रविवार, 4 अक्तूबर 2020

मायावती ने हाथरस मामले पर उठाएं सवाल

मायावती ने हाथरस मामले पर उठाए सवाल कहा- डीएम के रहते निष्पक्ष जांच कैसे संभव।


लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने हाथरस मामले में मौजूदा जिलाधिकारी के रहते सीबीआई जांच प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की है। मायावती ने रविवार को कहा कि हाथरस के जिलाधिकारी प्रवीण कुमार पर पीड़िता के परिजनों काे डराने धमकाने का आरोप है। इसके बावजूद सरकार ने उनके खिलाफे कोई कार्रवाई नहीं की है। ऐसे में लोगों के मन में आशंका है। कि डीएम के रहते सीबीआई जांच निष्पक्ष तरीके से नहीं की जा सकती।
उन्होने ट्वीट किया। हाथरस गैंगरेप काण्ड के पीड़ित परिवार ने जिले के डीएम पर धमकाने आदि के कई गंभीर आरोप लगाए हैं। फिर भी यूपी सरकार की रहस्मय चुप्पी दुःखद व अति-चिन्ताजनक। हालांकि सरकार सीबीआई जांच के लिये राजी हुई है। किन्तु उस डीएम के वहां रहते इस मामले की निष्पक्ष जांच कैसे होे सकती है। लोग आशंकित है।
गौरतलब है। कि हाथरस में हैवानियत की शिकार पीड़िता की मौत के बाद मचे सियासी बवाल के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मामले में जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की थी। हालांकि पीड़िता का परिवार सरकार के ऐलान से संतुष्ट नहीं है। उसका कहना है कि मामले की जांच उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश से होता तो अच्छा रहता। पीड़िता का परिवार डीएम प्रवीण कुमार पर धमकी और बदसलूकी के आरोप लगा चुका है। उन्‍होंने डीएम प्रवीण कुमार को पद से हटाने की मांग भी की है।               


सपा का 28वांं स्थापना दिवस मनाया गया

भानु प्रताप उपाध्याय


जलालाबाद (शामली )। समाजवादी पार्टी कार्यलय पर समाजवादी पार्टी के 28 वर्ष पूर्ण होने पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की टीम द्वारा स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से जिलाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मलीक, रविन्द्र प्रधान जोगी (सदस्य पिछड़ा वर्ग उ प्र )ने सभी कार्यकर्त्ताओ के साथ मिठाई खिलाकर मनाया। अब्दुल गफ्फार मलक ने कहा की लोहपुरुष और समाजवाद की स्थापना आज के दिन 04 अक्टूबर 1992 को मा. मुलायम सिंह यादव द्वारा राजनितिक इतिहास मे समाजवादी पार्टी के नाम से मील का पत्थर है।


हाथरस कांड, विरोध में निकाला कैंडल मार्च

भानु प्रताप उपाध्याय


शामली। क्षेत्र के गांव मालैंडी में हाथरस में बेटी के साथ हुए अमानवीय कृत्य के विरोध में कैंडल मार्च निकाला तथा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। हाथरस में हुई घटना से लोगों का गुस्सा उबाल पर है दिन भर सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। शाम को ग्राम वासियों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जिसमें ग्राम वासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कैंडल मार्च मैन रोड से शुरू होकर ग्राम बीच से होता हुआ वाल्मीकि मौहल्ले में समाप्त हुआ।


25,000 का इनामी साथियों सहित गिरफ्तार

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


25000 का इनामी अपने दो साथियों सहित गिरफ्तार।


हापुड़। जनपद के थाना बाबूगढ़, बहादुरगढ़, एसओजी 2 कि संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 25000 का इनामी बदमाश सहित उसके दो सहयोगी साथियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने तीन तमंचे मैं कारतूस तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वंचित इनामी अपराधी पकड़ अभियान मैं आज अललीपुर नहर पटरी के नजदीक पुलिस की मुठभेड़ इन शातिर बदमाशों से हुई जिसमें पुलिस ने तीन शातिर अपराधी को गिरफ्तार  किया। जिसमें 25000 का इनामी फारुख पुत्र झब्बू निवासी सरवरखेड़ा थाना कूण्डा जनपद उधम सिंह नगर उत्तराखंड तथा आजम पुत्र शकील अहमद निवासी काशीपुर थाना कोतवाली नगर जनपद काशीपुर उत्तराखंड नबिया पुत्र सईया निवासी परतापुर थाना बीबीनगर जनपद बुलंदशहर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में सोमवीर सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना बाबूगढ़, उपनिरीक्षक नीरज कुमार,उपनिरीक्षक रवि रतन सिंह, उपनिरीक्षक नीरज कुमार, आशीष कुमार, कॉन्स्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह, कांस्टेबल सचिन कुमार, कांस्टेबल नवीन कुमार रहे।             


सरकार की साजिश के खिलाफ एफआईआर

योगी सरकार के खिलाफ खतरनाक साजिश के सुराग( एफ आई आर) दर्ज।


अतुल त्यागी


लखनऊ। हाथरस के बहाने योगी सरकार को बदनाम करने के लिए रची गई थी। बड़ी साजिश सरकार की सतर्कता से नाकाम हुई है। हाथरस के बहाने उत्तर प्रदेश में थी। जातीय और सांप्रदायिक उन्माद पैदा करने की कोशिश की जा रही थी। दंगे भड़काने के लिए गया अफवाहों और फर्जी सूचनाओं का सहारा सोशल मीडिया का दुरूपयोग हुआ। प्रमाण मिलने पर लखनऊ में मुकदमा दर्ज हुआ है। साजिश में पीएफआई, एसडीपाई और सरकार के निशाने पर रहे। माफियाओं की मिलीभगत के ठोस सुराग मिले। प्रदेश में अराजकता पैदा करने के लिए बड़े पैमाने पर फंडिंग साजिश में सीएए के उपद्रव में शामिल रहे।  
संगठनों की भूमिका के भी सबूत मिले। उपद्रवियों के पोस्टर लगाए जाने उपद्रवियों से वसूली कराए जाने और घरों की कुर्की कराने जाने की सीएम योगी की तग़डी कार्रवाइयों से परेशान तत्वों ने रची।  यूपी में बड़ी साजिश।पीड़ित लड़की की जीभ काटे जाने अंग भंग करने और गैंगरेप से जुड़ी तमाम अफवाहें उड़ा कर हुई नफरत की आग भड़काने की कोशिस की गई । अफवाह फैलाने के लिए ढेरों वैरिफाइड सोशल मीडिया एकाउंट का भी किया गया।  इस्तेमाल।जांच एजेसियां वैरिफाइड एकाउंट का ब्यौरा तैयार करने में जुटीं। अफवाहें फैलाने और नफरत पैदा करने के लिए चंडीगढ की घटना की मृतका की तस्वीरें हाथरस की बेटी की बता कर की गई। 
 वायरल-एक बड़े चैनल के स्क्रीन शॉट में छेड़छाड़ करके तैयार किए गए नफरत भरे पोस्टर, मुकदमा दर्जदंगे भड़काने की साजिश के लिए तमाम आपत्तिजनक और फोटोशाप्ड तस्वीरों का भी जमकर हुआ इस्तेमाल।दूसरे प्रांत की शवों की फोटोशाप्ड तस्वीरों को हाथरस की पीड़िता की तस्वीरें बताकर की गई। नफरत पैदा करने की कोशिश।यूपी साइबर सेल ने दर्ज किए करीब एक मामले धरपकड़ के लिए टीमें लगीं हाथरस के पीड़ित परिवार को सरकार के खिलाफ भड़काने की साजिश का भी हुआ पर्दाफाश सबूत के तौर पर मिले।
 कई आडियो टेप-जांच एजेंसियों ने लिया आडियो टेप का संज्ञान, जांच शुरू आडियो टेप में कुछ राजनीतिक दलों के साथ ही कुछ पत्रकारों की भी आवाज-इन आडियो टेप से खुला राज पीड़ित परिवारों को सरकार के खिलाफ भड़काने के लिए दिया गया।पचास लाख से लेकर एक करोड़ तक का लालच-पीड़ित परिवार को भड़काने के लिए हुई बड़ी फंडिंग-आडियो टेप से खुलासा एक महिला पत्रकार ने सीएम से पीड़ित परिवार की बातचीत के तुरंत बाद परिवार को भड़काया कहा अगर सीएम की बात मान ली तो पुलिस उल्टे तुम्हें ही साबित कर देगी अपराधी, इस बातचीत के बाद परिवार आया दहशत मेंआडियो टेप की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आते ही भड़काने वालों का पालीग्राफ और नार्को टेस्ट की तैयारी में जांच एजेंसियां है।               


प्रशिक्षण में विमान हादसा, आधिकारियों की मौत

कोच्चि। केरल के कोच्चि में रविवार को नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान भारतीय नौसेना का एक ग्लाइडर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें नौसेना के दो अधिकारियों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह दुर्घटना कोच्चि के थोपमपड्डी पुल के नजदीक हुई। इस हादसे में नौसेना के लेफ्टिनेंट राजीव झा (32) और सुनील कुमार (29) नामक एक अन्य अधिकारी की मौत हो गयी।


नौसेना का यह ग्लाइडर विमान प्रशिक्षण के लिए उपयोग में लाया जाता है और इसमें केवल दो लोग ही बैठ सकते हैं। इस विमान ने नौसैनिक अड्डे आईएनएस गरुड़ से उड़ान भरी थी। विमान के मलबे को दुर्घटनास्थल से हटा दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। नौसेना की दक्षिणी कमान की ओर से दुर्घटना की जांच के लिए एक जांच बोर्ड का गठन किया गया है।             


प्रियंका के साथ व्यवहार, पुलिस ने जताया खेद

विजय भाटी


गौतम बुध नगर (नोएडा)। नोएडा पुलिस ने रविवार को डीएनडी फ्लाईवे पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ की गई बदसलूकी पर खेद जताया है। प्रियंका गांधी हाथरस सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने हाथरस जा रही थीं जब पुलिस ने उन्हें रोका था। इस दौरान वहां जमकर हंगामा हुआ था। नोएडा पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, “नोएडा पुलिस को डीएनडी पर एक अनियंत्रित भीड़ को संभालने के दौरान प्रियंका गांधी के साथ हुई घटना पर गहरा अफसोस है। मुख्यालय ने इसका स्वत: संज्ञान लिया और एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा जांच का आदेश दिया। हम नोएडा पुलिस सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। महिलाओं की गरिमा, हमारे लिए सर्वोपरि है।” कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को शनिवार को दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट (डीएनडी) फ्लाईवे पर उस समय धक्का दिया गया था जब वो अपने एक पार्टी कार्यकर्ता का नोएडा पुलिस से लाठीचार्ज के दौरान बचाव कर रही थीं। प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और कई कांग्रेस कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिलने के लिए हाथरस जाने की कोशिश कर रहे थे। हंगामे के दौरान कैद किए गए वीडियो में प्रियंका एक कांग्रेस कार्यकर्ता को बचाने के लिए बैरिकेड से कूदते हुए दिख रही हैं। हालांकि बाद में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने गए।             


इंसान की नियत को हम नहीं बदल पाते है

सुल्तानपुर। सुल्तानपुर की सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता मेनका गांधी ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए संसद में सख्त कानून बनाएं गए हैं, इंसान की नीयत हम लोग बदल नहीं पाते और हाथरस में हुई घटना बेहद अफसोस जनक है। सुल्तानपुर भ्रमण के तीसरे और अंतिम दिन गांधी ने लंभुआ बाजार में डाकघर भवन लोकार्पण समारोह के दौरान कहा कि महिलाओं के साथ हो रहीं घटनाओं से देश की हर महिला की आंख में आंसू है। उन्होंने कहा कि संसद में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त कानून बनाएं गए हैं, लेकिन हम इंसान की फितरत नहीं पाते और हाथरस में जो घटना हुई वह बेहद अफसोस जनक है।


             

लोजपा ने अलग चुनाव लड़ने का किया ऐलान

नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग होकर अपने दम पर बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने का फैसला लिया है। लोजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में रविवार को यह फैसला लिया गया। हालांकि पार्टी का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से उसकी कोई कटुता नहीं है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नेतृत्व उसे मंजूर नहीं है। लोजपा ने यह भी ऐलान कर दिया है कि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने पर जीत हासिल करने वाले लोजपा विधायक भाजपा के ही साथ मिलकर प्रदेश में सरकार बनाएंगे। लोजपा की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि विधानसभा चुनाव में राज्य स्तर पर गठबंधन में शामिल जनता दल-युनाइटेड (जदयू) से वैचारिक मतभेद के कारण पार्टी ने गठबंधन से अलग चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। हालांकि लोजपा ने इस बयान में यह नहीं बताया है कि पार्टी कितनी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। लेकिन इससे पहले पार्टी की ओर से कई बार कहा गया है कि प्रदेश की 143 विधानसभा सीटों पर तैयारी मुक्कमल है, जहां लोजपा अपने उम्मीदवार उतार सकती है।             


प्रबंधन के बीच दूसरी वार्ता भी हुई विफल

लखनऊ। निजीकरण पर ऊर्जा निगम प्रबंधन और विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष के बीच रविवार को दूसरी वार्ता फिर विफल हो गई। जानकारी के मुताबिक दोनों पक्ष अपनी-अपनी बातों पर अड़े रहे, जिसकी वजह से कोई सहमति नहीं बन सकी। बताया जा रहा है कि दौरान संघर्ष समिति बिजली व्यवस्था में सुधार और राजस्व वसूली में वृद्धि किए जाने के लिए कई रचनात्मक सुझाव दिए लेकिन प्रबंधन निजीकरण की जिद पर अड़ा रहा। वार्ता समाप्त होने के बाद संघर्ष समिति प्रदेशव्यापी कार्यबहिष्कार को सफल करने की तैयारियों में जुट गई। प्रदेश के सभी कर्मचारियों को आंदोलन को सफल करने के लिए संदेश जारी करते हुए एकजुट की बात समिति की ओर से कही गई है। बता दें कि संघर्ष समिति के बैनर तले बिजली विभाग के करीब एक दर्जन से ज्यादा संगठन कार्यबहिष्कार कर रहे हैं।             


घोटालाः हरिद्वार से 1 संचालक किया गिरफ्तार

देहरादून। छात्रवृृत्ति घोटाले की जांच कर रही एसआईटी ने हरिद्वार जिले के दो इंस्टीट्यूटस से संबद्ध एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसके नाम से दोनों संस्थानों का बैंक में खाते चल रहे थे। दोनों ही संस्थान अपनी संबद्धता के मामले में फर्जी दावे कर रहा था जबकि उनकी असली यूनिवर्सिटीज ने उनके दावे को नकार दिया है। पूछताछ में आरोपी ने तत्कालीन सहायक समाज कल्याण अधिकारी को इस पूरे घोटाले में 12 प्रतिशत दिए जाने का दावा भी किया है।


कोई भी नहीं बचेगा, मिलेगा न्यायः अवस्थी

बलरामपुर। यूपी में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा कि बलरामपुर घटना में शामिल कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा। अवस्थी और अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार बलरामपुर जिले के गैसडी क्षेत्र में छात्रा के साथ हुए सामूहिक बलात्कार और हत्या के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर गए। अधिकारियों ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिया। पीड़ित परिजनों से मिलने के बाद अवस्थी ने कहा कि ऐसे अपराधों के प्रति सरकार गंभीर है और उनका अनुश्रण शासन स्तर पर किया जाता है। इसी कारण से हम लोग यहां आए है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ऐसे दुर्दान्त अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार वालों से मुलाकात की गई है और परिवार ने अपने जो बिंदु बताए है। सरकार उन्हें गंभीरता से लेगी।               


महिला के साथ पुल के नीचे किया गैंगरेप

देहरादून। यहां के सहसपुर क्षेत्र में शनिवार की देर सायं तीन युवकों ने पुल के नीचे से गुजर रही एक महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म कर दिया। बलात्कारियों के चुगंल से छूटने के बाद महिला सहसपुर पुलिस थाने पहुंची और अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी अरुझा मोहन जोशी ​अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और महिला से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।                 


प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में युवती से गैंगरेप

गुरुग्राम। गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 में एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में 25 साल की एक युवती के साथ जबरन मारपीट की गई और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। यह मामला शनिवार देर रात की है, जहां आरोपी ने युवती के सिर पर वार कर दिया। युवती पश्चिम बंगाल की निवासी है। पुलिस ने रविवार को कहा, “एक सुरक्षाकर्मी ने पुलिस को सूचित किया, जहां घटनास्थल से मात्र 100 मीटर पर पुलिस वाहन गस्त दे रहा था, जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। युवती को समय से अस्पताल पहुंचाया गया। युवती की स्थिति अब खतरे के बाहर है। चारों आरोपियों को गुरुग्राम के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार कर लिया गया है।” गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंजन (23), पवन (24), पंकज (26) और गोविंद (20) के रूप में हुई, सभी चक्करपुर गांव के निवासी हैं। रंजन प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में ऑफिस ब्यॉय का काम करता है, जबकि अन्य स्विगी, जोमैटो में काम करते हैं।             


गुमराह कर रही है योगी सरकारः कांग्रेस

लखनऊ। हाथरस मामले पर राजनीति गरमाई हुई है। सरकार की ओर से लगातार मामले को निपटाने का प्रयास जारी है। लेकिन राजनीति अभी उबाल पर है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री योगी द्वारा गठित एसआईटी की जांच पर भरोसा न होने और सीबीआई की जांच सिर्फ देश और प्रदेश की जनता को गुमराह करने का आरोप प्रदेश सरकार पर लगाया है। अजय कुमार लल्लू और आराधना मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के हाथरस के पीड़ित परिजनों से मुलाकात के दौरान उनकी जो मांग है कि घटना की न्यायिक जांच कराई जाए। कांग्रेस पूरी घटना की सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच कराने की मांग करती है। आराधना मिश्रा ने कहा कि हाथरस की बेटी के साथ हुई दुःखद घटना और बेटी को न्याय दिलाने के लिए मीडिया की सकारात्मक भूमिका रही है। उन्होंने बेटी के साथ अत्याचार होने पर स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए। जब उस बेटी के परिजन शव मांगने के लिए दिल्ली में सर गंगाराम अस्पताल में प्रशासन से गुहार लगा रहे थे और पुलिस ने शव को रात्रि में 2.30 बजे जला दिया तथा पीड़िता के गांव में अघोषित कर्फ्यू लगा दिया। यहां तक कि मीडिया को भी नहीं जाने दिया गया।               


अक्टूबर में ही पता चलेगा कब मिलेगी वैक्सीन

इस माह के अंत तक तय होगा कि पहले किसे मिलेगी कोरोना वैक्सीनः हर्षवर्धन


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि मंत्रालय एक प्रारूप तैयार कर रहा है। जिसमें सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश उन लक्षित आबादी समूहों की सूची पेश करेंगे जिन्हें पहले कोरोना वैक्सीन दी जानी चाहिए। इस माह के अंत तक इस सूची के पूरी होने की संभावना है।
 दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि मंत्रालय एक प्रारूप तैयार कर रहा है। जिसमें सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश उन लक्षित आबादी समूहों की सूची पेश करेंगे, जिन्हें पहले कोरोना वैक्सीन दी जानी चाहिए। इस माह के अंत तक इस सूची के पूरी होने की संभावना है।
डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार युद्धस्तर पर इस दिशा में काम कर रही है। कि जब कोरोना वैक्सीन तैयार हो। तो लोगों के बीच इसका समान वितरण सुनिश्चित हो पाए। दुनिया के अन्य देशों की तरह केंद्र सरकार भी इसी बात पर ध्यान दे रही है। कि किस तरह हर व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन मुहैया कराई जाए। इसके लिए उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समूह का गठन किया गया है। जो कोरोना वैक्सीन के सभी पहलुओं पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा स्वास्थ्य मंत्रालय राज्यों के साथ मिलकर एक खाका तैयार कर रहा है। कि कोरोना वैक्सीन पहले किनको दी जाए। मंत्रालय फिलहाल एक फॉर्मेट तैयार कर रहा है। जहां राज्य सरकारें उन आबादी समूहों की सूची पेश करेंगी जिन्हें कोरोना वैक्सीन पहले दी जानी है। इसमें अग्रिम मोर्चे पर डटे कोरोना स्वास्थ्यकर्मी तथा कोरोना के टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की रणनीति को लागू करने में शामिल कर्मचारी शामिल होंगे। उम्मीद है। कि यह सूची अक्टूबर के अंत तक तैयार हो जाएगी। ऐसा अनुमान है। कि जुलाई 2021 तक करीब 20 से 25 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जायेगी। यह भी अनुमान जताया गया है। कि तब तक कोरोना वैक्सीन के 40 से 50 करोड़ डोज खरीदे जायेंगे और उनका वितरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सरकार इन योजनाओं को अंतिम रूप देने के समय कोरोना से संबंधित रोगप्रतिरोधक आंकड़ों पर नजर बनाये हुए है।             


प्रतापगढ़ः राजा के ट्वीट ने मचाई खलबली

हाथरस कांड पर राजा भैया के ट्वीट ने मचाई खलबली


प्रतापगढ़। हाथरस कांड को लेकर जहां एक ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार से हाथरस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है। वही दूसरी ओर  निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने ट्वीट कर कुछ और ही इशारा किया है।
उन्होने ट्वीट कर कहा हम सभी सहमत कि मामले में स्थानीय प्रशासन ने असंवेदनशीलता बरती पर आश्चर्य है। कि सीबीआई जांच के निर्णय से कई लोगों के पेट में दर्द शुरू हो गया है। समय के साथ सच्चाई सामने आएगी सत्यमेव जयते।             


सत्ता में आते ही खत्म कर देगें तीनों कृषि कानून

कांग्रेस के सत्ता में आते ही कूड़े की टोकरी में जाएंगे तीनों कृषि कानून। राहुल


नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार एक कठपुतली सरकार है। जिसकी डोर अडानियों और अंबानियों के हाथ में है। कृषि कानूनों के खिलाफ तीन दिवसीय कृषि बचाओ यात्रा के दौरान यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि जिस दिन कांग्रेस केंद्र में आई  इन तीन काले कानूनों‘ को रद किया जाएगा और टोकरी में फेंक दिया जाएगा।
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस सांसद की इस यात्रा में शामिल हुए। यहां मोगा और लुधियाना जिलों से गुजरने वाली ट्रैक्टर रैली शुरू करने से पहले एक आम सभा को संबोधित करते हुए गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले छह साल से लोगों से झूठ बोल रहे हैं। और अपने दो-तीन अरबपति दोस्तों के हित साधने के लिए देश को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने नोटबंदी वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) और कोविड के बीच बड़े उद्योगपतियों को कर्ज व करों से छूट देने के उदाहरण दिये और आरोप लगाया कि गरीबों व किसानों की एक रुपये की मदद नहीं की गई।               


अर्ध शतक लगाने वाले बने पहले बल्लेबाज

आईपीएल 2020ः देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास, तीन अर्द्धशतक लगाने वाले दुनिया के बने पहले बल्लेबाज। विराट और रोहित पीछे


आबुधाबी। रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने धमाकेदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखते हुए इंडियन प्रीमियर लीग में इतिहास रच दिया। देवदत्त पडिक्कल ने अबू धाबी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली। देवदत्त पडिक्कल ने इसी के साथ आईपीएल में ऐसा करिश्मा कर दिखाया जो उनसे पहले कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया था। विराट कोहली और रोहित शर्मा के नाम पर भी यह उपलब्धि दर्ज नहीं है। 20 साल के देवदत्त पडिक्कल ने जयदेव उनादकट की गेंद पर चौका लगाते हुए अर्द्धशतक पूरा किया। वे 34 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से इस मंजिल तक पहुंचे। यह उनका आईपीएल में पहले चार मैचों में तीसरा अर्द्धशतक है। वे यह करिश्मा करने वाले आईपीएल इतिहास के पहले बल्लेबाज बने। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 155 रनों का पीछा कर रहे (आरसीबी) ने एरोन फिंच का विकेट सस्ते में गंवा दिया था। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल  का साथ देने कप्तान विराट कोहली क्रीज पर आए और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की। देवदत्त पडिक्कल 45 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 63 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर के शिकार बने। उन्होंने इस पारी के दौरान आर्चर जैसे विश्वस्तरीय गेंदबाज का शानदार तरीके से सामना कर अपनी काबिलियत को दर्शाया। पडिक्कल का आईपीएल 2020 में प्रदर्शन। देवदत्त पडिक्कल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल डेब्यू किया था। उस मैच में उन्होंने 45 गेंदों में 56 रन बनाए थे। वे आईपीएल में डेब्यू मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। वे इसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ असफल रहे और मात्र 1 रन बनाकर आउट हुए थे। देवदत्त ने इसके बाद मुंबई इंडियंस के खिलाप 40 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली। उन्होंने इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ फिफ्टी लगाते हुए खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पिछले साल नहीं मिला था। मौका देवदत्त पडिक्कल पिछले सीजन में भी(आरसीबी)टीम में शामिल थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया। उन्हें इस सत्र में मौका मिला और उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन से टीम में अपनी खास जगह बना ली हैं।             


मेडिकल स्टोर से चोरों ने उड़ाई हजारों की नगदी

मेडिकल स्टोर से चोरों ने उड़ाई हजारों की नगदी।


बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र नवादा शेखान निवासी ओम प्रकाश मेडिकल स्टोर चलते हैं। शनिवार को रोज की तरह रात 10 बजे मेडिकल बन्द करके घर चले गए थे। शनिवार की रात चोरों ने किसी समय शटर काट कर हजारों की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। रविवार कि सुबह करीब 4 बजे रोड से गुजर रहे मंदिर के पुजारी ने देखा तो मेडिकल मालिक को फोन सूचना दी। मेडिकल मालिक ने आकर देखा तो सन्न रहे गए और बताया की गल्ले से 35 हजार की नकदी और सामान गायब है। चोरी की सूचना 112 पुलिस को दी मौके पर पुलिस ने चोरों की छानबीन शुरू कर दी।               


तैनात पुलिस बल पर भड़के एसएसपीः हाथरस

हाथरसः बुलगड़ी गांव में तैनात पुलिस बल पर भड़के एएसपी, कहा- फोर्स है, तो दिखनी चाहिए।


बुलगड़ी। हाथरस के बुलगड़ी गांव में 19 साल की लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के बाद देश भर में आक्रोश है। जिसकी वजह से पीड़िता परिवार के घर के बाहर और गांव के चारों ओर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। लेकिन एएसपी प्रकाश कुमार जब गांव पहुंचे तो उन्हें पुलिस बल इधर उधर नजर आया जिसके बाद एसएसपी ने सभी को बुलाकर जमकर फटकार लगाई।
दरअसल सुबह से पीड़ित परिवार के घर एसआईटी टीम पहुंची हुई है। वहीं एसपी विनीत जायसवाल भी मौके पर मौजूद हैं। लेकिन जब एसएसपी प्रकाश कुमार पहुंचे तो गांव के बाहर लगी हुई फोर्स उन्हें नजर नहीं आई जिसके बाद वो गाड़ी से उतरे और वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही पास ही खड़े दरोगाओं से कहा। जब फोर्स है तो दिखनी चाहिए।
एएसपी ने कहा छाएं में बैठकर ड्यूटी दे रहे हैं। क्या सभी लोग? फिर एएसपी ने जितने भी पुलिसकर्मी छाएं में खड़े हुये थे। उन्हें बुलाया और कहा आप सभी आइए बात करते हैं। आपसे। पूछा क्या तमाशा है। कौन सी ड्यूटी कर रहे हो बताओ वहीं फटकार लगाने के बाद सभी पुलिस बल से पूछा सबके पास सुरक्षा उपकरण हैं। या नहीं  हालांकि करीब आधे घंटे की फटकार लगाने के बाद सभी को सतर्क रहने के लिए कहा।               


सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...