मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022

गांव-गांव जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताएं

गांव-गांव जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताएं 
पंकज कपूर     
बागेश्वर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है। सरयू गोमती के संगम बागनाथ की धरती कुली बेगार आंदोलन के जन्मभूमि को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि यह भूमि आजादी के आंदोलन की भूमि कहा जाता है। नुमाइशखेत मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव-गांव जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताएं। विधायकों को जिताकर कुर्सी पर बैठाने नहीं बल्कि आने वाले समय की विकास योजनाओं का खाका तैयार करने आए हैं। भाजपा के अलावा कोई अन्य पार्टी राष्ट्रीय पार्टी नहीं रह गई। भाजपा के अलावा अन्य पार्टियां परिवार की पार्टी बनकर कर रह गईं। श्री नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी ने जनधन खाते खोलकर भारत के गरीबों को मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया। वर्ष 1971 में इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। लेकिन गरीबों के खाते नहीं खुल पाए। वर्ष 2014 तक केवल बैंकों में जहां पौने तीन करोड़ खाते थे, जो अब 40 करोड़ हो गये हैं। करोनाकाल में इन जनधन वाले खातों में पांच-पांच सौ रुपये डाले गए। उत्तराखंड के 26 लाख 83 हजार खातों में यह पैसा आया।
 वर्ष 1966 में राम मनोहर लोहिया ने भारत की महिलाओं के खुले में शौच को लेकर मुद्दा उठाया था पर उसपर कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 करोड़ शौचालय पूरे देश में बनाए हैं। जिसमें पांच लाख 22 हजार उत्तराखंड में बने हैं। उज्ज्वला योजना से भारत में दस करोड़ सिलेंडर महिलाओं को मिले हैं। जिसमें तीन लाख 65 हजार राज्य की लाभान्वित होने वाली महिलाएं भी शामिल हैं। 18 हजार गांवों को बिजली से जोड़कर 2.62 करोड़ परिवारों तक रोशनी पहुंचाई।
वन रैंक वन पेंशन भाजपा की सरकार ने लागू किया। समूह ग व घ में सैनिक परिवार के लिए रोजगार की व्यवस्था दी। देश की रक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने का काम भाजपा की सरकार ने किया। नड्डा ने कहा कि बुलेट प्रूफ जैकेट भारत के सैनिकों के पास नहीं थे। आज भारत बुलेटप्रूफ जैकेट विदेशों को भी निर्यात कर रहा है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग भगवान राम को काल्पनिक कहते थे उन्हें बीजेपी ने मंदिर जाना सिखा दिया।

31 जनवरी से जारी एसओपी को संशोधित किया

31 जनवरी से जारी एसओपी को संशोधित किया  
पंकज कपूर       
देहरादून। उत्तराखंड में राजनीतिक दल सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक चुनाव प्रचार कर सकेंगे। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कोविड 19 के तहत 31 जनवरी से जारी एसओपी को संशोधित कर दिया है। आठ बजे के बार चुनाव प्रचार व अन्य राजनीतिक कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे। सोमवार को मुख्य सचिव ने नई कोविड गाइडलाइन्स जारी करते हुए राजनीतिक दलों के लिए नए मानक लागू किए। खुले स्थानों में मैदान की क्षमता के 50 प्रतिशत भीड़ जुटाने की सुविधा खत्म कर दी गई है।
अब से खुले मैदानों में मैदान की क्षमता का केवल 30 प्रतिशत भीड़ लाने की अनुमति होगी। भवनों के भीतर होने वाली बैठक-सभाओं के लिए 50 प्रतिशत का मानक यथावत लागू रहेगा। मुख्य सचिव के अनुसार सभा-रैली के दौरान कोविड 19 संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन करना होगा। 31 जनवरी की एसओपी के बाकी मानक अगले आदेशों तक यथावत लागू रहेंगे।

चुनाव: तेजी से लोगों के बीच पकड़ बना रहीं कैची

चुनाव: तेजी से लोगों के बीच पकड़ बना रहीं कैची   
पंकज कपूर     
देहरादून। किच्छा विधानसभा में निर्दलीय प्रत्याशी अजय तिवारी का चुनाव चिन्ह कैची तेजी के साथ लोगों के बीच अपनी पकड़ बना रहीं है। हालांकि कैंची की धार से किच्छा विधानसभा में कमल को काफी नुकसान हो रहा है। जिसका फायदा कांग्रेस को मिलता दिख रहा है, जो किच्छा चुनाव में समीकरण को बिगाड़ सकता है।
बता दें, किच्छा शहर में भाजपा से विधायक राजेश शुक्ला व कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ में सीधी टक्कर देखने को मिल रही थी, जिसके बाद भाजपा से बागी हुए निर्दलीय प्रत्याशी अजय तिवारी ने दावेदारी कर दी। 
जिससे भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई हैं और कांग्रेस की राह आसान हो गई है। बता दें निर्दलीय प्रत्याशी अजय तिवारी काफी लंबे समय से समाजहित में कार्य कर रहे हैं और निरंतर जनसेवा में जुटे रहते हैं। जिसको लेकर उन्होंने भाजपा हाईकमान से टिकट की मांग की लेकिन संगठन ने उनपर भरोसा नहीं जताया। जिसके बाद वह निर्दलीय चुनावी मैदान में उतर गए हैं। अजय तिवारी के चुनाव लड़ने से भाजपा को काफी नुकसान मिल रहा है लेकिन इसका सीधा फायदा कांग्रेस को होता दिख रहा है। 
निर्दलीय प्रत्याशी अजय तिवारी की कैंची कमल को सीधा नुकसान दे रही है हालांकि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे को उन्हें मनाने भेजा था लेकिन अजय तिवारी घर पर नहीं मिले, जिससे उन्हें बैरंग वापिस लौटना पड़ा। मौजूदा स्थिति को देखते हुए अजय तिवारी का चुनाव चिन्ह कैंची कमल के लिए घातक साबित हो रहा है और कांग्रेस पूरे प्रकरण में माहौल बनाने में जुट गई है।

राष्ट्रीय महासचिव ने जिलाध्यक्ष को दिखाया तमाचा

राष्ट्रीय महासचिव ने जिलाध्यक्ष को दिखाया तमाचा    
संदीप मिश्र       
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान आगरा के बाह में समाजवादी पार्टी की रैली में अजीब वाकया देखने को मिला। सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव के सामने हुई इस घटना को देखकर सभा में मौजूद लोग भी हैरान रह गए। दरअसल बाह विधानसभा क्षेत्र में हो रही रैली में सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद रामजी लाल सुमन अपना भाषण शुरू करने जा रहे थे, लेकिन इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा और सपा प्रमुख अखिलेश यादव बात करने लगे।
इसके बाद रामजी लाल जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के पास पहुंचे और चुप रहने की हिदायत दी। इसके बाद जैसे ही रामजी लाल सुमन ने माइक संभालकर कहा कि, ‘मैं अखिलेश को पूर्व मुख्यमंत्री नहीं मानता। मैं उन्हें भावी मुख्यमंत्री मानता हूं।’ वैसे ही जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा और अखिलेश यादव फिर बातचीत करने लगे।
यह देखकर सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन को गुस्‍सा आ गया और तेज रफ्तार से जिलाध्यक्ष वर्मा के पास पहुंचे और थप्पड़ मारने के लिए हाथ उठा दिया। हालांकि अखिलेश यादव ने तेजी दिखाते हुए जिलाध्‍यक्ष को बचा लिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष वर्मा सहम गए, लेकिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव हंसते नजर आए। इसके बाद अखिलेश यादव ने हाथ जोड़कर सभा मौजूद लोगों से माफी मांगी और फिर मास्‍क हटाकर हंसते रहे। वहीं, रामजीलाल सुमन   का मंच पर सपा जिलाध्‍यक्ष को तमाचा दिखाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

10वीं-12वीं कक्षा के नतीजों को किया जाएगा जारी

10वीं-12वीं कक्षा के नतीजों को किया जाएगा जारी  
अकांशु उपाध्याय         
नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन द्वारा कक्षा 10वीं और ऑफ सेकंडरी एजुकेशन द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं टर्म-1 एग्जाम रिजल्ट डेट को लेकर नया अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सीबीएसई द्वारा दो सप्ताह के अंदर 10वीं-12वीं कक्षा के नतीजों को जारी कर दिया जाएगा। यहां देख सकेंगे रिजल्ट 10वीं-12वीं टर्म-1 बोर्ड एग्जाम के नतीजों को सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।
रिजल्ट का लिंक ओपन होते ही अभ्यर्थी कुछ जरूरी डिटेल्स दर्ज कर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे। अभ्यर्थी पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें, डिजिलॉकर के माध्यम से अभ्यर्थी 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट, सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई द्वारा 10वीं कक्षा के टर्म-1 एग्जाम 30 नवंबर से 11 दिसंबर 2021 और 12वीं कक्षा के टर्म-1 एग्जाम भी इसी दौरान आयोजित किए गए थे। सीबीएसई द्वारा कोरोना को देखते हुए इस बार दो टर्म में एग्जाम आयोजित करवाने का फैसला लिया गया। टर्म-1 के बाद अब टर्म-2 एग्जाम होने हैं। बताया जा रहा है कि टर्म-2 एग्जाम एमसीक्यू टाइप में आयोजित होगा। 2 घंटे की यह परीक्षा अप्रैल-मई में आयोजित की जा सकती है।

2021 में 5 लाख लोगों ने फेसबुक का दामन छोड़ा

2021 में 5 लाख लोगों ने फेसबुक का दामन छोड़ा  

अकांंशु उपाध्याय    

नई दिल्ली। फेसबुक के दिन सही नहीं चल रहे हैं, ऐसा कहना गलत नहीं होगा। लगता है कि फेसबुक यूजर्स को मेटा नाम पसंद नहीं आया है। कंपनी की तरफ से एक तिमाही रिपोर्ट जारी की गई है। जिसके मुताबिक, 2021 में करीब 5 लाख लोगों ने फेसबुक का दामन छोड़ दिया है। कंपनी ने पिछली तिमाही के आधार पर चौथी तिमाही में आधा मिलियन ग्लोबल डेली यूजर्स को खो दिया है। कंपनी के लॉन्च से लेकर अब तक यह पहली बार है जब कंपनी के डेली एक्टिव यूजर्स में गिरावट देखी गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक,  व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम लिए यूजर ग्रोथ भी एकदम कम रही। जिसे ना के बराबर कहा जा सकता है। आंकड़ों पर गौर करें तो 17 वर्षों में पहली फेसबुक के यूजर्स में गिरावट देखने को मिली है। मेटा के तिमाही फाइनेंशियल रिजल्टमें बताया गया है कि कंपनी का परफॉर्मेंस एनालिस्ट उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया है। जहां एक तिमाही पहले कंपनी के डेली एक्टिव ग्लोबल यूजर्स की संख्या 1.930 अरब थी वो अब अब 1.929 अरब रह गई है। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी को जो सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है डेली एक्टिव यूजर्स में वो नॉर्थ अमेरिका से है। 5 लाख यूजर्स में सबसे टॉप पर नॉर्थ अमेरिका रहा। बता दें कि विज्ञापन के जरिए यहां पर सबसे ज्यादा कमाई होती है।

मेटा के अनुसार, एप्पल ने प्राइवेसी पॉलिसी में जो बदलाव किए हैं। उसके चलते कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर ऐड के लिए यूजर्स को टारगेट नहीं कर पा रही है। कंपनी ने यह भी बताया है कि उसे इसके बाद सबसे ज्यादा नुकसान टिकटॉक और गूगल के यूट्यूब से भी हुआ है।दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 10.3 अरब डॉलर की कमाई की थी। इस दौरान कंपनी की बिक्री की बात करें तो यह एक साल पहले 28.1 अरब डॉलर से बढ़कर 33.67 अरब डॉलर हो गई थी। वहीं, प्रति शेयर हुई कमाई पर गौर किया जाए तो यह 3.88 डॉलर (साल भर पहले) से कम होकर 3.67 डॉलर पर आ गई है। आंकड़ों पर गौर किया जाए तो 200 अरब डॉलर यानी करीब 15 लाख करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है।

उत्तराखंड: 12 फरवरी को चुनावी रैली करेंगी प्रियंका

उत्तराखंड: 12 फरवरी को चुनावी रैली करेंगी प्रियंका  
पंकज कपूर    
देहरादून। उत्तराखंड में 10 फरवरी को सियासी घमासान होगा। एक तरफ जहां चुनाव प्रचार को धार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड आएंगे। वहीं, कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी तीसरी बार उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचेंगे। प्रियंका गांधी भी 12 फरवरी को उत्तराखंड में चुनावी रैली करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दस फरवरी को अल्मोड़ा आ सकते हैं। पीएम के आगमन के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में एक बैठक की। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने बताया कि जिले में चुनाव प्रचार के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम तय किए गए हैं।
मंगलवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जागेश्वर क्षेत्र में जनसभा करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नौ फरवरी को सल्ट सीट में जनसभा करेंगे। दस फरवरी को अल्मोड़ा के सिमकनी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है। बैठक में प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, केदार जोशी, गोविंद पिलख्वाल, ललित लटवाल, शिवेंद्र प्रधान, विनोद रावत, कृष्णा रावत, दर्शन रावत आदि थे। वहीं, कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 10 फरवरी को तीसरी बार उत्तराखंड का दौरा करेंगे। पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 12 फरवरी को उत्तराखंड पहुंचेंगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी 10 फरवरी को श्रीनगर और अल्मोड़ा में रैली को संबोधित करेंगे।
जबकि, प्रियंका गांधी वाड्रा 12 फरवरी को ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में रैली को संबोधित करेंगी। महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि दोनों नेताओं को कार्यक्रम लगभग तय है। हालांकि अभी एआईसीसी से कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि राहुल और प्रियंका गांधी के अलावा भी तमाम दूसरे नेता उत्तराखंड में प्रचार के लिए आ रहे हैं।

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं  इकबाल अंसारी  चेन्नई। तमिलनाडु में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए मु...