बुधवार, 9 दिसंबर 2020

अवैध संबंधों के चलते उजड़ गया परिवार

पिछोर। शिवपुरी के पिछोर थाना क्षेत्र के गांव गरेठ में रामेश्वर लोधी नाम के शख्स ने अपनी पत्नी रुक्मणि की निर्मम हत्या कर दी। फिर हंसिये से आंखें भी निकाल लीं। पति के अवैध संबंधों के चलते पति-पत्नी के बीच आए दिन लड़ाई होती थी। इसी विवाद के चलते एक बार फिर दोनों में झगड़ा हुआ तो पति ने पत्नी की हत्या कर उसकी आंखें निकाल लीं। हत्या करने के बाद रामेश्वर फरार हो गया है और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि रामेश्वर का किसी महिला के साथ अवैध संबंध था।  जिसे लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। पहले उसने अपनी पत्नी की लाठी और डंडे से पिटाई की फिर हत्या कर आंखें निकाल लीं               


जवान की पत्नी ने की आत्महत्या, हत्या

पीएसी फॉलोवर की पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी


मुरादाबाद। नौवीं पीएसी बटालियन परिसर में एक फॉलोवर की पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव फंदे पर झूलता पाया गया। प्रथम दृष्टया पारिवारिक कारण से खुदकुशी को जोड़ा जा रहा है। वहीं मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।
मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है। जहां पीएसी बुधवार को बटालियन परिसर के आवास में महिला का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि मृतका का पति दहेज को लेकर आए दिन उसे प्रताड़ित करता था। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।                                       


अर्जी देने के बाद आईएएस ने तोड़ी चुप्पी

पालूराम


नई दिल्ली। आईएएस टॉपर रहे टीना डाबी और अतहर आमिर की शादी अब टूटने के दिहाने पर है। आईएएस टॉप कर सुर्खियां बटोरने वालीं टीना डाबी आजकल फिर खबरों में छाई हुई हैं। बीते दिनों उन्होंने अपने पति आइएएस ऑफिसर अतहर आमिर से तलाक लेने की अर्जी दाखिल की थी। जिसकी काफी चर्चा हुई थी।अब इस अर्जी के बाद टीना डाबी पहली बार सोशल मीडिया के किसी प्लेटफॉर्म पर दिखी हैं। जहां उन्होंने हाल ही में पढ़ी गई किताबों का जिक्र किया। इंस्टाग्राम पर डाले गए अपने पोस्ट में टीना डाबी ने किताबों का जिक्र किया, हाल ही में पढ़ी गई कुछ किताबों के नाम, महत्वपूर्ण किस्से और उनसे मिली सीख के बारे में साझा किया।     


           


भारतः 97.35 लाख के पर पहुंचे संक्रमित

भारत में कोरोना के मामले 97.35 लाख के पार, 92 लाख से अधिक लोग हुए ठीक


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के मामले बुधवार को 97.35 लाख के पार पहुंच गए, जिनमें से 92 लाख से अधिक लोगों के ठीक होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 94.66 प्रतिशत हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के 32,080 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 97,35,850 हो गए। वहीं 402 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,41,360 हो गई।
आंकड़ों के अनुसार देश में कुल 92,15,581 लोगों के ठीक होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर  94.66 प्रतिशत हो गई है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। देश में लगातार तीन दिनों से उपचाराधीन लोगों की संख्या चार लाख से कम है। देश में अभी 3,78,909 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 3.89 प्रतिशत है।
भारत में 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 8 दिसम्बर तक 14,98,36,767 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 10,22,712 नमूनों का परीक्षण मंगलवार को किया गया।                                   


पुलिसः इलाके को घेर सर्च ऑपरेशन चलाया

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर से सुबह सुबह एक बड़ी खबर सामने आई है। दक्षिण कश्मीर में आतंकियों के गढ़ कहे जाने वाले पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। टिकन इलाके में दो तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर है। सीआरपीएफ पुलिस इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन चला रही है।


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

दिसंबर 10, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-115 (साल-02)
2. बृहस्पतिवार, दिसंबर 10, 2020
3. शक-1983, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि- एकादशी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 07:07, सूर्यास्त 05:15।


5. न्‍यूनतम तापमान 09+ डी.सै., अधिकतम-20+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)                                        


कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...