सोमवार, 30 नवंबर 2020

इंटरलॉकिंग में घटिया सामग्री का उपयोग

बेहटा इंटरलॉकिंग में हो रहा घटिया सामग्री से निर्माण मानक हवा हवाई


बेहटा। सीतापुर प्राप्त जानकारी के अनुसार  जनपद के विकासखंड बेहटा इलाके की ग्राम पंचायत नरना पकौड़ी में इंटरलॉकिंग में घटिया सामग्री  इस्तेमाल की जा रही ग्रामीणों ने इसे लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भेजकर जांच कराने की मांग की है। आरोप है, कि इंटरलॉकिंग में पीला ईटा का इस्तेमाल किया जा रहा है। उसके साथ ही चुनाई में घटिया सामग्री को प्रयोग में लाई जा रही विरोध करने पर ठेकेदार ग्राम कठूरा के द्वारा धमकाया जा रहा ठेकेदार से जब बात की गई की किस योजना के अंतर्गत इंटरलॉकिंग का कार्य निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया प्रमुख की निधि से कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीण सिपाही लाल राकेश कुमार पट्टू गुड्डू यादव आदि ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भेजकर मामले की जांच व कार्रवाई की मांग की है।                     


तेज रफ्तार का कहर, 1 की मौत 2 घायल

सड़क दुर्घटना में एक बच्ची की मौत, दो घायल


अविनाश श्रीवास्तव


भागलपुर। तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गयी। भागलपुर बिहार में भागलपुर जिले के कजरैली थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दो बच्ची की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गयी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि लक्ष्मिनियां गांव के समीप रविवार की रात तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में तीन बच्चियां आ गयी। इस दुर्घटना में एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गयी। मृतक बच्ची की पहचान निरंजन यादव की पुत्री सोनाक्षी कुमारी के रूप में की गयी है। IPS पर 25 हजार का ईनाम घोषित सूत्रों ने बताया कि घायल दो बच्चियों को ग्रामीणों के सहयोग से भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने बोलेरो के चालक लालू मंडल को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक बच्ची के परिजनों को पर्याप्त मुआवजा और गाड़ियों के तेज रफ्तार पर रोक लगाने की मांगों को लेकर घटनास्थल के निकट आगजनी कर देर रात तक घंटों सड़क जाम रखा गया। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।                              


देश के स्टेशनों पर मिलेगी कुल्हड़ वाली चाय

अकांशु उपाध्याय

नई दिल्ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अब देश के हर रेलवे स्टेशन पर इको फ्रेंडली कुल्हड़ों में चाय बेची जाएगी। रेल मंत्री ने राजस्थान के अलवर जिले में ढीगवाड़ा रेलवे स्टेशन में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान ये ऐलान किया। रेल मंत्री ने बताया कि अभी देश के लगभग 400 रेलवे स्टेशनों पर कुल्हड़ में चाय दी जा रही है। भविष्य में रेलवे की योजना है कि देश के सभी रेलवे स्टेशनों पर केवल कुल्हड़ में ही चाय बेची जाए।

रेल मंत्री ने कहा कि उनका मंत्रालय प्लास्टिक मुक्त भारत की दिशा में गंभीरता से काम कर रहा है। इस दिशा में रेलवे अपना हरसंभव योगदान देगी। एक ओर जहां कुल्हड़ से पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। वहीं दूसरी ओर इससे लाखों लोगों को रोजगार मिलता है। रेलवे स्वदेशी और कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने में अपना पूरा योगदान करेगी। बेहद जल्द देश के सभी रेलवे स्टेशन पर सिर्फ कुल्हड़ में ही चाय मिलेगी।                             

रणबीर की बिल्डिंग में आलिया ने घर खरीदा

रणबीर कपूर की बिल्डिंग में आलिया भट्ट ने खरीदा 32 करोड़ का घर


कविता गर्ग


मुंबई। बॉलीवुड जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिलेशनशिप की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब होती है।  मुंबई बॉलीवुड जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिलेशनशिप की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब होती है। दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ को डेट करने के बाद आलिया भट्ट संग रणबीर रिलेशन में हैं। आलिया भट्ट ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से कदम रखा था। कोरोनावायरस लॉकडाउन में भी खबरों के मुताबिक, आलिया, रणबीर संग उनके अपार्टमेंट में रह रही थीं। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस ने 32 करोड़ का घर खरीदा है जो रणबीर कपूर के टावर में है। यह अपार्टमेंट 2460 स्वायर फीट है। बांद्रा स्थित वास्तु अपार्टमेंट में आलिया का यह घर है। रणबीर कपूर इस बिल्डिंग में सातवी मंजिल पर रहते हैं। वहीं, आलिया ने पांचवी मंजिल पर अपार्टमेंट खरीदा है। 12 मंजिला यह बिल्डिंग कृष्णा राज बंगले के पास है। इस समय आलिया के घर में काम चल रहा है, जिसकी वजह से वह बहन शाहीन भट्ट संग जूहु में रह रही हैं। पिंकविला के मुताबिक, आलिया के घर का इंटीरियर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान कर रही हैं।                                            


किसानों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता

किसानो की आवाज़ को दबाया नही जा सकता: राहुल- प्रियंका


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। मोदी सरकार किसानों का शोषण कर रही है, उनकी आवाज दबाने में लगी लेकिन उसे समझ लेना चाहिए कि उसकी आवाज़ की अनुगूंज को दबाया नहीं जा सकता है।  नई दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार किसानों का शोषण कर रही है और उनकी आवाज दबाने में लगी लेकिन उसे समझ लेना चाहिए कि उसकी आवाज़ की अनुगूंज को दबाया नहीं जा सकता है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यह सरकार जबरन किसानों की आवाज को कुचलने में लगी हुई है लेकिन वह भूल रही है कि किसान की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और जब वह गूंजती है तो उसके स्वर पूरे देश में सुनाई देते है। किसान नहीं अडानी- अम्बानी की आय बढ़ा रही है सरकार: राहुल राहुल गांधी ने कहा, "मोदी सरकार ने किसान पर अत्याचार किए- पहले काले क़ानून फिर चलाए डंडे लेकिन वो भूल गए कि जब किसान आवाज़ उठाता है तो उसकी आवाज़ पूरे देश में गूंजती है। किसान भाई-बहनों के साथ हो रहे शोषण के ख़िलाफ़ आप भी स्पीक अप फ़ॉर फार्मर्स कंपैन के माध्यम से जुड़िए।" प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "नाम किसान कानून लेकिन सारा फायदा अरबपति मित्रों का किसान कानून बिना किसानों से बात किए कैसे बन सकते हैं। उनमें किसानों के हितों की अनदेखी कैसे की जा सकती है। सरकार को किसानों की बात सुननी होगी। आइए मिलकर किसानों के समर्थन में आवाज उठाए।"                            


एमएलसी कांति का चक्रव्यूह तोड़ेंगे 'अजय'

एमएलसी कांति सिंह का चक्रव्यूह तोड़ेंगे स्नातक उम्मीदवार अजय श्रीवास्तव


शाहाबाद (हरदोई)। इस बार पूरी तैयारी से लखनऊ खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्दलीय उम्मीदवार अजय कुमार श्रीवास्तव ,एम एल सी कांति सिंह का चक्रव्यूह तोड़ेंगे।हालांकि उन्हें भाजपा,सपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की चुनौती का भी सामना करना पड़ रहा है।लखनऊ के प्रमुख शिक्षाविद् अजय कुमार श्रीवास्तव ने जब युवाओं के अधिकारों को आवाज उठाई तो उन्होंने राजधानी के युवाओं को साथ लेकर बड़ा अभियान शुरू किया।ताकि सदन में युवाओं की आवाज बन सकें।


ज्ञातव्य हो कि


स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के लखनऊ खंड का चुनाव अंतिम चरण में है। मतदान एक दिसंबर को होना है।पिछले तीन चुनावों से कभी एस पी सिंह तो कभी उनकी पत्नी कांति सिंह जीत हासिल कर रहे हैं। मैदान में इस बार 24 प्रत्याशी हैं, लेकिन हर कोई अपना मुकाबला कांती सिंह से ही मान रहा है। इसकी वाजिब वजह भी है। पिछले 18 वर्ष से इस सीट पर कांती सिंह और उनके पति एसपी सिंह काबिज रहे हैं। इस बार सीट जीतने के लिए भाजपा ने भी काफी जोर आजमाइश की है।कांती सिंह के मुकाबले भाजपा ने इंजीनियर अवनीश सिंह को मैदान में उतारा है।सपा ने राम सिंह राणा एवं कांग्रेस ने ब्रजेश कुमार सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है।उधर अजय कुमार श्रीवास्तव की युवाओं में मजबूत पकड़ है और राजधानी लखनऊ का प्रत्याशी होने के नाते भी उन्हें कांती सिंह के सामने सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है।अजय कुमार श्रीवास्तव को जिताने की कवायद में कायस्थ समाज के जिलाध्यक्ष के अलावा अन्य संगठन के सभी पदाधिकारियों के साथ ही सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी लगे हैं। लखनऊ खंड के स्नातक क्षेत्र में सात जनपद आते हैं। इनमें हरदोई, लखनऊ, प्रतापगढ़, बाराबंकी, सीतापुर, रायबरेली और लखीमपुर शामिल हैं। लखनऊ खंड के स्नातक क्षेत्र से वर्ष 1996 में हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में पार्टी के वरिष्ठ नेता विंध्यवासिनी कुमार ने जीत दर्ज कराई थी। वर्ष 2002 के चुनाव में वह एसपी सिंह से हार गए थे। वर्ष 2008 में फिर से एसपी सिंह निर्वाचित हुए थे। वर्ष 2014 मेंहुए चुनाव में एसपी सिंह की पत्नी कांती सिंह निर्वाचित हुईं।समाजवादी पार्टी ने रामसिंह राणा को प्रत्याशी बनाया है। उनके समर्थन में एमएलसी और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप  जनपद में ताबड़तोड़ सभाएं कर चुके हैं। कांग्रेस ने ब्रजेश कुमार सिंह के पक्ष में सघन मतदाता संपर्क किया है। चित्रगुप्त धाम ट्रस्ट ने अजय कुमार श्रीवास्तव के पक्ष में आकर मतदाताओं को रिझाने का काम किया है।अब सभी की दृष्टि 01 दिसंबर को होने वाले चुनाव पर है।             


कोरोना संक्रमितो में लंग्स फाइब्रोसिस के लक्षण

 कोरोना से ठीक हुए लोगों में लंग्स फाईब्रोसिस के लक्षण 


अरविंद कुमार सैनी


सहारनपुर। कोरोना संक्रमित मरीजों में निमोनिया व फाइब्रोसिस के लक्षण पाये जाते हैं रोगियों के फेफड़ों में सिकुड़न व सूजन आने लगती है। कोविड -19 से संक्रमित हुए लोग जो ठीक हो चुके है उनमे से कुछ फीसदी लोगों में लंग्स फाइब्रोसिस की मौजूदगी डॉक्टरों द्वारा एक्सरे रिपोर्ट में देखी जा रही है। जिला अस्पताल में कार्यरत कोविड19 नोडल अधिकारी शिवांका गौड ने आज कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों में निमोनिया व फाइब्रोसिस के लक्षण पाये जाते हैं। रोगियों के फेफड़ों में सिकुड़न व सूजन आने लगती है और सांस लेने छोडने मे परेशानी होती है। ऑक्सीजन का स्तर ऐसे में कम हो जाता है। ऐसे स्थिति में यौगिक प्राणायाम व लंग्स को लचीला बनाने वाले आसन यदि किये जाए तो रोगी को आराम मिलता है। कोरोना पर पड़ी आस्था भारी योग गुरु गुलशन कुमार से इस विषय पर कहा कि जो लोग कोविड के संक्रमण से बच गये है उन मे से 20-30 फीसदी लोगो में शोर्टनैस आफ ब्रीदिग, आक्सीजन के स्तर में गिरावट, खांसी व शारीरिक थकान के लक्षण आ रहे है। कोरोना से ठीक होने के बाद लोगो में निमोनिया के लक्षण भी देखे जा रहे है जिससे दस बीस कदम चलने से या सीढियां चढने पर सांस फूलने की शिकायते आ रही है। रोगियों का आक्सीजन का स्तर 98 से घटकर 70-80 तक रह जाता है।                               


बीपी कंट्रोल करने के लिए फायदेमंद है नमक

ज़रूरत से ज़्यादा नमक खाना कई बीमारियों की वजह बन सकता है, लेकिन आपको जानकर बहुत हैरानी होगी कि आयुर्वेद में सेंधा नमक को बेहद फायदेमंद माना गया है। सेंधा नमक में पाए जाने वाले मिनरल्स हमें कई तरह की बीमारियों से बचाने का काम करते हैं। यह नमक पाचक रसों का निर्माण करता है, इसलिए यह पाचन को दुरुस्त रखने का काम भी करता है। आजकल सेंधा नमक का इस्तेमाल काफी कम लोग करते हैं। इसे ज़्यादातर लोग सिर्फ व्रत के समय खाते हैं। लेकिन नमक का ये फॉर्म हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये काफी शुद्ध नमक होता है जिसमें किसी तरह का केमिकल या दूसरा तत्व मौजूद नहीं होता है। इसमें कुदरती तौर पर कई खनिज तत्व मौजूद होते हैं।               


आईपीएस पर 25,000 का इनाम घोषित

IPS पर 25 हजार का ईनाम घोषित


 महोबा। पूर्व पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार और बर्खास्त सिपाही अरूण यादव पर 25, 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। महोबा उत्तर प्रदेश के महोबा के विस्फोटक के व्यावसाई इन्द्रेांत त्रिपाठी के खुदकुशी मामले में फरार चल रहे महोबा के पूर्व पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार और बर्खास्त सिपाही अरूण यादव पर 25, 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार श्रीवास्तव ने आज यहां कहा कि पाटीदार और यादव पर केस दर्ज है और दोनों फरार हैं। दोनों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले करबई थाने के पूर्व क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र शुक्ला को भी गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में दो अन्य नामजद व्यापारी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।                                       


दीवार गिरने से 3 बच्चे दबे, 1 की मौत हुईं

औरैया: अछल्दा के इटैली में दीवार गिरने से तीन बच्चे दबे, एक की मौत


अछल्दा। अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम इटैली में शादी समारोह के दौरान छोटे-छोटे बच्चे दीवाल के पास खेल रहे थे तभी कच्ची मिट्टी की दीवार गिर गई जिससे बच्चे उसी मिट्टी के अंदर दब गए। आस पास के लोगो ने आनन फानन में तीनों बच्चो को मिट्टी हटाकर बाहर निकाला तीनो बच्चे घायल हो गए थे। इलाज के लिए उन्हें भरथना ले जाया गया एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे इटावा ले जाया गया वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से कोहराम मचा रहा।           


गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का धरना-प्रदर्शन

सिंघु और टिकरी बॉर्डर के बाद गाजीपुर बॉर्डर पर भी किसानों का धरना प्रदर्शन


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली की बॉर्डर पर पंजाब और हरियाणा के किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसानों ने सड़कों पर ट्रॉलियों को ही अपना घर बना लिया है। कृषि कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान अब भी पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे हैं और दिल्ली में घुसने के लिए अड़े हैं। किसानों का नया नारा अब ‘दिल्ली चलो’ नहीं बल्कि ‘दिल्ली घेरो’ है। पहले दिल्ली-हरियाणा के सिंधु बॉर्डर पर किसानों ने बड़ी संख्या में डेरा जमाया, पुलिस से संघर्ष किया। अब गाजीपुर बॉर्डर पर भी ऐसा ही हाल है और किसान यहां पर बैठ गए हैं, जिसके कारण दिल्ली-एनसीआर के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। डॉक्टरों की अपील- प्रदर्शनकारियों का हो कोरोना टेस्ट... दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर जमा किसान प्रदर्शनकारियों को वॉलंटियर डॉक्टर मेडिकल सुविधाएं दे रहे हैं। एक डॉक्टर ने बताया, “हम सरकार से अपील करते हैं कि यहां जमा किसानों का कोरोना टेस्ट किया जाए। एक किसान को कोरोना होने से कई किसान उसकी चपेट में आ जाएंगे।”


आम लोगों की बढ़ रही परेशानी
‘सरकार बनाम किसान’ में आम लोगों की परेशानी बढ़ रही है। खास तौर पर प्रदर्शन स्थल पर दुकान चलाने वाले और इन रास्तों से सफर करने वाले लोगों को काफी मुश्किल हो रही है। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि हम आम लोगों की समस्या समझते हैं लेकिन हम भी परेशान होकर ही दिल्ली आए हैं। सरकार जल्द हमारी बात सुने।


किसानों ने दी अगले 4 महीने तक धरना देने की धमकी
किसान नेताओं का कहना है कि उनकी तैयारी पूरी है और अगर जरूरत पड़ी तो उनके पास अगले 4 महीने तक धरना देने का पूरा इंतजाम है। किसानों के ऐलान के बाद सरकार की टेंशन भी बढ़ गई है। जेपी नड्डा के घर हुई देर रात उच्च स्तरीय बैठक...
किसान आंदोलन से चिंतित भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की देर रात बैठक हुई जबकि किसान संगठनों ने बातचीत के लिए सरकार की किसी भी शर्त को मानने से मना कर दिया है।
अमित शाह ने किसान नेताओं को सड़क जाम समाप्त कर बुराड़ी मैदान में आकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने का प्रस्ताव दिया था और कहा था कि इस व्यवस्था के लागू होने पर अगले ही दिन किसानों के साथ बातचीत की जाएगी।किसान नेता योगेंद्र यादव ने कहा है कि किसान संगठन बातचीत के लिए सरकार की किसी भी शर्त को मानने के लिए तैयार नहीं हैं। कल किसान संगठनों की बैठक हुई जिसमें पंजाब के 20 से अधिक किसान संगठनों ने आंदोलन स्थल पर ही बातचीत करने पर जोर दिया।           


 


अलग धर्म की प्रेमिका को मौत के घाट उतारा

प्रेमिका का धर्म था अलग, इसलिए प्रेमी ने नई जिंदगी के बदले दे दी उसे मौत


सोनभद्र। जिलेके ओबरा थानाक्षेत्र में दो दिन पहले 15 वर्षीय लड़की की लाश रेणु नदी के किनारे बालू में दबी मिली थी. रविवार को ओबरा पुलिस।ने मामले के खुलासा का दावा किया। पुलिस ने अभियुक्त (Accused) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक प्रेम-प्रसंग में युवती की हत्या कर दी गई।


पुलिस के मुताबिक मृतका घर से सिलाई सीखने निकली थी. रास्ते में प्रेमी ने उसकी हत्या कर शव को नदी किनारे बालू में छिपा दिया. दूसरे दिन चरवाहों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद जांच के क्रम में मृतका की शिनाख्त झरिया नाला ओबरा निवासी के रूप में हुई।


घरवालों ने बताया कि मृतका घर से सिलाई सीखने निकली थी, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटी
जिसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. दूसरे दिन युवती का शव रेणु नदी के किनारे बालू में ढका मिला।


पुलिस ने खुलासा करते हुए कहा कि मृतका का आरोपी दिलीप शर्मा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. मृतका दिलीप पर शादी के लिए दबाव बना रही थी, लेकिन तैयार नहीं हो रहा था। बतौर पुलिस लड़की का अलग धर्म होने के चलते आरोपी उससे शादी करना नहीं चाहता था, जबकि मृतका उस पर इसके लिए दबाव बना रहा था। प्रेमिका के इस रवैये से तंग आकर प्रेमी ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला ले लिया। प्रेमी ने लड़की को नदी किनारे बुलाकर गला दबाकर हत्या कर दी और शव को बालू में छुपाकर मौके से फरार हो गया।                                            


लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं  इकबाल अंसारी  चेन्नई। तमिलनाडु में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए मु...