शुक्रवार, 11 मार्च 2022

शामली की 3 सीटों पर सपा-रालोद गठबंधन की जीत

शामली की 3 सीटों पर सपा-रालोद गठबंधन की जीत   

भानु प्रताप उपाध्याय      
शामली। जनपद शामली की तीनों विधानसभा सीटों पर सपा-रालोद गठबंधन ने जीत दर्ज की है। शुरूआती दौर में शामली विधानसभा सीट पर ही भाजपा प्रत्याशी बढत बनाये रखें। लेकिन, बाद में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र की मतगणना में पिछड गए। वही, कैराना व थाना भवन सीट पर गठबंधन प्रत्याशी शुरू से ही बढत बनाकर चले। थाना भवन सीट पर गन्ना मंत्री सुरेश राणा की करारी हार से भाजपा को झटका लगा है।
शामली जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर मतगणना कार्य सुबह 8 बजे ही शुरू करा दिया था। शुरूआती दौर में शामली विधानसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी तेजेन्द्र निर्वाल बढत बनाकर मुकाबले को रौचक बनाये रखें। वही, कैराना व थाना भवन सीट पर गठबंधन प्रत्याशी शुरू से ही भाजपा प्रत्याशियों को मात देकर बढत लेकर चले। कैराना सीट पर सपा प्रत्याशी नाहिद हसन व भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह के बीच ग्रामीण क्षेत्र में कडी टक्कर रही। कस्बा कैराना में नाहिद हसन ने भाजपा प्रत्याशी को लगभग 18 हजार वोटों की लीड से पीछा कर दिया और अंत में सपा प्रत्याशी नाहिद हसन ने भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह को 28,284 वोटों से मात दे दी। वही शामली विधानसभा सीट पर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में रालोद प्रत्याशी प्रसन्न चैधरी बढत बना गए और अंत तक जारी रही। मौजूदा विधायक तेजेन्द्र निर्वाल को 7262 वोटों से मात देते हुए रालोद प्रत्याशी प्रसन्न चैधरी ने जीत दर्ज की। थानाभवन विधानसभा सीट पर पहले राउंड में गन्ना मंत्री सुरेश राणा 171 वोटों से ही बढत बना पाये। 
जिसके बाद गठबंधन प्रत्याशी अशरफ अली खान ने गन्ना मंत्री को आगे नही पहुंचने दिया और प्रत्येक राउंड में गन्ना सुरेश राणा को कडी चुनौती देते हुए अंत में 10853 वोटों से जीत दर्ज की। तीनों विजेता प्रत्याशियों को आरओ द्वारा जीत के प्रमाण पत्र दिए गए। तीनों प्रत्याशियों ने संयुक्त रूप से कहा कि यह जीत किसानों के नाम समर्पित है। 36 वर्ग के लोगों ने गठबंधन प्रत्याशियों को जीत दिलाई है।

मनोज की अध्यक्षता में एक भव्य सैंड आर्ट किया

मनोज की अध्यक्षता में एक भव्य सैंड आर्ट किया     

बृजेश केसरवानी        
प्रयागराज। शुक्रवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय दृश्य कला विभाग के छात्र अजय कुमार गुप्ता, उनके मित्र मनोज कुमार की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी का पुनः सत्ता में आने की खुशी में एक भव्य सैंड आर्ट किया गया। 
जिसमें उत्तर प्रदेश को सैंड आर्ट में बनाकर भारतीय जनता पार्टी का स्वागत किया‌। साथ ही अजय कुमार गुप्ता ने सरकार से यह अपील की है, कि उत्तर प्रदेश सरकार को कलाकारों के ऊपर भी ध्यान देना चाहिए। ताकि वह लोग अपने कला के माध्यम से जनता को जागरूक कर सकें इस सैंड आर्ट में सहयोगी आशीष  निषाद, बादल सृष्टि सिंह, अंजली यादव, अंकित यादव, शालिनी कुशवाहा मौजूद रही।

सोयाबीन की कीमत में 23 रुपये की गिरावट दर्ज

सोयाबीन की कीमत में 23 रुपये की गिरावट दर्ज 

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोयाबीन की कीमत में 23 रुपये की गिरावट के साथ 7,900 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई। 

एनसीडीईएक्स में सोयाबीन के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 23 रुपये अथवा 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,900 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 605 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार सूत्रों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से मुख्यत: यहां सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट आई।

मणिपुर के सीएम ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

मणिपुर के सीएम ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा   

इकबाल अंसारी        

इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शुक्रवार को राज्यपाल ला गणेशन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। बीरेन सिंह भाजपा विधायक दल के नए नेता की औपचारिक नियुक्ति होने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते रहेंगे। राज्यपाल ने कहा कि बीरेन सिंह ने औपचारिकता के तौर पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि स्थायी व्यवस्था होने तक वे कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहें।

बीरेन सिंह मार्च-2017 में मणिपुर के मुख्यमंत्री बने थे। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के अभियान का नेतृत्व किया और पार्टी 60 में से 32 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल करने में सफल रहे। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व जल्द ही प्रदेश के नेतृत्व पर फैसला कर सकता है।

रूखी त्वचा की समस्या, अपनाएं घरेलू नुस्खे

रूखी त्वचा की समस्या, अपनाएं घरेलू नुस्खे       

सरस्वती उपाध्याय     

कई बार बदलते मौसम के कारण रूखी त्वचा की समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर सही समय पर इसका इलाज न किया जाए तो ये फट सकती है या संक्रमित हो सकती है। रूखी त्वचा को मॉइस्चराइज रखना बहुत जरूरी है‌। बहुत से लोग त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, ये लंबे समय में त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में हम घरेलू नुस्खे भी आजमा सकते हैं। ये हमारी त्वचा को न केवल गहराई से पोषण देने का काम करेंगे बल्कि इससे आपके त्वचा ग्लोइंग और मुलायम भी बनी रहेगी।

सूरजमुखी के बीज का तेल...

सूरजमुखी के बीज के तेल का इस्तेमाल आप त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए कर सकते हैं‌। ये त्वचा को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने का काम करता है‌।

नारियल का तेल...

रूखी त्वचा के इलाज के लिए नारियल का तेल बहुत ही प्रभावी है. ये त्वचा को हाइड्रेट रखता है। नारियल के तेल में सैचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं। ये तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करने का काम करता है।

डाइट में दूध करें शामिल...

अपनी डाइट में दूध शामिल करें। ये रूखी त्वचा से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसमें फॉस्फोलिपिड नामक फैट होता है, ये त्वचा के लिए फायदेमंद है।

शहद...

शहद में कई गुण होते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। ये त्वचा संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। शहद मॉइस्चराइजिंग, हीलिंग और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये रूखी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है।

पेट्रोलियम जेली...

कई बार बढ़ती उम्र के कारण भी त्वचा रूखी हो जाती है। ऐसे में आप पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये त्वचा को मॉइस्चराइज करने का काम करती है।

एलोवेरा...

एलोवेरा रूखी त्वचा से राहत पाने में काफी मदद करता है। आप एलोवेरा जेल को अपनी त्वचा पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से आपकी त्वचा पर निखार आएगा‌। ये त्वचा को गहराई से नमी प्रदान करने का काम करता है‌।

बादाम तेल...

बादाम का तेल भी रूखी त्वचा के लिए बहुत उपयोगी है।आप बादाम के तेल से त्वचा की मसाज कर सकते हैं। आप शहद में बादाम का तेल मिलाकर भी त्वचा की मसाज कर सकते हैं। इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें।इसके बाद तौलिए से पोंछ लें। ये त्वचा पर निखार लाने का काम करता है‌।

स्टेशन के पास पटरी से उतरें मालगाड़ी के 6 डिब्बे

स्टेशन के पास पटरी से उतरें मालगाड़ी के 6 डिब्बे 

इकबाल अंसारी   

भुवनेश्वर। ओडिशा के कोरापुट जिले में रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को एक मालगाड़ी के छ: डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन मार्ग पर ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं। 

सूत्रों ने बताया कि विशाखापत्तनम-किरंदुल एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार को तड़के कोरापुट रेलवे स्टेशन से लगभग 40 किलोमीटर दूर उस समय हुई जब लौह अयस्क ले जा रही मालगाड़ी किरंदुल से विशाखापत्तनम की ओर जा रही थी। सूत्रों के अनुसार, रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और डिब्बों को पटरी से हटा दिया गया है।

होली के त्यौहार पर गैस-सिलेंडर मुफ्त देगी सरकार

होली के त्यौहार पर गैस-सिलेंडर मुफ्त देगी सरकार  

संदीप मिश्र          

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में उज्जवला योजना के 1.50 करोड़ लाभार्थी हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, उत्तर प्रदेश सरकार 7वें दिन आने वाले होली के त्यौहार पर लाभार्थियों को रसोई गैस-सिलेंडर मुफ्त में देगी।
उत्तर प्रदेश में 37 साल बाद लगातार दूसरी बार कोई राजनीतिक पार्टी सत्ता में वापिस आने में सफल हुई है। इसके पीछे भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र और पूर्व में चलाई गई योजनाओं का बड़ा योगदान है। सत्ता में वापस आने के लिए भाजपा ने उत्तर प्रदेश की सरकार से अपने चुनावी लोक कल्याण संकल्प पत्र में जनता से 130 वादों को पूरा करने का वचन दिया था। 10 मार्च को चुनावी परिणाम में प्रचंड बहुत से के साथ सत्ता में वापसी होने के साथ ही प्रदेश सरकार को 7वें दिन (होली) से ही अपने चुनावी वादों को पूरा करना शुरू करना होगा। दरअसल भाजपा ने अपने चुनावी वादों में घोषणा की थी की अगर उत्तर प्रदेश में भाजपा की वापसी होती है तो होली और दीपावली पर उज्जवला योजना के लाभार्थियों को एलपीजी गैस का फ्री सिलेंडर देगी।

उत्तर प्रदेश में उज्जवला योजना के 1.50 करोड़ लाभार्थी हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, उत्तर प्रदेश सरकार 7वें दिन आने वाले होली के त्यौहार पर लाभार्थियों को रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त में देगी। सरकार इस चुनावी वादे को इसी होली से अमल में लाती है तो उत्तर प्रदेश सरकार को योजना को पूरा करने के लिए 1400 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। आपको बता दें इस समय घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 937.50 रुपये हैं।

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं  इकबाल अंसारी  चेन्नई। तमिलनाडु में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए मु...