सोमवार, 30 नवंबर 2020

रूसः 24 घंटे में कुल 26,683 नए मामले

मॉस्को। रूस में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 26,683 नए मामले सामने आए। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 2,269,316 हो गई। यह जानकारी रूस के स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी। देश में इस दौरान कोरोनावायरस से 459 लोगों की मौत हो गई, जिससे देश में वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 39,527 हो गई है। अभी तक यहां 1,761,457 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। रूस की राजधानी मॉस्को में वायरस के 6,798 नए मामले सामने आए, जिसके बाद शहर में कुल मामलों की संख्या 599,213 हो गई। मॉस्को इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है।             


अवैध बालू खनन पर नहीं कसा गया शिकंजा

अवैध तरीके से हो रहे बालू खनन पर नहीं लगी रोक


कौशाम्बी। यमुना नदी से अवैध बालू खनन कर हरदर मऊ की बाग में भी बड़ी तादाद में डंप किया गया है। यमुना नदी से अवैध बालू निकासी कर गधा खच्चर ट्रैक्टर के सहारे बाहर परिवहन किया जा रहा है। बालू के अवैध खनन में खनन विभाग के साथ-साथ स्थानीय पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में है। लेकिन बार-बार अवैध खनन पर जानकारी उपलब्ध कराए जाने के बाद भी खनन पर रोक नहीं लग रही है, जबकि यमुना नदी के बीच जलधारा से बालू खनन का किसी प्रकार का शासनादेश नहीं है। लेकिन खनन में लगे लोगों पर खनन विभाग द्वारा कार्यवाही ना किया जाना तमाम सवाल उत्पन्न कर रही है।


अजीत कुशवाहा


सड़़क हादसे में पत्नी की मौत, पति गंभीर

सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति गंभीर 


कौशांबी। इलाहाबाद शहर के कालिंदीपुरम ओपीएस कॉलोनी के रहने वाले अमरनाथ अपनी पत्नी सुशीला देवी के साथ बाइक से अपनी ससुराल फतेहपुर जनपद के खागा क्षेत्र के अफोही जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार दंपत्ति कोखराज थाना क्षेत्र के कल्यानपुर हाईवे के पास पहुंचे थे, कि तेज गति वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े और गंभीर घायल होकर तड़पने लगे इस हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई है और पति गंभीर रूप से घायल है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मृतक महिला के लाश को कब्जे में लेकर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और ससुराली जन घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घटनाक्रम के मुताबिक प्रयागराज के कालिंदीपुरम ओपीयस कॉलोनी के रहने वाले अमरनाथ की ससुराल फतेहपुर जनपद के खागा थाना क्षेत्र के अफोही कस्बे में है अमरनाथ के ससुराल में सगाई कार्यक्रम है। जिससे अमरनाथ अपनी पत्नी सुशीला देवी को लेकर बाइक से अपनी ससुराल जा रहे थे बाइक सवार दंपत्ति जैसे ही कोखराज थाना क्षेत्र के कल्यानपुर हाईवे पर पहुंचे सड़क चौड़ीकरण के चलते वन वे सड़क कर दी गई है। जिससे सड़कों पर एक हिस्से से ही सभी वाहन गुजरते हैं।ष बाइक सवार जा रहे थे। इसी बीच तेज गति वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दिया है। जिससे बाइक सवार पति पत्नी सड़क पर गिर पड़े हैं। गंभीर हालत में घायल पति-पत्नी तड़प रहे थे और देखते-देखते कुछ देर में मौके पर उनकी पत्नी सुशीला देवी उम्र 45 वर्ष की मौत हो गई है। हादसे में बाइक चालक अमरनाथ गंभीर रूप से घायल हैं। घायल अमरनाथ को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोग पहुंचे और हादसे की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस भी मौके पर पहुंची है और मृतक महिला की लाश को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जानकारी परिजनों और ससुरालीजनों को दे दी गई है। दोनो परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।


नथन पटेल 


आंदोलन की सफलता सरकार की असफलता

राणा ओबराय


किसानों का दिल्ली कूच सफल होना, क्या केन्द्र व हरियाणा सरकार की नाकामयाबी का है परिणाम


चंडीगढ। जिस दिन से केंद्र सरकार ने कृषि कानून को लेकर तीन अध्यादेश जारी किए हैं। उसी दिन से किसानों और सरकार के बीच में संघर्ष शुरू हो गया है। इसी कानूनों का विरोध करते हुए केंद्र सरकार में मंत्री पद पर आसीन हरसिमरत कौर ने इस्तीफा भी दे दिया था। इसी तरह पंजाब, हरियाणा, यूपी के किसानों ने कृषि बिलों का विरोध करना जारी रखा। हम यह मान सकते हैं, कि हरियाणा के बड़ौदा में हुए विधानसभा उपचुनाव में किसानों के विरोध के कारण ही सत्तारूढ़ भाजपा पार्टी के उम्मीदवार को हार का मुंह देखना पड़ा था। परंतु फिर भी हरियाणा सरकार नहीं जागी! पहले से ही जब किसानों ने घोषणा कर रखी थी कि वह 26 नवंबर को दिल्ली कूच करेंगे। उन्होंने दिल्ली पहुंचने के लिए हर तरह का साधन व राशन तथा पानी अपने साथ मोहिया करा लिया है। परंतु किसानों को सरकार का विरोध करना देखना पड़ेगा ऐसा किसानों ने सोचा भी नहीं था। हरियाणा सरकार ने दिल्ली जा रहे किसानों को रोकने के लिए भरपूर प्रयास किए परंतु आखिरकार किसान दिल्ली पहुंच ही गया। प्रदेश के बुद्धिजीवी लोग यह कर रहे हैं की हरियाणा की खट्टर सरकार ने किसानों को रोकने के लिए सड़कों में गड्ढे बड़े-बड़े पत्थर आदि क्यों लगवाए। क्या किसान शांति पूर्वक मार्च नहीं कर रहे थे। यदि सरकार ने सोच ही लिया था कि किसानों को दिल्ली नहीं जाने देना तो उसके लिए और भी कई तरीके सरकार के पास थे। पहले तो सरकार को किसानों से धैर्य पूर्वक बात करनी चाहिए थी। जो कि सरकार की कार्यप्रणाली का एक हिस्सा है। परंतु सरकार ने कूटनीति का प्रयोग ना करके बल नीति का प्रयोग किया जिसका पूरे उत्तर भारत में विरोध देखने को मिल रहा है। बुद्धिजीवियों का कहना है कि केंद्र औऱ हरियाणा सरकार किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए हर मोर्चे पर फेल हुई है। क्योंकि सरकार की सीआइडी मतलब खुफिया तंत्र ने सरकार को किसानों के मंसूबे की पहले से सही जानकारी क्यों नही दी तांकि सरकार जानकारी के हिसाब से तैयारी करती! इसका सीधा अर्थ है की सरकार औऱ उसका तंत्र पूरी तरह से नाकामयाब रहा है? लोग तो यह भी कह रहे हैं की केंद्र सरकार के आदेश पर हरियाणा सीएम खट्टर तो कोरोना बीमारी का बहाना बना कर किसानों को रोकना चाहते थे?बहरहाल किसी न किसी तरीके से यूपी, पंजाब व हरियाणा का किसान दिल्ली पहुच चुका है। अब केन्द्र सरकार को चाहिए कि वह तुरंत प्रभाव से किसानों से बातचीत करें किसानों को उनके नही छीने जायेगे ऐसा आश्वासन दे। क्योकि सर्दी में यदि हजारों लोग सड़कों पर समूह के रूप में रहेंगे तो कोरोना जैसी वैश्विक महामारी व अन्य किसी बीमारी का शिकार हो सकते हैं।                         


आने वाले दिनों में बारिश के साथ भीषण सर्दी

राणा ओबराय


मौसम वैज्ञानिकों का दावा,आने वाले हफ्तों में बारिश होने से मैदानी इलाकों में पड़ेगी भीषण सर्दी


नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले दस वर्षों में इस वर्ष नवंबर में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी है और इस वर्ष नवंबर के महीने में औसत न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है। दिल्ली में वैसे नवंबर महीने का औसत न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस होता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार एक नवंबर से 29 नवंबर तक शहर में औसत न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो करीब एक दशक में सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले हफ्ते में बारिश के साथ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिलेगी। दक्षिणी राज्यों में एक दिसंबर से भारी बारिश शुरू होने का अनुमान है। मैदानी इलाकों में लोगों को भीषण सर्दी का सामना करना पड़ सकता है। रविवार सुबह उत्तर भारत में तेज शीत लहर चल रही थीं। दरअसल जिस तरह अक्तूबर और नवंबर की शुरुआत ठंड के साथ हुई। उसी तरह दिसंबर की शुरुआत भी कड़ाके की सर्दी के साथ होने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले हफ्तों में होने वाली बारिश से मैदानी इलाकों में भीषण सर्दी पड़ने वाली है।                                       


गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रकों का रोड पर तांडव

हापुड़ में ओवरलोड गन्ने से भरे ट्रकों का जबरदस्त तांडव सड़क पर चलने वाले वाहनों को भी रहता है खतरा


अतुल त्यागी


हापुड़। मामला जनपद की पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 9 का है। जहां ओवरलोड गन्ने से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर साइड में पलट गया। गनीमत रही रोड पूरी तरह बिजी चल रहे हैं। कोई हादसा नहीं हुआ वरना हो सकता था और वाहन स्वामियों को भी बड़ा हादसा। बार-बार समाचार प्रकाशित करने पर भी ऐसे ओवरलोड गन्ने से भरे ट्रक और ट्रॉली पर क्यों कार्रवाई नहीं हो रही जो जरा सी लापरवाही से दूसरे वाहन स्वामियों को पहुंचा सकते हैं। बड़ा नुकसान फिलहाल गन्ने का ट्रक साइड में पलटा हुआ है। दूसरे ट्रक में गन्ने भरने का कार्य शुरू कोई हताहत नहीं।                                                                              


अवैध कब्ज की एसडीएम से शिकायत की

हंसराज शर्मा

बलरामपुर। उतरौला थाना कोतवाली उतरौला अंतर्गत विद्युत उप केंद्र उतरौला में तैनात संविदा कर्मी लाइनमैन की पत्नी अनीता मोनू मिश्रा ने कोतवाली, उप जिलाधिकारी उतरौला को लिखित शिकायती पत्र देकर एवं राज्य महिला आयोग अध्यक्ष को पत्र भेजकर पीड़ित के मकान पर किए गए अवैध कब्जा को खाली करा कर विधिक कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

आरोप है कि पीड़िता ने नगर के मोहल्ला पटेल नगर स्थित अपने मकान को उतरौला निवासी अशोक कुमार को किराए पर दिया था। पिछले तेइस अक्टूबर को किराएदार से मकान खाली करा लिया गया और चौबीस अक्टूबर को पीड़िता ने दैनिक घरेलू उपयोगी वस्तुओं को मकान में रखकर ताला लगा दिया। 
चौबीस अक्टूबर को ही रात लगभग 11:30 बजे उतरौला निवासी संतोष कुमार, धर्मवीर, कुनक्के, प्रेम शंकर चौरसिया, राजेंद्र ने दबंगई व गुंडई के बल पर जबरन पीड़िता के मकान का ताला तोड़ घर का सामान निकाल ले गए तथा संतोष कुमार पुत्र लक्ष्मी प्रसाद ने अवैध रूप से मकान पर अपना कब्जा जमा लिया।शिकायत का संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी उतरौला अरुण कुमार गौड़ ने एसएचओ उतरौला को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।                            

भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन

 अतुल त्यागी


हापुड़। विधानसभा क्षेत्र हापुड देहात मंडल के गाव असौडा व वझीलपुर खड़खड़ी में विधान परिषद शिक्षक व स्नातक चुनाव के संबंध में जनसंपर्क अभियान किया। जिसमें हापुड़ सदर विधायक विजय पाल आढती व भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश राणा व देहात मंडलअध्यक्ष दिनेश त्यागी ने(MLC) शिक्षित चुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा व श्री दिनेश गोयल  के लिए समर्थन मांगा व भाजपा प्रत्याशियों के नाम के आगे एक लिखकर 1 दिसंबर को वोट डालने के लिए कहा । इस अवसर पर सुधीर अग्रवाल (असोडा), जिला उपाध्यक्ष राकेश त्यागी,  दुष्यंत त्यागी (असोडा), पूर्व जिला अध्यक्ष मुनेश त्यागी, पूर्व महामंत्री प्रमोद जिंदल , महेश शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष ताहिर त्यागी,  पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष हेमंत सैनी ,नामित सभासद अजय भास्कर, वैभव त्यागी भाजपा नेता आदि भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
                         


गाजियाबाद में किसानों का प्रदर्शन जारी रहा

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। दिल्ली बार्डर पर प्रदर्शन कर रहे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों का कहना है कि अगर केंद्र सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है तो वे दिल्ली जाने वाले सभी हाइवे बंद कर दिल्ली में खाद्य पदार्थों की आपूर्ति बंद कर देंगे। यूपी गेट पर इस समय पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड के किसानों का भी जत्था पहुँच चुका है।


किसानों की प्रमुख माँगो में फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) निर्धारित शामिल है। साथ ही किसान चाहते हैं कि कानून में न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम दाम पर ख़रीदारी करने वालों के खिलाफ सजा का प्रावधान हो। यूपी गेट पर आज सुबह से अब तक दो बार किसानों और पुलिस के जवानों के बीच टकराव की स्थिति बन चुकी है। किसानों ने बैरिकेड को हटाकर दिल्ली में प्रवेश करने का प्रयास किया। हालांकि किसान बाद में वापस धरना स्थल पर बैठ गए। किसानों का ऐसा करने का मकसद सिर्फ सरकार को यह बताना था कि वह शांत नहीं बैठेंगे। प्रदर्शन स्थल पर “जय जवान-जय किसान” के नारे लग रहे हैं।


वाहनों को किया गया है डायवर्ट किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए गाज़ियाबाद पुलिस ने बार्डर पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया है। लिंक रोड से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को डाबर तिराहे से डायवर्ट कर आनंद विहार की ओर निकाला जा रहा है। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे के वाहनों यूपी गेट फ्लाईओवर के ऊपर से निकाला जा रहा है। फ्लाईओवर के नीचे के सभी रास्ते बंद हैं।                                  


नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

नवविवाहिता की मौत ससुराल पक्ष लगा रहा है हत्या का आरोप


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। मऊआइमा थाना क्षेत्र के मऊआइमा कस्बा निवासी खलील अहमद अपने लड़के नफीस उद्दीन की शादी कल 29 नवंबर को सोरांव थाना अंतर्गत सेवाईथा गांव में नुजहत के साथ की थी। बारात कल गई थी और लड़की पक्ष अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया था और लड़की शाम को विदा होकर अपनी ससुराल मऊआइमा पहुंची। सुबह ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके पक्ष के लोगों को फोन करके लड़की के बीमार होने की बात बताई। लड़की पक्ष जब घर पहुंचा तो लड़की की मृत्यु हो चुकी थी। मायका पक्ष मऊआइमा थाने जाकर के लड़के पक्ष के खिलाफ हत्या की आशंका की रिपोर्ट दर्ज कराई मऊैमा पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश का पंचनामा भरकर लास पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल मौत का कारण कुछ पता नहीं चल पाया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि लड़की की मृत्यु क्यों हुई अगल-बगल पड़ोसियों से पूछताछ में यह बात सामने आई कि लड़की की मौत 2:00 बजे रात में ही हो गई थी जो लड़का पक्ष ने छुपाए रखा। सच्चाई का पता नहीं चल सका अभी तक हत्या है या नहीं।                             


सैकड़ों लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की

सुल्तानपुर-सैकडों लोगों ने ली समाजवादी पार्टी की सदस्यता


सैकडों लोगों ने ली समाजवादी पार्टी की सदस्यता
सुल्तानपुर। इसौली विधायक अबरार अहमद के नेतृत्व में बसपा नेता संतोष शुक्ल उर्फ पिंटू निवासी बरसावा,बल्दीराय ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली।विधायक ने संतोष शुक्ला व उनके साथियों को विश्वास दिलाया कि समाजवादी पार्टी उनके समाज सहित सभी समाज के लिए हर स्तर पर उनके मान सम्मान की रक्षा करती रहेगी। जरूरत पड़ने पर उनके समाज सहित सभी समाज के लोगों की रक्षा करने के लिए समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।इस मौके पर जिला महासचिव मोहम्मद सलाउद्दीन, बल्दीराय ब्लाक अध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव, विनोद कुमार जायसवाल,हाजी वसीम अहमद, मोहम्मद हकीम,श्यामलाल मौर्य,लाल मोहम्मद,रमजान मिर्जा,इम्तियाज, कुलदीप शुक्ला,विपुल शुक्ला, विकास यादव,रोशन पाठक,दीपक पाठक,मुकेश शुक्ला,देवी मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।                                               


1 और किसान की दिल का दौरा पडने से मौत

किसान आंदोलन में शामिल एक और किसान की हुई मौत, पड़ा दिल का दौरा


मोमिन मलिक


नई दिल्ली। कृषि कानून के विरोध प्रदर्शन में शामिल एक किसान की और मौत हो गई। बतया दा रहा है। कि गज्जन सिंह नामक किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। किसान बहादुरगढ बाईपास पर न्यू बस स्टैंड था। जिस वक्त उसे दौरा पड़ा।
जानकारी के अनुसार मृतक गज्जन सिंह लुधियाना समराला के खटरा भगवानपुरा गांव का रहने वाला था। मृतक किसान की उम्र करीबन 50 साल है। किसान के पार्थिव शरीर को नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। आपको बता दें कि कल एक किसान की गाड़ी के अंदर आग लगने से मौत हो गई थी।                               


लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं  इकबाल अंसारी  चेन्नई। तमिलनाडु में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए मु...