समय तानाशाही पर उतरी हुई है। 102 दिन बीत जाने के बाद भी यह सरकार किसानों से बात करना तो दूर उन्हें बदनाम करने में लगी हुई है। आने वाले समय में 2022 चुनाव में इस सरकार को सबक सिखाने का समय आ गया है। तमाम किसान एकजुट होकर इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करें। संचालन ऑडी त्यागी ने किया पत्रकार मेरठ मंडल प्रभारी अतुल त्यागी, जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह शिवकुमार त्यागी बिट्टू त्यागी शंकर त्यागी,सुमित त्यागी, राहुल त्यागी, सुनील त्यागी आदि लोगों ने अपने विचार रखे।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...