सोमवार, 14 सितंबर 2020

निगम ने तैयार की 'मोबाइल हेल्थ डेक्स'

कोरोना की जांच के लिए नगर निगम ने तैयार की कोविड मोबाइल हेल्प डेस्क, महापौर आशा शर्मा ने दिखाई हरी झंडी।


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। बढ़ती महामारी कोरोना को देखते हुए महापौर आशा शर्मा के निर्देश पर नगर निगम गाजियाबाद द्वारा कोविड-19 से बचाव हेतु दो कोविड मोबाइल हेल्प डेस्क गाडियाँ शहर में चलवाई गई है। जिससे मौके पर ही जांच की जाएगी और संदिग्ध मिलने पर गाड़ी के द्वारा उसे चिकित्सालय तक पहुंचाया जायेगा। यह कार्य गाजियाबाद नगर निगम एवं जिला स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर शुरू किया है। उपरोक्त दोनों गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर महापौर आशा शर्मा एवं नगर आयुक्त महेन्द्र सिंह तंवर ने रवाना किया। यह मोबाइल वेन शहर के मुख्य चौराहो एवं मुख्य बाजारों के बाहर रहेगी और लोगों के शरीर का तापमान, ऑक्सीजन सेचुरेशन का परीक्षण करेगी, साथ ही RT-PCR एवं एंटीजन टेस्ट की जाएगी और कोरोना मरीज पाए जाने पर अस्पताल तक सुचारू रूप से पहुंचाया जाएगा। महापौर आशा शर्मा एवं नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर द्वारा अधिकारियों को आदेश दिया गया की संबंधित कार्य में किसी तरह की बाधा नहीं आनी चाहिए और जल्द से जल्द शहर में जो भी कोविड-19 पॉजिटिव मिले उसके उपचार हेतु कार्यवाही की जाए। इस दौरान अपर नगर आयुक्त राजनारायण पांडे नोडल अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।               


28 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया

फीस माफी की मांग को लेकर 28 सितंबर को भारत बंद का  आह्वान, बीएसपी समेत अनेक दलों से मिला समर्थन।


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। भारत अभिभावक संघ के नेतृत्व में चल रहे स्कूल फीस आंदोलन के तहत भगत सिंह के जन्मदिन 28 सितम्बर सोमवार को भारत-बंद का आवाहन किया गया है। जिसे सफल बनाने के लिए सभी पार्टियों, सामाजिक संगठनों और अभिभावक संघों से समर्थन माँगा गया है। बहुजन समाज पार्टी के साथ-साथ राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी और महिला स्वाभिमान पार्टी का स्कूल फीस आन्दोलन को समर्थन मिला, जिससे भारत-बंद को और बल मिलेगा। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने स्कूल फीस आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि कोरोना लॉकडाउन से देश में आर्थिक मंदी से करोड़ों लोगों के सामने स्कूल फीस जमा करने की समस्या गंभीर होकर आन्दोलन के रूप में अब सामने आने लगी है। ऐसे में सरकारों की भूमिका काफी बढ़ जाती है। लिहाजा सरकारें अपने शाही खर्चे में कटौती करके व्यापक जनहित में बच्चों की स्कूल फीस माफ करे। भारत अभिभावक संघ के अध्यक्ष प्रताप चन्द्र ने स्कूल फीस आन्दोलन को समर्थन करने पर बसपा प्रमुख मायावती सहित रारापा अध्यक्ष अजय सिंह और मसपा अध्यक्ष सिद्धार्थ का आभार जताया और कहा कि ऑनलाइन स्कूल तो ऑनलाइन की ही फीस तय करने से अभिभावकों को तत्काल राहत मिल जाएगी। आनलाइन पढ़ाई की फीस आन कैम्पस फीस की एक चौथाई से ज्यादा नहीं हो सकती है।               


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने लिए सैंपल

पदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम पहुँचीं राजनगर मिट्टी और पानी के लिए सैंपल।


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। राजनगर एवं उसके आस-पास भूमिगत जल में क्रोमियम एवं दूसरे घातक केमिकल आदि मिलने की शिकायत के बाद उत्तर परदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने राजनगर में स्थानीय सांसद जनरल वीके सिंह के राजनगर स्थित किए। आवास से लगी ग्रीन बेल्ट से भूमिगत पानी तथा मिटटी के नमूने लिए गए। माना जा रहा है कि यदि बोर्ड की टीम के द्वारा मेरठ रोड से लगे शाहपुर मोरटा आदि से भी भूमिगत पानी तथा मिटटी के नमूने लिए जाते है। भूमिगत पानी की वर्तमान स्थिति को देखकर कहा जा सकता है कि पानी में घातक केमिकल का मिलना तय है।


आपको बता दें कि पर्यावरणविद आकाश वशिष्ठ के द्वारा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में लिखित शिकायत की थीं तथा अवगत कराया गया था कि राजनगर और कविनगर आदि से लगी ग्रीन बेल्ट को निगम के द्वारा डंपिंग यार्ड में तब्दील किए जाने के परिणाम स्वरूप भूमिगत पानी घातक हो रहा है। मिटटी भी घातक हो रही है। यहां बता दे कि पिछले दिनों राजनगर के हेंडपंपों के पानी में पड़ताल के दौरान क्रोमियम की मात्रा बहुत ज्यादा पायी गई थीं।             


किसानों के आंदोलन में चक्का जाम किया

आदोलन कर रहे किसानों ने किया रास्ता जाम कलेक्ट्रेट और यूपी बार्डर पर वाहनों की लगी लंबी लाइन


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। संसद सत्र शुरू होते ही। गाजियाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में आंदोलनरत किसानों की गतिविधियों में भी तेज़ी आ गई है। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की ओर से पांच सालों से धरना दे रहे गांव रईसपुर, रजापुर, सिहानी व हरसाँव गांव के किसानों के साथ सैकडो महिलाओं ने पदयात्रा व वाहनों के जरिये जिला मुख्यालय के लिये गाँवो से कूच किया। किसानों ने गाज़ियाबाद-हापुड मार्ग पर कई स्थानों पर जाम लगा दिया फिर घंटों तक जिला कलैक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन कर विरोध जाहिर किया।  इसके बाद किसान यूपी गेट की ओर रवाना हो गए।


मेरठ एक्स्प्रेस वे के विरोध में भी हुआ प्रदर्शन।


वही दूसरी ओर किसान कल्याण समिति की ओर से भी सैंकड़ों किसान अर्द्धनग्न अवस्था में निर्माणाधीन दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर जिला मुख्यालय के लिये चल दिये। मंडौला के धरनारत किसानों ने भी अपनी मांगो को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। सोमवार को भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष राजबीर सिंह, हरेंद्र नेहरा मनोज पार्षद आदि के नेतृत्व में सैंकड़ों किसान केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुये जिला मुख्यालय के लिये चल दिये।


आंदोलन के मद्देनजर धरनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस व पीएसी बल की व्यवस्था की गई थी। मौके पर मौजूद एडीएम सिटी शैलेंद्र कुमार सिंह एसपी सिटी अभिषेक वर्मा एसडीएम सदर डी. पी सिंह, सी ओ सदर महीपाल सिंह आदि अधिकारियों ने उनसे वार्ता करनी चाही लेकिन किसान सड़क पर उतर आये और कलैक्ट्रेट की ओर कूच कर सड़क पर ही जाम लगा दिया।


धरनारत किसान नेताओं का कहना था। कि पांच वर्षों से प्रभावित चारों गांवों के किसानों की सीपीडब्ल्यूडी, जीडीए, यूपीएसआईडीसी व जिला प्रशासन उनके गांवों की अधिग्रहित भूमि को लेकर चल रहे विवाद को सुलझा नहीं रहा है बल्कि कोरोना बीमारी को लेकर उनके आंदोलन को कुचलने की रणनीति बना रहा है। उन्होंने इस मौके पर केंद्र सरकार की ओर से लाये गये तीन अध्यादेशों को किसान विरोधी करार दिया।


किसान नेताओं का कहना है ।कि मोदी सरकार में देश की अर्थ व्यवस्था ठप है। कर्ज में डूबा किसान आत्महत्या करने को मजबूर है।  यहां तक कि गत दिनों गांव सदरपुर में मुआवजे की मांग को लेकर आंदोलनरत किसानों के खिलाफ कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जब कि कोरोना काल में भी किसानों ने देश के लोगों की मदद की लेकिन सरकार उनके विरोध में अध्यादेश लाकर शोषण कर रही है। किसानों ने केंद्र और राज्य सरकार से किसान विरोधी अध्यादेश वापस लेकर व्यापारियों की ओर से किसानों के उत्पाद की लूटपाट बंद करने, किसानों को कर्जमुक्त करने। मनरेगा के तहत मजदूरों को सौ के बजाय दो सौ दिन मजदूरी देने और दैनिक मजदूरी छह सौ रुपये करने, युवाओं को रोजगार देने एवं सरकारी उपक्रमों का निजीकरण बंद करने की मांग आदि को प्रमुखता से उठाया। ओर यूपी गेट की ओर से कूच कर दिया। किसान नेता राजबीर सिंह ने बताया कि यूपी गेट से फिर किसान इन मांगो को लेकर संसद भवन पर प्रदर्शन कर विरोध जतायेंगे। प्रदर्शन में शामिल किसान नेताओं में मनोज तेवतिया मनोज पार्षद हरीश पूर्व पार्षद राजेद्र चौधरी धर्मवीर नेता सिंटू नेहरा उर्मिला जगवती, ज्ञानेंद्री साधना पुष्पा आदि शामिल थे।           


रक्तदान को गये भाजपा विधायक, संक्रमित

भानु प्रताप उपाध्याय 


शामली विधायक तेजेन्द्र निर्वाल को हुआ कोरोना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन के अवसर पर पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सेवा सप्ताह के अन्तर्गत प्रथम दिन आज भाजपा जिला कार्यालय पर ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया था।


शामली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बर्थ डे पर कोरोना संक्रमित लोगों को उपचार के लिए प्लाज्मा दान करने पहुंचे भाजपा विधायक ने अपना कोविड टेस्ट कराया तो वह कोरोना संक्रमित पाये गये। इसके साथ ही भाजपा के सेवा सप्ताह कार्यक्रम में भी हलचल मच गयी। विधायक ने खुद को आइसोलेट करते हुए उनके सम्पर्क पर आये लोगों से अपना टेस्ट कराने और सावधानी बरतने की अपील की है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्म दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सेवा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी के अन्तर्गत भाजपा के जिला कार्यालय पर संगठन की ओर से ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया था। इसमें 70 कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना मरीजों के उपचार के लिए प्लाज्मा डोनेट किया गया। इसमें ब्लड डोनेट करने के लिए भाजपा के सदर सीट से विधायक तेजेन्द्र निर्वाल भी पहुंचे थे।                 


ढाई हजार कर्मचारियों में 8 हजार रहे मौजूद

नगर निगम ढाई हजार सफाई कर्मचारियों से करा रहा है। 8 हजार कर्मचारियों का काम – पार्षद प्रदीप चौहान।


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता निगम पार्षद प्रदीप चौहान ने सफाई नायकों के साथ उनकी समस्याएँ। जानने और उनके समाधान तलाशने के लिए एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में सफाई कर्मचारियों ने बताया कि महानगर की आबादी के दृष्टिगत 5,000 सफाई कर्मचारियों की और आवश्यकता है। परंतु नगर निगम के अधिकारी मात्र ढाई हजार कर्मचारियों से 8000 सफाई कर्मचारियों का काम करा रहे हैं। सफाई कर्मचारियों की साप्ताहिक छुट्टी भी रद्द कर दी गई है। स्वतंत्रता दिवस गणतंत्र दिवस की सभी विभागों में छुट्टियां होती हैं। परंतु सफाई कर्मचारियों की कोई छुट्टी नहीं होती। सफाई कर्मचारियों को मास्क सैनिटाइजर झाड़ू इत्यादि से भी वंचित कर दिया गया है।  सफाई कर्मचारी अपने पैसे की झाड़ू खरीद कर सफाई जैसा महत्वपूर्ण काम करते हैं जिस कारण उनमें भारी असंतोष है।


बैठक के दौरान सफाई नायकों ने अपनी समस्याओं के संदर्भ में अवगत कराया। कर्मचारियों ने बताया कि निगम में ढाई हजार सफाई कर्मचारी काम करते हैं। इन्हीं कर्मचारियों से निगम के अधिकारी रात्रि कालीन सफाई व्यवस्था भी शुरू कराना चाहते हैं। अब तक आउटसोर्सिंग सीएलसी और अन्य भर्तियों के लगे सफाई कर्मचारी घर पर बैठे वेतन पा रहे हैं।भाजपा नेता प्रदीप चौहान ने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए 11 सदस्यीय टिम का गठन किया है। यह टीम नगर निगम के सफाई नायक सफाई कर्मचारी तथा ड्राइवरों की समस्याओं का समाधान कराएगी। भाजपा नेता प्रदीप चौहान ने आश्वासन दिया है। किसी भी सफाई के नायक किसी भी सफाई कर्मचारी का किसी भी ड्राइवर का उत्पीड़न किसी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा।इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता नेपाल सफाई नायक द्वारा की गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता राम भूल दीवान राजेंद्र चौहान श्याम लाल वाल्मीकि शक्ति जीवन लाल,  प्रवीण गहलोत संजय लाल गहलोत बबलू भाई, बड़ोद राजेंद्र चौहान सनी नीरज बाल्मीकि विजेंद्र सिंह कपिल चौहान, सोनू जी निवास मनोज सूट मनोज पिंकी बाल्मीकि विनोद वाल्मीकी संजय चड्ढा नरेश पाल ढिल्लों इशांत बाल्मीकि देवेंद्र कुमार जय कुमार रिंकू बाल्मीकि आदि सैकड़ों सफाई नायक इस अवसर पर मौजूद रहे।             


निराश्रित महिला के पक्ष में गोस्वामी समाज

भानु प्रताप उपाध्याय 


विधवा निराश्रित महिला के गॉव से पलायन को लेकर पक्ष में उतरा गोस्वामी समाज
डीएम साहब को दिया ज्ञापन वही डीएम जसमीत सिंह कौर ने आश्वासन का दिया भरोसा का निष्पक्ष होगी जांच।


शामली। स्वामी समाज गढ़ी पुख़्ता नेम डीएम शामली जसमीत सिंह कोर को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में गोस्वामी समाज ने कहा ग्राम गढ़ी अब्दुल्ला थाना गढ़ी पुख़्ता में काजल पुरी पत्नी स्वर्गीय सुशील पुरी नाम की महिला है। उक्त महिला बहुत ही गरीब एवं विधवा बेसहारा है। गांव 17 बीघे जो  200 वर्षो से परिवार जुताई करता आ रहा था। उक्त भूमि को गांव  के कुछ दबंग लोग हड़पना चाहते हैं। तथा आए दिन तंग व परेशान कर रहे हैं। काजल पुरी इन रोज रोज की लड़ाई झगड़े एवं इनकी गंदी हरकतों से काफी मानसिक रूप से परेशान हो गई है। काजल पुरी के पास मरने के सिवा कोई रास्ता नहीं दिखाई दे रहा है। जोकि पलायन भी कर चुकी है गोस्वामी समाज ने कुछ दबंग लोग के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने के लिए डीएम शामली को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ज्ञापन  देने वालों में भाजपा युवा नेता अनुकूल गिरी ,प्रशांत गिरी ,राजू गिरी ,अजय गिरी , सुधीर गिरी, पंकज गिरी,  सतबीर गिरी, भरत गिरी गोस्वामी समाज आदि लोग मौजूद रहे ।वही डीएम जसमीत सिंह कौर ने आश्वासन का  भरोसा दिया वही इस संबंध में  निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही करनी का आश्वासन दिया।               


यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया

यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया  पंकज कपूर  रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल...