मध्यप्रदेश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मध्यप्रदेश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 16 अगस्त 2021

पर्यटकों को जीप से जंगल में घुमाना शुरू किया

मनोज सिंह ठाकुर                   
इंदौर। मध्य प्रदेश सरकार ने इंदौर के रालामंडल अभयारण्य को वन्य पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना के तहत इस अभयारण्य में ‘नाइट सफारी’ (रात के समय पर्यटकों को जीप से जंगल में घुमाना) शुरू कर दी है।
वन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने रालामंडल अभयारण्य में ‘नाइट सफारी’ की रविवार रात औपचारिक शुरुआत की। सिलावट ने इस अवसर पर कहा कि रालामंडल अभयारण्य को वन्य पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है और ‘नाइट सफारी’ इस दिशा में सैलानियों के लिए नया आकर्षण साबित होगी।
अधिकारियों ने बताया कि इंदौर के शहरी क्षेत्र से सटे रालामंडल अभयारण्य में तेंदुआ, लोमड़ी, लकड़बग्घा, नीलगाय, काला हिरण, चीतल आदि जानवर पाए जाते हैं।

शनिवार, 14 अगस्त 2021

ब्लॉगिंग साइट पर राजनीति करने का आरोप लगाया

मनोज सिंह ठाकुर                
भोपाल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्विटर खाते को अस्थायी रूप से निलंबित करने को लेकर उठे विवाद के बीच मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।
कांग्रेस नेताओं के ट्विटर खातों को निलंबित करने के बारे में पूछे जाने पर कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में पत्रकारों से कहा, ”ट्विटर राजनीति में आ गया है। ट्विटर खाते को इस तरह से बंद करना अवैध और अनुचित है।” उन्होंने कहा कि समय आएगा जब माइक्रो ब्लॉगिंग साइट को अपने कृत्य के लिए स्पष्टीकरण देना होगा।
इससे पहले दिन में, ट्विटर ने राहुल गांधी के खाते को अस्थायी रूप से निलंबित करने के एक सप्ताह बाद आज इसे बहाल कर दिया। गौरतलब है कि ट्विटर ने राहुल गांधी, कांग्रेस और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के ट्विटर खाते बंद कर दिए थे।
कुछ दिनों पहले ही दिल्ली में नौ वर्षीय बच्ची की कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में उसके माता-पिता से मुलाकात की तस्वीर साझा करने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का ट्विटर खाता बंद किया गया था। ट्विटर ने कहा था कि उसने ये कदम नियमों के तहत उठाए हैं।
इस संबंध में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों से कहा, ”ट्विटर मामले में राहुल गांधी चोरी और सीनाजोरी जैसी बात कर रहे हैं। दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करना गैर कानूनी है, उनको इतनी समझ होनी चाहिए। अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांगनी चाहिए।
इसे राजनीतिक मुद्दा बनाना राहुल गांधी की बालहठ को दिखाता है।” कांग्रेस की प्रदेश इकाई ट्विटर के खिलाफ माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर ”ट्विटर के पाखंड के खिलाफ बोलो ” अभियान चला रही है। इसके तहत ट्विटर से मोदी सरकार के दबाव में भारतीयों की आवाज बंद न करने और न्याय की आवाज उठाने वाले खाते खोलने की मांग की गई है।

सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौंत

मनोज सिंह ठाकुर                   
चित्रकूट। चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र में हटवा गांव के नजदीक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक और उसकी मां की मौत हो गई। जबकि युवक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
मऊ थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) गुलाब त्रिपाठी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हटवा गांव के नजदीक एक पिकअप (सामान ढोने वाला वाहन) की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार कबूले उर्फ कामता (40) और उसकी मां लौंगी देवी (65) की मौत हो गयी, जबकि कबूले की पत्नी राजकुमारी (36) गंभीर रूप से घायल हो गई, उसका प्रयागराज के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ये लोग लौरी गांव के शंभूपुर इलाके के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। हादसे के जिम्मेदार वाहन और उसके चालक को पकड़ लिया गया है।

शुक्रवार, 13 अगस्त 2021

भोपाल में सात दिन चलने वाला केंद्र स्थापित किया

मनोज सिंह ठाकुर        

भोपाल। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए शुक्रवार को भोपाल में 24 घंटे सात दिन चलने वाला एक और केंद्र स्थापित किया है। यहां सातों दिन किसी भी वक्त पात्र लाभार्थी टीका लगवा सकते हैं। जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भोपाल के काटजू अस्पताल और रशीदिया स्कूल में इस तरह के दो टीकाकरण केंद्र पहले से ही चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल जिले के अपने निर्वाचन क्षेत्र नरेला के सरदार पटेल स्कूल में इस नए केंद्र का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर सारंग ने कहा कि सरकार का यह प्रयास है कि प्रदेश के हर नागरिक का टीकाकरण हो जाए। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मध्य प्रदेश में अब तक कुल 3,66,86,401 कोविड-19 रोधी टीके की खुराकें लोगों को दी जा चुकी हैं।


बुधवार, 11 अगस्त 2021

जहर: शराब पीने वालों को मौत की सजा, मंजूरी दी

मनोज सिंह ठाकुर       
भोपाल। मध्य प्रदेश कैबिनेट ने जहरीली शराब पीने वालों को मौत की सजा देने वाले संशोधन विधेयक को मंगलवार को मंजूरी दे दी। नए संशोधन विधेयक में जहरीली शराब बेचने के दोषी पर 20 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान भी किया गया है। मध्य प्रदेश में बीते 11 महीने के अंदर करीब 50 लोगों की जान जहरीली शराब पीने से गई है, जिसके बाद कानून को सख्त किया गया है। वित्त और आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में यह बिल पेश किया। अब इस विधेयक को राज्यपाल मंगुभाई पटेल के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
नए बिल के मुताबिक, 'अगर जहरीली शराब पीने से किसी की मृत्यु होती है तो आरोपी को कम-से-कम दो साल की जेल की सजा हो पांच लाख रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है। अगर इस प्रावधान के तहत कोई शख्स दूसरी बार दोषी साबित होगा तो उसे मौत की सजा दिए जाने और 20 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है।' इससे पहले मध्य प्रदेश के आबकारी कानून 1915 के तहत पहली बार दोषी पाए जाने पर दो महीने से 10 साल तक की सजा और दूसरी बार दोषी पाए जाने पर उम्रकैद की सजा का प्रावधान था। मिलावटी शराब के सेवन से शारीरिक क्षति के दूसरे अपराध के मामले में, अपराधियों को 10 साल से 14 साल की जेल और 10 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।

जनहित के मुद्दों पर चर्चा नहीं चाहती सरकार: सीएम


मनोज सिंह ठाकुर                
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार जनहित के मुद्दों पर चर्चा नहीं चाहती है। कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि इसलिए ही राज्य सरकार ने विधानसभा के मानसून सत्र की अवधि चार दिन रखी और फिर उसे दो दिन में ही महज चार घंटे में ही स्थगित कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक बाढ़ आपदा, महंगायी, किसानों के मुद्दों और इस तरह की अन्य समस्याओं पर चर्चा करना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को प्रारंभ हुआ था और मंगलवार को संपन्न हो गया। सत्र के दोनों ही दिन सदन में आदिवासियों, महंगायी और ओबीसी आरक्षण के मुद्दों पर जमकर हंगामा हुआ था।

रविवार, 8 अगस्त 2021

सोना 950 रुपये व चांदी 2100 रुपये सस्ती बिकी

मनोज सिंह ठाकुर                           
इंदौर। सप्ताहांत सोना तथा चांदी में ग्राहकी, सुस्त बताई गई, इससे भाव नरम बोले गए। सप्ताहांत सोना 950 रुपये तथा चांदी 2100 रुपये सस्ती बिकी।
कारोबार की शुरुआत में सोना 49300 रुपये पर खुलने के बाद कारोबार के अंतिम दिन 48350 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 69000 रुपये पर हुई वहीं अंतिम दिन सौदे 66900 रुपये के स्तर हुए।
कामकाज में सोना ऊंचे में 49450 नीचे में 48250 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 69500 तथा नीचे 66800 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। शनिवार को विदेशी बाजार में सोना 1761 डॉलर तथा चांदी 2431 सेन्ट प्रति औंस बिकी।

शनिवार, 7 अगस्त 2021

राज्य के प्रभावित इलाकों से 8,832 लोगों को बचाया

मनोज सिंह ठाकुर                 
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 8,832 लोगों को बचाया गया है। वहीं 29,280 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री ने यह बात प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ऑनलाइन संबोधित किया। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से के ग्वालियर और चंबल संभाग में पिछले दिनों हुई भारी बारिश व बाढ़ से अब तक कम से कम 12 लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने शनिवार सुबह ट्वीट कर कहा कि प्रदेश के बाढ़ प्रभावित तीन जिलों से लगभग 40 लोगों को बचाया गया।
उन्होंने कहा कि मैंने आज सुबह गुना, अशोक नगर और विदिशा जिलों में बाढ़ की स्थिति और वहां चल रहे बचाव कार्यों का जायजा लिया। चौहान ने ट्वीट किया भारतीय वायुसेना का बचाव अभियान आज सुबह फिर से शुरु हुआ। गांवों में फंसे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के दल भी काम कर रहे हैं।
शनिवार सुबह बाढ़ प्रभावित अशोक नगर जिले के बरारी और सिरसोरा गांव से हेलीकॉप्टरों से 15-15 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। इसी जिले के वसुनिया घाट गांव से छह लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थान पर लाया गया है। चौहान ने कहा कि गुना जिले के सोंधा गांव में फंसे लोग सुरक्षित हैं और वहां राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के जवान पहुंच गए हैं। सोंधा में बचाव कार्य के लिए ग्वालियर से हेलीकॉप्टर भी भेजा जा रहा है, वहीं विदिशा जिले के रीनिया गांव में पेड़ पर कल रात से बैठे छह लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

शुक्रवार, 6 अगस्त 2021

जहरीली गैस के रिसाव से 3 युवकों की मौंत हुईं

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले के अटेर थाना क्षेत्र के परा गांव में आज ट्यूबवेल की मोटर निकालने कुएं में उतरे तीन युवकों की जहरीली गैस के रिसाव से मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार परा गांव में बाढ़ के कारण एक ट्यूबवेल खराब हो गया था। कुएं में मोटर निकालने के लिए तीन युवक उतरे थे। कुछ ही देर में तीनों बेहोश होकर गिर गए। किसी को समझ नहीं आया कि आखिर क्या हुआ। जब लोग उनको बचाने के लिए आगे बढ़े तो कुछ लोग बेहोश होकर गिर गए। इससे ग्रामीणों को आशंका हुई कि शायद कुएं में जहरीली गैस है। मृतकों की पहचान हनीफ खान (36), बशरद (45) और भूरे खां (28) के रुप में हुयी है। तीनों के शव कुएं से निकाल लिए गए हैं। वहीं कुछ अन्य लोग भी इस घटना के चलते बेहोश हो गए। जिन्हें उपचार के लिए समीप के अस्पताल ले जाया गया है।

गुरुवार, 5 अगस्त 2021

प्रस्तावित सभी कार्यक्रम व मुलाकातें आदि रद्द किए

मनोज सिंह ठाकुर                        
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के ग्वालियर चंबल अंचल में बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर सरकार का पूरा ध्यान राहत एवं बचाव कार्य पर केंद्रित करने के उद्देश्य से गुरुवार को प्रस्तावित सभी कार्यक्रम, मुलाकातें आदि रद्द कर दिए हैं। श्री चौहान की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई गई है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री सिंह गुरुवार को दिन में शहरी ग्रामीण पथ विक्रेता योजना की बैठक में शामिल होने वाले थे। इसके अलावा उन्हें पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा बनाए गए आवासों के लोकार्पण कार्यक्रम में भी शामिल होना था। उनकी वर्ष 2020 बैच के आईएएस अधिकारियों के साथ बैठक भी प्रस्तावित थी।

बुधवार, 4 अगस्त 2021

प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा करेंगे सीएम शिवराज

मनोज सिंह ठाकुर             
भोपाल। मध्यप्रदेश के ग्वालियर चंबल अंचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सेना की मदद से राहत एवं बचाव कार्य दिनरात जारी हैं और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी आज प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसान इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिवराज सिंह चौहान ने दूरभाष पर चर्चा कर बाढ़ के ताजा हालातों की जानकारी दी। उन्होंने सरकार की ओर से किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों के बारे में भी अमित शाह को जानकारी दी। 
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों को बचाने में केंद्र सरकार की ओर से मिले सहयोग के लिए अमित शाह को धन्यवाद दिया। अमित शाह ने शिवराज चौहान को आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार मध्यप्रदेश के साथ है और लोगों को बचाने में जो भी संसाधन या मदद की जरूरत होगी। सरकार मुहैया कराएगी। इस बीच शिवराज चौहान रात्रि साढ़े दस बजे भी यहां राज्य मंत्रालय स्थित राज्य सिचुएशन रूम पहुंचे और ग्वालियर चंबल अंचल के अधिकारियों से चर्चा की राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी ली।
शिवराज चौहान आज दिन में वायुयान से ग्वालियर जाएंगे और वहां से हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा करेंगे। इसके पहले वे फिर से राज्य सिचुएशन रूम जाकर ताजा हालातों की जानकारी लेंगे। शिवपुरी, श्योपुर, दतिया, ग्वालियर, भिंड, मुरैना और गुना आदि जिलों में पिछले दो तीन दिनों से बाढ़ की स्थिति बनी हुयी है। कल रात तक दो हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। कुल 1171 गांव बाढ़ से प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है।
क्षेत्रों में अब भी कई ग्रामीण बाढ़ के पानी में फसे हैं। उन्हें बचाने के लिए सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव कार्य रात भर चले। सुबह से वायुसेना के हेलीकॉप्टर की मदद से बचाव कार्य फिर प्रारंभ किए गए। हेलीकॉप्टर की मदद से पिछले दो दिनों से दर्जनों ग्रामीणों को बाढ़ वाले क्षेत्र से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। फिलहाल इन क्षेत्रों से जनहानि की सूचना नहीं है।

मंगलवार, 3 अगस्त 2021

एमपी में भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की

मनोज सिंह ठाकुर                                 
भोपाल। मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश से हाल बेहाल है। शिवपुरी और श्योपुर जिलों में सोमवार को दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं शिवपुरी जिले के तीन गांवों के कई लोग बाढ़ के पानी में फंस गए हैं। जिन्हें बचाने के लिए बीते शाम को सेना के हेलिकॉप्टर लगाए गए। हालात यह हैं कि शिवपुरी शहर के कई कॉलोनियों में पानी भरा हुआ है। 
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के 25 जिलों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है। जिसके चलते रेड अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग की माने तो बिहार, उत्तरप्रदेश और उतराखण्ड समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

सोमवार, 2 अगस्त 2021

बारिश के कारण 2 मकान ढहनें से 6 की मौंत हुईं

मनोज सिंह ठाकुर                      
भोपाल। मध्य प्रदेश में बारिश के कारण रविवार को दो मकान ढह गए। इसमें चार बच्चों सहित छह लोगों की मलवे में दबने से मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हो गए। वहीं राजस्थान के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने के बाद निचले इलाकों में जलभराव से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राजस्थान और मध्य प्रदेश के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है। इसमें सोमवार को बहुत भारी से बेहद भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

रविवार, 1 अगस्त 2021

एमपी: 150 रुपये महंगा हुआ सोना, रिकॉर्ड टूटे

मनोज सिंह ठाकुर                      
इंदौर। सप्ताहांत सोना तथा चांदी में ग्राहकी रही इससे भाव ऊंचे बोले गए। सप्ताह में सोना 150 रुपये तथा चांदी 100 रुपये महंगी बिकी।
कारोबार की शुरुआत में सोना 49250 रुपये पर खुलने के बाद कारोबार के अंतिम दिन 49400 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 68900 रुपये पर हुई। वहीं अंतिम दिन सौदे 69000 रुपये के स्तर हुए।
कामकाज में सोना ऊंचे में 49700 नीचे में 49000 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 69400 तथा नीचे 67600 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। शनिवार को विदेशी बाजार में सोना 1814 डॉलर तथा चांदी 2549 सेन्ट प्रति औंस बिकी।

मकान ढहने से 1 ही परिवार के 4 सदस्यों की मौंत

मनोज सिंह ठाकुर                      
रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में आज तड़के एक कच्चे मकान ढहने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया।जिसे समीप के अस्पताल ले जाया गया है। घटना तेज बारिश के चलते हुई है। 
पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि गढ़ थाना क्षेत्र के बहेरा सेगरान गांव में तड़के एक कच्चा मकान तेज बारिश के चलते अचानक ढह गया, जिससे मकान में सो रहे एक ही परिवार के पांच सदस्य मलबे में दब गए। हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक को घायल अवस्था में निकाला गया, जिसे समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
मृतकों की पहचान केमली पांडेय (60), उसका लड़का मनोज (35) और दो बच्चियां काजल (08) और आंचल (07) के रुप में हुयी है, जबकि एक अन्य बालक श्रेजल को गंभीर हालत में मलबे से निकाला गया और उसे समीप के गंगेव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।

बुधवार, 28 जुलाई 2021

12वीं के परीक्षा परिणाम जारी करेंगे 'शिक्षा' मंत्री

मनोज सिंह ठाकुर             

भोपाल। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार कल 29 जुलाई को दोपहर 12 बजे कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी करेंगे।आधिकारिक जानकारी के अनुसार परमार माध्यमिक शिक्षा मंडल में सिंगल क्लिक से हायर सेकेण्डरी, हायर सेकेण्डरी व्यवसायिक सर्टिफिकेट परीक्षा और हायर सेकेण्डरी (अंध, मूक, बधिर) श्रेणी के परीक्षा परिणाम जारी करेंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने विद्यार्थी और अभिभावक के लिए विभिन्न पोर्टल के माध्यम से परीक्षा परिणाम जानने की सुविधा उपलब्ध करायी है। विद्यार्थी और अभिभावक एमपी बोर्ड के पोर्टल के अलावा अन्य पोर्टलों में परीक्षा परिणाम देख सकेंगे।

सोमवार, 26 जुलाई 2021

जहरीले कीड़े के काटने से 1 परिवार की मौंत हुईं

मनोज सिंह ठाकुर                   
शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में जहरीले कीड़े  के काटने से एक व्यक्ति और उसके नाबालिग बेटे एवं बेटी की मौत हो गई। जैतपुर पुलिस थाने के प्रभारी सुदीप सोनी ने सोमवार को बताया कि यह घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को कोठी ताल गांव  में उस समय हुई जब लाल पालिया (35) और उसके बच्चे अपने घर में सो रहे थे। उन्होंने बताया कि आधी रात के बाद लाला पालिया ने अचानक शरीर में तेज दर्द की शिकायत की। उसके परिवार के लोग उसे जैतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। जहां रविवार सुबह उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि लाला पालिया का बेटा संजय (05) और बेटी शशि (03) भी सुबह मृत पाए गए. अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि उनकी मौत किसी जहरीले कीड़े की काटने से हुई है।उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
बता दें कि बीते मई महीने में मध्य प्रदेश के रीवा जिले में सांप काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मऊगंज थाना क्षेत्र के सुर सुरवही गांव की रहने वाली श्यामवती जायसवाल को सांप ने काट लिया, जिसके बाद उसे मऊगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद जब परिजनों को डेड बॉडी सौंपी गई, तो पति ने शव वाहन की बात की। इस पर अस्पताल की तरफ से कहा गया कि शव वाहन की कमी है। महिला के पति के बार-बार गुहार लगाने के बाद भी शव वाहन नहीं दिया गया। आखिरकार वह मोटरसाइकिल पर लकड़ी की तरह शव को बांधकर श्मशान घाट की ओर चल पड़ा था। वहीं, इस घटना से 2 दिन पहले भी मऊगंज से ऐसी ही तस्वीर सामने आई थी। इसके बाद भी हंगामा हुआ था।

रविवार, 25 जुलाई 2021

शिवराज यह सही है कि मध्यप्रदेश देश का दिल है

मनोज सिंह ठाकुर           

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा उद्योगपतियों से मध्य प्रदेश में निवेश कर लाभ कमाने का आह्वान करने के एक दिन बाद रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि निवेश सिर्फ विश्वास से आता है। जो भाजपा नीयत शिवराज सिंह चौहान की सरकार में कभी नहीं रहा है। कमलनाथ ने चौहान पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, ”शिवराज यह सही है कि मध्यप्रदेश देश का दिल है। लेकिन यह सच भी जान ले कि निवेश सिर्फ विश्वास से आता है। जो आपकी सरकार में कभी नहीं रहा है। क्योंकि आपकी सरकार में देश में प्रदेश की पहचान सदैव माफियाओं, मिलावट खोरों, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी एवं महिला अपराध में देश में शीर्ष वाले प्रदेश की रही।

उन्होंने कहा, ”आहान की) सरकार  आते ही प्रदेश वापस उसी स्थिति में पहुँच चुका है।” इससे एक दिन पहले शनिवार को मुख्यमंत्री चौहान अपने निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘होरोसिस इंडिया मीटिंग 2021’ के प्रधान सत्र में शामिल हुए। यह सत्र ‘मध्यप्रदेश-भारत का उभरता हुआ आर्थिक शेर’ विषय पर आयोजित किया गया था। इसमें चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास के पर्यावरण, सामाजिक जिम्मेदारी तथा सुशासन के पैमाने पर खरा उतरता है। यहाँ स्वच्छ पर्यावरण है, कार्पोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी के तहत अच्छा कार्य हो रहा है तथा सुशासन के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश भारत का दिल है तथा हम दिलवाले हैं। उद्योग स्थापना की दृष्टि से मध्यप्रदेश की लोकेशन सबसे अच्छी है तथा हम प्रदेशवासी सबसे प्यार करते हैं। यहाँ जो भी आता है मध्यप्रदेश का होकर रह जाता है। 

कानून को ताक पर रखकर जनता के साथ अपराध

मनोज सिंह ठाकुर               
भोपाल। नगर निगम अतिक्रमण को बढ़ावा दे रहा है। सारे नियम कानून को ताक पर रखकर जनता के साथ बहुत अन्याय और अपराध हो रहे है। आने जाने वाले लोगों को पैदल चलने वा अपने टू व्हीलर फोर व्हीलर गाड़ियों को निकालने में अपने ही मोहल्ले से मेन रोड पर आने जाने में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
यह भ्रष्टाचारी है या नियम कानून को ताक पर रखने का रवैया या अनदेखी या मिलीभगत ऐसा मात्र सी सेक्टर शाहपुरा में ही नहीं और ऐसा अतिक्रमण खाली भोपाल के प्रतिष्ठित मार्केट में ही नहीं अनेक स्थानों पर भोपाल की जनता का ऐसा मानना है कि सब पक्षपात जातिवाद मिलीभगत और निजी स्वार्थ के लिए गोपनीयता भी भंग की जा रही है। नगर निगम की साख खराब होने के साथ-साथ भ्रष्टाचारी लापरवाही और मिलीभगत और लोगों के साथ अन्याय अपराध सड़कों पर ही अतिक्रमण करवाया जा रहा है। अतिक्रमण विभाग के संबंधित लोग पैदल चलने का आने जाने वाले सड़क को गोपनीयता के साथ बेच देते हैं। यह बात पर सीबीआई जांच पारदर्शिता के साथ नगर निगम को करवाना चाहिए ताकि किसी के साथ भी किसी भी प्रकार का अन्याय ना हो ऐसा माना जा रहा है कि बड़ी मछली छोटी मछली को खा जाती है।इसी प्रकार बड़े व्यापारी छोटे व्यापारियों से जरूरत से ज्यादा अन्याय कर रहे है। जिससे हमारे भोपाल प्रतिष्ठित स्थान की छवि खराब होने लगी है। जिनके पेट भरे हैं और जो बाहुबली है। जो बहुत ज्यादा उच्च स्तर पर गोपनीयता भ्रष्ट अधिकारियों से मिलकर अपना निजी स्वार्थ कर राजनीति कर रहे हैं और वरिष्ठ नेता को बदनाम करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं पक्षपात जातिवाद और छोटे व्यापारियों के साथ अन्याय मात्र मुट्ठी भर इक्का-दुक्का अति करने वाले तानाशाह के चपेट में आने लगा है। 
भोपाल प्रशासन को एवं नगर निगम वरिष्ठ अधिकारियों को राज्य पुलिस प्रशासन अपने संज्ञान में लेकर अविलंब उच्च स्तर की जांच करवाने की आज बहुत बड़ी आवश्यकता है। 
  व्यवस्था के नाम पर कागजों में ही चल रहा है अतिक्रमण गिनती के लोगों के साथ में विधिवत कार्यवाही की जाती है ऐसा नहीं है कि सारे लोग बहुत अच्छे से कार्य नहीं कर रहे हैं हम उन लोगों को धन्यवाद देते हैं जो राजधानी की गरिमा बनाए और साफ-सुथरी राजधानी में अपना योगदान दे रहे हैं बहुत बड़ी संख्या में हमारे पास आदर्श और ऊर्जावान योग लगन शील कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी की बहुत बड़ी टीम है जिन्हें लोग निजी स्वार्थ के लिए बदनाम करने में अपना रोल अदा करते हैं और बुराई का ठीकरा नगर निगम के उच्च अधिकारी व उच्च कर्मचारियों के नाम जोड़ना चाहते हैं। इसकी उच्च स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों की टीम बनाकर पारदर्शिता के साथ अभिलंब जांच होनी चाहिए ताकि हमारे कर्मचारियों का सम्मान बढ़ सके और हमारे ईमानदार और सभ्य जनता और कर्मचारियों का नाम रोशन हो सके और शांति कायम रहे राजधानी और भोपाल के हित में कार्य हो शांति का टापू भोपाल और मध्य प्रदेश हमेशा बना रहे इसी शुभकामना के साथ नगर निगम के ऊर्जावान ईमानदार लोगों को धन्यवाद करता हूं। 

शनिवार, 24 जुलाई 2021

बाउंड्रीबॉल तोडक़र पिलर बनाने की प्रक्रिया पूरी होगी

मनोज सिंह ठाकुर              
भोपाल। बारिश का पानी भर जाने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचने के लिये कड़ी मशक्कत की जाती थी। मरीज व उनके परिजन अस्पताल परिसर में जो पानी गेट पर भर जाता था। उसके बीच से निकलते थे और गीले भी हो जाते थे। हालांकि ऐसा पहले नहीं था क्योंकि अस्पताल पहुंचने के लिये एक रास्ता पीछे था जो सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दिया गया था। लेकिन नगर के जागरूक लोगों ने उसे खोलने का मुददा उठाया तो एसडीएम विनय द्विवेदी ने भी तुरंत पीछे का गेट खुलवाया और एनएच से लगे एक गेट के बाद अब दूसरा गेट भी बनवाया जा रहा है। जिसमें बाउंड्रीबॉल तोडक़र पिलर बनने की प्रक्रिया पूरी होगी। अस्पताल में प्रसूता वार्ड में पहुंचने के लिये एक ओर गेट प्रस्तावित है जिसे खोलने की चर्चा की जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचने के लिये अब एक नहीं अब चार गेट है और पांचवा बनाने की भी तैयारी की जा रही है। डॉ रविन्द्र पटेल ने बताया कि अस्पताल में अभी और विकास कार्य होने हैं।
जिनके लिए बजट भी है। प्रसूता वार्ड पहुंचने के लिये अगर सीसी रोड के सामने का गेट खुलता है तो एम्बुलेंस भी वार्ड तक आयेगी। एसडीएम विनय द्विवेदी ने निरीक्षण किया है और वे फूल मूड में हैं कि अब अस्पताल में पहुंचने के मरीज और उनके परिजनेां को कोई समस्या न हो। हालांकि बीच में एक इमरजेंसी कॉल आ जाने के कारण वे प्रसूता वार्ड में बनने वाले गेट का निरीक्षण नहीं कर पाये। एसडीएम विनय द्विवेदी ने अस्पताल पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण कराने के भी निर्देश दिये हैं। उन्होने लैब टैक्रीशियन से चर्चा करते हुये कहा कि जिन गर्भवती महिलाओं की लैब में जांच हो रही है उन्हें जांच के उपरांत कोरोना का टीका लगाया जाये।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...