शनिवार, 8 जनवरी 2022

भाजपा के अलावा किसी पार्टी का समर्थन करें

भाजपा के अलावा किसी पार्टी का समर्थन करें      

इकबाल अंसारी        पणजी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदम्बरम ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी आगामी गोवा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने की इच्छुक किसी भी पार्टी का समर्थन लेने के लिये तैयार है। उनके इस बयान से थोड़ी ही देर पहले तृणमूल कांग्रेस की गोवा प्रभारी महुआ मोइत्रा ने सुझाव दिया था कि उनकी पार्टी गोवा फॉरवार्ड पार्टी (जीएफपी) और कांग्रेस के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन करने के लिये तैयार है। चिदम्बरम ने कहा, ” मैंने आज अखबार में गठबंधन के विषय पर तृणमूल कांग्रेस का बयान पढ़ा है। आधिकारिक बयान का इंतजार करते हैं।” उन्होंने सवालिये लहजे में कहा कि वैसे कांग्रेस अपने बलबूते भाजपा को हराने में सक्षम है, लेकिन ”यदि कोई पार्टी भाजपा को हराने में कांग्रेस का समर्थन करना चाहती है, तो मैं क्यों ना कहूं।

साल 2017 में 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा के लिये चुनाव में सबसे अधिक 17 सीटें जीतने के बाद कांग्रेस के विधायकों की संख्या पिछले पांच वर्षों में घटती चली गई। उसके बहुत सारे विधायक भाजपा में चले गये और दो विधायक तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये। अब विधानसभा में कांग्रेस के महज दो विधायक हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस गोवा की राजनीति में पहली बार कदम रख रही है।


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यवाही के निर्देश        

दुष्यंत टीकम           रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई होगी। कोर्ट ने न्यायिक कार्यवाही 11 जनवरी से 31 जनवरी तक केवल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे मामलों को लेकर हाईकोर्ट ने सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया है।

आपको बता दें कि कोरबा जिले में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई है। जांजगीर थाने के 4 पुलिसकर्मी भी पॉजिटिव हो गए हैं। इधर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के 6 से अधिक बच्चे कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में सोमवार तक 1 से 8 तक की कक्षाओं को बंद कर दिया गया है। इस दौरान करीब 50 बच्चों का टेस्ट दोनों स्कूल में किया गया। वहीं दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल प्रकाश विद्यालय के 3 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान: आयोग

अकांशु उपाध्याय       नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने शनिवार को 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया। एलान के साथ ही इन पांचों राज्यों में आदर्श आचार संहिता लग जाएगी। उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं। जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर 3:30 बजे चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान करेगा। विदित रहे कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच इन पांच राज्यों में चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने इसको लेकर कहा था कि सभी पार्टियां समय पर चुनाव करवाना चाहती हैं। ऐसे में चुनाव नहीं टालने का फैसला किया गया है। 

चुनाव के दौरान कोरोना के खतरे को देखते हुए चुनाव आयोग और स्वास्थ्य मंत्रालय के शीर्ष ऑफिसर्स ने एक बैठक की इस बात पर भी चर्चा हुई थी कि मतदाताओं और कर्मचारियों का पूर्ण टीकाकरण अनिवार्य किया जाए। इस बार चुनाव में सोशल मीडिया पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। किसी भी तरीके से आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्रवाई की जाएगी। राज्यों की सीमाओं पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

'एफसीआरए' के तहत पंजीकरण बहाल: मंत्रालय

अकांशु उपाध्याय       नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ का विदेशी अशंदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के तहत पंजीकरण बहाल कर दिया है। जिससे अब वह विदेशों से निधि प्राप्त कर सकेगा और बैंकों में रखे धन का भी उपयोग कर सकेगा। मंत्रालय ने कुछ दिनों पहले ‘प्रतिकूल सूचनाएं’ मिलने के बाद इसका एफसीआरए पंजीकरण रद्द कर दिया था। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि एफसीआरए लाइसेंस बहाल होने के बाद कोलकाता स्थित यह संगठन विदेशों से निधि प्राप्त कर सकेगा और साथ ही बैंकों में रखा धन खर्च कर सकेगा। मिशनरीज ऑफ चैरिटी एक कैथोलिक धार्मिक संगठन है जिसकी स्थापना नोबेल पुरस्कार विजेता मदर टेरेसा ने गरीबों और बेसहारों की मदद करने के लिए 1950 में की थी। गृह मंत्रालय ने 27 दिसंबर को कहा था कि उसने कुछ ‘प्रतिकूल सूचनाएं’ मिलने के बाद मिशनरीज ऑफ चैरिटी का एफसीआरए लाइसेंस रद्द कर दिया है।

उसने यह भी कहा था कि उसने मिशनीज ऑफ चैरिटी का कोई खाता जब्त नहीं किया है लेकिन भारतीय स्टेट बैंक ने उसे बताया है कि एनजीओ ने अपने खातों पर रोक लगाने के लिए खुद बैंक को अनुरोध भेजा है। इस मामले के सामने आने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने मिशनरीज ऑफ चैरिटी के बैंक खातों को कथित तौर पर जब्त करने के लिए सरकार की आलोचना की थी। गृह मंत्रालय की कार्रवाई के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सभी जिलाधीशों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे कि राज्य में चल रही मिशनरीज ऑफ चैरिटी की किसी भी ईकाई को कोई वित्तीय संकट का सामना न करना पड़े और अगर जरूरत पड़ती है तो उनकी मदद करने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष का इस्तेमाल किया जाए। पटनायक ने संगठन को राज्य में दर्जनों संस्थाओं को चलाने के लिए 78 लाख रुपये भी दिए थे।

यूपी बोर्ड परीक्षा '2022' के छात्रों की डेटशीट जारी 

संदीप मिश्र        लखनऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के छात्रों को डेटशीट जारी होने का इंतजार है। अभी तक यूपी बोर्ड ने इस संबंध में कोई सूचना जारी नहीं की है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपीएमएसपी की तरफ से बस इतना बताया गया है कि यूपी बोर्ड परीक्षा का आयोजन यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के बाद किया जाएगा। बोर्ड परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की तारीख घोषित नहीं हुई है  ऐसे में यूपी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट भी अब तक जारी नहीं की गई है। हालांकि, देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों को देखते हुए यह भी तय नहीं है कि बोर्ड परीक्षा आयोजित हो भी पाएगी या नहीं अब तो ज्यादातर राज्यों में ओमिक्रॉन के मामले भी काफी बढ़ गए है।

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में प्रतिबंध लगाए जाने लगे हैं। जिन भी शहरों में 1000 के ऊपर मामले हैं, वहां नाइट कर्फ्यू में काफी सख्ती बरती जा रही है। अगर कोरोना वायरस संक्रमण के मामले ऐसे ही बढ़ते रहे तो मिनी लॉकडाउन भी लगाया जा सकता है। वहीं, स्कूल-कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थानों को भी बंद कर दिया गया है। 

सीएम की पत्रकारों से चर्चा, सवालों पर प्रतिक्रिया

दुष्यंत टीकम        रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को नगर निगम रिसाली, भिलाई एवं भिलाई-चरोदा के नवनिर्वाचित महापौर एवं सभापति के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने दुर्ग दौरे पर है। दुर्ग रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन हेलीपैड में पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने ने पीएम सुरक्षा, प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण सहित कई सवालों पर अपनी प्रतिक्रिया दीं।

सीएम ने कहा कि कोविड की परिस्थिति पर हमारी नज़र बनी हुई है। मुझे नहीं लगता है कि अभी आर्थिक गतिविधियों पर पाबंदियां लगाने की ज़रुरत है और ना ही कंटेनमेंट जोन बनाने की ज़रुरत है। प्रदेश और देश में कोविड के हालात को देखकर हम आगे कोई फ़ैसला लेंगे।

भाजपा पर नफरत की कई फैक्टरी लगाने का आरोप

अकांशु उपाध्याय        नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नफरत की कई फैक्टरी लगा रखी हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ”बुल्ली बाई एप मामले में अभियुक्तों की कम उम्र देखकर पूरा देश पूछ रहा था कि इतनी नफ़रत आती कहां से है? दरअसल भाजपा ने नफ़रत की कई फ़ैक्टरी लगा रखी हैं।

‘टेक फॉग’ (एप) उनमें से एक है।” इससे पहले, कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने शुक्रवार को भाजपा पर ‘टेक फॉग’ नामक एक ऐप के माध्यम से कुछ समुदायों, महिलाओं और विपक्ष के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने का आरोप लगाया था और कहा था कि इस मामले पर उच्चतम न्यायालय को संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने एक समाचार पोर्टल की खबर का उल्लेख करते हुए यह भी कहा था कि सरकार को ऐप के संदर्भ में तत्काल कदम उठाना चाहिए। कांग्रेस के इस आरोप पर भाजपा की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

दावा: 13 साल बाद सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई

दावा: 13 साल बाद सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई

अकांशु उपाध्याय          नई दिल्ली। दिल्ली में कम से कम पिछले 13 साल बाद जनवरी में एक दिन में सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई और शुक्रवार को रात भर हुई बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी के निचले इलाकों में पानी भर गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, शहर के कई हिस्सों में जलभराव की जानकारी मिली है।सफदरजंग वेधशाला ने 41 मिमी बारिश दर्ज की, जो कम से कम 13 साल में जनवरी में एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश है। पालम में मौसम केंद्र ने शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 48 मिमी बारिश दर्ज की। रात भर हुई बारिश के कारण शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया और सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 114 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। यह शुक्रवार को 182 था।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से आठ डिग्री अधिक हैं। अधिकतम तापमान के 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई।

नागरिकों की सुरक्षा में तैनात जवान, तापमान गिरा

अकांशु उपाध्याय        नई दिल्ली। उत्तर भारत इस समय भीषण ठंड की चपेट में है। ऊंचाई के साथ ही तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है और पारा माइनस से कई डिग्री नीचे पहुंच गया है। इस हाड़ कंपाने वाली ठंड में भी भारतीय सेना के जवान देश के नागरिकों की सुरक्षा में जुटे हुए हैं।

बर्फ से ढंकी पहाड़ियों पर भी गश्ती करते जवानों के साथ ही सैनिकों का एक और वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में जवान 'स्नो स्कूटर' का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तानी सीमा के पास गश्ती कर रहे हैं।

कंपनी टीचमिंट की पंजाब सरकार के साथ भागीदारी  

अकांशु उपाध्याय         नई दिल्ली शिक्षा ढांचागत क्षेत्र की स्टार्टअप कंपनी टीचमिंट ने पंजाब सरकार के साथ भागीदारी की है। इस भागीदारी के तहत टीचमिंट राज्य के 500 से अधिक सरकारी स्कूलों को शिक्षण मंच उपलब्ध कराएगी। जिससे वे अपनी कक्षाओं का परिचालन दक्ष तरीके से कर सकेंगे। कंपनी ने शनिवार को बयान में कहा कि पहले चरण में पठानकोट के स्कूलों को अपने संचालन को डिजिटल करने में मदद मिलेगी। इससे इन स्कूलों के विद्यार्थियों की शिक्षकों तथा शिक्षण सामग्री तक सतत पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी।

टीचमिंट के उपाध्यक्ष-कारोबार आदित्य अग्रवाल ने कहा, ‘हमने स्कूलों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को सशक्त करने के लिए पंजाब सरकार के साथ भागीदारी की है। हम उन्हें प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षा उपलब्ध कराएंगे। इसकी शुरुआत पठानकोट से होगी।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-82, (वर्ष-05)
2. रविवार, जनवरी 9, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-सप्तमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:10, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 10 डी.सै., अधिकतम-25+ डी.सै.।  बर्फबारी व शीतलहर के साथ मैदानी क्षेत्रों में कहीं- कहीं तेज बारिश की संभावना।
कउ.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवाशुं के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

शुक्रवार, 7 जनवरी 2022

केशव ने 542 परियोजनाओं का शिलान्यास किया

केशव ने 542 परियोजनाओं का शिलान्यास किया
गणेश साहू         
कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को कौशाम्बी जिले के मीठे पुर सायरा में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से 1346 करोड़ 66 लाख रुपए कीमत की 542 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। इस मौके पर उन्होंने केंद्र प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का बखूबी बखान किया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्र की मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में ही गांव गरीब का विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया गया है। इससे आम जनता की दिक्कतें दूर हुई है।
कार्यक्रम के शुरुआत में जोरदार माल्यार्पण कर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत किया गया है। जिन परियोजनाओं का डिप्टी सीएम द्वारा आज लोकार्पण शिलान्यास किया गया है। उनमें लोक निर्माण विभाग के 498 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है। जिसकी कीमत 1266 करोड़ 90 लाख रुपए है। 
डिप्टी सीएम द्वारा लोक निर्माण विभाग की 74 करोड़ 88 लाख की 41 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया है। इसके अलावा राज्य सेतु निगम की दो परियोजनाओं का डिप्टी सीएम द्वारा लोकार्पण किया गया। जिसकी लागत 3 करोड़ 98 लाख रुपए है। राजकीय निर्माण निगम द्वारा एक परियोजना का भी लोकार्पण डिप्टी सीएम द्वारा किया गया। जिसकी लागत 2 करोड़ 11 लाख रुपए है। कार्यक्रम के दौरान चायल विधायक संजय गुप्ता सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल, जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता विभागीय अधिकारी कर्मचारी और आम जनमानस मौजूद रहें।

डीएम ने पशुपालन विभाग के कार्यों की समीक्षा की
हरिशंकर त्रिपाठी          
देवरिया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने विकास भवन स्थित गांधी सभागार में पशुपालन विभाग के कार्यों की मासिक समीक्षा की। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य सचिव के निर्देश पर जनपद में चल रहे निराश्रित गोवंशों को गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित करने के विशेष अभियान की प्रभाविता बढ़ाने तथा गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के ठंड से बचाव के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि अभी तक इस अभियान के तहत जनपद में कुल 75 निराश्रित गोवंशों को गो-आश्रय स्थल पहुंचाया जा चुका है। आगामी 3 दिनों में अभियान को और तेज करने की आवश्यकता है। जिससे सभी निराश्रित गोवंशों को गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित किया जा सके। जिलाधिकारी ने नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी, खंड विकास अधिकारी और पशुपालन विभाग आपसी समन्वय से समेकित प्रयास कर अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया।
समीक्षा बैठक में पशुचिकित्सा अधिकारी पीएन सिंह ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जनपद के समस्त गो-आश्रय स्थलों में वर्तमान में 1266 गोवंश संरक्षित हैं। जिन्हें ठंड से बचाव हेतु पशुपालन विभाग द्वारा काऊ कोट उपलब्ध करा दिया गया है। साथ ही ठंडी हवा और शीत से बचाव के लिए तिरपाल की व्यवस्था भी सभी गो-आश्रय स्थलों पर कर ली गई है। जिलाधिकारी ने सभी 11 नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों और सभी 16 ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थापित गो-आश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण कर ठंड से बचाव के लिए की गई व्यवस्था का जायज़ा लेते रहने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी गो आश्रय स्थलों पर हरे चारे-भूसे और पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। सभी गो-आश्रय स्थलों पर चौकीदारों की तैनाती तथा पशु-चिकित्सकों द्वारा नियमित अंतराल पर गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाये। समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम गुंजन द्विवेदी, एसडीएम सौरभ सिंह, एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला, एसडीएम संजीव उपाध्याय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

डीएम की अध्यक्षता में संयुक्त बैठक आयोजित 
बृजेश केसरवानी           प्रयागराज। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की तैयारियों के सम्बंध में जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री एवं वरिष्ठ पुुलिस अधीक्षक अजय कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में संयुक्त बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्वाचन से सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिसको जो भी दायित्व दिए गए है। उसको पूरी तन्मयता, निष्ठा एवं ईमानदारी से सम्पादित करें। 
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का बारीकी से अध्ययन करते हुए उसका पालन सुनिश्चित करें। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों तथा पुलिस क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर मतदान केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने अवैध शराब के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा चेक पोस्टों पर कड़ी चेकिंग किये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने गुण्डा एक्ट तथा असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। शस्त्रों को जमा कराने तथा अवैध असलहों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिए है। 
संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील बूथों के सम्बंध में भी आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरि, एडीएम प्रशासन हर्षदेव पाण्डेय, एस.पी सिटी दिनेश सिंह, एस.पी गंगापार अभिषेक अग्रवाल तथा एसपी यमुनापार सौरभ दिक्षित सहित सभी उपजिलाधिकारी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कश्मीर: 2.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया

कश्मीर: 2.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया       

श्रीनगर। कश्मीर में लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली। हालांकि, अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के पास रहा। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जहां बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस था।

गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, उससे एक दिन पहले रात को यहां तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे था। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जहां रविवार रात तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे था। उन्होंने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

हिमाचल: कोरोना के 511 नए मामलें सामने आए

श्रीराम मौर्य          शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में जिस रफ्तार से मामले बढ़ रहे है। उससे प्रदेश में जल्द तीसरी लहर आने की आंशका है। शुक्रवार को प्रदेश में 511 नए कोरोना मामलें सामने आए हैं। जबकि, जिला मंडी में 37 वर्षीय व्यक्ति ने दाम तोड़ा है। प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या दो हजार पारकर 2153 पहुंच गई है। बीते चार दिनों के भीतर ही प्रदेश में तीन गुणा रफ्तार से कोविड-19 मरीजों में बढ़ोतरी हुई है। सरकार ने संभावित तीसरी लहर को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। बिलासपुर से लौटने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को मुख्य सचिव राम सुभग सिंह और स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी से कोरोना का फीडबैक लिया।

उन्होंने विभाग को सैंपल बढ़ने के निर्देश दिए। शुक्रवार को प्रदेश में 7667 लोगों की सैंपलिंग हुई। इसे 10 हजार करने को कहा गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उपायुक्तों के साथ वर्चुअली बैठक करेंगे। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने कहा कि शुक्रवार को कोरोना को लेकर उपायुक्तों के साथ बैठक की गई। इसमें अस्पताल में बिस्तर की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए। उपायुक्तों को व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अस्पताल जाने को कहा गया है। इसके अलावा अस्पतालों में कोरोना से निपटने के इंतजाम, दवाइयां, मास्क आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।


दिल की बीमारियों के लिए फायदेमंद हैं 'वाइन'

दिल की बीमारियों के लिए फायदेमंद हैं 'वाइन'

सरस्वती उपाध्याय           वाइन और दिल के बीच के रिश्ते को नकारा नहीं जा सकता है। वैज्ञानिक शोधों में भी ये बात स्पष्ट की गई है कि लोअर हार्ट की बीमारियों से बचाने में वाइन पीना बेहद फायदेमंद साबित होता है। अब ताज़ा रिसर्च के मुताबिक एल्कोहॉल फ्री वाइन पीना भी दिल को उतना ही फायदा देने वाला है, जितना एल्कोहॉल वाली रेड वाइन देती है।

वाइन है दिल के लिए फायदेमंद: रिसर्च में 40 से 69 साल की उम्र के 4 लाख 50 हज़ार लोगों को शामिल किया गया था। शोध में पाया गया कि उन लोगों में दिल की बीमारी का खतरा कम पाया गया। जिन्होंने एक हफ्ते में 11 ग्लास वाइन पी थी। इन लोगों में ड्रिंक नहीं करने वाले और ज्यादा ड्रिंक करने वाले से 40 फीसदी कम कोरोनरी हार्ट डिज़ीज़ का खतरा था। ऐसा ही रिजल्ट उन लोगों में भी देखने को मिला, जो रोज़ाना नॉन एल्कोहॉल वाली वाइन पी रहे थे। ऐसा इसलिए था, क्योंकि वाइन की खूबियां एल्कोहॉल से नहीं, बल्कि अंगूर के ज़रिये आ रही थीं। अंगूर में पाए जाने वाले हाई एंटी ऑक्सीडेंट्स या पॉलीफेनल्स के चलते दिल की इनर लाइनिंग अच्छे से फंक्शन करने लगती है।

कितनी मात्रा में पीनी है वाइन: शोध में पाया गया कि जिन लोगों ने हफ्ते में 8-11 ग्लास रेस वाइन पी, उनमें दिल की बीमारी का खतरा कम हुआ। ठीक ऐसा ही उन लोगों के साथ भी हुआ, जिन्होंने एल्कोहॉल फ्री वाइन पी. मुख्य रिसर्चर डॉक्टर रुलोल्फ का कहना है कि अंगूर से बनी हुई एल्कोहॉल और दिल के बीच के अच्छे रिश्ते को नकारा नहीं जा सकता है। ऐसा ही एल्कोहॉल फ्री वाइन के साथ भी है, क्योंकि पॉलीफेनल्स दोनों ही वाइन में पाए जाते हैं। हालांकि रिसर्च में ये बात भी कही गई है कि जो लोग बियर, साइडर और स्पिरिट जैसी चीज़ें पीते हैं, उनमें कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

एशेज सीरीज में 0-3 से पिछड़ी 'इंग्लैंड' की टीम

मोमीन मलिक          सिडनी/ लंदन। पांच मैचों की एशेज सीरीज में इंग्लैंड की टीम पहले ही 0-3 से पिछड़ गई है और सीरीज का चौथा मैच सिडनी में जारी है। एससीजी में जारी एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में भी इंग्लिश टीम की हालत खराब है। आस्ट्रेलिया की टीम ने चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में खबर लिखे जाने तक 400 से ज्यादा रन बना लिए हैं। वहीं, इंग्लैंड की टीम को आलराउंडर बेन स्टोक्स के रूप में झटका लगा है।

बेन स्टोक्स चोटिल हो गए हैं और वे दूसरे दिन मैदान से बाहर हो गए। बेन स्टोक्स की कमर में दर्द उठा था, जब वे गेंदबाजी कर रहे थे। इसके बाद उनको मैदान से बाहर जाना पड़ा और उनका ओवर मार्क वुड को पूरा करना पड़ा। प्रदर्शन के कारण परेशानी झेल रही इंग्लैंड की टीम को इस मैच में गेंदबाजी में भी परेशानी हुई। कप्तान जो रूट ने सात गेंदबाजों से गेंदबाजी कराई और खबर लिखे जाने तक 8 ही विकेट टीम को मिले हैं।

सिडनी में जारी चौथे टेस्ट मैच में पहले और दूसरे दिन बारिश ने जमकर खेल खराब किया। पहले दिन सिर्फ 46.5 ओवर का खेल हुआ था, जबकि दूसरे दिन पहले सत्र में काफी कम ओवर फेंके गए। आस्ट्रेलिया के लिए इस मैच में उस्मान ख्वाजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोका। उन्होंने 260 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 137 रन बनाए। 67 रन की पारी स्टीव स्मिथ ने खेली। इंग्लैंड के लिए 5 विकेट स्टुअर्ट ब्राड ने चटकाए।

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...