सोमवार, 7 दिसंबर 2020

रेलवें लाइन पर अज्ञात महिला का शव मिला

रेल लाइन पर मिला महिला का शव


कौशांबी। सैनी कोतवाली क्षेत्र के गरई ग्राम सभा के पास हावड़ा दिल्ली रेल लाइन के डाउन लाइन पर एक अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जाती है। रेल लाइन के पास महिला के शव पाए जाने की जानकारी मिलते ही आसपास के तमाम ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। लेकिन काफी प्रयास के बाद भी महिला के शव की शिनाख्त ग्रामीण नहीं कर सके हैं। सूचना पर पहुँचे चौकी प्रभारी सिराथू हेमंत मिश्र ने महिला की लाश की शिनाख्त का प्रयास करवाया लेकिन खबर लिखे जाने तक महिला के शव की शिनाख्त नही हो सकी है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


सन्तलाल मौर्य


हापुड़ः किसान आंदोलन का किया गया समर्थन

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


हापुड़। सैनी महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में आज एक सभा का आयोजन मंडल कार्यालय पर किया गया। भारत एक कृषि प्रधान देश है, देश की अधिकांश जनसंख्या का भरण-पोषण कृषि के कारण ही होता है। देश के विकास में कृषि क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान हैं। वर्तमान सरकार की गलत नीतियों के कारण देश का किसान बर्बादी के कगार पर खड़ा हुआ है।
सैनी महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सैनी ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि सैनी समाज का मुख्य व्यवसाय कृषि है तथा कृषि से ही उसकी अर्थव्यवस्था चलती है। इसलिए सैनी समाज कृषि किसान आंदोलन का समर्थन करता है तथा केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कानूनों का विरोध करता है। उनहोने केंद्र सरकार से मांग की है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य का दायरा बढ़ाकर इसमें सभी फसलों को शामिल किया जाए और सरकार सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करें ताकि सभी किसानों को इसका लाभ मिल सके।
मेरठ मंडल अध्यक्ष डॉ मुकेश सैनी ने कहा कि किसानों को न्यूनतम मूल्य की गारंटी होनी चाहिए ताकि उसको पता हो कि उसकी लागत का उसको न्यूनतम मूल्य तो मिल ही जाएगा कारण न्यूनतम मूल्य न मिलने के कारण आज किसानों की आर्थिक स्थिति अत्याधिक कमजोर होती जा रही है। मेरठ जिला अध्यक्ष दिनेश सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो 1955 में लाए गए कानून को पुनः लागू किया जा रहा है जिसके तहत कोई भी भंडारण कितना भी कर सकता है यह उचित नहीं है इससे कालाबाजारी अत्याधिक पड़ेगी इसलिए इस कानून को तुरंत रद्द करना चाहिए भंडारण की एक निश्चित सीमा होनी चाहिए जो वर्तमान में चल रही है। युवा जिला अध्यक्ष हापुर योगेंद्र सैनी ने कहा कि किसान देश की रीढ़ है और यदि किसान ही बिक गया तो देश में क्या बचेगा जब किसान को अपना फसलों का उचित दाम व्यापारी नहीं देगा तो वह कहां जाएगा। इसलिए वर्तमान कानून पूर्ण रूप से रद्द किए जाने चाहिए। इस अवसर पर अनिल सैनी रोशन लाल सैनी कौशल सैनी मुकेश सैनी पदम सैनी गणपत सैनी ओम प्रकाश सैनी आदि उपस्थित रहे सभी ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि किसान आंदोलन में सैनी महासभा शामिल होगी।                               


किसानों के समर्थन में निकाली गई यात्रा को रोका

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार 


हापुड़। धौलाना विधानसभा अचपलगड़ी में किसानों के समर्थन में निकाली गई यात्रा को धौलाना के अचपलगड़ी में
रोका। जहां धक्का-मुक्की हुई और 167 साथियों के साथ गिरफ्तारी दी गई। जिसमें समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष संजय गहलोत व वरिष्ठ सपा नेता रामनरेश गौतम के नेतृत्व में महा जनसैलाब के साथ किसानों की आएंं।बढ़ाओ खेती बचाओ यात्रा निकाली गई और हापुड़ तहसील व हापुड़ कोतवाली के बाहर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की गिरफ्तारी व जिला अध्यक्ष हापुड़ तेजपाल प्रमुख की गिरफ्तारी के बाद धरना प्रदर्शन किया।                                     


भ्रष्टाचारः केंद्र को 40,000 शिकायतें मिलींं

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते संक्रमण से पूरा देश परेशान है, लेकिन इस बीच रिश्वतखोर और भ्रष्टाचारी इसका फायदा उठाने में लगे हैं। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार को कोरोना वायरस से संबंधित भ्रष्टाचार की 40 हजार शिकायतें मिली हैं, इसमें रिश्वतखोरी, सरकारी अधिकारियों द्वारा गबन और सरकारी अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न के मामले शामिल हैं।



अब तक कुल 1.67 लाख से अधिक शिकायतें मिली

सरकार ने कोरोना वायरस से संबंधित शिकायतों के तुरंत समाधान के लिए इस साल अप्रैल में एक पोर्टल बनाया था। इस पर अब तक कुल 1.67 लाख से अधिक शिकायतें मिली हैं, जिनमें से लगभग 1.5 लाख शिकायतों को देखा गया है। इन शिकायतों को प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग की वेबसाइट पर डाला गया है।

'प्रगति' की बैठक में सामने आया मामला

हिंदुस्तान टाइम्स ने एक अधिकारी के हवाले से बताया है कि यह मुद्दा सबसे पहले 25 नवंबर को 'प्रगति' की बैठक में सामने आया था। 'प्रगति' (प्रो-एक्टिव-गवर्नेन्स एंड टाइमली इम्प्लीमेंटेशन) में विभिन्न मंत्रालय शामिल हैं और यह सरकार की प्रशासनिक सुधार के लिए की गई पहल है, जिसे साल 2015 में शुरू किया गया था।

पीएम ने अधिकारियों से की ये मांग

अधिकारी ने कहा, 'बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) यह जानना चाहते थे कि भ्रष्टाचार के बारे में कितनी शिकायतें मिली हैं और उन्हें कैसे संभाला गया। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मांगे गए डेटा को समेटा जा रहा है और सोमवार को बैठक में उनके सामने पेश किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि पीएम शिकायतों की प्रवृति जानना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने तीन पी (3P)- पर्सन, प्रोसेस और पॉलिसी के बारे में जानकारी मांगी है.


किस तरह की शिकायतें आईं सबसे ज्यादा


रिपोर्ट में बताया गया है कि अधिकांश शिकायतें वीजा की मंजूरी, विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने और आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता को लेकर हैं। जिन श्रेणियों के तहत शिकायतें दर्ज की जाती हैं, उनमें अस्पतालों में अपर्याप्त सुविधाएं, PMCares निधि के लिए दान करने में समस्या, आवश्यक आपूर्ति नहीं करना, विदेश से भारतीयों को लाने की अपील, लॉकडाउन में कहीं फंस जाना, उत्पीड़न, लॉकडाउन का पालन न करना, परीक्षा-संबंधी और क्वारंटाइन-संबंधी जैसी समस्याएं हैं।                    


सर्वोच्च खेल सम्मान लौटाना होगाः बिजेंदर

आनंद भट्टाचार्य


नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में किसानो का प्रदर्शन लगातार जारी है। इस आंदोलन को राष्ट्रीय नेताओं के साथ साथ स्थानीय नेता और खेल, सिनेमा जगत से जुड़े हस्तियों का भी समर्थन मिल रहा है। इसके साथ ही कृषि कानूनों के खिलाफ अब अवार्ड वापसी का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी बीच कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन करने के लिए बॉक्सर विजेंद्र सिंह सिंघु बॉर्डर पहुंचे। उन्होंने सरकार से खेल का सबसे बड़ा सम्मान राजीव गांधी खेल पुरस्कार वापस करने की चेतावनी भी दी।


बता दें कि मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले सिंह राष्ट्रीय स्तर के प्रोफेश्नल बॉक्सर हैं। उन्होंने 2008 Beijing Olympics, 2009 World Championships और 2010 Commonwealth Games में ब्रोंज मेडल व साल 2006 और 2014 Commonwealth Games में सिल्वर मेडल (सभी मिडलवेट डिविजन में) में अपने नाम किए थे। उन्हें बॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन के लिए पद्म श्री, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स के सम्मानों ने नवाजा जा चुका है। वही केंद्र सरकार ने उसे 2009 में राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान से सम्मानित किया था।                                  


बालू ट्रैक्टर से पुलिस कर रही अवैध वसूली

बालू लदे ओवरलोड ट्रैक्टर से पुलिस कर रही अवैध वसूली


आखिर किसके सह पर चल रहा है चरवा पुलिस के अवैध वसूली का यह खेल


कौशांबी। संगठित अपराध पर रोक लगाने का निर्देश बार-बार पुलिस अधिकारी दे रहे हैं। लेकिन पुलिस अधिकारियों का यह निर्देश केवल भाषण बाजी तक सीमित रह गया है। डीजीपी से लेकर एडीजी तक बार-बार यह निर्देश जारी कर रहे हैं, कि जिन थानेदारों के क्षेत्र में संगठित अपराध से वसूली होती है। उन थानेदारों पर कठोर कार्यवाही होगी लेकिन बेखौफ तरीके से  संगठित अपराध से वसूली करने वाले थाना पुलिस पर कार्यवाही होती नहीं दिख रही है। जिससे आला अधिकारियों के निर्देशों पर भी राजनीति समझ में आने लगी है। ताजा मामला चरवा थाना क्षेत्र का है। जहां खुलेआम  चरवा थाने की पुलिस अवैध तरीके से बालू परिवहन में लगे ट्रैक्टर चालकों से वसूली कर रही है। अवैध बालू लदे ट्रैक्टर चालको से वसूली के लिए चरवा थाने से बाकायदा सिपाही होमगार्ड की ड्यूटी लगाई जाती है लेकिन यह सब खुलेआम होने के बाद भी चरवा पुलिस की वसूली पर कार्यवाही नहीं हो रही है। आखिर कागजों पर कब तक पुलिस आला अधिकारी निर्देश देकर पुलिसिया व्यवस्था चलाएंगे यह योगी सरकार पर बड़ा सवाल है। चरवा थाना अंतर्गत ग्राम सभा सैयद सरावा से होकर गुजर रहे ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर से पुलिस द्वारा अवैध वसूली की जा रही है। पुलिस की अवैध वसूली का यह नजारा शनिवार रविवार और सोमवार तीनों दिन खुलेआम देखने को मिला है। क्या प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं है या फिर जानकारी है, तो प्रशासन क्यों मौन है। सैयद सरावा चौराहे से होकर प्रतिदिन 25 से 30 ओवरलोड बालू लदा ट्रैक्टर गुजरते हैं जिनसे सिपाहियों के द्वारा मोटी रकम वसूला जाता है। चरवा पुलिस की यह अवैध वसूली बड़ी जांच का विषय है और जांच हुई तो जिम्मेदारों पर गाज गिरना तय है।


सुशील केसरवानी


कौशांबीः सपाइयों की पुलिस से झड़प हुई

किसान यात्रा निकाल रहे सपाइयों की पुलिस से झड़प


सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया


कौशाम्बी। किसान आंदोलन को समर्थन देने और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को चरवा थाना व पिपरी थाना में सोमवार को बड़ी संख्‍या में गिरफ्तार किया गया है। चरवा थाना व पिपरी थाना क्षेत्र में किसान यात्रा निकाल रहे चंद्रबली सिंह पटेल समेत करीब 50 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हंगामे और झड़प के बीच पुलिस सपाइयों को पुलिस लाइन ले गई।सपा के पूर्व प्रत्यासी चंद्रबली पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता दोपहर को धरना प्रदर्शन करने जा रहे थे  जिस पर चरवा भरवारी रोड पर तैनात पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। इसे लेकर सपा कार्यकर्ताओ और सीओ चायल श्यामकांत में झड़प शुरू हो गई। जिसे लेकर सीओ ने पिपरी , पुरामुफ्ती चरवा थाना पुलिस फ़ोर्स के साथ सभी सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया।


गणेश साहू


सपा कार्यकर्ता, अधिकारियों की गिरफ्तारी

कृषि बिल के विरोध और किसान आन्दोलन के समर्थन में सपा का शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों मे भारी विरोध-किए गए गिरफ्तार


भाजपा सरकार की कृषि नीतियों के विरोध एवं आंदोलनरत किसानों के समर्थन में उतरे सपाईयों को पुलिस ने जार्ज टाउन से जबरन गिरफ्तार किया


सपा के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन के सामने सुबह से ही बना रहा पुलिस का घेरा-ज़िला कार्यालय बना पुलिस की छावनी
कार्यालय से जिला कचेहरी आते सपाईयों को रास्ते में रोककर पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस लाइन में बैठाए गए सभी सपाई


भाजपा ने किसानों के साथ धोखा किया,मंगलवार को भारत बंद का पूरा समर्थन रहेगा – योगेश यादव


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। भाजपा सरकार की कृषि विरोधी नीतियों और दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में  सड़क पर उतरे सपा नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जबरन गिरफ्तार कर लिया l सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव के नेतृत्व में सपाईयों का जत्था “किसान विरोधी कानून वापस लो, “ किसानों के साथ अन्याय बंद करो “, किसानों के सम्मान में – सपा उतरी मैदान में “समाजवादीपार्टी जिन्दाबाद आदि नारे लगाते हुए हाथ में सपा का झंडा लहराते हुए जैसे ही पार्टी के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन से निकल कर कचेहरी की ओर कूच किया तो पहले से ही तैनात पुलिस फोर्स सक्रिय हो गई और आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया l सपाई पुलिस को धक्का दे आगे बढ़े, कुछ कार्यकर्ता जमीन पर बैठ कर नारे लगा रहे थे और वरिष्ठ नेताओं से पुलिस और प्रशासन के लोग आगे न बढ़ने की हिदायत दे कहासुनी करने लगे l  जिलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन,स्नातक एम एल सी डॉ मान सिंह यादव, विधानपरिषद सदस्य राम वृक्ष यादव, पूर्व सांसद नागेन्द्र सिंह पटेल, पूर्व मंत्री हीरामणि पटेल, संदीप पटेल, राम मिलन यादव अनिल यादव, दान बहादुर मधुर आदि सहित सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने आगे बढ़ने से रोका, हल्का धक्का मुक्की भी हुई लेकिन शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने निकले सपाईयों को पुलिस ने जबरन गिरफ्तार कर विभिन्न वाहनों में बैठा पुलिस लाइन उठा लाई l युवजन सभा के नि वर्तमान जिला अध्यक्ष संदीप यादव ट्रैक्टरों के जुलूस के साथ आ रहे थे उन्हें सी एम पी के पास रोक कर गिरफ्तार कर लिया गया l अदील हमज़ा को उनके आवास से ही गिरफ्तार किया गया।विक्रम पटेल,अभिमन्यू पटेल ने धुमनगंज में कृषि क़ानून के विरोध में निकिला साईकिल जुलूस,यथांश केसरवानी के साथ बड़ी संख्या में युवाओं ने अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर सुभाष चौराहे पर किया प्रदर्शन
गिरफ्तारी के पहले पत्रकारों से बातचीत में सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार कृषि नीतियों ने किसानों को अपने जमीन गिरवी रखने और खुद को मालिक से मजदूर बनने के लिए मजबूर किया है l यह किसानो के साथ बहुत बड़ा धोखा है l आज देश में किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर है l श्री यादव ने धान की खरीद न होने, बिचौलियों के मालामाल होने, भाजपा की जन विरोधी के खिलाफ हजारों किसानों के आंदोलन रत होने का मुद्दा उठाया l कहा कि सपा किसानो के साथ संघर्ष में खड़ी है और किसानों के आंदोलन के समर्थन में लगातार प्रदर्शन जारी रहेगा जब तक किसानों के साथ उचित हल नहीं निकल रहा l   सपा जिला अध्यक्ष श्री योगेश चन्द्र यादव ने मंगलवार को भारत बंद का समर्थन किया है l 
सपा के जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे जनपद की सभी विधानसभाओं में किसान यात्रा निकलने की तैयारी की गई थी इसी क्रम में सपा जिला कार्यालय से जिला कचेहरी तक ट्रैक्टर से किसान यात्रा निकलने के लिए पार्टी के लोग इकट्ठा हुए थे l मगर पुलिस ने ट्रैक्टरों को नहीं आने दिया, जगह जगह सपा कार्यकर्ताओं को रोका गया, कुछ नेताओं को उनके घरों में नजरबंद किया गया l 
   सपा प्रवक्ता श्री मधुर ने दावा किया की पुलिस, प्रशासन के भारी दबाव के बावजूद जिले में  मेजा, हंडिया, प्रताप पुर, फूलपुर, सोराव, फाफामऊ, बारा, कोराव, कर छना दो दर्जन से अधिक जगह “किसान यात्राएं “निकाली गई है l जगह जगह हज़ारों की संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी l 
गिरफ्तार होने वालों में सर्व श्री योगेश चन्द्र यादव, सैयद इफ्तेख़ार हुसैन, डॉ मानसिंह यादव, राम वृक्ष यादव, नागेन्द्र पटेल, हीरामणि पटेल, संदीप पटेल, रवींद्र यादव, महावीर यादव, रवि मिश्रा, दिनेश यादव, श्रीमति कमला यादव, मंजू पाठक, सत्य भामा मिश्रा, मंजू यादव,मो०शारिक़,अखिलेश गुप्ता, महबूब उस्मानी, राजेश गुप्ता, रवींद्र यादव,मुशीर अहमद,वीरु पासी,अरुण यादव,रेहान अहमद,शिबू यादव,पवन पासी,आलोक मिश्रा, मुर्शिद, कल्लू यादव, रक्षा मंत्री, रवि यादव, संतलाल वर्मा,शिव यादव,मुराद अली मंसूरी,टीपू सुलतान,नाटे चौधरी, राकेश सिंह, लालाजी एडवोकेट, रामा यादव, डॉ एस पी सिंह पटेल, सुरेश यादव,राकेश यादव,जी एस यादव,यथांश केसरवानी सहित 50 से अधिक सपा नेता एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन में रखा गया है l              


अस्तित्व की लड़ाई, विपक्षी आंदोलन में कूदे

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भाजपा ने नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लागू किये गए कृषि सुधारों के खिलाफ विपक्षी दलों के रुख के लिये उनकी आलोचना की और उन पर “शर्मनाक दोहरे मापदंड” अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में उन्होंने नए कानून के कई प्रावधानों का समर्थन किया था। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि किसानों का एक वर्ग “निहित स्वार्थ” वाले कुछ लोगों के चंगुल में है और सरकार सुधारों को लेकर उनके बीच फैलाये गए भ्रम को दूर करने पर काम कर रही है। किसानों का एक वर्ग इन नए कृषि कानूनों को लेकर विरोध में है। राजनीतिक दलों को अपने प्रदर्शन से नहीं जुड़ने देने के लिये कृषक संघों की सराहना करते हुए प्रसाद ने कहा कि अपना अस्तित्व बचाने के लिये भाजपा के विरोधी उनके प्रदर्शन में कूद पड़े हैं जबकि विभिन्न चुनावों में देश की जनता उन्हें बार-बार खारिज कर चुकी है।                                           


टीवी कलाकार दिव्या भटनागर का निधन

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। सोमवार सुबह टीवी इंडस्ट्री को जोरदार झटका लगा है। खबर है, कि पिछले कुछ दिन से वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का निधन हो गया है। उन्हें कुछ दिनों पहले कोरोना वायरस हुआ था। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए गोरेगांव के एसआरवी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आपको बता दें दिव्या भटनागर ने टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है। में गुलाबो का किरदार निभाने के बाद अपनी टीवी इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई थी।                                  


एमपीः महिला आयोग 9 को सुनवाई करेगा

महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक 9 दिसम्बर को करेंगी प्रकरणों की सुनवाई


असीम अग्रवाल 
मुंगेली। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमति किरणमयी नायक 9 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में महिलाओं के उत्पीडन से संबंधित प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई करेगी। राज्य महिला आयोग के सचिव ने बताया कि सुनवाई के दौरान सभी पक्षकार अपने निर्धारित समय में उपस्थित होगे। उपस्थिति हेतु सोशल डिस्टेसिंग का पालन करेंगे। चेहरे, मुह और नाक को ढकते हुए तीन लेयर वाले मास्क या मोटा कपडे़ का रूमाल बांध कर आएंगे। सुनवाई के दौरान पक्षकारो के लिए सेनेटाईजर एवं अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।                                   


पेट्रोल 30 पैसे, डीजल 26 पैसे महंगा हुआ

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। शादियों के सीज़न के बीच पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को लगातार छठे दिन भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। सरकारी कंपनियों ने आज पेट्रोल के दाम में 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 26 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया है। रविवार को ही पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था। कि अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों और कुछ दूसरे देशों की अंदरूनी समस्याओं की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल काम दाम में बढ़ा है।
महानगरों में क्या हैं। आज पेट्रोल-डीजल के भाव...
आज की बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल का भाव 83.71 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। जबकि, डीजल का भाव 73.83 रुपये हो गया है। इसी प्रकार आज आर्थिक राजधानी मुंबई मे पेट्रोल का भाव 90 रुपये प्रति लीटर के पार जा चुका है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट अपडेट जानकारी के मुताबिक, मुंबईवासियों को आज 90.34 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल खरीदना होगा यहां डीजन का आज नया भाव 80.51 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
कोलकाता और चेन्नई में आज पेट्रोल के दाम की बात करें तो आज की बढ़ोतरी के बाद यह क्रमश: 85.19 रुपये और 86.51 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार इन दोनों महानगरों में आज डीजल का भाव 77.44 रुपये और 79.21 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
कच्चे तेल का भाव कम होने की उम्मीद...
रविवार को धर्मेंद्र प्रधान ने अनुमान जताया कि पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन के कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने के हाल के फैसले के बाद ईंधनों के दामों में स्थिरता आएगी। प्रधान ने कहा ओपेक ने दो दिन पहले ही फैसला किया है। कि वह कच्चे तेल का पांच लाख बैरल उत्पादन हर रोज बढ़ाएगा इसका हमें फायदा मिलेगा और हमारा अनुमान है। कि (ईंधनों के) दाम स्थिर होंगे। जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ते हैं। तो यहां (भारत में) भी (ईंधनों के) दाम बढ़ते हैं। 
हर दिन 6 बजे बदलती है। कीमत...
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नए रेट्स लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
ऐसे चेक करें पेट्रोल-डीजल के दाम...
आप एसएमएस के जरिए पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते हैं. पेट्रोल डीजल की कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट हो जाती हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आपको आरएसपी के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर एस एम एस भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग होता है। ये आप आईओसीएल की वेबसाइट से देख सकते हैं। वहीं बीपीसीएल कस्टमर लिखकर 9223112222 और एचपीसीएल कस्टमर लिखकर 9222201122 मैसेज भेजकर अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।                                 


सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...