शनिवार, 7 दिसंबर 2019

मायावती ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

लखनऊ! रेप की बढ़ती वारदातों और बिगड़ती क़ानून व्यवस्था को लेकर बीएसपी प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन को ज्ञापन सौंपा है।
उन्होने ख़ुद एक महिला होने के नाते और राज्यपाल को भी एक महिला होने के नाते राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने के निर्देश देने की मांग की।
शनिवार को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न, अत्याचार और कानून व्यवस्था को लेकर उत्तर प्रदेश की गवर्नर आनंदीबेन पटेल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
उहोने हैदराबाद पुलिस एंकाउंटर को लोगों द्वारा स्वीकार करने को रेप को लेकर लोगों की नाराज़गी की वजह बताया।


बदले की भावना और न्याय में अंतर

जोधपुर! हैदराबाद में गैंगरेप के आरोपियों के एनकाउंटर पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस शरद अरविंद बोबडे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने गैंगरेप के आरोपियों के एनकाउंटर में मारे जाने की घटना की आलोचना की है। जोधपुर में एक कार्यक्रम में जस्टिस शरद अरविंद बोबडे ने कहा कि न्याय कभी भी आनन-फानन में किया नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर न्याय बदले की भावना से किया जाए तो अपना मूल चरित्र खो देता है।


न्याय में जल्दबाजी नहीं:जोधपुर में राजस्थान हाईकोर्ट की नई इमारत के उद्घाटन समारोह में जस्टिस एस ए बोबड़े ने कहा, “मैं नहीं समझता हूं कि न्याय कभी भी जल्दबाजी में किया जाना चाहिए, मैं समझता हूं कि अगर न्याय बदले की भावना से किया जाए तो ये अपना मूल स्वरूप खो देता है”। उन्होंने कहा कि न्याय को कभी भी बदले का रूप नहीं लेना चाहिए।


एनकाउंटर में मारे गए थे 4 आरोपी:बता दें कि हैदराबाद की एक पशु चिकित्सक युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। इस कांड के चार आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को एक मुठभेड़ में मार गिराया था। रिपोर्ट के मुताबिक हैदराबाद से करीब 50 किलोमीटर दूर शादनगर के पास चटनपल्ली में पुलिस से ये आरोपी हथियार छीनने की कोशिश के बाद भाग रहे थे। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई में ये चारों आरोपी मारे गए। पुलिस ने कहा कि दुष्कर्म की रात मौका-ए-वारदात का क्राइम सीन समझने के लिए वो इन आरोपियों को लेकर वहां गई थी!


हाई कोर्ट के नये भवन का उद्घाटन
राजस्थान उच्च न्यायालय के जोधपुर स्थित नए भवन का उद्घाटन आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया। इस मौके पर भारत के मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे भी मौजूद थे। हाईकोर्ट का मुख्य भवन 22।61 बीघा क्षेत्र में बनाया गया है। इस इमारत में मुख्य न्यायाधीश के न्यायालय कक्ष सहित कुल 22 न्यायालय कक्ष है, जहां अलग-अलग मुकदमों की सुनवाई होगी।। नियमित रूप से सुनवाई करने वाली अदालतों के अलावा दो कक्ष लोक अदालत के लिए भी बनाए गए हैं।


केले की टेप आकृति, 85.81 लाख में बिकी

रोम! दीवार पर टेप से चिपके एक केले (Banana)की कलाकृति इन दिनों सुर्ख़ियों में है। इसमें एक केले को डक्ट टेप (Tape)से चिपकाया गया है। सबसे अजीब बात तो ये है कि इस केले को 85.81 लाख रुपए में बेचा गया। हालांकि,ये नहीं बताया गया है कि ये केला कितने दिन में खराब हो जाएगा। इसे इटली के मशहूर कलाकार मौरिजियो कैटेलन (Maurizio Catalan)ने बनाया है। कैटेलन अपने होटल के कमरे में लटकाने वाले किसी स्कल्पचर को बनाने की सोच रहे थे, जो उन्हें हमेशा प्रेरणा दें। उन्होंने पहले तांबे और तांबे के रंग से पेंट किए हुए केलों को तैयार किया। इसके बाद असली केले को टेप लगाकर प्रदर्शित किया।


पत्नी को पढ़ाया, नौकरी लगी, कर ली शादी

नई दिल्ली। हर पत्नी (Wife) चाहती है कि उसका पति ऐसा हो जो उसे खुद से ज्यादा प्यार (Love) से अपनी जरूरतों से पहले उसकी जरूरतों का ध्यान रखे। लेकिन ऐसा करना एक पुरुष को महंगा पड़ गया। पति ने अपनी पत्नी को अपनी पढ़ाई (Study) छोड़कर पढ़ाया भी लेकिन उसकी पत्नी की जैसे ही नौकरी लगी वह अपने ऑफिस में ही काम करने वाले एक युवक के साथ प्रेम में पड़ गई और उसने पति को छोड़कर दूसरी शादी भी कर ली। अब पत्नी पति से भरण भोषण की मांग कर रही है।


पति का कहना है कि पत्नी की जैसे ही नौकरी (Job) लगी, पति और पत्नी में झगड़ा रहने लगा और कई बार छोटी-मोटी बातों पर विवाद पैदा हो जाता। पति ने अपने हिस्से की पूरी कहानी बताते हुए कहा कि अब उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई है। पति का कहना है कि उन दोनों के बीच अभी कोई तलाक नहीं हुआ है लेकिन उसकी पत्नी ने दूसरी शादी कर ली है। पति ने अब तलाक की मांग की है।


महिलाओं का 'शादी और बच्चों' से परहेज

सियोल! जहां हमारे देश में एक उम्र के बाद महिलाओं की शादी होना तय होता है वहीं दुनिया का एक देश ऐसा भी जहां महिलाएं शादी और बच्चों से परहेज कर रही हैं। यहां की महिलाओं का मानना है कि सिंगल रहने में ज्यादा ख़ुशी है। महिलाओं ने सोशल मीडिया पर 'हैशटेग नो मैरिज वुमन'अभियान की शुरुआत भी कर दी है। इस अभियान के जरिए महिलाएं 4 चीजों से बचने की सलाह दी जा रही है। इसमें नो डेटिंग, नो सेक्स, नो मैरिज और नो चिल्ड्रन शामिल हैं। ये देश है द. कोरिया। एक यह कारण भी है इस देश में जन्मदर भी घटती जा रही है।


महिलाओं के शादी न करने की वजह से द. कोरिया में कई मैरिज हॉल बंद हो गए हैं। इतना ही नहीं इसका असर स्कूलों पर भी पड़ रहा है। यहां सरकार इस संकट से इतनी चिंतित है कि युवाओं को शादी के लिए प्रोत्साहित कर रही है और पैसा दे रही है। द. कोरिया में हालत कितने बिगड़ गए हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक दशक पहले लगभग 47 फीसदी महिलाएं मानती थी कि शादी जरूरी है। लेकिन पिछले साल यह आंकड़ा 22.4 फीसदी तक गिर गया। यहां सरकार शादी करने और पिता बनने के लिए प्रोत्साहन योजना चला रही है। यहां के कई प्रांतों में तो सरकार महिलाओं से उनकी लंबाई, वजन, फोटो और बायोडाटा मांग रही है।


बाबा से मिली अवैध नगदी, जांच जारी

राजगढ़। सोलन और सिरमौर जिले की सीमा पर यशवंतनगर पुलिस ने एक बाबा से लाखों रुपये कैश बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बाबा से 8.99 लाख रुपये की करंसी पकड़ी। बाबा के वाहन से मिली नकदी के मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। मामले की जानकारी आयकर विभाग को भी दी गई है। जानकारी के अनुसार बाबा अपने सेवादारों के साथ एक वाहन (डीजे12डीएस-2314) में चायल से लेकर दिल्ली की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि बाबा राशि लेकर गुजरात जा रहा था।


यशवंतनगर पुलिस चौकी की टीम ने गिरिपुल में लगाए नाके के दौरान वाहन रोका। तलाशी के दौरान बाबा के कब्जे से हजारों रुपये की गड्डियां बरामद की। सामान चेक किया, तो उन्हें उसमें रुपयों की गड्डियां भी बरामद हुईं। इसका बाबा और उसके सेवादार को दस्तावेज अथवा अन्य कोई सबूत पेश नहीं कर पाए। गाड़ी को शंकर भारती (35) निवासी तहसील अभरा जिला कच्छ गुजरात चला रहा था। गाड़ी में 6 लोग सवार थे। इस पर देर रात ही पुलिस ने बाबा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने की है। उन्होंने बताया यशवंत नगर पुलिस ने बाबा से 8,99,991 रुपये बरामद किये है। बाबा और उसके सेवादार इसका कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके। मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।


 


महिला सुरक्षा पर योगी सरकार का फैसला

योगी सरकार का फैसला, टैक्सी ना मिले तो डायल करें 112, पुलिस छोड़ेगी घर 


लखनऊ! रात नौ बजे के बाद अगर टैक्सी ना मिले तो महिलाओं को परेशान होने की जरूरत नहीं पुलिस को कॉल करें। पुलिस आप को सुरक्षित घर छोड़कर आएगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया है। इस संबंध में आदेश होने के बाद एडीजी रेंज जय नारायण सिंह ने पुलिस को ऐसी कॉल को गंभीरता से लेने और मदद के लिए तुरंत पहुंचने का आदेश जारी किया है।
महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को देखते हुए डॉयल 112 का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अब अपराध होने की दशा में ही नहीं बल्कि देर रात टैक्सी ना मिलने या महिला को खुद को असुरक्षित महसूस करने की दशा में भी पुलिस मदद के लिए पहुंचेगी। नई व्यवस्था का सबसे ज्यादा फायदा कामकाजी महिलाओं को मिलेगा। एडीजी रेंज जय नारायण सिंह ने बताया कि यदि किसी भी महिला, छात्रा को जरूरत महसूस हो तो पुलिस से मदद मांगें, पुलिस तत्काल पहुंचेगी।


यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया

यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया  पंकज कपूर  रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल...