रविवार, 27 नवंबर 2022

8 वर्षीय बच्चे के गले में चॉकलेट फंसने से मौंत 

8 वर्षीय बच्चे के गले में चॉकलेट फंसने से मौंत 

इकबाल अंसारी 

हैदराबाद। तेलंगाना के वारंगल में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां आठ साल के बच्चे के गले में चॉकलेट फंसने से उसकी मौंत हो गई। बच्चे की मौत के बाद उसके परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है मृतक बच्चे का नाम संदीप सिंह है। जानकारी के मुताबिक संदीप के पिता कंगन ऑस्ट्रेलिया की ट्रिप पर गए थे। वहां से लौटने के बाद कंगन अपने बेटे के लिए कुछ चॉकलेट लेकर आए थे, लेकिन ये चॉकलेट ही उसकी जान की दुश्मन बन गई।

दरअसल, संदीप शनिवार को कुछ चॉकलेट अपने स्कूल लेकर गया था। दूसरी क्लास के छात्र ने एक चॉकलेट संदीप के मुंह में डाली, लेकिन वह गले में फंस गई। कुछ सेकंड में ही संदीप सांस लेने के लिए हांफने लगा और जमीन पर गिर गया। स्कूल अधिकारी फौरन उसे सरकारी अस्पताल ले गए, लेकिन दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

गुल्लक का इस्तेमाल यात्रा के लिए करें: परमान

गुल्लक का इस्तेमाल यात्रा के लिए करें: परमान

अकांशु उपाध्याय/मनोज सिंह ठाकुर 

नई दिल्ली/भोपाल। मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक लड़के की ओर से अपना गुल्लक दिये जाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि त्याग और निस्वार्थ सेवा के मूल्यों को बचपन में ही मन में बिठाया जाता है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने एक वीडियो ट्वीट में कहा कि गुल्लक देने वाले यशराज परमार को उनके साथ चलते हुए देखा जा सकता है, उन्हें यह कहते सुना जा सकता है कि वह गांधी को पसंद करते हैं क्योंकि वह सबको साथ लेकर चलते है।

राहुल गांधी ने ट्विटर पर पोस्ट किया, ‘‘त्याग और निस्वार्थ सेवा के मूल्यों को बचपन में ही मन में बिठाया जाता है। यह गुल्लक मेरे लिए अमूल्य है, यह असीम प्रेम का खजाना है।’’ परमार ने कहा कि उन्होंने अपना गुल्लक दिया और गांधी से कहा कि इसका इस्तेमाल यात्रा के लिए करें। अपने जेब खर्च से गुल्लक भरने वाले परमार ने कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि भारत जोड़ो यात्रा हिंदुओं और मुस्लिमों को एकजुट करने के लिए है और यह भी कि दोनों में कोई अंतर नहीं है। ये दोनों ही एक हैं।’’

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-47, (वर्ष-06)

2. सोमवार, नवंबर 28, 2022

3. शक-1944, मार्गशीर्ष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:45, सूर्यास्त: 05:25। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 12 डी.सै., अधिकतम- 25+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

शनिवार, 26 नवंबर 2022

बैठक: महाप्रबंधक ने निरंजन पुल का निरीक्षण किया

बैठक: महाप्रबंधक ने निरंजन पुल का निरीक्षण किया


महाप्रबन्धक श्री सतीश कुमार ने किया निरंजन पुल का निरीक्षण

अधिकारियों के साथ की बैठक

बृजेश केसरवानी 

प्रयागराज। महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे, श्री सतीश कुमार ने शनिवार को प्रयागराज निरंजन पुल का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान श्री कुमार ने प्रयागराज यार्ड रीमोडलिंग कार्य का गहनता से निरीक्षण किया। जिससे रामबाग स्टेशन से प्रयागराज तक के आगामी दोहरीकरण के बाद परिचालन में सुविधा हो तथा संबन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। 

इस अवसर पर प्रयागराज मंडल के संकल्प सभागार में महाप्रबंधक महोदय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ स्टेशन पुनर्विकास कार्य पर परिचर्चा हुई तथा कार्य को सुचारू तथा समय से पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया। महाप्रबंधक महोदय ने बैठक मे अन्य महत्वपूर्ण विषयों से संबंधित गहन जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबन्धक श्री मोहित चंद्रा सहित मुख्यालय एवं मण्डल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विश्वभर के लोकतंत्रों की सर्वश्रेष्ठ व्याख्या हैं 'संविधान'

विश्वभर के लोकतंत्रों की सर्वश्रेष्ठ व्याख्या हैं 'संविधान'

नरेश राघानी 

जयपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र ने शनिवार को कहा कि भारतीय संविधान शासन प्रणाली और राज्य को चलाने के लिए बनाया गया महत्वपूर्ण दस्तावेज ही नहीं है, बल्कि यह एक मार्गदर्शक प्रकाश स्तंभ है। मिश्र ने कहा कि भारतीय संविधान विश्वभर के लोकतंत्रों की सर्वश्रेष्ठ व्याख्या हैं। इसमें अधिकारों के साथ-साथ नागरिकों को कर्तव्यों के बारे में भी सचेत किया गया है।

राज्यपाल मिश्र संविधान दिवस के अवसर पर शनिवार को भरतपुर के महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय में नवनिर्मित संविधान पार्क के लोकार्पण के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महाराजा सूरजमल की भव्य प्रतिमा का शिलान्यास किया और 'भारतीय संविधान और संस्कृति' विषयक संगोष्ठी की शुरुआत भी की। 

उन्होंने संविधान दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों में संविधान पार्क बनाने का उद्देश्य युवा पीढ़ी को संवैधानिक अधिकारों के साथ-साथ संविधान प्रदत्त मूल कर्तव्यों के पालन के लिए भी जागरूक करना है। उन्होंने यह भी कहा कि संविधान, संस्कृति और राष्ट्र तीनों एक दूसरे के पूरक हैं, इन तीनों में से किसी एक को अलग नहीं किया जा सकता। राज्यपाल ने महाराजा सूरजमल को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने वीरता और शौर्य के साथ सूझबूझ, दूरदर्शिता से अपने साम्राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। 

पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय में महाराजा सूरजमल से सम्बंधित सामग्री का संग्रहालय स्थापित किया जाये जिससे उनके इतिहास के बारे में आमजन को जानकारी मिल सके। भरतपुर लोकसभा क्षेत्र की सांसद रंजीता कोली ने कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर हुए संविधान पार्क के लोकार्पण के पश्चात भावी पीढ़ी को संविधान के संबंध में जानने की जिज्ञासा जाग्रत होगी जिससे वे संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात कर सकेंगे। आधिकारिक बयान के अनुसार मिश्र ने बाद में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर चर्चा की।

समाधान दिवस पर लोगो की समस्याओं को सुना

समाधान दिवस पर लोगो की समस्याओं को सुना

बृजेश केसरवानी 

प्रयागराज। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने शनिवार को समाधान दिवस (थाना दिवस) पर थाना झूंसी एवं नैनी पहुंचकर लोगो की समस्याओं को सुना। उन्होंने राजस्व से सम्बंधित प्रकरणों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम बनाकर तथा मौके पर जाकर दोनो पक्षों को सुनते हुए समस्याओं को निस्तारित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने झूंसी थाने से राजस्व एवं पुलिस की छः टीमों को मौके पर रवाना करते हुए प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने एसडीएम फूलपुर को अपनी निगरानी में शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित कराये जाने के लिए निर्देशित किया है।

इसी तरह से जिलाधिकारी ने नैनी थाने पर पहुंचकर जनता की समस्याओं को सुनते हुए राजस्व से सम्बंधित प्रकरणों पर राजस्व एवं पुलिस की टीमों को रवाना करते हुए दोनों पक्षों को सुनकर प्रकरणों के निस्तारण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने टीमों को 11:00 बजे तक आवेदन पत्रों के साथ स्थलीय निरीक्षण के लिए भेजे जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने थानाध्यक्षों तथा राजस्व अधिकारियों को समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय सीमा में निस्तारित किए जाने का निर्देश दिया है।

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...