मंगलवार, 8 मार्च 2022

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 3,993 नए मामलें

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 3,993 नए मामलें      

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,993 नए मामलें समाने आए है। इसी के साथ कोरोना के एक्टिव केस हुए 50,000 से कम पर पहुंच गए है। वहीं बीते दिन देश में कोरोना के 4,362 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि कोरोना से 66 लोगों की मौत हुई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, सक्रिय मामले घटकर 49,948 हो गए हैं। 108 मौतों के साथ, अब तक मरने वालों की संख्या 5,15,210 हो गई है।
कोविड-19 के मामलों में सबसे कम दर्ज किए गए। पिछली बार भारत में कोरोना के नए मामले 4,000 से नीचे 15 मई 2020 को दर्ज किए गए थे, जब देश में 3,967 ताजा मामले सामने आए थे। लगातार 30 दिनों तक दैनिक कोविड-19 मामले एक लाख से कम रहे हैं, और यह दूसरा सीधा दिन है। जब नए मामलों की संख्या 5,000 से कम रही है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 179.13 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है।

महिलाओं को सम्मानित कर डूडल समर्पित: गूगल

महिलाओं को सम्मानित कर डूडल समर्पित: गूगल      

अखिलेश पांडेय    
वाशिंगटन डीसी/नई दिल्ली। मंगलवार को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर गूगल ने भी अपने तरीके से महिलाओं को सम्मानित करते हुए एक खास गूगल डूडल, उन्हें समर्पित किया है। गूगल ने एनिमेटेड डूडल के जरिए, मंगलवार को महिलाओं की जिंदगी को दर्शाया है। इस माध्यम से उनके त्याग, परिश्रम, धैर्य और निश्छल प्रेम को भी दिखाने की कोशिश की गई है। गूगल ने रोचक अंदाज में दिखाया है कि आज के दौर में किस तरह से महिलाएं कामकाजी मां से लेकर मोटर मैकेनिक तक की जिम्मेदारी निभाती हैं। कैसे वह एक घर से लेकर अंतरिक्ष तक को संभाल रही हैं। हर सेक्टर में महिलाएं के सामने चुनौतियां और परेशानियां आईं लेकिन वह इनका मुकाबला करते हुए खुद को और मजबूती के साथ स्थापित करती जा रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद साल 2020 और 2021 के लिए 29 उत्कृष्ट महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान करेंगे। सप्ताह भर से चल रहे कार्यक्रम का समापन आज होगा। इस मौके पर राष्ट्रपति भवन में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जहां राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद साल 2020 और 2021 के लिए नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। साल 1908 में एक महिला मजदूर आंदोलन की वजह से महिला दिवस मनाने की परंपरा की शुरुआत हुई। इस दिन 15 हज़ार महिलाओं ने नौकरी के घंटे कम करने, बेहतर वेतन और कुछ अन्य अधिकारों की मांग को लेकर न्यूयार्क शहर में प्रदर्शन किया था। एक साल बाद सोशलिस्ट पार्टी ऑफ़ अमेरिका ने इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया। 1910 में कोपेनहेगन में कामकाजी महिलाओं का एक अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन हुआ, जिसमें इस दिन को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर मनाने का सुझाव दिया गया और धीरे-धीरे यह दिन दुनिया भर में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में लोकप्रिय होने लगा। इस दिन को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मान्यता 1975 में मिली, जब संयुक्त राष्ट्र ने इसे एक थीम के साथ मनाने की शुरुआत की।

एक्ट्रेस मल्ला ने धमाकेदार डांस वीडियो शेयर किया

एक्ट्रेस मल्ला ने धमाकेदार डांस वीडियो शेयर किया    

कविता गर्ग       

मुंंबई। एक्ट्रेस-मॉडल नम्रता मल्ला अब रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। उनके सफर की बात नहीं कर रहे हैं। इस वक्त जिक्र हो रहा है उनके टैलेंट का। असल में नम्रता अब उन एक्ट्रेसेस में शुमार हो चुकी हैं, जिनके जलवों से दुनिया वाकिफ हो चुकी है। यही वजह है कि वो दिन पर दिन खुद को और बेहतर साबित कर रही हैं। शेयर किया धमाकेदार डांस, यूं तो नम्रता मल्ला हर दिन ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें और डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। पर इन दिनों उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही तहलका मचा रखा है। अब उनकी लेटेस्ट पोस्ट को ही ले लीजिये, जिसमें वो इंस्टाग्राम के ट्रेडिंग वीडियो पर अपने डांस मूव्स दिखाती नजर आईं नजर आ रही है।  ब्लैक कलर पोल्का डॉट मोनोकनी पहनकर नम्रता ने जिस तरह अपनी कमरिया हिलाई है।

वो देख कर जमाना ही झूमता दिख रहा है। ट्रेडिंग वीडियो में नम्रता सिर्फ अच्छा डांस ही नहीं कर रही हैं, बल्कि दिल किल करने वाले एक्सप्रेशन भी दे रही हैं। डांस, एक्सप्रेशन और नम्रता की अदाओं से मिल कर बना ये वीडियो हर किसी का दिल बेकाबू कर रहा है। यही नहीं, नम्रता का डांस देखने के बाद लोग उनसे इतने इंप्रेस हुए कि उन्हें नोरा फतेही से बेहतर डांसर तक बता डाला। डांस से है प्यार, नम्रता मल्ला एक फिटनेस फ्रीक आर्टिस्ट हैं। जिन्हें डांस से काफी प्यार है। नम्रता मल्ला के लिये डांस सिर्फ एक कला नहीं, बल्कि जिंदगी है। जिससे उनकी सांसें चलती हैं। इस बात का जिक्र वो कई बार अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में कर चुकी हैं। धीरे-धीरे ही सही नम्रता अपने हुस्न और हुनर से लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब हो गई हैं।

492 करोड़, 43 लाख का अनुपूरक बजट पारित

492 करोड़, 43 लाख का अनुपूरक बजट पारित   

दुष्यंत टीकम        
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने साल 2021-22 के तीसरे अनुपूरक बजट में नोनी सुरक्षा योजना का बजट आवंटन किया है। इस योजना के तहत कर्मकार मंडल में पंजीकृत मजदूरों की पहली दो बेटियों के खातों में एकमुश्त 20-20 हजार रुपए जमा कराए जाएंगे। संक्षिप्त चर्चा के बाद 492 करोड़ 43 लाख रुपए का अनुपूरक बजट पारित कर दिया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सदन में हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश के गांवों को आवागमन की बेहतर सुविधा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा 24 हजार करोड़ रुपए की लागत से सड़क और पुल-पुलिया निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अनुपूरक बजट में अन्य प्रावधानों के साथ नवीन अंशदायी पेंशन योजना के लिए 14% अंशदान के लिए राशि का प्रावधान भी किया गया है। 
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय प्रज्वलित की गई अमर जवान ज्योति जो बुझा दी गई है। उस अमर जवान ज्योति को प्रज्वलित करने का फैसला छत्तीसगढ़ ने किया है। इसका शिलान्यास राहुल गांधी ने किया है। इस अनुपूरक बजट में अमर जवान ज्योति की स्थापना के लिए भी प्रावधान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा, महिलाएं स्वावलंबी हो सकें, इसके लिए महिला स्व-सहायता समूहों के 12 करोड़ 77 लाख रुपए के ऋण माफ किए गए हैं। ऐसे समूहों को दिए जाने वाले ऋण की सीमा बढ़ाकर दोगुनी कर दी गई है। बालिकाओं को उच्च शिक्षा का लाभ दिलाने के लिए प्रदेश के 25 जिला मुख्यालयों पर महिला महाविद्यालयों की स्थापना की जा रही है। इनमें सुकमा, कोण्डागांव, बीजापुर और नारायणपुर जैसे दूरस्थ आदिवासी बहुल जिले में इन महाविद्यालयों का संचालन इसी वर्ष से प्रारंभ हो गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा, किसानों के पुराने कृषि ऋण, जलकर माफ किए गए हैं। 2500 रुपए प्रति क्विंटल धान का मूल्य किसानों को दिया गया। किसान आसानी से खाद, बीज ले सकें इसके लिए 725 नई सहकारी समितियों का गठन किया गया। इस वर्ष लगभग 98 लाख मीट्रिक टन धान का समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई। नई सहकारी समितियों के गठन के कारण किसानों को भुगतान में कोई परेशानी नहीं आई।
पिछले कई वर्षों से लंबित किसानों के 35 हजार 161 कृषि पंपों के कनेक्शन देने की मंजूरी दी गई। अब तक इनमें से 90 प्रतिशत पम्पों को कनेक्शन दिया जा चुका है, शेष पम्पों को 31 मार्च तक बिजली कनेक्शन देने का प्रयास किया जा रहा है।

सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करार दिया: ठाकरे

सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करार दिया: ठाकरे   

कविता गर्ग     

मुंंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और उनके करीबियों के अलग-अलग ठिकानों पर इनकम टैक्स ने छापेमार कार्रवाई की है। आयकर विभाग शिवसेना नेताओं और महाराष्ट्र के मंत्रियों आदित्य ठाकरे और अनिल परब के करीबी सहयोगियों के कार्यालय और आवास पर छापेमारी कर रहा है। बता दें मुंबई और पुणे में छापेमारी की जा रही है। वहीं, इस रेड को आदित्य ठाकरे ने भाजपा द्वारा सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करार दिया।

इधर आदित्य ठाकरे ने केंद्रीय एजेंसियां पर भारतीय जनता पार्टी की प्रचार मशीनरी होने का आरोप लगाया है। आदित्य ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय एजेंसियां भाजपा की प्रचार मशीनरी बन गई हैं, लेकिन महाराष्ट्र झुकेगा नहीं। यह टिप्पणी आयकर विभाग की ओर से शिवसेना नगरसेवक और बृहन्मुंबई नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष यशवंत जाधव के परिसरों की तलाशी के बाद आई है। इस मामले में शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत ने कहा कि ”मुझे लगता है जबतक बीएमसी का चुनाव नहीं हो जाता है तब तक हर वार्ड में आईटी जाएगी। अब केंद्रीय एजेंसियों को यही काम रह गया है। पूरा देश जानना चाहता है कि केंद्रीय एजेंसी सिर्फ़ महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में ही छापेमारी क्यों करती है। 

यूपी में अखिलेश के 'सीएम' बनने की भविष्यवाणी

यूपी में अखिलेश के 'सीएम' बनने की भविष्यवाणी   

संदीप मिश्र     

लखनऊ। पांचों राज्यों में मतदान समाप्त होने के बाद जहां एग्जिट पोल में सभी चैनलों ने यूपी में योगी सरकार का फिर से आने का दावा किया जा रहा है तो दो सर्वे इस बार यूपी की सत्ता में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी कर रहे हैं। देशबंधु के अलावा एक और सर्वे है, जिसमें यह दावा किया गया है कि इस बार समाजवादी पार्टी को बंपर जीत मिल रही है, जबकि भाजपा को काफी नुकसान हो रहा है। जानिए, क्या कहता है सर्वे सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आखिरी और सातवें चरण का मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं। अब सभी राजनीतिक दलों और दिग्गज राजनेताओं को 10 मार्च का इंतजार है, इस तारीख को मतगणना होगी और सभी की किस्मत का पिटारा खुलेगा। ये भी स्पष्ट हो जाएगा कि किस राज्य में कौन सरकार बना रहा है।

हालांकि इससे पहले तमाम चैनलों के एग्जिट पोल सामने आए, यूपी के लगभग सभी एग्जिट पोल में भाजपा की बंपर जीत का दावा किया गया और बहुमत के साथ यूपी में फिर योगीराज की भविष्यवाणी की गई लेकिन, दो सर्वे में ये बात निकलकर सामने आई है कि यूपी की सत्ता में समाजवादी पार्टी की वापसी हो रही है।पीएम और द पॉलिटिक्स डॉट इन के सर्वे का अनुमान है कि उत्तरप्रदेश में इस बार अखिलेश यादव एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। सर्वे में दावा किया गया है कि समाजवादी पार्टी को यूपी चुनाव में 238 सीटें मिल सकती हैं, वहीं भाजपा महज 157 सीटों में सिमट रही है। वहीं, सर्वे के अनुसार, बसपा को छह और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में भी एक सीट जा सकती है।

सर्वे में यह भी दावा किया गया है कि साल 2017 के मुकाबले इस बार भाजपा का वोट प्रतिशत भी गिर रहा है। इस बार भाजपा को 32 प्रतिशत वोट मिल रहे हैं जबकि साल 2017 में भाजपा को 39.67% वोट मिले थे। वहीं, समाजवादी पार्टी का का वोट प्रतिशत 21.82% से बढ़कर 41% तक पहुंचने की अनुमान है।इससे पहले देशबंधु के सर्वे में भी यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने का अनुमान है। इस सर्वे के मुताबिक, समाजवादी पार्टी को इस बार 228 से 244 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, भाजपा को महज 134 से 150 सीटें मिलने का अनुमान है। उधर, कांग्रेस के खाते में एक से 9, बसपा को 10 से 24 और अन्य के खाते में शून्य से छह सीटें तक आ सकती हैं। उधर, तमाम चैनलों (उपरोक्त दो एग्जिट पोल को छोड़कर) के एग्जिट पोल में जहां इस बार भाजपा को बहुमत मिलने के आसार हैं लेकिन, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव इससे इत्तेफाक नहीं रखते। सोमवार को सातवें चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद अखिलेश ने दावा किया कि इस बार जनता उन्हें 300 पार का आशीर्वाद दे रही है। वहीं, जयंत चौधरी ने भी एग्जिट पोल के सर्वे को नकारा है। उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन स्पष्ट हो जाएगा कि प्रदेश में समादवादी पार्टी गठबंधन सरकार बनाने जा रही है।

भाजपा अब भी सत्ता में, कोई विकल्प नहीं: सीएम

भाजपा अब भी सत्ता में, कोई विकल्प नहीं: सीएम       

मिनाक्षी लोढी         

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि जिस दिन लोगों को एक उचित विकल्प मिल जाएगा, उस दिन भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर कर दिया जाएगा। बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी को अन्य विपक्षी खेमों के साथ वैकल्पिक ताकत बनाने के लिए एक साथ आना चाहिए। उन्होंने पार्टी की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि, भाजपा अब भी सत्ता में इसलिए है, क्योंकि कोई विकल्प नहीं है। जिस दिन विकल्प मिल जाएगा, उसे बाहर कर दिया जाएगा। पिछले महीने पार्टी अध्यक्ष के तौर पर पुन: निर्वाचित बनर्जी ने नयी राज्य समिति का गठन किया जिसमें ज्यादातर उनके वफादार शामिल हैं। पार्टी में पुराने नेताओं और युवा नेताओं के बीच सत्ता को लेकर चल रहे कथित संघर्ष के बीच यह समिति गठित की गयी है।

टीएमसी सुप्रीमो ने सुब्रत बख्शी को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष और पार्थ चटर्जी को महासचिव पुन: नियुक्त किया। उन्होंने राज्य के पूर्व वित्त मंत्री अमित मित्रा और 19 प्रदेश महासचिवों समेत करीब 20 उपाध्यक्ष भी नियुक्त किए। बैठक में टीएमसी के राजनीतिक सलाहकार प्रशांत किशोर भी मौजूद थे और उन्हें पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ मंच साझा करते हुए देखा गया।

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...