शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022

कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील: प्रियंका

कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील: प्रियंका    

अश्वनी उपाध्याय            

गाजियाबाद। सभी पार्टियों के प्रमुख नेताओं के बाद शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रिंयका गांधी भी गाजियाबाद आईं। जहां उन्होंने शहर और साहिबाबाद विधानसभा प्रत्याशियों के लिए जनसम्पर्क किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बात की। उन्हें 10 फरवरी को होने वाले मतदान में कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील की। प्रियंका गांधी ने लाइनपार क्षेत्र के बागू और साहिबाबाद के खोड़ा में जनसम्पर्क किया। इस दौरान कांग्रेस महासचिव के देखने के लिए जमकर लोगों की भीड़ उमड़ी। 

जनता से बोलीं प्रियंका, हमें धर्म या जाति के लिए नहीं, विकास के लिए वोट दीजिए। शहर विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी सुशांत गोयल के चुनाव प्रचार में प्रियंका गांधी ने कृष्णा नगर बागू से लेकर तिगरी गोल चक्कर तक पैदल जनसंपर्क किया। इस दौरान सडक़ों पर प्रियंका गांधी को देखने के लिए जनता का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रियंका गांधी लगभग बारह बजे कृष्णा नगर बागू पहुंची। जहां उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया। 

प्रियंका गांधी ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल जाति, धर्म और सांप्रदायिकता के नाम पर वोट मांग रहे हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी विकास कार्यों के नाम पर जनता के बीच है। विकास को प्राथमिकता मानकर कांगे्रेस चुनाव मैदान में उतरी है। इस दौरान उनके साथ पूजा गोयल, कार्तिकेय कौशिक, लोकेश चौधरी, नसीम खान, पूजा चड्ढा, ममता त्यागी, प्रेमप्रकाश चीनी, कमलेश कुमारी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...