शनिवार, 2 नवंबर 2019

धान का भाव कम,किसानों में भारी रोष

राणा ओबरॉय


चंडीगढ़! इंद्री की अनाज मंडी में बारीक धान के भाव कम होने से किसानों में भारी रोष है! पिछले वर्ष की तुलना में  इस बार  बारीक धान के कम रेट मिलने से किसानों को 15 से 20000 हज़ार प्रति एकड़ का नुकसान हो रहा है! इस बार किसान को न केवल रेट कम मिलने की मार झेलनी पड़ रही है बल्कि किसान की उपज भी कम निकल रही है! किसानों ने कम भाव मिलने के पीछे कारण सरकार की गलत नीतियों को दोषी माना है! किसानों ने सरकार पर इस मामले में कोई भी ठोस कदम ना उठाने के आरोप लगाए l


अनाज मंडी में बारीक धान लेकर पहुंचे किसानों का कहना है कि पिछले वर्ष बारिक धान की जिन किसानों के रेट 3000 से 3600 रुपए प्रति क्विंटल मिल रहे थे! उसी किस्म की धान के इस वर्ष रेट 2200  से लेकर 2600 प्रति क्विंटल मिल रहे रहे हैं! किसानों ने बारीक धान की कम कीमत मिलने से किसानों में भारी नाराजगी है किसानों का कहना है कि वह अपनी बारीक जिगरी मंडी में लेकर पहुंचते हैं! तो उनकी जीरी के खरीददार नहीं मिलते जो खरीदार आते भी हैं वह मनमाने दाम पर उनकी फसल को खरीदने के बात करते हैं! इतना ही नहीं हर रोज किसानों की बारीक धान का रेट गिर रहा है! जिस कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है! किसान मंडी में हो रही इस लुटाई से परेशान है और सरकार उनकी कोई सुध नहीं ले रही है l


किसानों का आरोप है कि किसानों की बारीक दान को व्यापारी जानबूझकर कम रेट पर खरीद रहे हैं! क्योंकि सरकार किसानों की इस पीड़ा को सुनने को भी तैयार नहीं है! उधर अनाज मंडी में आढ़तियों का कहना है कि इस बार मुच्छल धान की कीमत  2300 रुपए चल रही है! जबकि पिछले वर्ष 3300 रूपये प्रति क्विंटल थी! 1121 किशन की बारीक जीरी के उत्तम दाम 2700 रूपय प्रति क्विंटल चल रहे हैं! जबकि पिछले वर्ष इसी किस्म के धान की कीमत 3600रूपये  प्रति क्विंटल थी! बासमती की धाम की कीमत इस वर्ष 3400 रूपये प्रति क्विंटल है जबकि पिछले वर्ष इसी किस्म की धान की कीमत 4200 रूपये से ऊपर चल रही थी! इसी तरह दूसरी बार एक किस्म की धान की कीमत मैं भी यही अंतर चल रहा है l


उनका कहना है कि अनाज मंडी में बारीक जीरी कीकीमतें पिछले वर्ष की अपेक्षा कम मिलने से किसानों व आढ़तियों को आर्थिक रूप से नुकसान हो रहा है! आढ़तियों का यह भी कहना है कि बारीक धान का खरीदार कब मिल रहे हैं! जिस कारण इस धान के रेट कम मिल रहे हैं! दूसरी तरफ खरीदारों का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चावल की कीमत कम होने के कारण बारीक धान के भाव में कमी आई है! जबकि आढती और किसान सरकार की गलत नीतियों को बारीक धान की कम कीमतों का जिम्मेदार मान रहे हैं!


जीजा को पेड़ से बांधकर, 6 ने किया गैंगरेप

लखनऊ। योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के चाहे लाख दावे कर रही हो, लेकिन हकीकत में ये दावे खोखले ही साबित हो रहे हैं। मामला यूपी के चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र का है। यहां एक महिला के साथ चार दिन पहले हुए कथित सामूहिक रेप का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर विक्की गर्ग, कुलदीप, डीजे और कारतूस के अलावा दो अज्ञात नकाबपोश युवकों के खिलाफ सामूहिक रेप, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।


पुलिस ने बताया कि 14 सेकेंड का यह वीडियो 28 अक्टूबर का है। उन्होंने बताया कि 24 साल की एक महिला अपने जीजा के साथ रिश्तेदारी में जा रही थी, तभी रास्ते में छह युवकों ने हथियार दिखाकर उन्हें रोका। लूटपाट का विरोध करने पर जीजा को पेड़ से बांध कर महिला के साथ सामूहिक रेप किया गया।


थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। पीड़ित महिला का दावा है कि उसने घटना के ही दिन मऊ थाना पहुंच कर मौखिक तौर पर पूरी जानकारी पुलिस को दी लेकिन उसे डांट कर भगा दिया गया। महिला का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद वह खुद पुलिस अधीक्षक से मिली, तब मुकदमा दर्ज किया गया।


कारोबारियों को जीएसटी ने दी बड़ी राहत

नई दिल्ली! जीएसटी विभाग की ओर से कारोबारियों को एक बड़ी राहत दी गई है। बताया जा रहा है कि अब डेढ़ करोड़ से कम टर्न ओवर वाले कारोबारियों जीएसटी रिटर्न भरना आवश्यक नहीं है। हालांकि 30 नवंबर तक जीएसटी रिटर्न दाखिल करना जरूरी है। इसमें वार्षिक रिटर्न 1.5 करोड़ से ज्यादा टर्नओवर वाले कारोबारियों के लिए है और जीएसटी ऑडिट दो करोड़ से ज्यादा टर्नओवर वाले कारोबारियों के लिए है। विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार इसके साथ ही कारोबारियों को एक बड़ी राहत यह भी दी गई है कि 40 लाख टर्नओवर वाले कारोबारियों को जीएसटी में पंजीयन कराने की भी आवश्यकता नहीं है। अब जीएसटी सॉफ्टवेयर भी थोड़ा अपग्रेड किया गया है, इससे जीएसटी रिटर्न भरने की प्रक्रिया थोड़ी आसान हो गई है।


तालछुआ में विचित्र प्रजाति की मछली मिली

भुवनेश्वर। केंद्रापड़ा जिला तालचुआ (Kendrapara District Talchua)  क्षेत्र में एक विचित्र प्रजाति की मछली मिली है। यह एक लम्बी मछली है व उसका मुंह एक पंछी की लंबी चोंच की तरह है। इस मछली का आनुमानिक मूल्य दो लाख रुपए बताया जा रहा है। स्थानीय मछुआरे इस मछली को मयूर मछली (Peacock Fish)  होने का दावा कर रहे हैं। शुक्रवार की सुबह जब स्थानीय मछुआरे समुद्र (Fisherman sea) से मछली पकड़ रहे थे तब यह विचित्र प्रजाति की मछली उनके जाल में फंस गई थी। मछुआरों ने जब इस मछली को किनारे पर लाया तो इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।


बालेश्वर जिले Baleshwar District के दीघा क्षेत्र के एक व्यापारी इस मछली को खरीदने के लिए बोली लगा चुका है। इस मछली को वह 10 हजार रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीदने को तैयार है। बताया कि उक्त मछली का वजन 20 किलो है। इस हिसाब से मछली कीमत करीब 2 लाख रुपए होती है। शुक्रवार को इस मछली को भद्रक जिले के धामरा ले जाया गया है। वहां से उसे दीघा लेकर एक व्यापारी को बेचा जाएगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी एक मछली बालेश्वर इलाके में पकड़ी गई थी जो लाखों रुपये में बेची गई थी। बीते दिनों ओडिशा के चंदबाली में धामरा समुद्र तट पर एक विचित्र प्रजाति  की मछली एक मछुआरे के जाल में फंस गई थी। इस मछली के मिलते ही इसे पकडऩे वाले मछुआरे की मानों किस्मत ही खुल गई, इस मछली को एक दवा कंपनी ने 7 लाख 49 रुपए में खरीदा था। इस मछली का नाम ड्रोन सागर Drone sea था, मछली का कुल वजन 107 किलोग्राम था। इस मछली के प्रयोग से पूर्वी एशिया में कई दवाईयां तैयार की जाती है।


दक्षिणी इजरायल पर 10 रॉकेट दागे

गाजा। गाजा पट्टी से शुक्रवार रात दक्षिणी इजराइल पर 10 रॉकेट दागे गए। यह जानकारी इजाराइली और फिलिस्तानी सूत्रों ने दी। इजराइली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दक्षिणी इजराइल में गाजा की तरफ से रॉकेट दागे जाने के बाद सायरन बजने लगे। किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।


उल्लेखनीय है कि पिछले 24 घंटों में दूसरी बार गाजा पट्टी से दक्षिणी इजराइल की ओर रॉकेट दागे गए। इजराइल के आयरन डोम एंटी रॉकेट सिस्टम के माध्यम से गाजा में दागे गए रॉकेटों को रोकने के बाद दक्षिणी इजराइल में कई विस्फोट हुए।


आज का दिन शुभ आय में बढ़ोतरी होगी:धनु

राशिफल


मेष-राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से शुभ है! आमदनी में बढ़ोतरी होगी! व्यापार में तरक्की मिलेगी! पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे! जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे!


वृष-राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिले जुले परिणामों वाला रहेगा! कार्यक्षेत्र पर ज्यादा मेहनत करनी होगी! करियर के लिए नए रास्ते खुलेंगे! स्वास्थ्य में सुधार आएगा! पारिवारिक जीवन सकुशल रहेगा!


मिथुन-राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा! कार्यक्षेत्र पर विरोधियों को मात देंगे! व्यापार में भरपूर लाभ होगा! दोस्तों के साथ घूमने निकल सकते हैं! घर-परिवार की स्थिति अनुकूल रहेगी!


कर्क-राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणामों वाला रहेगा! अपने काम में व्यस्त रहेंगे! प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी! भाग्य का साथ मिलेगा! सहकर्मियों को सहयोग मिलेगा! सेहत में गिरावट आएगी!


सिंह-राशि के लोगों के लिए आज का दिन चुनौती भरा रहेगा? कार्यक्षेत्र पर आपके काम की तारीफ होगी! सहयोगियों से झगड़ा होने की आशंका है! व्यापार में हल्की मंदी का असर रहेगा! किसी क्लैश में न उलझें!


कन्या-राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा. खर्च में बढ़ोतरी से परेशान रहेंगे! कार्यक्षेत्र पर असफलता का सामना करना पड़ेगा! मानसिक तनाव से गुजरेंगे! जीवनसाथी का पूरा सहोयग मिलेगा! स्वास्थ्य में गिरावट आएगी!


तुला-राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा बितेगा! करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे! अपने काम से दूसरों को प्रभावित करेंगे! व्यापार के विस्तार की योजना बढ़ेगी! आमदनी में वृद्धि होगी! यात्रा फलदायी होगी! पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा!


वृश्चिक-राशि वालों के लिए आज का दिन कठिनाईयों से भरा रहेगा! असफलता से तनाव की स्थिति पैदा होगी! नौकरीपेशा वाले लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा! स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे! स्वभाव चिड़चिड़ा होने से संबंध भी बिगड़ेंगे!


धनु-राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है! आय में बढ़ोतरी होगी! भौतिक सुख-सुविधाओं पर बड़ा खर्च कर सकते हैं! अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी! पूरे दिन आत्मविश्वास से भरे रहेंगे!


मकर-राशि के लोगों के लिए आज का दिन बुरे परिणामों वाला रहेगा! कार्य में असफलता मिलेगी! किसी करीबी से धोखा मिल सकता है! व्यापार में नया निवेश न करें, भविष्य में हानिकारक परिणाम मिलेंगे! पारिवारिक जीवन में खटास आएगा!


कुंभ-राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा! करियर में सफलता के द्वार खुलेंगे! व्यापार में अतिरिक्त लाभ अर्जित होगा! प्रभावशाली लोगों से संबंध बनेंगे! सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी! पारिवारिक क्लैश खत्म होगा!


मीन-राशि वाले आज काफी भाग्यशाली रहेंगे! कारोबार में लाभकारी सौदे होंगे! नौकरीपेशा वाले लोगों को कार्य की प्रशंसा मिलेगी! अचानक से बड़ा लाभ हो सकता है! पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा!


खगोलीय धूल अथवा शिशु ग्रह

शिशुग्रह (planetesimal) उन ठोस वस्तुओं को कहते हैं जो किसी तारे के इर्द-गिर्द के आदिग्रह चक्र या मलबा चक्र में बन रही होती हैं।


उत्पत्ति और ग्रह-निर्माण में भूमिका 
हालांकि खगोलशास्त्रियों ने आजतक किसी शिशुग्रह को वास्तव में देखा नहीं है लेकिन ग्रह-निर्माण की प्रक्रिया के बारे में यह विचार है कि आरम्भ में किसी तारे के इर्द-गिर्द परिक्रमा करता हुआ खगोलीय धूल का चक्र होता है। फिर इस चक्र के कण एक-दूसरे से टकारते है और गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव के कारण कभी-कभी एक-दूसरे से चिपक जाते हैं। धीरे-धीरे वस्तुएँ बनने लगती हैं (और प्रहारों से टूटती भी रहती हैं)। कुछ वस्तुएँ जब बड़ा आकार कर लेती हैं तो उनका गुरुत्वाकर्षण भी बढ़ जाता है और वे और तेज़ी से कणों को अपनी ओर खींच कर आकार बढ़ाने लगती हैं। इस स्तर पर उन्हें शिशुग्रह कहा जाता है क्योंकि इसके बाद इनमें जल्द ही अन्य वस्तुओं और मलबे को खींचकर ग्रह का आकार बना लेने की गुरुत्वाकर्षक क्षमता आ जाती है।


बढ़ते-बढ़ते कुछ समय में इनका आकार हमारे चंद्रमा जितना हो जाता है और भयंकर गुरुत्वाकर्षण की सिकुड़न से इसका रूप भी गोलाकार होने लगता है। फिर यह अपने तारे की परिक्रमा करते हुए अपने कक्षा (ओरबिट) में स्थित सभी वस्तुओं को अपने में विलीन कर लेती है और अपना मार्ग साफ़ कर लेती है। अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ के नियमों के तहत यह परिक्रमा कक्षा में स्थित वस्तुओं और मलबे को साफ़ कर लेने की प्रक्रिया ही ग्रह का दर्जा पा लेने की परिभाषा है।


ध्यान दें कि यह आवश्यक नहीं है कि सभी शिशुग्रह बढ़कर ग्रह बन सकें। अक्सर इनमें आपकी टक्कर होने से यह टूटकर छोटे भी हो जाते हैं। हमारे सौर मंडल के क्षुद्रग्रह ४ वेस्टा के साथ कुछ ऐसा ही हुआ लगता है। वेस्टा के दक्षिणी गोलार्ध (हॅमीस्फ़ेयर) में रियासिल्विया (Rheasilvia) नामक एक ५०५ किमी का गहरा प्रहार क्रेटर है और माना जाता है के क़रीब एक अरब साल पूर्व एक बड़ी वस्तु का वेस्टा के साथ भयंकर टकराव हुआ जो वेस्टा का एक बड़ा अंश उखाड़ गया और उसे ग्रह का आकार ग्रहण करने से रोक गया।


सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...