सोमवार, 30 नवंबर 2020

आने वाले दिनों में बारिश के साथ भीषण सर्दी

राणा ओबराय


मौसम वैज्ञानिकों का दावा,आने वाले हफ्तों में बारिश होने से मैदानी इलाकों में पड़ेगी भीषण सर्दी


नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले दस वर्षों में इस वर्ष नवंबर में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी है और इस वर्ष नवंबर के महीने में औसत न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है। दिल्ली में वैसे नवंबर महीने का औसत न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस होता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार एक नवंबर से 29 नवंबर तक शहर में औसत न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो करीब एक दशक में सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले हफ्ते में बारिश के साथ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिलेगी। दक्षिणी राज्यों में एक दिसंबर से भारी बारिश शुरू होने का अनुमान है। मैदानी इलाकों में लोगों को भीषण सर्दी का सामना करना पड़ सकता है। रविवार सुबह उत्तर भारत में तेज शीत लहर चल रही थीं। दरअसल जिस तरह अक्तूबर और नवंबर की शुरुआत ठंड के साथ हुई। उसी तरह दिसंबर की शुरुआत भी कड़ाके की सर्दी के साथ होने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले हफ्तों में होने वाली बारिश से मैदानी इलाकों में भीषण सर्दी पड़ने वाली है।                                       


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...