शुक्रवार, 4 मार्च 2022

पीएम ने 'सतत विकास के लिए ऊर्जा' पर चर्चा की

पीएम ने 'सतत विकास के लिए ऊर्जा' पर चर्चा की   

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। शुक्रवार को हुए पोस्ट बजट वेबिनार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने “सतत विकास के लिए ऊर्जा”, इस विषय पर चर्चा की। पीएम मोदी ने इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान अपने सम्बोधन में कहा कि ऊर्जा और विकास का गहरा संबंध है। ऊर्जा और विकास की बात के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने घरों में सोलर ट्री की नई अवधारणा विकसित करने पर भी काफी जोर दिया। “सतत विकास के लिए ऊर्जा” के सम्बोधन में पीएम ने कहा कि “ऊर्जा और सतत विकास हमारी पुरातन परंपराओं से प्रेरित है और भविष्य की आवश्यकताओं व आकांक्षाओं की पूर्ति का मार्ग है। भारत का स्पष्ट विजन है कि सतत विकास सतत ऊर्जा से ही संभव है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत ने अपने लिए जो लक्ष्य तय किए हैं उन्हें मैं चुनौती की तरह नहीं बल्कि एक अवसर की तरह देखता हूं। इसी विजन पर भारत बीते वर्षों से चल रहा है और इस बजट में इनको पॉलिसी लेवल पर और आगे बढ़ाया गया है।

पोस्ट बजट वेबिनार में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि, उन्होंने “ग्लासगो में 2070 तक नेट जीरो के स्तर तक पहुंचने का वादा किया है। मैंने कॉप-26 में सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए लाइफ मिशन की बात की थी। उन्होंने इस बीच कहा कि हम घर के बाग-बगीचे या बालकनी में हर परिवार के एक सोलर ट्री की एक नई अवधारणा विकसित कर सकते हैं, ये सोलर ट्री घर की 10 से 20 फीसदी बिजली में मदद कर सकता है। ये घर की पहचान भी बन जाएगा कि सोलर ट्री वाला घर पर्यावरण के प्रति जागरूक नागरिकों का घर है।

बिहार: बम ब्लास्ट में 10 की मौंत, 3 शव निकालें

बिहार: बम ब्लास्ट में 10 की मौंत, 3 शव निकालें    

अविनाश श्रीवास्तव               

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में बम ब्लास्ट में 10 लोगों की मौत हो गई है। शुक्रवार को सुबह नौ बजे के बाद एक बच्चे समेत तीन लोगों के शव निकाले गए हैं। मलबे में अभी भी कई और लोगों के दबे होने की आशंका है। यहां जिले के ततारपुर थाना क्षेत्र के काजवलीचक यतीमखाना के पास भीषण ब्लास्ट होने के बाद 10 लोगों की मौत हो गई है। ब्लास्ट गुरुवार देर रात हुआ है। विस्फोट इतना जबरदस्त था। 4 घर पूरी तरह से जमींदोज हो गए है। इसके साथ ही कई और घर भी क्षतिग्रस्त हैं। ब्लास्ट की घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जाहिर किुया है। उन्होंने कहा है कि बिहार के भागलपुर में विस्फोट से हुई मौत की खबर दर्दनाक है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मैंने घटना के संबंध में सीएम नीतीश कुमार से बात की। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में लगा हुआ है। पीड़ितों की हर संभव मदद की जा रही है, तो वहीं बिहार के मंत्री शाहनवाज़ हुसैन ने घटना को लेकर कहा कि, भागलपुर की घटना में 10 लोग की मृत्यु हो गई है जबकि कई  लोग अस्पताल में भर्ती हैं। अभी भी घटनास्थल पर मलबा हटाया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

घटना कोतवाली थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक मकान की है। इस ब्लास्ट से एक तीन मंजिला मकान जमींदोज हो गया। घटना की जानकारी पर डीआईजी सुजीत कुमार, डीएम सुब्रत कुमार सेन, एसएसपी बाबू राम भी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना के बारे में कहा जा रहा है कि इस इलाके मे पटाखे बनाने का काम किया जाता है। इसके साथ ही पुलिस इसे ब्लास्ट के एंगल से भी देख रही है। भागलपुर पुलिस को कुछ दिनों पहले IB ने भी अलर्ट किया था और यहां संदिग्ध गतिविधियों की बात कही थी। तो वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक सब-ए-बारात के लिए घर में बम बनाया जा रहा था, जिसके बाद ये ब्लास्ट हुआ है। तो वहीं DIG सुजीत कुमार का कहना है कि FSL की टीम जांच कर रही है। इसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह किस तरह का विस्फोट था। तो वहीं भागलपुर के डीएम सुब्रत कुमार ने बताया है मामले की जांच की जा रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। जांच के बाद ही ब्लास्ट के बारे में ज्यादा जानकारी मिल पाएगी।

सहायक प्रबंधक के पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी

एसडीएम-तहसीलदार को जिंदा जलाने की कोशिश

एसडीएम-तहसीलदार को जिंदा जलाने की कोशिश    

मनोज सिंह ठाकुर      
भिंड। भिंड जिले के जनकपुरा गांव में एसडीएम और तहसीलदार को जिंदा जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। प्रशासनिक एसडीएम अमले के साथ सरकारी जमीन पर स्थित अंबेडकर की प्रतिमा को हटाने पहुंचे थे, इसी दौरान ग्रामीणों ने विवाद करते हुए पथराव किया।जानकारी के अनुसार सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर स्थापित अंबेडकर की प्रतिमा को एसडीएम केवी विवेक और तहसीलदार नवीन भारद्वाज नगर पालिका के अमले के साथ हटाने पहुंचे थे, ग्रामीणों ने मूर्ति हटाने आए, एसडीएम और तहसीलदार के साथ विवाद शुरू कर दिया। प्रशासन की टीम मूर्ति के पास पहुंची तो रोकने के लिए उन पर गोबर, कंडे और पत्थर फेंके साथ ही आस-पास चारों तरफ पड़ी सूखी लकड़ियों में आग लगा दी। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।

एसडीएम केवी विवेक ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि लहार जनपद के जनकपुरा गांव में जब वे प्रशासन के अमले के साथ सरकारी जमीन पर स्थापित प्रतिमा को हटाने पहुंचे थे, तो ग्रामीणों ने उन पर पत्थर, गोबर फेंका। साथ ही चारों तरफ आग लगाकर उन्हें और तहसीलदार को जिंदा जलाने की कोशिश की गई, जिस पर उन्होंने ग्रामीणों को समझाया कि उनके विरोध के लिए और इस तरह की घटनाओं के लिए उन पर कार्रवाई की जा सकती है, जिसके बाद ग्रामीणों ने उनकी बात सुनी और समझाने के बाद विवाद बंद किया। फिलहाल गांव में तनाव की, जो स्थिति निर्मित थी उस पर काबू पा लिया गया है। ग्रामीणों ने सरकारी जमीन पर स्थापित प्रतिमा को खुद हटाने की बात कही है। घटना के बाद पुलिस की मौजूदगी में एसडीएम तहसील और नगर पालिका के अमले को सुरक्षित निकालकर लाया गया।

फिल्म 'बेधड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करेगी शनाया

फिल्म 'बेधड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करेगी शनाया    

कविता गर्ग         

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर फिल्म 'बेधड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने अपनी आगामी फिल्म 'बेधड़क' की घोषणा है। इस फिल्म से संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर शनाया कपूर को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है।

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'बेधड़क' से शनाया का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "आप सबके सामने निमृत बनकर बेधड़क बहुत ही खूबसूरत शनाया कपूर आ रही हैं। वह जो एनर्जी स्क्रीन पर लेकर आएंगी उसे देखने का मैं इंतजार नहीं कर पा रहा है। " करण जौहर ने अपनी फिल्म 'बेधड़क' का एक और पोस्टर शेयर किया, जिसमें फिल्म की पूरी स्टार कास्ट हैं। शनाया कपूर के अलावा इस फिल्म में लक्ष्य और गुरफतेह पिरजादा नजर आने वाले हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा, "हम आपके लिए नए जमाने का पोस्टर लेकर आ रहे हैं, जो कि जुनून, इंटेंसिटी से भरपूर है। "

इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए शनाया ने लिखा, 'मैं धर्मा परिवार का हिस्सा बनकर बहुत ही ज्यादा खुश और आभारी हूं। बेधड़क का निर्देशन होनहार शशांक खेतान कर रहे हैं। मैं इस नए सफर की शुरुआत का इन्तजार नहीं कर सकती। आप सबका प्यार और साथ चाहिए।

सुप्रीमो लालू की जमानत पर 11 मार्च को सुनवाई

सुप्रीमो लालू की जमानत पर 11 मार्च को सुनवाई    

इकबाल अंसारी        

रांची। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत को लेकर दाखिल की गई याचिका पर अब झारखंड हाईकोर्ट द्वारा 11 मार्च को सुनवाई की जाएगी। जस्टिस अपरेश सिंह की अदालत में जमानत याचिका पर की गई सुनवाई के दौरान उसके भीतर कुछ त्रुटियां मिली है। इसके बाद अदालत की ओर से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के अधिवक्ता को इन त्रुटियों को दूर करने का समय देते हुए सुनवाई के लिए 11 मार्च की तिथि निर्धारित की गई है।

शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की जमानत को लेकर दाखिल की गई याचिका पर सुनवाई के दौरान याचिका में कुछ त्रुटियां मिली है। जस्टिस अपरेश सिंह की अदालत ने लालू प्रसाद यादव के अधिवक्ता को याचिका में मिली त्रुटियों को दूर करने के लिए समय देते हुए अब सुनवाई की तिथि 11 मार्च निर्धारित कर दी है। उल्लेखनीय है कि चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार में 135 करोड़ रुपये अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद को 21 फरवरी को सीबीआई कोर्ट ने पांच साल की सजा और 60 लाख जुर्माना लगाया है। इस सजा के खिलाफ लालू प्रसाद ने हाईकोर्ट में अपील की है। साथ ही जमानत प्रदान करने के लिए भी आवेदन दिया है। लालू प्रसाद की ओर से दावा किया गया है कि इस मामले में आधी सजा वह काट चुके हैं। आधी सजा काटने और खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए लालू प्रसाद ने अदालत से जमानत मांगी है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-147, (वर्ष-05)
2. शनिवार, मार्च 5, 2022
3. शक-1984, फाल्गुन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-तीज, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 14 डी.सै., अधिकतम-27+ डी सै.। बर्फबारी, उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...