शनिवार, 4 जुलाई 2020

एमपी बोर्डः 62.84 प्रतिशत छात्र पास

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने कक्षा 10वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी है, जो छात्र 10वीं की इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, वह रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद mpbse.nic.in, mpresults.nic.in. पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं, इस साल परीक्षा में 62.84% छात्र हुए पास हुए हैं, रिजल्ट पिछले साल की तुलना में बेहतर है, पिछले साल एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 61.32 फीसदी रहा था, 10वीं में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा था, एमपी बोर्ड 10वीं में 63.69% लड़कियां और 59.15% लड़के पास हुए थे, एमपी बोर्ड 10वीं में सागर जिले के गगन दीक्षित और आयुष्मान ताम्रकार ने टॉप किया था, दोनों के 500 में से 499 मार्क्स थे |


यह रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर देखे जा सकते हैं 


Mpbse.nic.in


Mpresults.nic.in


Mpbse.mponline.gov.in               


जीएसटी फाइल में देरी, जुर्माना ₹500





अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। अब जीएसटी फाइल करने में देरी होने पर व्यापारियों को सिर्फ पांच सौ रुपये प्रति रिटर्न फाइन देना होगा। सरकार ने फैसला लिया है कि मासिक और तिमाही बिक्री रिटर्न तथा कर भुगतान फार्म देरी से भरने को लेकर जुलाई 2020 तक अधिकतम विलंब शुल्क 500 रुपये प्रति रिटर्न से ज्यादा नहीं लिया जाएगा। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने एक बयान जारी कर कहाकि, जीएसटी करदाताओं को राहत देने के लिए सरकार ने जुलाई 2017 से जुलाई 2020 की अवधि के लिए जीएसटीआर-3बी फार्म भरने को लेकर अधिकतम विलम्ब शुल्क 500 रुपए प्रति रिटर्न पर सीमित कर दिया है। यह सुविधा तभी उपलब्ध होगी जब इस अवधि की जीएसटीआर-3बी रिटर्न 30 सितंबर 2020 से पहले भर दी जाए।


सीबीआईसी ने इस बारे में नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहाकि अगर कोई कर देनदारी नहीं बनती है तो व्यापारियों को कोई विलम्ब शुल्क नहीं देना होगा। अगर कोई कर देनदारी बनती है, तो अधिकतम विलम्ब शुल्क 500 रुपए प्रति रिटर्न लगेगा लेकिन इसके लिए जरूरी है कि जीएसटीआर-3बी रिटर्न 30 सितंबर 2020 तक दाखिल कर दी जानी चाहिए।



 

 






 










  


मुंबई क्षेत्र में भारी बारिश का अनुमान






मुंबई। मौसम विभाग ने मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटों में बेहद भारी बारिश का अनुमान जताया है। इन इलाकों में रेड अलर्ट भी जारी कर दिया है। 3 और 4 जुलाई के बीच कई स्थानों में मूसलाधार बारिश की आशंका है।




शनिवार को मुंबई और आसपास के जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें मुंबई और ठाणे के अलावा रायगढ़ और रत्नागिरि के कई इलाके शामिल हैं, जहां मूसलाधार बारिश की आशंका मौसम विभाग ने व्यक्त की है। इससे पहले शुक्रवार को लगभग पूरे दिन मुंबई सहित उपनगरीय ठाणे, पालघर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिली। रत्नागिरी और रायगढ़ के कुछ इलाकों में भी पानी भरा।
सुबह से ही मुंबई के इन इलाकों में हो रही बारिश
शनिवार सुबह से भी मुंबई के सबअर्बन इलाकों में 5 से 10 मिलीमीटर के बीच बारिश हुई है। इनमें विले परले, अंधेरी, माटुंगा, किंग सर्कल, एंटाप हिल, बांद्रा और मलाड के कुछ इलाके शामिल हैं। इससे पहले शुक्रवार को हुई बारिश से मुंबई शहर और उपनगरों में जगह-जगह पानी भर गया। इनमें दादर, माटुंगा, वरली नाका, लालबाग, किंग्ज सर्कल, सायन, कुर्ला, अंधेरी सहित कई इलाके शामिल थे।
आज महाराष्ट्र में यहां बारिश होने की संभावना
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि शनिवार को पालघर, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘4 जुलाई को पालघर, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों में कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने का अनुमान है।’
कई जगह यातायात डाइवर्ट किया गया
शुक्रवार को हिंदमाता और गोलदेवल इलाके में सड़क पर पानी भरने के कारण यातायात को दूसरे मार्ग पर डायवर्ट करना पड़ा। अंधेरी सबवे से यातायात को रोक दिया गया। मुलुंड में कई जगह पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई। कई जगह पेड़ गिरने और शॉर्ट सर्किट की भी शिकायतें बीएमसी को मिलीं। लॉकडाउन की वजह से सड़कों पर ज्यादा लोग नहीं थे, फिर भी बारिश के कारण सड़कों पर गाड़ियों का जाम लगा रहा।


बृज बिहारी दुबे




 

 






 










  


दिल्ली में टमाटर का रंग हुआ लाल

 








बृज बिहारी दुबे




नई दिल्ली । कोरोना काल में वैसे ही आम आदमी का जीना दूभर हो गया है, ऐसे में टमाटर के भाव आसमान में पहुंच गए हैं। कुछ दिन पहले ही 10-15 रुपए किलो बिकने वाला टमाटर 70-90 रुपए किलो तक चला गया है। यही नहीं अन्य हरी सब्जियां और आलू भी उसी के पीछे-पीछे चलना शुरू कर दिया है। नवीन सब्जी मंडी, सहिबाबाद में टमाटर के एक आढ़ती का कहना है कि पहले टमाटर गुजरात खूब आता था। बरसात शुरू होने से वहां से आवक कम हो गई है। ऐसे में शिमला से आने वाले टमाटर के भरोसे हैं। शिमला वाला टमाटर भी कम ही आ रहा है। साथ ही डीजल महंगा होने से भाड़ा भी बढ़ गया है। इसलिए अच्छा टमाटर का थोक रेट ही 50 रुपए से ज्यादा हो गया है। ऐसे में खुदरा में तो कीमत और बढ़ेगी ही। पिछले सप्ताह जो आलू 20 रुपए किलो मिल रहा था वह 30 रुपए किलो हो गया है। इस समय भिंडी का दाम 30 से 40 रुपए किलो, शिमला मिर्च 60 से 80 रुपए किलो, फ्रेंच बीन 60 से 80 रुपए, फूल गोभी 40 से 60 रुपए किलो मिल रहा है। 10 रुपए किलो मिलने वाला तोरी भी अब 20 से 30 रुपए किलो हो गया है। बैगन भी 30 रुपए किलो, कद्दू 20 रुपए किलो बिकने लगा है। सब्जी दुकानदारों का कहना है कि बरसात शुरू होने से हरी सब्जी की खेती पर नुकसान पहुंचा है। इसलिए आवक कम हो गई है।




 

 


 


 










  




 

 







 

 







 







 




 




 



 




बीएसएफ के 8 जवान और हुवे संक्रमित





















बीएसएफ के 8 जवान कोरोना वायरस की चपेट में, अब तक 30 जवान संक्रमित







कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल मोर्चे पर तैनात बीएसएफ के जवानों में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ के 8 जवानों में कोरोना संक्रमण की पहचान हुई है। संक्रमित पाए गए सभी जवान अंतागढ़ में तैनात हैं। बता दें सभी 8 जवान छुट्टी से वापस लौटे थे। इसके बाद से सभी को अंतागढ़ के हाई स्कूल में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर में ठहराया गया था।


सभी संक्रमित जवानों को इलाज के लिए जगदलपुर रवाना किया जा रहा है। यहां के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सभी का इलाज किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक जिले में कुल 30 जवान कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। ऐसे में प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। जवानों में कोरोना के लगातार बढ़ते केस न केवल नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों के लिए चिंता खड़ी कर सकता है, बल्कि कैंपों में तैनात अन्य जवानों में भी दहशत भर सकता है। बता दें अब तक कोरोना की चपेट में आए सभी 30 जवान छुट्टी से लौटे थे।


सीएमएचओ डॉ. जे.एल उइके ने बताया कि अंतागढ़ कैंप के 8 जवानों में कोरोना की पुष्टि हुई है, जिन्हें जगदलपुर मेडिकल कॉलेज भेजने के लिए मेडिकल टीम रवाना कर दी गई है। अंतागढ़ से अब तक 18 जवान कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। जबकि 12 जवान बांदे कैंप से हैं। दूसरी ओर, कांकेर जिले में अब तक कोरोना के 66 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से 30 नक्सल मोर्चे पर तैनात सुरक्षा बलों के जवान हैं।








 

 


 


 










  




 

 







 

 







 







 




 




 




 



 



 


 


 











 

 

 



 

 

 



 

 

 


 


 

 

 







 

 





 



 


 


 







 

 


 






यूपी में 10 आरटीओ की नई तैनाती

लखनऊ समेत प्रदेश के दस आरटीओ को मिली नई तैनाती

लखनऊ के आरटीओ समेत प्रदेश के अन्य जनपदों में तैनात 10 अधिकारियों को नई तैनाती दी गयी है। 

प्रमुख सचिव परिवहन राजेश कुमार सिंह की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। 

बृजेश केसरवानी

लखनऊ। सभी अधिकारियों को कार्यालय आदेश जारी करते हुए तत्काल तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख सचिव ने बताया कि लखनऊ ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ कार्यालय में तैनात एआरटीओ (प्रवर्तन) संजीव कुमार गुप्ता को आरटीओ के पद पर प्रोन्नति करते हुए उप निदेशक राजस्व एवं विशिष्ट अभिसूचना के पद पर सचिवालय में तैनाती मिली है। वहीं परिवहन आयुक्त मुख्यालय पर तैनात एआरटीओ राजेश कुमार गंगवार को आरटीओ (प्रशासन) पद पर झांसी में तैनात किया गया है।

इसके अलावा एआरटीओ (प्रवर्तन) अजय कुमार यादव को आरटीओ (प्रवर्तन) गोंडा, एआरटीओ (प्रवर्तन) राजेश कुमार मौर्या को गोंडा से आरटीओ (प्रशासन) प्रयागराज, एआरटीओ (प्रवर्तन) संतदेव सिंह अयोध्या से आरटीओ (प्रशासन) बांदा, एआरटीओ (प्रवर्तन) उदयवीर सिंह को जौनपुर से आरटीओ (प्रवर्तन) वाराणसी, एआरटीओ (प्रवर्तन) हिमेश तिवारी को गौतमबुद्धनगर से आरटीओ (प्रवर्तन) मुरादाबाद, एआरटीओ (प्रशासन) अरूण कुमार को रामपुर से आरटीओ (प्रशासन) आगरा, एआरटीओ प्रवर्तन राजेश सिंह को गाजियाबाद से आरटीओ (प्रवर्तन) मेरठ व एआरटीओ (प्रशासन) आरएन चौधरी को आजमगढ़ से आरटीओ (प्रवर्तन) आजमगढ़ के पद पर तैनाती की गई ।

ब्रहामणो की निर्मम हत्या पर आक्रोश




















रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सुशील पासी ने प्रयागराज जिले के सोरांव इलाके में एक ही परिवार के पांच ब्राह्मणों की हुई निर्मम हत्या पर तीव्र आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि, इस अमानुषिक हत्याकांड ने यह साबित कर दिया है कि, प्रदेश में कानून व्यवस्था बुरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और प्रदेश जंगलराज के हवाले है।

आपको बता दें कि, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सुशील पासी ने इलाहाबाद में हुई पांच ब्राह्मणों विमलेंद्र पांडेय 48, प्रिंस पांडेय 19, शिबू पांडेय 20, सोमा पांडेय 18 की हत्या की खबर मिलते ही कल साम मृतकों के परिजनों से मिलने इलाहाबाद पहुंचकर पीड़ित परिवार के आंसू पोछे, और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ गांव पहुंचकर अग्रिम रणजीत के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जानकारी दी।

 

कांग्रेस के प्रदेश सचिव श्री पासी ने स्थानीय जिला कमेटी के पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि, पूरे हत्याकांड की विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपे। जिससे राज्यपाल से मुलाकात कर पूरी वस्तुस्थिति से अवगत कराया जा सके। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सुशील पासी ने मुख्यमंत्री से हत्याकाण्ड की सीबीआई जांच कराने और अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और पीड़ित के परिजनों को कम से कम एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की है, और कहा है कि, इस जघन्य हत्याकाण्ड को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी राज्यव्यपी संघर्ष छेड़ेगी। भाजपा सरकार में आये दिन ब्राह्मणों की हत्याये और उत्पीड़न की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है और अब प्रदेश में हो रही ब्राह्मणों की निशंक हत्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी चुप नही बैठने वाली है।

 

 


 


 










  




 

 







 

 







 







 




 




 




 



 



 


 


 











 

 

 



 

 

 



 

 

 


 


 

 

 







 

 





 







 


 







 

 


 






सीएम खट्टर ने कई प्रस्तावों को मंजूरी दी





राणा ओबरॉय

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नगर पालिका, अम्बाला सदर में फायर स्टेशन के निर्माण के विकास कार्य को पूरा करने के लिए 13.38 करोड़ रुपये के विशेष अनुदान (स्पेशल ग्रांट) को मंजूरी प्रदान कर दी है। यह जानकारी आज यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरूग्राम जिले के दो गांवों में दो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के निर्माण के लिए मंजूरी प्रदान कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एक एसटीपी गांव धनकोट में और एक बजघेडा गांव में बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुरूग्राम के गांव धनकोट में 2 एमएलडी क्षमता के एसटीपी के निर्माण पर खर्च सरकार द्वारा किया जाएगा जबकि बजघेडा में बनाए जाने वाले एसटीपी के निर्माण का खर्च संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा वहन किया जाएगा।प्रवक्ता ने बताया कि गुरूग्राम के गांव धनकोट में बनाए जाने वाले एसटीपी का निर्माण विकास एवं पंचायत विभाग के जमा कार्य के रूप में गुरूग्राम महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा करवाया जाएगा जिस पर 785.16 लाख रूपए की राशि खर्च होगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के अंतर्गत कार्य योजना के अनुसार यह कार्य 31 दिसंबर, 2020 को पूरा होगा।सीएम मनोहर लाल ने हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों द्वारा किलोमीटर स्कीम के खिलाफ की गई हड़ताल के समर्थन में अन्य विभागों के कच्चे/अनुबंध कर्मचारियों द्वारा 26 अक्तूबर, 2018 के सामूहिक अवकाश, 30 व 31 अक्तूबर, 2018 को आयोजित हड़ताल तथा 8 व 9 जनवरी, 2020 की राष्ट्रव्यापी हड़ताल अवधि को ‘‘लीव ऑफ काईंड डयू’ करने के एक प्रस्ताव को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है।

 

 



 



क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में निकलींं भर्ती

नई दिल्ली। देश में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में बंपर भर्तियां निकाली गई है। बैंकों में ऑफिस असिस्टेंट एवं ऑफिसर्स के कुल 9638 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जारी किया गया है। इन पदों पर एक जुलाई से आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो गई है। आवेदन की आखिरी तारीख 21 जुलाई 2020 है। इन पदों पर आवेदन के लिए आवेदन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन यानि IBPS के ऑफिशियल पोर्टल जर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आईबीपीएस ने 9638 ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) एवं ऑफिसर्स (स्केल 1, 2 एवं 3) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (CRP RRBs IX) 30 जून 2020 को जारी किया है।


शैक्षणिक योग्यता
ऑफिस असिस्टेंट, ऑफिसर्स ( स्केल 1, 2 ) के लिए स्नातक पास होना अनिवार्य
ऑफिसर्स ( स्केल 3 ) के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं और प्रोफेशनल योग्यताएं होनी चाहिए।


एमपी के 11 विभागों में पहुंचा संक्रमण





ग्वालियर। शहर में पहला संक्रमित मरीज 26 मार्च को चेतकपुरी निवासी मिला था। कोरोना की रफ्तार को रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन ने काफी हद तक कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक लगा रखा था।


 अनलॉक-1 व 2 के शुरू होते ही प्रशासन ने शहरवासियों को इसमें राहत दी। इसका लोगों ने फायदा उठाया और जमकर लापरवाही बरती। इस कारण कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली। एक दिन में 25-25 कोरोना पॉजीटिव मरीज सामने आ रहे हैं। अब कोरोना सरकारी कार्यालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ शहर के छोड़े-बड़े कारोबारियों तक जा पहुंचा है। अब तक 11 विभागों में कोरोना पॉजीटिव मरीज मिल चुके हैं। शहर में मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में दस्तक देने वाला कोरोना संक्रमण लॉकडाउन के दौरान दूसरे रेड जोन वाले इलाकों से शहर में आने वाले लोगों तक ही सीमित था।

लेकिन अनलॉक-1 में प्रशासन ने शहरवासियों को छूृट दी। छूट के साथ मॉनीटरिंग में बरती गई लापरवाी प्रशासन के लिए मुसिबत बन गई। अब कोरोना का डंक दूसरे शहरों से आने वाले कोरोना कैरियर्स तक ही सीमित नहीं होकर सरकारी कार्यालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ शहर के छोड़े-बड़े कारोबारियों तक जा पहुंचा है। कोरोना की रफ्तार का आलम यह है कि कोरोना का डंक घरों से बाहर नहीं निकलने वाली महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों तक को शिकार बना रहा है। अब तक नगर निगम, पुलिस, एसएएफ, बीएसएफ, एयरफोर्स, टीचर, वन विभाग, डॉक्टर, डाकघर, बैंक और स्मार्ट सिटी के ऑफिस में कोरोना पॉजीटिव मरीज मिल चुके हैं।


नियमों का पालन नहीं करना पड़ा भारी


कोरोना संक्रमितों की संख्या में एकाएक बढ़ोत्तरी होने का कारण कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बनाए गए नियमों की अवेहना करना ही लोगों को भारी पड़ता दिख रहा है। शहर में 80 फीसदी शहरवासी न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं और न ही कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चेहरे पर मास्क लगा रहे हैं। नियमों की अवहेलना करना ही शहरवासियों को भारी पड़ रहा है। जिसके चलते रोजाना ही संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं।


 सरकारी विभागों में फैल गया है सनसनी का माहौल

दरअसल ग्वालियर चंबल संभाग में जितने भी सरकारी ऑफिस है। वहां पर पिछले कई समय से विविन पत्रकार संस्थाओं के द्वारा लगातार साफ सफाई स्वच्छता को लेकर खबरें छापी जाती थी। जिसमें दिखाया जाता था कि वास्तव में ग्वालियर के जितने भी सरकारी विभाग है। वहां पर साफ सफाई का नितांत अभाव रहता है। वहां पर जो बाथरूम है वह बेहद गंदे रहते हैं और वहां पर अधिकारी वर्ग वास्तव में किसी भी प्रकार की स्वच्छता के लिए ध्यान नहीं देते थे। जब अखबार समाचार पत्रों और विभिन्न वेबसाइटों के द्वारा इस विषय पर लेख लिखे गए इस विषय पर कई बार अधिकारियों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। फिर भी ग्वालियर चंबल संभाग के अधिकारी वर्ग इस विषय पर जागरूक ना हुए उन्होंने अपनी मुद्रा को जारी रखा और आज इसी का परिणाम है कि ग्वालियर चंबल संभाग में सरकारी विभागों में तेजी से फैल रहा है। क्योंकि वहां पर साफ सफाई बिल्कुल नहीं रहती है और किसी भी प्रकार की सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा जाता है। अधिकारी सिर्फ और सिर्फ अपने विषय में सोचते हैं और कर्मचारी अधिकारियों के सामने घुटने टेकने पर मजबूर हो जाते हैं। इस प्रकार से वाली चंबल संभाग वास्तव में गहरी गफलत में चला जा रहा है।



 

 






 










  


बैंक पहुंचा संक्रमित, सील की शाखा

 










बेतिया। शहर में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर किये जा रहे दावे में बड़ी लापरवाही सामने आयी है। दो दिन पहले आधा दर्जन व्यवसायिक घरानों, दो राजनीतिक परिवारों व प्राॅपर्टी डीलर के करीबी रहने वाले जिस युवक में कोरोना का संक्रमण मिलने पर उसे कोरेंटिन किया गया था, वह युवक कोरेंटिन तोड़ते हुए गुरुवार को पैसा निकालने हरिवाटिका स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में जा पहुंचा।

मामला शुक्रवार को उजागर होने पर बैंक को सील कर दिया गया है। मैनेजर समेत सभी कर्मचारी होम कोरेंटिन किये गये हैं। उक्त युवक को जीएमसीएच में आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करा दिया गया है। बैंक मैनेजर एके सुमन ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना प्रशासन को दी।

 

फिलहाल बैंक को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। नगर परिषद की टीम बैंक परिसर को सैनिटाइज करने में जुटी है। बैंक सूत्रों की माने तो गुरुवार को शाखा में पहुंचे युवक ने अच्छी खासी रकम निकाली थी। उस समय तक बैंक कर्मियों को उसके संक्रमित होने की जानकारी नहीं थी। चूंकि युवक शहर के राजनीतिक परिवार, व्यवसायिक घरानों और प्रॉपर्टी डीलर का करीबी है, ऐसे में बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों से उसकी अच्छी पहचान है। वह अक्सर लेनदेन के सिलसिले में बैंक जाया करता था।




 



 



 










  




 

 







 

 







 







 




 




 



 




एसओ तिवारी से एसटीएफ की पूछताछ

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए शूटआउट में एक दिलचस्प मोड़ सामने आया है। गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात विकास दुबे और उसके गुर्गों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया था। इसमें एक सीओ और इंस्टपेक्टर समेत कुल 8 पुलिसकर्मियों की गोली लगने से मौत हो गई थी और 7 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस की य​ह टीम हिस्ट्रीशीटर विकासदुबे को गिरफ्तार करने पहुंची थी। पुलिस टीम पर हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और उसके गुर्गों की ओर से हुए हमले में चौबेपुर थानेदार की भूमिका संदिग्ध है। यूपी एसटीएफ ने चौबेपुर एसओ विनय तिवारी को इस मामले में ग्रिल करना शुरू किया है। सूत्रों की मानें तो हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर एफआईआर दर्ज करने के मामले में एसओ विनय तिवारी की भूमिका संदिग्ध पाई गई है।


चौबेपुर थानेदार विनय तिवारी विकास दुबे के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत एफआईआर लिखने में आनाकानी बरत रहे थे। पीड़ित राहुल तिवारी ने सीओ देवेंद्र मिश्रा से इसकी शिकायत की थी, इसके बाद विकास दुबे पर मुकदमा दर्ज हुआ था। आपको बता दें कि इस शूटआउट में सीओ देवेंद्र मिश्रा शहीद हो गए। चौबेपुर थानेदार विनय तिवारी पर विकास दुबे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के बारे में मुखबिरी का शक है। सूत्रों के मुताबिक जब पुलिस टीम विकास दुबे को गिरफ्तार करने पहुंची थी तो थानेदार विनय तिवारी दबिश में सबसे पीछे चल रहा थे। सीओ देवेंद्र मिश्रा और थानेदार विनय तिवारी में पटरी नहीं थी। इसके चलते थानेदार पर हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे से सीओ देवेंद्र मिश्रा की मुखबिरी का शक है। शक के दायरे में आए चौबेपुर थानेदार विनय तिवारी से एसटीएफ पूछताछ कर रही है।


रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ  पंकज कपूर  देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2024 को लेकर यात्रियों में गजब का उत्साह देखा जा...