शुक्रवार, 18 सितंबर 2020

भारत में लॉकडाउन सफल या असफल रहा

भारत में लॉकडाउन सफल या असफल।कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की रिसर्च में सामने आई बड़ी बाते
हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। कोरोना वायरस का संकट देश में फैलता जा रहा है। भारत दुनिया का ऐसा देश है। जहां कोरोना से होने वाली मौतों का औसत काफी कम है। इस बीच कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के द्वारा एक रिसर्च की गई है। जिसमें दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लगातार किए गए संवाद और जनता से की गई अपीलों के कारण ही लॉकडाउन सफल हो पाया. इसी का फायदा भारत में कोरोना वायरस के कहर को कम रखने में हुआ।
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की ओर से की गई इस रिसर्च को PLOS ONE ने 11 सितंबर को पब्लिश किया है। जिसे बाद में भारत सरकार ने भी देखा है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में प्रधानमंत्री कार्यालय कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे रहा। लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए संवाद की वजह से लोगों ने कोरोना वायरस को गंभीरता से लिया और तैयारी हो पाई।
रिसर्च में कहा गया है। कि पीएम मोदी के द्वारा की गई अपील के कारण ही 130 करोड़ लोग सख्त लॉकडाउन का पालन कर पाए और सोशल डिस्टेंसिंग को समझ पाए।इसके अलावा पीएमओ के द्वारा बनाया गया PM Cares फंड भी उनकी अपील के बाद लोगों की मदद से भर गया।
इस दौरान लोगों को जागरुक रखने के लिए सोशल मीडिया और टीवी मीडिया का बड़ा सहारा लिया गया। कोरोना संकट के बीच उभरे आर्थिक संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री ने लोगों से बात की।हर तबके के कारोबारियों से चर्चा की गई।इतना ही नहीं पीएम ने सभी से अपने कर्मचारी की सैलरी ना काटने को कहा। जिसका बड़ा असर हुआ।
PLOS ONE ने अपनी रिपोर्ट में कहा है।कि मार्च की शुरुआत में ही भारत ने कड़े नियम लागू करने शुरू कर दिए थे। दूसरी ओर टेस्टिंग को बढ़ाया जा रहा था। जब लॉकडाउन आया, तब भारत में PPE किट सैनिटाइजर और मास्क जैसी चीज़ें बनाई जाने लगी थीं।आपको बता दें कि इससे पहले भी दुनिया की कई एजेंसी और अखबारों ने माना है कि भारत में सबसे सख्त लॉकडाउन था।जिसका पालन लोगों ने किया।भारत सरकार ने भी दावा किया है कि लॉकडाउन के कारण भारत में करीब 25 लाख कोरोना केस कम हैं।              


पूरी दुनिया में घंटों ठप रहे फेसबुक-इंस्टाग्राम

पूरी दुनिया में घंटों ठप रहे फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स में अफरातफरी।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। दुनिया की मशहूर सोशल नेटवर्किंग साइट्स फेसबुक और इंस्टाग्राम देर रात काफी देर तक ठप रहे। जिसके चलते लोगों को काफी देर तक इश सोशल मीडिया साइट्स पर लॉग इन करने में परेशानी हुई।
दरअसल भारत समेत दुनिया के तमाम यूजर्स को एंड्रॉयड और आईओएस पर इंस्टाग्राम और फेसबुक दोनों साइट्स में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग इन सोशल साइट्स को ना तो रिफ्रेश कर पा रहे थे।और ना ही मैसेज भेज पा रहे थे। और ना ही कुछ शेयर कर पा रहे थे। यह टेक्निकल फाल्ट रात लगभग 11 बजे हुई। कई यूजर्स ने ट्विटर पर सोशल साइटों की दिक्कतों के बारे में लिखा। साथ ही हैशटैग  करते हुए ।फेसबुक और इंस्टाग्राम के ठप हो जाने से अपनी समस्याओं के बारे में बताना शुरू किया।
इस फाल्ट के चलते दुनियाभर के यूजर्स घंटों फेसबुक और इंस्टाग्राम को यूज नहीं कर पाए। खैर।काफी देर बाद ये दोनों सोशल मीडिया साइट्स स्मूथली फंक्शन करने में सफल रही। यूजर्स ने लिखा कि उन्हें फेसबुक पर फोटो अपलोड करने में देरी हो रही है। और उनके फेसबुक लाइव में एरर आ रहा है। कुछ इंस्टाग्राम के यूजर्स ने लिखा कि न्यूज फीड को रिफ्रेश करने में बहुत देर तक कुछ नहीं आ रहा है।                 


96,424 नए मामले, आंकड़ा 52 लाख पार

भारत में कोरोना का कहर जारी 24 घंटों में 96,424 नए मामले 1174 मौते।संक्रमितों का आंकड़ा 52 लाख पार।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 52 लाख के पार पहुंच गया है।पिछले 24 घंटों में 96,424 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं। इससे पहले 16 सितंबर को रिकॉर्ड 97,894 संक्रमण के मामले आए थे। वहीं 24 घंटे में 1174 लोगों की जान भी चली गई है। ये लगातार 16वां दिन है ।जब देश में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।अच्छी खबर ये है कि 24 घंटे में रिकॉर्ड 87,472 मरीज ठीक भी हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 52 लाख 14 हजार हो गई है।इनमें से 84,372 लोगों की मौत हो चुकी है।एक्टिव केस की संख्या 10 लाख 17 हजार हो गई और 41 लाख 12 हजार लोग ठीक हो चुके हैं।संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब चार गुना अधिक है।
6 करोड़ 15 लाख से ज्यादा सैंपल टेस्ट।ICMR के मुताबिक, 16 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 6 करोड़ 15 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। जिनमें से 10 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है। कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं।मृत्यु दर में गिरावट
राहत की बात है। कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.62% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है।उनकी दर भी घटकर 20% हो गई है।इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 79% हो गई है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।
देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं।महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है।कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।                


दो लड़कियों के शव पेड़ पर लटकते मिलें

रायपुर/कोंड़ागांव। दो नाबालिग बालिकाओं का शव पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिली है। मामला जिले के फरसगांव थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम छिंदली मुंडापारा का है। दो नाबालिग बालिकाओं का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर से दूर खेत के एक पेड़ में फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो पायेगा।                


आग लगे ट्रैक्टर को सड़क पर दौड़ाता रहा

रायगढ़ की सड़को पर दिखा हॉलीवुड फिल्म घोस्ट राइडर का नजारा । आग लगे ट्रैक्टर को बेखौफ सड़कों पर दौड़ आता रहा ड्राइवर। 


अभिनव शर्मा
रायगढ़। आज सुबह 11:00 बजे के करीब सड़क पर वह नजारा दिखा। जिसने हॉलीवुड की चर्चित फिल्म घोस्ट राइडर की याद दिला दी। आपको बता दें कि घोस्ट राइडर हॉलीवुड की चर्चित फिल्म है। जिस पर हीरो सड़कों पर अपनी बाइक के साथ निकलता है। जिस पर आग लगी रहती है। यहां भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला जिसमें नगर निगम के ट्रैक्टर जो कचरा उठाती है। उसकी ट्रॉली में आग लगा हुआ था। आग की लपटें उठ रही थी ।और ट्रैक्टर चालक बेखौफ सड़कों पर दौड़ा रहा था। लोगों द्वारा टोकने पर भी ट्रैक्टर चालक नहीं रुका और रफ्तार तेज कर आगे की ओर निकल गया। इसी बीच लोगों ने पूरा मामला कैमरे में कैद कर लिया। मामला शहर के इंदिरा नगर क्षेत्र के का है।                 


दवाई बता कर परिवार को जहर खिलाया

कोरोना का दवाई बताकर अपने बच्चों को पिलाया जहर पड़ोसियों की मदद से पहुंचाया अस्पताल।


श्याम अग्रवाल


खरोरा। ग्राम पंचायत केसला में एक शराबी युवक ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ जहर सेवन कर लिया। लोगों को जानकारी होने के बाद तत्काल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है।


मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत केसला निवासी प्रेम नारायण देवांगन आदतन शराबी है। उसने शराब की पूर्ति के लिए बहुत लोगों से कर्ज लिया था। कर्ज चुकाने उसने घर की जमीन बेच दिया था।आर्थिक रूप से टूट जाने के बाद घर में कुछ भी नहीं बचा था। अवसाद के चलते उसने कीटनाशक का सेवन कर परिवार समेत आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसकी एक नाबालिग बच्ची ने बताया कि पिता ने करोना की दवाई है। कहकर हमें गिलास में डालकर पिलाया।सुबह 9 बजे पड़ोसी सरस्वती देवांगन ने दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा कोई नहीं खोला।कुछ अनहोनी की आशंका होने पर उसने इसकी जानकारी आस पड़ोस के लोगों को दिया।और उनकी मदद से दरवाजा खुलवाया।
घर के अंदर का नजारा भयानक था। प्रेम नारायण और उनकी पत्नी बेहोशी की हालात में पड़ी थी।इसके बाद तत्काल प्रेम नारायण व पत्नी कामिनी देवांगन (30) निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं बच्चे प्रिया (11), गायत्री (9), तुलेशवर (7) को केसीएच हॉस्पिटल खरोरा में भर्ती किया गया ।डॉक्टर एसपी साहू ने बताया कि सभी गहन चिकित्सा उपचार के लिए भर्ती किया गया।              


तुमको देखा तो यह ख्याल आयाः जन्मदिन

तुमको देखा तो ये ख्याल आया।


ध्रुव गुप्त।
मुंबई। आधुनिक भारतीय सिनेमा की महानतम अभिनेत्रियों में एक शबाना आज़मी ने अपने चार दशक लंबे फिल्म कैरियर में सिनेमा में संवेदनशील और यथार्थवादी अभिनय के जो आयाम जोड़े उसकी मिसाल भारतीय तो क्या, विश्व सिनेमा में भी कम ही मिलती है। उन्होंने बताया कि बिना शारीरिक हावभाव के आंखों और चेहरे से भी अभिनय किया जा सकता है। 
महान शायर कैफ़ी आज़मी और रंगमंच अभिनेत्री शौकत आज़मी की इस बेटी को फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टिट्यूट से ग्रेजुएशन के बाद जो पहली फिल्म मिली थी ख्वाजा अहमद अब्बास की 'फ़ासला', लेकिन उनकी जो पहली फिल्म परदे पर आई, वह थी श्याम बेनेगल की 'अंकुर'। इस फिल्म की सफलता और ख्याति ने उन्हें उस दौर की एक दूसरी महान अभिनेत्री स्मिता पाटिल के साथ तत्कालीन समांतर और कला सिनेमा का अनिवार्य हिस्सा बना दिया। 
सौ से ज्यादा हिंदी और अंग्रेजी फिल्मों में अभिनय कर चुकी शबाना देश की पहली अभिनेत्री हैं जिन्हें अपनी फिल्मों - अंकुर, अर्थ, खंडहर, पार और गॉडमदर में अभिनय के लिए पांच राष्ट्रीय पुरस्कार और अपनी फिल्मों - अंकुर, थोड़ी सी बेवफाई, मासूम, अवतार, मंडी, स्पर्श, मकड़ी और तहज़ीब के लिए आठ फिल्मफेयर पुरस्कार मिले। 
फिल्मों के अलावा वे अपने सामाजिक सरोकारों और जन मुद्दों पर संघर्ष के लिए भी जानी जाती हैं। बाल कल्याण से जुड़े मसलों, एड्स के प्रति जागरूकता और सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ाई में उनकी सक्रिय भागीदारी ने दिखाया कि एक कलाकार की संवेदनशीलता पर्दे पर ही नहीं, वास्तविक जीवन में भी व्यक्त होती है।
जन्मदिन पर शबाना जी के लंबे, सृजनशील जीवन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।                  


यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया

यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया  पंकज कपूर  रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल...