बुधवार, 25 नवंबर 2020

विश्व में 14 लाख से अधिक की मौत

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) दुनियाभर में 14 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ते हुए 5.96 करोड़ के पार हो गई है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के मामले में अमेरिका पहले, भारत दूसरे और ब्राजील तीसरे स्थान पर स्थान पर है। वहीं इस संक्रमण से तेजी से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या के मामलों में भारत, ब्राजील और अमेरिका क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 5,96,71,202 लोग संक्रमित हुए हैं और 14,07,542 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 1,25,89,221 लोग संक्रमित हुए हैं और 2,59,874 मरीजों की मौत हुई है।           

आईसीसी के नए चेयरमैन चुने गए बार्कले

आबुधाबी। पेशे से वकील और न्यूजीलैंड क्रिकेट में 2012 से निदेशक चले आ रहे ग्रेग बार्कले को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का नया चेयरमैन चुन लिया गया है। बार्कले आईसीसी के दूसरे स्वतंत्र चेयरमैन के रूप में भारत के शशांक मनोहर की जगह लेंगे। बार्कले आईसीसी बोर्ड में न्यूजीलैंड क्रिकेट के प्रतिनिधि हैं लेकिन अब वह अपनी इस भूमिका से हट जाएंगे और उस्मान ख्वाजा की जगह लेंगे। ख्वाजा को जुलाई में मनोहर का दो साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अंतरिम चेयरमैन बनाया गया था।                


सादिक ने कई बेहतर प्रयास कियेंः मोदी

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर शोक व्यक्त किया। साथ ही कहा कि सामाजिक सद्भावना और भाईचारे के लिए उन्होंने उल्लेखनीय प्रयास किया। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं जाने-माने शिया धर्मगुरु सादिक का मंगलवार देर रात लखनऊ में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे मौलाना कल्बे सादिक के निधन से अत्यंत दुख हुआ। उन्होंने सामाजिक सद्भावना और भाईचारे के लिए उल्लेखनीय प्रयास किया। उनके परिजनों और चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’ कैंसर, गंभीर निमोनिया और संक्रमण से पीड़ित मौलाना सादिक पिछले करीब डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें पिछले मंगलवार को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।         


भारत में 92 लाख के पार कोरोना के केस

भारत में 92 लाख के पार हुए कोरोना के कुल मामले, 24 घंटे में 44,376 नए केस, इतने लोगों ने तोड़ा दम


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में जानलेवा कोरोना वायरस के 44 हजार 376 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 481 लोगों की मौत हुई है। देश में अब इस महामारी से एक लाख 34 हजार 699 लोगों की जान जा चुके है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब कुल मामलों की संख्या 92 लाख 22 हजार 217 हो गई है। इनमें से चार लाख 44 हजार 746 लोगों का इलाज चल रहा है। जबकि 86 हजार 82 हजार 771 लोग ठीक हुए हैं. कल कुल 37 हजार 816 लोगों ने इस महामारी से जंग जीती है। तेज़ गति से तट की ओर बढ़ रहा तूफान निवार मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट देश में अब तक 13.36 करोड़ नमूनों की जांच हुई है और रोजाना की संक्रमण दर भी घटकर चार प्रतिशत से कम हो गई है। देश में जांच की क्षमता भी बढ़ी है और वर्तमान में 2134 प्रयोगशालाओं में कोविड-19 के नमूनों की जांच की जा रही है।               


हमारी ओर से कोई बहाना नहीं होगाः मैथ्यू

सिडनी। भारत के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को अलग-अलग समूह में ट्रेनिंग को बाध्य होना पड़ा है लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने कहा कि टीम कोई बहाना नहीं बनाएगी क्योंकि खिलाड़ी इतने अनुभवी हैं कि इस तरह की स्थिति से निपट सकें। ऑस्ट्रेलिया की सीमित ओवरों की टीम इस समय दो स्थानों पर ट्रेनिंग पर रही है। एक समूह मुख्य कोच जस्टिन लैंगर के मार्गदर्शन में सिडनी क्रिकेट मैदान पर ट्रेनिंग कर रहा है। यूएई में हाल में संपन्न इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाले स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और पैट कमिंस जैसे खिलाड़ी 14 दिन के अनिवार्य पृथकवास से गुजर रहे हैं और सहायक कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं।                      


अलगावः पत्नी का डॉक्टर से था अफेयर

 पत्नी का डॉक्टर से चल रहा था अफेयर, पति उसी के पास पहुंचा इलाज कराने, राज खुलते ही


हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के साथ रिश्ते में दिक्कत आने के बाद एक व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हो गया। वह डिप्रेशन के ट्रीटमेंट के लिए डॉक्टर के पास जाने लगा। लेकिन बाद में उसे मालूम हुआ कि उसी डॉक्टर का उसकी पत्नी के साथ अफेयर चल रहा है। जिसके बाद उस व्यक्ति की शादी भी टूट गई, शादी टूटने के बाद अमेरिका के ओहियो के रहने वाले 47 साल के पीर्सन टोन ने अब डॉक्टर पर मुकदमा कर दिया है। पीर्सन ने डॉक्टर से हर्जाने के तौर पर 21 करोड़ 45 लाख रुपये की मांग की है। बुर्ज खलीफा के बाद दुबई में बन रहा एक और अजूबा, देखे photo पीर्सन ने रोनाल्ड रोजेन नाम के डॉक्टर से पेशेवर लापरवाही के लिए हर्जाने की मांग की है। पीर्सन का कहना है कि वह, उनकी पत्नी और दो बच्चे डॉक्टर रोजेन के पास जाया करते थे। इसी दौरान डॉक्टर रोजेन और पीर्सन की पत्नी का अफेयर शुरू हो गया। शुरुआत में डॉक्टर ने कपल को बताया था कि किस तरह वे अपने रिश्ते में सुधार कर सकते हैं। लेकिन बाद में पत्नी ने खुद पति को बताया कि डॉक्टर के साथ अफेयर चल रहा है. इसके बाद पति-पत्नी के बीच तलाक हो गया। अफेयर के वक्त डॉक्टर रोजेन खुद शादीशुदा थे और उनकी दो बेटियां भी हैं। अदालत में मुकदमा दायर करते हुए पीर्सन ने कहा है कि डॉक्टर के रवैये की वजह से उन्हें काफी अधिक भावनात्मक नुकसान हुआ।           


अयोध्या में बनेगा पुरुषोत्तम 'श्रीराम' एयरपोर्ट

सीएम योगी ने किया ऐलान,अयोध्या में बनेगा ‘मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट’


उमय सिंह साहू


अयोध्या। अयोध्या को एक भव्य पर्यटन स्थल बनाने और भक्तों के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएँ विकसित करने के क्रम में यूपी की योगी सरकार ने निर्माणाधीन अयोध्या हवाई अड्डे का नाम ‘मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट’ रखने का फैसला लिया है। मंगलवार (नवंबर 24, 2020) को उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी। इसके बाद भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में भी जश्न का माहौल है। हवाई अड्डे के निर्माण की घोषणा नवंबर 2018 में दीपोत्सव के अवसर पर खुद सीएम योगी ने की थी


राज्य के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आश्वासन दिया है कि राज्य सरकार श्रीराम लला की नगरी अयोध्या को दुनिया के धार्मिक स्थलों में अग्रणी स्थान दिलाने के लिए संकल्पित है। बता दें कि इस हवाई अड्डे के निर्माण की घोषणा नवंबर 2018 में दीपोत्सव के अवसर पर खुद सीएम योगी ने की थी। ये यूपी के सबसे बड़े हवाई अड्डों में से एक होगा और यहाँ अंतरराष्ट्रीय के साथ ही घरेलू टर्मिनल्स की भी व्यवस्था होगी।योगी सरकार का मानना है कि एक बार राम मंदिर का निर्माण संपन्न होने पर यहाँ देशी-विदेशी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगेगी, इसीलिए उसकी तैयारियाँ पहले से ही की जा रही हैं। अयोध्या के ‘मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट’ के निर्माण के लिए योगी सरकार ने 525 करोड़ रुपए का फण्ड आवंटित कर दिया है और 300 करोड़ रुपए पहले ही खर्च किए जा चुके हैं। दिसंबर 2021 तक इसका निर्माण पूरा हो जाएगा।             


रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ  पंकज कपूर  देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2024 को लेकर यात्रियों में गजब का उत्साह देखा जा...