रविवार, 27 नवंबर 2022

गुल्लक का इस्तेमाल यात्रा के लिए करें: परमान

गुल्लक का इस्तेमाल यात्रा के लिए करें: परमान

अकांशु उपाध्याय/मनोज सिंह ठाकुर 

नई दिल्ली/भोपाल। मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक लड़के की ओर से अपना गुल्लक दिये जाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि त्याग और निस्वार्थ सेवा के मूल्यों को बचपन में ही मन में बिठाया जाता है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने एक वीडियो ट्वीट में कहा कि गुल्लक देने वाले यशराज परमार को उनके साथ चलते हुए देखा जा सकता है, उन्हें यह कहते सुना जा सकता है कि वह गांधी को पसंद करते हैं क्योंकि वह सबको साथ लेकर चलते है।

राहुल गांधी ने ट्विटर पर पोस्ट किया, ‘‘त्याग और निस्वार्थ सेवा के मूल्यों को बचपन में ही मन में बिठाया जाता है। यह गुल्लक मेरे लिए अमूल्य है, यह असीम प्रेम का खजाना है।’’ परमार ने कहा कि उन्होंने अपना गुल्लक दिया और गांधी से कहा कि इसका इस्तेमाल यात्रा के लिए करें। अपने जेब खर्च से गुल्लक भरने वाले परमार ने कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि भारत जोड़ो यात्रा हिंदुओं और मुस्लिमों को एकजुट करने के लिए है और यह भी कि दोनों में कोई अंतर नहीं है। ये दोनों ही एक हैं।’’

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

नवरात्रि का नौवां दिन मां 'सिद्धिदात्री' को समर्पित

नवरात्रि का नौवां दिन मां 'सिद्धिदात्री' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  मां दुर्गाजी की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं। ये सभी प...