शनिवार, 7 नवंबर 2020

सामाजिक सहयोग से निशुल्क आधार कार्ड कैंप

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। रोटरी क्लब ऑफ गाज़ियाबाद ग्रीन ने आज वसुंधरा के सेक्टर 16 में एक निशुल्क आधार कार्ड कैंप लगाया। यह कैंप वैश्य समाज वसुंधरा और रोहिला समाज गाज़ियाबाद के सहयोग से लगाया गया। इस कैंप में 200 से भी अधिक लोगों ने अपने आधार कार्ड बनवाए और उनमें एड्रेस आदि अपडेट किए। कैंप का शुभारंभ क्षेत्रीय पार्षद अरविन्द चौधरी (चिंटू) ने किया। कैंप में वैश्य समाज के प्रधान अनिल अग्रवाल, महासचिव पुनीत मित्तल, रोटेरी क्लब गाज़ियाबाद ग्रीन के जीएस रो. संजय जैन, एजीई रो. सुशील चांडक,  गाज़ियाबाद ग्रीन के प्रधान रो. संजय रोहिला, क्लब ट्रेनर पुनीत मित्तल, क्लब की प्रथम महिला रीतू रोहिला, और सचिव रो. अवलोक अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।               


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...