शनिवार, 4 जुलाई 2020

मुंबई क्षेत्र में भारी बारिश का अनुमान






मुंबई। मौसम विभाग ने मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटों में बेहद भारी बारिश का अनुमान जताया है। इन इलाकों में रेड अलर्ट भी जारी कर दिया है। 3 और 4 जुलाई के बीच कई स्थानों में मूसलाधार बारिश की आशंका है।




शनिवार को मुंबई और आसपास के जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें मुंबई और ठाणे के अलावा रायगढ़ और रत्नागिरि के कई इलाके शामिल हैं, जहां मूसलाधार बारिश की आशंका मौसम विभाग ने व्यक्त की है। इससे पहले शुक्रवार को लगभग पूरे दिन मुंबई सहित उपनगरीय ठाणे, पालघर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिली। रत्नागिरी और रायगढ़ के कुछ इलाकों में भी पानी भरा।
सुबह से ही मुंबई के इन इलाकों में हो रही बारिश
शनिवार सुबह से भी मुंबई के सबअर्बन इलाकों में 5 से 10 मिलीमीटर के बीच बारिश हुई है। इनमें विले परले, अंधेरी, माटुंगा, किंग सर्कल, एंटाप हिल, बांद्रा और मलाड के कुछ इलाके शामिल हैं। इससे पहले शुक्रवार को हुई बारिश से मुंबई शहर और उपनगरों में जगह-जगह पानी भर गया। इनमें दादर, माटुंगा, वरली नाका, लालबाग, किंग्ज सर्कल, सायन, कुर्ला, अंधेरी सहित कई इलाके शामिल थे।
आज महाराष्ट्र में यहां बारिश होने की संभावना
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि शनिवार को पालघर, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘4 जुलाई को पालघर, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों में कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने का अनुमान है।’
कई जगह यातायात डाइवर्ट किया गया
शुक्रवार को हिंदमाता और गोलदेवल इलाके में सड़क पर पानी भरने के कारण यातायात को दूसरे मार्ग पर डायवर्ट करना पड़ा। अंधेरी सबवे से यातायात को रोक दिया गया। मुलुंड में कई जगह पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई। कई जगह पेड़ गिरने और शॉर्ट सर्किट की भी शिकायतें बीएमसी को मिलीं। लॉकडाउन की वजह से सड़कों पर ज्यादा लोग नहीं थे, फिर भी बारिश के कारण सड़कों पर गाड़ियों का जाम लगा रहा।


बृज बिहारी दुबे




 

 






 










  


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...