मंगलवार, 8 दिसंबर 2020

3 चींजें सर्च करने पर हो सकती है जेल

पालूराम


नई दिल्ली। आज कल लोगों का किसी भी चीज की जानकारी लेना बहुत आसान हो गया है। लोग गूगल के जरिए हर चीज की जानकारी को आसानी से ले सकते हैं। आज के समय लोगों को भरोसा है कि गूगल पर जो जानकारी दी जाती है वह 100 फीसदी सही ही होगी। लेकिन जाने अंजाने में कई बार हम कई ऐसी चीजे सर्च कर लेते हैं जिससे हम बड़ी मुसीबत फस सकते हैं। आपको बता दें कि गूगल पर क्या चीजे हम लोगों को नहीं सर्च करना चाहिए। तो जानते हैं इस बारे में क्या चीजे गूगल पर सर्च करना खतरा बन सकता है।


दवाइयां:-यदि कभी आपकी तबियत खराब हो तो और आप गूगल के जरिए अपने लक्षणों के आधार पर यह पता लगाना चाहते हैं कि कौन सी बीमारी है तो यह गलत है। गूगल पर कभी दवाइयां नहीं सर्च करें। यह आपको बड़े खतरे में डाल सकता है। गलत दवाइयों का सेवन करने से आप ज्यादा बीमार भी हो सकते हैं। अगर आप बीमार हो तो डॉक्टर के पास जाए। दवाइयों के लिए गूगल का सहारा नहीं ले।


कस्टमर केयर का नंबर:-गूगल पर कभी भी कस्टमर केयर का नंबर नहीं सर्च करना चाहिए। आपको बता दें कि इस समय हैकर्स काफी बढ़ गए है। आपको बता दें कि इस समय हैकर्स गूगल पर कस्टमर केयर का फेक नंबर Google Search में फ्लोट करते हैं। जिससे यह हैकर्स आसानी से साइबर क्राइम को अंजाम दे रहे हैं।


बम बनाने का प्रोसेस:- गूगल पर बम बनाने का प्रोसेस या इससे जुड़ी हुई किसी भी तरह की जानकारी लेना आपके लिए खतरा बन सकती है। आपको बता दें कि अगर आप गूगल पर बम या बनाने से जुड़ी किसी तरह की जानकारी को गूगल पर सर्च करते हैं तो आपके लेपटॉप या कंप्यूटर का आईपी एड्रेस सीधा सुरक्षा एजेंसियो तक आसानी से पहुंच जाएगा। इसके बाद संभव है कि सुरक्षा एजेंसियां आपके खिलाफ कार्रवाई कर सकती हैं।                           


14 दिसंबर को है साल का अंतिम 'सूर्यग्रहण'

नई दिल्ली। इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर सोमवार के दिन लगने वाला है। 14 दिसंबर को लगने वाला यह ग्रहण 15 दिनों के अंदर लगने वाला दूसरा ग्रहण है। इससे पहले 30 नवंबर को पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा ग्रहण लगा था अब मार्गशीर्ष की अमावस्या तिथि पर सूर्य ग्रहण लगेगा. ये पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। भारतीय समयानुसार, ये ग्रहण शाम को 7 बजकर 3 मिनट से शुरू होगा और रात 12 बजकर 23 मिनट पर खत्म होगा। सूर्य ग्रहण की अवधि लगभग 5 घंटे की रहेगी। ये दक्षिणी अफ्रीका, अधिकांश दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और हिंद महासागर और अंटार्कटिका में पूर्ण रूप से नजर आएगा। ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।


                   


5जी पर साथ काम करने की जरूरतः पीएम

हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि सरकार के साथ-साथ दूरसंचार क्षेत्र के सभी हितधारकों को पांचवीं पीढ़ी 5जी प्रौद्योगिकी की समय पर लॉन्चिंग सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करना होगा। इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) को संबोधित करते हुए, मोदी ने भारत को दूरसंचार उपकरण, डिजाइन डेवलपमेंट और विनिर्माण के लिए वैश्विक हब बनाने के लिए एक साथ काम करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "आइए हम भारत को दूरसंचार उपकरण, डिजाइन, विकास और विनिर्माण के लिए एक वैश्विक केंद्र बनाने के लिए मिलकर काम करें।"
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह मोबाइल तकनीक की वजह से है, जिससे लाखों भारतीयों को अरबों डॉलर का लाभ हुआ। उन्होंने कहा कि मोबाइल तकनीक की वजह से सरकार महामारी के दौरान गरीबों और कमजोरों की जल्द मदद कर सकी। प्रधानमंत्री ने उद्योग के प्रतिभागियों से कहा, "यह मोबाइल प्रौद्योगिकी के कारण ही है कि हम अरबों कैशलेस लेनदेन देख रहे हैं जो औपचारिकता और पारदर्शिता को बढ़ावा देते हैं। यह मोबाइल प्रौद्योगिकी के कारण ही है कि हम टोल बूथों पर सहज संपर्क रहित इंटरफेस कर पाएंगे।"
महामारी और लॉकडाउन के बीच, दूरसंचार और प्रौद्योगिकी के दिग्गजों की तारीफ करते हुए मोदी ने कहा कि यह उद्योग और इसके नवाचारों के प्रयासों के कारण ही था कि दुनिया महामारी के दौरान भी काम कर रही थी, जिसमें कनेक्टिविटी, शिक्षा और व्यवसाय और अन्य संचालन शामिल थे।                               


ब्रिटेनः वायरस का टीकाकरण शुरू किया

लंदन। ब्रिटेन में कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए आज से टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। इंग्लैंड के उत्तर पूर्व में रहने वाले भारतीय मूल के 87 वर्षीय हरि शुक्ला कोरोना की वैक्सीन लगवाने वाले दुनिया के पहले शख्स बनने जा रहे हैं। इन्हें मंगलवार को न्यूकैसल के एक अस्पताल में फाइजर/बायोएनटेक द्वारा तैयार वैक्सीन की पहली खुराक दी जाएगी। पीएम जॉनसन ने दिया वी-डे नाम
टाइन एंड वियर इलाके में रहने वाले हरि शुक्ला ने कहा कि उन्हें लगता है कि दो खुराक वाली वैक्सीन में से पहली खुराक प्राप्त करना उनका कर्तव्य है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने टीकाकरण के इस अभियान को एक बड़ा कदम बताते हुए इसे वी-डे या वैक्सीन डे करार दिया। 
शुक्ला ने कहा, मुझे खुशी है कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि इस महामारी का अब अंत होने जा रहा है। उन्होंने कहा, मुझे वैक्सीन लगवाकर अभियान की शुरुआत करने में खुशी हो रही है। मुझे लगता है कि ऐसा करना मेरा कर्तव्य है और मैं जो भी मदद कर सकता हूं, वह करूंगा।                  


कोहली बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल होगें

सिडनी। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के आखिरी टी20 इंटरनैशनल में एक खास लिस्ट में अपनी जगह बना सकते हैं। कोहली के टी20 क्रिकेट में 300 छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के क्लब में शामिल हो सकते हैं। कोहली इस पड़ाव से सिर्फ एक कदम दूर हैं। उनके नाम टी20 क्रिकेट में 299 छक्के हैं और मंगलवार को सिडनी अगर वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में एक छक्का और लगा देते हैं तो वह टी20 क्रिकेट में सिक्स लगाने का तिहरा शतक पूरा कर लेंगे। कोहली से पहले तीन भारतीय बल्लेबाज टी20 क्रिकेट में 300 छक्के लगा चुके हैं। कोहली अगर ऐसा कर लेंगे तो वह चौथे भारतीय बल्लेबाज होंगे जिनके नाम टी20 में 300 या उससे ज्यादा छक्के होंगे। विराट ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में 78 छक्के लगाए हैं।
भारतीय बल्लेबाजों की बात करें रोहित शर्मा इस लिस्ट में सबसे आगे हैं। हिटमैन के नाम टी20 क्रिकेट में 380 छक्के हैं। रोहित ने 340 टी20 मैच खेले हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित ने 108 मैचों में 127 छक्के लगाए हैं। रोहित फिलहाल हैमस्ट्रिंग इंजरी से रीहैब हो रहे हैं। वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सीमित ओवरों की सीरीज का हिस्सा नहीं हैं।
भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो सुरेश रैना के नाम 319 टी20 मैचों में 311 छक्के हैं। वह इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। इस साल 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले रैना आईपीएल 2020 में भी नहीं खेले थे। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं। धोनी ने 331 टी20 मैचों में 302 छक्के लगाए हैं। वहीं 98 टी20 इंटरनैशनल मैचों में उनके नाम 52 छक्के हैं।
कुल मिलाकर बात करें तो टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रेकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। वेस्टइंडीज के इस धाकड़ बल्लेबाज ने अपने टी20 करियर में 1001 सिक्स लगाए हैं। गेल के बाद कायरन पोलार्ड का नंबर आता है जो 706 छक्के लगाकर दूसरे पायदान पर हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टी20 इंटरनैशनल सीरीज की बात करें तो टीम इंडिया पहले ही इस पर कब्जा कर चुकी है। टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। मंगलवार को टीम अगर ऑस्ट्रेलिया को हरा देती है तो लगातार दूसरी द्विपक्षीय टी20 सीरीज होगी जो भारतीय टीम वाइट वॉश के साथ जीतेगी। इससे पहले साल की शुरुआत में उसने न्यूजीलैंड को 5-0 से हराया था।             


फिरोजाबाद में नहीं दिखा 'भारत बंद' का असर

फिरोजाबाद। नगला करन सिंह से आगे कोटला रोड पर मंडी समिति स्थित सब्जी आढ़त पर आज रोजाना की तरह किसान सब्जियां व अन्य सामान लेने पहुंचे। इस तरह से भारत बंदी का यहां कोई असर नहीं दिखा। हालांकि रोजाना की अपेक्षा आज संख्या कुछ कम रही, लेकिन कस्बों व गांवों व आसपास से लोगो का सब्जी मंडी में आना लगा रहा।


इसके अलावा यहां एसएसपी अजय कुमार में निर्देशन में पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही। वहीं गेट के बाहर व अंदर पूरी मुस्तैदी के साथ पुलिस बल तैनात रहा। आढ़त अध्यक्ष नरेश पालीवाल ने बताया यहां भारत बंदी का कोई असर नहीं है पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच लोगो का खरीददारी को आना लगा हुआ है।


रिपोर्ट-फरमान बबलू                                     


राष्ट्रपति के नाम 3 सूत्रीय ज्ञापन दिया

भारतीय किसान मजदूर युनियन ने तीन सूत्रीय ज्ञापन दिया


कौशाम्‍बी। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त युनियन के पदाधिकारियों ने सरकार द्वारा पारित बिल वापस लेने के लिए राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन तहसीलदार चायल स्याम कुमार को दिया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी श्यामकांत भी मौजूद रहे। युनियन के अध्य॔क्ष नरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने अपने सहयोगियों के साथ मंगलवार को चायल तहसील मे धरना-प्रदर्शन कर सरकार के बिल का विरोध किया और इस बिल को किसान बिरोधी बताते हुए तीन सूत्रीय मांग का पत्र महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार चायल को सौंपा। किसान युनियन ने बिल को किसान बिरोधी बताया और इससे बेरोजगारी बढने का खतरा बताया। किसानो कर्ज माफी की मांग की साथ ही बिजली के बढे बिल को किसान पर न लागू करने की मांग की है। जिले की शांति व्यवस्था का जायजा लेने भ्रमण पर निकले जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह भी किसान यूनियन के प्रदर्शन के समय चायल क्षेत्र मे थे |क्षेत्राधिकारी चायल श्यामकांत ने चायल क्षेत्र की शांति व्यवस्था पर पूरी तरह निगाह रखे थे। पूरे सर्किल मे पुलिस फोर्स भ्रमण व पैदल गश्त कर रही थी। किसान युनियन के यशवंत सिंह, तेजबहादुर ,रमेश कुमार ,विनय प्रकाश पाण्डेय पूजा देवी ,विद्या देवी ,रानी देवी आदि लोग ज्ञापन देने मे मौजूद रहे।


पुष्पेश त्रिपाठी


सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...