शनिवार, 7 नवंबर 2020

विदेशी पटाखों की खरीद पर 2 साल की सजा

सुरेंद्र सिंह यादव


भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रेस में जानकारी दी है कि दिवाली का त्यौहार नजदीक है पटाखे चलाने का भी समय है, खुशियां मनाएं उमंग हर्षोल्लास करना है। लेकिन देवी देवता और चीनी पटाखों का उपयोग नहीं करें।


उक्त समाचार के अनुसार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि की फटाके के ऊपर भगवान के फोटो देवी देवताओं के फोटो चीनी पटाखे का उपयोग नहीं करें खरीदने वाले और बेचने वाले के ऊपर ठोस कार्रवाई हो सकती है 2 साल की सजा भी हो सकती है इसलिए देवी देवता के पटाखे विदेशी फटाके का उपयोग बिल्कुल नहीं करें स्वदेशी पटाखे का ही उपयोग करें देवी देवता वाले पटाखे का भी उपयोग नहीं करें शांतिपूर्वक दिवाली का त्यौहार मनाया ।                      


कोई अष्टमी व्रत कथा एवं पूजन विधि


अहोई अष्टमी का व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन किया जाता है। पुत्रवती महिलाओं के लिए यह व्रत अत्यन्त महत्वपूर्ण है। माताएं अहोई अष्टमी के व्रत में दिन भर उपवास रखती हैं और सायंकाल तारे दिखाई देने के समय होई का पूजन किया जाता है। तारों को करवा से अर्घ्य भी दिया जाता है। यह होई गेरु आदि के द्वारा दीवार पर बनाई जाती है अथवा किसी मोटे वस्त्र पर होई काढकर पूजा के समय उसे दीवार पर टांग दिया जाता है।



































अहोई अष्टमी
अहोई अष्टमी व्रत एवं कथा पूजन हेतु श्री अहोई माता का चित्र
आधिकारिक नामअहोई अष्टमी व्रत
अनुयायीभारतीय प्रवासी
प्रकारHindu
उद्देश्यसर्वकामना पूर्ति
  
  


 

अहोई माता



होई के चित्रांकन में ज्यादातर आठ कोष्ठक की एक पुतली बनाई जाती है। उसी के पास साही तथा उसके बच्चों की आकृतियां बना दी जाती हैं। करवा चौथ के ठीक चार दिन बाद अष्टमी तिथि को देवी अहोई माता का व्रत किया जाता है। यह व्रत पुत्र की लम्बी आयु और सुखमय जीवन की कामना से पुत्रवती महिलाएं करती हैं। कृर्तिक मास की अष्टमी तिथि को कृष्ण पक्ष में यह व्रत रखा जाता है इसलिए इसे अहोई अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है।




उत्तर भारत के विभिन्न अंचलों में अहोईमाता का स्वरूप वहां की स्थानीय परंपरा के अनुसार बनता है। सम्पन्न घर की महिलाएं चांदी की होई बनवाती हैं। जमीन पर गोबर से लीपकर कलश की स्थापना होती है। अहोईमाता की पूजा करके उन्हें दूध-चावल का भोग लगाया जाता है। तत्पश्चात एक पाटे पर जल से भरा लोटा रखकर कथा सुनी जाती है। अहोईअष्टमी की दो लोक कथाएं प्रचलित हैं।



अहोई अष्टमी व्रत कथा



एक नगर में एक साहूकार रहा करता था, उसके सात लडके थे, सात बहुएँ तथा एक पुत्री थी। दीपावली से पहले कार्तिक बदी अष्टमी को सातों बहुएँ अपनी इकलौती नंद के साथ जंगल में मिट्टी लेने गई। जहाँ से वे मिट्टी खोद रही थी। वही पर स्याऊ–सेहे की मांद थी। मिट्टी खोदते समय ननद के हाथ सेही का बच्चा मर गया।


स्याऊ माता बोली– कि अब मैं तेरी कोख बाँधूगी।


तब ननंद अपनी सातों भाभियों से बोली कि तुम में से कोई मेरे बदले अपनी कोख़ बंधा लो सभी भाभियों ने अपनी कोख बंधवाने से इंकार कर दिया परंतु छोटी भाभी सोचने लगी, यदि मैं कोख न बँधाऊगी तो सासू जी नाराज होंगी। ऐसा विचार कर ननंद के बदले छोटी भाभी ने अपने को बंधा ली। उसके बाद जब उसे जो बच्चा होता वह सात दिन बाद मर जाता।


एक दिन साहूकार की स्त्री ने पंडित जी को बुलाकर पूछा की, क्या बात है मेरी इस बहु की संतान सातवें दिन क्यों मर जाती है?


तब पंडित जी ने बहू से कहा कि तुम काली गाय की पूजा किया करो। काली गाय स्याऊ माता की भायली है, वह तेरी कोख छोड़े तो तेरा बच्चा जियेगा।


इसके बाद से वह बहु प्रातःकाल उठ कर चुपचाप काली गाय के नीचे सफाई आदि कर जाती।


एक दिन गौ माता बोली– कि आज कल कौन मेरी सेवा कर रहा है, सो आज देखूंगी। गौमाता खूब तड़के जागी तो क्या देखती है कि साहूकार की के बेटे की बहू उसके नीचे सफाई आदि कर रही है।


गौ माता उससे बोली कि तुझे किस चीज की इच्छा है जो तू मेरी इतनी सेवा कर रही है ?


मांग क्या चीज मांगती है? तब साहूकार की बहू बोली की स्याऊ माता तुम्हारी भायली है और उन्होंने मेरी कोख बांध रखी है, उनके मेरी को खुलवा दो।


गौमाता ने कहा,– अच्छा तब गौ माता सात समुंदर पार अपनी भायली के पास उसको लेकर चली। रस्ते में कड़ी धूप थी, इसलिए दोनों एक पेड़ के नीचे बैठ गई। थोड़ी देर में एक साँप आया और उसी पेड़ पर गरुड़ पंखनी के बच्चे थे उनको मारने लगा। तब साहूकार की बहू ने सांप को मार कर ढाल के नीचे दबा दिया और बच्चों को बचा लिया। थोड़ी देर में गरुड़ पंखनी आई तो वहां खून पड़ा देखकर साहूकार की बहू को चोंच मारने लगी।


तब साहूकारनी बोली– कि, मैंने तेरे बच्चे को मारा नहीं है बल्कि साँप तेरे बच्चे को डसने आया था। मैंने तो तेरे बच्चों की रक्षा की है।


यह सुनकर गरुड़ पंखनी खुश होकर बोली की मांग, तू क्या मांगती है?


वह बोली, सात समुंदर पार स्याऊमाता रहती है। मुझे तू उसके पास पहुंचा दें। तब गरुड़ पंखनी ने दोनों को अपनी पीठ पर बैठा कर स्याऊ माता के पास पहुंचा दिया।


स्याऊ माता उन्हें देखकर बोली की आ बहन बहुत दिनों बाद आई। फिर कहने लगी कि बहन मेरे सिर में जूं पड़ गई है। तब सुरही के कहने पर साहूकार की बहू ने सिलाई से उसकी जुएँ निकाल दी। इस पर स्याऊ माता प्रसन्न होकर बोली कि तेरे सात बेटे और सात बहुएँ हो।


सहुकारनी बोली– कि मेरा तो एक भी बेटा नहीं, सात कहाँ से होंगे ?


स्याऊ माता बोली– वचन दिया वचन से फिरूँ तो धोबी के कुंड पर कंकरी होऊँ।


तब साहूकार की बहू बोली माता बोली कि मेरी कोख तो तुम्हारे पास बन्द पड़ी है ।


यह सुनकर स्याऊ माता बोली तूने तो मुझे ठग लिया, मैं तेरी कोख खोलती तो नहीं परंतु अब खोलनी पड़ेगी। जा, तेरे घर में तेरे घर में तुझे सात बेटे और सात बहुएँ मिलेंगी। तू जा कर उजमान करना। सात अहोई बनाकर सात कड़ाई करना। वह घर लौट कर आई तो देखा सात बेटे और सात बहुएँ बैठी हैं । वह खुश हो गई। उसने सात अहोई बनाई, सात उजमान किये, सात कड़ाई की। दिवाली के दिन जेठानियाँ आपस में कहने लगी कि जल्दी जल्दी पूजा कर लो, कहीं छोटी बहू बच्चों को याद करके रोने न लगे।


थोड़ी देर में उन्होंने अपने बच्चों से कहा–अपनी चाची के घर जाकर देख आओ की वह अभी तक रोई क्यों नहीं?


बच्चों ने देखा और वापस जाकर कहा कि चाची तो कुछ मांड रही है, खूब उजमान हो रहा है। यह सुनते ही जेठानीयाँ दौड़ी-दौड़ी उसके घर गई और जाकर पूछने लगी कि तुमने कोख कैसे छुड़ाई?


वह बोली तुमने तो कोख बंधाई नही मैंने बंधा ली अब स्याऊ माता ने कृपा करके मेरी को खोल दी है। स्याऊ माता ने जिस प्रकार उस साहूकार की बहू की कोख खोली उसी प्रकार हमारी भी खोलियो, सबकी खोलियो। कहने वाले की तथा हुंकार भरने वाले तथा परिवार की कोख खोलिए।।



तारों को अर्घ्य देती महिला



व्रत के दिन प्रात: उठकर स्नान करें और पूजा पाठ करके संकल्प करें कि संतान की लम्बी आयु एवं सुखमय जीवन हेतु मैं अहोई माता का व्रत कर रही हूं। अहोई माता मेरे पुत्रों को दीर्घायु, स्वस्थ एवं सुखी रखें। अनहोनी को होनी बनाने वाली माता देवी पार्वती हैं इसलिए माता पार्वती की पूजा करें। अहोई माता की पूजा के लिए गेरू से दीवाल पर अहोई माता का चित्र बनायें और साथ ही स्याहु और उसके सात संतानो का चित्र बनायें। उनके सामने अनाज मुख्य रूप से चावल ढीरी (कटोरी), मूली, सिंघाड़े रखते हैं और सुबह दिया रखकर कहानी कही जाती है। कहानी कहते समय जो चावल हाथ में लिए जाते हैं, उन्हें साड़ी/ सूट के दुप्पटे में बाँध लेते हैं। सुबह पूजा करते समय जि गर (लोटे में पानी और उसके ऊपर करवे में पानी रखते हैं।) यह करवा, करवा चौथ में इस्तेमाल हुआ होना चाहिए। इस करवे का पानी दिवाली के दिन पूरे घर में छिड़का जाता है। संध्या काल में इन चित्रों की पूजा करें। | पके खाने में चौदह पूरी और आठ पूयों का भोग अहोई माता को लगाया जाता है। उस दिन बयाना निकाला जाता है - बायने मैं चौदह पूरी या मठरी या काजू होते हैं। लोटे का पानी शाम को चावल के साथ तारों को आर्ध किया जाता है। शाम को माता के सामने दिया जलाते हैं और पूजा का सारा सामान (पूरी, मूली, सिंघाड़े, पूए, चावल और पका खाना) पंडित जी या घर के बडो को दिया जाता है। अहोई माता का कैलंडर दिवाली तक लगा रहना चाहिए। अहोई पूजा में एक अन्य विधान यह भी है कि चांदी की अहोई बनाई जाती है जिसे स्याहु कहते हैं। इस स्याहु की पूजा रोली, अक्षत, दूध व भात से की जाती है। पूजा चाहे आप जिस विधि से करें लेकिन दोनों में ही पूजा के लिए एक कलश में जल भर कर रख लें। पूजा के बाद अहोई माता की कथा सुने और सुनाएं।


पूजा के पश्चात सासु मां के पैर छूएं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। इसके पश्चात व्रती अन्न जल ग्रहण करें।


नोट - अगर घर में कोई नया मेम्बर आता है, तो उसके नाम का अहोई माता का कैलंडर उस साल लगाना चाहिए। यह कैलंडर, जहाँ हमेशा का अहोई माता का कैलेंडर लगाया जाता है, उसके लेफ्ट में लगते हैं। जब बच्चा होता है, उसी साल कुण्डवारा भरा जाता है। कुण्डवारे में चौदह कटोरियाँ/ सर्रियाँ, एक लोटा, एक जोड़ी कपडे, एक रुमाल रखते हैं। हर कटोरी में चार बादाम और एक छुवारा (टोटल पांच) रखते हैं और लोटे में पांच बादाम, दो छुवारे और रुमाल रखकर पूजा करते हैं। यह सारा सामान ननद को जाता है।          



सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 नवंबर 08, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-84 (साल-02)
2. रविवार, नवंबर 08, 2020
3. शक-1980, कार्तिक, कृष्ण-पक्ष, तिथि- अहोई अष्टमी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:31, सूर्यास्त 05:25।


5. न्‍यूनतम तापमान 14+ डी.सै., अधिकतम-29+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                  



शुक्रवार, 6 नवंबर 2020

फिलीपींस का रक्षा व सामुद्रिक सहयोग

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत और फिलीपींस ने रक्षा और सामुद्रिक सहयोग, विशेष रूप से सैन्य प्रशक्षिण तथा रक्षा उपकरणों की खरीद, के क्षेत्रों में आपसी संबंधों को मजबूत बनाने की शुक्रवार को प्रतिबद्धता जतायी। द्विपक्षीय सहयोग पर भारत-फिलीपीन संयुक्त आयोग की चौथी बैठक शुक्रवार को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गई।               


सेनाओं के बीच 8वें दौर की बातचीत बेनतीजा

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत और चीन की सेनाओं के बीच शुक्रवार को कोर कमांडर स्तर की आठवें दौर की बातचीत हुई जिसका उद्देश्य पूर्वी लद्दाख के गतिरोध वाले सभी बिंदुओं से सैनिकों की वापसी का खाका खींचना था। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आठवें दौर की उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता पूर्वी लद्दाख में नियंत्रण रेखा के भारतीय हिस्से में, चुशुल में सुबह करीब साढ़े नौ बजे शुरू हुई।               


फैसलाः सरकारी कंपनियां होगी बंद

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। बीमार या लंबे समय से घाटे में चल रही सरकारी कंपनियों को जल्द से जल्द बंद करने के लिए सरकार नई गाइडलाइंस ला सकती है। सीएनबीसी-आवाज को मिली जानकारी के मुताबिक इस गाइडलाइंस में जमीन बेचने की जिम्मेदारी एनबीसीसी जैसी एजेंसी को नहीं देने का प्रावधान किया जा सकता है। आपको बता दें कि वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने संसद में एक लिखित उत्तर में उन्होंने बताया था कि कि नीति आयोग ने सरकारी कंपनियों के विनिवेश के लिए कुछ शर्तें तय की हैं। इसके आधार पर सरकार ने 2016 से 34 कंपनियों में रणनीतिक विनिवेश को मंजूरी दी है।           


भारतीय श्रमिकों को सऊदी ने दिया तोहफा

रियाद। सऊदी अरब ने कामगारों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए विवादास्पद ‘कफाला प्रणाली’ को समाप्त कर दिया है।मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय ने बुधवार को इसकी घोषणा की,नई व्यवस्था मार्च 2021 से अमल में आ जाएगी।अब सऊदी अरब में काम करने वाले मजदूरों को अनुबंध खत्म कर नौकरी बदलने की इजाजत होगी,उन्होंने मजबूरी में कम वेतन पर काम नहीं करना होगा।


जल्द लागू होंगे सुधार


मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि सरकार उन सभी प्रतिबंधों को हटाने जा रही है,जिनकी वजह से प्रवासी श्रमिकों को कम वेतन पर भी अपने नियोक्ता के साथ अनुबंध में बंधे रहना पड़ता था।नए श्रम सुधार सुधार मार्च 2021 में लागू होंगे,बता दें कि सऊदी अरब में बड़ी संख्या में भारतीय काम करते हैं,ऐसे में यह खबर उनके लिए ‘दिवाली गिफ्ट’ से कम नहीं है।                         


अमेरिकी चुनाव में भारतवंशियों का दबदबा

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है लेकिन इन चुनाव में सबकी नजर भारतीय वोटरों और नेताओं पर खूब रही। इस चुनाव में भारतीयों का बोलबाला रहा। भले ही डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप से काफी आगे निकलते दिख रहे हैं लेकिन इस बीच अमेरिका के कई राज्यों में हुए चुनावों में भारतवंशियों ने अपना परचम लहराया है। इन चुनावों में पांच महिलाओं सहित एक दर्जन से अधिक भारतवंशियों ने जीत दर्ज की है। भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए ऐसा पहली बार हुआ है। वहीं कई सीटों पर भारतवंशी आगे चल रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि विजयी उम्मीदवारों की संख्या दो दर्जन को पार कर सकती है।                 

संवैधानिक अधिकार बहाल होने तक लोग नहीं मरेंगे

श्रीनगर। पिछले एक साल से ज्यादा समय में पहली बार जम्मू में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते समय भावुक होकर फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि पूर्ववर्ती राज्य के लोगों का संवैधानिक अधिकार बहाल होने तक वह नहीं मरेंगे। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष ने भाजपा पर देश को गुमराह करने और जम्मू कश्मीर के साथ लद्दाख के लोगों से झूठे वादे करने के आरोप लगाए। गुपकर गठबंधन घोषणापत्र (पीएजीडी) की शनिवार को होने वाली बैठक के पहले शेर-ए-कश्मीर भवन में नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकर्ताओं से अब्दुल्ला ने कहा, अपने लोगों के अधिकार वापस लेने तक मैं नहीं मरूंगा। मैं यहां लोगों का काम करने के लिए हूं। जिस दिन मेरा काम खत्म हो जाएगा। मैं इस जहां से चला जाऊंगा।                 


सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर आए नजर

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार


हापुड़: जसरूप नगर कॉलोनी के सैकड़ों की संख्या में लोग सड़कों पर नजर आए


हापुड़। हापुड़ के मोदीनगर रोड स्थित जसरुप नगर कॉलोनी में भारी भीड़ के साथ लोगों ने जाम लगाया। सैकड़ों की संख्या में लोग सड़कों पर दिखे। इस जाम की वजह बताया गया एक मोबाइल टावर। जस रूप नगर में एक घर की छत पर मोबाइल टावर निर्माण को लेकर रोजाना विवाद होता रहता है। जस रूप नगर के निवासी इस टॉवर का विरोध करते हैं। वहां के निवासियों ने बताया की है टावर हम नहीं लगने देंगे। और इस टावर का हम विरोध करते हैं। तो रंजीत जिस के मकान में टावर का कार्य चल रहा है वह रोजाना गाली गलौज और धमकी देता है। जसरूप नगर प्रधान ने बताया कि रंजीत ने अनिल के घर में शराब के पव्वो का कट्टा रात में डाल दिया। और सुबह को इसकी सूचना पुलिस को दे दी। कि अनिल शराब बेचने का काम करता है। सुबह में पुलिस आई और अनिल को गिरफ्तार करके ले गई जिसके बाद सभी जस रूप निवासी हापुर कोतवाली पहुंचे और सच्चाई बयान की               


हापुड़ः बुलंदशहर रोड पर हादसा होते-होते टला

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार


हापुड़ः बुलंदशहर रोड पर बड़ा हादसा होते-होते टला


हापुड़। हापुड़ के बुलंदशहर रोड स्थित बाईपास पर एक बड़ा हादसा होते-होते टला है। जिसमें थाना हाफिजपुर क्षेत्र के बाईपास मोड पर एक शराब की खाली बोतलों से भरा ट्रक पलट गया। गनीमत यह रही। की इस ट्रक की चपेट में कोई नहीं आया। वरना हादसा बड़ा हो सकता था। एक तरफ केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार लगातार ओवरलोड और ओवरराइट माल भरकर चलने वाले वाहनों पर कड़े कानून के तहत कार्रवाई करने को कहती है। और ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध कड़े सख्ती से कार्रवाई करने के आदेश दिए हुए हैं। उसके बावजूद भी ओवरलोड वाहन सड़कों पर खुलेआम चलते नजर आते हैं। शराब की खाली बोतलों से भरा ट्रक ओवरराइट के चलते डिवाइडर की रेलिंग को तोड़ता हुआ पलट गया। अच्छी बात यह रही है। कि इस घटना में कोई खास नुकसान नहीं हुआ है। जब हमारे संवाददाता ने ट्रक चालक से बात की। तो ट्रक चालक ने बताया। कि वह ट्रक फिरोजाबाद से लेकर पंजाब जा रहा था। और उसने माल लोड होते समय माल को ओवरराइट भरने के लिए काफी मना भी किया। लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। और गाड़ी को करीब 6 फुट ऊपर तक भर दिया। जिस कारण ट्रक पलट गया।               


हापुड़ः डिग्री कॉलेज पर छात्रों ने लगाया ताला

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार


हापुड़ः एसएसवी डिग्री कॉलेज पर छात्रों ने लगाया ताला


हापुड़। हापुड़ के एसएसवी डिग्री कॉलेज में कल रात स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के लिए छात्रों ने हंगामा किया। एसएसवी डिग्री कॉलेज के मेन गेट पर छात्रों की भीड़ ने ताला लगा दिया। और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस विरोध प्रदर्शन की जब वजह जानना चाहा। तो वजह पता चली। छात्र छात्राओं का एडमिशन ना होना वहां पर मौजूद सभी छात्रों ने यह बताया। कि सुबह 11:30 बजे से हम अपनी मांगों का ज्ञापन एसएसवी डिग्री कॉलेज कमेटी को देने के लिए शांति बना कर बैठे हैं। जो कि अब रात के 8:00 बज गए हैं। तब भी कोई हमारा ज्ञापन लेने को नहीं आया है। इसी वजह से यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस विरोध प्रदर्शन के बारे में एसएसवी कॉलेज के बराबर में स्थित एसएसवी चौकी प्रभारी नीतू मलिक को पता चला। तो वह तुरंत कॉलेज के गेट पर पहुंचे। और हापुड़ कोतवाल सुबोध सक्सेना जी को इस बारे में अवगत कराया। सुबोध सक्सेना जी भी सूचना मिलते ही तुरंत एसएसवी डिग्री कॉलेज पहुंचे। जहां पर उन्होंने गेट पर लगा ताला खुलवाया। और सभी छात्रों को समझाया। मगर सभी छात्र अपनी जिद पर अड़े रहे। और कॉलेज के खिलाफ जोर-जोर से नारेबाजी करते रहे।             


निकिता मर्डरः 700 पेज की चार्जशीट दाखिल

राणा ओबराय


निकिता मर्डर केस में मामले में एसआईटी ने 700 पेज की चार्जशीट की दायर


फरीदाबाद। बल्लभगढ़ में हुई छात्रा निकिता की हत्या के मामले की जांच कर रही एसआइटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) ने कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी है। एसआईटी ने इस मामले में 700 पेज की चार्जशीट दायर की है। चार्जशीट में 60 गवाहों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। एसआईटी ने इस चार्जशीट को 11 दिनों में तैयार किया। केस को पुख्ता बनाने के लिये चार्जशीट में डिजिटल फॉरेंसिक एवं मेटेरियल एविडेंस भी रखा गया है। पुलिस अधिकारियों ने चार्जशीट दाखिल करने के पहले लीगल पहलुओं को वरिष्ठ अधिकारियों से स्कूटनी भी कराई। चार्जशीट में लव जिहाद के एंगल को पुलिस ने शामिल नहीं किया है। इसके लिए तौशीफ़ और निकिता के मोबाइल फोन जांच के लिए भेजे गए हैं। अगर लव जिहाद की कोई बात सामने आएगी तो पूरक चार्जशीट पेश की जाएगी। चार्जशीट दायर करने से पहले इस मामले में तीन लोग ही आरोपी बनाए गए, जिसमें हथियार उपलब्ध कराने वाले अजरुदीन को षड्यंत्र में शामिल होना व आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी बनाया गया है। तौसीफ व रेहान को हत्या, आर्म्स एक्ट, षड्यंत्र रचना जैसी संगीन धाराओं के तहत आरोपी बनाया गया है। जांच टीम इस मामले में करीब 70 लोगों की गवाही दिलाएगी जिसमें डॉक्टर, फ़ॉरेंसिक टीम, फोटोग्राफर, चश्मदीद गवाह आदि शामिल होंगे।               


बचत खातों पर कोई भी शुल्क लगाने पर पाबंदी













केंद्र सरकार के बैंकों को सख्त आदेश, बचत खातों पर किसी भी तरह के शुल्क वसूलने को लेकर लगाई पाबंदी


नई दिल्ली। लॉकडाउन के बाद कोरोना काल के बीच बैंकों की तरफ से बैकिंग सुविधाओं के लिए ग्राहकों से वसूले जा रहे सरचार्ज को लेकर सरकार एक बार फिर से सख्त हो गई है। केंद्र सरकार ने देश के सभी बैंकों को सरचार्ज में बढ़ोतरी से लेकर वसूली न करने की हिदायत दी है। इतना ही नहीं इसको लेकर वित्त मंत्रालय के तरफ से स्पष्ट कर दिया गया है कि बैंक 60 करोड़ से भी ज्यादा सेविंग खातों से किसी भी तरह का सरचार्ज नहीं वसूलेगी। यह अगले आदेश तक जारी रहेगा।               









21वें मुख्य न्यायाधीशों के सम्मेलन का उद्घाटन

अरविन्द तिवारी 


लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के तत्वावधान में ‘विश्व के मुख्य न्यायाधीशों का चार दिवसीय 21वाँ अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ 06 से 09 नवम्बर 2020 तक आॅनलाइन आयोजित किया जा रहा है। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज सायं 05.00 बजे इस ऐतिहासिक सम्मेलन का आनलाइन उद्घाटन करेंगे जबकि लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगी। विभिन्न देशों के समय अन्तराल को ध्यान में रखते हुये परिचर्चाओं का दौर भारतीय समय के अनुसार प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक तत्पश्चात अपरान्हः 2.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक एवं रात्रि 7.00 बजे से 9.00 बजे तक चलेगा।                           


भावनात्मकः यह मेरा आखिरी चुनाव होगा

राणा ओबराय


बिहार सीएम नीतीश कुमार ने खेला इमोशनल कार्ड बोले यह है मेरा आखिरी चुनाव


पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण के लिए चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। इस बीच बिहार चुनाव के लिए अपनी आखिरी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने धमदाहा में बड़ा ऐलान कर दिया है। नीतीश ने कहा है कि यह चुनाव उनका आखिरी चुनाव है। नीतीश कुमार पिछले कई दिनों से लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं लेकिन यह पहला मौका है जब उन्होंने ऐसी कोई बात कही है।नीतीश कुमार के इस ऐलान के बाद माना जा रहा है कि वह 2020 के बाद अब राजनीति से खुद को अलग कर लेंगे। उन्होंने अपने इस चुनाव को आखिरी चुनाव बताते हुए लोगों से आखिरी मौका देने की अपील की। नीतीश ने कहा कि अंत भला तो सब भला इसलिए आप आखरी मौका दे। नीतीश कुमार पिछले 15 सालों से बिहार के मुख्यमंत्री हैं और इसके पहले सीएम रेलवे मंत्री, कृषि मंत्री भी रह चुके हैं।                   


हरियाणाः 6 राज्यों में शुरू हुआ बस संचालन

राणा ओबराय


हरियाणा परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा व महानिदेशक वीरेंद्र दहिया के अथक प्रयास से दिल्ली सहित 6 राज्यों में जा सकेगी हरियाणा की बस


चंडीगढ। हरियाणा के अन्य स्थानों से लेकर पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश से लेकर दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए हम लाए है। राहत की ख़बर। बात आखिर ये है कि दिल्ली आईएसबीटी (अंतरराज्जीय बस अड्डा) के लिए मंगलवार से रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो चुका है। साथ ही इन 6 राज्यों में बसें रवाना होने के लिए भी तैयार है। गौरतलब है कि कोरोना के कारण 24 मार्च को लॉकडाउन होने के बाद से दिल्ली के लिए रोडवेज बस सेवा बंद की गई थी।               


संगम स्नान को गई बुजुर्ग महिला का शव मिला

 बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। दादी प्रतिदिन संगम स्नान को जाया करती थी।दिनांक 4 नवंबर को प्रातः 3 बजे स्नान को निकली थी। उसके बाद से घर नही पहुँची। जिनकी रिपोर्ट स्थानीय पुलिस के द्वारा गुमशुदा मे की गई थी। आज प्रयागराज के कीडगंज स्थित मिंटो पार्क के पास बुजुर्ग महिला का शव पाया गया। जिसकी पहचान राम सीगारी मिश्रा उम्र 85 वर्ष के रूप में की गई| मौके पर थाना कीडगंज पुलिस फोर्स पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस प्रशासन बुजुर्ग महिला की हत्या की जांच में जुटी।            


राहुल गर्लफ्रेंड अथिया को विश करना नहीं भूले

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। केएल राहुल भले ही आईपीएल 2020 में मशगूल थे, लेकिन वो अपनी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी को उनके बर्थ-डे पर विश करना नहीं भूले। बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया ने बीते गुरुवार को अपना 28वां जन्मदिन मनाया। उन्हें इस मौके पर हर तरफ से बधाइयां मिलीं, लेकिन सबसे खास मुबारकबाद उनके बॉयफ्रेंड की तरफ से मिली।केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर अथिया शेट्टी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘सालगिरह मुबारक हो पागल बच्ची। राहुल के इस पोस्ट पर अथिया के अलावा हार्दिक पांड्या, नताशा स्टैनकोविच और सूर्यकुमार यादव ने कमेंट किया है |हार्दिक पांड्या ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, माई लव्स कमेंट के साथ हार्दिक पांड्या ने रेड हार्ट शेप इमोजी भी बनाया है।         


गाजियाबादः बार चुनाव हो गया रोमांचकारी

सतीश शर्मा ब्राह्मण समाज का वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एक मजबूत चेहरा


ब्राह्मण समाज हुआ सतीश शर्मा के लिये लामबंद


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। बारएसोसियायेशन का चुनाव इन दिनों काफी रोमांचित होता जा रहा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पिछले 20 वर्षो में पहली बार सतीश शर्मा अपने विरोधियों को हराते हुऐ नज़र आ रहे है  और एक मजबूत ब्राह्मण चेहरे के रूप में कहचरी में उभर रहे है साफ छवि मिलन सार रवैया कार्यकारणी को लेकर अपने अधिवक्ता साथियों के लिए कुछकर गुजरने की उनकी उमंग अपना ही अलग स्थान ले रही है। चाहे पार्किंग व्यवस्था मुद्दा हो, चाहे अधिवक्ताओं के लिए मेडिकल फेसिलिटी, फिर चाहे भ्रष्टाचार को समाप्त करने का मुद्दा हो ऐसे ज्वलन्त मुद्दों को लेकर वो मुखर हो रहे है। ऐसे जरूरी मुद्दों की वजह से ही वो अपने वोटरों को लुभाते दिख रहे है। देखते है ऊंट किस करवट बैठता है।


पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...