शुक्रवार, 11 मार्च 2022

आयुक्त ने निर्माण कार्यो की व्यवस्था का जायजा लिया

आयुक्त ने निर्माण कार्यो की व्यवस्था का जायजा लिया    

अश्वनी उपाध्याय           

गाज़ियाबाद। जिला नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 मिशन के तहत शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए कमर कस ली है। इसके लिए निगम की तैयारियां देखने के लिए नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने शुक्रवार को निगम अधिकारियों के साथ सिटी जोन, विजय नगर जोन की शौचालय, पार्क एवं निर्माण कार्यो की व्यवस्था का जायजा लिया। नगर आयुक्त ने सिटी जोन कालका गढ़ी स्थित शौचालयों का जायजा लिया। जिसमें मौके पर मरम्मत कार्य की आवश्यकता पाई गई। जिसके लिए शहर के समस्त शौचालय में छोटी-मोटी कमियों को पूरा करने के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश को 2 दिन का समय दिया गया। विजय नगर जोन में नाले की सफाई व्यवस्था को लेकर तत्काल प्रभाव से कार्य करने के लिए एसएफआई नरेश को निर्देश दिए। पार्कों की सफाई व्यवस्था का जायजा सिटी जोन नंदग्राम के अंतर्गत उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह समेत पार्कों का जायजा लिया।

जिसमें प्रकाश व्यवस्था सुचारु करने के लिए निर्देश दिए। पार्कों में स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के मानकों के अनुरूप समस्त व्यवस्थाओं को सुचारु करने के लिए भी निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता निर्माण अधिकारी एन. के चौधरी को शहर में चल रहे समस्त निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच करने एवं कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देश दिए। नगर निगम अधिकारियों के साथ-साथ स्वच्छ भारत मिशन टीम द्वारा शहर स्वच्छता को लेकर किए जा रहे कार्यों का भी जायजा लिया। विजय नगर, सिटी जोन, कविनगर जोन में चल रहे कचरा पृथक्करण अभियान को बढ़ावा देने के लिए निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के मानकों अनुरूप कार्यवाही में तेजी लाने के लिए संबंधित जोनल प्रभारियों को आदेश दिए।

नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। अब लोगों की भागीदारी और जिम्मेवारी शुरू होती हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 शुरू हो चुका है। यह एक ऐसा सर्वे हैजिसमें देशभर के गांवशहरों और कस्बों की स्वच्छता देखी जाती है। इसमें लोग भी सहयोग करें। लोगों के सुझाव और प्रश्नों के उत्तरोंयूजर चार्ज देने समेत अन्य चीजों को ध्यान में रखते हुए यह रैंकिंग अपने शहर को मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब शहर वासियों को अपने दायित्व का निर्वाह करना है। नगर निगम ने तो अपने स्तर पर काम कर रहा है। निगम ने कचरे वाले स्थानों को गंदगी से राहत दिलाते हुए इनका सौंदर्यीकरण किया है। सोशल मीडिया पर भी अपडेट किए जा रहे हैं। बिना आप सभी के सहयोग से स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में अपना शहर नंबर 1 नहीं आ सकता है। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव भी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...