गुरुवार, 19 सितंबर 2019

ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का पड़ रहा असर

ट्रांसपोर्टरों की इस हड़ताल को कैब, बस ट्रांसपोर्ट, डंपर यूनियन, क्रेन यूनियन समेत 51 संगठनों ने अपना समर्थन दिया है


नोएडा। नए मोटर व्हीकल एक्ट 2019 के विरोध में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन गुरुवार से हड़ताल पर है। ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का असर पर भी देखने को मिल रहा है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा व दिल्ली के ज्यादातर स्कूल बंद हैं। हालांकि जिन स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं वहां छात्रों को बुलाया गया है। ट्रांसपोर्टरों की इस हड़ताल को कैब, बस ट्रांसपोर्ट, डंपर यूनियन, क्रेन यूनियन समेत 51 संगठनों ने अपना समर्थन दिया है।
ऑटो यूनियन को भी जबरन हड़ताल में कराया जा रहा शामिल
ट्रांसपोर्टरों के हड़ताल का असर देखने को मिल रहा है। सड़कों पर व्यावसायिक वाहन नदारद हैं। जो इस हड़ताल में शामिल नहीं हैं, उनको भी रोका जा रहा है। पहले जगह-जगह टैक्सी वालों ने जाम लगाया। उसके साथ ही जो सवारी लेकर चल रहे ऑटों को भी रोका जा रहा है। सवारियों को उतारा जा रहा है और उनको अपने साथ हड़ताल में शामिल कराया गया। एशोसिएशन के पदाधिकारी का साफ कहना है कि जो लोग शामिल नहीं है उनको बताया जा रहा है। वे भी हड़ताल में शामिल हो रहे हैं।


मानव तस्करी का पहला मामला दर्ज

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने हाल में मंजूर किए गए एनआईए अधिनियम के तहत मानव तस्करी का पहला मामला दर्ज किया है। बांग्लादेशी महिलाओं की तस्करी में संलिप्तता और उनका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि हैदराबाद पुलिस ने अप्रैल में हैदराबाद में रहने वाले मोहम्मद यूसुफ खान, उसकी पत्नी बिथी बेगम और पश्चिम बंगाल निवासी सोजीब को बांग्लादेश की महिलाओं की तस्करी करने और उनका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। यूसूफ और बिथी बेगम हैदराबाद के उप्पुगुड़ा में देह व्यापार का गिरोह चलाते थे। पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर 21 अप्रैल को एक परिसर पर छापा मार कर तीन लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही पांच बांग्लादेशी महिलाओं को मुक्त कराया था। नौ अगस्त को मामला हैदराबाद के केंद्रीय अपराध स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया गया। मामले की गंभीरता और इसके अंतरराज्यीय और सीमापार से संबंध होने के चलते एनआईए ने जांच के लिए मामले को अपने हाथ में ले लिया।


विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की स्वर्ण विजेता महिला पहलवान विनेश फोगाट ने यहां चल रही विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में बुधवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए 53 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीतने के साथ-साथ देश को टोक्यो ओलंपिक-2020 का पहला कोटा दिला दिया। 25 साल की विनेश ने महिलाओं के 53 किग्रा. भार वर्ग के कांस्य पदक मुकाबले में यूनान की यूनान की मारिया प्रीवोलारस्की को पराजित कर कांस्य पदक जीता, जो उनका विश्व चैंपियनशिप में पहला पदक है। विनेश इस तरह विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली चौथी भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं। उन्होंने इसके साथ ही देश को टोक्यो ओलंपिक का पहला कोटा भी दिला दिया है। भारत का इस चैंपियनशिप में यह पहला पदक भी है। रेपेचेज़ में खेलने उतरीं विनेश ने पहले राउंउ में यूक्रेन की यूलिया खावलाज़ी ब्लाहिन्या को 5-0 से हराकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया था। और दूसरे राउंड में विश्व रजत विजेता अमेरिका की सारा हिलदेब्रांट को 8-2 से पराजित कर कांस्य पदक मुकाबले के लिए क्वालीफाई किया, जहां उन्होंने यूनानी पहलवान को पस्त कर भारतीय खेमे में खुशी की लहर दौड़ा दी।


दिल्ली-एनसीआर में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल

नई दिल्ली। ट्रैफिक नियम तोड़ने पर बढ़े जुर्माने के खिलाफ गुरुवार को देशभर में ट्रांसपॉर्ट्रर्स हड़ताल पर हैं। दिल्ली और उससे सटे नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में इस हड़ताल का असर ज्यादा दिख रहा है। हड़ताल समर्थकों द्वारा ओला-ऊबर को रुकवाया जा रहा है। इसके साथ सड़क पर उतरे ऑटो को भी जबरन रुकवाने की तस्वीरें सामने आ रही हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कैब्स को रुकवाया गया। हड़ताल से सुबह-सुबह ऑफिस के लिए निकले लोगों को खासी परेशान का सामना करना पड़ा। कमर्शियल वाहन चालकों का कहना है कि सरकार पहले सुविधा दे और अपना सिस्टम दुरुस्त करे। उसके बाद इतना भारी चालान लगाएं। दावा किया जा रहा है कि इस हड़ताल में स्कूल बस, ऑटो, टैक्सी, टेम्पो संचालक भी शामिल होंगे, ऐसे में एहतियातन दिल्ली एनसीआर में कुछ स्कूलों ने छुट्टी घोषित कर दी है।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद आदि के जिन निजी स्कूलों के पास अपनी बसें नहीं हैं, वह छुट्टी घोषित कर दी है। हालांकि दूसरी तरफ, सरकारी स्कूलों के बारे में अभी दिल्ली सरकार ने या किसी और अथॉरिटी ने कोई घोषणा नहीं की है। हड़ताल सुबह 6 बजे से रात के 10 बजे तक होगी। सोशल मीडिया पर हड़ताल से संबंधित प्रसारित एक पर्चे में कहा गया है कि सरकार ओला और उबर जैसी कंपनियों के खिलाफ सख़्त से सख़्त कानून लाए। साथ ही ओला-उबर की सर्विस दिल्ली-एनसीआर की गाड़ी को ही मिले। इसके अलावा इस पर्चे में यह भी कहा गया है कि एमसीडी को अपनी मनमानी बंद करनी चाहिए और दिल्ली में रजिस्टर गाड़ियों से पैसा लेना बंद करे। इस पर्चे में कमर्शियल वाहन ड्राइवरों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की गई है। साथ ही कहा गया है कि कोई भी ड्राइवर गुरुवार को ओला-उबर में भी अपनी सर्विस न दे, अन्यथा नुकसान का वह खुद जिम्मेदार होगा। 
मोटर यान संशोधन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के खिलाफ गुरुवार को ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई स्कूल बंद रहेंगे। यूनाइटेड फ्रंट ऑफ ट्रांस्पोर्ट एसोसिएशंस (यूएफटीए) ने हड़ताल का आह्वान किया है। यूएफटीए में ट्रक, बस, ऑटो, टेम्पो, मेक्सी कैब और टैक्सियों का दिल्ली/एनसीआर में प्रतिनिधित्व करने वाले 41 यूनियन और संघ शामिल हैं। कई माता-पिता को अपने बच्चों के स्कूलों से संदेश मिला है कि गुरुवार को शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। 
दूसरी तरफ दिल्ली एनसीआर के गौतम बुद्ध नगर में डीएम द्वारा स्कूल बंद करने के आदेश देने की खबरों को प्रशासन ने भ्रामक बताया है। गौतम बुद्ध नगर के जिला सूचना अधिकारी ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि जिला प्रशासन ऐसी खबर फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करेगा। ऐसे व्यक्तियों के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा जांच कराई जा रही है। जिला मजिस्ट्रेट बीएन सिंह ने कहा है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा डीएम के द्वारा स्कूल बंद करने के आदेश देने जैसी भ्रामक खबरें सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही हैं। इस प्रकरण को बहुत गंभीरता के साथ लिया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि स्कूल बंद करने के कोई आदेश जारी नहीं किए गए हैं।


रक्षा मंत्री ने 'तेजस' विमान में भरी उड़ान

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्नाटक के बेंगलुरु में स्वदेशी लड़ाकू विमान 'तेजस' में उड़ान भरी। पहली बार देश के रक्षा मंत्री ने स्वदेशी लड़ाकू विमान 'तेजस' में उड़ान भरी। राजनाथ सिंह करीब आधे घंटे तेजस विमान में ही रहेंगे। 3 साल पहले ही तेजस को वायु सेना में शामिल किया गया था। अब तेजस का अपग्रेड वर्जन भी आने वाला है।
बता दें कि तेजस हल्का लड़ाकू विमान है, जिसे हिंदुस्तान एरोनोटिक्स लिमिटेड ने तैयार किया है। 83 तेजस विमानों के लिए एचएएल को करीब 45 हजार करोड़ रुपए मिलेंगे। तेजस में रक्षा मंत्री की यह उड़ान उस वक्त होने जा रही है जब हाल को देश में बनाए जाने वाले 83 एलसीए मार्क 1ए विमान के निर्माण के लिए 45 हजार करोड़ रुपये की परियोजना मिलने वाली है। बता दें कि तेजस फाइटर जेट को 21 फरवरी, 2019 को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन द्वारा फाइनल ऑपरेशनल क्लीयरेंस स्टैंडर्ड सर्टिफिकेशन द्वारा जारी किया गया था।


रूके कार्यों में अनुकूलता रहेगी:वृश्चिक

राशिफल


मेष-विद्यार्थी वर्ग लगन व उत्साह से अपना कार्य कर पाएंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर-बाहर सभी तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। धनार्जन होगा।


वृष-किसी अपने ही व्यक्ति से संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। भागदौड़ रहेगी। शारीरिक कष्ट की आशंका है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अपेक्षाएं बढ़ेंगी।


मिथुन-थोड़े प्रयास से ही कार्य बनने लगेंगे। मित्रों व रिश्तेदारों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। लापरवाही न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।


कर्क-पारिवारिक संबंधियों का आगमन हो सकता है। देखरेख में व्यय होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। हल्की हंसी-मजाक से बचें। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा।


सिंह-किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है। छोटी-मोटी समस्या बनी रह सकती है। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा।


कन्या-कोई बड़ा खर्च होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से तनाव रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आय बनी रहेगी।


तुला-डूबी हुई रकम प्राप्त होने के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा लंबी हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए अनुबंध हो सकते हैं। शत्रु नतमस्तक होंगे। विवाद पर नियंत्रण रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। थकान व कमजोरी रह सकती है। प्रमाद से बचें।


वृश्चिक-शत्रुओं का पराभव होगा। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। समाजसेवा की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य खराब हो सकता है। विवेक का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। रुके कार्यों में अनुकूलता रहेगी।


धनु-किसी पुराने रोग के उभरने की आशंका है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। किसी विशेष व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।


मकर-प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। किसी विवाद से तनाव रहेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।


कुंभ-जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। भाग्य की अनुकूलता का लाभ लें। रुके कार्य पूर्ण होने के योग हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी का साथ मिलेगा। जल्दबाजी न करें।


मीन-किसी कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। बड़ा लाभ होने की संभावना है। धनार्जन होगा।


परंपरागत काटी रोल (फास्ट फूड)

परंपरागत रूप से, काटी रोल एक कटी हुई कबाब होती है जो एक लेटे हुए पराठे की रोटी में लपेटी जाती है। पराठा आटा है जिसे एक रस्सी में बुना जाता है, फिर एक गोल पैटी में कुंडलित किया जाता है। फिर इसे एक रोलिंग पिन के साथ चपटा किया जाता है और तवा (ग्रिल्ड) पर तेल में आंशिक रूप से तला जाता है। इन अर्ध-पकाए हुए पराठों को तब तक जरूरत के हिसाब से अलग रखा जाता है, जिस समय वे तवा पर वापस डालते हैं और पकाया जाता है। यदि एक अंडे को जोड़ा जाना है, तो यह आमतौर पर तवा में टूट जाता है और अंडे के ऊपर परांठा डाला जाता है; वे दोनों एक साथ पकते हैं और पराठा एक तरफ अंडे के साथ लेपित हो जाता है।


काटी कबाब मूल रूप से गोमांस थे, और अब चिकन या मटन (भेड़ का बच्चा) विखंडू के साथ भिन्नता है, मसाले में मसालेदार और एक सिगरी में कोयल के ऊपर कटार (" कटी ") पर पकाया जाता है। जब रोल तैयार किया जा रहा है, तो इन कटोरों को उतार लिया जाता है और तवा पर प्याज, मिर्च और सॉस के साथ फेंक दिया जाता है, पराठे के केंद्र पर एक पतली पट्टी में रखे जाने से पहले (अंडे की तरफ ऊपर, जब लागू हो)। इस स्तर पर, अधिकांश रोल विक्रेता विभिन्न प्रकार के सॉस, सिरका का एक पानी का छींटा, चूने का एक निचोड़, कभी-कभी चाट मसाला का एक शेक और शायद कुछ जूलियन गाजर को जोड़ देंगे। फिर पूरी चीज़ को रोल किया जाता है (मूल रूप से पुराने अखबार में), लेकिन अब साफ कागज का उपयोग आम तौर पर किया जाता है। कोलकाता में, कागज आमतौर पर केवल आधे रोल को कवर करता है; कहीं और पेपर रोल के सभी या अधिक कवर करेगा।


पुष्प की विशेषता और परागकण

पुष्प, अथवा फूल, जनन संरचना है जो पौधों में पाए जाते हैं। ये (मेग्नोलियोफाईटा प्रकार के पौधों में पाए जाते हैं, जिसे एग्नियो शुक्राणु भी कहा जाता है। एक फूल की जैविक क्रिया यह है कि वह पुरूष शुक्राणु और मादा बीजाणु के संघ के लिए मध्यस्तता करे। प्रक्रिया परागन से शुरू होती है, जिसका अनुसरण गर्भधारण से होता है, जो की बीज के निर्माण और विखराव/ विसर्जन में ख़त्म होता है। बड़े पौधों के लिए, बीज अगली पुश्त के मूल रूप में सेवा करते हैं, जिनसे एक प्रकार की विशेष प्रजाति दुसरे भूभागों में विसर्जित होती हैं। एक पौधे पर फूलों के जमाव को पुष्पण (inflorescence) कहा जाता है।


फूल-पौधों के प्रजनन अवयव के साथ-साथ, फूलों को इंसानों, मनुष्यों ने सराहा है और इस्तेमाल भी किया है, खासकर अपने माहोल को सजाने के लिए और खाद्य के स्रोत के रूप में भी।


फूल की विशेषज्ञता,फूल की खासियत और परागण 


पराग (pollen) को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्यक पुष्प की अपनी विशेष प्रकार की संरचना होती है। किलिएसटोगैमस फूल (Cleistogamous flower) स्वपरागित होते हैं, जिसके बाद वे खुल भी सकते हैं या शायद नहीं भी.कई प्रकार के विओला और साल्वी प्रजातियों में इस प्रकार के फूल होते हैं।


कीटप्रेमी फूल (Entomophilous flower) कीटों, चमगादडों, पक्षियों और जानवरों को आकर्षित करते हैं और एक फूल से दुसरे को पराग स्थानांतरित करने के लिए इनका इस्तेमाल करते हैं। सामान्यतः फूलों के अनेक भागों में एक ग्रंथि होती है जिसे पराग (nectar) कहा जाता है जो इन कीटों को आकर्षित करती हैं। कुछ फूलों में संरचनायें होते हैं जिन्हें मधुरस निर्देश (nectar guides) कहते हैं जो कि परागण करने वालों को बताते हैं कि मधु कहाँ ढूँढना है। फूल परागकों को खुशबू और रंग से भी आकर्षित करते हैं। फिर भी कूछ फूल परागकों को आकर्षित करने के लिए नक़ल या अनुकरण करते हैं। उदाहरण के लिए कुछ ऑर्किड की प्रजातियाँ फूल सृजित करती हैं। जो की मादा मधुमक्खी के रंग, आकार और खुशबू से मेल खाते हैं। फूल रूपों में भी विशेषज्ञ होते हैं और पुंकेशर (stamen) की ऐसी व्यवस्था होती है कि यह सुनिश्चित हो जाता है कि पराग के दानें परागक पर स्थानांतरित हो जायें जब वह अपने आकर्षित वास्तु पर उतरता है (जैसे की मधुरस, पराग, या साथी) कई फूलों की एक ही प्रजाति के इस आकर्षनीय वस्तु को पाने के लिए, परागक उन सभी फूलों में पराग को स्त्रीकेशर (stigma) में स्थानांतरित कर देता है जो की बिल्कुल सटीक रूप से समान रूप में व्यवस्थित होते हैं।


वातपरागीत फूल (Anemophilous flower) वायु का इस्तेमाल पराग को एक फूल से अगले फूल तक ले जाने में करते हैं उदहारण के लिए घासें, संटी वृक्ष, एम्बोर्सिया जाति की रैग घांस और एसर जाति के पेड़ और झाडियाँ। उन्हें परागकों को आकर्षित करने की जरुरत नहीं पड़ती जिस कारण उनकी प्रवृति "दिखावटी फूलों" की नहीं होती।आमतौर पर नर और मादा प्रजनन अंग अलग-अलग फूलों में पाए जाते हैं, नर फूलों में लंबे लंबे पुंकेसर रेशे होते हैं जो की अन्तक में खुले होते हैं और मादा फलों में लंबे-लंबे पंख जैसे स्त्रीकेसर होते हैं। जहाँ कि कीटप्रागीय फूलों के पराग बड़े और लसलसे दानों कि प्रवृति लिए हुए रहते हैं जो कि प्रोटीन (protein) में धनी होते हैं। (परागाकों के लिए एक पुरस्कार), वातपरागित फूलों के पराग ज्यादातर छोटे दाने लिए हुए रहते हैं, बहुत हल्के और कीटों के लिए इतने पोषक भी नही।


यमाचार्य नचिकेता वार्ता (दीपराग)

राजा नल का दीप मालिका राग आदि का वर्णन
 मुनिवरो, आज हम तुम्हारे समक्ष पूर्व की भांति कुछ मनोहर वेद मंत्रों का गुणगान गाते चले जा रहे थे। यह तुम्हें प्रतीत हो गया होगा आज हमने पूर्व से जिन वेद मंत्रों का पठन-पाठन किया है। हमारे यहां परंपरागतो से ही उस मनोहर वेदवानी का प्रचार-प्रसार होता रहता है। जिस पवित्र वेद वाणी में उस मेरे देव परमपिता परमात्मा की महिमा का गुणगान गाया जाता है। क्योंकि वह परमपिता परमात्मा महिमावादी है। उसी की चेतना से यह जगत चैतयं हो रहा है। वह इस ब्रह्मांड के कण-कण में औत-प्रॏत है। कोई भी पर्वतों की ऐसी गुफा नहीं है जहां वे परमात्मा न हो, कोई समुंदरों की तरंग ऐसी नहीं है जहां उस मेरे देव की आभा विधमान न हो। वह सर्वत्रता में औत-प्रॏत है। जिसके ऊपर मानव परंपरागत से ही अनुसंधान कर रहा है अथवा उसकी महिमा का गान गाता रहा है। आज हमारे वेद मंत्र में कुछ वायु सूत्र का पठन-पाठन हो रहा था। क्योंकि यह जो वायु है यह एक सूत्र कहलाता है। वायु सूत्र और विष्णु सूत्रों में केवल वायुदान की महिमा का वर्णन आता रहा है। मानव जब गाना गाता है तो यह संसार गाना गाने वाले का मोहित हो जाता है। उसकी ममता में भ्रमण करने लगता है। जैसे पंडित जब वाणी से यथार्थ उच्चारण करने लगता है। मानव कहता है यह पंडित है, जो उच्चारण कर रहा है यह यथार्थ है। वह सत्यवादी है। क्योंकि वह हृदय में सत्य का प्रतिपादन कर रहा है। सत्य की महानता का वर्णन कर रहा है। क्योंकि सत्य की विवेचना करता हुआ आचार्य अपनी उधरवागति में परंपरागतो से ही यह रमन करता रहता है। मुझे बहुतपुरातन परंपरा का एक वाक्य स्‍मरण आ रहा है। उध्‍दालक गोत्र में एक ऋषि हुए जिनका नाम करण श्वेधा था।परंतु स्‍वेधा ऋषि एक समय अपने चित्त के मंडल को जानने के लिए गान गाने लगा। वह स्रोतों में से भी शब्द आता रहा। एक गान के रूप में, ध्वनि के रूप में, उसको अपने में धारण करता रहा। परंतु 12 वर्ष हो गए उस ध्वनि को श्रवण करते हुए। वह ध्‍वनी मानव के स्रोतों में प्रवेश होती। अंतरिक्ष में उसका समन्वय हो गया। जैसे सूत्र होता है सूत्रों में एक ध्वनि होती है। जैसे लोक-लोकतंरो की माला होती है। सौर मंडलों का एक दूसरे से समन्वय होता है। तो उसमें एक ध्‍वनी होती है। जो उस ध्‍वनी को देखो श्रवण कर लेता है। वह चित के मंडल की धाराओं को जानने वाला बनता है। ऋषि मुनियों ने अनुसंधान किया। इस वायु सूत्र को लेकर के, वायु की आभा को लेकर के, इसके ऊपर विचार-विनिमय आरंभ किया। आज मैं तुम्हें कोई ऐसे विशेष गंभीर विषय को लेने नहीं चाहता हूं। विचार-विनिमय केवल यह है कि हमारे यहां एक ध्‍वनी होती रहती है और वह ध्वनि स्रोतों में आती रहती है। वही ध्वनि रात्रि के काल में मध्य रात्रि के काल में उत्पन्न हो जाती है। उस ध्‍वनी का समन्वय सूर्य की तरंगों से संबंधित रहता है। सूर्य की किरणों से जब समन्वय करता है। तो वहीं ध्वनि धौलोक में प्रवेश करती है। वही ध्वनि विद्युत की धाराओं में रमण करती है और वही ध्वनि जब विद्युत की धारा में गति करने लगती है तो वहीं ध्वनि मानवीय शरीर में ब्रह्मांड में एक ध्‍वनी होती है। इसको हमारे अनहद ध्वनि कहते हैं। एक विशेष विचित्र  तुम्हें चर्चा करने लगा हूं योगेश्वर और व्याकरण वाले पंडित योगेश्वर योगी जनों की चर्चाएं हैं। वही ध्वनि जब वायुमडंल में होती है तो ध्वनि का संबंध अग्नि की धाराओं से होता है। जब प्राण तन में होता है तो उस समय दीप मालिका बन जाती है। धमकी दी जाती है परंतु वही काम करने वाला साधक प्राणायाम को गाना गाता हुआ जब गाना गाता है। तो दीप मालिका 'दीपावली' बन जाती है। अंधकार छाया हुआ है एक योगी गा रहा है और गाता हुआ दीपिका आता है। तो दी प्रकाशित हो जाता है।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


september 20, 2019 RNI.No.UPHIN/2014/57254


1.अंक-48 (साल-01)
2.  शुक्रवार,20 सितबंर 2019
3.शक-1941,अश्‍विन, कृष्‍णपक्ष,तिथि षष्ठी,विक्रमी संवत 2076


4. सूर्योदय प्रातः 6:10,सूर्यास्त 6:10
5.न्‍यूनतम तापमान -26 डी.सै.,अधिकतम-34+ डी.सै., हवा की गति धीमी रहेगी, उमस बनी रहेगी बरसात की संभावना रहेगी।
6. समाचार पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है! सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.935030275
 (सर्वाधिकार सुरक्षित)


बुधवार, 18 सितंबर 2019

पाक के बैट कमांडो की घुसपैठ नाकाम

पाक के बैट कमांडो की घुसपैठ नाकाम
जम्मू। अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के बाद पाकिस्तान
बौखलाया हुआ है। आए दिन सीमा पार से पाकिस्तान आतंकी साजिशों से बाज नहीं आ रहा है। इस बार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश की गई, लेकिन भारतीय सेना ने उसे नाकाम कर दिया। दरअसल, भारतीय सेना ने एक वीडियो जारी किया है। यह वीडियो 12 और 13 सितंबर की रात का है। वीडियो में बॉर्डर एक्शन टास्क (बैट) ने पीओके के हाजीपुर सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने ग्रेनेड का इस्तेमाल किया और घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) की ओर से घुसपैठ की कोशिश के दौरान पाकिस्तान के स्पेशल सर्विस ग्रुप (एसएसजी) कमांडो और आतंकियों पर भारतीय सेना ने ग्रेनेड से हमला किया और उनकी कोशिशों को नाकाम कर दिया। इससे पहले पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान सेना की बड़ी साजिश का नाकाम कर दिया था। सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे बैट के 4 से 5 घुसपैठियों को ढेर कर दिया। भारतीय सेना घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों का वीडियो भी जारी किया था।
अगस्त में 15 बार घुसपैठ की कोशिश
अगस्त में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने 15 बार घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने सभी को विफल कर दिया। भारतीय सेना ने 4 अगस्त को उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के केरन सेक्टर में एलओसी पर पाकिस्तान के बैट हमले को नाकाम करते हुए पांच से सात आतंकियों व पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया था।


हरियाणा कांग्रेस में उम्मीदवारों का अकाल

राणा ओबरॉय


चंडीगढ़। लगता है कि हरियाणा कांग्रेस में उम्मीदवारों का अकाल पड़ा है। कांग्रेस के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई उम्मीदवार ही नहीं बचा है। शायद तभी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने ट्वीट कर आम जनता से उम्मीदवार बनने का आवेदन मांगा है। हालांकि कुछ ही मिनट बाद ही कुमारी सैलजा ने आवेदन वाले ट्वीट को डिलीट कर दिया है। दरअसल 18 सितंबर की सुबह कुमारी सैलजा ने अपने वेरिफाइड ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया। ट्वीट में उन्होंने विधानसभा उम्मीदवार के फार्म को अचैट किया था। ट्वीट में कुमारी सैलजा ने लिखा कि अगर आप हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार बनना चाहते हैं तो कृपया इस फॉर्म में मांगी गई जानकारी इस पते पर भेजें।


कुमारी शैलजा का ट्वीट
इसके कुछ ही मिनट बाद कुमारी सैलजा ने ट्वीट को डिलीट कर दिया। सैलजा के इस ट्वीट को करने और डिलीट क्यो किया इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन उनके ट्वीट से अब हरियाणा की राजनीति में कयासों का बाजार गर्म है। कयास है कि अब कांग्रेस के पास विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार ही नहीं बचे हैं।


नशे के व्यापारियों को प्रशासन का डर नहीं

श्याम राजपूत


नहीं थम रहा पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद नशे और सटे  का कारोबार।


ग़ाज़ियाबाद। सक्रियता दिखाते हुए पुलिस को देखा जा सकता है। जिसमें पुलिस हर तरीक़े से क्राइम रोकने में लगी हुई है। मगर जहाँ एक तरफ़ पुलिस को कामयाबी मिल भी रही है। मगर कहीं पर कुछ चौकी इंचार्ज के द्वारा इस नशे और सटे के कारोबार को बढाया जा रहा है। प्रकाश में आया है कि नंदीग्राम चौकी के नज़दीक पंडतानी नामक एक महिला का गांजे व सटे का अवैध कारोबार कुछ ज़्यादा ही जोरो से फल फूल रहा है। नशे का कारोबार करने वाले को आख़िर किसका संरक्षण प्राप्त है? जो शाम होते ही खुलेआम गांजा वह हरियाणा मार्का शराब बेच रहा है। कुछ ऐसा तो नहीं है कि नंदग्राम चौकी इंचार्ज का इनको संरक्षण प्राप्त हो। या कुछ और वजह है। नशे का कारोबार करने वालों की निडरता देखते हुए लगता है। शायद नशे के कारोबारियों को प्रशासन का डर नहीं है।


विश्वकर्मा पूजन एवं भंडारे का आयोजन

धूमधाम से मनायी गयी भगवान विश्वकर्मा पूजा महोत्‍सव


मोहित श्रीवास्तव


गाजियाबाद,लोनी। पूजा कॉलोनी मे सातवां भगवान विश्वकर्मा पूजन बड़े ही धूमधाम से किया गया तथा भंडारा का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा बबीता पांचाल वरिष्ठ भाजपा नेत्री गोहाना हरियाणा विधानसभा से भावी उम्मीदवार का फूल मालाओं एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। साथ ही लोनी के सम्मानित व्यक्ति को फूल मालाओं व भगवान विश्वकर्मा जी का पटका पहनाकर स्‍वागत किया। डॉ प्रमेन्द्र जांगड़ा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष,ईश्वर मावी पूर्व चेयरमैन मनोज धामा, जिलाध्यक्ष बसन्त त्यागी, विधायक नंदकिशोर गुजर्र ,ललित शर्मा प्रतानिधि ,भूपेश चौधरी क्षेत्रीय मंत्री जिलाध्यक्ष, सुनील चौधरी युवा मोर्चा,बबिता पांचाल आदि ने भगवान विश्वकर्मा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर बबीता पांचाल ने सभी को संबोधित करते हुये कहा कि भगवान विश्वकर्मा के जन्म को लेकर शास्त्रों में जो कथाएं मिलती हैं। उससे ज्ञात होता है कि भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा के सातवे धर्मपुत्र के रूप मे जन्म लिया था। आज के दिन को हम लोग विश्वकर्मा जयंती के रूप मे मनाते हैं। विश्वकर्मा ने समाज को एकत्रित होने का आव्हान किया।
भगवान विश्वकर्मा जी को "वास्तुशास्त्र का देवता" "देवताओं का इंजीनियर" "मशीन का देवता" आदि भी कहा जाता है।यही वजह है कि हिन्दु समाज मे विश्वकर्मा पूजा का विशेष महत्व है। क्‍योंकि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण का देवता माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि उन्होंने देवताओं के लिये भव्य महलों ,आलीशान भवनो, हथियारों और सिंघासनों का निर्माण किया। एक बार असुरों से परेशान होकर जब देवताओं ने विश्वकर्मा जी से गुहार लगायी तो महर्षि दधीचि की हड्डियों से राजा इंद्र के लिये वज्र भी बनाया थाा। वज्र के प्रभाव से सभी आसुरी ताकतों का सर्वनाश हो गया था। 
भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से व्यापार मे भी वृद्धि होती है। विश्वकर्मा पूजा के दिन लोग औजारों, मशीनों व दुकानों की पूजा भी करते हैं।
इस अवसर पर बबीता पांचाल विधानसभा भावी उम्मीदवार कपिल पांचाल मंडल महांमत्री युवा मोर्चा,अंकुश पांचाल जिला मीडिया प्रभारी,योगेन्द्र पांचाल मंडल उपाध्यक्ष फौजी रामपाल जांगिड़ ,सोहन लाल विश्वकर्मा ,लखन पांचाल,अजय पांचाल सूरज पांचाल ,मनोज विश्वकर्मा, वीर सिंह ,ईश्वर सिंह ,सुरेश चंद्र राहुल, श्याम सुंदर जांगिड़ ,सुभाष चन्द्र पांचाल, अजब सिंह पांचाल ,सत्यप्रकाश पांचाल ,सचिन पांचाल ,डॉ नवीन पांचाल जिला उपाध्यक्ष चौधरी चेनपाल सिंह मंडल अध्यक्ष रूपेन्द्र चौधरी मंडल अध्यक्ष सुदेश भारद्वाज मंडल अध्यक्ष प्रशांत ठाकुर, मंडल महामंत्री राहुल, श्याम सुंदर विश्वकर्मा मंडल महामंत्री, हर्ष चौहान, सत्ते पंडित, मंडल अध्यक्ष अशोक त्यागी बिजेन्द्र त्यागी, मंडल अध्यक्ष रणसिंह कश्यप, मंडल महामंत्री अरविन्द ठाकुर, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा वरुण धामा, जिला मंत्री किसान मोर्चा विनय गुजर्र, सुधीर भाई, डॉ टी एस पाल, चन्द्रपाल  प्रधान जिला मंत्री, गजब भाई, सुनील उपाध्याय, तहसीलदार बूथ अध्यक्ष आकाश ठाकुर व समस्त विश्वकर्मा समाज एवं सर्वसमाज के लोग सैंकडों की संख्या मे उपस्थित रहे।


10वीं,12वीं की फीस भरेगी दिल्ली सरकार

नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया। दिल्ली सरकार ने घोषणा की है कि वह दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की फीस भरेगी। इस योजना का लाभ सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत 10वीं और 12वीं क्लास में पढ़ रहे बच्चों को मिलेगा। गौरतलब है कि दिल्ली में सीबीएससी के करीब 3.14 लाख विद्यार्थी हैं ऐसे में माना जा रहा है कि केजरीवाल सरकार इन सभी की जिम्मेदारी ले सकती है।


देश की पहली इलेक्ट्रिक साइकिल लॉन्च

नई द‍िल्‍ली। देश की प्रमुख साइकिल बनाने वाली कंपनी हीरो साइकिल ने भारत में यामाहा के साथ मिलकर एक इलेक्ट्रिक साइकिल लॉन्च की है। इस इलेक्ट्रिक साइकिल को 'लेक्ट्रो ईएचऐक्स 20' नाम दिया गया है। बता दें कि कंपनी का दावा है कि यह देश की पहली ब्रांडेड 'सेंटर ई-साइकिल' है। इसकी कीमत करीब 1.30 लाख रुपए है। हीरो साइकिल पहले से ही भारत में लेक्ट्रो ब्रांड नाम के तहत कुछ हाइब्रिड इलेक्ट्रिक साइकिल बेचती है। हीरो ई-साइकिल बाजार में उतारने वाली पहली कंपनी है। ई साइकिल की बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनी ने साइकिल की बिक्री के बाद भी सर्विस देने का निर्णय लिया है। हीरो मोटर एंड साइकिल्स के सीएमडी पंकज मुंजाल के मुताबिक, यह साइकिल एक बार चार्ज होने पर 80 किमी तक चलेगी। इस साइकिल में पावर मोटर सेंटर में दिया गया है। इस ई-साइकिल की अधिकतम स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसे चलाने के लिए किसी प्रकार के ड्राइविंग लाइसेंस की भी जरूरत नहीं होगी। साइकिल की लॉन्चिंग के मौके पर हीरो की तरफ से कहा गया कि दुनियाभर में ई-साइकल का मार्केट लगभग तीन लाख करोड़ रुपये का है। कंपनी की तरफ से ई साइकिल की बिक्री अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर की जाएगी। सीएमडी पंकज मुंजाल का कहना है कि यह नई ई-साइकिल भारतीयों को साइकिलिंग का नया अनुभव प्रदान करेगी।


फायर ब्रिगेड की गाड़ी फंसी, उड़ाने रद्द

पटना। एयरपोर्ट पर रविवार के अपराह्नन उस समय अफरातफरी मच गई, जब फायर ब्रिगेड की गाड़ी फंस गई। जानकारी मिलते ही मौके पर आनन-फानन में अधिकारी पहुंचे। साथ ही एयरपोर्ट की टेक्निकल टीम भी पहुंच गई। वहीं, संभावित खतरे को देखते हुए पटना एयरपोर्ट की तमाम उड़ानों को बंद कर दिया गया। इसके साथ ही, भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष के आने का कार्यक्रम भी कुछ देर के लिए टल गया। जानकारी के अनुसार पटना एयरपोर्ट के रनवे के पास फायर ब्रिगेड की गाड़ी (दमकल) फंस गई थी।


अधिकारियों व टेक्निकल टीम की काफी मशक्‍कत के बाद दमकल को वहां से हटाया जा सका। इसके कारण रनवे को पूरी तरह बंद कर दिया गया था। इसकी वजह से दो घंटे तक विमानों की उड़ानें बाधित रहीं। वहीं यहां से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट्स भी नियत समय पर उड़ान नहीं भर सकी। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार दमकल के हटाने के बाद रनवे की तकनीकी जांच की गई। इसके बाद उड़ान की अनुमति दी गई। वहीं उड़ान में देरी होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। वे अपने निर्धारित समय पर गंतय स्‍थानों पर नहीं जा सके। उड़ान भरने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। उधर बताया जा रहा है कि भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डाॅ संजय जायसवाल को भी पटना आना था, लेकिन उड़ान बाधित होने की वजह से उनका कार्यक्रम एक-दो घंटे के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। अब वे अपराह्न 4.50 बजे पटना आएंगे। गौरतलब है कि संजय जायसवाल बिहार भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना आ रहे हैं। ऐसे में उनके स्‍वागत में भाजपा के नेता व कार्यकर्ता तथा उनके समर्थक वहां पहले से ही पहुंचे हुए हैं।


एडवांस लैंडिंग ग्राउंड में सुरक्षित लैंडिंग

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना ने अपने परिवहन विमान एन-32 को बुधवार को अरुणाचल प्रदेश के विजयनगर के एडवांस लैंडिंग ग्राउंड (ALG) में पूरी तरह सुरक्षित उतारा। यह लैंडिंग ग्राउंड अभी तक ट्रायल पर है। ये जगह चीन बॉर्डर से सटी हुई है।


जानकारी के मुताबिक यह चीन की सीमा के साथ सैन्य बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए एवं राज्य में सक्रिय आठ एएलजी में से एक है। बताया जा रहा है कि पूर्वी वायु कमांडर एयर मार्शल आरडी माथुर और पूर्वी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने एन 32 को चीनी सीमा के पास उतारा।


कांग्रेस नेतृत्व ने भरी हुंकार, दिखा जोश

राणा ओबरॉय


अम्बाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने आज अम्बाला शहर की अनाज मंडी में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के होंसला अफजाई करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद जनता में जो निराशा छा गयी थी वो श्रीमत्ती सोनिया गांधी की ओर से प्रदेश कांग्रेस में नए नेतृत्व परिवर्तन कर जो नया सिस्टम दिया उसकी बदौलत अब निराशा आशा में बदल गयी है।  पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी सैलजा के साथ अम्बाला लोकसभा सीट के 9 विधानसभा क्षेत्रो की मीटिंग लेने आये थे। इस मौके पर हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने 5 साल के अपने शासनकाल के दौरान भ्रष्टाचार और घोटालों के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। प्रदेश में इतनी भ्रष्ट और नकारा सरकार पहले कभी नहीं रही। उन्होंने कहा कि भर्ती से लेकर खनन तक में घोटाले ही घोटाले इस राज में हुए हैं। हुड्‌डा ने कहा कि कांग्रेस जनता से रायशुमारी करके उनके सुझावों के अनुरूप घोषणापत्र तैयार करेगी। इस घोषणापत्र में हर वर्ग की भलाई की नीतियों को शामिल किया जाएगा।
हुड्डा ने प्रदेश कांग्रेस की नीति और रण्नीति कार्यकर्ताओं के साथ सांझा की। पूर्व सीएम ने कहा कि हरियाणा विकास में नंबर एक प्रदेश हुआ करता था लेकिन भाजपा की सरकार ने इसे विकास में पीछे धकेल कर अपराध में नंबर एक प्रदेश बना दिया है। बेरोजगारी और बेकारी की समस्या रोज बढ़ती जा रही है। युवाओं की नौकरियों को बेचने का काम इस राज में हुआ है। बावजूद इसके सरकार में बैठे लोग ईमानदारी का ढिंढोरा पिटते नहीं थकते हैं।उन्होंने सरकार में बैठे लोगों से सवाल किया कि वे बताएं कि अम्बाला लोकसभा इलाके में विकास की दिशा में क्या काम 5 साल में हुआ है। एक नया पावर प्रोजेक्ट तक प्रदेश में नहीं लगाया गया। हुड्‌डा ने कहा कि अगर कांग्रेस को सत्ता मिली तो प्रदेश के बुजुर्गों को मिलने वाली सम्मान पैंशन को 5 हजार रूपये किया जाएगा, सेक्टर की एन्हासमेंट को दोबारा से केलकुलेट कराकर इसका समाधान करेंगे, पंजाब के समान स्केल देते हुए पुरानी पैंशन योजना की बहाली के लिए काम करेंगे। इसके अलावा पार्टी ने यह तय किया है कि हर वर्ग से रायशुमारी करके जनप्रिय घोषणापत्र कांग्रेस तैयार करेगी। इसमें हर किसी वर्ग की भलाई की नीतियों को शामिल किया जाएगा ताकि सत्ता में आने के बाद इन पर काम किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा प्रदेश से बाहर के संकल्प के साथ पार्टी मैदान में उतरी है। उन्होंने मौजूद कार्यकर्ताओ से हाथ उठवा कर प्रस्ताव पास कराया कि पार्टी जिसे भी टिकट देकर मैदान में उतारेगी सभी मिलकर ईमानदारी से जीताने का काम करेंगे।
कांग्रेस कार्यकाल में अम्बाला लोकसभा में चहुमुंखी विकास किया। हमने किसान कमेरे के हित को सर्वोपरि रखा ।हमारे समय में किसान की जीरी,गन्ना और पॉपुलर की कीमतों ने नई ऊंचाइयों को छुआ। तथा खाद,ट्रेक्टर के स्पेयर पार्ट्स एवं कीटनाशक दवाओं पर कोई टैक्स नहीं था।


सरकार ने किया विकास के नाम पर मजाक

सरकार ने किया विकास के नाम पर दिखावा 
गाजियाबाद,लोनी। नगर पालिका परिषद में विकास के नाम पर दिखावा किया जा रहा है। बीजेपी शासित प्रदेश की नगर पालिका की यह हालत है कि 1 वार्ड में भी ढंग से काम नहीं हो रहा है। वार्ड नंबर 1 स्थित हाजी कॉलोनी, मुगल गार्डन, गोरी पट्टी आदि कालोनियों में तो ऐसी हालत है कि कहने को तो यह नगर पालिका है मगर देहात क्षेत्र से भी गया गुजरा है। शासन और प्रशासन की ऐसी लापरवाही कम ही देखने को मिलती है। विकास की गंगा के कारण इन कॉलोनियों में ना तो नाले का निर्माण हो पाया है और ना ही जल निकासी का कोई स्थाई समाधान हो पाया। बार-बार नपवाने के बावजूद  भी टेंडर पास नहीं होता है। जनता बेहाल जिंदगी जीने पर विवस है। अगर इसे  विकास की गंगा कहते है तो फिर ये सरकार जनता के साथ गन्दा मज़ाक कर रही है। जनता की क्या दुर्गति हो रही है। योगी के शासन में हनुमान जी की क्या गति हो गई है?


2030 तक ड्राइवर रहित विद्युत कार

न्यूयॉर्क। टोनी कहते हैं, सन् 1900 में न्यूयॉर्क शहर के 5th एवेन्यू सड़क पर केवल घोड़ागाड़ी नज़र आ रही हैं। उसी सड़क पर सन् 1913 में केवल कारें ही कारें हैं। यानी की केवल 13 वर्षों में कार ने घोड़ागाड़ी को बाजार से बाहर कर दिया। तकनीक के आगे घोड़ागाड़ी हार गई। दूसरा उदहारण देते हुए टोनी कहते हैं कि सन् 2000 कोडेक के इतिहास का सबसे सफलतम वर्ष था। इस वर्ष कंपनी ने रिकॉर्ड 1।4 बिलियन डॉलर का प्रॉफिट कमाया। उसके महज 4 वर्ष बाद यानि सन् 2004 में कोडेक दीवालिया हो गयी। दरअसल, डिजिटल फोटोग्राफी की तकनीक ने कोडेक का मार्केट ही ख़त्म कर दिया। इसे ही व्यापार और वाणिज्य की भाषा में विघटन (Disruption) कहा जाता है।


20 वीं सदी में जब भी कोई नया आविष्कार होता और नया उत्पाद मार्केट में आता था तो उसे पकड़ बनाने में 10-20 सालों का समय लगता था। लेकिन आज 21वीं सदी के दौर में यही काम दो चार वर्षों में हो जाता है। यही ब्लैक एंड व्हाइट टीवी के साथ भी हुआ, 1950 से 1965 तक कलर टीवी का बाजार महज 2 % था। 1965 से 1980 के बीच ये 80 % हो गया और 1984 आते आते ब्लैक एंड व्हाइट टीवी बाज़ार से पूरी तरह बाहर हो गया। 1965 कलर टीवी के लिए Tipping Point (वह समय जिस पर परिवर्तन या प्रभाव को रोका नहीं जा सकता है) था। तकनीकी मैं परिवर्तन के कारण कई बड़े-बड़े उद्योग घराने को हमने धीरे-धीरे समाप्त होते देखा है। इसका ताजा उदाहरण जिओ भी है, जिसके कारण अन्य सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों का बाजार घटा है।


भविष्य के बारे में अनुमान लगाते हुए टोनी सेबा कहते हैं कि सन् 2020 में ऐसा ही एक और Tipping point आ रहा है। जब विद्युत वाहन, ड्राइवर विहीन वाहन और उबर जैसे सॉफ्टवेयर, ये तीनों मिल के अगले 5 वर्षों में ऑटोमोबाइल जगत की तस्वीर बदल देंगे। जो बड़ी-बड़ी कंपनियां वक़्त के साथ कदमताल नहीं करेगी उनका खत्म होना निश्चित है, वर्तमान परिस्थितियां बता रही है कि इसका आगाज़ हो चुका है, जैसा विलयन मोबाइल कंपनियां आपस में कर रही है, वैसा ही कुछ ऑटोमोबाइल कंपनियों के साथ भी होगा।


टोनी ने अनुमान जताया है की 2030 तक मार्केट पर ड्राइवर विहीन विद्युत कार का कब्जा हो जाएगा और उस वक़्त की सरकारें आज की हस्त चालित ड्राइवर कार को बैन कर देंगी क्योंकि ये तब सुरक्षा की दृष्टि से और ज्यादा घातक हो जाएंगी। इसके अलावा 2030 तक कार की स्वयं स्वामित्व समाप्त हो जाएगी और सड़क पर कार केवल टेस्ला, गूगल, उबर जैसी कंपनियों की ही चलेंगी और मांग मुताबिक उपलब्ध होंगी।


सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...