मंगलवार, 15 सितंबर 2020

तीन पुजारियों की हत्या में 5 लोग गिरफ्तार

कर्नाटक में तीन पुजारियों की हत्या के मामले में पांच लोगों को किया गया गिरफ्तार


कर्नाटक। कर्नाटक के मांड्या में मंदिर के तीन पुजारियों की हत्या के मामले में सोमवार तड़के एनकाउंटर के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मांड्या के एसपी परशुराम के. ने बताया कि इस मामले में शामिल नौ लोगों में से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि चार अभी फरार हैं। आठ आरोपी मांड्या और रामनगर जिले से हैं जबकि एक आंध्र प्रदेश के चित्तूर का रहने वाला है। मांड्या के अर्केश्वर मंदिर में 10 सितंबर की रात इन नौ आरोपियों ने तीन पुजारी आनंद, गणेश और प्रकाश की निर्मम हत्या कर दी और मंदिर से नकदी ले कर फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग मांड्या जिले के मद्दुर तालुक में एक बस स्टैंड पर घूम रहे हैं जिनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं। जब पुलिस ने उन्हें घेर कर आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, तो उन्होंने पुलिसकर्मियों पर तेजधार वाले हथियारों से हमला कर भागने की कोशिश की और एक इंस्पेक्टर को घायल कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। इसमें तीन आरोपियों के पैर में गोली लग गई। पुलिस इनके अन्य अपराधों में शामिल होने की जांच कर रही है। संदेह है कि इन्होंने शहर के अन्य मंदिर में भी डाका डाला है।


जया ने किया रवि किशन- कंगना पर हमला

जया बच्चन का रवि किशन पर हमला, कहा- जिस थाली में खाते हैं। उसी में छेद करते हैं।


नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पिछले तीन महीनों से चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच समाजवादी पार्टी की सदस्य जया बच्चन ने मंगलवार को राज्यसभा में फिल्म इण्डस्ट्री को बदनाम करने का मुद्दा उठाया। जया बच्चन ने सरकार से फिल्म उद्योग के सदस्यों को लगातार कोसे जाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।                     


ड्रग्स का कारोबारी गिरफ्तार, मुंबई लायें

गोवा में गिरफ्तार ड्रग का कारोबारी मुंबई लाया गया।


मंबई। गोवा में गिरफ्तार ड्रग्स के एक कारोबारी को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया गया। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने इस ड्रग पेडलर की गिरफ्तारी की थी। एक अधिकारी ने मंगलवार को ये जानकारी दी।                     


यमुना नदी में 6 लोग हुए लापता, मौत

 पानीपत में हंसती-खेलती जिंदगियों ने जान गवांई
पानीपत। हरियाणा प्रदेश के पानीपत जिले के समालखा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले गांव जलमाना में यमुना नदी में 6 लोग लापता हो गए। जिनमें से तीन लोगों को ढूढ़ निकाला गया है लेकिन अफसोस वह अब इस दुनिया नहीं रहे हैं।बाकी के तीन लोगों का पता लगाया जा रहा है।गोताखोरों की एक टीम यमुना नदी में तलाश अभियान चला रही है।इधर मौके पर पुलिस के कई बड़े आलाधिकारी भी मौजूद हैं।


बतादेंकि, आजकल नाले, नहरें और नदियां उफान पर हैं।तेज बहाव में लिप्त हैं।ऐसे में इनके पास जाकर लापरवाही दिखाना खतरे से भरा हुआ हो सकता है। बरहाल, इस खबर को लेकर विस्तृत जानकारी अभीतक नहीं मिल पाई है इसलिए इस खबर से जुड़े अपडेट मिलने पर यह खबर अपडेट होती जाएगी।              


प्याज की बढ़ी कीमतें, हरकत में सरकार

प्याज की कीमतें आसमान छूने लगीं, हरकत में आई सरकार, एक्सपोर्ट पर लगाई रोक।


कविता गर्ग


नई दिल्ली। प्याज की कीमतों ने आसमान छूना शुरू कर दिया है। इसको देखते ही सरकार चौकन्नी हो गई है। अब सरकार ने तत्काल प्रभाव से प्याज की सभी किस्मों के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
दरअसल, सरकार प्याज की बढ़ती कीमतों को देखकर तुरंत एक्शन में आ गई। सरकार ने इसलिए देश में प्याज की उपलब्धता को बढ़ाने और घरेलू बाजार में इसकी लगातार बढ़ती कीमत को नियंत्रित करने के लिए तुरंत प्याज के निर्यात पर बैन लगाने का फैसला लिया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘प्याज की सभी किस्मों के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाता है।’
दरअसल, इस बार महाराष्ट्र समेत दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश के चलते प्याज की फसल को काफी नुकसान हुआ है। इसके चलते घरेलू बाजार में प्याज की कीमतें भी आसमान छूने लगी हैं। थोक मंडियों में भी प्याज की कीमत बढ़ रही है। गौरतलब है कि भारत ने अप्रैल से जून के बीच लगभग 20 करोड़ डॉलर के प्याज का निर्यात किया है।                           


दुनिया में संक्रमितों की संख्या-2.91 करोड़

दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2.91 करोड़ के पार।


वाशिंगटन। दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 91 लाख के पार पहुंच गई है। जबकि 927,000 से अधिक लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया।कि मंगलवार सुबह तक कुल मामलों की संख्या 29,182,198 रही और मरने वालों की संख्या बढ़कर 927,015 हो गई।               


भारतः संक्रमितो का आंकड़ा 59 लाख पार

भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 49 लाख पार


24 घंटे में 1054 मरीजों की मौत।


हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस महामारी तेजी से फैल रही है।अबतक 80 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है और संक्रमितों का आंकड़ा पचास लाख के करीब पहुंच गया है।देश में पिछले 24 घंटों में 83,809 नए मामले सामने आए हैं।इससे पहले 11 सितंबर को रिकॉर्ड 97,570 संक्रमण के मामले दर्ज हुए थे। वहीं 24 घंटे में 1054 लोगों की जान चली गई है। देश में दो सितंबर से लगातार हर दिन एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है।अच्छी खबर ये है कि 24 घंटे में 79,292 मरीज ठीक भी हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 49 लाख 30 हजार हो गई है।इनमें से 80,776 लोगों की मौत हो चुकी है।एक्टिव केस की संख्या 9 लाख 90 हजार हो गई और 38 लाख 59 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब चार गुना अधिक है।
5 करोड़ 83 लाख से ज्यादा सैंपल टेस्ट
आईसीएमआर के मुताबिक, 14 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 5 करोड़ 83 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है। कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं।
मृत्यु दर में गिरावट
राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.63% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 20% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 78% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।
देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है।कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है।मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।                  


सीमा झगड़े पर चारों खाने चित किया ड्रैगन

सीमा पर चारों खाने चित हुआ ड्रैगन,अब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की कुर्सी खतरे में।


नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की रातों की नींद उड़ी हुई है। कहने को तो जिनपिंग चीन के सर्वशक्तिशाली, सर्वमान्य नेता हैं लेकिन अंदर ही अंदर उन्हें एक डर खाए जा रहा है।चालाक और शातिर जिनपिंग ने 2012 में सत्ता हासिल करने के बाद कैसे अपनी ताकत बढ़ाई दुनिया जानती है। लेकिन जिनपिंग की तानाशाही अब उनपर भारी पड़ रही है।
शी जिनपिंग का काउंटडाउन शुरू।
ब्रिटिश अखबार एक्सप्रेस का दावा है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ सकती है।कम्युनिस्ट पार्टी के दबाव की वजह से जिनपिंग की कुर्सी खतरे में है। दरअसल कम्युनिस्ट पार्टी का आरोप जिनपिंग कोरोना को सही तरीके से संभाल नहीं पाए। ऐसे में जिनपिंग को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
आपको बता दें, जिनपिंग के इशारों पर ही चीन ने कोरोना का सच पूरी दुनिया से छिपाया, पिछले साल सितम्बर से ही कोरोना फैलना शुरू हो गया था। लेकिन जिनपिंग ने इस सच को दुनिया से छिपाया और पूरी दुनिया को कोरोना के मुंह में झोंक दिया।
दुनिया को डराने वाला खुद क्यों डरा हुआ है।
चीन में बिना जिनपिंग की मर्ज़ी के पत्ता भी नहीं हिल सकता।लेकिन सत्ता का यही केंद्रीकरण अब जिनपिंग की सत्ता हिलाने वाला है। चीनी जनता हो या चीनी कम्युनिस्ट पार्टी सब जिनपिंग की डिक्टेटरशिप से आजिज़ आ चुके हैं।
आतंक एक्सपोर्ट करने वाला क्यों खुद आतंकित है।
जिनपिंग को भी इस सच्चाई का एहसास है और यही वजह है कि जिनपिंग डरे हुए हैं.आतंकित हैं क्योंकि सत्ता से चिपके रहने के लिए जिस जिनपिंग ने संविधान में बदलाव करवा लिया और आजीवन राष्ट्रपति बने रहने का प्रावधान करा लिया वो उसी सत्ता से बेदखल होने के डर से विचलित हैं।
क्या जिनपिंग को है बगावत का डर।
खुद कम्युनिस्ट पार्टी में जिनपिंग के खिलाफ बगावत की चिंगारी सुलग रही है। 2022 में होने वाले नेता के चुनाव में जिनपिंग को डर है कि पार्टी से उन्हें कितना समर्थन मिलेगा। जिनपिंग को लेकर जनता में जिस तरह का सेंटीमेंट है वो कम्युनिस्ट पार्टी का रवैया तय करेगा।क्योंकि भले ही जनता सीधे राष्ट्रपति के चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी लेकिन उसका मूड काफी हद तक पार्टी का रुख तय करेगा और जनता का मौजूदा मूड जिनपिंग के कत्तई खिलाफ है।
13 करोड़ से ज़्यादा लोग बेरोज़गार हो चुके हैं। बेरोज़गारी की दर 12 फीसदी से ज़्यादा है।1990 के बाद चीन ने ऐसी बेरोज़गारी नहीं देखी।कोरोना को लेकर जनता में भारी नाराज़गी है। उसकी बानगी वुहान के आसपास विरोध प्रदर्शनों में दिखी. इसलिए शी जिनपिंग को डर है कि उनकी कुर्सी कभी भी खिसक सकती है।               


'बयान' बहादुरों ने जमकर भड़ास निकाली

 राम नगरी में सतही सियासत बनी मौका।


अयोध्या। महाराष्ट्र प्रांत के शिवसेना सुप्रीमो और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे तथा बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच चल रही बयानबाजी में राम नगरी के बयान बहादुरों ने जमकर भड़ास निकाली। जो शिवसेना उग्र हिंदुत्व के लिए नई पीढ़ी के साधु संतो की पहली पसंद हुआ करती थी।हाल यह हुआ कि बयान बहादुरों ने उसी शिवसेना सुप्रीमों उद्धव ठाकरे के श्रीराम की नगरी में घुसने पर अघोषित प्रतिबंध लगा दिया।                 


वित्त वर्ष में 9 फ़ीसदी की आएगी गिरावट

चालू वित्त वर्ष में भारत के जीडीपी में 9 फीसदी की आएगी गिरावट।एडीबी


नई दिल्ली। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने चालू वित्त वर्ष में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में नौ फीसदी की गिरावट आने का अनुमान जताते हुए ।आज कहा कि काेरोना वायरस महामारी का भारतीय आर्थिक गतिविधियों ओर उपभोक्ताधारणा पर बहुत गंभीर प्रभाव पड़ा है।             


पिकनिक पर गए दोस्तों को निगल गई लहरें

क्योटी फॉल बना मौत का कुआं


पिकनिक मनाने आए प्रयागराज से छह युवकों को निगल गई है लहरें। घर का चिराग बुझा छाया मातम


बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। मुट्ठीगंज से एक व्यापारी के पुत्र समेत छह लोग क्योटी फॉल पिकनिक मनाने गए। जिसमें दो लोग घर को वापसी आए और बताया कि 4 लोग वहां से गायब हो गए हैं।गायब होने की सूचना परिजनों को मिलते ही परिजन क्योटी फॉल पहुँचे। परिजन क्योटी फॉल पहुंचकर खोजबीन करते हुए  घटना की सूचना  पुलिस को भी दी। पुलिस क्योटी फॉल पहुंचकर कार्यवाही करते हुए खोजबीन शुरू की और गोताखोरों से पानी में लास को खोजने की प्रक्रिया चालू की, जिसमें गोताखोरों ने 4 लाशों के साथ 8 लाशें से और  निकाली गई। क्योटी फॉल में पाई गई। लाशों में 1 मुट्ठी गंज, 1 बहराना संत निरंकारी, 2 सुलेमसराय, 4  शाहगंज, 2 तेलियरगंज की होने की सूचना मिली। पुलिस द्वारा उन 12 लाशों को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को  मृतक की बॉडी सुपुर्द कर दिया।
 जानकारी के मुताबिक (मृतक यश व प्रज्वल)  मुट्ठीगंज से पवन कुमार केसरवानी के पुत्र यस ( 17) वर्ष के थे और दूसरी थाना कीडगंज संत निरंकारी के मुकेश केसरवानी पुत्र प्रांजल (17) की है                  


पुलवामा में मुठभेड़, 2 जवान घायल

कश्मीर: पुलवामा में मुठभेड़ दो जवान घायल।


श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को घेराबंदी एवं तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गये। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना मिलने पर। जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह राष्ट्रीय राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने आज तड़के पुलवामा के मारवाल गांव में संयुक्त अभियान चलाया।               


पेट्रोल-डीजल के दामों में मामूली गिरावट

 डीजल के दाम में मामूली गिरावट कच्चे तेल में नरमी।


नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई। तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में दिल्ली कोलकाता और मुंबई में 17 पैसे जबकि चेन्नई में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। वहीं  डीजल दिल्ली और कोलकाता में 22 पैसे जबकि मुंबई में 25 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है।                   


ओसाका विश्व रैंकिंग में टॉप-3 पर पहुंची

न्यूयॉर्क। जापान की महिला टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका अमेरिका ओपन ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के बाद डब्ल्यूटीए की ताजा विश्व रैंकिंग में टॉप 3 में पहुंच गई हैं। ओसाका ने शनिवार को अमेरिका ओपन के महिला एकल वर्ग के फाइनल में विक्टोरिया एजारेंका को 1-6, 6-3, 6-3 से हराकर अपना दूसरा अमेरिका ओपन और तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था।


अपने इस प्रदर्शन के दम पर ओसाका छह स्थानों की लंबी छलांग लगाकर डब्ल्यूटीए की ताजा रैंकिंग में तीसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। 22 साल की ओसाका इससे पहले 2018 में अमेरिका ओपन और 2019 में आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। ओसाका के अलावा आस्ट्रेलिया की एश्लेग बार्टी अभी शीर्ष स्थान पर कायम हैं। उनके बाद रोमानिया की सिमोना हालेप दूसरे नंबर है।


वहीं, अमेरिका ओपन के फाइनल में ओसाका के हाथों हारने वाली अजारेंका को भी रैंकिंग में काफी फायदा हुआ हैं। अजारेंका 13 स्थानों की लंबी छलांग लगाकर 14वें नंबर पर पहुंच गई हैं। उनके अलावा सेमीफाइनल में पहुंचने वाली जेनिफर ब्रेडी 16 पायदानों की लंबी छलांग लगााकर 25वें नंबर पर पहुंच गई हैं।                 


दर्दनाक हादसे में बाइक सवार 2 की मौत

देखे कहा हुआ दर्दनाक हादसा बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत।


पंकज कपूर


देहरादून। राजधानी देहरादून के क्लेमेन्टाउन थाना क्षेत्र स्थित आशारोडी के पास एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारो को टक्कर मार दी इसमें मौके पर ही बाइक सवारों की मौत हो गई है। एक्सीडेंट करने वाला ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। बताया जा रहा है। कि ट्रक मे चिप्स  भरे हुए थे। मृतकों की पहचान जतिन पुत्र त्र तिलकराज निवासी फरीदपुर मंडुवाला फतेहपुर सहारनपुर उम्र 17 वर्ष और संदीप कुमार पुत्र रामलाल निवासी अहलवालपुर चरथावल मुजफ्फरनगर उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है। मोटरसाइकिल देहरादून से सहारनपुर की तरफ जा रही थी। जबकि ट्रक सहारनपुर की ओर से आ रहा था। थाना पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। उनके आने के बाद ही अगली जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है ।            


संयुक्त राष्ट्र ने चीन को फिर दिया झटका

संयुक्त राष्ट्र में चीन को झटका, चार साल के लिए भारत बना ईसीओएसओसी का सदस्य।


नई दिल्ली/ बीजिंग। भारत ने चीन को एक बार फिर से झटका दिया है। चीन को मात देते हुए आर्थिक और सामाजिक परिषद। (ईसीओएसओसी) की संस्था यूनाइटेड नेशन के कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वूमेन के सदस्य के रूप में भारत को चुना गया है।संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने इसकी जानकारी दी है।
टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि प्रतिष्ठित ईसीओएसओसी निकाय में भारत ने सीट जीती है।भारत को कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वूमेन (सीएसडब्ल्यू) का सदस्य चुना गया है। यह हमारे सभी प्रयासों में लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए हमारी प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण समर्थन है। हम सदस्य देशों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं।
बता दें कि भारत, अफगानिस्तान और चीन ने कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वूमेन के लिए चुनाव लड़ा था। इसमें भारत और अफगानिस्तान ने 54 सदस्यों के साथ मतदान में जीत हासिल की, जबकि चीन को करारी हार का सामना करना पड़ा चीन आधे वोट भी नहीं जुटा पाया।
बता दें कि बीजिंग वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस ऑन वूमेन (1995) की इस साल 25वीं सालगिरह है। इस मौके पर चीन को भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।वहीं इसके साथ ही अब भारत चार साल के लिए इस आयोग का सदस्य रहेगा। साल 2021 से लेकर 2025 तक भारत यूनाइटेड नेशन के कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वूमेन का सदस्य रहेगा।               


बसपा सांसद ने इंग्लैंड में चुना जीवन साथी

बीएसपी सांसद ने इंग्लैंड की कैथरीना को बनाया जीवनसाथी फेसबुक पर शादी का ऐलान कर सबको किया हैरान।


अम्बेडकरनगर। सात समुंदर पार जाने वाला गाना तो आपने खूब सुना होगा लेकिन उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर से बीएसपी सांसद रितेश पांडेय ने सात समंदर पार रहने वाली इंग्लैड की कैथरीना से शादी का ऐलान कर सबको चौंका दिया। संसद में बीएसपी संसदीय दल के उपनेता एवं अम्बेडकरनगर के सांसद रितेश पांडेय ने कैथरीना से अपने प्यार का खुला इजहार कर दिया है। सात समुंदर पार इंग्लैंड की कैथरीना अब बीएसपी सांसद की दुल्हनिया बनेंगी। सोमवार को पारिवारिक सहमति के बाद अम्बेडकरनगर से 39 वर्षीय सांसद रीतेश पांडेय ने फेसबुक पर अपने और कैथरीना के प्रेम संबंधों को लिखते जल्द विवाह की बात कही है।
सांसद रीतेश ने अपने फ़ेसबुक वॉल पर अपनी और कैथरीना की एक पुरानी फ़ोटो शेयर करते हुए लिखा कि आप सभी के साथ यह शुभ समाचार साझा करते हुए मुझे बड़ी प्रसन्नता हो रही है कि कैथरीना और मैंने जीवनसाथी के रूप में आगे की यात्रा साथ पूरा करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि हम दोनों ने यह निर्णय अपने परिवार के बड़ों एवं अभिभावकों के आशीर्वाद से लिया है। कैथरीना और मैं एक-दूसरे को कई वर्षों से जानते हैं और यह महसूस करते हैं कि हमारा साथ हमारे कल्याण एवं लक्ष्य के लिए अच्छा है।
रितेश पांडेय के मुताबिक कैथरीना मनोविज्ञान (सायकॉलजी) में डॉक्टरेट के लिए लंदन में पढ़ाई कर रही हैं और उनके पिता इंग्लैंड में डॉक्टर हैं। उन्होंने बताया कि एक कार्यक्रम के दौरान लंदन में वह कैथरीना से मिले और दोनों को एक दूसरे से प्रेम हो गया। कई वर्षों से वह एक दूसरे को जानते है। अब दोनों परिवार ने शादी का निर्णय लिया है। सांसद ने सोशल मीडिया पर शादी की जानकारी देते हुए लिखा कि हमारे देश समेत समूची दुनिया अभी संकट के दौर से गुज़र रही है। ऐसे में किसी आयोजन की संभावना और परिस्थिति नहीं है। आगामी कुछ महीनों में परिस्थितियों के अनुसार कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी।                   


वायरलः चीनी सेना ने बनाई 'प्रोपेगैंडा फिल्म'

भारत-चीन सीमा विवाद: 10 कैमरे…20 सैनिक…100 सेकेंड का वायरल वीडियो…चीनी सेना ने ऐसे बनाई प्रोपेगेंडा फिल्म।


नई दिल्ली/ बीजिंग। भारत और चीन के बीच लद्दाख में जैसे-जैसे तनाव बढ़ रहा है।इंटरनेट पर ऐसी तस्वीरों और वीडियो की बाढ़ आ गई है जिनमें तिब्बत क्षेत्र में चीनी सेना की ड्रिल्स को देखा जा सकता है।इनकी प्रोडक्शन क्वालिटी एक्शन मूवीज के डायरेक्टर्स को भी मात देती प्रतीत होती है।ये वीडियो चीनी सेना पीपुल्स लिबरेशन ऑर्मी पीएलए की रणनीति का अहम हिस्सा है जिसका इकलौता मकसद शत्रु को भयभीत करना है।
इंडिया टुडे की ओपन सोर्स इंटेलीजेंस (ओएसआइएनटी) टीम ने पीएलए की एक हालिया फिल्म का विश्लेषण किया। इसमें शिनजियांग मिलिट्री रीजन से एक बॉर्डर डिफेंस रेजिमेंट को दिखाया गया।ये विश्लेषण इसलिए किया गया जिससे कि समझा जा सके चीनी सेना ने इन वीडियो को बनाने में कितनी मशक्कत की पीएलए की ओर से जारी शॉर्ट वीडियो में एक वास्तविक टीम टकराव ड्रिल को दिखाया गया।
हॉलीवुड स्टाइल में शूट की गई इस 100-सेकेंड की फिल्म में पर्वतीय क्षेत्र में टकराव अभ्यास को दिखाया गया है। इसमें 20 सशस्त्र पीएलए टोही अधिकारी और जवान हिस्सा लेते देखे जा सकते हैं। वीडियो को दर्जनों कैमरा एंगल्स से शूट किया गया।ये आभास देने की कोशिश की गई ये लाइव मिलिट्री ड्रिल है और इसे महज कैमरे के लिए शूट नहीं किया जा रहा है (जहां ड्रिल को हर शॉट के बाद पॉज दिया गया जिससे एक कैमरे से दूसरे कैमरे की ओर मूव किया जा सके) हम सुरक्षित तौर पर इस निष्कर्ष पर पहुंच सकते हैं कि सभी कैमरा एंगल्स को कवर करने के लिए कम से कम दस कैमरा क्रू का इस्तेमाल किया गया होगा।ऐसे कैमरा क्रू जिन्हें खास पोजिशन्स पर तैनात किया गया।
यहां पीएलए के प्रोपेगेंडा वीडियो की मेकिंग के बिहाइंड द सीन्स पर एक नजर डाली जा सकती है। 
पहला दृश्य तीन सेकंड के इनडोर शॉट के साथ शुरू होता है जिसमें पीएलए सैनिकों को हथियार उठाते देखा जा सकता है। अगले दृश्य में उसी प्रक्रिया का क्लोज-अप शॉट शामिल है लेकिन एक अलग कोण से।
एक तीसरा कैमरा हट्स (झोपड़ियों) के ठीक बाहर तैनात है जहां सैनिकों को हथियारों के साथ तेजी से बाहर निकलते देखा जा सकता है।
चौथा कैमरा सैन्य वाहन के पास तैनात किया गया है जो वाहन पर सवार होते लोगों के क्लोज अप को कैप्चर करता है।
पांचवा एक ड्रोन-माउंटेड एयरबोर्न कैमरा है जो पहाड़ की घाटी में घूम रहे 20 लोगों के दो अलग-अलग शॉट्स दिखाता है।
छठे कैमरे को चलते लोगों के नाटकीय ट्रैकिंग शॉट्स को कैप्चर करने के लिए रखा गया है, जैसे कि वे फायरिंग जोन की ओर बढ़ना जारी रखते हैं।
सातवें कैमरे को फायरिंग जोन से पहले पानी की धारा के पास रखा गया।इसमें टारगेट जोन की तरफ बढ़ते सशस्त्र कार्मिकों के और ट्रैकिंग शॉट्स को फिल्माया गया।
वीडियो 27 और 31 सेकंड के बीच फायरिंग जोन के कई शॉट्स दिखाता है,  इससे समझा जा सकता है कि सभी शॉट्स को कैप्चर करने के लिए कम से कम एक कैमरा तैनात किया गया था।
नौवें कैमरे की पहाड़ियों पर तैनात स्नाइपर्स के क्लोज-अप शॉट्स को कैप्चर करने के लिए जरूरत थी।
दसवां यूनीक कैमरा हथियारबंद लोगों के हेडगियर में लगा था जो उनकी बंदूकों की पोजीशन और टारगेट्स को कैप्चर करता है।
इनके अलावा, पीएलए अधिकारियों के इंटरव्यू, मिक्स्ड और मूविंग कटवेज, लैंडस्केप के शॉट्स आदि हैं, जिन्हें हमने नहीं गिना है, क्योंकि इन्हें पहले के कैमरों का इस्तेमाल कर शूट किया गया हो सके
विश्लेषण से पता चलता है कि ड्रिल का वीडियो प्रोडक्शन पीएलए के लिए उतना ही अहम लगता है जितना कि खुद ड्रिल।प्रोडक्शन का स्केल वास्तव में दिखाने के लिए काफी है कि पीएलए की ओर से प्रोपेगेंडा मशीनरी को कितना महत्व दिया जाता है।
चीन में घरेलू भावनाओं को संबोधित करने के साथ ही, इस तरह के प्रोपेगेंडा वीडियो में चीनी सशस्त्र बलों की ताकत को ‘लार्जर दैन लाइफ’ दिखाने की कोशिश करने का अहम मकसद विरोधी बलों में हैरानी और खौफ पैदा करना हो सकता है।वो चीनी सशस्त्र बल जो असल युद्ध स्थितियों को लेकर काफी अनुभवहीन हैं।            


संसद में सोशल डिस्टेंस, मराठा मुद्दा गुंजा

हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। मराठा मुद्दे से लेकर ‘सोशल डिस्टेंसिंग’ शब्द का इस्तेमाल करने को लेकर और मानसिक स्वास्थ्य जैसे मुद्दे मंगलवार को संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन राज्यसभा में उठाए गए। कांग्रेस सांसद राजीव सातव ने शून्यकाल में मराठा समुदाय के आरक्षण पर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए कोटा मुद्दा उठाया। संभाजी छत्रपति ने भी इसी विषय पर बात की।


तृणमूल कांग्रेस के सांतनु सेन ने सरकार द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे ‘सोशल डिस्टेंसिंग’ शब्द पर आपत्ति जताते हुए दावा किया कि इससे कोविड रोगियों और उनके परिवारों को ‘अमानवीय स्थिति’ का सामना करना पड़ा है। उपराष्ट्रपति और पदेन सभापति एम. वेंकैया नायडू ने सेन से सहमति जताई और कहा कि इस शब्द की जगह किसी और उपयुक्त शब्द का इस्तेमाल होना चाहिए।


द्रमुक सांसद तिरुचि शिवा ने कोरोना काल में शिक्षा में डिजिटल डिवाइड के मुद्दे को उठाया, वहीं उनके पास बैठे तृणमूल सांसद डेरेक ओ ‘ब्रायन ने सहमति जताई। शिवा ने दावा किया कि इसने एक वर्ग को दूसरे के मुकाबले ज्यादा फायदा पहुंचाया है। समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने नोएडा का उदाहरण देते हुए दावा किया कि वहां कोरोना से मरने वालों की संख्या के मुकाबले आत्महत्या करने वालों की संख्या ज्यादा है। उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से अनुरोध किया कि महामारी के कारण नौकरी गंवाने वालों को 15,000 रुपये प्रति माह की सहायता देने पर विचार करने का आग्रह किया। कांग्रेस के आनंद शर्मा ने देश में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने मांग किया कि मानसिक स्वास्थ्य को अनिवार्य रूप से जीवन बीमा के दायरे में रखा जाना चाहिए।                


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण




यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)












 सितंबर 16, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-33 (साल-02)
2. बुधवार, सितंबर 16, 2020
3. शक-1943, अश्विन, कृृष्ण-पक्ष, श्राद्ध पक्ष, तिथि-चतुर्दशी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:58, सूर्यास्त 06:40 ।


5. न्‍यूनतम तापमान 25+ डी.सै.,अधिकतम-35+ डी.सै.। आद्रता के साथ, बरसात की संभावना बनी रहेगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                 










यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया

यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया  पंकज कपूर  रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल...