सोमवार, 25 जनवरी 2021

हापुड़: क्षेत्र में बड़े स्तर पर चल रहा है मिट्टी खनन

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार
हापुड़। थाना धौलाना क्षेत्र की चौकी सपनावत क्षेत्र में लगातार मिट्टी खनन का काम जोरों पर चल रहा है। मोटे रुपयों में बड़े प्लॉट और फैक्ट्रियों में किया जाता है। भराव दिन रात चलते हैं। अवैध मिट्टी के डंपर।वही मोटे स्तर पर चल रहे मिट्टी खनन के कार्य को लेकर खनन अधिकारी शैलेंद्र मौर्य का कहना है। अवैध मिट्टी खनन की शिकायत मिल रही है। अगर ऐसा कोई मामला पाया जाता है तो कार्रवाई अवश्य होगी उन्होंने कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए डंपर सीज करने की बात कही है।अब देखना यह है। मोटे रुपयों में भराव करने वाले मिट्टी खनन माफियाओं पर कब तक कार्यवाही होती है और क्या कार्रवाई होती है। अधिकारियों को चकमा देकर बड़े स्तर पर अबैध मिट्टी खनन का काम कर रहे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। अब से पहले भी अवैध मिट्टी खनन माफियाओं की आपकी रही हैं। खबरें लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

उपाध्याय ने किया कामदगिरि अस्पताल का उद्घाटन

कौशांबी। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और कौशांबी जिले के प्रभारी मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने सोमवार को जनपद मुख्यालय मंझनपुर के ओसा रोड पर संचालित कामदगिरि अस्पताल का उद्घाटन फीता काटकर किया है। अस्पताल के उद्घाटन के अवसर पर प्रभारी मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि कामदगिरि अस्पताल मरीजों को बेहतर इलाज करने में कारगर सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए संपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध है और कुशल चिकित्सकों की टीम इस अस्पताल में मरीजों का इलाज करेंगी। इस मौके पर सांसद विनोद सोनकर, विधायक संजय गुप्ता, विधायक लाल बहादुर, विधायक शीतला प्रसाद पटेल सहित विभिन्न लोग मौजूद रहे।
सुशील केसरवानी 

किसानों को सरकार की पेशकश सर्वश्रेष्ठ: तोमर

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार को कहा कि नए कृषि कानूनों को एक से डेढ़ साल तक निलंबित रखने का सरकार का प्रस्ताव एक ”सर्वश्रेष्ठ पेशकश” है और उन्हें उम्मीद है कि प्रदर्शनकरी किसान संगठन इस पर पुनर्विचार करेंगे तथा अपने फैसले से अवगत कराएंगे। सरकार और 41 किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच 11वें दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही थी। दसवें दौर की वार्ता में सरकार ने नए कृषि कानूनों को एक से डेढ़ साल तक निलंबित रखने की पेशकश की थी, लेकिन किसान यूनियनों ने इसे खारिज कर दिया था।

वैक्सीन के खिलाफ अफवाह फैलाईं तो खैर नहीं

अकांशु उपाध्याय  

नई दिल्ली। कोविड-19 टीकों की प्रभावशीलता पर अफवाहों का सामना कर रहे केंद्र ने राज्यों को इस तरह की भ्रामक सूचना के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए कहा है। केंद्र ने राज्यों को सलाह दी है कि वे गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करें।केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को लिखे एक पत्र में इसपर भी जोर दिया कि देश के राष्ट्रीय नियामक प्राधिकरण ने पाया है कि दोनों टीके- सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का ‘कोविशील्ड’ और भारत बायोटेक लिमिटेड द्वारा निर्मित ‘कोवैक्सीन’ सुरक्षित हैं और रोग प्रतिरोधी क्षमता का निर्माण करते हैं। केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों और केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रशासन के साथ मिलकर 16 जनवरी से देश भर में दो टीकों की सहायता से कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू किया है।

मंडी का निर्माण केबिनेट मंत्री की प्राथमिकता में है

गदरपुर। कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा है कि गदरपुर में प्रस्तावित नवीन अनाज मंडी का निर्माण उनकी प्राथमिकता में है। मंडी सरकार बनाकर देगी इस संदर्भ में मुख्यमंत्राी व कृषि मंत्राी से उनकी वार्ता हो गयी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि व्यापारियों से कोई ध्न नही लिया जाएगा। कैबिनेट मंत्राी अरविंद पांडेय ने गल्ला मंडी के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार भुसरी के कार्यालय में व्यापारियों को संबोध्ति करते हुए कहा कि किसानों की सुविध के लिए अनाज मंडी का निर्माण हो रहा है क्योंकि वर्तमान मंडी में आये दिन जाम की स्थिति रहती है। उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी में आया है कि मंडी की दुकान के निर्माण के नाम पर अग्रिम ध्नराशि का प्रस्ताव मंडी समिति से आया है,जबकि उनकी जानकारी में ऐसा कुछ नही आया है। वह शासन स्तर पर वार्ता कर रहे है क्या इस तरह का कोई निर्णय हुआ है,मुख्यमंत्राी व कृषि मंत्राी को भी अवगत कराया गया है। श्री पाण्डे ने कहा कि उनका प्रयास है कि नवीन मण्डी में दुकानों के निर्माण के नाम पर व्यापारियों से कोई पैसा न लिया जाये।

पीएम ने पुरस्कार विजेताओं से किया सीधा संवाद

अकांशु उपाध्याय    

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ हाथ धोने को लेकर जागरूकता अभियान में देश के बच्चों के योगदान की सराहना की और कहा कि कोई कार्यक्रम तभी सफल होता है जब बच्चे उसका हिस्सा बन जाते हैं। ‘प्रधाानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ विजेताओं से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संवाद करते हुए उन्होंने पुरस्कार जीतने वाले बच्चों की तारीफ की और कहा कि उन्हें मेहनत जारी रखनी है और हमेशा विनम्र बने रहना है। उन्होंने बच्चों से देश के लिए काम करने को कहा और उनसे आग्रह किया कि देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर वे क्या कर सकते हैं, इस बारे में सोचें।

पर्यटन दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी

सीएम त्रिवेंद्र ने राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा राज्य को वैश्विक पर्यटन स्थल बनाना चाहते हैं
पंकज कपूर    
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि एडवेंचर और वेलनेस टूरिज्म के जरिए राज्य को एक वैश्विक पर्यटन स्थल बनाना चाहते हैं। पर्यटन राज्य की तरक्की और रोजगार दोनों का आधार है। कोरोना काल में यह प्रभावित हुआ है। अब हम कोविड -19 से उबर रहे हैं। और पर्यटन शीघ्र ही पहले से बेहतर स्थिति में होगा।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि 13 डिस्ट्रिक्ट-13 न्यू डेस्टीनेशन से नए पर्यटन केन्द्रों का विकास हो रहा है। राज्य में 2200 से अधिक होम स्टे पंजीकृत किए जा चुके हैं। माउंटेनियरिंग, रिवर राफ्टिंग, ट्रैकिंग, कैम्पिंग, पैराग्लाईडिंग, माउंटेन बाईकिंग आदि गतिविधियों में काफी विस्तार हुआ है। लोकप्रिय ट्रैक रूट्स के निकट स्थित गांवों को ट्रैकिंग क्लस्टर के रूप में भी विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोड़ कनेक्टिविटी एवं हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार से निश्चित रूप से राज्य के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और राज्य की आर्थिकी के लिए लाभकारी होगा।

मशहूर अभिनेत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

बेंगलुरु। कन्नड़ सिनेमा की अभिनेत्री और बिग बॉस कन्नड़ की पूर्व कंटेस्टेंट जयश्री रमैया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बेंगलुरु स्थित उनके आवास पर उनका शव फांसी पर लटका हुआ मिला। हालांकि उन्होंने आत्महत्या की है इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जयश्री पिछले कुछ समय से डिप्रेशन से जूझ रही थी। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु के संध्या किरण आश्रम में उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने पिछले साल सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर इस दुनिया को छोड़ने की बात कही थी। उन्होंने वीडियो में कहा था कि वह डिप्रेशन से उभर नहीं पा रही हैं इसलिए मरना चाहती हैं। हालांकि कुछ देर बाद ही जयश्री रमैया ने अपने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था।इतना ही उन्होंने यह तक कह दिया कि वो डिप्रेशन से फाइट नहीं कर सकती और उन्हें इच्छा-मृत्यु चाहिए। आपको बता दें कि जयश्री रमैया एक मशहूर मॉडल और डांसर थीं। वह साल 2015 में कन्नड़ के रियलिटी शो बिग बॉस कन्नड का हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं इस शो के होस्ट सुपरस्टार किच्चा सुदीप थे। जयश्री की पहली फिल्म Uppu Huli Khara थी।जयश्री की दोस्त ने उनके बारे में बात करते हुए बताया था, जयश्री अपने किसी पारिवारिक कारण की वजह से मानसिक रूप से परेशान हैं, वो अक्सर कहती हैं कि वो अच्छा महसूस नहीं कर रही और लो फील कर रही हैं, मैंने उनसे कई बार कहा कि आप परेशान ना हों, सब ठीक होगा लेकिन उनके साथ दिक्कत ये है कि वो बार-बार अपना फोन नंबर बदल देती हैं, जिससे उनसे संपर्क करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

सीएम ने प्रदेशवासियों से मतदान की अपील की

इंडियन आयल। उत्तराखंड के पवनदीप के लिए  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से की वोट देने की अपील

पंकज कपूर  
देहरादून। इंडियन आइडल में अपनी गायकी के दम पर जहां एक तरफ सभी के दिलों में उत्तराखंड के चंपावत के रहने वाले पवनदीप राजन जगह बना रहे हैं, तो वहीं अब प्रदेश को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी पवनदीप के लिए प्रदेशवासियों से वोट मांगने की अपील करते हुए एक संदेश जारी किया है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने वीडियो संदेश में पवनदीप को शुभकामनाएं देते हुए कह रहे हैं। चंपावत के पवनदीप ने इंडियन आयडल के मंच पर पवनदीप ने ना केवल देशवासियों के दिल पर जगह बनाई है। बल्की उत्तराखंड का नाम भी रोशन किया है। उनहोंने आगे अपील करते हुए कहा की अधिक से अधिक संख्या में वोट और सपोर्ट कर पवनदीप को विजेता बनाए।

डीएम ने बालिकाओं-महिलाओं को किया सम्मानित

बागेश्वर: बालिका दिवस के मौके पर जिलाधिकारी विनीत कुमार ने बालिकाओं और महिलाओं को किया सम्मानित

बागेश्वर। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बागेश्वर जिले में महिला सशक्तिकरण और बाल विकास तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिलाधिकारी द्वारा बोर्ड परिक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 बालिकाओं और महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और 1,500 रूपयें की धनराशि देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि बेटी एवं बेटे में कोई फर्क नहीं है। आज बेटियॉ अपनी मेहनत और परिश्रम से कई उच्च पदों और सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा से ऊंचाईयों को छूते हुए अपने माता-पिता, गॉव एवं प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज में बेटियों के प्रति जो गलत अवधारणा व सोच है इसे बदलने की आवश्यकता है।.इस क्षेत्र में बहुत हद तक बदलाव आ चुका है। जैसे मॉ-बाप अपनी बेटियों को अच्छी शिक्षा दीक्षा एवं उचित मार्गदर्शन दे रहे है। हमें ऐसे माता-पिता से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनायें देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि वर्ष 2008 से राष्ट्रीय बालिका दिवस लगातार मनाया जा रहा हैं। जिसमें बालिकाओं के अधिकारों एवं उनसे संबंधित संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए जागरूक किया जा रहा है। उन्होने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना जरूरी हैं। तथा समाज फैली कुरीतियों को समाप्त करने व परिवर्तन लाने के लिए खुद को भी जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होने जीवन मे जो लक्ष्य निर्धारित किया है। वह लक्ष्य बडा होना चाहिए तथा उसे प्राप्त करने के लिए कडी मेहनत एवं लगन से लक्ष्य पर फोकस करते हुए उसे आसानी से हासिल किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में अपनी सुन्दर प्रस्तुतियां प्रस्तुत करने वाली बालिकाओ को 11,500 रूपयें की धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर बेटियों ने कहा कि ये उनके लिए गौरव के क्षण हैं। और इस तरह के कार्यक्रमों से उन्हें उर्जा मिलती है।

नशीला पदार्थ पिलाकर लेडी सब इंस्पेक्टर से रेप

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (पीटीआई) के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि शख्स ने लेडी सब इंस्पेक्टर की चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ रेप किया। रेप के अलावा आरोपी ने वीडियो भी रिकॉर्ड किया था और वह पीड़िता का यौन शोषण करता था।

आरोपी पीटीआई की यातनाओं से तंग आकर महिला सब इंस्पेक्टर ने 1 जनवरी, 2021 को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। बताया जा रहा है कि लेडी सब इंस्पेक्टर के भाई की शिकायत के बाद मुरादाबाद पीटीसी में तैनात पीटीआई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि पीटीआई ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता था। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतका के भाई ने एसएसपी से मुलाकात कर शिकायत पत्र सौंपा था।
मृतका के भाई के मुताबिक उसकी बहन आखिरी बार 28 दिसंबर, 2020 को आरोपी से मिली थी। उसने बताया कि पीटीआई ने उसे चाय पीने के बहाने बुलाया और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला सब इंस्पेक्टर की शादी तय हो चुकी थी। लेकिन इसके बावजूद आरोपी उसपर शादी ना करने का दबाव बना रहा था।
बता दें कि मृतका 2015 बैच की पुलिस सब इंस्पेक्टर थी। उनका घर शामली जिले में है और वो बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर थाने में तैनात थी। मृतका रोज मकान मालकिन के साथ खाना खाती थी। एक जनवरी की शाम 7 बजे मकान मालकिन ने खाने के लिए उनको आवाज लगाई थी। लेकिन उन्होंने कुछ देर में आने की बात कही थी। रात 9 बजे तक महिला खाना खाने नीचे नहीं आई। इसके बाद दरवाजा तोड़कर देखा गया तो महिला सब इंस्पेक्टर ने फांसी लगा ली थी।

सीएम ने किया धर्मार्थ चिकित्सालय का शुभारंभ

 मुख्यमंत्री ने किया धर्मार्थ चिकित्सालय का शुभारम्भ, धर्मार्थ चिकित्सालय को बताया सराहनीय कदम
पंकज कपूर
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को हरिद्वार के अवदूत मंडल आश्रम पहुच आश्रम में आयोजित रामप्रकाश धर्मार्थ चिकित्सालय के लोकार्पण और शुभारंभ कार्यक्रम में शिरकत की और हवन पूजन के बाद चिकित्सालय के लोकार्पण किया।
इस दौरान अवदूत मंडल आश्रम के अध्यक्ष स्वमी रूपेंद्र प्रकाश मंत्री मदन कौशिक विधायक आदेश चौहान और भारी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। वहीं मुख्यमंत्री ने धर्मार्थ चिकित्सालय को एक सहरानीय कदम बताते हुए इस चिकित्सालय को गरीब और साधु संतों के लिए हितकारी भी बताया।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने कहा की स्वास्थ्य मिशन के द्वारा यह उत्तराखंड में 9वां अस्पताल शुरू हो रहा है। मैं ट्रस्ट को बधाई देता हूं इस अस्पताल में सभी तरह की चिकित्सीय सुविधाएं मरीजो को उपलब्ध कराई जाएगी गरीब लोगों और साधु संतों को यहां मुफ्त मै इलाज किया जाएगा यह एक सराहनीय कदम है। और भविष्य के लिए हितकारी है।
वहीं अवदूत मंडल आश्रम के अध्यक्ष स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने इस दौरान कहा कि अवदूत मंडल आश्रम के दिवंगत स्वामी रामप्रकाश के नाम पर आज रामप्रकाश धर्मार्थ चिकित्सालय का लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है। इस धर्मार्थ चिकित्सालय का संचालन स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन द्वारा किया जाएगा इस अस्पताल में सभी तरह की चिकितस्य सुविधाए उपलब्ध कराई जाएगी। साधु संतों और गरीब असहाय लोगों का यहां मुफ्त में इलाज किया जाएगा. कुम्भ के दौरान भी इस अस्पताल में लोगों को सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...