रविवार, 1 अगस्त 2021

मकान ढहने से 1 ही परिवार के 4 सदस्यों की मौंत

मनोज सिंह ठाकुर                      
रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में आज तड़के एक कच्चे मकान ढहने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया।जिसे समीप के अस्पताल ले जाया गया है। घटना तेज बारिश के चलते हुई है। 
पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि गढ़ थाना क्षेत्र के बहेरा सेगरान गांव में तड़के एक कच्चा मकान तेज बारिश के चलते अचानक ढह गया, जिससे मकान में सो रहे एक ही परिवार के पांच सदस्य मलबे में दब गए। हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक को घायल अवस्था में निकाला गया, जिसे समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
मृतकों की पहचान केमली पांडेय (60), उसका लड़का मनोज (35) और दो बच्चियां काजल (08) और आंचल (07) के रुप में हुयी है, जबकि एक अन्य बालक श्रेजल को गंभीर हालत में मलबे से निकाला गया और उसे समीप के गंगेव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। दिल्ली समेत देशभर में गर्मी बढ़ रही है। आने वाले दिनों के लिए भारत मौसम वि...