नई दिल्ली। कोरोना महामारी के इस दौर में छात्रों की पढ़ाई सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही हैं। देश में कोरोना वायरस के कारण मार्च महीने से स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थान बंद हैं। इसे खोलने को लेकर चर्चा जोरों पर चल रही हैं। लेकिन कई राज्यों ने केंद्र सरकार से आग्रह किया हैं की अभी फिलहाल स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थान को कुछ समय तक बंद रखा जाये। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य में सारे शैक्षणिक संस्थान 20 सितंबर 2020 तक बंद रहेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अक्टूबर के अंत तक स्कूल बंद रखने को कहा हैं।
आपको बता दें की मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुर्गा पूजा तक स्कूल, कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया हैं।