शनिवार, 6 नवंबर 2021

बैश लीग में ब्रिसबेन को 15 रनों से हराया

बैश लीग में ब्रिसबेन को 15 रनों से हराया

मोहम्मद रियाज    एडीलेड। भारत की टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर और हमवतन जेमिमा रौद्रिगेज के अर्धशतकों की मदद से मेलबर्न रेनेगाडेस ने महिला बिग बैश लीग के मैच में ब्रिसबेन हीट को 15 रन से हरा दिया। हरमनप्रीत को प्लेयर आफ द मैच चुना गया जिन्होंने 32 गेंद में छह छक्कों और चार चौकों की मदद से 65 रन बनाये और बाद में एक विकेट भी लिया। उन्होंने सात मैचों में तीसरी बार यह पुरस्कार जीता।

रौद्रिगेज ने 31 गेंद में 52 रन बनाये और एवलिन जोंस (62) के साथ पहले विकेट के लिये 101 रन की साझेदारी की । मेलबर्न टीम ने चार विकेट पर 207 रन बनाये जो महिला बिग बैश लीग के इतिहास का दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। जवाब में ब्रिसबेन टीम 20 ओवर में 192 रन ही बना सकी । हरमनप्रीत ने आखिरी गेंद पर नाडाइन डे क्लेर्क का विकेट लिया।

वाइपर सार्क दुनिया में जिंदा है, खोज की

दुनिया में कई तरह के जीव हैं। कुछ जंगलों में छिपे रहते हैं तो कुछ समुद्री दुनिया में। लेकिन समय-समय पर अचानक ही ये जीव सामने आते हैं और लोगों को हैरान कर देते हैं। इन्हें देखने के बाद यकीन नहीं होता कि ऐसे जीव सच में एक्सिस्ट करते हैं। ऐसा ही एक मामला इन दिनों रेडिट पर छाया हुआ है। इसमें एक यूजर ने अजीब से जीव की तस्वीर शेयर की, जो देखने में एलियन जैसा नजर आ रहा है। तस्वीर वायरल होने के बाद पता चला कि असल में ये वाइपर शार्क है।
वाइपर शार्क को जिन्दा जीवाश्म यानी लिविंग फॉसिल भी कहते है। इसकी एक ख़ास वजह है। करोड़ों साल के अंदर दुनिया के कई जीव खत्म हो गए। इसमें डायनासोर भी शामिल है। लेकिन वाइपर शार्क आज भी जीवित है। इसकी तस्वीर रेडिट पर शेयर की गई। इसमें ये दानव किसी एलियन मूवी के दैत्य जैसे नजर आ रहे हैं। वाइपर शार्क पैसिफिक ओशन में मिलते हैं। इनकी कुछ खासियत इन्हें बाकी से अलग करते हैं। इसमें उनका जबड़ा मुख्य है। वाइपर शार्क का जबड़ा रबर की तरह फ़ैल जाता है।  ये जीव दो फ़ीट तक लंबे होते हैं। साथ ही ये पानी में हजारों फ़ीट की गहराई में रहते है।

पैसिफिक शार्क रिसर्च सेंटर प्रोग्राम के डायरेक्टर डॉ डेव एबर्ट ने अर्थ टच न्यूज को बताया कि वाइपर शार्क को देखना उनकी विश लिस्ट में शामिल है। उन्होंने बताया कि ये शार्क काफी अजीब नजर आता है। उन्होंने बताया कि ये डीप सी मॉन्स्टर किसी फिल्म के एलियन कैरेक्टर जैसा दिखता है। इसकी तस्वीर जब शेयर हुई, तो लोगों ने इसपर काफी कुछ कमेंट करना शुरू कर दिया। एक शख्स ने लिखा कि ये किसी एलियन के बच्चे जैसा नजर आ रहा है। वहीं एक ने बताया कि ये तो मछली, सांप का कॉम्बिनेशन लगता है।
वाइपर शार्क के बारे में कहा जाता है कि इसकी कहानियां सालों से सुनी जाती था। लोगों ने सिर्फ इसके बारे में सुना है। अभी तक किसी ने इसे देखा नहीं था। इसकी फोटोज सिर्फ मैगज़ीन में देखी गई थी। लेकिन अब इसे देखे जाने का दावा किया गया है। हालांकि, अभी तक ये कंफर्म नहीं हुआ है कि इसे देखा कहां गया है।


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-19 (वर्ष-05)
2. रविवार, नवंबर 7, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि- दूज, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:30, सूर्यास्त 05:48।
5. न्‍यूनतम तापमान -14 डी.सै., अधिकतम-28+ डी.सै.। 
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक शिवाशुं व राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 5 नवंबर 2021

अन्य उपकरण के साथ आरोपी गिरफ्तार किया

अन्य उपकरण के साथ आरोपी गिरफ्तार किया
गणेश साहू         
कौशाम्बी। चरवा पुलिस ने दो आरोपियों को चोरी की बैटरी वा अन्य उपकरण के साथ गिरफ्तार किया है।आरोपियों के विरुद्ध पूर्व से घटना का मुकदमा दर्ज था।पुलिस ने बताया कि अजय कोरी पुत्र राम सिंह कोरी निवासी चौराडीह थाना चरवा व अंकुश त्रिपाठी पुत्र स्व. ज्ञान सिंह त्रिपाठी निवासी चौराडीह थाना चरवा लम्बे समय से चोरी की घटनाओं में लिप्त थे। दोनो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए अभियुक्तों के पास से एक अदद बैट्री, तीन अदद मोबाईल , दो अदद चार्जर तथा एक अदद हेड फोन बरामद कर अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ.नि आदित्य कुमार चौकी प्रभारी बरियावाँ थाना चरवा का, अतुल कुमार का, राधेश्याम का, सन्तराम का, रविशंकर चौहान चौकी प्रभारी बरियावाँ मौजूद रहे।

हापुड़: सनसनीखेज हत्याकांड का मामला मिला
अतुल त्यागी     हापुड़। ऐसा ही मामला थाना धौलाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का है। धौलाना पुलिस ने आज पुरे क्षेत्र में सनसनी फैला देने वाली खबर का खुलासा करते हुए एक युवती और एक महिला और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं, गिरफ्तार किए गए तीनों हत्या आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल एक चाकू व मृतक के शव को लपेटने में प्रयुक्त एक रजाई बरामद कर ली है। आपको बता दें धौलाना क्षेत्र में एक युवक को बड़े ही बेरहमी से चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारने के बाद उसे जंगल में ले जाकर धान के फूलों में छुपा दिया था।जब यह बात ग्रामीणों को पता चली तो आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए रोड को पूरी तरह जाम कर दिया और ग्रामीण धरने पर बैठ गए थे। घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी 2 दिन भी नहीं बीते थे पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। धौलाना पुलिस को मिली सफलता।

केरल में संक्रमण के 7,545 नए मामलें मिलें

केरल में संक्रमण के 7,545 नए मामलें मिलें

तिरुवनंतपुरम। केरल में कोरोनावायरस संक्रमण के 7,545 नए मामले सामने आए हैं और महामारी से और 136 संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं पड़ोसी राज्य कर्नाटक में कोविड-19 के 261 नए मामले सामने आए जबकि पांच और मरीजों की मौत हा गई। केरल सरकार ने तिरुवनंतपुरम में गुरुवार को बताया कि राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 49.95 लाख को पार कर गए हैं। जबकि कुल मृतक संख्या 32,734 पहुंच गई है।

राज्य सरकार की विज्ञप्ति में बताया गया है कि बुधवार से 5,963 और मरीज संक्रमण से उबरे हैं। जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की तादाद 48,87,350 पहुंच गई है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि राज्य में 74,552 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं। विज्ञप्ति के मुताबिक 136 मौतों में से 55 पिछले कुछ दिनों में हुई हैं। जबकि 21 मौतों की पिछले साल जून तक दस्तावेजीकरण की कमी के कारण पुष्टि नहीं हो सकी थी।

सरकार ने 12 लाख दीए जलाकर रिकॉर्ड बनाया 

हरिओम उपाध्याय      लखनऊ। उत्तरप्रदेश में दीपावली के मौके पर योगी सरकार ने 12 लाख दीए जलाकर रिकॉर्ड बनाया है। अयोध्या में राम की पैड़ी में दीपोत्सव के साथ लेजर शो का आयोजन भी किया गया। दिवाली पर पूरी अयोध्या रोशनी से जगमग रही। वही रामलीला का मंच भी किया गया। दिवाली के मौके पर अयोध्या में 5 दिनों तक दीपोत्सव का आयोजन चलेगा। इसी बीच दीपोत्सव के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान रूदौली कोतवाली के भेलसर पुलिस चौकी में अचानक आग लग गई। जिसमें पुलिसकर्मीयों की वर्दी सहित कई अहम दस्तावेज जलकर पूरी तरह खाक हो गए। हालांकि राहत की बात यह है कि हादसे के दौरान चौकी में कोई नहीं था। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी थी। हादसे की जानकारी लगते है तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और आग पर काबू पाया गया, लेकिन भीषण आग के चलते सरकारी संपत्ती का नुकसान हो गया।

वही चंदौली के मुंसफ कटरा मे एक दुकान में आग लग जाने से लाखों का नुकासन हुआ है। यहां तो भीषण आग से लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि दिवाली के दिन दुकान में पूजा करने के बाद दुकान बंद कर दी गई थी। इसके बाद दुकान में आग लग गई, तो वही फतेहपुर के बहुआ कस्बे मे एक पटाखें की दुकान में आग लग जाने से काफी नुकसान हुआ है।दुकान में आग लगते ही इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया था। बताया जा रहा है कि जहां हादसा हुआ है। वहां अवैध तरीके से पटाखों की बिक्री की जा रही थी।


पीएम मोदी ने सीएम भूपेंद्र से मुलाकात की

गांधीनगर। गुजरात में आए भूकंप के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बातचीत की है। गुजरात के द्वारका में भूकंप के बाद पीएम मोदी ने राज्य के सीएम से बातचीत कर हालात के बारे में जानकारी ली। गुजरात में दोपहर करीब 3.15 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 5.0 थी। बताया जा रहा है कि वहां धरती डोलने के बाद लोग घबरा कर घरों से निकल गये। जानकारी के मुताबिक, भूकंप के कारण भारत व पाकिस्तान बॉर्डर के दोनों तरफ असर दिखा है। भूकंप के केंद्र पर 10 किलोमीटर नीचे सेंटर था। भूकंप का केंद्र द्वारका से 223 किलोमीटर और अहमदाबाद से 453 किलोमीटर की दूरी पर था।

बता दें कि गुजरात से पहले आज सुबह मणिपुर के मोइरांग में भूकंप के झटके आए। रिक्टर पैमाने पर इनकी तीव्रता 3.5 मापी गई। नेशनल सेंटर फार सीस्मोलाजी (एनसीएस) ने बताया कि भूकंप मोइरांग से 52 किलोमीटर और 57 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व की गहराई पर आया। एनसीएस की ओर से बताया गया है कि भूकंप गुरुवार सुबह 6 बजे भूकंप के झटके आए

भूकंप आने की वजह धरती के अंदर प्लेटों के टकराने को माना जाता है। धरती के भीतर सात प्लेट लगातार घूमती रहती हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां एक फॉल्ट लाइन जोन बनता है। इससे सतह के कोने मुड़ते हैं और वहां दबाव बनकर प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है। जिसे भूकंप आना और कई अलग-अलग नामों से जाना जाता है।

मुंबई: गौरी खान के बेटे आर्यन सुर्खियों में बनें

मुंबई: गौरी खान के बेटे आर्यन सुर्खियों में बनें
कविता गर्ग    
मुबंई। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन खान सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले ही हफ्ते वह जेल से जमानत पर रिहा होकर घर लौटे थे। शुक्रवार की सुबह आर्यन खान एनसीबी के ऑफिस पहुंचे। वे जमानत की शर्तों के अनुसार एनसीबी ऑफिस में हाजिरी लगाए गए थे। इस दौरान आर्यन खान के हाथ में एक किताब नजर आई।
आर्यन खान एनसीबी के दफ्तर अपने पिता के बॉडीगार्ड रवि के साथ पहुंचे थे। एनसीबी के दफ्तर आते हुए आर्यन खान एक किताब पढ़ रहे थे। इस किताब को इनके हाथ में देखा गया। ध्यान से देखने पर पता लगा कि आर्यन एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर बुक पढ़ रहे थे, जिसका नाम है ।'द गर्ल विद द ड्रैगन टैटू'।
यह किताब स्वीडिश लेखक स्टीग लारसन ने लिखी है। इस नाम से एक फिल्म भी बनी है। इस फिल्म में जेम्स बॉन्ड एक्टर डैनियल क्रैग और एक्ट्रेस रूनी मारा मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म को बेस्ट अचीवमेंट इन फिल्म एडिंग में ऑस्कर मिला है। इसके अलावा यह चार दूसरे अकादमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट हुई थी। साथ ही रूनी मारा बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट हुई थी।
आर्यन खान की बेल की शर्तों को देखा जाए तो उसमें कहा गया है कि उन्हें अपना पासपोर्ट एनडीपीएस कोर्ट में सरेंडर करना होगा। इसके अलावा वह मुंबई या देश छोड़कर बिना एनसीबी की इजाजत के नहीं जा सकते हैं। इसके अलावा उन्हें स्पेशल कोर्ट से भी इसके लिए इजाजत लेनी होगी।

अज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या की
मनोज सिंह ठाकुर     
सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र के तुर्री गांव में दीपावली की रात्रि एक युवक की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार दीपावली की रात अज्ञात लोगों ने गोली मारकर राजू दहायत (35) की हत्या कर दी। इस मामले पुलिस द्वारा कुछ लोगों को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में गोली मारने के कारणों को खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

2 पक्षों के बीच संघर्ष में 4 लोगों की हत्या की
मनोज सिंह ठाकुर     
अलीराजपुर। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में प्रेम प्रसंग के चलते दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में चार लोगों की हत्या कर दी गयी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के चांदपुर थाने के बोखड़ीया गांव में लड़के एवं लड़की के प्रेम प्रसंग के चलते कल शाम दो पक्षों में विवाद हो गया, जिससे दोनों पक्षों के 4 लोगों की हत्या हुई है। इस हत्याकांड में परंपरागत हथियारों का इस्तेमाल किया गया है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धू ने इस्तीफा वापिस लिया

कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धू ने इस्तीफा वापिस लिया
राणा ओबराय     
चडींगढ़। पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना इस्तीफा वापिस ले लिया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है की कांग्रेस अध्यक्ष, राहुल और प्रियंका जी के इस सिपाही ने अपना इस्तीफ़ा वापस ले लिया है। जिस दिन नए एडवोकेट जनरल बनेंगे और नया पैनल आ जाएगा, मैं उस दिन ऑफिस जाकर अपना कार्यभार सभालूंगा।
पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू  ने इस साल दिवाली नहीं मनाई। सिद्धू ने किसान आंदोलन का समर्थन करने के लिए दिवाली नहीं मनाने का फैसला किया। सिद्धू की बेटी राबिया ने इस बात की जानकारी दी है। राबिया ने कहा कि इस साल हमारे लिए कोई दिवाली नहीं है। 
इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए राबिया ने पूरे परिवार के दिवाली नहीं मनाने की जानकारी दी। राबिया ने कहा, ''हम घर में इस साल किसी ने दिवाली नहीं मनाई। यह दिवाली हमारे लिए नहीं हैं। हमारे किसान तीन कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।
नवजोत सिंह सिद्धू की बेटी राबिया शुरुआत से ही किसान आंदोलन का समर्थन कर रही हैं। राबिया ने किसान आंदोलन के समर्थन में अपने होली सिटी स्थित घर में काला झंडा लगाया है। राबिया ने कहा था कि यह झंडा तीन कृषि कानूनों के विरोध का सिंबल है।
नवजोत सिंह सिद्धू ने हालांकि दिवाली का सारा दिन परिवार के साथ बिताया। दिवाली के मौके पर सिद्धू के घर को सजाया नहीं गया था। सिद्धू के परिवार ने साफ कर दिया था कि इस बार हमारे लिए कोई दिवाली नहीं हैं।
बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू फिलहाल पंजाब के सबसे पॉपुलर नेताओं में से एक हैं। प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष होने के बावजूद सिद्धू ने हाल ही में सरकार के फैसलों पर जमकर निशाना साधा है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भी सिद्धू को जवाब देने में कोई कसर नहीं रहने दे रहे।

सीएम ने ग्राम जंजगिरी में परंपरा निभाई
दुष्यंत टीकम       
रायपुर। परंपरा के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हर साल प्रदेश की मंगल कामना और शुभ के लिए तथा विघ्नों के नाश के लिए कुश से बने सोटे का प्रहार सहते हैं। आज भी ग्राम जंजगिरी में उन्होंने यह परंपरा निभाई। यहां के ग्रामीण श्री बीरेंद्र ठाकुर ने उन पर सोटे का प्रहार किया। इससंबंध में ग्रामीण बताते हैं कि यह प्राचीन परंपरा है कि इस तरह सोटे का प्रहार विघ्नों का नाश करने वाला है। साथ ही सुख और समृद्धि लेकर आता है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्रामीणों से कहा कि हर साल श्री भरोसा ठाकुर प्रहार करते थे। अब यह परंपरा उनके पुत्र श्री बीरेंद्र ठाकुर निभा रहे हैं। ग्रामीणों से चर्चा में उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा गोवंश की समृद्धि की परंपरा की पूजा है जितना समृद्ध गोवंश होगा उतनी ही हमारी तरक्की होगी। इसी वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा इतनी लोकप्रिय होती है। लोग साल भर इसका इंतजार करते हैं एक तरह से यह पूजा गोवंश के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक भी है। हर साल आप लोगों के बीच मैं सुबह-सुबह पहुंचता हूं और मुझे बहुत खुशी होती है। गोवर्धन पूजा लोक के उत्सव की परंपरा है। हमारे पूर्वजों ने बहुत सुंदर छोटी-छोटी परंपराओं का सृजन किया और इन परंपराओं के माध्यम से हमारे जीवन में उल्लास भरता है। आज आप सबके बीच पहुंचकर और इस हर्षित जनसमूह को देखकर मेरा मन भी हर्ष से भर गया है। गोवर्धन पूजा और गौरा गौरी पूजा मिट्टी के प्रति गहरे अनुराग का उत्सव है।
उल्लास से भरे आप लोगों के चेहरे देखकर अनुभव होता है कि हमारा प्रदेश सांस्कृतिक रूप से कितना समृद्ध है और हम इस सांस्कृतिक समृद्धि को किस तरह धरोहर के रूप में सहेजे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि अपनी माटी की अस्मिता को सहेजना उसका संवर्धन करना हम सब का कर्तव्य है। कितनी सुंदर परंपराएं हमारे छत्तीसगढ़ की है। इस बात की आशंका थी कि धीरे-धीरे यह परम्परायें कहीं विस्मृत न हो जाएं।
ग्रामीणों से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने यह संकल्प लिया कि अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को अपनी व्यवस्था में शीर्षस्थ स्थान देंगे क्योंकि परंपरा से हमारा अस्तित्व भी है परंपरा से हमारे मूल्य भी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी ग्रामीण संस्कृति के पर्व कृषि को बढ़ावा देने वाले पर्व हैं। पर्व के माध्यम से हम जमीन से जुड़ते हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गौरा गौरी पूजा में भी भाग लिया तथा आए हुए लोगों को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि इतना सुंदर पूजन और इसके पश्चात पर्व के उल्लास की अभिव्यक्ति आप लोग कर रहे हैं। आप लोगों के बीच आना मुझे हमेशा आनंदित करता है और मैं हमेशा इस अवसर का इंतजार करता हूं, इस अवसर पर मैं कामना करता हूं कि हमारा प्रदेश निरंतर तरक्की की राह पर आगे बढ़े। आपके जीवन में खुशियां आए। आपके लिए मैं मंगल कामनाएं करता हूं।

कई विकास योजनाओं का शुभारंभ करेंगें पीएम
पंकज कपूर     
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम पहुंच गए हैं।केदारनाथ मंदिर में लगभग आधा घंटा पूजा-अर्चना करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी जिसके बाद कई विकास योजनाओं का भी करेंगे शुभारंभ और जनसभा को भी करेंगे संबोधित।
भाजपा ने किया है। महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन 35 शिवालयों में आयोजित किया जा रहा कार्यक्रम जलाभिषेक भी करेंगे और भजन भी करेंगे शिवालयों में पीएम के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्री गणेश जोशी मंत्री सुबोध उनियाल पीएम के साथ पहुंचे।केदारनाथ प्रधानमंत्री 300 करोड़ के घाटों की शुरुआत करेंगे साथ ही शंकराचार्य के समाधि स्थल का भी उद्घाटन करेंगे पीएम उनकी प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे।

किसानों ने सांसद की गाड़ी के शीशे चटकाएं

राणा ओबराय      हिसार। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित किए गए कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे भाजपा सांसद को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने सांसद की गाड़ी के शीशे चटका दिए। इस दौरान किसानों की ओर से भाजपा सांसद को काले झंडे भी दिखाए गए। गुस्साए किसानों को काबू में करने के लिए पुलिस को काफी देर तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान प्रदर्शनकारी किसानों पर लाठीचार्ज भी किया गया। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारी किसानों को हिरासत में ले लिया है।

शुक्रवार को हरियाणा के हिसार में भाजपा सांसद पार्टी की ओर से आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। जहां पहले से ही इकट्ठा हुए किसानों के विरोध का बीजेपी सांसद को सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों द्वारा सांसद का विरोध करते हुए उनकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए गए। घटना नारनौल इलाके में होना बताई जा रही है। भाजपा सांसद का विरोध किए जाने की जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में किसान मौके पर इकट्ठा हो गए और उन्होंने प्रदर्शन करते हुए भाजपा सांसद को काले झंडे भी दिखाए और उनका विरोध करते हुए वापस जाने को कहा। किसानों ने पुलिसकर्मियों पर लाठीचार्ज करने का भी आरोप लगाया है। किसानों ने पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में नारनौल कस्बे के रामायण गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करते हुए थाने पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने इस सिलसिले में कुछ प्रदर्शनकारी किसानों को हिरासत में ले लिया है।

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...