सोमवार, 22 नवंबर 2021

पाक: वाहन पर अज्ञात लोगों ने गोलाबारी की

पाक: वाहन पर अज्ञात लोगों ने गोलाबारी की
सुनील श्रीवास्तव        
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग जिले में एक वाहन पर अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की। जिससे कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये। मीडिया रिपोर्टों के जिले के वली खां बाईपास इलाके में रविवार को हमलावरों ने एक प्रभावशाली कबायली नेता के वाहन पर गोलियां चलायी। 
गोलीबारी में चार लोग मारे गये और चार अन्य घायल हुए हैं। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल किसी समूह अथवा व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

कोरोना: ऑस्ट्रिया में राष्ट्रव्यापी 'लॉकडाउन' लगाया 
अखिलेश पांडेय     
विएना। ऑस्ट्रिया में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए सोमवार से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाया गया। ऑस्ट्रिया समेत यूरोप के कई देशों में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं, जिससे वहां की स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों पर भार पड़ रहा है। यहां लगा लॉकडाउन अधिकतम 20 दिन तक चलेगा, हालांकि 10 दिन के बाद इसका पुन: आकलन किया जाएगा।
इस दौरान लोगों के अनावश्यक रूप से बाहर जाने पर रोक होगी, रेस्तरां तथा ज्यादातर दुकानें बंद रहेंगी और बड़े आयोजन रद्द कर दिए जाएंगे। स्कूल और ‘डे-केयर सेंट’ खुले तो रहेंगे, लेकिन अभिभावकों को बच्चों को घर पर रखने की सलाह दी गई है। ऑस्ट्रिया में लॉकडाउन की पाबंदियां 13 दिसंबर को हटाई जा सकती हैं लेकिन संभव है कि उन लोगों के लिए पाबंदियां जारी रहें, जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है।
इससे एक दिन पहले, रविवार को मध्य विएना के बाजारों में क्रिसमस की खरीदारी करने वाले लोगों और लॉकडाउन से पहले घूमने-फिरने का आनंद उठाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। चांसलर एलेक्जेंडर शालेनबर्ग ने शुक्रवार को लॉकडाउन की घोषणा की थी। तब उन्होंने यह भी कहा था कि अगले वर्ष एक फरवरी से यहां लोगों के लिए टीकाकरण अनिवार्य किया जा सकता है।

'क्रिसमस' परेड पर शामिल लोगों को मारीं टक्कर
सुनील श्रीवास्तव          
वाशिंगटन डीसी। अमेरिका मिल्वौकी के उपनगर वौकेशा में रविवार को क्रिसमस परेड में शामिल लोगों को एक एसयूवी ने टक्कर मार दी। जिससे 20 से अधिक लोग घायल हो गए। शहर की पुलिस के प्रमुख डैन थॉम्पसन ने बताया कि ”संदिग्ध वाहन” बरामद हो गया है और मामले की जांच जारी है। कुछ घायलों को पुलिस ने और कुछ को उनके परिवार वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने लोगों से घटनास्थल के पास नहीं जाने की अपील की है। घटना की वीडियो में एक एसयूवी अवरोधकों को तोड़ती हुई, परेड निकाल रहे लोगों को टक्कर मारती नजर आ रही है।

भारत के साथ और सहयोग की संभावना जारी
अखिलेश पांडेय      
सियोल। संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा प्रमुख ज्यां पियरे लैक्रोइ ने दृढ़ विश्वास जताया है कि शांतिरक्षा के मामलों में भारत के साथ और सहयोग की ”बहुत संभावना” है। लैक्रोइ ने रेखांकित किया कि भारत के पास दुनियाभर के मिशन में तैनात ‘ब्लू हेलमेट’ की मदद की बहुत क्षमता एवं प्रौद्योगिकियां हैं।
सियोल में अगले महीने होने वाली संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा की मंत्रिस्तीय बैठक से पहले शांति अभियानों के लिए अवर महासचिव लैक्रोइ ने कहा कि उनके पास संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा मिशन में सर्वाधिक बल मुहैया कराने वाले देशों में शामिल भारत के लिए दो संदेश हैं। लैक्रोइ ने कहा, ”पहला आभार व्यक्त करने का संदेश है, क्योंकि भारत राजनीतिक सहयोग, क्षेत्र में संलिप्तता और क्षमताओं के संदर्भ में सहयोग समेत सभी क्षेत्रों में हमारे सबसे बड़े समर्थकों में से एक है।
उन्होंने कहा, ”इसके अलावा दूसरा संदेश मजबूत अपेक्षाएं हैं। हमें जिस चीज की आवश्यकता है, भारत में वह मुहैया कराने की क्षमताएं हैं।” संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा प्रमुख ने कहा कि भारत में योग्य शांतिरक्षकों के जरिए ”हमारी मदद करने की क्षमता” है और देश में ”सेना एवं पुलिस दोनों तरह के शांतिरक्षकों में महिलाओं की संख्या और बढ़ाने में मदद करने की ”स्पष्ट रूप से” क्षमता है।
लैक्रोइ ने कहा कि भारत में कई प्रौद्योगिकियां हैं, जो संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों की वास्तव में मदद कर सकती हैं। 
शांतिरक्षकों को ‘ब्लू बेरेट्स’ या ‘ब्लू हेल्मेट्स’ के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने कहा, ”इसलिए मेरा मानना है कि इन सभी क्षेत्रों में भारत जो बहुत कुछ कर रहा है, उसके अलावा भी हमारा और सहयोग करने की भारत में बहुत क्षमता है।” संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा के कर्मियों में योगदान देने के मामले में भारत शीर्ष तीन देशों में शामिल है। दुनियाभर के 12 संयुक्त राष्ट्र मिशन में उसके 5,481 बल सेवाएं दे रहे हैं।

230 करोड़ रुपयें की हवेली को बेचेगा जर्मन शेफर्ड
अखिलेश पांडेय         वाशिंगटन डीसी। दुनिया का एक करोड़पति कुत्ता अपनी 230 करोड़ रुपये की मियामी हवेली को बेचने जा रहा है। जो कभी फेमस हॉलीवुड सिंगर मैडोना की थी। इस करोड़पति कुत्ते का नाम गंथर-वीआई है और यह जर्मन शेफर्ड नस्ल का है।
बता दें, अमेरिकी स्थित फ्लोरिडा के मियामी में जिस हवेली को यह कुत्ता बेचने जा रहा है। इसमें नौ-बेडरूम वाला वाटरफ्रंट होम भी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गंथर-वीआई के पूर्वज गंथर-थर्ड को सबसे पहले उसकी दिवंगत मालकिन काउंटेस कार्लोटा लिबेंस्टीन की तरफ से 430 करोड़ रुपये की संपत्ति मिली थी। गंथर-थर्ड को यह संपत्ति साल 1992 में मिली थी। जब उसकी मालकिन काउंटेस कार्लोटा का निधन हुआ था।
तभी से यह संपत्ति गंथर-थर्ड के बाद होते-होते अब गंथर-वीआई के नाम हुई है। इनका पूरा ख्याल रखने के लिए एक टीम बनाई गई है। गंथर-वीआई एक रईस की तरह अपनी जिंदगी जीता है। उसकी सेवा के लिए कई नौकर भी रखे गए हैं।
बिस्केन बे के नजारों वाले मियामी विला के लिविंग रूम की चिमनी के ऊपर गंथर-आईवी का एक सोने का पानी चढ़ा हुआ चित्र भी है।
यह विला मियामी के पॉश इलाके में स्थित है। इस विला से बेहद अद्भुत नजारा दिखता है। साथ ही आस-पास पेड़ ही पेड़ हैं। इसके इतर यहां से पूरे शहर का भी नजारा दिखता है। इसमें 9 बेडरूम और 8 बाथरूम हैं।और बाहर एक शानदार स्वीमिंग पूल भी है।
बता दें, इटालियन प्रेस ने साल 1995 में खबर भी छापी थी कि काउंटेस कार्लोटा लिबेंस्टीन नामक कोई महिला कभी थी ही नहीं। जबकि हवेली के एक पुराने मालिक ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। कार्लोटा लिबेंस्टीन नामक महिला ने ही अपनी संपत्ति को अपने कुत्ते के नाम किया था. खैर जो भी हो, फिलहाल ये कुत्ता मियामी में अपनी जिंदगी खूब ऐश में गुजार रहा है।

भारत: संक्रमितों की संख्या-3,45,18,901 हुईं

भारत: संक्रमितों की संख्या-3,45,18,901 हुईं
अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 8,488 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,45,18,901 हो गई। पिछले 538 दिन में सामने आए ये सबसे कम दैनिक मामले हैं। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,18,443 हो गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 249 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,65,911 हो गई। देश में लगातार 45 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 148 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1,18,443 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.34 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।
पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 4271 कमी दर्ज की गयी है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.31 प्रतिशत है। जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

प्रीपेड पेशकश: 20-25 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा 
अकांशु उपाध्याय          
नई दिल्ली। दूरसंचार परिचालक भारती एयरटेल ने सोमवार को विभिन्न प्रीपेड पेशकश के लिए टैरिफ में 20-25 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की। जिसमें टैरिफ वॉयस प्लान, असीमित वॉयस बंडल और डेटा टॉप अप शामिल हैं। शुरुआती स्तर के वॉयस प्लान में लगभग 25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है, जबकि अनलिमिटेड वॉयस बंडल के ज्यादातर मामलों में बढ़ोतरी लगभग 20 फीसदी है।
कंपनी ने कहा कि उसने हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि मोबाइल प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व (एआरपीयू) 200 रुपये और आखिरकार 300 रुपये होना चाहिए, ताकि पूंजी पर उचित प्रतिफल मिल सके। एयरटेल ने एक बयान में कहा कि हम यह भी मानते हैं कि एआरपीयू के इस स्तर से नेटवर्क और स्पेक्ट्रम में जरूरी पर्याप्त निवेश किया जा सकेगा।
इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि इससे एयरटेल को भारत में 5जी लागू करने के लिए मदद मिलेगी। नए टैरिफ 26 नवंबर 2021 से लागू होंगे। शुरुआती वायस प्लान का टैरिफ 28 दिनों की वैधता के साथ मौजूदा 79 रुपये की जगह अब 99 रुपये होगा। इसमें 50 प्रतिशत अधिक टॉकटाइम (99 रुपये), 200 एमबी डेटा और एक पैसा प्रति सेंकेंड का वॉयस टैरिफ जैसे लाभ शामिल हैं।

ग्राहकों की जानकारी के 'खुलासे' से इनकार 
अकांंशु उपाध्याय         नई दिल्ली। साइबर सुरक्षा कंपनी साइबरएक्स-9 ने रविवार को दावा किया कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के सर्वर में कथित तौर पर सेंध से करीब 18 करोड़ ग्राहकों की व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी लगभग सात महीनों तक 'उजागर' होती रही। साइबरएक्स9 ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र बैंक में सुरक्षा खामी से यह साइबर हमला प्रशासनिक नियंत्रण के साथ उसकी संपूर्ण डिजिटल बैंकिंग प्रणाली तक हुआ है। इस बीच, पीएनबी बैंक ने तकनीकी गड़बड़ी की पुष्टि करते हुए सर्वर में सेंध से ग्राहकों की महत्वपूर्ण जानकारी के 'खुलासे' से इनकार किया है।
बैंक ने कहा, ''इसके कारण ग्राहकों के ब्योरे/एप्लिकेशंस पर कोई असर नहीं पड़ा और सर्वर को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है।'' वही साइबरएक्स9 के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक हिमांशु पाठक ने पीटीआई-भाषा को बताया, ''पंजाब नेशनल बैंक पिछले सात महीनों से अपने 18 करोड़ से अधिक ग्राहकों के कोष, व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी की सुरक्षा से गंभीर रूप से समझौता करता रहा।''
उन्होंने कहा, ''पीएनबी तब जागा और उसने इस 'सेंधमारी' को ठीक किया जब साइबरएक्स 9 ने इसका पता लगाया और सीईआरटी-इन और एनसीआईआईपीसी के माध्यम से बैंक को सूचित किया।'' उन्होंने कहा कि साइबरएक्स-9 की शोध टीम ने पीएनबी में एक बहुत ही महत्वपूर्ण सुरक्षा चूक का पता लगाया जिसके कारण आंतरिक सर्वर तक प्रभावित हो रहा था। वही पीएनबी से इस संबंध में पूछे जाने पर कहा कि जिस सर्वर में सेंध की बात सामने आई है। उसमें कोई संवेदनशील या महत्वपूर्ण जानकारी नहीं थी।

वायु सेना के कैप्टन को 'वीरचक्र' सम्मान दिया
अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को बालाकोट स्ट्राइक के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया गया। इस वीरता पुरस्कार से अभिनंदन को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में सम्मानित किया गया। यह सम्मान देश की सुरक्षा के लिए अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले जवानों को दिया जाता है।
वहीं सेना नायक सोमबीर को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया है। ग्रुप कैप्टन वर्धमान ने आतंकवादियों के ठिकानों पर सेना की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के जवाबी हमले के दौरान 27 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के एफ 16 विमान को मार गिराया था। जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए सेना के सिपाही प्रकाश जाधव को मरणोपरत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनकी पत्नी और माता को पुरस्कार सौंपा।नायक सूबेदार सोमबीर को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हिस्सा लिया। पांच आतंकवादियों को मौत के घाट उतारने वाले शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। अलंकरण समारोह में उनकी पत्नी उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट नितिका कौल और मां ने राष्ट्रपति कोविंद से पुरस्कार ग्रहण किया।
राष्ट्रपति ने अलंकरण समारोह में कई अन्य शूरवीरों को भी वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया। इन पुरस्कारों की घोषणा पहले ही की जा चुकी थी और राष्ट्रपति कोविंद ने आज ये पुरस्कार विधिवत रूप से प्रदान किए।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-35 (वर्ष-05)
2. मंगलवार, नवंबर 23, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-चतुर्थी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:48, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान -13 डी.सै., अधिकतम-27+ डी.सै.। 
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक शिवाशुं व राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

रविवार, 21 नवंबर 2021

शराब के खिलाफ अभियान, लहन नष्ट कराया

शराब के खिलाफ अभियान, लहन नष्ट कराया
संतलाल मौर्य      
कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक राधेश्याम विश्वकर्मा के निर्देश पर अवैध रूप से निर्मित शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सैनी थाना क्षेत्र के धुमाई गाँव के खरका पर 10 कुंतल लहन व 20 लीटर शराब बरामद कर उसी समय नष्ट कराया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान और अन्य प्रबुद्ध व्यक्तियों और जनसामान्य को अवैध नकली,अपमिश्रित सस्ती शराब के सेवन से जनसामान्य को होने वाली हानियों तथा उक्त से संबंधित अपराध में आबकारी विभाग के अधिनियमों व प्राविधानित दंड के विषय में जागरूक किया गया।इंस्पेक्टर तेजबहादुर ने कहा कि गांव में यदि कोई भी व्यक्ति अवैध शराब बनाने या बेचने का काम करता है तो इसकी गोपनीय सूचना तत्काल आबकारी विभाग और क्षेत्रीय पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

लोगों से लाखों रुपए ठग फरार, कोचिंग संचालक

अश्वनी उपाध्याय        गाज़ियाबाद। जिलें में जीटी रोड पर भाटिया मोड़ के पास चल रहा एक कोचिंग इंस्टीट्यूट संचालक उन लोगों से लाखों रुपए ठग कर फरार हो गया। जो भविष्य में आईएएस और आईपीएस बनने के सपने देख रहा था।  आर्यभट्ट गुरुकुल के नाम से चल रहे इस संस्थान में पढ़ रहे छात्रों का कहना है कि यह लूट 20 लाख रुपए से ज्यादा की है। छात्रों ने लगभग 1 महीना इंतज़ार करने के बाद अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आर्यभट्ट कोचिंग इंस्टीट्यूट, नोएडा के अट्टा में रहने वाले सुरेश नागर चलाते हैं। लॉकडाउन से पहले यहाँ 300 छात्र थे लेकिन फिलहाल, इस इंस्टीट्यूट में 163 छात्र पढ़ रहे थे। ऐसे ही एक छात्र वंश यादव ने बताया कि पिछले साल उन्होंने आर्यभट्ट गुरुकुल में एडमिशन लिया था। इस कोचिंग में सिविल सेवाओं और बैंकिंग सहित सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। 

एक अन्य छात्र रोहित चंदेला ने बताया कि दो महीने पहले एनडीए की तैयारी के लिए उन्होंने साढ़े सात हजार रुपये दिए थे। अचानक, 20 अक्टूबर 2021 को इंस्टीट्यूट की रात वाट्सएप ग्रुप से सभी छात्रों को निकाल दिया गया। एसएससी की तैयारी कर रहे आतिश ने बताया कि उन्होंने अपनी बहनों के साथ तीन माह पूर्व 24 हजार रुपये फीस दी थी। वाट्सएप ग्रुप से निकाले जाने के बाद अगले दिन वह अन्य छात्रों के साथ वह इंस्टीट्यूट पहुंचे तो यहां ताला लगा था। बैनर आदि फटे थे। सुरेश नागर को काल की तो फोन स्विच आफ था।मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच कर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मोबाइल नंबर और पते के आधार पर सुरेश नागर को ट्रेस करने का प्रयास कर रहे हैं। छानबीन कर आगे की कार्रवाई करेंगे।

 
संकल्प दिवस के रूप में मनाया मेश्राम का जन्मदिन
सत्येंद्र पंवार          मेरठ। क्रांतिकारी बहुजन नायक माननीय वामन मेश्राम का जन्मदिन गरीब मजलूमों के बीच केक काटकर संकल्प दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया।
बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष आर डी गादरे ने बहुजन मुक्ति पार्टी की टीम के साथ गरीब मजलूम मजदूरों के बीच किसानों के बीच जाकर क्रांतिकारी बहुजन नायक माननीय वामन मेश्राम राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुजन क्रांति मोर्चा भारत मुक्ति मोर्चा नई दिल्ली का संकल्प दिवस के रूप में जोर-शोर से धूमधाम से मनाया। 
मूलवासियों किसानो गरीब मजलूम मजदूरों से आह्वान किया कि आज की सरकार बहन बेटियों की कोई इज्जत नहीं कर पा रही है। बलात्कार ही नहीं, सामूहिक बलात्कार किए जा रहे हैं। किसान मजदूरों के काले कानून बनाए जा रहे हैं। महंगाई बेरोजगारी अत्याचार चरम सीमा पर पहुंच गए हैं। यह फासीवादी सरकार बड़ी निकम्मी हो गई है जो सरकार निकम्मी है। उसको जल्दी से बदलनी है तो इसके लिए बहुजन 85% मूल निवासियों के हक अधिकारों और भारतीय संविधान को बचाने के लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी और बेईमानों से जंग करनी होगी तभी देश बच सकेगा। जंग आज तलवार या गोलियों से नहीं संवैधानिक तरीके से दिमाग से दिल से तन मन धन लगाकर ही भारतीय संविधान बच सकेगा अन्यथा लोग भूखों मरने की कगार पर हैं। बिजली का बिल हो या रोटी खाने के लिए तेल या आवागमन के लिए तेल ईंधन सब जनता महंगाई से जूझ रही है। आतंकवादियों का साथ दिया जा रहा है। जो आतंकवादी धर्म के नाम पर लोगों की हत्या कर रहे हैं किसानों की हत्या कर रही हैं। 
औरतों की इज्जत लूटी जा रही है। ऐसी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की और जो सांसद विधायक गरीब जनता की नहीं सुन रहे हैं। उन को करारा जवाब देने का वक्त आ गया है। उसमें हम लोग एकजुट होकर शिक्षा नीतियों को बरकरार बनाने के लिए जो गरीब मजलूम अधिकारियों के बच्चे एक साथ पढ़ सके उनके लिए, अर्थव्यवस्था को सुचारू रूप से करने के लिए, बहुजन मुक्ति पार्टी का साथ देने का आह्वान किया और वामन मेश्राम साहब के नीतियों पर चलकर देश को बचाने का भी आह्वान किया। 
कार्यक्रम में आर डी गादरे, डॉक्टर इरशाद अली चौधरी, इस्तयाक ओमवीर सिंह, मुरसलीन, आशीष, भूरा मलिक, ईश्वरचंद सागर, मुकेश कुमार जाटव, मुन्ना प्रजापति, रोशन सैफी, रियासत मलिक, नसीर अंसारी, मुशीर अंसारी, लोकेश मोरिया, सुभाष चंद्र सैनी, जोगेंद्र प्रजापति, रहीमुल्लाह, कुलवंत सिंह जाटव, महरउद्दीन, अलीमुद्दीन कस्सार, मौलाना शहजाद, राकेश यादव, धर्मेंद्र मोरिया, महेश गुर्जर, विजेंद्र गुर्जर, विकास भढ़ाना अलीमुद्दीन, शेख कारी, सनोवर कारी, मोहम्मद इरफान, मौलाना शाहनवाज, कासमी नरेंद्र, एडवोकेट मोहम्मद साजिद सैफी, राजपाल संजय, मनोज एडवोकेट, राहुल, विजेंद्र जाटव, डॉ. एस पी सिंह, डीएसपी जाटव, सुरेश कुमार अल्ताफ आदि मौजूद रहे।

कोरोना: डेल्टा वेरिएंट के 60 फीसदी मरीज मिलें

कोरोना: डेल्टा वेरिएंट के 60 फीसदी मरीज मिलें
पंकज कपूर               
देहरादून। उत्तराखंड में पिछले दो महीनों के दौरान सामने आए कोरोना के मामलों में 60 फीसदी मरीज डेल्टा वेरिएंट के मिले हैं। जबकि चालीस फीसदी मरीजों में कोरोना वायरस के नए म्यूटेशन पाए गए हैं। हालांकि टीकाकरण और हर्ड इम्युनिटी जैसी स्थिति से ट्रांसमिशन बेहद कम हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पिछले दो महीनों में राज्य के सभी जिलों से 400 के करीब सैंपल जांच के लिए देश की विभिन्न लैबों में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजी गई।
इनकी रिपोर्ट अब विभाग को मिली है। विभाग के सूत्रों ने बताया कि इन चार सौ सैंपलों में से 250में कोरोना की दूसरी लहर के लिए जिम्मेदार माने गए डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित मिले हैं। जबकि अन्य 40 प्रतिशत सैंपलों में सामान्य कोरोना वायरस के साथ ही वायरए के नए म्यूटेशन एवाई सीरीज का संक्रमण मिला है। विदित है कि कोरोना वायरस में बहुत तेजी से म्यूटेशन हो रहे हैं। ए वाई सीरीज के भी अभी तक 39 बदलाव सामने आ चुके हैं। 
हालांकि ये नए म्यूटेशन बहुत सामान्य हैं और इनसे फिलहाल लहर जैसा खतरा नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अफसर को वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ पंकज सिंह का कहना है कि राज्य में मिल रहे कोरोना के मरीज डेल्टा और ए वाई सीरीज के हैं और फिलहाल संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है।

केरल: महिला ने युवक के चेहरे पर फैंका तेजाब

केरल: महिला ने युवक के चेहरे पर फैंका तेजाब 
तिरुवनंतपुरम। सोशल मीडिया के माध्यम से अनजान लोग दोस्ती कर लेती है और वह इस दोस्ती को जीवनसाथी के रूप में बदलना चाहते हैं। एक मामला केरल से सामने आया है कि महिला और युवक की दोस्ती हो गई थी लेकिन युवक ने इंकार कर दिया तो महिला ने उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया।
मिली जानकारी के अनुसार तरूवंतपुरम निवासी अरूण कुमार नाम के युवक के पास 16 नवंबर को एक शीबा नाम की महिला ने युवक के चेहरे पर तेजाब फेंका था। चेहरे पर तेजाब गिरने से युवक घायल हो गया। इसी दौरान युवक को तिरूवनंतपुरम मेडिलकल कॉलेज में एडमिट कराया गया। उपचार के दौरान डॉक्टरो का कहना है कि युवकी की आंख की रोशनी जाने का खतरा बना हुआ है। 
बताया जा रहा है कि अरूण और शीबा की दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर हुई थी। लेकिन कुछ दिनों बाद युवक को पता चला कि महिला शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। महिला का शादीशुदा होने के पता चलने पर युवक ने महिला को शादी से इंकार कर दिया। महिला अरूण को ब्लैकमेल कर उससे पैसे ऐंठना चाहती थी। रूपये लेने के लिये महिला ने अरूण को आदिमाली के पास एक चर्च में बुलाया था। युवक उम्र 28 और महिला की उम्र 35 वर्ष बताई जा रही है।
सामने आई। इनमें नजर आ रहा है कि अरूण के पीछे खड़ी महिला अचानक सामने आई और युवक के चेहरे पर एसिड फेंक दिया। तेजाब फेंकने के वक्त ही महिला भी थोड़ी सी घायल हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

यूके: खाई में गिरी वाहन, 2 लोगों की मौत हुई
पंकज कपूर         
चंपावत। उत्तराखंड के पहाड़ी रास्तों में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी बीच चंपावत जिले के लोहाघाट विकासखंड से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां मंदिर में पूजा कर लौट रहे ग्रामीणों का वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
वाहन में सवार आठ लोग घायल को गए। घायलों का उपचार सीएचसी लोहाघाट में चल रहा है।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक शनिवार की रात लोहाघाट विकासखंड के रेगडू गांव निवासी हयात राम पुत्र महर राम तथा पूरन राम पुत्र मोहन राम ने गांव से कुछ दूर कैलबकरिया मंदिर में पूजा का आयोजन किया था। पूजा में शामिल होने के लिए दोनों के रिश्तेदार और कुछ ग्रामीण भी दो वाहनों से गए थे। पूजा सम्पन्न होने के बाद सभी लोग देर रात में ही वापस घर की ओर लौट आए। 
बताया जा रहा है कि दो बजे के करीब ग्रामीणों को ला रहा बुलेरो वाहन संख्या- यूके 01 टीए, 1505 अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया।
घटना की जानकारी के बाद रात में ही लोहाघाट पुलिस, फायर विभाग के जवान मौके पर पहुंचे और उन्होंने आस-पास के लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाल उपचार के लिए लोहाघाट अस्पताल भेजा।
घटना में विशाल सिंह (18) पुत्र लाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। चिकित्सकों गंभीर रूप से घायल ममता (22) पुत्री जगत राम को हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसने रविवार की सुबह सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।हादसे में चालक मुकेश (32) पुत्र हरीश सिंह, हयात राम (55) पुत्र महर राम, तुलसी देवी (60) पत्नी स्व. गोपाल राम, पूजा (29) पुत्री संजय कुमार, राहलु (18) पुत्र जगदीश राम, हेमा (26) पुत्री बजीर राम भी घायल हो गए। इन सभी का उपचार लोहाघाट के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है
घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं  इकबाल अंसारी  चेन्नई। तमिलनाडु में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए मु...