सोमवार, 15 जुलाई 2019

अॉटो चालको ने डीएसपी को बेरहमी से पीटा

ऑटो चालकों ने मिलकर उरगा में पदस्थ डीएसपी को बेरहमी से पीटा,हालत नाजुक,सिम्स में भर्ती


कोरबा ! बिलासपुर स्थित रेलवे स्टेशन से गांधी चौक जा रहे कोरबा में पदस्थ डीएसपी को ऑटो चालकों ने मिलकर बेरहमी से पीटा है।उन्हें इतना पीटा की वे बेहोश हो गए।और उन्हें मरा हुआ समझकर आटो चालक मौके से भाग निकले।डीएसपी को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर में भर्ती किया गया है।जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।पुलिस ने हमलावर ऑटो चालकों की खोजबीन शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बालोद निवासी भूपत सिंह धनेश्वरी कोरबा में डीएसपी के पद पर पदस्थ हैं।तथा वे अभी वर्तमान में उरगा थाना में अपनी सेवा दे रहे हैं।बताया जाता है कि भूपत सिंह अपनी बहन को दुर्ग से लेकर अमरकंटक एक्सप्रेस में बिलासपुर पहुंचे हुए थे।जहां रात को अपनी बहन को लेकर रेलवे स्टेशन से गांधी चौक जा रहे थे।इस दौरान ऑटो वाले ने अपनी ऑटो में अधिक सवारी बैठाई और डीएसपी को ऑटो के आगे बैठने के लिए कहा तो उन्होंने सामने बैठने से इंकार कर दिया और जिसे लेकर ऑटोवाला गुस्से से आगबबूला हो गया और डीएसपी भूपत धनेश्वरी से वाद-विवाद करने लगा।जिसके बाद डीएसपी भूपत धनेश्वरी ने ऑटो से उतर कर दूसरे ऑटो में बैठ कर आ रहे थे।इस दौरान पहले ऑटोवाला अपने आधा दर्जन साथियों के साथ पहुंचा और डीएसपी भूपत सिंह की जमकर हाथ मुक्का लाठी से पिटाई कर दी।जहां डीएसपी गश खाकर गिर पड़े और डीएसपी को मरा हुआ समझकर ऑटो चालक उसे मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।वही मौके पर मौजूद डीएसपी की बहन तथा उसके दोस्त को भी उन्होंने बेरहमी से पीटा था।


जिसके बाद डीएसपी की बहन व दोस्त ने किसी तरह उसे उपचार के लिए सिम्स लेकर पहुंचे जहां मामले की शिकायत की गई।मामला संज्ञान में आते ही पुलिस के वरिष्ठ अफसरों ने मामले को गंभीरता से लिया।और हमलावर ऑटो चालकों की खोजबीन शुरू कर दी है।जिस तरह से ऑटो चालकों ने डीएसपी पर हमला किया है इससे साफ है कि उनके हौसले कितने बुलंद हैं।और वह पैसे के लिए कुछ भी कर सकते हैं।


मासूम बच्चों के सिर पर शराब की पेटी

कुशीनगर ! जनपद के चर्चित थाना फिर से अपने कार्य गुजारी को लेकर चर्चित है! तरयासुजान थाना शराब को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है! इस बार भी कुछ यूं ही हुआ है! तरयासुजान थाना में बाल श्रम शोषण,अधिकार-अधिनियम  के परखच्चे उड़ते हुए,आप स्वयं अपनी आंखों से देख सकते हैं ! कानून आखिर किस को इजाजत देता है  कि छोटे-छोटे बच्चों से मजदूरी कराई जाए! नैतिकता की सारी हदें पार कर दी गई है ! जिन बच्चों को विद्यालय जाना चाहिए,उन बच्चों के सर पर शराब की पेटियां रखी है ! आखिरकार शालीनता पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं!संबंधित अधिकारियों को विषय अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई करने की  सख्त जरूरत है! जो भी इस कृत्य का जिम्मेदार है,उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी ही चाहिए! बच्चो के सर पर शराब की पेटियां ढुलवाई जा रही है,बदले में मजदूरी के शराब दी जाती हैं!  इन बच्चो को"आखिर इस तरह पढ़ेगा इंडिया,तो क्या इसी तरह बढ़ेगा इंडिया? खैर, यह पुलिस का एक चेहरा है !वही दूसरा चेहरा है कुशीनगर जनपद के ही विसुनपुरा थाना पर तैनात दारोग़ा अर्जुन कुमार! जो इस वक्त अपने सरल भाव को लेकर चर्चित है!हाथों में कुदाल, सर पर मिट्टी की टोकरी ! इस सामाजिक कार्य के लिए अर्जुन कुमार बधाई के पात्र हैं।


एलएनजेपी ने बनाया स्वच्छ मिशन का मजाक

नई दिल्ली ! दिल्ली के एल एन जे पी जय प्रकाश लोकनायक अस्पताल (अरविंद हास्पिटल) मे प्रधानमंत्री मंत्री के स्वच्छता मिशन की यहां का प्रशासन और कर्मचारी और सफाई ठेकेदार मजाक उठाये हुए करोड़ो रूपया सफाई पर खर्च फिर भी हास्पिटल के इमरजेंसी वार्डो की इतनी बुरी हालात और यही हालात अन्य वार्डो की भी और जनता के लिए बनाए गये वेंटिग रूम के शोचालयो की तो बहुत बुरी हालात है ?और अन्दर बाहर स्वच्छता के बोर्ड लगाकर क्या दिखाना चाहते हो दिल्ली के सरकारी अस्पताल जबकि सिक्योरिटी और सफाई कर्मचारी तो प्राइवेट हॉस्पिटल में और सरकारी हॉस्पिटल में आजकल ठेकेदारी पर रख रहे हैं!


फिर भी प्राइवेट हॉस्पिटलों की साफ-सफाई बहुत अच्छी है और सरकारी की क्यों नहीं इसका कारण क्या है कौन जिम्मेदार है? सभी मीडिया बंधुओं से प्रार्थना है कि देश की जनता को सरकारी अस्पताल की स्वच्छता की हालत दिखाएं क्योंकि सरकारी अस्पताल अपने बाहर बोर्ड लगा कर यह जरूर लिखते हैं !अंदर की कोई वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी ना करें आखिर क्यों क्या अपने स्टाफ की कामचोरी बचाना चाहते हैं आखिर सरकार इतना रुपया खर्च कर रही है !इसलिए की स्वच्छता की ओर ध्यान ही नहीं दिया जा रहा है !और हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे प्रिय योजना का इस प्रकार दिल्ली के सरकारी अस्पताल मजाक उड़ा रहे हैं और दिल्ली सरकार को भी शर्म आनी चाहिए और साथ में वर्तमान सत्ता में बैठे केंद्र सरकार को शर्म आनी चाहिए कि उसके होते हैं? यह हालत अस्पतालों के बने हुए हैं मुझे तो बहुत ही दुख है कि किस प्रकार स्वच्छ भारत अभियान का खुलेआम मखौल उड़ाया जा रहा है!


संदीप गुप्ता


झूला टूटने से गई 3 लोगों की जान 31 घायल

अहमदाबाद: एडवेंचर पार्क में बड़ा हादसा, झूला टूटने से 3 लोगो की मौत, कई घायल होने के समाचार


अहमदाबाद ! कांकरिया एडवेंचर पार्क में बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल भी हुए हैं।  जानकारी के मुताबिक यह हादसा राइड्स यानी झूला टूटने के कारण हुआ है। झूले में बहुत सारे लोग  झूल रहे थे ! अचानक झूला  टूट गया जिसकी गति  काफी तेज थी ! जिसकी वजह से  झूला काफी दूर जाकर गिरा,  जिसमें  तत्काल 3 लोगों की जान चली गई और 31 लोग घायल हो गए हैं ! घायलों को उपचार के लिए नजदीकी  अस्पतालों में  चिकित्सा मुहैया कराई जा रही हैं!


अहमदाबाद प्रशासन एव फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और राहत एवं बचाव अभियान जारी है।


सिद्धू ने भी दिया कांग्रेस पद से इस्तीफा

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना इस्तीफा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भेज दिया है! उन्होंने ट्वीट कर रविवार को इसकी जानकारी दी

चंडीगढ़ ! पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है! नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना इस्तीफा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भेज दिया है! उन्होंने ट्वीट कर रविवार को इसकी जानकारी दी! नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया कि वह अपना इस्तीफा 10 जून को दे दिया था लेकिन खुलासा आज किया।
पंजाब में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू के बीच अर्से से खटपट की खबरें थीं! लोकसभा चुनाव में पंजाब में कांग्रेस को अच्छी संख्या में सीटें न मिलने का ठीकरा अमरिंदर सिंह ने सिद्धू पर फोड़ा था और केंद्रीय आलाकमान से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी! इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव के बाद 6 जून को हुई कैबिनेट की पहली ही बैठक में सिद्धू सहित कई मंत्रियों के विभाग बदल दिए थे!
सिद्धू के पास पहले स्थानीय स्वशासन विभाग था, मगर अब उनके जिम्मे ऊर्जा और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग था. सिद्धू ने रविवार को इसी मंत्रालय से इस्तीफा दिया है! पिछली मीटिंग में मुख्यमंत्री ने पर्यटन और संस्कृति मामलों का प्रभार भी उनसे वापस ले लिया था।


अनियंत्रित है अवैध मादक पदार्थों का व्यापार

गाजियाबाद ! लोनी थाना क्षेत्र की विभिन्न कालोनियों में नशे का कारोबार जोरों पर चल रहा है! वहीं अवैध जहरीली शराब धड़ल्ले से बिक रही है !कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है! पुलिस एक या दो पेटी पकड़ कर इतिश्री कर लेती है !पुलिस दिखावे के लिए कार्यवाही करती है !सूत्रों के अनुसार कुछ पुलिसकर्मी द्वारा शराब माफियाओं से सुविधा शुल्क लेकर कार्य किया जा रहा है !


कुछ पुलिस वालों के नाम उजागर हुए हैं ! जल्द ही सारा खुलासा किया जाएगा, जिले के कप्तान एवं क्षेत्रीय विधायक को भी जानकारी दी जाएगी! लोनी के प्रशांत विहार रूप नगर क्षेत्र में श्मशान घाट के पास रहीस नाम का व्यक्ति सुबह से शाम तक अवैध शराब बेचता है! जिससे अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है! क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती हैं!


प्रमोद गर्ग


तनाव और अजीब भय बना रहेगा :मकर

राशिफल 



मेष--- आज का दिन शुभ है। आज मन प्रसन्न रहेगा। आप आज अपने अंदर एक नई ऊर्जा को महसूस करेंगे। आज आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार एवं भाइयों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता के आशीर्वाद से आपको बहुत लाभ प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के योग अच्छे बनते हैं। संतान पक्ष से आप संतुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के विचारों का सम्मान करें।



वृष---- आज का दिन शुभ नहीं है। परिवार में तनाव का वातावरण रहेगा। मन में निराशा की अनुभूति होगी। दिमाग आज अस्थिर रहेगा। सोचे हुए कार्यों में विलंब हो सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद रहेगा। शत्रुओं के द्वारा परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी की धर्म के प्रति रुचि रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। घर के सभी सदस्य की बातों को ध्यान से सुनकर सही निर्णय लें।


मिथुन---- आज का दिन बहुत शुभ है। मन में आत्मविश्वास बना रहेगा। कार्य करने में मन प्रसन्न रहेगा एवं दिमाग और शरीर में कार्य करने के लिए सक्रियता बनी रहेगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा। भाइयों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।



कर्क----- आज का दिन सामान्य है। मन में आत्मविश्वास बना रहेगा। परंतु किसी परिस्थिति के कारण थोड़ा मन में भय भी रहेगा। कार्य करने में मन उदासीन रहेगा। शत्रु से परेशान रहेंगे। पेट संबंधी विकार हो सकता है। संतान के शिक्षा एवं आगामी भविष्य के लिए चिंतित रहेंगे।


सिंह -----आज का दिन बहुत शुभ है। मन में आत्मविश्वास एवं प्रसन्नता रहेगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे एवं सभी का सहयोग प्राप्त होगा। माता के आशीर्वाद से धन संपत्ति प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा। संतान पक्ष से निश्चिंत रहेंगे। संतान को सफलता प्राप्त होगी।


कन्या---- आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव एवं अस्थिरता रहेगी। इस कारण से कार्य करने में रुचि नहीं रहेगी। परिवार में किसी परेशानी को लेकर चिंतित रहेंगे। भाइयों का सहयोग रहेगा, परंतु विचारों में सामंजस्य बनाकर रखें। नहीं तो विवाद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।


तुला ----आज का दिन शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा। कार्य करने की क्षमता बढ़ेगी। धन संबंधी कार्य पूर्ण होंगे। माता के आशीर्वाद से सफलता प्राप्त होगी। संतान की शिक्षा के बाद व्यवसाय शुरू होने के योग बनते है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान करेगा।


वृश्चिक---- आज का दिन सामान्य है। मन में कुछ अशांति बनी रहेगी एवं कोई भी कार्य करने के प्रति उदासीनता रहेगी। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। परिवार में कोई कठिनाई आ सकती है। जिसके कारण मन दुखी रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे।


धनु -----आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता रहेगी। मस्तिष्क युवा शरीर में सक्रियता बढ़ेगी। धन की स्थिति मजबूत होगी एवं आत्मविश्वास बना रहेगा। माता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। मान सम्मान यश बढ़ेगा। संतान की उन्नति को लेकर चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी का भाग्य मजबूत होने के कारण आपको कार्य में सफलता मिलेगी।


मकर----- मन में तनाव एवं अंजाना सा भय बना रहेगा। कार्य करते हुए भी कार्य पूर्ण होने में संदेह रहेगा। शत्रुओं से कष्ट होगा। धन संबंधी चिंता लगी रहेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता को रक्त संबंधी परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी के ग्रह तेज है।


कुंभ -----आज का दिन शुभ है। मन में सोचे गए कार्यों को पूर्ण करने के लिए प्रयास करेंगे और मन में आत्मविश्वास होने से कार्यों को अच्छी तरह से संपन्न कर पाएंगे। सक्रिय दिमाग होने से विचार सकारात्मक आएंगे एवं कार्य करने में भी स्फूर्ति बनी रहेगी। संतान की सफलता से सुख प्राप्त होगा।


मीन -----आज का दिन सामान्य है। मन में थोड़ा तनाव रहेगा। असमंजस की स्थिति रहेगी। सही समय पर निर्णय ना ले पाने से समय अधिक व्यतीत होगा। भाइयों के बीच मतभेद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें एवं पिता का स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखें। संतान से वैचारिक मतभेद बने रहेंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करेंगे।


लोकसभा में अंतर्राष्ट्रीय मध्यता विधेयक पारित

नई दिल्ली ! लोकसभा ने नई दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता केन्द्र बिल, 2019 पास कर दिया है! जिसके अंतर्गत नई दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता केन्द्र स्थापित किया जाएगा और एक मुख्य मध्यस्थता केन्द्र के रूप में पूर्ण विकसित करने के लिए इसे राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित किया गया है। बुधवार को विधेयक पर हुई बहस का जवाब देते हुए कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार देश को अंतर्राष्ट्रिय और घरेलू मध्यस्थता का केन्द्र बनाना चाहती है।


पाकिस्तान से आने वाली या निर्यात होने वाली सभी वस्तुओं पर 200 प्रतिशत कर लगाने के लिए संसद के दोनों सदनों ने वैधानिक प्रस्ताव स्वीकार किया। सदनो ने आयात शुल्क विधेयक की पहली सूची में संशोधन को मंजूरी दी। नई दिल्ली ने सूचना दी की इस्लामाबाद से आने वाली सभी वस्तुओं पर इस साल 16 फरवरी से मूल आयात शुल्क 200 प्रतिशत किया गया। इस प्रस्ताव को वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा पेश किया गया था।


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार सार्वजनिक खर्च में समझौता किये बिना वित्तीय दृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। बुधवार को लोकसभा में केन्द्रीय बजट 2019-20 पर हुई बहस का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि बजट के प्रस्तावों का उद्देश्य भी देश में बड़े बदलाव लाना है। उन्होंने बताया कि सरकार ने आंतरिक बजट में निम्नलिखित वित्तीय घाटे को 3.4 प्रतिशत की बजाए 3.3 प्रतिशत रखने का लक्ष्य तय किया है।


गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने मंगलवार को लोकसभा में बताया कि 2019 की पहली छमाही में सीमा पार घुसपैठ 2018 की इसी समयावधि के मुकाबले 43 प्रतिशत कम हुई है। उन्होंने बताया कि इस समय में राज्य में आतंकवादी घटनाओं में 28 प्रतिशत की कमी आई है और स्थानीय स्तर पर आतंकियों की भर्ती में 40 प्रतिशत की कमी हुई है। रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद ने राज्य सभा को लिखित जवाब में बताया कि जून 2019 तक भारत-पाक सीमा पर 1299 बार संघर्षविराम उल्लंघन किया गया। जबकि पिछले साल जून तक 1629 बार ऐसा हुआ था।


आणविक ऊर्जा और आंतरिक राज्य मंत्री डा जीतेन्द्र सिंह ने कहा कि गगनयान परियोजना सही तरीके से आगे बढ़ रही है और देश के 75वें स्वाधीनता दिवस था उससे पहले ही पूरी हो जाएगी। प्रमुख व्यवस्था की तैयारियों का प्रारूप तय हो चुका है। मानव श्रेणी की उडान से जुड़े परीक्षण किए जा रहे हैं और क्रायोजनिक इंजन परीक्षण भी किए जा रहे हैं। कर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है और उन की भर्ती का कार्य भी आरम्भ हो चुका है। बृहस्पतिवार को एक सवाल के जवाब में लिखित सूचना देते हुए उन्होंन कहा कि विभिन्न संस्थानों और उधोगों के सदस्यों को चुनकर गगनयान राष्ट्रीय सलाहकार परिषद बनाई गई है।


संसद ने आधार से जुड़ा भी एक बिल पारित किया है जिसके अनुसार मोबाइल कनैक्शन लेते समय या बैंक खाता खोलते समय पहचान पत्र के तौर पर आधार का उपयोग स्वेच्छिक है। कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने सदस्यों को बताया कि सरकार एक विस्तृत आंकड़े सुरक्षा अधिनियम तैयार कर रही है जिसे जल्द ही संसद में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया भारत की डाटा सुरक्षा की ओर देख रही है। उन्होंने भारत को समावेशन, सुधार और सश्कतीकरण का देश बताते हुए कहा कि आधार और अन्य कानून (संशोधन) बिल 2019 के अनुसार आधार डाटा के उल्लंघन पर निजी इकाइयों को जेल या एक करोड़ रूपये के जुर्माने का प्रावधान है। ग्राहक सत्यापन के लिए आधार के इस्तेमाल को भी स्वैच्छिक किया गया है।


दोनो सदनों में कर्नाटक में चल रही राजनीतिक गतिविधियों को लेकर हंगामा हुआ और कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के हंगामें की वजह से सदनों को बार-बार स्थगित करना पड़ा। लोक सभा में अधीर रंजन चौधरी ने बीजेपी पर राज्य में कांग्रेस और जेडी सरकार को अस्थिर करने के लिए खराब राजनीति का आरोप लगाया। हालांकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ये कहते हुए इस आरोप का खंडन कर दिया कि केन्द्र को राज्य की वर्तमान राजनीतिक उथल-पुथल से कोई लेना देना नहीं है।


 


आलेख – वीं मोहन राव


गारुडी विद्या (सनातन परिचय)

महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, जीव की यमलोक-यात्रा, विभिन्न कर्मों से प्राप्त होने वाले नरकों, योनियों तथा पापियों की दुर्गति से संबंधित अनेक गूढ़ एवं रहस्ययुक्त प्रश्न पूछे। उस समय भगवान विष्णु ने गरुड़ की जिज्ञासा शांत करते हुए उन्हें जो ज्ञानमय उपदेश दिया था, उसी उपदेश का इस पुराण में विस्तृत विवेचन किया गया है। गरुड़ के माध्यम से ही भगवान विष्णु की श्रीमुख से मृत्यु के उपरांत के गूढ़ तथा परम कल्याणकारी वचन प्रकट हुए थे, इसलिए इस पुराण को 'गरुड़ पुराण' कहा गया है। श्री विष्णु द्वारा प्रतिपादित यह पुराण मुख्यतः वैष्णव पुराण है। इस पुराण को 'मुख्य गारुड़ी विद्या' भी कहा गया है। इस पुराण का ज्ञान सर्वप्रथम ब्रह्माजी ने महर्षि वेद व्यास को प्रदान किया था। तत्पश्चात् व्यासजी ने अपने शिष्य सूतजी को तथा सूतजी ने नैमिषारण्य में शौनकादि ऋषि-मुनियों को प्रदान किया था।


इस पुराण में सबसे पहले पुराण को आरम्भ करने का प्रश्न किया गया है, फ़िर संक्षेप से सृष्टि का वर्णन है। इसके बाद सूर्य आदि की पूजा, पूजा की विधि, दीक्षा विधि, श्राद्ध पूजा नवव्यूह की पूजा विधि, वैष्णव-पंजर, योगाध्याय, विष्णुसहस्त्रनाम कीर्तन, विष्णु ध्यान, सूर्य पूजा, मृत्युंजय पूजा, माला मन्त्र, शिवार्चा गोपालपूजा, त्रैलोक्यमोहन, श्रीधर पूजा, विष्णु-अर्चा पंचतत्व-अर्चा, चक्रार्चा, देवपूजा, न्यास आदि संध्या उपासना दुर्गार्चन, सुरार्चन, महेश्वर पूजा, पवित्रोपण पूजन, मूर्ति-ध्यान, वास्तुमान प्रासाद लक्षण, सर्वदेव-प्रतिष्ठा पृथक-पूजा-विधि, अष्टांगयोग, दानधर्म, प्रायश्चित-विधि, द्वीपेश्वरों और नरकों का वर्णन, सूर्यव्यूह, ज्योतिष, सामुद्रिकशास्त्र, स्वरज्ञान, नूतन-रत्न-परीक्षा, तीर्थ-महात्म्य, गयाधाम का महात्म्य, मन्वन्तर वर्णन, पितरों का उपाख्यान, वर्णधर्म, द्रव्यशुद्धि समर्पण, श्राद्धकर्म, विनायकपूजा, ग्रहयज्ञ आश्रम, जननाशौच, प्रेतशुद्धि, नीतिशास्त्र, व्रतकथायें, सूर्यवंश, सोमवंश, श्रीहरि-अवतार-कथा, रामायण, हरिवंश, भारताख्यान, आयुर्वेदनिदान चिकित्सा द्रव्यगुण निरूपण, रोगनाशाक विष्णुकवच, गरुणकवच, त्रैपुर-मंत्र, प्रश्नचूणामणि, अश्वायुर्वेदकीर्तन, औषधियों के नाम का कीर्तन, व्याकरण का ऊहापोह, छन्दशास्त्र, सदाचार, स्नानविधि, तर्पण, बलिवैश्वदेव, संध्या, पार्णवकर्म, नित्यश्राद्ध, सपिण्डन, धर्मसार, पापों का प्रायश्चित, प्रतिसंक्रम, युगधर्म, कर्मफ़ल योगशास्त्र विष्णुभक्ति श्रीहरि को नमस्कार करने का फ़ल, विष्णुमहिमा, नृसिंहस्तोत्र, विष्णवर्चनस्तोत्र, वेदान्त और सांख्य का सिद्धान्त, ब्रह्मज्ञान, आत्मानन्द, गीतासार आदि का वर्णन है।


पहली बार विश्व कप जीता है इंग्लैंड

इंग्लैंड ने पहली बार जीता विश्व कप का खिताब, सुपर ओवर में न्यूजीलैंड को दी मात 


लॉड॔स ! सांस थाम देने वाले खिताबी मुकाबले के बाद विश्व क्रिकेट को अपना नया चैंपियन मिल ही गया। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर रविवार रात सुपरओवर में 16 रन बचाते हुए इंग्लैंड ने पहली बार विश्व कप जीता। लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने वाली न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 242 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लैंड भी निर्धारित 50 ओवर्स में इतने ही रन बना पाया!


सुपरओवर में मैच जाने के बाद इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के सामने 16 रन का लक्ष्य रखा था, यहां पर भी स्कोर टाई ही रहा, लेकिन ज्यादा बाउंड्री लगाने के चलते इंग्लैंड मुकाबले का विजेता घोषित किया गया। यह विश्व कप का पहला फाइनल है जिसका नतीजा सुपर ओवर से निकाला गया हो। 27 साल बाद फाइनल में पहुंचने वाली इंग्लैंड ने 1992 में ग्राहम गूच की कप्तानी में फाइनल खेला था, लेकिन इमरान खान की कप्तानी वाली पाकिस्तान ने उसे विजेता की ट्रॉफी नहीं उठाने दी थी और पहली बार चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया था। मगर इस बार इंग्लिश टीम ने अपनी सरजमीं पर खिताब जीतकर फैंस को खुश होने का मौका दिया।


इससे पहले 242 रन के लक्ष्य का पीछा करने उरती इंग्लैंड की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। जेसन रॉय (17) पहली ही गेंद पर मिले जीवनदान को भुनाने में नाकामयाब रहे। छठे ओवर में मैट हेनरी ने निपटा दिया। यहां से कीवी गेंदबाजों ने चढ़ाई शुरू कर दी। एक-एक रन के लिए संघर्ष कर रहे इंग्लिश बल्लेबाज दबाव के चलते बिखरते चले गए। 17वें ओवर में जो रूट (30 गेंदों में 7 रन), 20वें ओवर में जॉनी बेयरस्टो (55 गेंदों में 36 रन), 24वें ओवर में कप्तान इयोन मॉर्गन (22 गेंदों में 9 रन) भी चलते बने।


इसके बाद बटलर 59 व स्टोक्स 84 ने शतकीय साझेदारी कर मेजबान को फिर से मैच में ला लिया, लेकिन 196 के कुल स्कोर पर बटलर फर्ग्यूसन का शिकार होकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में 60 बॉल का सामना कर 6 चौके जड़े। इसके बाद स्टोक्स ने एक छोर थामे रखा और मैच को अंतिम ओवर तक ले गए। अंतिम ओवर में इंग्लैंड को 15 रनों की जरूरत थी और उसमें ओवर थ्रो की वजह से मिले एक चौके व स्टोक्स की ओर से जड़े शानदार छक्के की बदौलत मैच को टाई करा दिया।


न्यूजीलैंड की ओर से फर्ग्यूसन व निशम ने 3-3 तथा ग्रेंडहोम व हैनरी ने एक-एक विकेट लिया। इसके पहले इंग्लैंड की धारदार गेंदबाजी के सामने कोई भी कीवी बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया। नतीजतन निर्धारित 50 ओवर्स में न्यूजीलैंड 8 विकेट के नुकसान पर 241 रन ही बना पाया। सलामी बल्लेबाज हेनरी निकोलस ने सर्वाधिक 55 रन बनाए तो विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लाथम ने 47 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स और लियाम प्लंकेट को 3-3 विकेट मिले। जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड के खाते में 1-1 विकेट आया।


 


रविवार, 14 जुलाई 2019

ग्रहण का राशि के अनुसार होगा लाभ- अहित

गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण, राशि के अनुसार इस तरह लें लाभ


नई दिल्ली ! 16 जुलाई मंगलवार को हो रहे चंद्रग्रहण के लिए वि‌भिन्न राशि के लोगों के लाभ के लिए कई उपाय बताए हैं। नैय्यर का कहना है कि लगातार दूसरे साल गुरु पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण हो रहा है। पिछले साल 27 जुलाई को 3 घंटे 51 मिनट के लिए यह ग्रहण लगा था। इस बार इसकी अवधि 2 घंटे 59 मिनट है। यह पूरे भारत में रात्रि 1 बज कर 31 मिनट से दिखेगा। समापन 4 बज कर 30 मिनट पर होगा। गुरु पूर्णिमा और चंद्र्ग्रहण एक साथ होने की वजह से गुरु पूजा भी सूतक लगने से पहले कर लेना उचित है। सूतक दिन में 4 बज कर 31 मिनट पर शुरू हो जाएगा।


इस तरह लें लाभ
नैय्यर ने कहा ग्रहण पर राशि के अनुसार, इस तरह लें विशेष लाभ…
मेष राशि वालों को ग्रहण के बाद गुड़ और दाल का वितरण करना चाहिए।
वृषभ राशि के जातकों को मंदिर में दही, चीनी दान करनी चाहिए।
मिथुन राशि वाले गाय को पालक खिलाएं और कर्क राशि वाले शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
सिंह राशि के जातक तांबे की कोई वस्तु या केसरिया वस्त्र मंदिर में दें, या अपने पिता को दें।
कन्या राशि वाले हरी चूड़ियां किसी कन्या या किन्नर को दें।
तुला राशि वालों को जोत अगरबत्ती मंदिर में दान करनी चहिए।
वृश्चिक राशि वालों को हनुमानजी के मंदिर में घी दान करना चाहिए।
धनु राशि वाले जातक चने की दाल मंदिर में पंडित जी को दें, तो बेहतर है।
मकर राशि वाले काले तिल का दान किसी गरीब को कर सकते हैं।
कुंभ राशि वाले कहीं जल में कोयला चढ़ाएं।
मीन राशि वाले गरीब बच्चों को केले खिलाएं।


गोपी चंद सैनी


जनता के राशन पर खूब हो रहा है खेलकूद

संवाददाता-विवेक चौबे


गढ़वा ! जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत घटहुआं कला पंचायत के ग्राम-राजा घटहुआ में स्थित सामुदायिक भवन पर रविवार को काफी संख्या में लाभुक गोलबंद हुए।लाभुकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उपमुखिया-अजीज अंसारी ने दिसंबर महीने का राशन डीलर-श्याम कुमार के द्वारा खेलकूद के नाम पर बेचवा दिया था।जबकि जनवरी महीने का राशन डीलर ने खुद ही राशन बेच दिया।बता दें कि अंगूठा लगाए बिना डीलर ने राशन बेच दिया यह भी सोचनीय तथ्य ही है।लाभुकों द्वारा डीलर से पूछने पर डीलर ने बताया कि राशन मुझे एक महीने का हीं मिला है। यह कह कर अंगूठा लगवा लिया गया।पुनः मार्च महीने में राशन ब्लैक कर दिया गया।अप्रैल महीने का भी राशन नहीं मिला। वहीं जून व जुलाई दोनों महीने का राशन व केरोसिन तेल वितरण नहीं किया गया।अब तक कोई कार्रवाई भी नहीं की गयी।शुक्रवार को लाभुक प्रखंड परिसर में बिडिओ-गुलाम समदानी के पास पहुंचे।गुलाम समदानी ने लाभुकों से कहा कि शनिवार को जून व जुलाई दो महीने का राशन आपके गांव के सामुदायिक भवन पर वितरण किया जाएगा।गोदाम मैनेजर-नरेंद्र सिंह ने लाभुकों को बताया कि शनिवार को एक महीने का ही राशन मिलेगा।इस पर जनता की सहमति नहीं बनी।पुनः शनिवार को प्रखण्ड परिसर पर लाभुक पहुँच गोलबंद हुए थे।उप मुखिया-अजीज अंसारी से लाभुकों ने जब कहा कि आप व डीलर दोनों मिलकर हम सब लाभुकों का राशन बेचवा दे रहे हैं।इस पर उपमुखिया ने लाभुकों के साथ अभद्र व्यवहार व बुरी-बुरी गालियां देते हुए कहा कि कौन कह रहा है हमको कि हम राशन बेचवाए हैं।


राशन तो डीलर ने बेचा है। लाभुक ने कहा कि मुखिया आप हैं तो राशन आप नहीं दिलवाए! इसका मतलब साफ है कि डीलर से आप ही मिल कर राशन बेचवा दिए। उप मुखिया ने कहा कि तुम लोग मुझे वोट नहीं दिए हो।तुम लोगों का मुखिया मैं नहीं हूं।लाभुक महिलाओं ने कहा कि मुखिया हमारा कौन है,आप बताइए। उप मुखिया अजीज अंसारी ने महिलाओं को कहा कि जहां से निकली हो वही घुसा देंगे।बता दें कि इस प्रकार मुखिया की अभद्रता से साफ झलक रहा है कि पंचायत वासियों से उप मुखिया किस प्रकार से पेश आते होंगे।लाभूक- चिंता देवी पति- उदय राम ने कहा कि मुखिया जी महिलाएं तो पैदा करने के लिए होती है।भितराने के लिए नहीं।इस प्रकार आपका बोलना बिल्कुल गलत है।काफी संख्या में लाभुक महिलाओं ने मुखिया के द्वारा अपशब्द बोले जाने पर छोटा बाबू रविंसन् मुंडारी को आवेदन सौंपा गया। छोटा बाबू ने आवेदन के बाद शीघ्र ही उप मुखिया-अजीज अंसारी को बुलाया। पूछा गया कि आप गाली-गलौज क्यों किए तो उन्होंने कहा कि मैं डीलर को गाली दिया हूं।जबकि डीलर वहां नहीं थे, जिस समय मुखिया ने गाली दी थी।थाना पर समझौता कर दिया गया।लाभुकों ने बिडिओ को आवेदन देते हुए बताया की दो महीने के राशन प्राप्त करने के बाद हम लोग घटहुआं कला निवासी डीलर-कृष्णा प्रसाद साह के पास राशन व केरोसिन तेल लेंगे।बिडिओ-गुलाम समदानी ने लाभुकों को आश्वाशन देते हुए कहा की राशन वितरण करने के बाद आप लोग जहाँ चाहेंगे,वहां राशन स्थानातरण कर दिया जाएगा।उक्त सभी बातें वार्ड सदस्य अरुण कुमार राम सहित सभी लाभुकों ने कहा।डीलर-श्याम कुमार राम लाइसेंस नंबर 6290 ने जानकारी देते हुए बताया कि दिसंबर महीने में अजीज अंसारी ने गरदाहा हाई स्कूल के खेल के मैदान में फुटबॉल मैच खेलाने के नाम पर एक महीने का राशन बेचवा दिया था।वही जून व जुलाई दो महीने का राशन बकाया है। साथ ही डिलर-श्याम कुमार ने कहा कि मुखिया ने लाभुकों को बरगला कर उन लोगों से कहा कि आपका डिलर सस्पेंड हो गया है। लाभुकों को कभी उस डीलर तो कभी अन्य डीलर के पास दौड़ाया भी गया। काफी कठिनाई हुई। वहीं डीलर-श्याम कुमार ने कहा कि मुखिया मुझे हर समय डराते धमकाते हैं कि मैं मुखिया हूं तेरा लाइसेंस जब चाहूंगा रद्द कर दूंगा।साथ ही उपस्थित महिलाओं ने उपमुखिया-अजीज अंसारी पर आवास में रिश्वत लेने का भी आरोप लगाया।जबकि पंचायती राज में मुखिया पंचायत का मुख्य व प्रधान होता है।गरीबों को मदद करने के बजाए उनसे रिश्वत लेना काफी शर्मनाक बात है।महिलाओं के द्वारा रिश्वत दिए जाने के बाद भी आवास नहीं मिल सका।अब सवाल यह खड़ा हो जाता है की पंचायत की मुखिया शहीना बीबी व उनके पति उपमुखिया-अजीज अंसारी हैं।धौंस जमाना तो स्वाभाविक है ही।किन्तु पंचायत में विकास करने के बजाए तो महिलाओं को अब गालियां भी दी जाने लगी हैं।राशन के सम्बन्ध में बिडिओ-गुलाम समदानी ने सभी लाभुकों को आश्वाशन देते हुए कहा की मामला जाँच का विषय है।जाँच के बाद दोषी पाए जाने के पश्चात डीलर के खिलाफ सख्त क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।


मंडोला विहार योजना, हाईवे पर धरना

 गाजियाबाद ! मंडोला विहार योजना से प्रभावित किसानो ने प्रशासनिक अधिकारियो से किये गए वायदे के अनुसार पिछले 6 महीने से आवास विकास परिषद कार्यालय परिसर में चल रहा धरना स्थानांतरण करके दिल्ली सहारनपुर रोड के किनारे पर अपना तम्बू जमा दिया है ।
आज सुबह करीब 8 बजे जैसे ही धरनारत किसान आवास विकास परिषद कार्यालय से बाहर दिल्ली सहारनपुर रोड के किनारे पर अपने बैठने की व्यवस्था करने लगे तो भारी पुलिस बल मौके पर पहुँच गया भारी पुलिस बल आने का कारण पूछा गया तो ज्ञात हुआ कि धरनारत किसानो द्वारा दिल्ली सहारनपुर रोड जाम करने की सुचना के मद्देनजर भारी पुलिस बल लगाया गया है थाना अध्यक्ष ट्रोनिका सिटी ने भी फोन पर इस बात की पुष्टि करने के लिए किसान नेताओ से बात की किसान नेता मनवीर तेवतिया ने अधिकारियो को आश्वस्त करते हुए कहा कि हम प्रशासनिक अधिकारी ADM प्रशासन जितेंद्र कुमार शर्मा से किये गए वायदे के अनुपालन में अपना धरना स्थल आवास विकास कार्यालय परिसर से बाहर लेकर आये हैं और रोड को अवरुद्ध किये बिना ही अपने बैठने की व्यवस्था कर रहे हैं ।
शुक्रवार के दिन किसान नेता मनवीर तेवतिया के नेतृत्व में किसानो का एक प्रतिनिधि मंडल अपर जिला अधिकारी ( प्रशासन ) जितेंद्र कुमार शर्मा से मिला था और शासन प्रशासन द्वारा धरनारत किसानो की वार्ताओं का दौर रोककर, नजर अंदाज करने पर ,नाराजगी जताई थी!


जिस पर प्रशासनिक अधिकारियो ने किसानो को आश्वासन दिया कि जल्द ही वार्ताओं का दौर सुरु कराया जायेगा क्योकि किसी भी समस्या का हल वार्ता की टेबल पर ही सम्भव है अपर जिला अधिकारी ने यह भी आश्वासन किसानो को दिया कि शासन स्तर पर जो वार्ता आवास एव शहरी नियोजन मंत्री की अध्यक्ष्ता में हुई थी उस वार्ता के विवरण से ही वार्ताओं का दौर प्रारम्भ कराया जायेगा ।
अपर जिला अधिकारी ने किसान प्रतिनिधियों से भी एक निवेदन किया उन्होंने कहा कि आप आवास विकास परिषद के कार्यालय परिसर से बाहर अपना धरना कर लें ।
किसान प्रतिनिधियों ने बगैर समय गवाए हुए धरना स्थानातरण करने की बात मान ली जिसके अनुपालन में आज किसानो ने अपना धरना स्थल दिल्ली सहारनपुर रोड के किनारे पर बना लिया ।आज धरने पर सैकडो महिला व् पुरुष उपस्थित रहे ।


नाबालिग से रेप ,एक गिरफ्तार एक फरार

 


रायबरेली ! थाना महराजगंज क्षेत्र स्थित खैराना गांव में नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप व उसे बेचने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने को लेकर कोतवाली प्रभारी लाल चंद्र सरोज आजकल सुर्खियां बटोर रहे हैं ! तो, वहीं नाबालिक लड़की के बयान पर दूसरा अभियुक्त पुलिस की पकड़ से कोसों दूर है। पहले अभियुक्त को पकड़ने के लिए कोतवाली प्रभारी ने जितनी सक्रियता दिखाई है क्या? दूसरे अभियुक्त को भी पकड़ने में कोतवाली प्रभारी इतनी ही सक्रियता अपनाएंगे ?
क्योंकि, खैराना ग्राम प्रधान व चंद्र चाटुकार दलाल लगातार कोतवाली जा जा कर कोतवाली प्रभारी पर दूसरे अभियुक्त को बचाने के लिए दबाव बना रहे हैं।
जिसको कोतवाली प्रभारी ने अपने कार्यालय के अंदर से ही बेइज्जत करके भगा दिया और खरी-खोटी भी सुनाई।
दूसरे अभियुक्त को बचाने के लिए आज सुबह से ही कुछ चाटुकार टाइप के दलाल कोतवाली में 2:00 बजे तक बैठा रहा अंततः काम ना होने पर पुन: उसे वापस जाना पड़ा।
अब देखने वाली बात यह होगी कि, पहले अभियुक्त को कोतवाली प्रभारी ने जितनी तन्मयता व तत्परता से गिरफ्तार करके जेल भेजा है उतनी ही तत्परता से दूसरे अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम करेंगे या चंद्र चाटुकार दलालों से सुविधा शुल्क लेकर उसकी नामजदगी से हटा देगें। यह बात समय के गर्भ में है और संपूर्ण क्षेत्र में चर्चा का विषय है।


शिवाकांत अवस्थी 


चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग पर उपस्थित रहेंगे राष्ट्रपति


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मौजूद रहेंगे चन्द्रयान-2 की लॉचिंग के समय।

नई दिल्ली ! 15 जुलाई को तड़के 2 बजकर 51 मिनट पर जब श्रीहरिकोटा से चन्द्रयान-2 की लॉचिंग होगी तब वैज्ञानिकों के साथ देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रपति उन वैज्ञानिकों की हौंसला अफजाई करेंगे जो चन्द्रयान को चन्द्रमा पर उतार रहे हैं। संभवत: यह पहला अवसर होगा जब मध्य रात्रि के बाद कोई यान की लॉचिंग की जा रही है और उस समय देश के राष्ट्रपति मौजूद हैं। चन्द्रमा की सतह पर पहुंचने वाला भारत चौथा देश होगा। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चन्द्रयान-2 की लॉचिंग बहुत महत्व रखती है। सूत्रों की माने तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर ही राष्ट्रपति समारोह में मौजूद रहेंगे। ऐतिहासिक क्षणों में उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए राष्ट्रपति कोविंद 13 जुलाई को ही मद्रास पहुंच गए हैं। 14 जुलाई को राष्ट्रपति ने तिरुपति के मंदिर में पूजा अर्चना भी की। इसमें कोई दो राय नहीं कि गत पांच वर्षों में अंतरक्षि के क्षेत्र में भारत ने अनेक उपलब्धियां हासिल की है। अब जब चन्द्रमा की सतह पर पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है तो यह उपलब्धि अपने आप में बहुत मायने रखती है। हालांकि इसका श्रेय भारतीय वैज्ञानिकों को है, लेकिन इसके पीछे सरकार की इच्छा शक्ति भी है। वैज्ञानिक तभी अपना काम प्रभावी ढंग से कर सकते है, जब सरकार का सहयोग मिले। सरकार के सहयोग की बदौलत ही वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में एंटी मिसाइल का सफल परीक्षण भी कर लिया है। यानि अंतरिक्ष में हमारे जो उपग्रह हैं उन्हें अब कोई देश नुकसान नहीं पहुंचा सकता है।


चन्द्रयान-2 का महत्व इसलिए भी है कि इसे चन्द्रमा के साउथ पोल पर उतारा जाएगा। अब तक अमरीका, चीन और रूस ने चन्द्रमा पर जो यान उतारे हैं वे साउथ पोल से दूर हैं। माना जा रहा है कि साउथ पोल पर ही पानी मिलने की संभावना है। यदि चन्द्रमा पर पानी मिलता है तो फिर रिहायशी की संभावना भी तलाशी जाएगी। चन्द्रयान-2 को लेकर पूरे देश में उत्साह बना हुआ है। चैनलों पर रात के समय लाइव प्रसारण किया जाएगा। टीवी चैनलों ने लाइव प्रसारण के विशेष इंतजाम किए हैं।
एस.पी.मित्तल


अब्दुल गनी की हत्या का जिम्मेदार कौन


राजस्थान पुलिस के हैड कांस्टेबल अब्दुल गनी की हत्या का जिम्मेदार कौन?
शव के दफन को लेकर विवाद की स्थिति।
सरकार का दावा, भीड़ ने नहीं मारा।

 राजसमंद ! जिले के भीम थाना क्षेत्र के एक भूमि विवाद के प्रकरण की जांच करने मौके पर गए हैडकांस्टेबल अब्दुल गनी को कुछ लोगों ने पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया। गनी की हत्या तब की गई, जब वे मौके पर रिपोर्ट बना कर लौट रहे थे। हालांकि गनी को सरिए आदि से मारने वालों में कोई आधा दर्जन लोग शामिल थे, लेकिन अब पुलिस के आला अधिकारियों और सरकार में बैठे लोगों का कहना है कि अब्दुल गनी को भीड़ ने नहीं मारा है। सरकार इसे सामान्य अपराध की घटना मान रही है। अब्दुल गनी की जिस तरह हत्या हुई उस पर जहाजपुर की मुस्लिम पंचायत के अध्यक्ष नजीर मोहम्मद ने नाराजगी जताई। नजीर ने सरकार से मांग की है कि मृतक के परिजन को पचास लाख रुपए का मुआवजा, परिवार के दो सदस्यों को नौकरी, भीलवाड़ा में आवास तथा बालिग होने तक बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने की घोषणा की जाए। साथी ही अब्दुल गनी को शहीद होने का दर्जा भी दिया जाए। नजीर और परिजन ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती तब तक शव का दफन नहीं होगा। परिजन की इस घोषणा के बाद भीलवाड़ा का पुलिस और जिला प्रशासन समझाइश में जुट गया है।
14 जुलाई को पुलिस के आला अधिकारी भीलवाड़ा पुलिस लाइन तक तो सम्मान के साथ शव को लाए लेकिन शव को अब्दुल गनी के घर पहुंचाने के बाद किसी ने भी हालात की सुध नहीं ली। सवाल उठता है कि जब इतनी नाजुक स्थिति बनी हुई थी तो फिर सरकार और प्रशासन के प्रतिनिधि कहां चले गए। जाहिर है कि सरकार इस पूरे मामले को गंभीरता के साथ नहीं ले रही है। परिजन की मांग न्यूज चैनलों पर भी प्रसारित होती रही, लेकिन सरकार के किसी भी मंत्री ने गंभीरता नहीं दिखाई। डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने ट्वीटर पर खेद प्रकट कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर दी। सवाल उठता है कि क्या अपराधियों में पुलिस का भय खत्म हो गया है? जो अब्दुल गनी ड्यूटी पर था उसे यदि इस तरह मार डाला जाएगा तो फिर राजस्थान में कानून व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। पिछले दिनों झारखंड में रहमत नाम के एक युवक को भी पीट पीट कर मार डाला गया। इस घटना के विरोध में देशभर में प्रदर्शन और मौन जुलूस निकाले गए। राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार है और गहलोत भी भीड़तंत्र की निंदा कर चुके हैं। गहलोत ने भी झारखंड की घटना की निंदा की थी, लेकिन जब राजस्थान में 13 जुलाई को हैडकांस्टेबल अब्दुल गनी की हत्या की गई तो सरकार का कहना है कि यह भीड़तंत्र वाला मामला नहीं है। यानि झारखंड और राजस्थान में हुई घटनाओं के मायने अलग अलग हैं। बताया जा रहा है कि अब्दुल गनी की हत्या के सात आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया है और जल्द ही गिरफ्तारी होगी। पुलिस के अनुसर कमला देवी ने भीम पुलिस स्टेशन पर नैनादेवी सहित दस लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इस रिपोर्ट में नैनादेवी के पक्ष वालों पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि जमीन के इसी मामले में अब्दुल गनी की हत्या की गई।
एस.पी.मित्तल


आदिवासियों के साथ पशु जैसा व्यवहार

आदिवासियो के साथ प्रशासन का छलावा


प्रशासन का आदिवासियो के साथ पशुओ जैसा व्यवहार


छिंदवाड़ा -परासिया ! आजादी के 71 साल बाद भी आदिवासियो को प्रशासन ,सामानता का अधिकार दिलाने मे विफल रही है।जिससे कि उन्हे जो मौलिक अधिकार प्राप्त है ।अधिकारी-कर्मचारी द्बारा उनका भी हनन किया जा रहा है।जिसके चलते आज भी आदिवासियो का जीवन पशुओ के समान बीत रहा है। ये हम नही हालात बया कर रहे है।
जहां छिन्दवाडा़ जिले और मुख्यमंत्री के ग्रह जिले छिन्दवाडा़ के तामिया मे भरिया जनजाति समाज के विकास ,शिक्षा ,जाग्रुकता ,और अन्य योजनाओ के लिए सरकार द्बारा करोड़ो रूपये आये,लेकिन फिर भी किसी प्रकार की योजना का लाभ भरिया समाज को अभी तक नही मिल पाया है।यदि ,तामिया की ग्राम पंचायत गोरिया-पानी के अतर्गत आने बाले ग्राम राधना और जाम-ढाना की बात करे तो आजादी के बाद से आज तक यहां कोई विकास -कार्य नही किये गये है। न तो गांव मे पहुचने के लिए सड़क बनायी गई है और न ही आवास योजना के तहत किसी को लाभ दिया गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि आज तक सचिव-सरपंच द्बारा कोई भी सड़क निर्माण कार्य या कोई अन्य कार्य नही करवाया गया है जिसके कारण आज भी ग्रामीणजन पांच किलोमीटर पहाडी़ पर चढकर सोसायटी मे अनाज लेने जाने के लिए मजबूर है।
वही सोसायटी संचालक द्बारा मनमानी करते हुए मिट्टी का तेल दुकान के अंदर ही वितरित किया जा रहा है जिसके कारण ग्रामीणो को हमेशा घटना का अनदेशा बना रहता है ।जबकी ब्लाक हर्रई के ग्राम बारगी मे सोसायटी संचालक की लापरवाही के कारण मिट्टी के तेल वितरण के दौरान कई ग्रामवासियो बड़ी घटना के कारण जान गवाना पड़ा था ।
फिर भी सोसायटी संचालक आज भी मनमानी करने से वाज नही आ रहे है।वही आलाधिकारीयो द्बारा इस ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है।


 दिनेश साहू परासिया


आगरा में खुलेगा अंतरराष्ट्रीय आलू शोध केंद्र

किसानों के लिए खुशखबर, आगरा में खुलेगा अंतरराष्ट्रीय आलू शोध केंद्र, जानिए क्या होगा किसानों को फायदा


आगरा ! आलू किसानों और शीतगृह संचालकों की बर्षो पुरानी मांग पूरी होने वाली है। उत्तर प्रदेश सरकार ताजनगरी में अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय आलू शोध केंद्र की शाखा खोलने की कवायद में लगी है। अगर सब कुछ ठीकठाक रहता है तो जल्द ही इस पर काम शुरू हो सकता है।
इस शोध केंद्र के खुलने के बाद आलू पर कई शोध होंगे, जिनका फायदा यहां 75 हजार हेक्टेयर में आलू की पैदावार करने वाले किसानों को मिल सकेगा। फतेहाबाद रोड स्थित केएनसीसी में शनिवार को आयोजित ऑल इंडिया कोल्ड चेन सेमिनार में उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. आरके तोमर ने इस बारे में जानकारी दी देखने वाली बात होगी कब तक होगी किसानों की मुरादपूरी या किसानों को पहले की तरह सरकार लाॅलीपोप देती रहेगी ।


देवेन्द्र कुमार वघेल


होटल की बिल्डिंग गिरी,30 दबने की आशंका

हिमाचल के सोलन में होटल की बिल्डिंग गिरी, सेना के जवानों सहित 30 के दबे होने की आशंका


सोलन ! हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक होटल की इमारत गिरने की खबर है। इस बिल्डिंग के नीचे करीब 30 लोगों के दबे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि, दबे हुआ अधिकतर लोगों में सेना के जवान बताए जा रहे हैं। ये हादसा सोलन के कुमारहट्टी-नाहन हाइवे के किनारे बने सेहज ढाबा और गेस्टहाउस में हुआ। जब ये तीन मंजिला इमारत अचानक से भरभरा कर गिर पड़ी।


बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के मलबे में दबे लोगों में भारतीय सेना के भी जवान शामिल हैं।एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि, अबताया जा रहा है करीब 18 लोगों को घायल अवस्‍था में मलबे से निकाल लिया गया है। उन्हें धर्मपुर के एक अस्पताल में भेजा गया है। प्रशासन का कहना है कि कुल 25 लोग घटना के वक्त मौजूद थे। हालांकि स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि हादसे के वक्त इस भोजनालय में कितने लोग मौजूद थे। परवाणू और सोलन से सात एंबुलेंस को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। वहीं पंचकूल से एनडीआरएफ की एक टीम बुलाई गई है।


पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंच गए हैं। सोलन के एसडीएम रोहित राठौर मौके पर पहुंच गए हैं। उनकी मौजूदगी में बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। इमारत के गिरने के कारण का पता नहीं चल सका है। बता दें कि हिमाचल में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। जिसके चलते राज्य में कई जगहों पर भूस्खलन और घर गिरने की घटनाएं सामने आई हैं।


भाकियूअंबावत ने किया गौशालाओं का निरीक्षण

 बुलंदशहर ! दर्जनों गांव में हुए भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यक्रम व सैकड़ों किसानों ने संगठन की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की! भारतीय किसान यूनियन अम्बाबत की मीटिंग क्योली कला खुर्जा ग्राम बैरी ग्राम भटोला ग्राम अचरु ग्राम हल पुरा फरीदपुर हवेली आदि दर्जनों गांव मे आयोजित की गयी। 


जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण शर्मा (नीटू) ने की । जिसका संचालन ठा. मुकेश सोलंकी ने किया!
इस अवसर पर ग्राम वासियों ने भारतीय किसान यूनियन अंबावता के (प्रदेश अध्यक्ष) पं. सचिन शर्मा जी का जोरदार स्वागत किया ।
गांव वासियों के अनेक किसानों ने संगठन की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कि और ग्राम के सभी पदाधिकारी मनोनीत किया और शुभकामनाएं दी
मीटिंग मैं अनेक किसानों ने अपनी अपनी समस्याओं क़ो पं.सचिन शर्मा के सामने रखी!


 विधानसभा शिकारपुर बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष व फरीदपुर हवेली के ग्राम प्रधान के द्वारा बनाई जा रही गौशाला में आज प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा ने किया !निर्माणाधीन आधुनिक गौशाला का निरीक्षण, और कहां लक्ष्मी समान गौ माता गौ मां को लक्ष्मी का रूप मानते हैं! जिस घर से हर दिन गाय माता को रोटी दी जाती है ! उस घर में सदैव मां अन्नपूर्णा प्रसन्न रहती है!



भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) ने ग्राम बैरी में वृक्षारोपण किया इस! अवसर पर कहा मेंपर्यावरण के संरक्षण का संकल्प ले।
एक बेहतर कल बनाने के लिये आज प्रकृति का संरक्षण करें।
एक पेड़
एक जिंदगी
. "सांसे हो रही कम
आओ वृक्ष लागये हम"


यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा ने किसानों क़ो उनकी समस्या क़ो दूर करने क़ा आश्वसन दिया। और कहा किसानों पर हो रहे अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अगर इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो जल्द ही जिला मुख्यालय बुलंदशहर पर किया जाएगा विशाल धरना प्रदर्शन


इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण शर्मा (नीटू ) बुलंदशहर जिला अध्यक्ष व फरीदपुर हवेली के ग्राम प्रधान रवि शर्मा उप जिला अध्यक्ष सुधीर झा पार्षद जीतपाल कश्यप गजेंद्र सिंह उर्फ पप्पू
रुद्रदेव देव शर्मा ग्राम प्रधान हलपुरा
प्रधान संगठन के अध्यक्ष ललित शर्मा ग्राम वैरी मुकेश प्रधान ग्राम भटोला अजब सिंह प्रधान वरीना सुशील प्रधान ग्राम अचरू किशन प्रधान खंडवायातहसील अध्यक्ष योगेश सिंह ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष डॉक्टर सुरेंद्र ब्लॉक सचिव राजवीर जिला सचिव रामप्रकाश आयोजक तहसील सोनपाल विधानसभा उपाध्यक्ष ,नेम पाल सिंह ग्राम प्रभारी ,अली खान ग्राम सचिव आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे!


कार गिरी खाई में, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

 


कार खाई मे गिरने से हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत।



सहारनपुर ! चकराता घूमने जा रहे सहारनपुर के पर्यटकों की कार कालसी से पांच किमी आगे चामड़खील नामक जगह पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार सभी 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, घटना देर रात की बताई जा रही है।


जिसका पता स्थानीय पुलिस-प्रशासन को रविवार सुबह चला। हादसे में मारे गए पांचों मृतक सहारनपुर के निवासी हैं।वीरेंद्र सिंह निवासी अमर दीप कालोनी, दीपक तोमर नानकपुरम ,गोरव त्यागी गोविंद नगर बाकी दो मृतकों की जनकारी की जा रही हैं।


यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया

यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया  पंकज कपूर  रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल...