शनिवार, 8 जनवरी 2022

दावा: 13 साल बाद सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई

दावा: 13 साल बाद सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई

अकांशु उपाध्याय          नई दिल्ली। दिल्ली में कम से कम पिछले 13 साल बाद जनवरी में एक दिन में सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई और शुक्रवार को रात भर हुई बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी के निचले इलाकों में पानी भर गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, शहर के कई हिस्सों में जलभराव की जानकारी मिली है।सफदरजंग वेधशाला ने 41 मिमी बारिश दर्ज की, जो कम से कम 13 साल में जनवरी में एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश है। पालम में मौसम केंद्र ने शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 48 मिमी बारिश दर्ज की। रात भर हुई बारिश के कारण शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया और सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 114 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। यह शुक्रवार को 182 था।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से आठ डिग्री अधिक हैं। अधिकतम तापमान के 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई।

नागरिकों की सुरक्षा में तैनात जवान, तापमान गिरा

अकांशु उपाध्याय        नई दिल्ली। उत्तर भारत इस समय भीषण ठंड की चपेट में है। ऊंचाई के साथ ही तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है और पारा माइनस से कई डिग्री नीचे पहुंच गया है। इस हाड़ कंपाने वाली ठंड में भी भारतीय सेना के जवान देश के नागरिकों की सुरक्षा में जुटे हुए हैं।

बर्फ से ढंकी पहाड़ियों पर भी गश्ती करते जवानों के साथ ही सैनिकों का एक और वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में जवान 'स्नो स्कूटर' का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तानी सीमा के पास गश्ती कर रहे हैं।

कंपनी टीचमिंट की पंजाब सरकार के साथ भागीदारी  

अकांशु उपाध्याय         नई दिल्ली शिक्षा ढांचागत क्षेत्र की स्टार्टअप कंपनी टीचमिंट ने पंजाब सरकार के साथ भागीदारी की है। इस भागीदारी के तहत टीचमिंट राज्य के 500 से अधिक सरकारी स्कूलों को शिक्षण मंच उपलब्ध कराएगी। जिससे वे अपनी कक्षाओं का परिचालन दक्ष तरीके से कर सकेंगे। कंपनी ने शनिवार को बयान में कहा कि पहले चरण में पठानकोट के स्कूलों को अपने संचालन को डिजिटल करने में मदद मिलेगी। इससे इन स्कूलों के विद्यार्थियों की शिक्षकों तथा शिक्षण सामग्री तक सतत पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी।

टीचमिंट के उपाध्यक्ष-कारोबार आदित्य अग्रवाल ने कहा, ‘हमने स्कूलों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को सशक्त करने के लिए पंजाब सरकार के साथ भागीदारी की है। हम उन्हें प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षा उपलब्ध कराएंगे। इसकी शुरुआत पठानकोट से होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...