शुक्रवार, 5 नवंबर 2021

मुंबई: गौरी खान के बेटे आर्यन सुर्खियों में बनें

मुंबई: गौरी खान के बेटे आर्यन सुर्खियों में बनें
कविता गर्ग    
मुबंई। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन खान सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले ही हफ्ते वह जेल से जमानत पर रिहा होकर घर लौटे थे। शुक्रवार की सुबह आर्यन खान एनसीबी के ऑफिस पहुंचे। वे जमानत की शर्तों के अनुसार एनसीबी ऑफिस में हाजिरी लगाए गए थे। इस दौरान आर्यन खान के हाथ में एक किताब नजर आई।
आर्यन खान एनसीबी के दफ्तर अपने पिता के बॉडीगार्ड रवि के साथ पहुंचे थे। एनसीबी के दफ्तर आते हुए आर्यन खान एक किताब पढ़ रहे थे। इस किताब को इनके हाथ में देखा गया। ध्यान से देखने पर पता लगा कि आर्यन एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर बुक पढ़ रहे थे, जिसका नाम है ।'द गर्ल विद द ड्रैगन टैटू'।
यह किताब स्वीडिश लेखक स्टीग लारसन ने लिखी है। इस नाम से एक फिल्म भी बनी है। इस फिल्म में जेम्स बॉन्ड एक्टर डैनियल क्रैग और एक्ट्रेस रूनी मारा मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म को बेस्ट अचीवमेंट इन फिल्म एडिंग में ऑस्कर मिला है। इसके अलावा यह चार दूसरे अकादमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट हुई थी। साथ ही रूनी मारा बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट हुई थी।
आर्यन खान की बेल की शर्तों को देखा जाए तो उसमें कहा गया है कि उन्हें अपना पासपोर्ट एनडीपीएस कोर्ट में सरेंडर करना होगा। इसके अलावा वह मुंबई या देश छोड़कर बिना एनसीबी की इजाजत के नहीं जा सकते हैं। इसके अलावा उन्हें स्पेशल कोर्ट से भी इसके लिए इजाजत लेनी होगी।

अज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या की
मनोज सिंह ठाकुर     
सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र के तुर्री गांव में दीपावली की रात्रि एक युवक की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार दीपावली की रात अज्ञात लोगों ने गोली मारकर राजू दहायत (35) की हत्या कर दी। इस मामले पुलिस द्वारा कुछ लोगों को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में गोली मारने के कारणों को खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

2 पक्षों के बीच संघर्ष में 4 लोगों की हत्या की
मनोज सिंह ठाकुर     
अलीराजपुर। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में प्रेम प्रसंग के चलते दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में चार लोगों की हत्या कर दी गयी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के चांदपुर थाने के बोखड़ीया गांव में लड़के एवं लड़की के प्रेम प्रसंग के चलते कल शाम दो पक्षों में विवाद हो गया, जिससे दोनों पक्षों के 4 लोगों की हत्या हुई है। इस हत्याकांड में परंपरागत हथियारों का इस्तेमाल किया गया है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...