मंगलवार, 16 अप्रैल 2024

अशोक की जयंती समारोह धूमधाम से मनाया

अशोक की जयंती समारोह धूमधाम से मनाया

सम्राटों के सम्राट, सम्राट अशोक को कौन नहीं जानता- डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष शिवमोहन मौर्य

मूरतगंज में धूमधाम से मनाई गई सम्राट अशोक की जयंती 

कौशाम्बी। चायल तहसील क्षेत्र के मूरतगंज मरधरा में सम्राट अशोक सेवा के तत्वाधान में सम्राट अशोक की जयंती समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सम्राट अशोक की जयंती समारोह की अध्यक्षता कर रहे कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष शिव मोहन मौर्य ने अशोक लाट व महात्मा बुद्ध की प्रतिमा में नमन कर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाज देश को उनके आदर्शों को ग्रहण करने व विचारों को सुनने की जरूरत है।
डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष शिवमोहन मौर्य ने कहा कि सम्राटों के सम्राट, सम्राट अशोक को कौन नहीं जानता। सम्राट अशोक का नाम इतिहास में उनके शासन काल से चला आ रहा है और आगे भी लिया जाएगा। सम्राट अशोक एक शूरवीर और ताकतवर राजा थे, जिन्होंने भारतीय इतिहास में अपनी छाप छोड़ी है। बिगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी सम्राट अशोक की जयन्ती समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर सिराथू ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष, शिव मोहन मौर्य, अशोक कुमार मौर्य,शिप्रा मौर्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुशवाहा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
अजीत कुशवाहा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ  पंकज कपूर  देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2024 को लेकर यात्रियों में गजब का उत्साह देखा जा...