रविवार, 27 मार्च 2022

कार्यालय सभागार में बैठक व प्रशिक्षण का आयोजन

कार्यालय सभागार में बैठक व प्रशिक्षण का आयोजन   

पंकज कपूर           
चंपावत। 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2022 तक नेशनल डीवार्मिंग डे एवं एनीमिया मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु रविवार को जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय सभागार में बैठक व प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम के उद्देश्य के तहत राजकीय विद्यालयों/मान्यता प्राप्त विद्यालयों/आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत तथा नामांकित एवं विद्यालय नहीं जाने वाले बच्चों को एलबेंडाजोल टैबलेट खिलाई जानी हैं। साथ ही एनीमिया मुक्त भारत बनाए जाने का उद्देश हैं। चिकित्साधिकारी डॉ. श्वेता खर्कवाल ने बताया कि जिले में एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत 18 अप्रैल से 23 अप्रैल तक आशा व आगंनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर पेट के कीड़े (कृमि) मारने की दवा एल्बेण्डाजाल खिलाने का अभियान चलाया जाएगा।
इसके साथ ही जनपद को अनीमिया मुक्त बनाने का उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि हीमोग्लोबिन हमारे खून में पाया जाता हैं और हमारे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाता है। खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा का एक स्तर से कम हो जाना अनीमिया कहलाता है। जिसके लक्षण त्वचा, चेहरे, जीब व आंखों में लालीमां की कमी।काम करने में जल्दी थकावट हो जाना।सांस फूलना या घुटन होना होते हैं।
भोजन में आयरन की कमी होना, पेट मे कीड़े होना व पीने के पानी मे फ्लोरोसिस की मात्रा अधिक अनीमिया का कारण हो सकता हैं।उन्होंने बताया इस कार्यक्रम को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास एवं शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से कार्य करगें।उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम जनपद के 4 ब्लाकों, 714 विद्यालयों व 397 आंगनबाड़ी केंद्रों में चलाया जाएगा।आई0एफ0ए व एल्बेलडाजोल की गोली सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।
पेट के कीड़ों से बचाव के लिए एल्बेलडाजोल की एक गोली साल में दो बार जरूर लेनी चाहिए।उन्होंने बताया कि बच्चों में कृमि संक्रमण होने से कुपोषण और खून की कमी होने के साथ साथ थकावट होना, पढ़ाई में मन न लगना, जी मिचलाना, दस्त, पेट दर्द, कमजोरी, भूख न लगना जैसे लक्षण हो जाते हैं।
ज्यादा छोटे बच्चों को टेबलेट चूरा कर पानी के साथ खिलाया जाए। बड़े बच्चों को भी दवा चबा चबाकर ही खानी चाहिए। किसी भी तरह की बीमारी होने पर बच्चे को एल्बेण्डाजाल टेबलेट नहीं खिलानी है। यदि किसी भी तरह उल्टी या मिचली महसूस होती है तो खबराने की जरूरत नहीं। पेट में कीड़े ज्यादा होने पर दवा खाने के बाद सरदर्द, उल्टी, मिचली, थकान होना या चक्कर आना महसूस होना एक सामान्य प्रक्रिया है। दवा खाने के थोड़ी देर बाद सब सही हो जाता है।इसके अलावा फिर भी किसी अन्य तरह की बड़ी परेशानी हो तो चिकित्सक से सम्पर्क अवश्य करें।
इस दौरान अपरजिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, मुख्य चिकिसाधिकारी के0के0अग्रवाल, मुख्य शिक्षाधिकारी बी0पी कुशवाहा, एसीएमओ डॉ इंदरजीत पांडेय, डॉ कुलदीप यादव, एमओआईसी, सीडीपीओ, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा कार्यकत्री समेत अन्य मौजूद रहे।

मुनमुन का 'सिजलिंग डांस' मूव्स इंटरनेट पर वायरल

मुनमुन का 'सिजलिंग डांस' मूव्स इंटरनेट पर वायरल   

कविता गर्ग        
मुंबई। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' रविवार को हर घर में देखा जाने वाला एक टॉप टीवी शो में से एक है। इस सीरियल के हर कलाकार ने अपने फैंस के दिलो में एक अलग सी जगह बना ली है। वहीं इस शो से रातों-रात स्टार बनी मुनमुन दत्ता यूं तो किसी पहचान की मोहताज नहीं है। शो मे बबिता का किरदार निभाती मुनमुन दत्ता की हर एक अदाओं पर दर्शक दिल हार जाते हैं। ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें मुनमुन दत्ता के सिजलिंग डांस मूव्स इंटरनेट पर तबाही मचा चुके हैं। उनकी दमदार कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर बिजलियां गिरा दी हैं। फैंस इनकी तस्वीरों पर धड़ाधड़ लाइक व कमेंट की बरसात कर रहे हैं और मुनमुन को अपना ढेर सारा प्यार भेज रहे हैं।
इस वीडियो में मुनमुन ग्रीन स्पार्कली ड्रेस पहने खुले बालों और अट्रैक्टिव मेकअप के साथ कमर लचकाती दिखाई दी हैं। बता दें इन दिनों मुनमुन का यह सॉन्ग फेवरेट बना हुआ है। तमन्ना भाटिया और बादशाह के इस गाने को बबीता जी का खूब प्यार मिल रहा है। तबाही गाने पर तबाही मचाती मुनमुन दत्ता कातिलाना लग रही हैं। साथ ही वह अपने घर के हर एक कोने पर इस गाने को शूट करती नजर आई है। थाई स्लट ड्रेस पहने, बिखरे बालों के साथ वो कातिलाना अदाओं का भी जादू चला रही हैं।

महिलाओं ने 'दशामाता' के पूजन की शुरुआत की

महिलाओं ने 'दशामाता' के पूजन की शुरुआत की   

पंकज कपूर         
उज्जैन। शीतला माता का पूजन करने के बाद एक बार फिर महिलाओं ने रविवार को दशामाता के पूजन की शुरुआत की है। घरों के आासपास मंदिरों में सुबह से ही महिलाएं पूजन के लिए पहुंच रही हैं और पीपल के पेड़ पर सूत का धागा बांधकर राजा नल और रानी दमयंती की कथा का श्रवण कर रही हैं।
चैत्र माह के कृष्ण-पक्ष की दशमी पर रविवार को महिलाओं द्वारा सुख-समृद्धि और परिवार की दशा सुधारने के लिए दशामाता का पूजन किया जा रहा है। महिलाएं सुबह से घर के आसपास बने मंदिरों में पूजन की थाली लेकर पहुंचती दिखाई दे रही हैं। मंदिर परिसरों में लगे पीपल के पेड़ पर सूत के धागे में दस गांठ बांधकर उसे पेड़ की परिक्रमा लगाकर बांधा जा रहा है और सुख समृद्धि की कामना कर दशामाता से आशीर्वाद लिया जा रहा है। पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं द्वारा राजा नल और दमयंती की कथा सुनी जा रही है। दशामाता पूजन का क्रम शहर में देर शाम तक जारी रहेगा। दो दिन पूर्व महिलाओं ने शीतला माता का पूजन कर ठंडे भोजन का नैवेद्य अर्पित किया था। धार्मिक नगरी में पारंपरिक पर्वों का काफी महत्व है जिसके चलते हर दिन आस्था दिखाई देती है। विद्वानों के मतों के अनुसार दशा माता महामारी-बीमारी, दोष, ग्रह बाधा और काली-बुरी नजर को दूर कर देती हैं। माता का प्रताप इतना है कि वह किसी भी व्यक्ति को राजा बना सकती है। आर्थिक संकट के कारण जीवन अगर कष्ट में है तो मां उसे तार देती हैं।
दशामाता का व्रत करने के पीछे पौराणिक मान्यता है कि इस व्रत को द्वापर युग से बहुत पहले राजा नल की पत्नी दमयंती ने किया था। दुर्भाग्यवश दमयंती के पति राजा नल का राजपाट छीन गया था और उन्हें अज्ञातवास में भटकना पड़ा था। इसके बाद दमयंती ने दशा माता का व्रत रखा और 11 वर्ष तक उनकी पूजा की। जिसके परिणाम स्वरूप राजा नल को उनका राज्य मिल पुन: गया था।
रंगपंचमी पर्व के एक दिन बाद महिलाओं ने घरों में भोजन बनाकर अगले दिन शीतला सप्तमी पर माता को ठंडे भोजन का नैवेद्य अर्पित कर पूजन अर्चन किया था और घरों में ठंडे भोजन का सेवन किया था। वहीं आज दशामाता पर्व पर घरों में चूल्हे पर तवा नहीं चढ़ा है और दाल-बाटी बनाई गई है।

28-29 मार्च को 'भारत बंद' की घोषणा, हड़ताल

28-29 मार्च को 'भारत बंद' की घोषणा, हड़ताल   

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। भारत बंद का आह्वान, मोदी सरकार की उन नीतियों के खिलाफ किया जा रहा है। जिनसे कर्मचारी, किसान और आम जनता प्रभावित हो रही है। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ ने फेसबुक पर लिखा कि बैंकिंग सेक्टर भी इस हड़ताल में शामिल होगा। बता दें केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के एक फोरम ने 28 मार्च और 29 मार्च को भारत बंद की घोषणा की है।
कई राज्यों में तैयारियों का जायजा लेने के बाद यूनियनों ने कर्मचारी, किसान, जनता और देश विरोधी नीतियों के खिलाफ दो दिन के हड़ताल का ऐलान किया है। इसमें रोडवेज, ट्रांसपोर्ट और बिजली विभाग के कर्मचारियों भी शामिल हो सकते हैं। सात प्वाइंट में जानिए इस भारत बंद का हमारे-आपके जीवन पर क्या असर पड़ सकता है?
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने 22 मार्च 2022 को दिल्ली में एक बैठक की। इसमें विभिन्न राज्यों और सेक्टर में 28-29 मार्च 2022 को दो दिवसीय अखिल भारतीय हड़ताल की तैयारियों का जायजा लिया गया। एक बयान में कहा गया है, कि सरकार की नीतियां आम जनता, मजदूर और किसान विरोधी हैं।
 बयान में कहा गया कि एस्मा (हरियाणा और चंडीगढ़) लगने की आशंकाओं के बीच रोडवेज, ट्रांसपोर्ट और बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल में शामिल होने का फैसला किया है।
बैंकिंग और इंश्योरेंस सहित फाइनेंशियल सेक्टर भी इस हड़ताल का समर्थन कर रहे हैं।
कोयला, इस्पात, तेल, टेलिकॉम, पोस्टल, इनकम टैक्स, तांबा, बैंक, बीमा जैसे क्षेत्रों में यूनियनों को भी हड़ताल में शामिल होने की अपील की गई है।
रेलवे और रक्षा क्षेत्र की यूनियनें देशभर में सैकड़ों जगह हड़ताल के समर्थन में भारत बंद करेंगी।
एसबीआई का कहना है कि हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि, अपनी शाखाओं और ऑफिस में सामान्य कामकाज सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्था की गई है. कुछ कामकाज प्रभावित हो सकता है।
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के सरकार के फैसले और बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक-2021 के विरोध में हड़ताल किया जा रहा है।

राज्यपाल के अभिभाषण-लेखानुदान को लेकर तैयारी

राज्यपाल के अभिभाषण-लेखानुदान को लेकर तैयारी   

पंकज कपूर                
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का विधानसभा सत्र आगामी 29 मार्च से शुरू होने जा रहा है। ऐसे में जहां इस पहले सत्र की पूरी तैयारी की जा रही है। राज्यपाल के अभिभाषण और लेखानुदान को लेकर धामी सरकार तेजी से तैयारी में लगी हुई है। 
वही, अब सरकार में संसदीय कार्य मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा है कि आगामी 28 मार्च 2022 को भारतीय जनता पार्टी विधान मंडल दल की बैठक माननीय मुख्यमंत्री के आवास “मुख्य सेवक सदन” में शाम 8:00 बजे आहूत की गई है इस बैठक में 29 तारीख से प्रारंभ होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा वार्ता की जाएगी। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि बैठक में भारतीय जनता पार्टी के सभी मंत्री एवं विधायकों को आमंत्रित किया गया है।

पूर्व सीएम ने सिद्धारमैया को जिम्मेदार ठहराया

पूर्व सीएम ने सिद्धारमैया को जिम्मेदार ठहराया   


इकबाल अंसारी        

कोलार। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री व जनतादल (एस) विधायक दल के नेता एच. डी कुमारस्वामी ने राज्य में अशांति और सभी अप्रिय घटनाओं के लिए विपक्षी और कांग्रेस के नेता सिद्धारमैया को जिम्मेदार ठहराया है। कुमारस्वामी ने यहां मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा नहीं चाहती कि राज्य के लोग शांतिपूर्ण जीवन जिएं। उन्हें बस सत्ता की जरूरत है। वे सत्ता के लिए चाहे कुछ भी कर लें। दोनों पार्टियां राज्य की अखंडता को कमजोर कर रही हैं। उनका उद्देश्य धर्म के धर्म के बीच संघर्ष पैदा करना और शांति भंग करना है।pm

उन्होंने सिद्धारमैया पर हमला करते हुए कहा कि यह उन्हीं की चाल है कि धार्मिक स्थलों, मेलों और धार्मिक लोगों को व्यापार करने की अनुमति नहीं है। उन्होंने सिद्धारमैया पर हिजाब विवाद को भी सघर्ष का कारण बनाने का आरोप लगाया। कुमारस्वामी ने यह भी आरोप लगाया कि 2018 में गठित गठबंधन सरकार के पतन के लिए जिम्मेदार श्री सिद्धारमैया ने भाजपा सरकार का समर्थन किया।

उन्होंने कहा कि अब सिद्धारमैया गुमराह कर रहे हैं कि जद(एस) ने भाजपा के साथ समझौता कर लिया है। उन्होंने कहा कि यह सर्वविदित तथ्य है कि वह भाजपा के संपर्क में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने एक सवाल का जवाब दिया कि अगर चुनाव समय से पहले कराया जाता है तो उनकी पार्टी सामना करने के लिए तैयार हैं।

जियो ने 555 रुपये का नया प्लान लॉन्च किया

जियो ने 555 रुपये का नया प्लान लॉन्च किया  

अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। जियो के इस प्लान में आपको जियो के हिसाब से पूरे 12 महीने (28 दिन का महीना) की वैधता मिलती है। आइए जानते हैं, जियो के इस प्लान के बारे में। रिलायंस जियो ने आईपीएल 2022 के खास मौके पर कई सारे प्लान अपडेट किए हैं। इसके अलावा जियो ने 555 रुपये का नया प्लान भी लॉन्च किया है।
एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और जियो के के सभी प्लान कुछ दिन पहले ही महंगे हुए हैं, लेकिन उसके बाद भी जियो के प्लान अन्य दोनों कंपनियों के मुकाबले सस्ते हैं। जियो के पास दो तरह के प्री-पेड प्लान हैं जिनमें से पहला स्मार्टफोन के लिए है और दूसरा जियो फोन के लिए है। आज हम आपको जियो के एक ऐसे प्लान के बारे में बताएंगे जिसकी कीमत महज 899 रुपये है और आपको इस प्लान में जियो के हिसाब से पूरे 12 महीने (28 दिन का महीना) की वैधता मिलती है।
आइए जानते हैं जियो के इस प्लान के बारे में सबसे पहले आपको बता दें कि यह प्लान जियो के सभी यूजर्स के लिए नहीं है। यह प्लान सिर्फ जियो फोन यूजर्स के लिए है। जियो के इस प्लान की कीमत 899 रुपये है।
इस प्लान में कुल 336 दिनों की वैधता मिलती है यानी जियो के गणित के हिसाब से 12 महीने की वैधता मिलती है, क्योंकि जियो के गणित में 28 दिनों की महीना होता है।जियो फोन के इस प्लान में मिलने वाले डाटा की बात करें तो इसमें 24 जीबी डाटा मिलता है यानी हर महीने 2 जीबी हाई-स्पीड डाटा मिलेगा।
इस प्लान में आपको सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी और हर महीने 50 SMS मिलेंगे।तो यदि आप जियो फोन इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट है और यदि आप सिर्फ कॉलिंग के लिए रिचार्ज कराना चाहते हैं तो यह प्लान आपके के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

मन की बात, पीएम ने सभी भारतीयों को बधाई दी

मन की बात, पीएम ने सभी भारतीयों को बधाई दी   

अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “मन की बात” में भारी बहुमत से सरकार बनाने पर बात कही।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक उपलब्धि के लिए सभी भारतीयों को बधाई दी और कहा, “पिछले हफ्ते, भारत ने 400 अरब डॉलर, यानी 30 लाख करोड़ रुपये का निर्यात लक्ष्य हासिल किया है। पहले तो यह अर्थव्यवस्था से जुड़ा मामला है, लेकिन इससे भी ज्यादा अर्थव्यवस्था, यह भारत की क्षमता और क्षमता से अधिक संबंधित है। इसका मतलब है कि दुनिया में भारतीय सामानों की मांग बढ़ रही है।
उन्होंने कहा, “भारत आर्थिक प्रगति की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है। जब हर भारतीय को ‘वोकल फॉर लोकल’ मिल जाए, तो लोकल को ग्लोबल होने में देर नहीं लगती है।
अप्रैल-22 मार्च, 2021-22 के दौरान निर्यात 37 प्रतिशत बढ़कर 400 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया, जो 2020-21 में 292 बिलियन अमेरिकी डॉलर था। पहली बार, भारत का व्यापारिक निर्यात एक वित्तीय वर्ष में 400 बिलियन अमरीकी डालर को पार कर गया है।
आज हमारे छोटे उद्यमी सरकारी ई-मार्केटप्लेस के जरिए सरकारी खरीद में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। तकनीक के जरिए एक पारदर्शी व्यवस्था विकसित की गई है।

असिस्टेंट टाउन प्लानिंग सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती

असिस्टेंट टाउन प्लानिंग सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती 

अविनाश श्रीवास्तव           
पटना। अगर आप बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह आपके लिए एक सुनहरा मौका हो सकता है। दरअसल बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की तरफ से असिस्टेंट टाउन प्लानिंग सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 107 पदों पर आवेदन किया जाएगा। आवेदन करने वाले इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
बता दें इन पदों पर भर्ती करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से रिमोट सेंसिंग और जीआईएस में बैचलर ऑफ प्लानिंग / पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स / मास्टर इन प्लानिंग / मास्टर इन टाउन प्लानिंग / मास्टर इन रीजनल प्लानिंग / मास्टर इन अर्बन प्लानिंग / मास्टर इन सिटी प्लानिंग / मास्टर इन अर्बन प्लानिंग / मास्टर इन सिटी प्लानिंग / मास्टर इन कंट्री प्लानिंग में डिग्री होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 मार्च 2022 से शुरू हो गई है। वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 अप्रैल 2022 है।
वहीं आयोग कार्यालय में आवेदन की हार्ड कॉपी व सर्टिफिकेट्स प्राप्त होने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल 2022 (शाम 5 बजे) तक है। अगर बात करें आयु सीमा की तो आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य के लिए 750 रूपये, बिहार के एससी / एसटी के लिए 200 रूपये, एससी/एसटी/बिहार की महिलाओं के लिए 200 रूपये, पीडब्ल्यूडी के लिए 200 रूपये वहीं अन्य के लिए 700 रूपये निर्धारित किया गया है।
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाना है। लिखित परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे। वहीं चयन प्रक्रिया में साक्षात्कार शामिल नहीं है। लिखित परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया की अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

गृहमंत्री शाह ने कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया

गृहमंत्री शाह ने कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया

अमित शर्मा            

चंडीगढ़। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को चंडीगढ़ में अत्याधुनिक एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। शाह ने वाणिज्य महाविद्यालय के छात्रावास प्रखंड, पुलिस कर्मियों के लिए 240 आवास निर्माण परियोजना और एक बस डिपो-सह-कार्यशाला की भी आधारशिला रखी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री के साथ पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित भी मौजूद थे। आईसीसीसी परियोजना के तहत यातायात उल्लंघन पर नजर रखने के लिए चंडीगढ़ में 2,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

आईसीसीसी केंद्र को सेवाओं और डेटा विश्लेषण की प्रभावी निगरानी के लिए पानी, बिजली, सीवेज, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, परिवहन, ई-गवर्नेंस, पार्किंग और सार्वजनिक-बाइक साझाकरण सहित प्रमुख नागरिक सेवाओं के साथ एकीकृत किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने जिन अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया, उनमें चंडीगढ़ आवास बोर्ड का एक नया कार्यालय भवन, दो सरकारी स्कूल और एक पार्क शामिल हैं।

नागरिक उड्डयन मंत्री ने वर्चुअली उद्घाटन किया

नागरिक उड्डयन मंत्री ने वर्चुअली उद्घाटन किया    


मनोज सिंह ठाकुर         

ग्वालियर। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को वाराणसी से गोरखपुर सहित कई अन्य विमान सेवाओं का मध्यप्रदेश के ग्वालियर में वर्चुअली उद्घाटन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वर्चुअली इस कार्यक्रम से जुड़े। कार्यक्रम के बाद सिंधिया ने ट्वीट करते हुए बताया कि आज बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी से बाबा गोरखनाथ की पावन भूमि गोरखपुर सहित कानपुर-गोरखपुर-कानपुर, वाराणसी-गोरखपुर-वाराणसी, वाराणसी-गुवाहाटी-वाराणसी, हैदराबाद-पुदुचेरी-हैदराबाद, हैदराबाद- जबलपुर- हैदराबाद और पुदुचेरी-बेंगलुरु-पुदुचेरी की सीधी विमान सेवाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इससे इन सभी जगह के नागरिकों को आवागमन की सुगमता के साथ ही दर्शनार्थियों को भी सहूलियत होगी।

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...