शुक्रवार, 19 नवंबर 2021

3 मंजिल मकान में लगीं आग, चारा जलकर राख

3 मंजिल मकान में लगीं आग, चारा जलकर राख
श्रीराम मौर्य                 
चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में एक तीन मंजिल मकान में आग लग गई। स्थानीय लोगों द्वारा करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन पशुओं को डालने वाला सारा चारा जलकर राख हो गया है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर 1 बजे पांगी के दायरे में आने वाली ग्राम पंचायत करयास के मांजुलू गांव में एक 3 मंजिला मकान के तीसरी मंजिल में अचानक आग लग गई। जिसके बाद घर के सदस्यों ने बाहर निकल कर चिल्लाना शुरू कर दिया। जिसके बाद आस-पास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया और तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दे दी। इस अग्निकांड में इमारती लकड़ी समेत सर्दियों के लिए इकट्ठा किया गया चारा और कई सामान जलकर राख हुआ है। घटना में राम सिंह पुत्र देवी सिंह का नुकसान हुआ है। हालांकि पांगी प्रशासन द्वारा नुक्सान का आंकलन नहीं किया गया है।
आवासीय डीसी पांगी बलवंत सिंह ने बताया कि तीसरी मंजिल में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवार को हुए नुकसान को लेकर पटवारी व तहसीलदार को आंकलन करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रभावित परिवार का जितना नुकसान हुआ है। उन्हें जल्द ही मुआवजा दिया जाएगा।

एमपी: कोविड-19 से जुड़े सभी प्रतिबंध हटाए 
मोमिन मलिक     
इंदौर। मध्य प्रदेश में कोविड- 19 से जुड़े सभी प्रतिबंध हटाए जाने के बाद राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में विद्यालयों के संचालन को लेकर नये दिशा-निर्देश दो दिन के भीतर जारी कर दिए जाएंगे। परमार ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, “कोविड-19 के प्रतिबंधों के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई लम्बे समय से प्रभावित हो रही थी। अब ये सभी प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। इसलिए हम राज्य में विद्यालयों के संचालन को लेकर नये दिशा-निर्देश दो दिन के भीतर जारी कर देंगे।
निजी विद्यालय (फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन) विधेयक 2017” पहले से लागू है और इसके प्रावधानों के मुताबिक निजी स्कूलों को अगर अपनी फीस में एक निश्चित प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि करनी है, तो उन्हें राज्य सरकार से इसकी अनुमति लेनी जरूरी है।
परमार ने कहा कि निजी विद्यालयों की फीस नियंत्रित करने के लिए आवश्यकता पड़ने पर इस विधेयक में सुधार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में अध्यापकों की कमी दूर करने के लिए हर साल शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। परमार, शासकीय श्री अहिल्या केंद्रीय पुस्तकालय के 60 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने यहां आए थे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में कोविड- 19 की स्थिति को “पूरी तरह नियंत्रण में” बताते हुए बुधवार को घोषणा की थी कि महामारी से संबंधित सभी प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से हटाए जाते हैं।

विधालय: छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह  
दुष्यंत टीकम       
कोरबा। ग्राम्य भारतीय महाविद्यालय हरदी बाजार के हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रथम वर्ष का समस्त छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह किया गया। जिसमें कॉलेज के प्राचार्य डॉ टी डी वैष्णव , प्रभारी प्राचार्य डॉ आई के कौशिक , एवं समस्त गुरु जन ने स्वागत समारोह में सभी छात्र छात्राओं को आशीर्वाद दिए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हरदी बाजार कॉलेज के युवा छात्र नेता मनमोहन राठौर एवं उनके टीम द्वारा अधिक सहयोग प्रदान किया गया। 
स्वागत समारोह के कार्यक्रम में, डांस प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता, गाना प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, शायरी प्रतियोगिता रखा गया था। जिसमें प्रथम वर्ष के छात्र छात्राएं बढ़-चढ़कर भाग लिए। जिसमें द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष द्वारा इनाम रखा गया था। जिसमें प्रथम इनाम शील्ड एवं गिफ्ट दिया गया द्वितीय इनाम गिफ्ट दिया गया इस कार्यक्रम शुभम पोर्ते , अमन नंदलाल पटेल, हरिशंकर, मधुकर, रवि, अनिल, भुवन, शुभम, रमेश पटेल, कुसुम कैवट , नेहा गुप्ता, काजल चंद्राकर, शिव कुमारी पटेल, अनुष्का, रिचा अग्रवाल , प्रिया राठौर, नेहा, ज्योति, स्वेता, स्वर्णिमा, एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

हिना ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर की

हिना ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर की

कविता गर्ग          मुंबई। एंटरटेनमेंट वर्ल्ड की ग्लैमर गर्ल हिना खान सोशल मीडिया पर अपने नए-नए आउटफिट्स और अंदाज से फैंस को इंप्रेस करती रहती हैं। वे आए दिन नए आउटफिट में फोटो शेयर करती हैं। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं।

हाल ही में हिना खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। जिसमें वे बाथटब में पोज देती नजर आ रही हैं। ये फोटोज में हिना खान का स्टनिंग लुक देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। हिना खान रेड कलर की मिनी स्ट्रिप्ड ड्रेस में हैं। वे अलग-अलग फोटोज में डिफ्रेंट पोज देती और अपने बाथटब में रिलेक्स करती नजर आ रही हैं।

अब्राहम ने फैन की हरकत का रिएक्शन दिया
कविता गर्ग     
मुबंई। बॉलीवुड सेल‍िब्रिटीज अपने फैंस के साथ काफी फ्रेंडली बिहेव‍ियर रखते हैं। लेक‍िन कई बार जब फैंस अपने चहेते सेलेब के लिए हद पार कर देते हैं तब ये सेलेब्स भी जवाब देने में पीछे नहीं हटते। हाल ही में जॉन अब्राहम ने भी अपने एक फैन की इस हरकत का मजेदार रिएक्शन दिया है। एक्टर ने सीक्रेटली वीड‍ियो बना रहे एक फैन का फोन छीन लिया और उसके बाद जो हुआ वो आपने सोचा भी नहीं होगा।
सोशल मीड‍िया पर जॉन का यह वीड‍ियो तेजी से वायरल हो रहा है।  वीड‍ियो में देखा जा सकता है एक फैन अपने दोस्त के साथ मिलकर चुपके से जॉन को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा होता है। दोनों दोस्त अपनी स्कूटी में बैठे होते हैं और जॉन पीछे से वॉक कर के आ रहे हैं। दोनों लड़कों को लगता है कि जॉन ने उन्हें नहीं देखा पर जॉन मुस्कुराते हुए आते हैं और फैन के हाथ से फोन छीन लेते हैं। आम तौर पर किसी भी सेल‍िब्रिटी को ऐसा नहीं पसंद, पर जॉन ने बिना गुस्सा दिखाए फोन छीनने के बाद कैमरे पर कहते हैं- हाय तुम सब ठीक हो। वो मेरा दोस्त है। जॉन अब्राहम के इस सडन एक्शन से दोनों लड़के भी चौंक जाते हैं। वे जॉन के पीछे आते हैं और जॉन उन्हें उनका फोन थमा देते हैं।
जॉन का यह फ्रेंडली नेचर पर्दे पर दिखने वाले सख्त रवैये जॉन से बिल्कुल उलट है। इस वीड‍ियो पर लोगों ने पॉज‍िट‍िव रिएक्शन दिया है। लोगों ने उन्हें विनम्र और डाउन टू अर्थ शख्स कहकर कॉम्प्लीमेंट किया है।
वर्कफ्रंट पर जॉन अब्राहम जल्द ही सत्यमेव 2 में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 2018 में रिलीज सत्यमेव जयते का सीक्वल है। फिल्म में जॉन ने ट्र‍िपल रोल किया है। एक्शन से भरी सत्यमेव जयते में जॉन के साथ दिव्या खोसला कुमार नजर आएंगी। यह फिल्म 25 नवंबर को रिलीज होने वाली है।

चीन की नाराजगी बढ़ने की आशंका: ताइवान

चीन की नाराजगी बढ़ने की आशंका: ताइवान
सुनील श्रीवास्तव       
बीजिंग/ ताइपे। ताइवान ने लिथुआनिया की राजधानी विलनियस में गुरूवार को एक प्रतिनिधित्व कार्यालय खोला। जिससे बीजिंग की नाराजगी बढ़ने की आशंका है। स्वशासित द्वीप और लिथुआनिया, जुलाई में इस बात पर सहमत हुए थे कि विलनियस के कार्यालय को चीनी ताइपे के बजाय ताइवान के नाम से संबोधित किया जाएगा।
कई देश चीन को नाराज ना करने के लिए ताइवान को चीनी ताइपे कहते हैं। चीन, ताइवान को अपना क्षेत्र बताता है। लिथुआनिया के विदेश मंत्री गेब्रियल लैंडसबर्गिस ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से कहा कि हम पूरे एशियाई और हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र में सभी के साथ करीबी संबंध चाहते हैं। लिथुआनिया ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में एक दूतावास खोला था, एक अन्य दक्षिण कोरिया में भी खोला जाएगा और भविष्य में ताइपे में भी प्रतिनिधि कार्यालय खोल सकता है।
लैंडसबर्गिस के अनुसार, चीन ने इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस ग्रीष्मकाल में, विलनियस में ताइवान कार्यालय खोलने की योजना तय होने के बाद चीन ने विलनियस से अपने राजदूत को वापस बुला लिया था और मांग की थी कि लिथुआनिया भी बीजिंग से अपने दूत को वापस बुला ले।

 'कंट्रीज़ ऑफ़ पर्टीकुलर कंसर्न' की सूची जारी की
अखिलेश पांंडेय          
वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बुधवार को धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन करने वाले देशों के लिए 'कंट्रीज़ ऑफ़ पर्टीकुलर कंसर्न' यानी सीपीसी की सूची जारी की है।
धार्मिक आज़ादी का आकलन करने वाले एक अमेरिकी पैनल 'यूएस कमिशन ऑन इंटरनेशनल रिलिजियस फ़्रीडम' के इस लिस्ट में भारत का नाम शामिल करने का सुझाव दिया था लेकिन इसके बावजूद बाइडन प्रशासन ने भारत का नाम सूची में शामिल नहीं किया।
इस सूची में पाकिस्तान, चीन, तालिबान, ईरान, रूस, सऊदी अरब, एरिट्रिया, ताज़िकिस्तान, तुर्केमेनिस्तान और बर्मा सहित 10 देशों को शामिल किया गया है।
हर साल अमेरिका ऐसे देशों और संगठनों की लिस्ट जारी करता है। जो अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं। इसके अलावा अमेरिका ने अल्जीरिया, कोमोरोस, क्यूबा और निकारागुआ को विशेष निगरानी सूची में रखा है, जो धार्मिक स्वतंत्रता के गंभीर उल्लंघन में शामिल हैं।

महिंद्रा की गाड़ी खरीदने का प्लान, ऑफर दिया

महिंद्रा की गाड़ी खरीदने का प्लान, ऑफर दिया
अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। देश की बड़ी चार पहिया वाहन कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। अगर आप भी महिंद्रा की गाड़ी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके पास 30 नवंबर तक इस डिस्काउंट ऑफर का अच्छा फायदा उठाने का मौका है। ग्राहकों को गाड़ियों पर 81,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
डिस्काउंट में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बेनिफिट्स, कार्पोरेट छूट जैसे कई ऑफर हैं। जानिए किन गाड़ियों पर मिल रहा कितना डिस्काउंट।
रहा है। इसमें 38,055 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 20 हजार तक रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रुपये तक का कार्पोरेट ऑफर आदि है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो एसयूवी पर 32,320 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। Scorpio पर 15 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट, 4 हजार रुपये तक का कार्पोरेट ऑफर और 13,320 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी शामिल है।
महिंद्रा अल्टुरस जी4 एसयूवी पर 81,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 11,500 रुपये तक का कॉर्पोरेट ऑफर और 20,000 रुपये तक के एक्स्ट्रा ऑफर हैं।
महिंद्रा की XUV300 सबकॉम्पैक्ट SUV पर 49,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसमें 15,000 रुपये तक का कैश ऑफर, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 4,500 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 5000 रुपये तक के एक्स्ट्रा ऑफर हैं।
महिंद्रा मराजो एमपीवी पर 40,200 रुपये तक की डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा।
महिंद्रा बोलेरो एसयूवी पर भी 13 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा 10 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर और 3 हजार रुपये तक का कार्पोरेट ऑफर दिया जा रहा है।

भारत: संक्रमितों की संख्या-3,44,89,623 हुईं
अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 11,106 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,44,89,623 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,26,620 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, 459 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,65,082 हो गयी है।
देश में लगातार 42 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 145 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1,26,620 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.37 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।
पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,142 की कमी दर्ज की गयी है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.28 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 0.98 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 46 दिनों से दो प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

साप्ताहिक संक्रमण दर 0.92 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 56 दिनों से दो प्रतिशत से कम है। अभी तक कुल 3,38,97,921 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 मृत्यु दर 1.35 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 115.23 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
 
उपयोग किए जाने वाले 3 एप्स में शुमार 'गूगल पे'
अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। 'गूगल पे' भारत में पेमेंट करने के लिए उपयोग किए जाने वाले टॉप 3 एप्स में शुमार है। दस रुपये से लेकर कितना बड़ा पेमेंट आसानी से गूगल पे पर किया जा सकता है। गूगल पे एक डिजिटल वॉलेट के तरह काम करता है। भारत में ऑनलाइन पेमेंट के बढ़ते लोकप्रियता से ऑनलाइन पेमेंट एप्स में भी बहुत प्रतियोगिता पड़ गई है। अब गूगल पर नहीं खुद को और बेहतर तथा यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए 4 नए फीचर्स जोड़े हैं। जिसमें से एक खास फीचर्स ये है कि अब बोलकर भी भुगतान किया जा सकता है।
गूगल पे इस फीचर के साथ ग्रामीण तथा भारत के नॉन एलीट क्लब को टारगेट कर रहा है, जो ना ही इंग्लिश बोलते हैं और ना पूरी हिंदी वह हिंग्लिश का प्रयोग करते हैं। हालांकि ये फीचर अगले साल तक आएगा। इसमें जब आप पेमेंट करने जाएंगे तो आपको इस लैंग्वेज के तहत कुछ इस तरह का ऑप्शन दिखेगा।
इस फीचर से गूगल पे ज्यादा से ज्यादा दुकानदारों को अपने साथ जोड़कर बिजनेस को फैलाना चाहता है। इस फीचर के द्वारा दुकानदार भी अपनी दुकान को गूगल पे पर शोकेस कर सकेंगे तथा गूगल पे के यूजर्स उन्हें गूगल पे से आर्डर कर सकेंगे इसके द्वारा दुकानदार अपनी लेनदेन की हिस्ट्री भी ट्रैक कर सकेंगे।
गूगल पे, यूजर्स के लिए पेमेंट को और आसान बनाने के लिए स्पीच टू टेक्स्ट फीचर जोड़ा है. अगर आपको किसी को पेमेंट करना हो तो आप उस व्यक्ति का अकाउंट नंबर यूपीआई नंबर और दूसरी जानकारी टाइप करते हैं। मगर गूगल पर के इस फीचर की मदद से अब आप केवल बोलकर ही साड़ी विवरण को भर सकते हैं।
 इस फीचर के साथ गूगल पे से अब ग्रुप पेमेंट कर सकेंगे तथा एक साथ कई कॉन्टैक्ट्स को एक बार में पेमेंट कर सकेंगे।इसमें आप अपने दोस्तों के बीच खर्च को बांट सकते हैं। मान लीजिए आपको 4 दोस्तों के बीच 200-200 रुपये भेजने हैं। ऐसी स्थिति में आप पेमेंट सेक्शन पर कुल 800 रुपये टाइप करेंगे।
इसके बाद आप नेक्स्ट ऑप्शन में उन 4 लोगों के नाम चुनेंगे जिन्हें ये भेजना है। चार नाम चुनने के बाद पिन डालते ही आपके इन चारों कॉन्टेक्ट के पास 200-200 रुपये चले जाएंगे। कंपनी ने पिछले दिनों ग्रुप फीचर की शुरुआत की थी। यह ऑप्शन उसी में दिखेगा।

तीरंदाजी: 2 रजत पदक से संतोष करना पड़ा
अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। भारतीय रिकर्व तीरंदाज एक बार फिर कोरिया की चुनौती का सामना नहीं कर सके और एशियाई तीरंदाजी चैम्पियनशिप में शुक्रवार को पुरूष और महिला टीम स्पर्धा में एकतरफा हार के साथ दो रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। तीरंदाजों ने रिकर्व मिश्रित टीम स्पर्धा में उजबेकिस्तान को 6 . 0 से हराकर कांस्य पदक भी जीता। भारत ने टूर्नामेंट में एक स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किये।
पिछले सत्र में भी भारत ने सात पदक जीते थे जिनमें एक स्वर्ण , दो रजत और चार कांस्य थे। इस बार भी कोरिया के सामने रिकर्व वर्ग में भारत की कमजोरी की कलई खुल गई। भारत ने इस ओलंपिक वर्ग में 2013 के बाद से स्वर्ण पदक नहीं जीता है । जयंत तालुकदार और दीपिका कुमारी रिकर्व में स्वर्ण जीतने वाले आखिरी भारतीय तीरंदाज थे जिन्होंने आठ साल पहले ताइपे में मिश्रित टीम स्पर्धा जीती थी।
रिकर्व पुरूष टीम ने आखिरी बार 2007 में स्वर्ण जीता था जबकि महिला टीम कभी पोडियम पर नहीं चढ सकी । पुरूषों की रिकर्व टीम में शामिल कपिल, प्रवीण जाधव और पार्थ सालुंके को शीर्ष वरीयता प्राप्त ली सियु्ंगियुन, किम पिल जूंग और हान वू टैक ने 6 . 2 से हराया। दूसरी वरीयता भारतीय टीम ने आसानी से घुटने टेक दिये और पहले सेट में छह, आठ के स्कोर किये । तीसरे सेट में औसत स्कोर 56 था लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
कोरिया ने 57 . 52, 55 . 53, 54 . 56, 57 . 55 से जीत दर्ज की। महिला रिकर्व टीम को 6 . 0 से पराजय झेलनी पड़ी। महिला टीम में अंकिता भकत, मधु वेदवान और रिधि शामिल थे जिन्हें कोरिया की सू जुंग, ओ येजिन और लिम हेजिन ने 57 . 52, 59 . 49, 56 . 60 से मात दी। रिकर्व मिश्रित टीम में कपिल और अंकिता ने उजबेकिस्तान के अब्दुसत्तोरोवा जियोदाखोन और अमीरखान सादकिोव को 6 . 0 से मात दी।

एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए आरामः हॉकी

एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए आरामः हॉकी 

अकांशु उपाध्याय         नई दिल्ली। कप्तान रानी रामपाल को अगले महीने होने वाली महिला हॉकी एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के लिये आराम दिया गया है और गोलकीपर सविता पूनिया 18 सदस्यीय भारतीय टीम की कमान संभालेंगी। टूर्नामेंट दक्षिण कोरिया के डोंगाइ में पांच से 12 दिसंबर तक खेला जायेगा।

भारत को पहले ही दिन अभियान की शुरूआत करनी है। टूर्नामेंट में चीन, कोरिया, जापान, थाईलैंड, मलेशिया भी भाग ले रहे हैं। इस साल एफआईएच की सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुनी गई सविता टूर्नामेंट में कप्तानी करेंगी। डिफेंडर दीप ग्रेस इक्का उपकप्तान होगी। तोक्यो ओलंपिक खेलने वाली फॉरवर्ड लालरेम्सियामी और शर्मिला देवी और मिडफील्डर सलीमा टेटे भी टीम में नहीं हैं। ये तीनों जूनियर टीम का हिस्सा हैं जो पांच दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका में एफआईएच विश्व कप खेलेगी।


दुनिया का सबसे महंगा पौधा, जानिए कीमत
मो. रियाज       चंदन की कीमत के बारे में सुना है। इसका उपयोग पूजा के साथ-साथ महंगे सौंदर्य प्रसाधनों के निर्माण में भी किया जाता है। यही कारण है कि चंदन के लिए आप चंदन की कीमत के बारे में सुनते हैं। इसका उपयोग पूजा के साथ-साथ महंगे सौंदर्य प्रसाधनों के निर्माण में इसीलिए चंदन की इतनी मांग है। लेकिन क्या आप चंदन की खेती के बारे में जानना चाहते हैं? हालाँकि हम आपके लिए कुछ विवरण लाए हैं। देश के बहुत कम हिस्सों में चंदन की खेती की जाती है। अगर कोई पेड़ लगाता है, तो लंबी अवधि में आय 5 लाख रुपये होगी। यह हम नहीं कह रहे हैं। जो किसान खेती कर रहे हैं उनकी कहावत। आप जितनी अधिक भूमि पर चंदन के पेड़ लगाएंगे। उतनी ही आपकी आय बढ़ेगी।

महंगा पौधा खेत में चंदन के पेड़ लगाने से पहले पौधों को खरीदना चाहिए। ये पौधे बहुत महंगे हैं। यदि थोक में खरीदा जाता है,तो आप प्रति संयंत्र 400-500 रुपये की दर से खरीद सकते हैं। चंदन लगाते समय बरती जाने वाली विशेष सावधानियों में से एक यह है कि इसकी खेती तभी की जाए। जब इसे मेजबान पौधों के साथ मिलाकर लगाया जाए। मेजबान भी एक प्रकार का पौधा है, जिसे चंदन के साथ लगाया जाता है। यदि मेजबान पौधा मर जाता है, तो चंदन भी मर जाता है। 1 एकड़ खेत में 600 चंदन और 300 होस्ट प्लांट लगाए जाएंगे।चंदन का पौधा तैयार होने के बाद वन विभाग को कहना चाहिए कि वह पेड़ों को काटने के लिए तैयार है। निर्यात कार्य तब शुरू होगा जब वन विभाग आगे निर्देश देगा। चंदन दुनिया का सबसे महंगा पेड़ है। क्योंकि इसकी लकड़ी 27 हजार प्रति किलो तक बिकती है। एक पेड़ से 15-20 किलो लकड़ी निकलती है। इसकी बिक्री से 5-6 लाख रुपये कमाए जा सकते हैं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-32 (वर्ष-05)
2. शनिवार, नवंबर 20, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-दूज, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:42, सूर्यास्त 05:27।
5. न्‍यूनतम तापमान -13 डी.सै., अधिकतम-26+ डी.सै.। 
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक शिवाशुं व राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

गुरुवार, 18 नवंबर 2021

डीएम ने संगम क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया

डीएम ने संगम क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया
बृजेश केसरवानी           
प्रयागराज। जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने देव दीपावली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत संगम क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा, यातायात तथा पार्किंग स्थल की व्यवस्था जायजा लिया। 20 ब्लाकों में संगम क्षेत्र को बाटा गया है। 
जहां पर दीप प्रज्जवलित किया जाना है। वहां पर उन्होंने बनाये जाने वाले स्टेज एवं बैठने की व्यवस्था आदि का भी निरीक्षण किया। इस बार 5 लाख दीपों से संगम क्षेत्र को सजाया जायेगा। जिसका जनपद वासी इस अद्भूत दृश्य का लुफ्त उठा सकेंगे। इस पूरे कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए एडीएम प्रशासन श्री हर्ष देव पाण्डेय को इसका नोडल बनाया गया है। कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के लिए पांच मजिस्टेªटों की ड्यूटी लगायी गयी है। यातायात तथा सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किये गये है। गहरे पानी में कोई न जाने पाये, इसके लिए बैरिकेटिंग के अलावा जेटी की भी व्यवस्था की गयी है। 
इस कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन के साथ-साथ जनपद के सम्मानित लोगो को भी कार्यक्रम में सम्मिलित किया गया है। सेक्टर वाइज विभागों एवं अन्य लोगो को बांटा जायेगा। कार्यक्रम के आयोजन में कोविड-19 प्रोटोकाॅल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने मार्गों पर साइनेज तथा पार्किंग आदि की व्यवस्था को भी देखा। जिलाधिकारी ने कहा कि पार्किंग की व्यवस्था इस प्रकार रहे कि आमजन मानस को कोई समस्या न हो। 
यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन को दिशा-निर्देश दिये गये है। इस अवसर पर सैण्ड आर्टस आदि की व्यवस्था के साथ-साथ शहर के चैराहों को भी सजाया जायेगा। उन्होंने बिजली विभाग को निर्देशित किया कि देव दीपावली पर्व पर बिजली सुचारू रूप से चलती रहे। जिलाधिकारी ने नगर निगम को साफ-सफाई एवं पानी के टैंकर, मोबाइल ट्वायलेट आदि की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने को कहा है। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन श्री हर्ष देव पाण्डेय, एसडीएम मेला श्री संतराम श्रीवास्तव सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

प्रयागराज: प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया
बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल गुरूवार को उप निदेशक मत्स्य, प्रयागराज मण्डल कार्यालय स्थित मत्स्य चेतना केन्द्र में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के द्वारा आयोजित एक दिवसीय जागरूकता/प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्जविल कर शुभारम्भ किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मत्स्य जीवी सहकारी समितियों को प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत संचालित परियोजनाओं का लाभ दिलाना है। इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने कहा कि फिश फार्मर प्रोडयूसर आर्गनाइजेशन का गठन कर मत्स्य से सम्बंधित उत्पादों का वैल्यू एडीशन करके अधिक से अधिक पात्रों को लाभान्वित कराये। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन को एक व्यवसाय के रूप में अपनाकर आत्मनिर्भर व सफल व्यवसायी बनाने के उद्देश्य से ही भारत सरकार द्वारा यह योजना प्रारम्भ की गयी है। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया जाये। 
कहा, कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में इन योजनाओं से होने वाले लाभों के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी दी जाये। इस योजना का मत्स्य पालकों को लाभ उठाना चाहिए। मत्स्य पालकों को लाभ प्रदान करने हेतु यह एक उत्तम योजना है। इस अवसर पर श्री पीयूष रंजन ने निषाद ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री योजना का मत्स्य पालकों को लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने योजना के बारे में अधिक से अधिक लोगो को जागरूक करने के लिए कहा, जिससे लोग योजना का लाभ उठा सके।    
कार्यक्रम में 100 से अधिक मत्स्य जीवी सहकारी समिति के सदस्य तथा मत्स्य पालकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में समितियों हेतु संचालित योजनाओं की जानकारी श्री सुधांशु शर्मा क्षेत्रीय निदेशक एनसीडीसी द्वारा प्रदान की गयी। मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं यथा प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड तथा मछुआओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु मछुआ दुर्घटना बीमा की विस्तृत जानकारी श्री मुकेश कुमार सारंग उप निदेशक मत्स्य द्वारा दी गयी। तालाबों में मत्स्य उत्पादकता एवं मत्स्य उत्पादन बढ़ाने हेतु तालाब प्रबंधन, मत्स्य बीज, पूरक आहार एवं दवाओं आदि की जानकारी भी दी गयी। 
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री पीयूष रंजन निषाद, मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री एसआर यादव, मत्स्य निरीक्षक श्री इरफानुल्लाह खान, मत्स्य विकास अधिकारी श्री शेषनाथ, आयोजक श्री सुधांशु शर्मा क्षेत्रीय निदेशक, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम, लखनऊ सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

कौशाम्बी: लक्ष्मीबाई जंयती पर स्त्री दिवस मनाए
गणेश साहू         कौशाम्बी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत के द्वारा भरवारी नगर के कस्तूरबा गांधी बालिका इण्टर कॉलेज में 18 नवम्बर को एक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर रानी लक्ष्मीबाई जयंती समारोह को स्त्री दिवस के रूप में मनाया गया है। इस मौके पर वक्ताओं ने रानी लक्ष्मीबाई की वीरता और बलिदान पर चर्चा की है। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। वक्ताओ ने कहा कि देश की हर बेटी यदि रानी लक्ष्मी बाई बन गई तो विरोधियों के छक्के छुड़ा देगी। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रिचा पांडेय ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का इतिहास वीरता से भरा पड़ा है। प्रत्येक नारी समाज को रानी लक्ष्मी बाई के जीवन से सीख लेने की जरूरत है। 
उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने जिस वीरता से अंग्रेजों से लोहा लिया था वह इतिहास के पन्नों में दर्ज है। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस पर उन्हें नमन करते हुए उनके जीवन से सीख लेने की जरूरत है।वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई के जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया है। इस मौके पर रिचा पाण्डेय प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अभाविप दिव्यांशु शुक्ला, संगठन मंत्री एबीवीपी कृष्णा कपूर, प्रधानाचार्य कस्तूरबा गांधी, बालिका इण्टर कॉलेज भरवारी सहित तमाम शिक्षिकाएं बालिकाएं और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यूपी: अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर ने ध्वस्त किया
अश्वनी उपाध्याय           गाजियाबाद। मोदीनगर के कादराबाद क्षेत्र में हो रही अवैध प्लाटिंग को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया। हैदराबाद में तीन स्थानों पर अवैध रूप से प्लॉटिंग की जा रही थी जिनका मामला जीडीए में विचाराधीन था। लेकिन, अवैध कॉलोनाइजर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जीडीए के बुलडोजर ने प्लॉटिंग की बाउंड्री वॉल कार्यालय व अन्य अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए। इसके अलावा मुरादनगर रेलवे रोड पर अवैध रूप से बने एक फार्म हाउस को भी जीडीए ने सील कर दिया। जीडीए की इस कार्रवाई के दौरान संबंधित लोगों द्वारा विरोध किया गया लेकिन पुलिस में लाठी फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया।
अवैध कालोनी व अवैध निर्माण के खिलाफ जीडीए के प्रवर्तन जोन-2 के मोदीनगर व मुरादनगर विकास क्षेत्र में बुधवार को पहले मामले में नारायण सिंह, कनक सिंह आदि द्वारा खसरा-194, ग्राम कादराबाद, मोदीनगर, गाजियाबाद पर लगभग 2200 वर्ग मीटर जमीन में की जा रही अवैध प्लाटिंग के लिये सड़क के किनारे चिनाई के कार्य, प्लाटों के डिमकेशन व बिजली के खंभे लगाने के कार्य को ध्वस्त किया गया।

वार्षिक परीक्षाओं को 2 चरणों में बांटा, प्रावधान

वार्षिक परिक्षाओं को 2 चरणों मे बांटा, प्रावधान 

श्रीराम मौर्य         धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वार्षिक परीक्षाओं को दो चरणों में प्रवेश करने का प्रावधान किया है। शिक्षा बोर्ड ने यह प्रावधान राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत किया है। कोविड संक्रमित परीक्षार्थियों की परीक्षा बाद में ली जाएगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि 9वीं, 11वीं व 12वीं की परीक्षाएं 18 नवंबर से शुरू हुई हैं। 20 नवंबर से मैट्रिक की परीक्षा आरंभ होगी। टर्म-1 परीक्षाओं के लिए प्रदेश भर में 2113 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 

नवमीं कक्षा की परीक्षा में लगभग 92075 परीक्षार्थी, मैट्रिक कक्षा की परीक्षा में 90635 परीक्षार्थी, जमा-1 की परीक्षा में लगभग 114402 परीक्षार्थी और जमा-2 परीक्षा में लगभग 87872 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जबिक कोविड संक्रमित परीक्षार्थियों की परीक्षा बाद में ली जाएगी। उन्होंने बताया कि नकल रोकने के लिए उड़नदस्तों का गठन किया गया है, जो कि आग्रहपूर्वक परीक्षा केंद्रों में जाएंगे। हर परीक्षा केंद्र में सिर्फ दो उड़नदस्ते जाएंगे, तीसरा उड़नदस्ता नहीं जाएगा।

बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि वार्षिक परीक्षाओं के लिए बोर्ड में एक इलेक्ट्रॉनिक वॉल क्रिएट की जाती है, जिसके माध्यम से एग्जामिनेशन की ऑनलाइन सर्विलांस की जाती है ताकि पता चल सके कि परीक्षा किस तरह से चल रही है। उन्होंमे कहा कि प्रशासन व शिक्षा विभाग का भी उड़नदस्तों में सहयोग मिल रहा है। हर स्कूल में एक टेक्निकल इनविजीलेटर की व्यवस्था की गई है, जोकि पूरी परीक्षा व्यवस्था को देखेंगे और उसका पूरा रिकॉर्ड रखेंगे।

बलौदाबाजार: एसपी ने चौकी प्रभारी को सस्पेंड किया

बलौदाबाजार। हथबंद पुलिस चौकी में तीन युवकों द्वारा खुद को पुलिस कर्मी बता कर चौकी प्रभारी के सामने दो मजदूरों की जमकर पिटाई की। और उनसे 20 हजार रुपए छीन लिए। मजदूरों ने विरोध किया तो दोनों को हथबंद पुलिस चौकी ले गए। वहां प्रभारी के सामने ही बेल्ट से पीटा। मामला सामने आने के बाद एसपी ने चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना 16 नवंबर की रात करीब 11 बजे की है। हरियाणा निवासी हार्वेस्टर संचालक इंद्रजीत सिंह अपने दोस्त पर्छदीप के साथ काम से लौट रहा था। इसी दौरान हथबंद के तिगड्‌डा चौक पर तीन युवकों सत्य प्रकाश देवांगन, तरुण पांसे और गिरीश वर्मा ने उन्हें रोक लिया। खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए तीनों ने कहा कि तुम लोग बाइक चोरी करते हो। फिर पुलिस कार्रवाई का डर दिखाते हुए उनसे मारपीट शुरू कर दी।

हिमाचल: लिखित परीक्षा का रिजल्ट आउट किया

श्रीराम मौर्य        हमीरपुर। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने एक पोस्ट कोड का फाइनल और दो की लिखित परीक्षा का रिजल्ट आउट किया है। जूनियर ड्राफ्ट्समैन (इलेक्ट्रिकल) पोस्ट कोड 816 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। ये पांच पद अनुबंध आधार पर भरे गए हैं। इन पदों को भरने के लिए 22 दिसंबर 2020 को लिखित परिक्षा आयोजित की थी। लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर 19 छात्रों को मूल्याकंन प्रक्रिया के लिए बुलाया गया था। मूल्यांकन प्रक्रिया 1 जुलाई को आयोजित की थी।

वहीं, ट्रेफिक इंस्पेक्टर पोस्ट कोड 819 की लिखित परीक्षा का भी परिणाम घोषित किया है। इसमें 22 सफल रहे हैं। सफल अभ्यर्थियों का 15 नंबर का मूल्यांकन 23 दिसंबर को आयोग के कार्यालय में होगा। ये 6 पद अनुबंध आधार पर भरे जाने हैं। पदों को भरने के लिए 22 अगस्त 2021 को लिखित परीक्षा हुई थी। 14,640 ने परीक्षा दी थी। आज आयोग ने लिखित परीक्षा का रिजल्ट आउट कर दिया।

जशपुर: घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई, कार्यवाई नहीं

जशपुर: घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई, कार्यवाई नहीं
दुष्यंत टीकम       
जशपुर। महिला के द्वारा उसके साथ हुए घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराने के बावजूद उस पर कोई सुनवाई न हो तो ऐसे में पुलिसिया कार्रवाई पर सवालिया निशान उठना लाजमी है। ऐसा ही एक मामला जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहां एक महिला के द्वारा अपने साथ हुईं घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है।
सन्ना थाना की पुलिस ने बकायदा महिला की रिपोर्ट पर एफआईआर तक दर्ज की है। लेकिन आरोपी को गिरफ्तार करने में यहां की पुलिस कोई दिलचस्पी नही दिखा रही है। आलम यह है कि आरोपी खुलेआम घूम फिर रहा है और पीड़िता के घर तक पहुंच जा रहा है। किसी अनहोनी घटना के मद्देनजर अब पीड़िता ने एसपी दरबार की शरण लेते हुए आरोपी युवक के जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।अपने शिकायत पत्र में महिला ने कहा है कि श्यामलाल उर्फ लोला के निवासी कटघोरा, कोरबा, वर्तमान पता ग्राम तानाखार पोडी उपरोडा के खिलाफ पूर्व में सन्ना थाना में एफआईआर कर चुकी है। जिसमें पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 366, 376 का अपराध दर्ज भी किया है। इसके बावजूद आज तलक उसकी गिरफ्तारी नही की जा सकी है।
आरोपी खुलेआम घूम फिर रहा है और पीड़िता के घर आना जाना कर रहा है। जिससे पीड़िता ने अनहोनी घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जशपुर को आवेदन देकर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की है।
इस तरह की अपराधिक घटना में एफआईआर दर्ज होनें के बाद भी अगर पुलिस के द्वारा अपराधियों को गिरफ्तार नही किया जाता है तो ऐसी स्थिति में लोगों का विश्वास पुलिस से उठने लगता है। पुलिस ने ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी करनी चाहिए। बहरहाल देखना यह है कि पीड़ित महिला के द्वारा पुलिस अधीक्षक जशुपर को ज्ञापन सौंपने के बाद पुलिस इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है।

मुंबई: हॉरर फिल्म 'छोरी' का ट्रेलर रिलीज किया

मुंबई: हॉरर फिल्म 'छोरी' का ट्रेलर रिलीज किया
कविता गर्ग      
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा की आने वाली फिल्म 'छोरी' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। नुसरत भरूचा की हॉरर फिल्म 'छोरी' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म मराठी फिल्म 'लापाछापी' का हिंदी रीमेक है।
फिल्म में नुसरत भरुचा ने एक प्रेग्नेंट की भूमिका निभाई है, जिसे छिपने के लिए मजबूर किया जाता है और वह एक डरावने घर में पहुंच जाती है।
विशाल फुरिया निर्देशित फिल्म छोरी में नुसरत भरूचा के साथ मीता वशिष्ठ, राजेश जायस, सौरभ गोयल और यानिया भारद्वाज जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं। विशाल फुरिया ने कहा, "छोरी एक विशिष्ट भारतीय कहानी है जो दर्शकों के सामने आने का इंतजार कर रही है। छोरी के साथ हमारा उद्देश्य इस डरावनी कहानी को फिल्म देखने वालों के एक व्यापक वर्ग तक ले जाना है और इस शैली के प्रशंसकों को पहले की तरह डरावनी अनुभव करने की अनुमति देना है। 
अभिनेत्री ने अकाउंट पर जानकारी साझा की
कविता गर्ग         
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मों में एक बेहतरीन अभिनय से अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने वर्ष 1998 में फिल्म लिद से के जरिये बॉलीवुड में कदम रखा था और वर्ष 2018 में आई फिल्म मैयाजी सुपरहिट उनकी अंतिम मूवी थी। अभिनेत्री प्रीति जिंटा के घर में एक साथ दो खुशी आई हैं। प्रीति ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से दी है।
अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट इंस्टाग्राम पर लिखा है कि उन्होंने केप्सन में लिखा है कि हाय सब लोग, मैं आज आप सभी के साथ अपनी अद्भुत खबर साझा करना चाहता था। जीन और मैं बहुत खुश हैं और हमारे दिल इतने कृतज्ञता और इतने प्यार से भर गए हैं कि हम अपने परिवार में अपने जुड़वां बच्चों जय जिंटा गुडएनफ और जिया जिंटा गुडएनफ का स्वागत करते हैं। हम अपने जीवन के इस नए चरण को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इस अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा बनने के लिए डॉक्टरों, नर्सों और हमारे सरोगेट को दिल से धन्यवाद। ढेर सारा प्यार और रोशनी - जीन, प्रीति, जय और जिया।
गौरतलब है कि प्रीति जिंटा ने 10 वर्ष पूर्व अमेरिकन सिटिजन जेन गुडइनफ से 29 फरवरी 2016 को लॉस एंजिलस में हुई थी। उन्होंने अपनी शादी राजपूती अंदाज में की थी। उनकी शादी की तस्वीरें लगभग 6 महीने बाद मीडिया में आई थी। अब दोनों अमेरिका में ही रहते हैं।

समर्थन: पीएम मोदी ने बैंकों को प्रेरित किया

समर्थन: पीएम मोदी ने बैंकों को प्रेरित किया
अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धन-संपत्ति एवं रोजगार के अवसर पैदा करने वालों का समर्थन करने के लिए बृहस्पतिवार को बैंकों को प्रेरित करते हुए कहा कि देश की बैलेंस शीट सुधारने के लिए उन्हें सक्रियता से काम करना होगा। मोदी ने ‘निर्बाध ऋण प्रवाह एवं आर्थिक वृद्धि के लिए सिनर्जी का निर्माण’ विषय पर आयोजित एक परिचर्चा को संबोधित करते हुए कहा कि बैंकों को कारोबारों के फलने-फूलने में मदद के लिए अब एक भागीदारी मॉडल अपनाना होगा और कर्ज की ‘मंजूरी देने वाले’ की सोच से खुद को दूर करना होगा।
प्रधानमंत्री ने बैंकरों का आह्वान करते हुए कहा, ”बैंकों को धन-संपत्ति का सृजन करने वालों और नौकरियां पैदा करने वालों का समर्थन करना है। वक्त आ गया है कि अब बैंक अपनी बैलेंस शीट के साथ ही देश की बैलेंस शीट भी सुधारने में मदद करें।” उन्होंने बैंकरों को कारोबारों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए उनकी जरूरत के हिसाब से समाधान मुहैया कराने को भी कहा। उन्होंने कहा, ”आप ग्राहकों के बैंक आने का इंतजार न करें। आपको उनके पास जाना होगा।
प्रधानमंत्री ने पिछले पांच वर्षों में बैंकों की गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) सबसे कम होने और बैंकों के पास समुचित तरलता होने का जिक्र करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के बावजूद बैंकिंग क्षेत्र चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में मजबूत बना रहा। इसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने इस क्षेत्र का परिदृश्य भी सुधारा है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में गठित राष्ट्रीय परिसंपत्ति पुनर्गठन कंपनी (एनएआरसीएल) से दो लाख करोड़ रुपये मूल्य की दबावग्रस्त परिसंपत्ति के समाधान में मदद मिलेगी। मोदी ने कहा, ”पिछले छह-सात वर्षों में हुए सुधारों ने बैंकिंग क्षेत्र को आज मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। हमने बैंकों की एनपीए समस्या का समाधान निकाला है, बैंकों में नई पूंजी डाली है, दिवालियापन संहिता लेकर आए और ऋण वसूली न्यायाधिकरण को सशक्त किया है।
राज्यों के बीच परिसंपत्ति विवाद को लेकर बैठक 
पंकज कपूर      
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिन के लखनऊ दौरे पर है और आज उनकी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दोनों राज्यों के बीच परिसंपत्ति विवाद को लेकर बैठक हुई। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद उत्तर प्रदेश ने अभी तक उसे पूरी परिसंपत्तियां ट्रांसफर नहीं की है। आज हुई बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री योगी ने कई लंबित मुद्दे पर चर्चा की। वहीं मुख्यमंत्री धामी के साथ कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, मुख्य सचिव एसएस संधू और सचिव पुनर्गठन रंजीत सिन्हा भी लखनऊ में मौजूद हैं। दोनों नेताओं के बीच करीब 30 मिनट तक बैठक हुई।
सीएम धामी ने कहा कि यूपी- उत्तराखंड के बीच छोटे-बड़े भाई जैसा सम्‍बन्‍ध है। उन्‍होंने कहा कि सीएम योगी ने बहुत सहृदयता से धरातल की वास्‍तविकताओं को ध्‍यान में रखते हुए विवादों के निपटारे पर अपनी सहमति दी। उन्‍होंने बताया कि दोनों राज्‍यों का ज्‍वाइंट सर्वे होगा। इसके बाद यूपी के काम की सारी जमीन जिमसें 1700 मकान भी शामिल हैं, यूपी को दे दी जाएगी। जीर्ण-शीर्ण अवस्‍था में पहुंच गए उत्तराखंड के दो बैराज (वनबसा और किच्‍छा) का पुनर्निर्माण यूपी सरकार कराएगी। यूपी सरकार, उत्तराखंड परिवहन निगम को 205 करोड़ रुपए का भुगतान करेगी।
आवास-विकास की देनदारियों का भुगतान को दोनों राज्‍यों द्वारा 50-50 प्रतिशत साझेदारी के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा हरिद्वार स्थित अलकनंदा होटल एक महीने के अंदर उत्तराखंड को हैंडओवर हो जाएगा। किच्‍छा बस स्‍टैंड की जमीन उत्‍तराखंड को स्‍थानांतरित होगी। उत्तर प्रदेश सरकार उत्तराखंड वन विभाग को 90 करोड़ रुपए देगी। इसके अलावा थौरा बैकुंठनानक सागर गंग नहर में वॉटर स्‍पोर्ट्स और साहसिक पर्यटन की भी अनुमति मिल गई है। सीएम धामी ने दावा किया कि 21 साल से दोनों राज्‍यों के बीच जितने विवाद चले आ रहे थे, उन सबका निपटारा कर लिया गया है।

वेस्टलैंड कंपनी ने 'लाल सलाम' का प्रकाशन किया
अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपनी पहली किताब ”लाल सलाम” के साथ ही अब लेखक के अवतार में भी आ गई हैं। यह किताब का प्रकाशन वेस्टलैंड नामक प्रकाशन कंपनी ने किया है। यह 29 नवंबर को बाजार में आएगी। यह पुस्तक अप्रैल 2010 में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुई केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 76 जवानों की हत्या से प्रेरित है और यह देश सेवा के लिए, खासकर नक्सली इलाकों में जिंदगी खपाने वालों पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि है।
ईरानी ने अपनी इस पुस्तक के बारे में कहा, ”यह कहानी अक्सर मेरे दिमाग में घूमती रहती थी। अंततः मैं इसे लिखने से खुद को रोक नहीं सकी। मैं उम्मीद करती हूं कि पाठक इसका का लुत्फ उठाएंगे और उस चीज को समझ पाएंगे जिसके बारे में बहुत कम लिखा गया है।” ज्ञात हो कि राजनीति में आने से पहले ईरानी एक जानीमानी अभिनेत्री थीं।
लाल सलाम एक युवा अधिकारी विक्रम प्रताप सिंह की कहानी है जो अंदरखाने की राजनीति और भ्रष्टाचार में उलझे तंत्र की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का मुकाबला करता है। प्रकाशक के मुताबिक यह विपरीत परिस्थितियों का साहस व संयम से मुकाबला करने वालों की कहानी है। वेस्टलैंड के वी के कार्तिक ने कहा, ”इस पुस्तक में रहस्य, रोमांच, एक्शन, यादगार चरित्र सब है। लाल सलाम एक ऐसी पुस्तक है जिसे पढ़ने वाला पन्ने पलटता रहेगा और इसे पूरा पढ़कर ही रूकेगा।

रेटिंग में पहले नम्बर पर दिल्ली सरकार का स्कूल
अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि देश भर के सरकारी स्कूलों की रेटिंग में दिल्ली सरकार का स्कूल पहले नम्बर पर है। सिसोदिया ने इंडिया स्कूल रैंकिंग्स 2021-2022 की लिस्ट साझा करते हुए आज ट्वीट कर कहा ‘’देश भर के सरकारी स्कूलों की रेटिंग में पहले नम्बर पर है दिल्ली सरकार का स्कूल। टॉप-10 स्कूलों में से चार सरकारी स्कूल दिल्ली के हैं।
दिल्ली की टीम एजुकेशन को भी बधाई।” उन्होंने कहा कि द्वारका स्थित सेक्टर दस की राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय रैंकिंग में पहले नम्बर पर है। वहीं रोहिणी सेक्टर 11 का राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय छठे नम्बर पर, द्वारका सेक्टर पाँच की राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय आठवें स्थान पर और यमुना विहार का राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय नौवें स्थान पर है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि यह दिल्ली के लोगों के लिए बेहद गर्व की बात है।

खेल: 5 विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाईं

क्रिकेट: 5 विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाईं

मोमिन मलिक       ब्रिसबेन। आस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने गुरुवार को कहा कि वह अगले साल उनके देश में होने वाले टी-20 विश्व कप के बाद संन्यास ले सकते हैं। वेड ने हाल में संपन्न टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान पर आस्ट्रेलिया की पांच विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाते हुए 17 गेंद में नाबाद 41 रन की पारी खेली थी।

एशेज के लिए आस्ट्रेलियाई टीम में जगह बनाने की दौड़ में वेड को एलेक्स कैरी ने पछाड़ दिया और इस विकेटकीपर का लक्ष्य अब अगले साल स्वदेश में टी20 विश्व कप खिताब की रक्षा में मदद करना है। ‘क्रिकेट.कॉम.एयू’ ने वेड के हवाले से कहा, ”यह मेरी अगली प्रेरणा है- उम्मीद करता हूं कि उस विश्व कप में खेलने का मौका मिलेगा, खिताब का बचाव करेंगे और इसके बाद मैं संन्यास ले सकता हूं।”


विंटर में अपनी स्किन की केयर करनीं जरूरी
मो. रियाज        सर्दियों में अधिकतर स्किन रूखी और बेजान हो जाती है। इसलिए विंटर में हमें अपनी स्किन की ज्यादा केयर करनी पड़ती है। ऐसे में जड़ी-बूटियां स्वास्थ्य और सौंदर्य दोनों के लिए अत्यधिक लाभकारी सिद्ध हुई हैं। जड़ी बूटियों में शक्तिशाली उपचार गुण भी होते हैं। इनमें विटामिन, मिनरल, एंजाइम और अन्य मूल्यवान तत्व भी होते हैं। जो त्वचा और बालों के स्वास्थ्य और सुंदरता के लिए महत्वपूर्ण हैं। आइए जानते हैं कौन सी ऐसी जड़ी-बूटियां हैं जो स्किन केयर में काम आती हैं।
हल्दी: हल्दी प्राचीन काल से ये हमारे पारंपरिक औषधीय और सौंदर्य का एक हिस्सा है। ये त्वचा को मुलायम और ग्लोइंग बनाने के साथ-साथ दर्द और सूजन को कम करने में भी काफी मददगार होती है। अगर हल्दी का नियमित रूप से इस्तेमाल किया जाए तो ये टैन हटाने और त्वचा पर निखार लाने में मदद कर सकती है। टैन हटाने के लिए थोड़े से दही में एक चुटकी हल्दी मिलाएं और इसे रोजाना चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद इसे धो लें। तुलसी: तुलसी आमतौर पर घरों में कई प्रकार की बीमारियों के लिए इस्तेमाल की जाती है। ये सर्दी और खांसी का इलाज करने में मदद करती है, जो सर्दियों के दौरान काफी आम है। इसके अलावा ये त्वचा और स्कैल्प के लिए भी फायदेमंद है। तुलसी के पत्तों को पानी में उबाल लें और पत्तियों को ठंडा करके पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाएं। ये सूजन को कम करने में मदद करेगा। इसके साथ ही ये त्वचा पर ग्लो लाता है। आंवला: ये आयुर्वेदिक उपचार में सबसे लोकप्रिय सामग्री में से एक है। ये सर्दियों के दौरान बहुत आसानी से उपलब्ध होता है और त्वचा और बालों को स्वस्थ बनाता है। इसलिए रोजाना एक गिलास पानी में एक कच्चे आंवले का रस मिलाकर पिएं। आंवला हेयर ऑयल बनाने के लिए, बस एक मुट्ठी सूखा आंवला लें, इसे दरदरा पीस लें और इसे 100 मिलीलीटर नारियल तेल में मिला लें। इस तेल को कांच की किसी एयरटाइट बोतल में भरकर करीब 15 दिन तक धूप में रखें। फिर तेल को छानकर स्टोर कर लें। जब भी मन करे इसे अपने बालों पर लगाएं।

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं  इकबाल अंसारी  चेन्नई। तमिलनाडु में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए मु...