शनिवार, 7 नवंबर 2020

गाजियाबादः 98 पेटी अवैध पटाखेंं बरामद

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। पुलिस द्वारा अवैध आतिशबाज़ी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत सिहानी गेट पुलिस ने बीती रात बीएम कंपाउंड के एक मकान में छापा मार कर 98 पेटी अवैध आतिशबाज़ी बरामद की। इस संबंध में पुलिस ने दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है। अवैध आतिशबाज़ी के साथ पकड़े गए आरोपियों के नाम कर्ण कुमार और नितिन गर्ग हैं। दोनों आरोपी गाज़ियाबाद के ही रहने वाले हैं और दीवाली पर स्टॉल लगा कर आतिशबाज़ी बेचने का कारोबार करते हैं।                  


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...