शनिवार, 7 नवंबर 2020

शाहजहांपुरः नशे में युवक ने लगाई फांसी

शाहजहांपुर शराब के नशे में युवक ने लगाई फांसी मौत


जलालाबाद। शराब के नशे में युवक ने शनिवार को घर में फांसी लगा ली। घर के बाहर से गुजरते लोगों ने शव को झूलता हुआ देखा तो पुलिक को सूचना दी गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बता दें कि जलालाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला नौसारा के दयाल नगर वार्ड निवासी प्रमोद गुप्ता घर मे अकेला ही रहता था। प्रमोद गुप्ता होटलों और ढाबों पर काम कर के जीवन यापन करता था। मोहल्ले वालों ने बताया कि उसके परिवार के अधिकांश लोगों की मृत्यु हो चुकी थी। जिस वजह से वह अवसाद में रहता था। अकेलेपन के कारण शराब का आदी हो गया था। शनिवार की सुबह शराब के नशे में मोहल्ले में गाली गलौज कर रहा था। फिर अचानक अपने घर चला गया कुछ ही देर बाद उसके चीखने चिल्लाने की आवाज आना बंद हो गई। मोहल्ले से निकलते लोगो ने उसका शव बरामदे में फंदे से झूलता हुआ देखा तो पुलिस को सूचना कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहल्ले वालों ने अंतिम संस्कार के लिए चंदा कर रुपये इकट्ठे किये। जिन रुपये को पुलिस को दे दिया गया।             


वायरोलॉजी सेंटर को विकसित किया जाएगा

दोहरा हत्याकांड सुनकर दोनों ने बनाया हत्या का प्लान


लखनऊ। इस बैठक में कोविड-19 के नियंत्रण के लिए संचालित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगे की रणनीति तय की जाए। लखनऊ में वायरोलाॅजी सेन्टर की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि इसे नेशनल इन्स्टीट्यूट आफ वायरोलाॅजी, पुणे की तर्ज पर विकसित किया जाए। योगी ने कहा कि किसानों को पराली न जलाने के सम्बन्ध में जागरूक किया जाए। इस सम्बन्ध में पब्लिक एड्रेस सिस्टम का भी इस्तेमाल किया जाए। ग्राम प्रधान एवं अन्य लोगों से संवाद तथा सहयोग के माध्यम से पराली जलाने की रोक-थाम की जाए। उन्होने कहा कि धान क्रय केन्द्रों का सुचारु संचालन कराया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि धान क्रय केन्द्रों पर किसानों को कोई असुविधा न हो और उन्हें एमएसपी का लाभ मिले। उन्होंने मण्डी शुल्क में कमी के निर्णय को शीघ्र लागू करने के निर्देश भी दिए हैं।             


ट्रक-पिकअप में टक्कर, 1 की मौत 3 घायल

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार


हापुड़। महिन्द्रा पिकअप के आगे चल रहे ट्रक में टक्कर लगीं। महिन्द्रा पिकअप में सवार चार लोग घायल। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। ईलाज के दौरान एक की मौत, तीन घायल, दो की हालत गंभीर। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के हाइवे पर स्थित सागर होटल के पास की घटना।                     


बॉलीवुड फैला रहा है हिंदूफोबिया, विरोध दर्ज

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। दशकों से बॉलीवुड, ब्यूरोक्रेसी, मीडिया और तथाकथित बुद्धिजीवी हिन्दू देवी देवताओं और मान्यताओं का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से बदनाम करने में लगा हुआ है। फिल्मों में अधिकतर पुजारी या धर्मगुरु भ्रष्ट, व्यभिचारी और बलात्कारी दिखाए जाते हैं जबकि अच्छे काम करने वाले पात्र ईसाई या मुस्लिम दिखाए जाते हैं। किन्तु सोशल मीडिया के इस दौर में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो बॉलीवुड द्वारा फैलाए जा रहे हिंदुफ़ोबिया का प्रखर विरोध कर रहे हैं। ऐसा ही एक ट्विटर हैंडल है। जिसने काफी कम समय में अप्रत्याशित लोकप्रियता हासिल की है। सितंबर 2020 में शुरू किए गए इस अकाउंट को अब 63.6 हज़ार लोग फॉलो कर रहे हैं। इस ट्विटर हैंडल से पुरानी और नई बॉलीवुड फिल्मों के ऐसे क्लिप्स पोस्ट किए जाते हैं जिनमें जानबूझ कर हिन्दू देवी-देवताओं और मान्यताओं की नकारात्मक छवि प्रस्तुत की गई है।             


सामाजिक सहयोग से निशुल्क आधार कार्ड कैंप

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। रोटरी क्लब ऑफ गाज़ियाबाद ग्रीन ने आज वसुंधरा के सेक्टर 16 में एक निशुल्क आधार कार्ड कैंप लगाया। यह कैंप वैश्य समाज वसुंधरा और रोहिला समाज गाज़ियाबाद के सहयोग से लगाया गया। इस कैंप में 200 से भी अधिक लोगों ने अपने आधार कार्ड बनवाए और उनमें एड्रेस आदि अपडेट किए। कैंप का शुभारंभ क्षेत्रीय पार्षद अरविन्द चौधरी (चिंटू) ने किया। कैंप में वैश्य समाज के प्रधान अनिल अग्रवाल, महासचिव पुनीत मित्तल, रोटेरी क्लब गाज़ियाबाद ग्रीन के जीएस रो. संजय जैन, एजीई रो. सुशील चांडक,  गाज़ियाबाद ग्रीन के प्रधान रो. संजय रोहिला, क्लब ट्रेनर पुनीत मित्तल, क्लब की प्रथम महिला रीतू रोहिला, और सचिव रो. अवलोक अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।               


गाजियाबादः 98 पेटी अवैध पटाखेंं बरामद

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। पुलिस द्वारा अवैध आतिशबाज़ी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत सिहानी गेट पुलिस ने बीती रात बीएम कंपाउंड के एक मकान में छापा मार कर 98 पेटी अवैध आतिशबाज़ी बरामद की। इस संबंध में पुलिस ने दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है। अवैध आतिशबाज़ी के साथ पकड़े गए आरोपियों के नाम कर्ण कुमार और नितिन गर्ग हैं। दोनों आरोपी गाज़ियाबाद के ही रहने वाले हैं और दीवाली पर स्टॉल लगा कर आतिशबाज़ी बेचने का कारोबार करते हैं।                  


केंद्र व राज्य सरकार के विरुद्ध रोष व्यक्त किया

श्रीराम मौर्य


शिमला। कांग्रेस कमेटी ने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर की अध्यक्षता में लाहुल-स्पीति में शून्य तापमान के बीच शुक्रवार को केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर रोष-प्रदर्शन किया। इस दाैरान जिला के तमाम कांग्रेस पदाधिकारी व कर्याकर्ता माैजूद रहे। कुलदीप राठौर ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर जल्द ही सरकार ने अटल टनल में सोनिया गांधी की पट्टिका को नहीं लगाया, तो बहुत बड़े आंदोलन के लिए वह तैयार रहे।


उन्होंने यह भी कहा कि इस चेतावनी को प्रदेश व केंद्र सरकार हल्के में ना लेते हुए गंभीरता से ले। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बीच वह इस तरह के प्रदर्शन करना नहीं चाहते थे, लेकिन सरकार ने उन्हें मजबूर किया है, क्योंकि जिस तरह से सोनिया गांधी की पट्टिका को निकाला गया है, वह लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि केलांग में भी उनकी पार्टी के लोगों ने मामला दर्ज करवाया है। उसकी भी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। कुलदीप ठाकुर ने जहां जयराम सरकार की आलोचना की तो अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के कार्यों की प्रशंसा की जिन्होंने लाॅकडाउन के दाैरान जरूरतमंदों की सहायता की। प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी पर तैनात उन सीआईडी कर्मचारियों पर चुटकी ली कि वे भी यहीं-कहीं घूम रहे हैं। ऐसे में वे सरकार व केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी तक यह संदेश पहुंचा दें कि पट्टिका को जल्द लगाया जाए। कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने भी रैली को संबोधित किया। जिला लाहुल-स्पीति के प्रभारी महेश्वर चौहान, जिलाध्यक्ष ग्यालसन ठाकुर सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।


वहीं लाहुल-स्पीति कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि पट्टिका हटाने से इतिहास नहीं बदला जा सकता। लाहुल-स्पीति का हर नागरिक व बच्चा जानता है कि टनल किसकी देन है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 14 नवंबर तक सोनिया गांधी की पट्टिका को नहीं लगाया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।                 


लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं  इकबाल अंसारी  चेन्नई। तमिलनाडु में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए मु...