महाराष्ट्र लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
महाराष्ट्र लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 14 अप्रैल 2021

नमाज अदा करने की अनुमति देने से इनकार किया

मनोज सिंह ठाकुर    
मुंबई। उच्च न्यायालय ने मुंबई की एक मस्जिद में सामूहिक रूप से नमाज अदा करने की अनुमति देने से यह कहते हुए इनकार कर दिया, कि कोविड-19 के चलते ‘गंभीर’ हालात पैदा हो गए हैं और लोगों की सुरक्षा अधिक महत्वपूर्ण है। न्यायमूर्ति आर डी धनुका और न्यायमूर्ति वी जी बिष्ट की अवकाश पीठ ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के चक्र को तोड़ने के लिये पाबंदियां लगाने की जरूरत महसूस की है। अदालत ने कहा, ‘धार्मिक रीति-रिवाजों को मनाना या उनका पालन करना महत्वपूर्ण है। लेकिन सबसे अधिक महत्वपूर्ण लोक व्यवस्था और लोगों की सुरक्षा है।’ पीठ ने जुमा मस्जिद ट्रस्ट की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए ये टिप्पणियां कीं। याचिका में दक्षिण मुंबई में स्थित ट्रस्ट की एक मस्जिद में मुसलमानों को पांच वक्त की नमाज अदा करने की अनुमति देने का अनुरोध किया गया था।

मंगलवार, 13 अप्रैल 2021

निलंबित पुलिस सचिन की बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू

मनोज सिंह ठाकुर     
मुंबई। पुलिस ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के निकट विस्फोटक सामग्री रखी कार मिलने और कारोबारी मनसुख हिरेन की मौत के मामले में एनआईए द्वारा गिरफ्तार किये गए निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे की बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) सहायक पुलिस निरीक्षक वाजे को ने 13 मार्च को गिरफ्तार किया था।मुंबई पुलिस की विशेष शाखा ने हाल ही में महाराष्ट्र के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) को पत्र लिखकर मामले के संबंध में दस्तावेज देने को कहा था। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इसमें हिरेन की मौत के संबंध में दर्ज प्राथमिकी की प्रति और उनकी पत्नी का बयान भी शामिल है, जिसमें उन्होंने हिरेन की मौत के मामले में वाजे की भूमिका होने का संदेह जताया था। उन्होंने कहा कि एटीएस ने मुंबई पुलिस को दस्तावेज मुहैया करा दिये हैं। अधिकारी ने कहा कि विशेष शाखा ने एनआईए से भी ऐसे ही दस्तावेज मांगे थे।

सोमवार, 12 अप्रैल 2021

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद का ऑपरेशन

मनोज सिंह ठाकुर     
मुंबई। महाराष्ट्र के एक निजी अस्पताल में सोमवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार के पित्ताशय का ऑपरेशन हुआ। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने इस बारे में बताया। पवार (80) को यहां के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  
मलिक ने बताया, ‘‘पार्टी अध्यक्ष शरद पवार साहेब के पित्ताशय का सोमवार को डॉ. बलसारा ने सफल लैप्रोस्कोपी ऑपरेशन किया। मलिक ने बताया कि पवार की हालत स्थिर है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। इससे पहले 30 मार्च को राकांपा अध्यक्ष की पित्त वाहिका से एक पथरी निकालने के लिए अस्पताल में आपातकालीन एंडोस्कोपी सर्जरी की गयी थी। इसके बाद उन्हें सात दिन तक आराम करने की सलाह दी गयी थी।मलिक ने बताया, ‘‘करीब 15 दिन बाद उनका ऑपरेशन होना था। इसलिए वह रविवार को अस्पताल में भर्ती हुए और आज सुबह ही उनका ऑपरेशन हुआ।’’ पवार की पार्टी महाराष्ट्र में शिवसेना और कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सत्ता में है।

महाराष्ट्र: 24 घंटों में 63 हजार से अधिक नए मामलें

मनोज सिंह ठाकुर  
मुंबई। देश में कोरोना महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड 63 हजार से अधिक नए मामले सामने आये और सक्रिय मामलों में 27,000 से अधिक की वृद्धि दर्ज की गयी। जो पूरे देश में सर्वाधिक है।
इस दौरान सक्रिय मामलों में 27,427 की और वृद्धि होने से इनकी संख्या रविवार को बढ़कर 5,65,587 तक पहुंच गयी।राज्य में इस दौरान संक्रमण के सर्वाधिक एवं रिकॉर्ड (पूरे देश में) 63,294 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 34 लाख के पार 34,07,245 पहुंच गयी है। इससे पहले शनिवार को 55,411 नये मामले सामने आये थे।            
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इसी अवधि में 34,008 मरीजों के स्वस्थ होने से इस संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 27,82,161 हो गयी है तथा सबसे अधिक 349 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 57,987 तक पहुंच गया। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आंशिक गिरावट के साथ 81.65 फीसदी पर पहुंच गयी जबकि मृत्यु दर 1.70 प्रतिशत है।

रविवार, 11 अप्रैल 2021

पूर्व गृहमंत्री अनिल के पीए से सीबीआई की पूछताछ

मनोज सिंह ठाकुर            
मुंबई। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारी 100 करोड़ वसूली मामले में रविवार सुबह से पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के दोनों पीए से पूछताछ कर रहे हैं। आज शाम तक सीबीआई इस मामले में अनिल देशमुख से भी पूछताछ करने वाली है। सीबीआई इस सिलसिले में पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह सहित 4 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। जानकारी के अनुसार रविवार को सीबीआई ने अनिल देशमुख के पीए रह चुके संजीव पालांडे व कुंदन को तलब कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इन दोनों से पूछताछ के आधार पर आज ही सीबीआई अनिल देशमुख से भी पूछताछ करने वाली है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये रंगदारी प्रतिमाह वसूलने का निर्देश देने का आरोप लगाया था। इसे लेकर वकील जयश्री पाटिल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर किया था। हाईकोर्ट ने इस मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया। इसके बाद एंटिलिया प्रकरण में गिरफ्तार पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाझे ने भी अनिल देशमुख सहित महाविकास आघाड़ी के कई मंत्रियों पर रंगदारी वसूलने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया था। सीबीआई ने इस मामले में सचिन वाझे, जयश्री पाटिल, परमबीर सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त संजय पाटिल से पूछताछ कर चुकी है। सीबीआई ने सचिन वाझे की डायरी भी बरामद की और उसके हिसाब से भी गहन छानबीन कर रही है। 

शनिवार, 10 अप्रैल 2021

महाराष्ट्र में लग सकता है पूर्ण लॉकडाउन, बैठक

मनोज सिंह ठाकुर       
पुणे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के लिए पूर्ण लॉकडाउन या कड़े प्रतिबंधों पर चर्चा करने के लिए आज सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई है। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि राज्य में एक सप्ताह के लिए पूर्ण लॉकडाउन पर विचार किया जा रहा है। क्योंकि अगले सप्ताह दो सरकारी अवकाश हैं।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार शाम छह बजे शुरू होने वाले पहले सप्ताहांत के लॉकडाउन के दौरान किसी को सड़क पर निकलने की अनुमति नहीं दी जायेगी। सिर्फ आवश्यक सेवा में लगे कर्मचारियों और अन्य लोगों को लॉकडाउन से छूट दी गयी है। यह कोरोना श्रृंखला को तोड़ने के लिए सोमवार सुबह सात बजे तक चलेगा। शनिवार और रविवार को खाद्य पदार्थों और दवाओं जैसी आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़ कर अन्य सभी दुकानें बंद रहेंगी।

सरसंघचालक भागवत पाएं गए कोरोना संक्रमित

मनोज सिंह ठाकुर         
नागपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संघ ने शनिवार को बताया कि भागवत (70) में संक्रमण के सामान्य लक्षण हैं। संघ ने ट्वीट किया, ”राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। 

उनमें कोविड-19 के सामान्य लक्षण हैं तथा उन्हें सामान्य जांच के लिए और सावधानी के तौर पर नागपुर के किंग्सवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया था कि भागवत को अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने कहा था कि भागवत को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने ट्वीट किया, ”मैं सरसंघचालक मोहन भागवत के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021

आयकर विभाग के 2 अधिकारियों को किया अरेस्ट

राणा ओबराय      
मुंबई। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आयकर विभाग के दो अधिकारियों को कथित तौर पर 15 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अधिकारियों की पहचान दिलीप कुमार और आशीष कुमार के रूप में की गई है। तीसरा आरोपी, इंस्पेक्टर एस.एन. राय, को सीबीआई द्वारा नामित किया गया है और आगे की जांच चल रही है। सीबीआई के अनुसार, एक शिकायत के बाद, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों ने शिकायतकर्ता से आईटीडी जांच के सिलसिले में मदद के एवज में रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने पहले जाल बिछाया और 10 लाख रुपये और 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए दो इंस्पेक्टरों को गिरफ्तार किया। सीबीआई ने आरोपियों के मुंबई में दो स्थानों पर और नई दिल्ली में एक स्थान पर आवासों और कार्यालयों में छापे मारे। इसमें सात लाख रु. (लगभग) का नगद और वाणिज्यिक एवं आवासीय सम्पत्तियों में निवेश से सम्बन्धित आपत्तिजनक दस्तावेज एक आरोपी के परिसर से बरामद हुए हैं। गिरफ्तार दोनो आरोपियों को सीबीआई मामलों की विशेष अदालत, मुम्बई में शुक्रवार को पेश किया गया।

मुंबई के 6 स्टेशनों पर नहीं मिलेगा ‘प्लेटफार्म टिकट’

मनोज सिंह ठाकुर         

मुंबई। मध्य रेलवे ने मुम्बई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) सहित उन छह रेलवे स्टेशनों पर ‘प्लेटफॉर्म टिकट’ तत्काल प्रभाव से बेचना बंद कर दिया है। जहां से लंबी दूरी की ट्रेनें चलती हैं। यह फैसला कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर भीड़ कम करने के लिए लिया गया है। मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता शिवाजी सुतार ने शुक्रवार को बताया कि मुम्बई के सीएसएमटी के अलावा लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी), कल्याण, ठाणे, दादर और पनवेल स्टेशनों पर ‘प्लेटफॉर्म टिकट’ बेचना बंद कर दिया गया है। इन स्टेशनों से लंबी दूरी की ट्रेनें चलती हैं। उन्होंने बताया कि यह फैसला अनावश्यक भीड़ कम करने के लिए किया गया। सुतार ने कहा, ‘‘ गर्मियों में अनावश्यक भीड़ कम करने और सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला किया गया है।’’इस महीने की शुरुआत में मध्य रेलवे ने कोविड-19 के मद्देनजर महाराष्ट्र के कुछ प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ को कम करने के लिए ‘प्लेटफॉर्म टिकट’ का दाम 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया था।

रंगदारी मामलें में सचिन से सीबीआई ने की पूछताछ

मनोज सिंह ठाकुर          
मुंबई। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो(सीबीआई) की टीम ने 100 करोड़ रंगदारी वसूली मामले में एंटिलिया मामले में गिरफ्तार पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाझे से शुक्रवार सुबह से ही पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आज सीबीआई टीम इस मामले में कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं से भी पूछताछ कर सकती है। जानकारी के अनुसार सीबीआई ने इस मामले में कल मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह का बयान दर्ज किया और उनसे मामले के सबूत के बारे में भी जानकारी मांगी। सीबीआई अबतक इस मामले में 3 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। इनमें सहायक पुलिस आयुक्त संजय पाटिल व वकील जयश्री पाटिल शामिल हैं।  
उल्लेखनीय है कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने राज्य के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये की रंगदारी प्रतिमाह वसूलने के लिए कहने का आरोप लगाया था। इसी मामले में दायर जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने मामले की प्राथमिक जांच का आदेश किया था। सचिन वाझे ने एनआईए कस्टडी से ही कोर्ट को पत्र लिखकर पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख सहित महाविकास आघाड़ी सरकार के कई मंत्रियों पर रंगदारी वसूलने का आदेश देने का आरोप लगाया था। इसी वजह से सीबीआई सचिन वाझे से गहन पूछताछ कर रही है।
 सीबीआई सूत्रों के अनुसार परमबीर सिंह व सचिन वाझे के पत्र में दर्ज सभी लोगों के जवाब सीबीआई दर्ज करने वाली है। इसके बाद सीबीआई वरिष्ठ अधिकारियों के परामर्श के बाद मामला दर्ज कर सकती है।  

बुधवार, 7 अप्रैल 2021

'आरबीआई' ने नहीं किया ब्याज दरों में बदलाव

मनोज सिंह ठाकुर        
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को चालू वित्त वर्ष की पहली नीतिगत समीक्षा के दौरान नितिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया और साथ ही कहा कि वृद्धि को समर्थन देने तथा मुद्रास्फीति को लक्षित स्पर पर बनाए रखने के लिए केंद्रीय बैंक उदार मौद्रिक नीति को जारी रखेगा।
आरबीआई ने नीतिगत दरों पर लगातार पांचवीं बार यथास्थिति बरकरार रखा और रेपो दर चार प्रतिशत पर अपरिवर्तित है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि हाल में कोविड-19 संक्रमण में बढ़ोतरी ने आर्थिक वृद्धि दर में सुधार को लेकर अनिश्चितता पैदा की है।साथ ही उन्होंने वायरस के प्रकोप को रोकने और आर्थिक सुधारों पर घ्यान दिए जाने की आवश्यकाता पर बल दिया। केंद्रीय बैंक ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए आर्थिक वृद्धि के लक्ष्य को 10.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा। दास ने कहा कि केंद्रीय बैंक प्रणाली में पर्याप्त नकदी सुनिश्चित करेगा। ताकि, उत्पादक क्षेत्रों को ऋण आसानी से मिले।

रविवार, 4 अप्रैल 2021

मुंबई: अभिनेता गोविंदा निकलें पॉजिटिव, संक्रमण

मनोज सिंह ठाकुर    

मुंबई। बॉलीवुड में कोरोना के संक्रमण का शिकार होने वालों में अब जाने माने अभिनेता गोविंदा का भी नाम शामिल हो गया है। इस बात की जानकारी गोविंदा के बेटे यशवर्धन ने दी है। गोविंदा के बेटे ने कहा कि पापा को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। उल्लेखनीय है कि गोविंदा की पत्नी सुनीता भी दो हफ्ते पहले कोरोना का शिकार हो गईं थीं। लेकिन अब वो इस बीमारी से उभर गईं हैं और पूरी तरह से ठीक है। यशवर्धन ने बताया, कि मेरी 74 वर्षीय नानी (गोविंदा की सास) सावित्री शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव हैं और उनकी हालत को लेकर परिवार वाले चिंता में हैं। हालांकि वो भी फिलहाल घर में ही क्वारंटीन हैं। मीडिया रेपोर्ट्स के अनुसार गोविंदा को पिछले कुछ दिनों से कमजोरी और स्वाद के चले जाने का एहसास हो रहा था। ऐसे में शनिवार के दिन जब गोविंदा का कोरोना टेस्ट हुआ तो आज उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

शनिवार, 3 अप्रैल 2021

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस कांची संक्रमित

मनोज सिंह ठाकुर   
मुंबई। टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस कांची सिंह भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। कांची ने इंस्टाग्राम में स्टोरी शेयर कर बताया है, “दुर्भाग्य से मैं कोविड पॉजिटिव हूँ। मैंने खुद को अलग कर लिया है और मैं होम क्वारंटाइन में हूं। मैं सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं। आप सभी ध्यान रखना, सुरक्षित रहना और वास्तव में अगर जरूरी ना हो तो घर से बाहर मत निकलिए। यह समय है कि हम एक साथ आएं और घर के अंदर रहकर इस वायरस से लड़ें।”

शुक्रवार, 2 अप्रैल 2021

राखी के पति रितेश एक बार फिर करना चाहते हैं शादी

मनोज सिंह ठाकुर
मुंबई। इंटरव्यू के दौरान राखी ने कहा, “मैं अभी भी रितेश से टच में हूं। हम एक-दूसरे से वीडियो कॉल पर बात करते हैं। वह सबसे पहले अपना वीजा और कुछ कानूनी चीजों को सुलझाना चाहते हैं। रितेश ने मुझसे कहा है कि वह हमारे रिश्ते के बारे में सबके सामने बात करना चाहते हैं। बिग बॉस 14 फेम राखी सावंत की शादी और उनके पति रितेश शो के दौरान हमेशा ही चर्चा का विषय बने रहे। शो के दौरान राखी ने इस बात का दावा किया था कि वे शादीशुदा हैं लेकिन शो के अंत में राखी ने बताया कि रितेश पहले से ही शादीशुदा हैं और उनका एक बच्चा भी है। हालांकि हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए, एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वह अभी भी रितेश से टच में हैं और वे वीडियो कॉल पर भी बात करती हैं।

पॉजिटिव होने के दौरान अस्पताल में भर्ती हुए सचिन

मनोज सिंह ठाकुर        

मुंबई। कोरोना वायरस से संक्रमित महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। सचिन ने ट्वीट कर बताया कि डॉक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हो गया हूं।  मैं जल्द ही अस्पताल से ठीक होकर लौट आऊंगा। बता दें कि सचिन कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं। 27 मार्च को वह कोरोना संक्रमित हुए थे। सचिन के परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया है। ‘वह 2 दिन में अस्पताल से घर आ जाएंगे। उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।  अस्पताल की ओर से बताया गया है कि चिंता करने की कोई बात नहीं है। सचिन ने अपने ट्वीट में आगे कहा कि वर्ल्ड चैम्पियन बनने की 10वीं वर्षगांठ पर सभी भारतीयों और टीम के मेरे साथियों को बधाई।  बता दें कि 2 अप्रैल, 2011 को भारत ने दूसरी बार विश्व कप के खिताब पर कब्जा किया था। 1983 के बाद यह दूसरा मौका था, जब टीम इंडिया वर्ल्ड चैम्पियन बनी थी।

47 वर्षीय बाप ने बेटी को बनाया हवस का शिकार

मनोज सिंह ठाकुर       

मुंबई। रेप और छेड़छाड़ के कड़े कानून बनाए गए है। बावजूद इसके ऐसी घटना कम होने के बजाए और बढ़ते ही जा रहे है। लगातार दरिंदे युवती व नाबालिग को हवस का शिकार बना रहे है। ऐसा ही बाप बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला ठाणे से आया है। जहां हवस के पुजारी 47 वर्षीय बाप ने अपने ही 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। यही नहीं वह दूसरी नाबालिग बेटी के साथ भी छेड़छाड़ करता था। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, ये मामला नवी मुंबई के बेलापुर का है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पिता एक विधुर है। वह पेशे से ड्राइवर है। पुलिस इंस्पेक्टर रवींद्र पाटिल ने कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की दो नाबालिग बेटियां हैं। एक बेटी 12 साल की है तो दूसरी बेटी की उम्र 13 साल है।  जांच में पाया गया है कि आरोपी अपनी 12 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ करता था और 13 साल की बेटी से बलात्कार करता था। आरोपी पिता ने अपनी बेटियों को धमकी दी थी कि अगर उन्होंने इस बारे में किसी को कुछ भी बताया तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस मामले का खुलासे के बाद आरोपी पिता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 और 376 (बलात्कार के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गुरुवार, 1 अप्रैल 2021

सोने की कीमतों में थमीं गिरावट, तेजी का रुख

मनोज सिंह ठाकुर       
मुंबई। सोने की कीमतों में गिरावट थम गई है और आज शुक्रवार को तेजी का रुख है। गुरुवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमत में 13 रुपये की मामूली वृद्धि दर्ज की गई और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अप्रैल गोल्ड वायदा भाव सुबह 44,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। इससे पहले के ट्रेड में वायदा कारोबार में सोना 44,637 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गुरुवार सुबह 11 बजे के आसपास एमसीएक्स पर सोना 44820 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।सोने के उलट चांदी वायदा में आज भी गिरावट का रुख है। एमसीएक्स पर गुरुवार को मई सिल्वर वायदा भाव 200 रुपये गिरकर 63,614 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला। इससे पिछले ट्रेड में शाम को चांदी वायदा का बंद भाव 63,814 रुपये प्रति किलोग्राम था। गुरुवार सुबह 11 बजे के आसपास एमसीएक्स पर चांदी 63614 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का हाजिर भाव 43,925 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। पिछले सत्र में सोना 43,974 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत 331 रुपये गिरी, जिसके बाद चांदी 62,441 रुपये प्रति किलो के स्तर पर आग गई है। इससे पिछले सत्र में चांदी 62,441 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।

बुधवार, 31 मार्च 2021

सोनें के दामों में उछाल, 1.04 प्रतिशत महंगा हुआ

 मनोज सिंह ठाकुर    

मुंबई। वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं में रही गिरावट के बीच मंगलवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी देखी गई जबकि इस दौरान चाँदी की चमक लुढ़क गई। एमसीएक्स वायदा बाजार में आज सोना 455 रुपये यानी 1.04 प्रतिशत की उछाल लेकर 44,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा तथा सोना मिनी भी 246 रुपये मजबूत हो कर 44,000 रुपये प्रति 10 ग्राम बोला गया। इस दौरान चाँदी हालांकि 454 रुपये यानी 0.68 प्रतिशत गिरकर 63,740 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चाँदी मिनी 412 रुपये सस्ती होकर 63,960 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 24.23 डॉलर घटकर 1,687.76 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 25.50 डॉलर लुढ़क कर 1,686.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान हालांकि की चाँदी हाजिर की चमक भी 0.48 डॉलर चमक फीकी हो कर 24.19 डॉलर प्रति औंस के भाव रही।


अपहरणकांड का मास्टर माइंड मुंबई में गिरफ्तार किया

मनोज सिंह ठाकुर      

मुंबई। बहुचर्चित सोमानी अपहरणकांड के मास्टर माइंड पप्पू चौधरी को गुजरात पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। गुजरात पुलिस की इस सूचना पर रायपुर पुलिस की टीम जल्द ही पप्पू चौधरी को रिमांड पर लेने गुजरात रवाना होगी।
पप्पू चौधरी गुजरात के वापी जिला निवासी कारोबारी का अपहरण कर 30 करोड़ रुपयों की फिरौती मांगी थी। फिरौती रकम देने के दौरान मुम्बई में घेरेबंदी कर गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। आठ जनवरी 2020 को कारोबारी प्रवीण सोमानी का अपहरण हुआ था।
इस मामले में पुलिस ने अनिल चौधरी, मुन्ना नाहक, कालिया, प्रदीप उर्फ बाबू, डॉ. आफताब अहमद सहित आधा दर्जन से अधिक आरोपित को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। प्रवीण सोमानी के अपहरण का प्लान सूरत जेल में बंद आरोपितो ने बनाई थी,इसका सरगना पप्पू चौधरी था।
साइबर सेल के एडिशनल एसपी अभिषेक महेश्वरी ने बताया कि प्रवीण सोमानी अपहरण कांड के मुख्य आरोपित पप्पू चौधरी को गुजरात के वापी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित पप्पू चौधरी ने एक और अपहरण की घटना को अंजाम देकर फिरौती की मांग की थी।
गुजरात पुलिस ने आखिरकार घेरेबंदी कर उसे गिरफ्तार करने में सफल रही। प्रवीण सोमानी अपहरणकांड के मुख्य आरोपित पप्पू चौधरी को रिमांड पर लेने के लिए जल्द रायपुर से पुलिस टीम गुजरात के लिए रवाना होगी।

सबसे बड़ा अपहरणकर्ता है पप्पू चौधरी...
बताया जा रहा है कि पप्पू चौधरी बिहार के सबसे बड़े बदमाशों में से एक चंदन सोनार के लिए काम करता था। बाद में चंदन से अलग होकर गिरोह बनाकर व्यापारी प्रवीण सोमानी के अपहरण के प्लान बनाया। इस वारदात को अंजाम देने पप्पू के साथ दस आरोपित शामिल थे। इनमें चार आरोपित गुजरात के रहने वाले हैं, जबकि छह यूपी-बिहार के हैं। इस मामले में पहले ही पुलिस सात आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, आठवें आरोपित के तौर पर पप्पू चौधरी की गिरफ्तारी हुई है।

रविवार, 28 मार्च 2021

महाराष्ट्र में कोरोना के 35,726 नए मामले सामने आएं

मनोज सिंह ठाकुर     

मुंबई। आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस संक्रमण की साप्ताहिक संक्रमण दर राष्ट्रीय औसत 5.04 प्रतिशत से अधिक है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक संक्रमण दर 22.78 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 35,726 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 3,162 मामले आए हैं जबकि कर्नाटक में 2,886 नए मामले आए हैं। महाराष्ट्र के अलावा, जिन अन्य सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में राष्ट्रीय औसत से अधिक संक्रमण दर हैं, वे हैं- चंडीगढ़ (11.85 प्रतिशत), पंजाब (8.45 प्रतिशत), गोवा (7.03 प्रतिशत), पुदुचेरी (6.85 प्रतिशत), छत्तीसगढ़ (6.79 प्रतिशत), मध्य प्रदेश (6.65 प्रतिशत) और हरियाणा (5.41 प्रतिशत)।

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...