कर्नाटक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कर्नाटक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 22 जनवरी 2021

कर्नाटक: हादसे में 15 लोगों की मौत, जताया दुख

बेंगलुरु। कर्नाटक का शिवमोगा जिला में गुरुवार रात हुए भीषण धमाके की गूंज से दहल उठा। ट्रक में भरकर ले जाए जा रहे विस्फोटक में धमाके में अब तक 15 लोगों के मारे जाने की खबर है। आशंका है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। धमाका इतना भीषण था कि आसपास के घरों के शीशे टूट गए। इतना ही नहीं 50 किलोमीटर के दायरे में तेज झटके महसूस किए गए। लोगों को पहले तो लगा कि यह तेज भूकंप के झटके हैं। वहीँ हादसे में लोगों के मारे जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘शिवमोगा में जानमाल के नुकसान से आहत। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। प्रार्थना है कि घायल जल्द ठीक हो जाएं। राज्य सरकार प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। हादसे में लोगों के मारे जाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दुख जताया है।

शुक्रवार, 15 जनवरी 2021

कर्नाटक: 2 वाहनों की टक्कर में 11 लोगों की मौत

कर्नाटक में बड़ा सड़क हादसा, दो वाहनों की टक्कर में 11 लोगों की मौत

बैंगलुरू। कर्नाटक में धारवाड जिले के इटागट्टी के पास शुक्रवार तड़के टैम्पो और टिप्पर में टक्कर होने से कम से कम 11 लोगों की मौके पर मौत हो गयी, जिनमें अधिकतर महिलाएं हैं, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय पीड़ित दावणगेरे से गोवा की ओर जा रहे थे।
क्षतिग्रस्त हो गए हैं और शवों की पहचान के लिए उनके रिश्तेदारों को दावणगेरे से बुलाया गया है। वहीं घायलो को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है। इस सिलिसेल में धारवाड ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच की जा रही है। विस्तृत विवरण की प्रतिक्षा की जा रही है।

मंगलवार, 5 जनवरी 2021

नूतन वर्ष के स्वागत में हवन का आयोजन किया

मुकेश कुमार चंद्रवंशी 

बीजपुर। स्वामी दयानन्द सरस्वती के दिखाये मार्ग पर चलने वाली संस्था डी ए वी में हवन का विशेष महत्व रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को नूतन वर्ष के स्वागत में हवन का आयोजन किया गया। हवन कार्यक्रम के मुख्य यजमान की भूमिका ए के पपनेजा, महाप्रबंधक टी एस ने निभाया। विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने पुष्प गुच्छ द्वारा और शिक्षकों एवं छात्रों ने करतल ध्वनि से मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अपने स्वागत संबोधन में प्राचार्य ने बताया कि पूरे विश्व में नौ सौ से भी अधिक डीएवी स्कूल संचालित हैं। हमारी संस्था संस्कार युक्त शिक्षा देने के लिए जानी जाती हैं। स्वागत संबोधन के बाद वैदिक मंत्रों की ध्वनी से जहां पूरा वातावरण गुंजायमान हुआ वहीं हवन सामग्री और घी की आहुति से वायुमंडल की शुद्धता बढ़ी।

मंगलवार, 29 दिसंबर 2020

विधान परिषद के उपाध्यक्ष का ट्रैक पर शव मिला

कर्नाटक विधान परिषद के उपाध्यक्ष का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, आत्महत्या की आशंका
बेंगलुरू। कर्नाटक विधान परिषद के उपाध्यक्ष एस. एल. धर्मे गौड़ा मंगलवार तड़के कर्नाटक के चिकमंगलूर जिले में एक रेल की पटरी पर मृत मिले। पुलिस सूत्रों को उनके आत्महत्या करने का संदेह है। जनता दल (सेक्युलर) के नेता धर्मे गोड़ा (64) के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। उनके भाई एस. एल. भोजे गौड़ा भी एमएलसी हैं।
सूत्रों के अनुसार गौड़ा अपनी निजी कार में सखारयापत्तना स्थित फार्महाउस से कल शाम को घर के लिए निकले थे। लेकिन पहुंचे नहीं और इसके बाद उनके परिवार तथा स्टाफ ने उनकी तलाश शुरू की। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने अपने चालक से कहा था। कि वह किसी से बात करने जा रहे हैं। और वह थोड़ी दूर ही रुक जाए। एक ‘सुसाइड नोट’ भी बरामद हुआ है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शव को शिमोगा के मेकगैन अस्पताल ले जाया गया है। मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने घटना पर स्तब्धता जाहिर करते हुए, इसे दुर्भाग्यपूर्ण’’ करार दिया। उन्होंने विधान परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में कुशलतापूर्वक संचालन के लिए एमएलसी की सराहना की।
जद (एस) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा ने भी ट्वीट कर धर्मे गौड़ा के निधन पर स्तब्धता जाहिर की और उन्हें एक सभ्य राजनेता के तौर पर याद किया। देवगौड़ा ने कहा कि धर्मे गौड़ा के निधन से राज्य को क्षति पहुंची है। पूर्व मुख्यमंत्री एच डी. कुमारस्वामी ने भी धर्मे गौड़ा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए, उन्हें अपने भाई की तरह बताया। कुमारस्वामी ने ट्वीट किया कि उनके निधन से मुझे सदमा पहुंचा है। वह एक ईमानदार राजनेता थे।

रविवार, 27 दिसंबर 2020

भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसाः कार और बस की टक्कर, 5 की मौत, 6 घायल
बेंललुरू। कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। साथ ही छह लोग घायल हो गए हैं। पुलिस का कहना है। कि चित्रदुर्ग जिले के बीजी हल्ली के पास कल रात एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार एक कार और बस में हुई भीषण टक्कर के बाद कार सवार 5 लोगों की इस हादसे में मौत हो गई है। जबकि बस में सवार 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घयलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक मृतकों की पूरी जानकारी नहीं मिली है कि वे कौन थे। और कहां जा रहे थे।

शुक्रवार, 25 दिसंबर 2020

फैसला: कर्नाटक में अब नहीं लगेगा नाइट कर्फ्यू

बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार ने क्रिसमस से पहले बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने राज्य में आज से शुरू होने वाले नाइट कर्फ्यू का आदेश वापस ले लिया है। ये फैसला टेक्निकल कमेटी के रिव्यू के आधार पर लिया गया है। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि पब्लिक की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। इसके अलावा बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर ने कहा कि क्रिसमस के चलते मध्यरात्रि में भीड़ के जमा होने को मंजूरी दी जा सकती है। देश के 28 राज्य और आठ केंद्र शासित प्रदेशों में से 20 में कोरोना से हुई मौत की दर नेशनल एवरेज 1.4% से भी कम हो गई है। 3.2% के साथ पंजाब टॉप पर है। 2.6% के साथ महाराष्ट्र दूसरी पायदान पर है। लक्षद्वीप इकलौता ऐसा केंद्र शासित प्रदेश है। जहां कोई केस नहीं आया है। देश में 24 हजार 236 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई, 29 हजार 364 मरीज ठीक हो गए, जबकि 302 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 5450 की कमी आई। अब तक कुल 1 करोड़ 1 लाख 23 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 96.92 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, 1.46 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 2.81 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

बुधवार, 23 दिसंबर 2020

वायरस: कर्नाटक में रात्रि कर्फ्यू लागू किया गया

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बुधवार को बताया कि राज्य सरकार ने कोविड-19 के नए स्वरूप (स्ट्रेन) के संक्रमण को काबू करने के लिए बुधवार रात से दो जनवरी तक रात्रि कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर, कोविड-19 के लिए राज्य की तकनीकी सलाहकार समिति (टीएसी) के सदस्यों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात के बाद यह घोषणा की।उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि कोविड-19 वायरस के नए स्वरूप के कारण और भारत सरकार एवं तकनीकी सलाहकार समिति की सलाह के अनुसार, आज (बुधवार) से दो जनवरी, 2021 तक रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया गया है। येदियुरप्पा ने कहा कि यह पूरे राज्य में लागू रहेगा।.. मैं सभी लोगों के अपील करता हूं कि वे कोविड-19 के नए स्वरूप के संक्रमण को रोकने में सहयोग करें।

इससे पहले सुधाकर ने टीएसी सदस्यों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया। पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में भी रात्रि कर्फ्यू लागू करने की सोमवार को घोषणा की गई थी। येदियुप्पा ने कहा कि विदेशों से राज्य में आने वाले लोगों को कोविड-19 संबंधी जांच रिपोर्ट लानी होगी, जिसमें उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हो और यह जांच राज्य आने से 72 घंटे पहले ही कराई गई होनी चाहिए।

यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया

यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया  पंकज कपूर  रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल...