शनिवार, 12 मार्च 2022
सीआरपीएफ जवान ने खुद को मारीं गोली, मौंत
तेजी: तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीज़ल के रेट जारी कियें
तेजी: तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीज़ल के रेट जारी कियें
संदीप मिश्र
लखनऊ। विधानसभा चुनाव ख़त्म होने से पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि चुनाव होने के बाद पेट्रोल-डीज़ल के दाम तेजी से बढ़ेंगे। सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल-डीज़ल के रेट जारी कर दिए हैं। इस नए दर में कुछ खास बदलाव नहीं किये गए है। बीते दिनों से ऐसी आशंका थी कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के रेट में बढ़ोतरी के कारण पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे। रजनीतिक गलियारों में पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर हलचल थी। बहरहाल बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में अब भी पेट्रोल 100 रुपये के ऊपर बेचा जा रहा है। आइए जानते है सरकारी तेल कंपनियों द्वारा दिल्ली, यूपी बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पंजाब में 1 लीटर पेट्रोल-डीजल की क्या कीमत है।
अभिनेता वरुण को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
शुक्रवार, 11 मार्च 2022
वृंदावन की लट्ठमार होली 'कविता'
भाजपा पर ईवीएम में धांधली करने का आरोप लगाया
भाजपा पर ईवीएम में धांधली करने का आरोप लगाया
हरिओम उपाध्याय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में से चार राज्यों में विधानसभा चुनावों के नतीजे भाजपा के पक्ष में आने के बाद विपक्षी दल व उनके समर्थक मीडिया चैनल अब बीजेपी पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। कभी बूथ कैप्चरिंग के कारण चुनाव जीतने वाले दलों का गुस्सा सबसे पहले ईवीएम पर फूटता है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव मतगणना से पहले ही ईवीएम में छेड़छाड़ का आरोप लगा चुके हैं। अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी भारतीय जनता पार्टी पर ईवीएम में धांधली करने का आरोप लगाया है। सीएम बंगाल ने कहा कि चार राज्यों में भाजपा की जीत के पीछे विशाल जनादेश नहीं, मशीनरी जनादेश रही। ममता बनर्जी ने जोर देकर कहा कि “केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग करके और तानाशाही के माध्यम से” चुनाव जीतना भाजपा को 2024 की जीत तक नहीं पहुंचाएगा।एक निजी चैनल से हुई बातचीत में ममता बनर्जी ने कहा कि यह एक लोकप्रिय जनादेश नहीं है, यह एक मशीनरी जनादेश है।
सिर्फ इसलिए कि उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग करके और तानाशाही के माध्यम से कुछ राज्यों को जीत लिया है, वे यह सोचकर खुशी से झूम रहे होंगे कि वे 2024 भी जीतेंगे। लेकिन यह इतना आसान नहीं होने वाला है। ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे लगता है कि अखिलेश यादव को जबरन हराया गया था। उसे इसे चुनौती देनी चाहिए। ईवीएम की फोरेंसिक जांच होनी चाहिए। ममता बनर्जी ने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को अपना समर्थन दिया था, वाराणसी में एक रैली में भाग लिया था और सपा की संभावनाओं को बेहतर बनाने के लिए अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे।
आयुक्त ने निर्माण कार्यो की व्यवस्था का जायजा लिया
आयुक्त ने निर्माण कार्यो की व्यवस्था का जायजा लिया
अश्वनी उपाध्याय
गाज़ियाबाद। जिला नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 मिशन के तहत शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए कमर कस ली है। इसके लिए निगम की तैयारियां देखने के लिए नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने शुक्रवार को निगम अधिकारियों के साथ सिटी जोन, विजय नगर जोन की शौचालय, पार्क एवं निर्माण कार्यो की व्यवस्था का जायजा लिया। नगर आयुक्त ने सिटी जोन कालका गढ़ी स्थित शौचालयों का जायजा लिया। जिसमें मौके पर मरम्मत कार्य की आवश्यकता पाई गई। जिसके लिए शहर के समस्त शौचालय में छोटी-मोटी कमियों को पूरा करने के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश को 2 दिन का समय दिया गया। विजय नगर जोन में नाले की सफाई व्यवस्था को लेकर तत्काल प्रभाव से कार्य करने के लिए एसएफआई नरेश को निर्देश दिए। पार्कों की सफाई व्यवस्था का जायजा सिटी जोन नंदग्राम के अंतर्गत उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह समेत पार्कों का जायजा लिया।
जिसमें प्रकाश व्यवस्था सुचारु करने के लिए निर्देश दिए। पार्कों में स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के मानकों के अनुरूप समस्त व्यवस्थाओं को सुचारु करने के लिए भी निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता निर्माण अधिकारी एन. के चौधरी को शहर में चल रहे समस्त निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच करने एवं कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देश दिए। नगर निगम अधिकारियों के साथ-साथ स्वच्छ भारत मिशन टीम द्वारा शहर स्वच्छता को लेकर किए जा रहे कार्यों का भी जायजा लिया। विजय नगर, सिटी जोन, कविनगर जोन में चल रहे कचरा पृथक्करण अभियान को बढ़ावा देने के लिए निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के मानकों अनुरूप कार्यवाही में तेजी लाने के लिए संबंधित जोनल प्रभारियों को आदेश दिए।
नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। अब लोगों की भागीदारी और जिम्मेवारी शुरू होती हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 शुरू हो चुका है। यह एक ऐसा सर्वे है, जिसमें देशभर के गांव, शहरों और कस्बों की स्वच्छता देखी जाती है। इसमें लोग भी सहयोग करें। लोगों के सुझाव और प्रश्नों के उत्तरों, यूजर चार्ज देने समेत अन्य चीजों को ध्यान में रखते हुए यह रैंकिंग अपने शहर को मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब शहर वासियों को अपने दायित्व का निर्वाह करना है। नगर निगम ने तो अपने स्तर पर काम कर रहा है। निगम ने कचरे वाले स्थानों को गंदगी से राहत दिलाते हुए इनका सौंदर्यीकरण किया है। सोशल मीडिया पर भी अपडेट किए जा रहे हैं। बिना आप सभी के सहयोग से स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में अपना शहर नंबर 1 नहीं आ सकता है। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव भी उपस्थित रहे।
लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं
लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं इकबाल अंसारी चेन्नई। तमिलनाडु में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए मु...
-
यूपी में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा: परिषद संदीप मिश्र/बृजेश केसरवानी लखनऊ/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...