सोमवार, 12 अप्रैल 2021

महाराष्ट्र: 24 घंटों में 63 हजार से अधिक नए मामलें

मनोज सिंह ठाकुर  
मुंबई। देश में कोरोना महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड 63 हजार से अधिक नए मामले सामने आये और सक्रिय मामलों में 27,000 से अधिक की वृद्धि दर्ज की गयी। जो पूरे देश में सर्वाधिक है।
इस दौरान सक्रिय मामलों में 27,427 की और वृद्धि होने से इनकी संख्या रविवार को बढ़कर 5,65,587 तक पहुंच गयी।राज्य में इस दौरान संक्रमण के सर्वाधिक एवं रिकॉर्ड (पूरे देश में) 63,294 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 34 लाख के पार 34,07,245 पहुंच गयी है। इससे पहले शनिवार को 55,411 नये मामले सामने आये थे।            
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इसी अवधि में 34,008 मरीजों के स्वस्थ होने से इस संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 27,82,161 हो गयी है तथा सबसे अधिक 349 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 57,987 तक पहुंच गया। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आंशिक गिरावट के साथ 81.65 फीसदी पर पहुंच गयी जबकि मृत्यु दर 1.70 प्रतिशत है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार किए

दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार किए  बृजेश केसरवानी  मिर्जापुर। थाना अहरौरा व एसटीएफ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अनुमानित कीमत 45 रुपए ...