शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022

कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील: प्रियंका

कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील: प्रियंका    

अश्वनी उपाध्याय            

गाजियाबाद। सभी पार्टियों के प्रमुख नेताओं के बाद शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रिंयका गांधी भी गाजियाबाद आईं। जहां उन्होंने शहर और साहिबाबाद विधानसभा प्रत्याशियों के लिए जनसम्पर्क किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बात की। उन्हें 10 फरवरी को होने वाले मतदान में कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील की। प्रियंका गांधी ने लाइनपार क्षेत्र के बागू और साहिबाबाद के खोड़ा में जनसम्पर्क किया। इस दौरान कांग्रेस महासचिव के देखने के लिए जमकर लोगों की भीड़ उमड़ी। 

जनता से बोलीं प्रियंका, हमें धर्म या जाति के लिए नहीं, विकास के लिए वोट दीजिए। शहर विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी सुशांत गोयल के चुनाव प्रचार में प्रियंका गांधी ने कृष्णा नगर बागू से लेकर तिगरी गोल चक्कर तक पैदल जनसंपर्क किया। इस दौरान सडक़ों पर प्रियंका गांधी को देखने के लिए जनता का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रियंका गांधी लगभग बारह बजे कृष्णा नगर बागू पहुंची। जहां उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया। 

प्रियंका गांधी ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल जाति, धर्म और सांप्रदायिकता के नाम पर वोट मांग रहे हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी विकास कार्यों के नाम पर जनता के बीच है। विकास को प्राथमिकता मानकर कांगे्रेस चुनाव मैदान में उतरी है। इस दौरान उनके साथ पूजा गोयल, कार्तिकेय कौशिक, लोकेश चौधरी, नसीम खान, पूजा चड्ढा, ममता त्यागी, प्रेमप्रकाश चीनी, कमलेश कुमारी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पंपलेट चस्पाकर मतदान का बहिष्कार, घोषणा की

पंपलेट चस्पाकर मतदान का बहिष्कार, घोषणा की  

आदर्श श्रीवास्तव             

लखीमपुर खीरी। विधानसभा का चुनाव हो, चाहे नगरपालिका का। शहर के मोहल्ला कमलापुर के टिंबर वाली गली के लोगों की मांग पर हर बार वोट मांगने आने वाले प्रत्याशी और उनके समर्थत सड़क, नाली और पानी निकास की समुचित व्यवस्था कराने का वादा तो करते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद वह मुड़कर पीछे नहीं देखते। इससे नाराज टिंबर वाली गली के लोगों ने इस बार विधानसभा चुनाव में अपने दरवाजों पर पंपलेट चस्पाकर मतदान का बहिष्कार करने की घोषणा की है। पंपलेट में साफ शब्दों में लिखा है कि वोट मांगने के लिए नेता और उनके कार्यकर्ता संपर्क न करें।

गोला रोड पर बसे मोहल्ला कमलापुरी के वाशिंदे काफी समय से पानी निकास की समस्या से जूझ रहे हैं। जरा सी बरसात में यहां की एक टिंबर टिंबर वाली गली तालाब में तब्दील हो जाती है। हालात यह हो जाते हैं कि सड़कों का पानी लोगों के घरों में भर जाता है। सड़क के नाम पर लगा खड़ंजा भी क्षतिग्रस्त है।

महिला की बेबी बंप की तस्वीरें मीडिया पर वायरल

महिला की बेबी बंप की तस्वीरें मीडिया पर वायरल    

अकांशु उपाध्याय           

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंट महिलाओं को लेकर तरह-तरह के मामले सामने आते रहते है। एक और मामला इससे रिलेटिड सामने आया है। एक महिला की बेबी बंप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो को देखकर यूजर्स विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएं पेश कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार यूरोप के किसी शहर की एक महिला की तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में दिखाई दे रहा, कि एक महिला को बेबी बंप बहुत बडा है। बताया जा रहा है कि महिला करीब 37 सप्ताह से गर्भवती है। 

यह महिला पहले से ही चार बच्चों की मां है। महिला ने कहा कि वह अपने इंद्रधुनषी बच्चे से मिलने के लिये इंतेजार नहीं कर सकती। महिला का कहना है कि उसे चिकित्सीय स्थिति नहीं है। वह नॉर्मल महसूस करती है। इस गर्भवती महिला को पेट इतना बड़ा हो गया कि लोग सोचते है कि उसके पेट में आठ बच्चे हैं। लेकिन महिला का कहना है कि उसने अल्ट्रसाउंड काफी पहले कराया था।

धोखाधड़ी के आरोप में 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज

धोखाधड़ी के आरोप में 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज    
राणा ओबरॉय         
कुरुक्षेत्र। सरकार कितना भी सख्त कानून बना ले, अपराधी अपराध करने से नही डरते। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और हाईकोर्ट में स्टेनो की नौकरी लगवाने के नाम पर 13.65 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना शाहाबाद पुलिस को दी अपनी शिकायत में गांव लंडा निवासी धर्मेंद्र ने कहा कि वह अपनी बुआ के घर लोहड़ी पर गांव तुंबी (यमुनानगर) गया था। यहां पर उसकी मुलाकात करनैल सिंह से हुई थी। करनैल सिंह ने उसके साथ कार्यक्रम में आए कई युवाओं से कहा कि वह उनको कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में नौकरी सकता है। कई दिन बाद करनैल सिंह ने उसे फोन पर बताया कि उसकी यमुनानगर की रहने वाली एक महिला आरती सिंधु से अच्छी जान पहचान है। 
इस महिला की केयू में एचओडी के साथ जानकारी है। इस समय केयू में राज्यपाल की सहमति से चपरासी, स्टेनो और क्लर्क की भर्तियां निकाली हुई हैं। कई दिनों बाद करनैल और महिला उसे किसी अन्य युवक के काम के लिए अपने साथ राज्यपाल भवन चंडीगढ़ लेकर गए थे। उसे बाहर खड़ा करने के बाद दोनों भवन में गए और कुछ देर बाद बाहर आकर उसे उक्त युवक का केयू में नौकरी का नियुक्ति दिखाया। उन दोनों ने बताया कि अगर उसे भी केयू में नौकरी पर लगना है तो चपरासी के तीन और स्टेनो व क्लर्क के लिए पांच लाख रुपये देने होंगे। यह बात घर आकर उसने अपने पिता को बताई थी। कुछ दिन बाद करनैल ने उसके पिता को उसे और उसकी बहन की चपरासी व स्टेनो की नौकरी लगवाने के एवज में आठ लाख रुपये की मांग की थी। उसके पिता ने करनैल को नौकरी के लिए दो-दो लाख रुपये बस स्टैंड पर दिए थे।
दो दिन बाद करनैल ने फोन पर बताया कि हाईकोर्ट चंडीगढ़ में स्टेनो की नौकरी निकली हुई है। वह उसकी बेटी व भांजी को स्टेनो लगवा देगा। इस एवज में उसने पांच-पांच लाख रुपये देने की मांग की थी, इस पर उसके पिता पैसे देने पर राजी हो गए थे। दो दिन बाद करनैल सिंह, भान सिंह गोस्वामी व उसका बेटा रवि बस स्टैंड पर आए और उसके पिता से पांच लाख 65 हजार रुपये लेकर बकाया रकम चंडीगढ़ में लेने की बात कह कर चले गए थे। बाद में उनका फोन आने पर करनैल, भान सिंह और सतीश उन्हें चंडीगढ़ में मिले और उसके पिता व बुआ ने चार लाख रुपये लेकर चले गए थे। उसके बाद आरोपियों ने फर्जी नियुक्ति पत्र देकर उनको केयू भेजा, मगर उनका नाम सूची में नहीं था। उन्होंने नियुक्ति पत्र की जांच कराई तो वे फर्जी निकले, जिस पर आरोपियों ने उनके पैसे वापस देने का आश्वासन दिया था, मगर उन्होंने उनकी रकम वापस नहीं की थी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी करनैल सिंह, आरती, उसके भाई, मां, सतीश कुमार, मांगे राम, रवि गोस्वामी, भान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

मुंबई: 140 अंक से अधिक गिरा सूचकांक सेंसेक्स

मुंबई: 140 अंक से अधिक गिरा सूचकांक सेंसेक्स    

कविता गर्ग           

मुंबई। मिले-जुले वैश्विक रुझानों के बीच बैंकिंग और ऊर्जा शेयरों में कमजोरी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 140 अंक से अधिक गिर गया। कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों के लगातार पैसा निकालने के चलते भी निवेशक चिंतित हैं। कारोबार के अंत में 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 143.20 अंक या 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,644.82 पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई निफ्टी 43.90 अंक या 0.25 प्रतिशत टूटकर 17,516.30 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट एसबीआई में हुई।

इसके अलावा एमएंडएम, एनटीपीसी, कोटक बैंक, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी और पावरग्रिड नुकसान में रहने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर सन फार्मा, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील और एचडीएफसी बैंक में बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स में 19 शेयर गिरकर बंद हुए, जबकि 11 में बढ़त देखने को मिली।

अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग, तोक्यो और सोल में शेयर मजबूती के साथ बंद हुए। नए साल की छुट्टियों के कारण चीन के बाजार बंद रहे। यूरोप में दोपहर कारोबार के दौरान शेयर बाजारों में मिलाजुला रुख देखा गया। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.22 प्रतिशत बढ़कर 92.22 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 1,597.54 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

15 हजार की रिश्वत लेते भ्रष्ट लिपिक अरेस्ट: ब्यूरो

15 हजार की रिश्वत लेते भ्रष्ट लिपिक अरेस्ट: ब्यूरो   

अश्वनी उपाध्याय             गाजियाबाद। एंटी करप्शन ब्यूरो ने गाजियाबाद से नगर निगम के लिपिक को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की मेरठ ब्रांच द्वारा की कार्यवाही के बाद भ्रष्ट लिपिक के खिलाफ थाना लिंक रोड में मुकदमा दर्ज कराया गया है। अब लिपिक को मेरठ की स्पेशल कोर्ट में पेश करके जेल भेजा जाएगा। एंटी करप्शन ब्यूरो के डीआईजी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि गाजियाबाद में वैशाली सेक्टर-4 अजनारा निवासी प्रदीप गुप्ता ने इस संबंध में शिकायत की थी। प्रदीप के अनुसार, उनके मकान/ऑफिस का हाउस टैक्स रिवाइज करने के नाम पर 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी। प्रदीप गुप्ता ने बताया कि उनकी पत्नी प्रियंका गुप्ता का कार्यालय रामप्रस्थ कॉलोनी में है। 

गृहकर न बढ़ाने की एवज में यह रकम नगर निगम में गृहकर विभाग के कनिष्ठ लिपिक देवीशरण शर्मा के द्वारा मांगी जा रही थी। इस शिकायत पर एंटी करप्शन ने शुक्रवार को जाल बिछाया और रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन ब्यूरो मेरठ यूनिट के इंस्पेक्टर अशोक कुमार शर्मा के द्वारा इस संबंध में देवीशरण शर्मा के खिलाफ थाना लिंक रोड में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

शवदाहगृह के निर्माण का ग्रामीणों ने विरोध किया

शवदाहगृह के निर्माण का ग्रामीणों ने विरोध किया    
अजीत कुशवाहा        
कौशाम्बी। सिराथू तहसील ग्राम ककोड़ा कशिया गलत तरीके से स्थान चयनित करके बनाया जा रहा था। जिसका ग्रामीणों ने डटकर विरोध किया। मामले की शिकायत डिप्टी सीएम के परिजन तक पहुंची। जिस पर डिप्टी सीएम के परिजनों ने भी हस्तक्षेप किया। वही, गलत स्थान पर सौदा के बनाए जाने का विरोध कर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से भी शिकायत की थी। जिलाधिकारी ने भी ग्रामीणों की बातों को सुनने के अधीनस्थों को निर्देश दिया। 
शवदाहगृह का निर्माण दो विद्यालय के बीच मे हो रहा था। जिसका सीधा असर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य पर पड़ता जिस पर बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर शवदाहगृह के निर्माण का ग्रामीणों ने विरोध किया। डिप्टी सीएम के पुत्र योगेश मौर्य से ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को रखा जिस पर तत्काल जिलाधिकारी से बात कर आबादी व स्कूल से दूर शवदाहगृह बनवाने को कहा गया। वही पर इस को निरस्तीकरण कर दूसरे जगह पर प्रस्ताव कर निर्माण के लिए निर्देशित किया गया। 
जिस पर योगेश मौर्य व डिप्टी सीएम जिन्दाबाद के नारे भी ग्रामीणों ने लगाया इस मौके पर पंचम लाल ग्राम प्रधान सहित सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी रही।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...