शुक्रवार, 3 जून 2022

समुंदर की लहरों के बीच बच्चे को जन्म दिया

समुंदर की लहरों के बीच बच्चे को जन्म दिया 

डॉक्टर सुभाषचंद्र गहलोत        
मैनागुआ। एक महिला ने समुंदर की लहरों के बीच बच्चे को जन्म दिया। सोशल मीडिया पर उसने डिलीवरी का वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स हैरान रह गए। महिला ने अपनी डिलीवरी को ' फ्री बर्थ' नाम दिया है। 37 साल की इस महिला का नाम जोसी ( है और वो निकारागुआ की रहने वाली हैं। उन्होंने प्रशांत महासागर में पानी लहरों के बीच बच्चे को जन्म दिया। जोसी ने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो फरवरी में अपलोड किया था, लेकिन सोशल मीडिया पर अब ये तेजी से वायरल हो रहा है। जोसी पहले से 4 बच्चों की मां हैं। वीडियो को अबतक 2 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, जिसमें जोसी अपने 42 साल के पति  के साथ नजर आ रही हैं। डिलीवरी में जोसी के पति ने मदद की थी। उन्होंने तौलिये, गर्भनाल को रखने के लिए बाउल जैसी आम चीजों का ही इस्तेमाल किया था।डिलीवरी में कोई आधुनिक उपकरण या तकनीक का इस्तेमाल नहीं किया गया था।
प्रेग्नेंसी के दौरान जोसी ने तथाकथित 'फ्री बर्थ' के लिए बिना चिकित्सकीय सहायता के अपने बच्चे को जन्म दिया। वीडियो में डिलीवरी के समय जोसी को दर्द से कराहते हुए लहरों के बीच देखा जा सकता है। जोसी का कहना है कि जो लहरें उसकी पीठ पर टकरा रही थीं, वो उसे प्रसव के दौरान सहज फ़ील करवा रही थीं। उन्होंने कहा कि मैं यह दिखाना चाहती थी कि बिना  के भी महिला का शरीर बच्चे पैदा करने में सक्षम है। वो इस डिलिवरी को पूरी तरह नेचुरल और फ्री बनाना चाहती थीं। हालांकि, जोसी द्वारा की गई डिलीवरी की यह प्रक्रिया विवादों से भरी हुई है। 2018 में जब कैलिफोर्निया की एक महिला ने इस तकनीक से बच्चा पैदा करने की कोशिश की थी, तो वो मृत पैदा हुआ था। एक्सपर्ट भी ऐसी प्रक्रिया फॉलो करने के लिए मना करते हैं।

नगरीय निकाय चुनाव में पहली बार 'आप' की एंट्री होगी

नगरीय निकाय चुनाव में पहली बार 'आप' की एंट्री होगी

मनोज सिंह ठाकुर  
भोपाल। मध्यप्रदेश में होने जा रहे नगरीय निकाय चुनाव में पहली बार आम आदमी पार्टी की एंट्री होगी। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन समेत सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद में आम आदमी पार्टी इलेक्शन लड़ेगी। नेताओं का दावा है कि भाजपा-कांग्रेस से पहले कैंडिडेट तय कर दिए जाएंगे और सड़क-पानी जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ा जाएगा। इसके चलते इस चुनाव में भोपाल, इंदौर समेत कई शहरों में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है।
प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा हो चुकी है। 6 जुलाई और 13 जुलाई को दो चरण में चुनाव होंगे। 11 से 18 जून के बीच नामांकन दाखिल होंगे। 
ऐसे में भाजपा और कांग्रेस प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टियां कैंडिडेट तय करने में जुटी हैं। दोनों का पूरा फोकस 16 नगर निगम जीतने पर है, क्योंकि मेयर पद पर जीत ही अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टियों का भविष्य तय करेगी। ऐसे में दोनों पार्टियां पूरी ताकत झोंकने के मूड में हैं। कांग्रेस ने तो इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, सागर में प्रत्याशियों के नाम भी लगभग फाइनल कर दिए हैं। दूसरी ओर बीजेपी भी जिताऊ कैंडिडेट्स पर फोकस कर रही है। मेयर के चुनाव के लिए मौजूदा विधायकों को भी मैदान में उतारा जा सकता है। भाजपा-कांग्रेस के अलावा ‘आप’ भी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने का मन बना चुकी है और कैंडिडेट्स के नाम पर मंथन किया जा रहा है।
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के बाद पंजाब विधानसभा चुनाव में भी धमाकेदार जीत हासिल की। 
इस जीत का असर मध्यप्रदेश में जुड़े रहे सदस्यों के रूप में देखने को मिला। पंजाब चुनाव के बाद प्रदेश में 38 हजार से ज्यादा नए सदस्य जुड़े। पार्टी के प्रदेश में ढाई लाख से ज्यादा सदस्य हो गए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया, बीजेपी-कांग्रेस के अलावा निर्दलीय या अन्य पार्टियों के उम्मीदवार भी मैदान में उतरते हैं। बीजेपी-कांग्रेस को छोड़ निर्दलीय या अन्य पार्टी के अच्छे कैंडिडेट हैं तो उनका चुनाव में सपोर्ट करेंगे। पार्टी ने मेयर, अध्यक्ष और पार्षदों के टिकट बंटवारे का पैमाना भी तय कर रखा है। करप्ट यानी भ्रष्टाचार में लिप्त को टिकट नहीं देंगे। गंभीर अपराध का अपराधी न हो, कैरेक्टर ठीक हो और वह सांप्रदायिक न हो। इसके अलावा शिक्षित होना भी पैमाना रहेगा।
प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने बताया, नगरीय निकाय चुनाव सीधे तौर पर जनता से जुड़े होते हैं। इसलिए सड़क, पानी, बिजली, सीवेज आदि मुद्दों पर चुनाव लड़ा जाएगा। यहां जीतने पर दिल्ली की तरह पानी बिल पर छूट का फायदा यहां भी देंगे। मेयर और अध्यक्ष के साथ वार्ड पार्षदों पर भी फोकस किया जा रहा है। भोपाल जिलाध्यक्ष रीना सक्सेना बताती हैं, राजधानी के सभी 85 वार्डों में पार्षद पद के लिए उम्मीदवार उतार रहे हैं। अभी से जनता के बीच जाना भी शुरू कर दिया है। डॉक्टर, शिक्षक, इंजीनियर जैसे पढ़े-लिखे कैंडिडेट्स को मौका देंगे। जनता के बीच से ही उम्मीदवार लाएंगे। यही पॉलिसी इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर आदि बड़े शहरों में भी अपनाई जाएगी।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-238, (वर्ष-05)
2. शनिवार, जून 4, 2022
3. शक-1944, ज्येष्ठ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2079।
4. सूर्योदय प्रातः 05:33, सूर्यास्त: 07:01।
5. न्‍यूनतम तापमान- 30 डी.सै., अधिकतम-43+ डी.सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

गुरुवार, 2 जून 2022

फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' को टैक्स फ्री करने की घोषणा

फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' को टैक्स फ्री करने की घोषणा

हरिओम उपाध्याय/पंकज कपूर

लखनऊ/देहरादून। हिंदी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज 3 जून को सिनेमा घरों में रिलीज होने जा रही है। बृहस्पतिवार को लखनऊ में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई। जहां यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई बीजेपी नेताओं ने फिल्म देखा। इस दौरान सीएम योगी ने फिल्म की जमकर तारीफ और यूपी में मूवी को टैक्स फ्री करने की घोषणा की। वहीं, अब उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी सम्राट पृथ्वीराज को टैक्स फिल्म करने का ऐलान किया है। सीएम धामी ने कहा कि “सम्राट पृथ्वीराज सिंह चौहान पर बनी फिल्म सभी लोगों को देखनी चाहिए।

आने वाली पीढ़ियों को भी उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए, इसलिए हमने निर्णय लिया है कि उत्तराखंड में ये फिल्म टैक्स फ्री रहेगी। बता दें कि अभिनेता अक्षय कुमार, संजय दत्त और सोनू सूद स्टारर फिल्म सम्राट पृथ्वीराज चौहान को यूपी सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में सम्राट पृथ्वीराज देखी।

घोटाला: सीबीआई को जांच सौंप सकती हैं, सरकार

घोटाला: सीबीआई को जांच सौंप सकती हैं, सरकार 

अश्वनी उपाध्याय/हरिओम उपाध्याय 
गाजियाबाद/लखनऊ। योगी सरकार बहुचर्चित 400 करोड़ के बैंक लोन घोटाले को लेकर सीबीआई को जांच सौंप सकती है। इसको लेकर शासन ने गाजियाबाद जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है। ज्ञात हो कि गाजियाबाद में 400 करोड़ रुपए से अधिक के बैंक घोटाले का मामला साल 2020 में सामने आया था। बीते दिनों से यह मामला फिर चर्चाओं में है। गाजियाबाद पुलिस की ओर से मामले में लक्ष्य तंवर को मुख्य आरोपी बनाते हुए प्रकरण में जनपद के कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस मामले में लक्ष्य तंवर समेत कई लोगों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार भी किया गया है। इन पर धोखाधड़ी और जालसाजी के लगभग 39 मामले दर्ज हैं।

2020 में सामने आया था घोटाला...

यह घोटाला अगस्त 2020 में सामने आया था। उस समय शिवम नाम के युवक के द्वारा लक्ष्य उनकी पत्नी प्रियंका तंवर, पीएनबी प्रबंधक कुमार, उप प्रबंधक प्रियदर्शनी व अन्य कर्मचारियों के खिलाफ जीटी रोड कोतवाली थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। इस शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया था कि तंवर ने उनके ही नाम पर 1.33 करोड़ की दो संपत्तियां खरीदी और बैंक से 4 करोड़ का कर्ज लिया।
माना जा रहा है कि इस मामले में यूपी सरकार सीबीआई जांच की सिफारिश कर सकती है। गाजियाबाद पुलिस ने मामले की जांच के दौरान पाया था कि शिवम और उसके पिता सुनील कुमार के तंवर से काफी अच्छे संबंध थे। पुलिस ने भी कहा कि शिवम ने खुद को और अपने पिता को बचाने के लिए यह शिकायत दर्ज करवाई थी। इसका कारण था कि लोन राशि की वसूली के लिए उन्हें नोटिस भेजना शुरू कर दिया गया था। पुलिस की तफ्तीश में कई और चीजें सामने आई थी। पता चला था कि 2012 में आरोपी लक्ष्य तंवर ने कई बैंकों के मैनेजर और कर्मचारियों से सांठगांठ कर फर्जी कागजों पर 400 करोड़ रुपए से अधिक का लोन लिया। इश मामले में एक दर्जन से अधिक आरोपी बनाए गए। मामले में करीब एक करोड़ से अधिक की प्रापर्टी जब्त हो चुकी है।

चौधरी को पुनः प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिलीं

चौधरी को पुनः प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिलीं 

संदीप मिश्र       
बस्ती। जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सचिव प्रवीण कुमार चौधरी को नई कार्यकारिणी में पुनः प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिली है। लखनऊ के दारूलशफा में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। यह जानकारी देते हुये प्रवीण कुमार चौधरी ने बताया कि नई कार्यकारिणी में अनूप सिंह पटेल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है जिनके नेतृत्व में पार्टी ने आगामी चुनावों के मद्देनजर तैयारियां शुरू कर दिया है।
नई कार्यकारिणी में 01 अध्यक्ष, 04 उपाध्यक्ष, 01 प्रमुख महासचिव, 11 महासचिव, 02 प्रवक्ता, 01 मीडिया प्रभारी, 01 कोषाध्यक्ष, 17 सचिव, 24 कार्यकारिणी सदस्य, 01 कार्यालय प्रभारी सहित 5 प्रकोष्ठों के अध्यक्ष बनाये गये हैं। नई कार्यकारिणी में जातीय, क्षेत्रीय एवं सामाजिक संतुलन का ध्यान रखा गया है। प्रवीण कुमार चौधरी ने बताया कि आगामी नगर निकाय चुनाव पार्टी पूरे दमखम से लड़ेगी। उन्होने पार्टी के लोगों का आवाह्न किया वे अपने स्तर से जनसंपर्क शुरू कर दें। पार्टी नेतृत्व का निर्देश मिलते ही जमीनी स्तर पर प्रचार प्रसार अभियान तेज किये जायेंगे।

महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, चर्चा की

महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, चर्चा की 

दुष्यंत टीकम  
कोरबा। वीरों की भूमि राजस्थान में 482 वर्ष पहले जन्मे वीर योद्धा और पराक्रमी राजा महाराणा प्रताप, उनकी जयंती के अवसर पर कोरबा में याद किया गया। राजपूत क्षत्रिय समाज के द्वारा महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ देश के लिए किए गए कार्यों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर यहां काफी संख्या में नागरिकों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
अपने अद्भुत शौर्य और पराक्रम से दुश्मनों के दांत खट्टे करने वाले परम प्रतापी महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा सैकड़ों वर्षो के बाद भी हर तरफ सुनी जा रही है।
भारत भूमि में हर तरफ उनके रण कौशल की चर्चा जारी है। कोरबा में महाराणा प्रताप के 482 वे जन्मदिवस पर राजपूत क्षत्रिय समाज सहित अन्य वर्ग के लोगों ने अपने सरोकार दिखाएं और उनका जय जयकार किया। बताया गया कि महाराणा प्रताप अपने अपने समय में जो योगदान दिया, वह चिरस्थायी है। महापुरुषों का स्मरण वर्ष के 2 दिन ही करने की परंपरा विभिन्न क्षेत्रों में बनी हुई है। जरूरत इस बात की है कि महापुरुषों के बताए हुए रास्ते पर चलने के साथ उनसे कुछ सीखने का काम भी किया जाए।

वायु गुणवत्ता, मेरठ की स्थिति अत्यधिक खराब मानी गई

वायु गुणवत्ता, मेरठ की स्थिति अत्यधिक खराब मानी गई

सत्येंद्र पंवार
मेरठ। वायु गुणवत्ता के मामलें में एनसीआर क्षेत्र में मेरठ शहर की स्थिति अत्यधिक खराब मानी गई है। वाहनों के प्रदूषण, कचरे के पहाड़ और उड़ती धूल से यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक अक्सर खराब की श्रेणी में रहता है। ठंड के मौसम में तो देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में मेरठ की गणना होती है। इसके बाद भी वायु गुणवत्ता सुधार के लिए दिए जा रहे बजट में मेरठ की उपेक्षा की जा रही है।
कुछ दिन पहले सात महानगरों को जारी हुई पहली किस्त में सबसे कम धनराशि मेरठ को मिली है। 15 वें वित्त आयोग की संस्तुति के अंतर्गत प्रदेश के सात महानगरों को कुल 169.25 करोड़ रुपये प्रथम किस्त के रूप में जारी किए गए हैं। सात महानगरों में लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, मेरठ, वाराणसी, गाजियाबाद और आगरा शामिल हैं। सबसे अधिक धनराशि 56.25 करोड़ रुपये कानपुर को और सबसे कम धनराशि मेरठ को सिर्फ नौ करोड़ दिए गए हैं। नगर निगम को इस धनराशि से शहर के खुले स्थानों पर ग्रीन बेल्ट विकसित करने, पानी छिड़काव की स्प्रिंकलर मशीन और धूल की सफाई के लिए रोड स्वीपिंग मशीन आदि संसाधन जुटाने हैं।

सोने-चांदी के दाम में तेजी के चलते, रौनक देखी गई

सोने-चांदी के दाम में तेजी के चलते, रौनक देखी गई

अंकुर कुमार 
नई दिल्ली। सोने और चांदी के दाम में बृहस्पतिवार को हल्की तेजी के साथ कारोबार हो रहा है और ग्लोबल बाजारों में डॉलर की तेजी थम रही है। सोने और चांदी के दाम में तेजी के चलते सर्राफा बाजार में रौनक देखी जा रही हैं। सोना और चांदी के दाम तेज होने से रिटेल बाजार में खरीदारी के लिए ज्यादा तेजी नहीं देखी जा रही है।

एमसीएक्स पर सोने के दाम...
एमसीएक्स यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 104 रुपये या 0.20 फीसदी की मामूली तेजी के बाद 50,892 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। सोने का ये भाव जून वायदा के लिए है। बृहस्पतिवार को एमसीएक्स पर चांदी लगभग सपाट ट्रेड दिखा रही है और कल के भाव के मुकाबले केवल 10 रुपये प्रति किलो ज्यादा रेट पर है।
चांदी में 10 रुपये ऊपर 61590 रुपये प्रति किलो के रेट पर कारोबार हो रहा है। चांदी का ये भाव जुलाई वायदा के लिए है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सोने के रिटेल दाम 100 रुपये की तेजी के साथ बने हुए हैं। 22 कैरेट सोने के दाम आज 100 रुपये की मामूली तेजी के साथ 47600 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।इसके अलावा 24 कैरेट सोने के दाम आज 110 रुपये की तेजी के साथ 51930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बने हुए है। मुंबई में 22 कैरेट सोने के दाम बृहस्पतिवार को 100 रुपये की मामूली तेजी के साथ 47600 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। इसके अलावा 24 कैरेट सोने के दाम आज 110 रुपये की तेजी के साथ 51930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बने हुए है।

गैंगस्टर की 50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, एफआईआर

गैंगस्टर की 50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, एफआईआर 

सत्येंद्र पंवार 
मेरठ। मेरठ में वाहन चोरों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। गुरुवार को पुलिस ने गैंगस्टर की 50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर ली। इस दौरान परिवार ने विरोध भी किया था, लेकिन फोर्स के आगे उनकी एक नहीं चली। इसके पहले पुलिस हाजी गल्‍ला सहित कई अन्‍य की संपत्ति जब्त कर ली थी। इसके लिए मुनादी भी कराई गई थी। एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव ने बताया कि लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के सुहेल गार्डन निवासी शान मोहम्मद के खिलाफ परतापुर थाने में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है। उसकी संपत्ति की जांच की जा रही थी। सुहेल गार्डन में 50 लाख रुपये के मकान की जानकारी मिली थी। मकान जब्ती करण के बारे में गैंगस्टर के परिवार को पहले ही बता दिया गया था।
गुरुवार को फोर्स के साथ घर पर सील लगा दी गई। इस दौरान मामूली विरोध भी हुआ था। वहीं, गैंगस्टर की पत्नी इमराना की तबीयत खराब हो गई थी। परिवार वालों ने उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया। उनका कहना था कि पुलिस ने गलत कार्रवाई की है। शान मोहम्मद ने मेहनत की कमाई से मकान बनाया है।
जमानत पर छूटे कबाड़ियों की घेराबंदी
मेरठ जमानत पर छूटे कबाड़ियों की पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी है। इकबाल और उसके बेटों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज करने के बाद अब गल्ला पर नजर है। पुराने मुकदमों की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, जेल में बंद मन्नू कबाड़ी का बुधवार को पुलिस ने रिमांड बनवाया। वाहनों के अवैध कटान के मामले में बदनाम सोतीगंज अब बीती बात हो चुका है, लेकिन यहां के बड़े कबाड़ियों पर पुलिस का शिकंजा बना हुआ है। कई पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

नया केस दर्ज किया जाएगा...
कई को जेल भेजा जा चुका है। पिछले दिनों इकबाल और सके बेटे जमानत पर छूटे थे तो उनके खिलाफ गैंगस्टर का नया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस की नजर बड़े कबाड़ी गल्ला पर है। थाना प्रभारी देव सिंह रावत ने बताया कि गल्ला के पुराने मुकदमों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद गैंगस्टर का नया मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उधर, बुधवार को जेल में बंद मन्नू कबाड़ी की जमानत होनी थी। परवाना भी जेल में पहुंच गया था, लेकिन पुलिस ने उसका रिमांड बनवा लिया। इसके बाद मन्नू की पत्नी एसएसपी प्रभाकर चौधरी से मिली थी। उसका कहना था कि वह तो पति से लगातार गलत काम करने के लिए मना करती थी।

रेलवे फाटक नहीं खोलने पर केबिन मैन को पीटा

रेलवे फाटक नहीं खोलने पर केबिन मैन को पीटा

गोपीचंद
बागपत। बागपत में ट्रेन गुजरने से पहले कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में रेलवे फाटक नहीं खोलने पर कार सवार दो युवकों ने केबिन मैन को बेरहमी से पीटा। केबिन में रखे सामान को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त किया। आरपीएफ ने आरोपित एक युवक को पकड़ा। वहीं इस मामले से अफसरों को भी अवगत करा दिया है।

यह है मामला...
कस्बे में बागपत-मेरठ हाईवे पर रेलवे फाटक है। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे बागपत रोड स्टेशन से दो ट्रेनें गुजरने थी, इसलिए फाटक बंद किया गया था। इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। तभी दो युवक अपनी कार में मरीज होना बताते हुए केबिन मैन विकास निवासी ग्राम मीतली पर फाटक खोलने का दबाव बनाने लगे।
केबिन मैन ने जल्द ट्रेन आने का हवाला देते हुए ट्रेन खोलने से इंकार कर दिया था। युवक वहां से चले गए। थोड़ी देर बाद दोबारा वहां पर पहुंचकर केबिन मैन विकास पर फाटक खोलने का दबाव बनाया। इसको लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। दोनों युवकों ने केबिन मैन विकास की लात, घुसों से बेरहमी से पिटाई कर दी। केबिन में रखे मोबाइल व अन्य सामान को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त किया। इससे हंगामा हो गया।

अफसरों को अवगत कराया...
कस्बा चौकी पुलिस और आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बाद में आरोपित एक युवक को पकड़कर आरपीएफ अपने साथ ले गई। स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा का कहना है कि पूरे मामले से अफसरों को अवगत करा दिया गया है। इस मामले में कार्रवाई कराई जाएगी।

पुलिस ने युवती को बरामद किया...
वहीं बड़ौत के बाछौड़ के आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर युवती को बरामद कर लिया है। पुलिस ने युवती को जिला न्यायालय में पेश किया, युवती ने न्यायालय में अपने बयान दर्ज कराए। तीन मई को बाछौड़ निवासी युवक युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था, जिसके बाद युवती के स्वजन ने युवक प्रिंस के खिलाफ छपरौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

मां और बहनों ने निगल लिया था जहर...
24 मई को युवती को बरामद करने गई पुलिस के सामने ही प्रिंस की मां और दो बहनों ने जहर निगल लिया था। 24 मई को युवक की बड़ी बहन, 25 मई की रात छोटी बहन 26 मई की तड़के मां की मौत हो गई थी। लापरवाही के मामले में एसपी ने दबिश देने वाले दारोगा नरेशपाल को निलंबित कर किया था। दारोगा, युवती के दो भाई और तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। केस की विवेचना एसआईटी कर रही है।

संस्था पदाधिकारियों ने नैनीताल डीएम को ज्ञापन दिया

संस्था पदाधिकारियों ने नैनीताल डीएम को ज्ञापन दिया

पंकज कपूर
नैनीताल/हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य पूजा लटवाल के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से हल्द्वानी मुखानी चौराहे से रामनगर को जाने वाले मार्ग पर लगे वृक्षों को संरक्षण देने के लिए संस्था पदाधिकारियों ने नैनीताल डीएम धीराज गर्ब्याल को ज्ञापन दिया।
इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था सचिव नन्दकिशोर आर्या सदस्य पूजा लटवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि हल्द्वानी मुखानी चौराहा से रामनगर को जाने वाले मुख्य मार्ग पर कई वर्षों पुराने वृक्ष लगे हुए हैं। जो मार्ग की सुंदरता एवं पर्यावरण को बनाए रखने के लिए लगाए गए थे।
लेकिन, वर्तमान में शहर की बढ़ती आबादी और व्यवसायिक दृष्टि के चलते कुछ लोगों के द्वारा निजी स्वार्थ के लिए मार्ग पर लगे वृक्षों पर प्रचार प्रसार एवं लाइट की सजावट करने के बहाने करंट लगाकर और ठेले व फड़ वालों के द्वारा वृक्षों के नीचे आग लगाकर वृक्षों को सुखाने का प्रयास किया जा रहा है।
जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंतन करने का विषय है। क्योंकि, स्वस्थ जीवन और पृथ्वी ग्रह पर जीवन के अस्तित्व में पर्यावरण की महत्वपूर्ण भूमिका है और हम सभी का भोजन हवा पानी एवं अन्य जरूरतें पर्यावरण पर ही निर्भर हैं। इसलिए, प्रत्येक व्यक्ति की अपने पर्यावरण को बचाए रखकर उसकी रक्षा नैतिक जिम्मेदारी है। क्योंकि, बिना वृक्षों के हमको शुद्ध वातावरण प्राप्त नहीं हो सकता है।
इस दौरान ज्ञापन देने में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, सचिव नन्दकिशोर आर्या, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, पूजा लटवाल, विधिक सलाहकार अधिवक्ता पंकज तिवारी, राजेश साहू, ममता रावत, संदीप यादव, निलेश गुप्ता, पवन शर्मा, अमन कुमार, सूरज मिस्त्री, सुशील राय, मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...