बुधवार, 27 अक्तूबर 2021

नाबालिग से रेप, आरोपी को दोषी करार दिया

16 वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार
-आरोपी टीनू दोषी घोषित 
-थाना थोपा के एक गांव में हुई थी घटना
भानु प्रताप उपाध्याय   
मुज़फ्फरनगर। गत 2 फरवरी 2019 को थाना भोपा के एक गांव में 16 वर्षीय बालिका घर से लघुशंका के लिए जाते हुए आरोपी टीनू ने उसे दबोच लिया ओर उसके साथ वलात्कार किया पीड़िता के घरपहुँचने पर उसने अपनी मां से घटना बताई इसपर पीड़ित परिजनों ने आरोपी के विरुद्ध मामले दर्ज कराया कोर्ट ने आरोपी को धार 376 आईपीसी व पॉक्सो अधिनियम में दोषी ठहराया  है ओर सज़ा के लिए 27 अक्टूबर नियत की है मामले की सुनवाई विशेष अदालत पोक्सो के जज संजीव कुमार तिवारी की कोर्ट में हुई अभियोजन की ओर से विशेष अभियोजक दिनेश शर्मा व मनमोहन वर्मा ने पैरवी कर 6 गवाह पेश किए 
अभियोजन की कहानी के अनुसार गत 2 फरवरी 2019 को भोपा थानेके एक गांव में 16 वर्षीय बालिका लगुशंका के लिए घर से बाहर गई थी पीडिता को अकेले पाकर उसे आरोपी टीनू ने दबोच लिया ओर  डरा धमकाकर उसके साथ वलात्कार किया पीड़ित ने उसके साथघटी  घटना को परिजन से वताया परिजन ने आरोपी  के विरुद्ध मामला दर्ज कराया।

युवक ने तमंचे से खुद को गोली मारी, आत्महत्या
भानु प्रताप उपाध्याय   
मुजफ्फरनगर/मंसूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव सोंटा में युवक ने अपने मकान की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में खुद के तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रोगी था, जिसका उपचार भी चल रहा था। पुुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव सोंटा निवासी सत्यप्रकाश पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हैं। गांव में उनका दोमंजिला मकान है। मंगलवार दोपहर बाद उनका बेटा कविंद्र (35) मकान की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में पहुंचा और तमंचा कनपटी पर सटाकर खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो वहां कविंद्र खून से लथपथ पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना की बाबत पूछताछ की। इस दौरान परिजनों ने बताया कि कविंद्र काफी समय से मानसिक रोग से ग्रस्त था और उसका उपचार भी चल रहा था। परिजनों ने युवक के उपचार संबंधी कागजात भी पुलिस को दिए। इस पर थाना पुलिस ने मौके से तमंचा कब्जे में लेते हुए शव को मोर्चरी भेज दिया। इस संबंध में देर शाम तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

 ऑनलाइन शॉपिंग के खिलाफ मुखर हुए  सपा व्यापार सभा निकाली जागरूकता पदयात्रा
 बृजेश केसरवानी   
प्रयागराज। बाजारों से घटते ग्राहकों के कारण बिगड़ रही दुकानदारी की सेहत मुद्दा बना कर समाजवादी व्यापार सभा ने ऑनलाइन शॉपिंग के खिलाफ अभियान छेड़ा है। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दुर्गा प्रसाद गुप्ता की अगुवाई में जागरूक पदयात्रा निकाली गई। बाजारों सहित नीम के पेड़ चौक से लाल दिग्गी घंटाघर छून्न गुरु प्रतिमा होते हुए जानसेन गंज में समाप्त हुई। जिसमें लोगों ने ऑनलाइन शॉपिंग का बहिष्कार करने का आह्वान किया जाए। ऑनलाइन शॉपिंग का बहिष्कार करो ऑनलाइन खरीदारी बंद करो व्यापारी एकता जिंदाबाद आदि नारे लगाते हुए।
  इस अवसर पर दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने कहा कि ई व्यापार और ऑनलाइन शॉपिंग सभी कुदरा व्यापार चौपट कर के रख दिया है। लोगों को ऑनलाइन खरीदारी  करने के वजह से बाजार से बेरौनक हो गई है और छोटे व मझोले दुकानदारों का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
 प्रदेश सचिव विजय गुप्ता व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार गुप्ता और महानगर अध्यक्ष शिवशंकर केसरवानी ने संयुक्त रूप से कहा कि ऑनलाइन खरीदारी में विदेशी कंपनियां मुनाफा कमा रहे देश के दुकानदार फांसी लगा रहे हो, भुखमरी की नौबत पर जा पहुंचे हैं। आम जनमानस से आह्वान किया है कि ऑनलाइन शॉपिंग बंद कर अपने दुकानदार भाइयों को मजबूती दे इससे एक बार फिर बाजारों में रौनक लौट आएगी। जागरूकता पदयात्रा में श्वेता गुप्ता  अशोक गुप्ता  आशा केसरवानी गणेश साहू सावित्री सिंह युसूफ अंसारी  लालजी यादव बृजेश निषाद मो. अरशद हुसैन अंसारी शशांक साहू अब्दुल मन्नन वसीम अभिषेक गुप्ता रंजीत पाल विनोद कुमार सफीक अहमद अमरदीप  गौरव वर्मा अमित गुप्ता राजेश केसरवानी सुरेश सिंह  मिथिलेश पांडे आदि लोग शामिल रहे।

डेंगू के बढ़ते मरीज़ो की संख्या, सपा ने घेरा नगर निगम 
5 सूत्रिय ज्ञापन अपर नगर आयुक्त को सौंपा
बृजेश केसरवानी   
प्रयागराज। जनपद मे डेंगू के पैर पसारने और डेंगू मरीज़ो के लगातार आँकड़े शहर की भयावह स्थिति बता रहे हैं लेकिन नगर निगम झूठे आँकड़े और झूठे आश्वासन के द्वारा शहर वासियों को भ्रम मे डाल कर स्मार्ट सिटी का दम्भ भर रहा है।समाजवादी पार्टी के यूथ विंग मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव यथांश केसरवानी के नेत्रित्व मे युवाओं ने पत्थर गिरजाघर से नगर निगम कार्यालय तक विरोध मार्च निकाल कर नगर निगम मे प्रदर्शन कर अपर नगर आयुक्त को 5सूत्रिय मांग पत्र सौंप कर डेंगू की रोक थाम पर समुचित व्यवस्था करने की मांग के साथ चेतावनी भी दी की अगर हमारी मांगो पर निगम प्रशासन ध्यान नहीं देता तो सड़को पर उग्र आन्दोलन खड़ा करने से पीछे नहीं हटेंगे।महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन ने अपन नगर आयुक्त से निगम कैम्पस मे डेंगू की शिकायत दर्ज करवाने को कन्ट्रोल रुम खोलने की भी मांग की।प्रयागराज की महापौर और नगर आयुक्त को सम्बोधित ज्ञापन मे पाँ प्रमुख मांगो मे डेंगू के बढ़ते प्रकोप की रोक थाम को घनी आबादी वाले क्षेत्रों मे व्यापक स्तर पर सफाई कराने ,घनी बस्तियों व मुहल्लों को चिन्हित कर मच्छर जनित लार्वा को निश्क्रिय करने को दवा का युद्ध स्तर पर छिड़काव कराने ,चोक नालियों व कूड़े खाने पर नियमित सफाई करवाने ,कोरोना वैक्सीनेशन की तरहा डेंगू मरीज़ो का मुफ्त इलाज की व्यवस्था करवाने ,लापरवाह सफाई कर्मी व मलेरिया अधिकारीयों की लापरवाही बरते पर उचित कार्यवाही के साथ डेंगू की शिकायत दर्ज करवाने को नगर निगम मे कन्ट्रोल रुम की स्थापना करवाने की मांग की गई।प्रदर्शन करने वाले हाँथो मे तरहा तरहा के पोस्टर व बैनर लेकर डेंगू से हुई मौत पर नगर निगम से जवाब देने की मांग करते हुए जम कर नारेबाज़ी की।प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपने वालों में सै०इफ्तेखार हुसैन ,यथांश केसरवानी ,निर्मला यादव ,रीता मौर्या ,उर्मिला यादव ,रमा कुशवाहा ,राजेश शर्मा ,सै०मो०अस्करी ,मो०ज़ैद ,शिवा केसरवानी ,आदर्श चौधरी ,मो०अफज़ल ,सागर यादव ,सचिन केसरवानी ,राजेन्द्र पटेल ,पिन्टू कुमार ,दिनेश कुमार भारतीय समेत अन्य सपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

समाजवादी पार्टी ने शहर उत्तरी सीट पर सपा का परचम लहराने को बनाई रणनीति
37अल्पसंख्यक सदस्यों को दी महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी
बृजेश केसरवानी    
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी शहर उत्तरी विधान सभा मे समाजवादी झण्डा गाड़ने को लगातार प्रयास कर रही है।महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन ने शहर उत्तरी मे नगर कमेटी सहित सभी 14 फ्रन्टल संगठनो मे ऐसे लोगों को ज़िम्मेदारी दी है जो पढ़े लिखे हों क्यूँकी यह विधान सभा प्रबुद्धजनों का क्षेत्र है।बड़ी संख्या मे अधिवक्ताओं को भी विधान सभा अध्यक्ष ओ पी यादव के साथ संगठन मे रखा गया है वही जितने भी फ्रन्टल संगठन हैं उसमे भी पढ़े लिखे लोगों को ज़िम्मेदारी दी गई है।अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष शाहिद अब्बास रिज़वी द्वारा मो०सुलतान को शहर उत्तरी विधान सभा का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद सुलतान लगातार संगठन को विस्तार देने के लिए अल्पसंख्यक समाज मे पैठ रखने वालों को एक जुट करने मे लगे हैं।आज राजापुर मे वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श करने के उपरान्त सपा अल्पसंख्यक सभा शहर उत्तरी की कमेटी घोषित करने के साथ वार्ड अध्यक्षों की घोषणा की गई।महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन एडवोकेट की अध्यक्षता व महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि एडवोकेट के संचालन व वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति मे मो०सुलतान ने 37 सदस्यों की भारी भरकम कमेटी की घोषणा करते हुए उनहे फूल माला पहना कर मनोनयन पत्र सौंपा गया।शबीह अकरम एडवोकेट  इमरान अख्तर एडवोकेट ,खालिद रज़ा एडवोकेट को अल्पसंख्यक सभा विधान सभा शहर उत्तरी का उपाध्यक्ष मनोनीत किया।अफसर बेग को महासचिव तो अफसर अली को कोषाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी गई।शादाब खान एडवोकेट ,सैफ अली एडवोकेट ,मो०आतिफ एडवोकेट  ,श्रीमती शहनाज़ खान ,श्रीमती तरन्नुम अफरोज़ ,साहेबे आलम ,आलिम अहमद सिद्दीकी ,असग़र अली  को सचिव बनाया गया।मोहम्मद सलमान ,मोहम्मद फैसल ,मोहम्मद फैज़ान ,श्रीमती शाहीन ,सै०मो०शारिक़ ,तौफीक़ अन्सारी ,मो०तुफैल ,रियासत अली ,मो०फैसल अहसन ,सुफियान अहमद ,मोहम्मद फरीद ,आरिफ अय्यूब एडवोकेट ,रहमान शकील एडवोकेट ,हसीब उद्दीन को शहर उत्तरी विधान सभा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।सभी को मनोनयन पत्र सौंपने के साथ वरिष्ठ नेताओं ने पद को प्रतिष्ठा से जोड़ कर 2022 मे शहर उत्तरी विधान सभा मे सपा का परचम लहराते हुए जीत दर्ज कराने और अधिक से अधिक मतदाताओं को जोड़ने पर बल दिया।कार्यक्रम मे शहर उत्तरी के 9 वार्ड अध्यक्षों की भी घोषणा की गई।जिसमे मुश्ताक़ अहमद ,रईस अहमद ,माशूक़ अहमद ,सरवर खान ,अरशद वारसी ,रिज़वान अहमद ,मोबीन अहमद ,मो०गुलज़ार व मो०नदीम को अपने वार्ड मे जाकर समाजवादी सरकार मे अखिलेश यादव द्वारा किए गए कार्यों तथा भाजपा शासन मे पढ़े लिखे नौजवानो को रोज़गार न देकर पकौड़े तलवाने महंगाई ,बलात्कार , पेट्रोलियम पदार्थो सहित खाद्ध तेल और गैस के बढ़े दामो के साथ साथ धर्म और जात मज़हब मे बाँट कर हमारी संस्कृति को छिन्न भिन्न करने वाली भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जुट जाने का आहृवान किया गया।कार्यक्रम मे सै०इफ्तेखार हुसैन ,रवीन्द्र यादव ,वज़ीर खान ,ओ पी यादव ,मंजू पाठक ,सुशमा यादव ,सै०मो०अस्करी ,रेहान अहमद ,सै०मो०हामिद ,काशान सिद्दीकी ,अब्दुल्ला तेहामी , मो०हसीब ,मो०सऊद ,नन्हे मंसूरी ,जयभारत यादव ,ताहिर उमर ,नागेन्द्र यादव ,संध्या यादव ,सुशमा पाल ,जारा दीदी ,लवली पटेल ,शोभा देवी आदि मौजूद रहे।

दीपोत्सव कार्यक्रम से पूर्व डीएम का निरीक्षण   
संतलाल मौर्य   
अयोध्या। नवागत जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव, एडीएम सिटी सलिल कुमार पटेल सहित दीपोत्सव कार्यक्रम के आयोजन से जुड़े विभाग के अधिकारियों, कार्यक्रम के आयोजन हेतु तैनात किये गये अधिकारियों सम्बंधित कार्यदायी संस्था के प्रभारियों के साथ सरयू घाट पर स्थित हेलीपैड, भरत मिलाप स्थल, रामकथा पार्क, पार्किंग स्थल, दीपोत्सव हेतु राम कथा पार्क के सामने से हटाया गये अतिक्रमण स्थल का निरीक्षण किया तथा हटाये गये अतिक्रमण स्थल का समतलीकरण कराने के निर्देश के साथ पूरी टीम के साथ सरयू आरती स्थल पर बनाये जाने वाले मंच, राम की पैड़ी पर मुख्य अतिथि व श्रीराम दरबार के लिए बनाये जाने वाले मंच विभिन्न आयोजन स्थल पर मीडिया कवरेज स्थल व आवश्यक व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की।





बिहार बोर्डः फेस टू फेस परीक्षा का कार्यक्रम

बिहार बोर्डः फेस टू फेस परीक्षा का कार्यक्रम   

अविनाश श्रीवास्तव   

पटना। बिहर विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने डीएलएड 2019-21 और डीएलएड 2022-22 परीक्षाओं का कायर्कक्रम जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड की डीएलएड फेस-टू-फेस परीक्षा के लिए इंतजार कर रहे अभ्यर्थी अब अपना परीक्षा शेड्यूल देख सकते हैं। समिति की ओर से जारी सूचना के अुनुसार,  डीएलएड फेस-टू-फेस 2022-22 सत्र प्रथम वर्ष की परीक्षा का आयोजन 15 नवंबर 2021 से 22 नवंबर 2021 तक किया जाएगा। इस परीक्षा के एडमिट कार्ड समिति की वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर 26 अक्टूबर 2021 से अपलोड रहेंगे।

वहीं डीएलएड फेस-टू-फेस 2029-21 सत्र की द्वितीय वर्ष की परीक्षा का आयोजन 24 नवंबर 021 से 27 नवंबर 2021 तक किया जाएगा। इस परीक्षा के एडमिट कार्ड समिति की वेबसाइट पर 26 अक्टूबर से अपलोड हों जाएंगे। परीक्षार्थी आगे पूरा परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। 

जड़ से उखाड़ फेंकेगे योगी सरकारः त्यागी   

अश्वनी उपाध्याय   

गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने देश और प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा देश और प्रदेश में धर्म और नफरत का करोबार कर रही है। जबकि, रालोद प्यार और भाईचारे का संदेश देते हुए प्रदेश में लगातार भाईचारा सम्मेलन आयोजित कर रही है। भाजपा समाज में आग लगाने का काम कर रही है जबकि रालोद लगातार उसे बुझाने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले विधानस सभा चुनाव में रालोद गठबंधन की सरकार बनेगी और वो प्रदेश की योगी सरकार को उखाड़ फेंकने काम करेगा। गाज़ियाबाद में आयोजित एक प्रेसवार्ता में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि आगामी 31 अक्तूबर को रालोद लखनऊ में अपना संकल्प पत्र जारी करने जा रही है। उन्होंने बताया कि संकल्प पत्र तैयार करने लिए एप बनाकर जनता से राय जानी गई, समिति का गठन किया गया और ग्राम प्रधानों का मशवरा भी लिया गया। उसके आधार पर किसानों, नौजवानों, छात्रों, महिलाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि को लेकर यह संकल्प पत्र जारी किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस संकल्प पत्र को लेकर रालोद के कार्यकर्ता एक नवंबर के बाद से जनता के बीच जाएंगे और उन्हें पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी देंगे। भाजपा पर आरोप लगाते हुए त्रिलोक त्यागी ने कहा कि 2014 में स्मार्ट सिटी बनाने का वायदा करके सत्ता में आने वाली भाजपा ने आज शहरों को स्लम बना दिया है। इससे बेहतर प्रदेश में गांवों की स्थिति है। उन्होंने बताया कि रालोद के संकल्प पत्र में सफाई व्यवस्था भी प्राथमिकता पर होगी।

पुलिस व्यवस्था में होंगे सुधार

त्रिलोक त्यागी ने कहा कि रालोद के सत्ता में आने पर पुलिस व्यवस्था में भी सुधार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और कोरोना में सरकार ने नौजवानों से रोजगार छीनने का काम किया। साल में दो करोड़ रोजगाद देकर सत्ता में आने वाली भाजपा सरकार देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा रोजगार दिए जाने का रिकार्ड भी नहीं तोड़ पाई।

घरेलू हिंसा का मुकदमा लड़ रहे वकील पर हमला  

अविनाश श्रीवास्तव   

बक्सर। सिविल कोर्ट कैम्पस में आज मंगलवार को जो हुआ उसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की थी। अपनी पत्नी से घरेलू हिंसा और मेंटनेंस का मुकदमा लड़ रहे युवक ने सरेआम जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता बबन ओझा पर हमला बोल दिया। उसने उन पर हाथ छोड़ा और दांतों से काटकर जख्मी कर दिया। हालांकि इस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपुर थाने के कोनौली गांव का रहने वाला अजय कुमार सिंह रेलवे के ग्रुप डी में नौकरी करता है। फिलहाल वह मुगलसराय में तैनात है। अजय की शादी इटाढ़ी थाने के चांदूडिहरा निवासी सुमन सिंह की बेटी सुषमा के साथ हुई थी। दोनों को करीब तीन साल का बच्चा भी है। हालांकि अजय वर्ष 2019 से ही अपनी पत्नी सुषमा के साथ मुकदमा लड़ रहा है। 

हालांकि सुषमा इस दावे को सिरे से खारिज करती हुई उसके साथ रहने को राजी है, लेकिन वह किसी की सुनने को तैयार नहीं। आज मंगलवार को कोर्ट के निर्देश पर दोनों को सुलह के लिए बुलाया गया था। बता दें कि सुषमा का मुकदमा वरिष्ठ अधिवक्ता बबन ओझा देख रहे हैं। सो, उन्होंने अजय को बुलाया और समझाते हुए कहा कि पुरानी बातें भूल अपनी पत्नी को घर ले जाओ और साथ रखो। साथ ही उसका नाम अपने सर्विस बुक में चढ़वा दो, आखिर वह तुम्हारी पत्नी है। बस इतना सुनते ही अजय का पारा सातवें आसमान पर चला गया और भला-बुरा कहते हुए वह उन्हीं पर टूट पड़ा। हाथ छोड़ा। दांतों से काटकर बुजुर्ग अधिवक्ता को जख्मी कर दिया। तब तक आस-पास मौजूद वकीलों ने उसे पकड़ लिया और लप्पड़-थप्पड़ धराना शुरू कर दिया। इसी बीच पुलिस पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान कोर्ट कैम्पस में अफरातफरी का माहौल रहा।

जनता को सहूलियत दी पर भाड़ा नहीं बढ़ाया     
चंडीगड़। हरियाणा की मनोहरलाल सरकार के 2 वर्ष पूरे होने पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज व यूनिवर्सल एक्सप्रेस के विशेष सम्पादक राणा ओबराय से विशेष बातचीत में बताया की परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने कोरोना काल मे जनमानस की इतनी सेवा करी इतनी कोई नही कर सकता है। उन्होंने बताया जब परिवार वाले अपने मरीज के पास आने जाने में हिचकिचाते थे तब हमने रोडवेज बसों को मोबाइल हॉस्पिटल बनाया और जनसेवा की। 
मन्त्री मूलचन्द ने बताया सरकार के इस दो सालों में हमने नई वॉल्वो बसों का संचालन किया औऱ गरीबो के हवाई जहाज कहलाने वाले साधारण बसों की संख्या बढ़ाई। इसी के साथ अनेको नए बस अड्डा का उदघाटन किया और कुछ नए बस अड्डा तैयार होने वाले हैं। सम्पादक राणा ओबराय के विशेष सवाल कोरोना काल मे कार्य करने वाले कर्मचारियों को कोई प्रमोशन दी है इस सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि हमने 15 सौ कर्मचारियों को प्रमोशन दी है। उन्होंने बताया तेल डीजल की कीमत बढ़ने के बावजूद हमारी सरकार ने लोगो को सहूलियत देते हुए बसों का भाड़ा नही बढ़ाया है।

बंगाल में 8 से 10 ग्रीन पटाखों की इजाजत    

मीनाक्षी लोधी   

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पलूशन कंट्रोल बोर्ड ने एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि राज्य में दिवाली-काली पूजा पर रात 8 बजे से 10 बजे तक ही ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल की इजाजत है। छठ पूजा पर भी 2 घंटे के लिए सुबह 6 से 8 बजे तक आतिशाबाजी की इजाजत दी गई है।  जबकि क्रिसमस और नए साल पर पटाखे चलाने के लिए केवल 35 मिनट के लिए छूट डब्ल्यूबीपीसीबी के चेयरमैन कल्याण रूद्र ने 26 अक्टूबर को जारी नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि कोलकाता और दूसरे जिलों में अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में वायु गुणवत्ता मध्यम से संतोषजनक है। उन्होंने कहा, ”अथॉरिटीज को आदेश को लागू कराने को कहा गया है और जो इनका उल्लंघन करें उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस की सहयोग से हमारी टीमें सक्रियता से स्थिति की निगारानी करेंगी।”


कुछ शर्तों के साथ 1 से खुल जाएंगे सभी स्कूल   
रवि चौहान   
नई दिल्ली। राजधानी दिल्‍ली में राज्य सरकार ने ए‍क बड़ा फैसला लेते लिए 1 नवंबर से राजधानी के निजी और सरकारी स्कूल सभी कक्षाओं के लिए कुछ शर्तों के साथ खोलने का निर्णय लिया गया है। फैसले की जानकारी देते हुए दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदियाने कहा कि इस दौरान कोई भी स्कूल बच्चों को क्‍लास में आने के लिए बाध्य नहीं कर सकता है। साथ ही स्कूल यह भी सुनिश्चित करेंगे कि पढ़ाई ऑफलाइन और ऑनलाइन चले।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि 1 नवंबर से दिल्ली में सभी स्कूलों को खोलने की अनुमति दी जाएगी। सिसोदिया के अनुसार विशेषज्ञों ने सुझाव दिया कि किसी भी माता-पिता को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। सभी स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कक्षाओं में अधिकतम 50% क्षमता की मौजूदगी हो।

छठ पुजा को भी मिली अनुमति

सिसोदिया ने बताया कि DDMA बैठक में स्कूल खोलने पर निर्णय लिया गया। इसके साथ ही दिल्ली में छठ पूजा के आयोजन को भी अनुमति मिल गई है।  यह भी कहा गया कि स्कूल स्टाफ का 100% वैक्सीन होना जरूरी होगा। जानकारी मुताबिक, 98% स्टाफ को कम से कम 1 डोज लग चुकी है। सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में इस बार छठ पूजा होगी। इसको लेकर काफी लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं। दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया कि दिल्ली में छठ पूजा होगी, लेकिन इसके लिए नियम सख्त होंगे। कुछ निर्धारित जगहों पर ही इसका आयोजन होगा।

जासूसी के खतरे को देखते हुए फैसला लिया

जासूसी के खतरे को देखते हुए बडा फैसला 
अखिलेश पांडेय   
वाशिंगटन डीसी। चीन के जासूसी के खतरे को देखते हुए अमेरिका ने बड़ा फैसला लिया है। दूरसंचार से जुड़े अमेरिका के नियामक ने देश में चाइना टेलिकॉम के लाइसेंस को रद्द कर दिया है। अमेरिका ने चीनी टेलिकॉम कंपनियों के जासूसी के खतरे को देखते हुए यह बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के बाद अब चाइना टेलिकॉम को अगले 60 दिनों के अंदर अमेरिका में अपनी सेवाओं को बंद करना होगा। इससे पहले भारत ने भी लद्दाख सीमा विवाद के बाद चीनी कंपनियों को जोरदार झटका देते हुए दर्जनों ऐप पर बैन लगा दिया था।
अमेरिका के फेडरल कम्‍यूनिकेशन कमिशन ने चाइना टेलिकॉम पर यह बैन लगाया है। चाइना टेलिकॉम चीन की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी है और उसके पास अगले 20 साल तक के लिए अमेरिका में टेलिकॉम सेवाएं देने का अधिकार था। इस खबर के आते ही अमेरिका में सूचीबद्ध चीनी कंपनियों के शेयर में भारी गिरावट आई है। यही नहीं हॉन्‍ग कॉन्‍ग में भी चीनी कंपनियों के शेयर को झटका लगा है। हेंग सेंग इंडेक्‍स 1 प्रतिशत नीचे चला गया।

रूस से हथियारों पर भारत की निर्भरता घटी
अखिलेश पांडेय  
मास्को। रूस से हथियारों और उपकरणों पर भारत की निर्भरता काफी कम हो गई है। अमेरिका की कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारतीय सेना रूस से मिलने वाले उपकरणों के बिना प्रभावी ढंग से काम नहीं कर सकती है। साथ ही आने वाले समय में भी इस तरह की निर्भरता बनी रहेगी।
यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है जब बाइडेन प्रशासन भारत के रूस से सैन्य हथियार खरीदने को लेकर अहम फैसला लेने वाला है। अमेरिका सीएएटीएसए एक्ट के तहत भारत पर पाबंदियां लगाने का विचार कर रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका अपने साझेदारों से रूस से किसी भी प्रकार के सैन्य लेन-देन को तत्काल रोकने की अपील करता है। ऐसा न होने पर इन देशों को अमेरिका कई तरह की पाबंदियां लगा देता है।
रूस में बने S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की खरीद की भारत की योजना 2016 से लटकी पड़ी है। यह डील होने पर अमेरिका सीएएटीएसए के सेक्शन 231 के तहत पाबंदियां लगा सकता है। मालूम हो कि सीआरएस एक्सपर्ट्स के जरिए अलग-अलग मुद्दों पर समय-समय पर रिपोर्ट तैयार करता है। इसकी रिपोर्ट्स कांग्रेस की आधिकारिक रिपोर्ट नहीं हैं। ये सांसदों को फैसला लेने में मदद करने के लिए तैयार की जाती हैं।
सीआरएस की रिपोर्ट के मुताबिक, 2015 के बाद से मोदी सरकार के तहत रूस से हथियारों के आयात में लगातार गिरावट आई है। 2010 से भारत रूस से करीब दो-तिहाई (62%) हथियारों की खरीद कर रहा है। इस तरह भारत रूसी हथियारों का सबसे बड़ा खरीदार है। वहीं, रूस अपने हथियारों का एक-तिहाई (32%) हिस्सा भारत को बेचता है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि द मिलिट्री बैलेंस 2021 के अनुसार भारत के मौजूदा सैन्य शस्त्रागार में रूस में बने या डिजाइन किए गए हथियारों का भारी भंडार है। नौसेना के 10 गाइडेड-मिसाइल विध्वंसक में से चार रूसी काशीन वर्ग के हैं और इसके 17 युद्धपोतों में से छह रूसी तलवार वर्ग के हैं। नौसेना की एकमात्र परमाणु-संचालित पनडुब्बी रूस से पट्टे पर ली गई है और सेवा में मौजूद 14 दूसरी पनडुब्बियों में से आठ रूसी हैं।

कच्ची शराब-45 किलोग्राम लहन, महिला अरेस्ट

कच्ची शराब-45 किलोग्राम लहन, महिला अरेस्ट   
श्रीराम मौर्य       
उत्तरकाशी। जिले के विकास खंड डुंडा में पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब और 45 किलोग्राम लहन के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल उत्तरकाशी जिले के विकास खंड डुंडा के धनारी क्षेत्र में लंबे समय से कच्ची शराब का व्यापार बड़े स्तर पर चल रहा है पूर्व में भी आबकारी विभाग ने छापेमारी कर क्षेत्र में कच्ची शराब अड्डो को नष्ट किया।
जिसके बाद एक बार फिर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए 45 किलोग्राम लहन को नष्ट किया और 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर किया है।

शराबी पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या की
हरिओम उपाध्याय         
कुशीनगर। कुशीनगर के हाटा कोतवाली के पड़री के टोला मैनपुरवा में बुधवार सुबह तीन बजे के करीब शराबी पति ने अपने घर में पत्नी का कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद शराबी पति अपने घर पर ही मौजूद रहा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे को अपने हिरासत में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा।
हाटा कोतवाली के पड़री के टोला मैनपुरवा में बुधवार की सुबह तीन बजे शराबी पति रामसिंह ने अपनी ही पत्नी रीता देवी उम्र 38 वर्ष को कमरे में बंद कर कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी। बताया जाता है कि हत्यारा राम सिंह आये दिन नशे की हालत में रहता था। जिसका पत्नी अक्सर विरोध किया करती थी। मंगलवार की शाम भोजन करने के बाद शराबी राम सिंह अपने चार बच्चों को मकान के दूसरे कमरे में सुला दिया। 80 वर्षीय बुजुर्ग पिता मकान के अन्य हिस्से में सोये हुए थे। राम सिंह अपने स्वयं पत्नी रीता के साथ मकान के दूसरे कमरे को बंद सोये हुए थे। रात को लगभग तीन बजे के करीब शराबी पति राम सिंह ने अपनी पत्नी रीता देवी उम्र 38 वर्ष का कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद खुद घर पर मौजूद रहा।

सभी प्रदेश अध्यक्षों से विस्तृत चर्चा की: राहुल

सभी प्रदेश अध्यक्षों से विस्तृत चर्चा की: राहुल
अकांशु उपाध्याय        
नई-दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी से आज सभी प्रदेश अध्यक्षों ने मुलाकात की। इस दौरान संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई और राहुल गांधी ने मार्गदर्शन दिया। बता दें कि मंगलवार को राजधानी नई दिल्ली में हुई कांग्रेस पार्टी की मीटिंग में व्यापक सदस्यता अभियान चलाने के साथ-साथ जिस बात पर जोर दिया गया, वो था पार्टी के संविधान में संशोधन। लगभग साढ़े तीन घंटे तक चली कांग्रेस पार्टी की मैराथन बैठक में लगभग सभी नेता पार्टी के संविधान में संशोधन के लिए एकमत नजर आए। पार्टी का वर्तमान संविधान 1920 के दशक में लिखा गया था और इसके कुछ खंड आज की दुनिया में अव्यवहारिक लगते हैं और शायद इसीलिए नॉर्थ-ईस्ट से संबंध रखने वाले कांग्रेस नेताओं ने पार्टी के संविधान से जुड़े कुछ मुद्दे उठाए।कांग्रेस का संविधान अपने सदस्यों को शराब नहीं पीने और खादी पहनने के लिए कहता है जो 1920 के दशक में बिल्कुल तार्किक लग सकता था। हालांकि तब के भारत और अब के भारत में बहुत कुछ बदल चुका है इसलिए कांग्रेस नेताओं का मानना है कि देश की इस सबसे पुरानी पार्टी को समय के साथ अपने संविधान में संशोधन करते रहने चाहिएं। कल की मीटिंग में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसबारे में बात की कि क्यों जब संविधान लिखा गया था तब खादी पहनना क्यों अनिवार्य किया गया था? राहुल ने बैठक में कहा, यह खादी को बढ़ावा देने के लिए था जो भारत में पैदा होती है और किसी भी विदेशी कपड़े को हटाने करने के लिए था, हालांकि समय बदल गया है।

अयोध्या को तीर्थयात्रा योजना में शामिल किया
अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि अयोध्या को मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना में शामिल किया गया है। जिसके तहत अब दिल्ली के सभी बुजुर्ग मुफ्त में अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन कर पाएंगे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में अयोध्या को शामिल किए जाने का निर्णय लिया गया। इस निर्णय के बाद दिल्ली के बुजुर्ग अन्य तीर्थ स्थानों की तरह अयोध्या भी दर्शन के लिए जा सकेंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत वैष्णो देवी, शिरडी महाराज, रामेश्वरम, द्वारका, पूरी, हरिद्वार, मथुरा और वृंदावन समेत कई सारे तीर्थ स्थल शामिल हैं। इस योजना के तहत तीर्थ यात्रियों का आना-जाना, रहना और खाना सब खर्च दिल्ली सरकार वहन करती हैं। तीर्थ यात्रियों को एसी ट्रेन से भेजते है और एसी होटल में ठहराते हैं। इसका पूरा खर्च दिल्ली सरकार वहन करती है और तीर्थ यात्रियों को अपने स्तर पर कुछ भी खर्च नहीं करने पड़ते हैं। तीर्थ यात्रा के दौरान बुजुर्गों को अपने साथ अपनी देखभाल के लिए ले जाने की अनुमति है और उसका भी खर्च सरकार वहन करती है।
मुख्यमंत्री ने कहा की तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 35 हज़ार लोगों को यात्रा करवाया गया है। कोरोना महामारी के दौरान यात्रा बंद थी लेकिन अब जल्द ही इस योजना को शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक महीने में दोबारा तीर्थ यात्रा योजना को शुरू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मैंने मंगलवार को अयोध्या यात्रा में प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि प्रभु श्रीराम मुझे क्षमता और ताकत दे कि मैं ज्यादा से ज्यादा देशवासियों को यहां लाकर उनके दर्शन करा सकूं। उन्होंने कहा कि वह सबका श्रवण कुमार बनना चाहते हैं।


मुफ्त अनाज देने का ढिंढोरा पीट रहीं सरकार
हरिओम उपाध्याय            
लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने अच्छे दिन लाने का वादा कर सत्ता में आई भाजपा पर करारा प्रहार करते हुए कहा है कि सरकार कोरोना काल के चलते लोगों को मुफ्त अनाज और चावल देने का ढिंढोरा पीट रही है। लेकिन जिस तरह से सरसों के तेल, दाल और सब्जी आदि के दाम दिनों दिन बढ़ रहे हैं तो क्या सरकार से मिल रहे गेहूं और चावल को लोग सूखा ही खाएं।
बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा से वापिस लौट रही महिलाओं की बातों का जिक्र करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र की नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर करारा तंज कसते हुए कहा है कि दोनों ही सरकारों को देश में दिनोंदिन बढ़ रही महंगाई की चिंता नहीं है। उल्टे डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में रोजाना बढ़ोतरी कर केंद्र और राज्य सरकार देश के लोगों को महंगाई की भट्टी में झौंक रही है। डीजल के दाम बढ़ने से माल के आवागमन का भाड़ा बढ़ रहा है। जिसका सीधा असर खाद्य पदार्थों के साथ अन्य सभी वस्तुओं पर पड़ रहा है।

अच्छे दिन की आस में महंगे दिन झेल रही महिलाएं भी अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा से बाहर निकलने के बाद आपस में एक दूसरे से पूछती है कि सरकार हमको जो गेहूं और चावल कोरोना की राहत के नाम पर दे रही है, क्या उसे सूखा ही खाया जाएगा? क्योंकि देश में सरसों के तेल के दाम तकरीबन 200 रूपये प्रति लीटर पहुंच चुके हैं। दाले भी रोजाना महंगी हो रही है और बाजार में सब्जियां भी ऊंचाई पर जाकर बैठी हुई है। उन्होंने सरकार पर प्रहार करते हुए कहा है कि अच्छे दिन लाने में विफल रही सरकार ने लोगों को महंगे दिन थमा दिए हैं।
महिला के साथ वारदात, सीएम पर हमला किया
संदीप मिश्र       
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कानपुर में महिला के साथ हुई वारदात को लेकर ट्वीट कर सीएम पर हमला बोला है।
समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि बड़ी महिला आपराधिक वारदात से फिर दहला कानपुर! कमिश्नरी पुलिस व्यवस्था से क्राइम कंट्रोल का दावा करने वाले सीएम, कहां लापता? चकेरी में महिला टेलीकॉलर की हत्या कर पेट्रोल डालकर शव जलाने की विचलित कर देने वाली घटना। शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना! हत्यारों को मिले कठोरतम।

यूपी में 12 आईपीएस अफसरों के तबादले किए
संदीप मिश्र        
लखनऊ। योगी सरकार ने देर रात यूपी में 12 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए है। इनमें 4 आईजी स्तर के अफसर भी शामिल है। गौरतलब है सरकार ने कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक तकनीकी सेवाएं लखनऊ , आईजी आगरा रेंज नवीन अरोड़ा को हटा कर प्रतीक्षारत आईपीएस नचिकेता झा को आगरा रेंज का आईजी तो प्रशांत कुमार को कानपुर रेंज का आईजी बनाया गया है।
इसके अलावा योगेश सिंह को कमांडेंट 25वी वाहिनी पीएसी रायबरेली, अरविंद भूषण पांडेय को एसपी टेक्निकल सर्विसेस बनाया गया। संजय सिंह को कमांडेंट के रूप में दृतीय वाहिनी पीएसी सीतापुर, कल्पना सक्सेना को कमांडेंट के रूप में 47वी वाहिनी पीएसी गाज़ियाबाद, राहुल यादवेन्दु को एसपी पुलिस हैडक्वाटर , राजेश कुमार सक्सेना को कमांडेंट 8वी वाहिनी पीएसी बरेली, भारती सिंह को कमांडेंट 49वी वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्धनगर एंव विकास कुमार वैद्य को कमांडेंट 37वी वाहिनी पीएसी कानपुर बनाया गया ।

मंत्रियों के साथ टीकाकरण बढ़ाने पर चर्चा हुईं
अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बुधवार को बैठक करेंगे और इसमें कोविड आपातकालीन प्रतिक्रिया पैकेज और टीकाकरण बढ़ाने से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेंगे। बैठक में ‘प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन’ योजना पर भी चर्चा की जाएगी। मांडविया ने ट्वीट किया, ”मैं आज राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों से मिल रहा हूं।
कोविड टीकाकरण, आपातकाल कोविड पैकेज एवं अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू की गयी ‘प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन’ योजना पर भी बात होगी।” केंद्र ने राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से आग्रह किया है कि वे उन लाभार्थियों पर ध्यान केंद्रित करें, जिन्हें कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक लगनी है।

देश में अब तक लोगों को टीके की 103.53 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 13,451 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,42,15,653 हो गई। वहीं, इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 1,62,661 हो गई है, जो कि पिछले 242 दिनों में सबसे कम है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 585 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,55,653 हो गई।

गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे कैप्टन
राणा ओबराय       
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि वह अपनी पार्टी बनाने की प्रकिया में हैं और इसके नाम का खुलासा बाद में किया जाएगा। सिंह ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह अपनी पार्टी बनाने की प्रक्रिया में है और उनके वकील निर्वाचन आयोग से बात कर रहे हैं।
पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह तय किया जा रहा है।जिनकी घोषणा बाद में की जाएगी। कैप्टन अमरिंदर ने पाकिस्तानी महिला पत्रकार अरूसा आलम के साथ अपने संबंधों के बारे में दो टूक राय दी और यह भी कहा कि अगर वीजा पाबंदी हटा दी जाए तो वह उन्हें फिर आमंत्रित करेंगे।
उन्होंने कहा कि वह बुद्धिमान महिला है। उन्होंने पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) की तैनाती पर कहा कि यह बल पंजाब में किसी चीज को नियंत्रण में नहीं लेने जा रहा है। राज्य का काम पंजाब सरकार ही देखेगी और पुलिस को जहां मदद की जरूरत होगी बीएसएफ उसकी मदद करेगी। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद यह पहला मौका है जब सिंह मीडिया से रूबरू हुए हैं। गुरूवार को गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे।
सिंह ने सरकार के उन मंत्रियों की कड़ी आलोचना की जिन्होंने कहा है कि जब वह राज्य के मुख्यमंत्री थे तो साढ़े चार साल के कार्यकाल में कोई काम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब में पिछले चुनाव में जनता से जो वादे किए थे, साढ़े चार साल में उनमें 92 प्रतिशत काम काम पूरा किया और कुछ पर काम चल रहा है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठक में मलिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मेरी सरकार को लेकर मुझसे पूछा था कि ‘आखिर समस्या क्या है?’ तो उस समय मैंने उनसे कहा था ‘कोई समस्या नहीं है’।उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब में कांग्रेस सरकार के नेतृत्व को लेकर विधायकों की राय को लेकर कोई सर्वे नहीं कराया गया था। गौरतलब है कि श्री सिंह इस समय विरोधियों के बजाए अपनी ही पार्टी के नेताओं के निशाने पर हैं और उनकी कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ तनातनी राजनीतिक चर्चा का विषय बन गई है।
उन्होंने कई बार यह भी कहा कि जो आदमी 15 वर्ष तक भारतीय जनता पार्टी में रहा है वह कांग्रेस का भला कैसे कर सकता है। सिंह और उनकी मित्र पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम कांग्रेसी नेताओं और सिंह के बीच तनातनी से बेहद निराश हैं और उन्होंने तो यहां तक कह दिया है कि वह इस पूरे घटनाक्रम से बुरी तरह आहत है और कभी भारत नहीं आएंगी।
उन्होंने यह भी कहा है कि कुुछ नेताओं ने अपना स्तर बहुत नीचे गिरा दिया है । आलम ने सुखजिंदर सिंह रंधावा, पंजाब कांगेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को लकड़बग्घा करार देते हुए कहा है कि कैप्टन को नीचा दिखाने के लिए उनका नाम(अरूसा) बीच में घसीट रहे हैं।

बंगाल में खेला होबे यूपी में खदेड़ा होबेः राजभर
हरिओम उपाध्याय   
हलधरपुर। ओम प्रकाश राजभर ने मऊ में भागीदारी महापंचायत में कहा कि वह समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश यादव के साथ रैली में ओपी राजभर ने कहा कि बंगाल में 'खेला होबे' हुआ था तो यूपी में 'खदेड़ा होबे'। राजभर ने कहा कि 2022 में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। सरकार बनी तो घरेलू बिजली का बिल 5 साल तक माफ किया जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि सपना दिखाया की चप्पल पहनने वाला हवाई जहाज में चलेगा, आज महंगाई के कारण चप्पल पहनने वाले व्यक्ति की मोटरसाइकिल भी चल नहीं पा रही है। आज पेट्रोल की कीमत क्या है? क्या हालत कर दी जनता की। अखिलेश यादव जी ने कहा जब कोरोना जैसी महामारी आई तब सरकार ने बेसहारा छोड़ दिया सरकार ने मदद नहीं की। इससे पहले ओपी राजभर ने कहा कि यूपी के लोग बीजेपी की विदाई के इंतजार में हैं। राजभर ने लोगों से कहा कि जब नेता वोट मांगने आए तो महंगाई पर सवाल करें। यूपी की जनता महंगाई से निजात चाहती है।

महापंचायत रैली को संबोधित करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने एक के बाद एक कई वादे भी किए। उन्हाेंने कहा कि अखिलेश सरकार बनने पर गरीबों का फ्री इलाज, गरीबों का फ्री में इलाज का कानून पास कराएंगे। पुलिस विभाग की ड्यूटी 8 घंटे की करेंगे। गृह जिलों के पास पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी सभी पुरानी सरकारी पेंशन बहाल कराएंगे। सरकारी स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों जैसी सुविधा देंगे।। पूरे उत्तर प्रदेश को शिक्षित करने का लक्ष्य,जो बच्चों को स्कूल नहीं भेजेगा उनको जेल भेजेंगे। भागीदारी संकल्प मोर्चा के संयोजक और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी करने वाले एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असद्उद्दीन ओवैसी बुधवार 27 अक्तूबर को मऊ में होने वाले राजभर के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। इस बारे में एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा कि इस बारे में एआईएमआईएम नेतृत्व को कोई जानकारी नहीं दी गई है।

महाराष्ट्र हाई कोर्ट का याचिका पर सुनवाई से इंंकार 

मनोज सिंह ठाकुर

मुंबई। बंबई उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता नवाब मलिक को अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े मादक पदार्थ के मामले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं करने के संबंध में निर्देश देने संबंधी जनहित याचिका पर बुधवार को तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया।

उच्च न्यायालय में मंगलवार को जनहित याचिका दाखिल करने वाले कौसर अली ने खुद को मौलवी और नशा करने वालों के पुनर्वास के लिए काम करने वाला व्यक्ति बताया है। अली ने उच्च न्यायालय से मलिक को एनसीबी या आर्यन खान मामले से जुड़ी किसी अन्य जांच एजेंसी और ऐसी एजेंसियों के अधिकारियों के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं करने का निर्देश देने का आग्रह किया है। याचिकाकर्ता का कहना है कि इस तरह की बयानबाजी से जांच एजेंसियों का मनोबल गिरेगा और नशीली दवाओं के उपयोग को बढ़ावा। याचिकाकर्ता के वकील अशोक सरोगी ने मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति एम एस कार्णिक की पीठ के समक्ष तत्काल सुनवाई का अनुरोध करते हुए जनहित याचिका का उल्लेख किया। हालांकि, उच्च न्यायालय ने सरोगी को अगले सप्ताह अवकाशकालीन पीठ से संपर्क करने के लिए कहा, या एक नवंबर से शुरू होने वाली दिवाली की छुट्टियों के बाद नियमित अदालतों के फिर से शुरू होने की प्रतीक्षा करने के लिए कहा।

मलिक के हाल के कुछ ट्वीट्स का हवाला देते हुए जनहित याचिका में कहा गया है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के मंत्री लगातार ट्वीट कर रहे हैं और एनसीबी तथा उसके अधिकारी समीर वानखेड़े का ‘मनोबल’ तोड़ने का काम कर रहे हैं। याचिका में दावा किया गया है कि वानखेड़े की निगरानी में एनसीबी हाल के दिनों में ‘‘सबसे प्रभावी’’ एजेंसी साबित हुई है।


फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' का ट्रेलर रिलीज किया

फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' का ट्रेलर रिलीज किया
कविता गर्ग          
मुंबई। बॉलीवुड के माचो मैन जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सत्यमेव जयते को मिली अपार सफलता के बाद फिल्म मेकर्स अब फिल्म का सीक्वल 'सत्यमेव जयते 2' लेकर आ रहे है। सत्यमेव जयते 2 में जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार ने मुख्य भूमिका निभायी है। फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 'सत्यमेव जयते 2' में जॉन ट्रिपल रोल में नजर आयेंगे।
मिलाप झावेरी ने बताया, "जॉन फिल्म में ट्रिपल रोल में नजर आएंगे। इसमें उनके नाम सत्या, जय और दादा साहब आजाद है। सत्या पॉलिटिशयन है और जय पुलिस ऑफिसर, दोनों सगे भाई हैं। वह अपने पिता दादा साहब आजाद के भारत को भ्रष्टाचार से मुक्त करने का सपना अपने अपने तरीके से पूरा करने में जुटे हुए हैं।"
जॉन अब्राहम ने कहा, "पहले की फिल्मों में सनी देओल के डायलॉग होते थे 'ढाई किलो का हाथ'। हमारी फिल्म में है 'दो टके की जान लेने के लिए 56 इंच का जिगरा नहीं, 56 किलो का हथौड़ा' चाहिए। हमने एक ऐसी फिल्म बनाई है, जो मसाला मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों को सार्थक मैसेज भी देगा।" सत्यमेव जयते 2, 25 नवंबर को रिलीज होगी।

टाइगर के पिता का किरदार निभाया: अमिताभ
कविता गर्ग      
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सिल्वर स्क्रीन पर टाइगर श्राफ के पिता का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।
टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गणपत' को लेकर चर्चा में हैं। विकास बहल के निर्देशन में बन रही फिल्म 'गणपत' में टाइगर श्रॉफ के साथ कृति सैनन भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। चर्चा है कि इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के पिता का किरदार अमिताभ बच्चन निभाते नजर आ सकते हैं।
बताया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ फिल्म 'गणपत' में एक बॉक्सर की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में दिखाया जाएगा कि उनके ऑनस्क्रीन पिता भी अपने शुरुआती दिनों में एक बॉक्सर थे। यदि सब कुछ सही रहा तो अमिताभ बच्चन और टाइगर श्रॉफ पहली बार ऑनस्क्रीन बाप-बेटे की भूमिका में दिखाई देंगे।

मीडिया पर बहुत सक्रिय रहती हैं सनी लियोन
कविता गर्ग          
मुबंई। सोशल मीडिया पर एक फोटो जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस के दिलो पर राज करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहती है। अक्सर सनी लियोन अपने कातिलाना और दिलकश अंदाज में नजर आती हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन ने अपनें इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ बेहद दिलचस्प और खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कर रखी हैं, लेकिन इन तस्वीरों के बीच एक लेटेस्ट ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रही है।
उनकी इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा हैं। जिस में वो हरे रगं की साडी में नजर आ रही है, अपनी इस साडी को सनी लियोन ने ग्रीन और ब्लैक कलर के हैवी वर्क वाले हाफ बाजू ब्लाउज के साथ पेयर किया है, जिसने लुक को बेहद खूबसूरत बना दिया है। अपने इस लुक को और एथनिक बनाने के लिए उन्होंने सिल्वर कलर के अनोखे ईयररिंग पहने हुए हैं। बॉलीवुड की बेबी डॉल की ये तस्वीर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल जमकर वायरल हो रहा हैं, पोस्ट होने के कुछ ही घंटों में 10 से ज्यादा लाइक्स आ चूके है। बेबी डॉल का ये खूबसूरत अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रही है, आमतौर पर वेस्टर्न ड्रेसेज में नजर आने वालीं सनी लियोन के एथनिक लुक पर फैंस फिदा हो गए हैं। सनी के एक फैन ने कमेंट में लिखा है, "माई फेवरेट एंजेल", और भी इसी तरह के कमेंट देखे जा रहे है।

रिचार्ज पर 2 रुपये का प्रोसेसिंग शुल्क लागू


रिचार्ज पर 2 रुपये का प्रोसेसिंग शुल्क लागू
अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म फोनपे ने आज स्पष्ट किया कि भुगतान ऐप पर सभी यूपीआई मनी ट्रांसफर, ऑफलाइन और ऑनलाइन भुगतान (यूपीआई, वॉलेट, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से) मुफ्त हैं। लेकिन मोबाइल रिचार्ज पर दो रुपये तक का प्रोसेसिंग शुल्क लगाने का प्रयोग कर रहा है।
कंपनी ने यहां जारी स्पष्टीकरण में कहा कि मोबाइल रिचार्ज के लिए, फोनपे एक प्रयोग कर रहा है, जहां उपयोगकर्ताओं के एक छोटे वर्ग से 51-100 रुपये के रिचार्ज के लिए 1 रुपये और 100 रुपये से अधिक के रिचार्ज के लिए 2 रुपये का प्रोसेसिंग शुल्क लिया जा रहा है। यह शुल्क सभी उपयोगकर्ताओं के लिए लागू है। भुगतान साधन (यूपीआई, वॉलेट, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से), 50 रुपये से कम का रिचार्ज पूरी तरह से फ्री है।
द्वारा किये गए भुगतान पर शुल्क लेता है और यह अब एक उद्योग मानदंड है और कई भुगतान ऐप और बिलर प्लेटफ़ॉर्म के लिए सामान्य है।
उसने कहा कि भुगतान ऐप पर सभी यूपीआई मनी ट्रांसफर, ऑफलाइन और ऑनलाइन भुगतान (यूपीआई, वॉलेट, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से) मुफ्त हैं और वे सभी उपयोगकर्ताओं के लिए मुफ्त रहेंगे। फोनपे इन लेनदेनों के लिए कोई शुल्क नहीं लेता है, और भविष्य में भी ऐसा नहीं करेगा।

आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि 
अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। ऑनलाइन किए गए एक सर्वेक्षण में पता चला है कि दिल्ली में कोविड सुरक्षा और ईंधन एवं आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि से लोगों के घर के बजट पर असर पड़ा है और ये कारक त्योहार के मौसम में लोगों के खरीदारी के फैसले को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मानदंड बन गए हैं। लोगों के मुद्दों पर चर्चा करने वाले एक सामुदायिक सोशल मीडिया मंच ‘द मूड ऑफ द कन्ज्यूमर सर्वे बाई लोकल सर्किल्स’ के सर्वेक्षण में पता चला कि इस साल त्योहारी मौसम की खरीदारी में दिल्ली के 31 प्रतिशत उपभोक्ताओं के लिए ‘बजट/मूल्य’ शीर्ष मानदंड है, जबकि 37 प्रतिशत के लिए ‘सुरक्षा’, 11 प्रतिशत के लिए ‘चयन या श्रेणी’ निर्णायक कारक हैं। 21 प्रतिशत के लिए ‘सुविधा’ सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सर्वेक्षण में उन परिवारों के प्रतिशत में वृद्धि नजर आई जिन्होंने मई में त्योहार की खरीदारी की योजना बनाई थी। कोविड की स्थिति में सुधार होने से मई के 30 प्रतिशत की तुलना में सितंबर में यह आंकड़ा 60 प्रतिशत हो गया। सर्वेक्षण में कहा गया है, ”पेट्रोल, डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों का असर घरेलू बजट पर पड़ रहा है।”

सर्वेक्षण में समूची दिल्ली में स्थित 16,000 से अधिक घरों से 40,000 से अधिक प्रतिक्रियाएं मिलीं, जिनमें से 65 प्रतिशत उत्तरदाता पुरुष थे जबकि 35 प्रतिशत महिलाएं थीं। यह पूछे गया कि वे इस साल अपनी अधिकांश त्योहारी खरीदारी कैसे करेंगे? इस पर 38 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे इस त्योहारी मौसम में अधिकतर आवश्यक वस्तुओं को ”दुकानों/बाजार में जाकर खरीदना” चाहेंगे। अन्य 12 प्रतिशत ने कहा कि वे ”दुकानों से ऑनलाइन सामान खरीदना चाहते हैं” और 38 प्रतिशत ने कहा कि वे ”ऑनलाइन साइटों या ऐप के माध्यम से ऑर्डर देना चाहेंगे।

डिजिटल रूप से आईपीओ का आकार बढ़ेगा
अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। डिजिटल रूप से वित्तीय सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी पेटीएम अपने प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का आकार बढ़ाकर 18,300 करोड़ रुपये करेगी। सूत्रों के मुताबिक कंपनी के सबसे बड़े शेयरधारक अलीबाबा समूह की फर्म एंट फाइनेंशियल और सॉफ्टबैंक सहित अन्य मौजूदा निवेशकों ने पेटीएम में अपनी अधिक हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है।
इससे पहले कंपनी की योजना आईपीओ के जरिए कुल 16,600 करोड़ रुपये जुटाने की थी, जिसमें 8,300 करोड़ रुपये का ताजा निर्गम और 8,300 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल थी। मौजूदा शेयरधारकों द्वारा अधिक हिस्सेदारी बेचने के फैसले से ओएफएस का आकार 1,700 करोड़ रुपये बढ़कर 10,000 करोड़ रुपये हो जाएगा।
एक सूत्र ने कहा, ”बिक्री पेशकश का लगभग आधा हिस्सा एंट फाइनेंशियल और बाकी अलीबाबा, एलिवेशन कैपिटल, सॉफ्टबैंक और अन्य मौजूदा शेयरधारकों द्वारा है।” पेटीएम ने अपने आईपीओ दस्तावेज में सॉफ्टबैंक द्वारा हिस्सेदारी बेचने का जिक्र नहीं किया था। एंट फाइनेंशियल को नियामकीय आवश्यकताओं के तहत अपनी हिस्सेदारी 25 प्रतिशत से नीचे लाने के लिए कम से कम पांच प्रतिशत हिस्सेदारी बेचनी है।

24 घंटे में कोरोना के 13,451 नए मामले मिलें
अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 13,451 नए मामले सामने आए। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,42,15,653 हो गई। वहीं, इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 1,62,661 हो गई है, जो कि पिछले 242 दिनों में सबसे कम है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 585 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,55,653 हो गई।
देश में लगातार पिछले 33 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 30,000 से कम आ रहे हैं और पिछले 122 दिन से दैनिक मामले 50,000 से कम हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.48 प्रतिशत है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.19 फीसदी है, जो कि मार्च 2020 से सबसे ज्यादा है।
पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,155 मामलों की कमी हुई। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

प्राइवेसी के उल्लंघन की जांच होनी चहिए: एससी
अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। पेगासस जासूसी मामले में सुप्रीम कोर्ट को आदेश आ गया है। जिसमें कहा गया है कि पेगासस जासूसी मामले की जांच एक्सपर्ट कमेटी ही करेगी। इससे पहले कोर्ट में दायर याचिकाओं में पेगासस मामले में स्वतंत्र जांच की मांग की गई थी। वहीं, कोर्ट ने कहा कि बिल्कुल मंजूरी नहीं है। चीफ जस्टिस एनवी रमणा, जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस हिमा कोहली की बेंच ने इस मामले पर फैसला लिया है। वहीं, इस मामले में कोर्ट ने कहा है कि केंद्र सरकार का कोई साफ स्टैंड नहीं था। साथ ही कोर्ट ने कहा कि प्राइवेसी के उल्लंघन की जांच होनी चहिए।

सोने के भाव में 52 रुपये की भारी गिरावट   

सुनील श्रीवास्तव   

नई दिल्ली। बुधवार को सोने की कीमत में भारी गिरावट देखी जा रही है। MCX पर दिसंबर डिलिवरी वाला सोना आज 52 रुपये की गिरावट के साथ खुला। मंगलवार को यह 47813 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज 47761 रुपये पर खुला। दोपहर बाद 1.15 बजे यह 163 रुपये की गिरावट के साथ 47650 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। सुबह के सत्र में इसने 47,650 रुपये का न्यूनतम और 47,796 रुपये का उच्चतम स्तर छू लिया। दूसरी ओर दिसंबर डिलिवरी वाली चांदी 199 रुपये की गिरावट के साथ 64,809 रुपये प्रति किलो के भाव पर ट्रेड कर रही थी।

सोने की कीमतों में भले ही आज गिरावट देखी जा रही है। लंबी अवधि में सोना करीब 8.5 हजार रुपये सस्ता हो चुका है। पिछले साल अगस्त में सोना 56,200 रुपये के अपने उच्चतम स्तर तक जा पहुंचा था और अभी सोना 47,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के करीब पहुंच गया है। इस तरह सोना अभी अपनी ऑल टाइम हाई कीमत से करीब 8.5 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है। अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खरीदारी का अच्छा मौका है। अगर बात सोने की करें तो पिछले साल सोने ने 28 फीसदी का रिटर्न दिया है। उससे पिछले साल भी सोने का रिटर्न करीब 25 फीसदी रहा था। अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए निवेश कर रहे हैं तो सोना अभी भी निवेश के लिए बेहद सुरक्षित और अच्छा विकल्प है, जिसमें शानदार रिटर्न मिलता है। पिछले सालों में सोने से मिला रिटर्न आपके सामने है, जो दिखाता है कि निवेश करने से फायदा ही है। जानकारों के मुताबिक, साल के अंतिम महीनों में सोना रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। अमेरिका का इकनॉमिक डेटा और क्रूड की बढ़ रही कीमतों से महंगाई बढ़ने की चिंता सोने के लिए उत्प्रेरक का काम कर सकती है। इसके अलावा त्योहारों, शादी ब्याह का सीजन भी सोने की कीमत को पुश कर सकता है। चीन में चल रहे बिजली संकट की वजह से भी इक्विटी निवेशक गोल्ड में इन्वेस्टमेंट की ओर शिफ्ट हो सकते हैं। हालांकि अमेरिकी डॉलर में मजबूती के चलते सोने की कीमत पर दबाव रहने की भी संभावना है।

गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड कोषों (ईटीएफ) में सितंबर में 446 करोड़ रुपये का निवेश आया। देश में त्योहारी सीजन के मद्देनजर मजबूत मांग के चलते निवेश का यह प्रवाह अभी जारी रहने की उम्मीद है। इससे पिछले महीने गोल्ड ईटीएफ में 24 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया था। एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में गोल्ड ईटीएफ से निवेशकों ने शुद्ध रूप से 61.5 करोड़ रुपये की निकासी की थी।



थोड़ा इंतजार कीजिए 'संपादकीय'

थोड़ा इंतजार कीजिए   'सम्पादकीय'
छू ले आसमान ज़मीन की तलाश ना कर,!
जी ले ज़िंदगी खुशी की तलाश ना कर,!
तकदीर बदल जाएगी खुद ही ऐ दोस्त,!
मुस्कुराना सीख ले वजह की तलाश ना कर.!!
यूपी में योगी, गांव के कर्म योगी, सुख भोगी ग्राम प्रधानो को दीपावली पर बड़ा तोहफा देने की कर रही तैयारी है।बड़े पैमाने पर हो रही ब्यवस्था सरकारी है। प्रदेश के 58 हजार से अधिक ग्राम प्रधानो के लिये योगी सरकार मेहरबानियो का पीटारा खोलने वाली है। खबर के मुताबिक जहां मानदेय में मनमाफिक बढ़ोत्तरी कर रही है। वहीं, बित्तीय अधिकार बढ़ाने के साथ ही पंचायत प्रतिनिधि कल्याण कोष बनाये जाने की सहमति भी अपर मुख्य सचिव ग्राम विकाश व ग्राम प्रधानो के बीच‌ बन गयी है। सियासत का भी अजीब खेल है‌ ! सभी को पता है तीन हजार मानदेय पाने वाला ग्राम प्रधान पांच साल में लखपति बन जा रहा है। जिसके पास टूटी साईकिल नहीं थी वह स्कार्पियो की सवारी करने लगा।जगह जमीन जायदाद के साथ नाजायज इमदाद के चलते टूटी झोपड़ी से आलीशान महल के मालिक बन जाते। फिर सरकार उनको सियासी रहनुमाई में कमाई का पोख्ता इन्त जाम करने जा रही है। आने वाले कुछ दिनों में लखनऊ की रियासत में शहंशाही कुर्सी के ताजपोशी के लिये गर्म जोसी से जनमत में बहुमत के आधार पर बेताज बादशाह का चयन होना है। इसके लिये सियासती शतरंज के सारे मोहरो को ब्यवस्थित कर तथा स्थान सुरक्षित करने का काम जोरों पर चल रहा है।देश के लोकतन्त्रान्त्रि उपक्रम मे सबसे नीचले‌ पायदान पर मजबूती से खड़ी पंचायती ब्यवस्था जिसका निरादर आजादी के बाद‌ से ही शुरू‌ हो गया था। उनके‌ अधिकारो‌ पर‌ ग्रहण लगा हुआ था, धीरे-धीरे बदलने लगा है। वोट हमारा राज‌ तुम्हारा नहीं चलेगा ? का नारा बलन्दी पाने‌ लगा है। परिवर्तन की हवा जोर पकड़ रही‌ है। अपने अधिकारों को लेकर लोग जागरुक हो रहे हैं। ऐसे में गांव सभाओं के मुखिया को सजाने संवारने का काम योगी सरकार करने जा रही है। एक तीर से दो निशाना कर रही है। पांच साल भ्रष्टाचार के दल दल में कमल खिलाने की जुगत फेल होता देख सियासी खेल के तहत राहत भरा ऐलान करने जा रही‌ है योगी सरकार‌। ताकी आने वाले दिनों में होने वाले लोकतंत्रानत्रि‌ के ब्वस्था में संचालित लोकमत का पास कर लें इम्तिहान? आजाद भारत के इतिहास में हमेशा से उपहास का कारण बने रहे गांव। जब की अन्तर्राष्ट्रीय फलक पर देश का रोशन हमेशा करते रहे नाम। देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र बाबू बिहार के एक अति पिछड़े गांव के निवासी थे। समग्र क्रान्ती के महायोद्धा बाबू जय प्रकाश नारायण का गांव सिताबदियारा आज भी उपेक्षित है। सियासत के तमाम झंझावातों को झेलते सीधे प्रधान मंत्री की कुर्सी पर आसीन होने वाले इतिहास पुरुष स्व चन्द्रशेखर जी का गांव बलिया का इब्राहिम पट्टी आज भी‌ आपना स्वरूप नहीं बदल सका। डा राममनोहर लोहिया भी तत्कालीन जनपद फैजाबाद के एक पिछड़े कस्बा के निवासी थे। सियासत के तमाम नामचीन धुरंधर जो गांवों की महकती माटी से निकल कर देश के परिवेश में अहम किरदार निभा कर नया इतिहास कायम किया। वहीं, गांव हमेशा उपेक्षित रहे‌ है ! देश की सीमा की रक्षा में लगे नब्बे प्रतिशत सैनिक गांव से है। फिर भी सियासत के मकड जाल में फंसकर गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं से संचित है। ऐसे में योगी सरकार मतलबपरस्ती में ही सही बिकाश के लिये कदम आगे बढ़ा रही है सराहनीय है। लेकिन जब तक भ्रष्टचार का जलवा कायम है तब तक सरकारी सुविधा का लाभ आम आदमी को नसीब नही होगा? इस पर भी सतर्क दृष्टि आवश्यक है। सरकार किसी की भी बने गांव के नसीब में केवल दर्द का सैलाब नसीब है। समय बदल रहा है। बदलाव समभाव के साथ हुआ तो आने वाला कल नव बिहान के पारम्परिक ब्यवस्था में। 
आस्था का संचार करते गांव के उत्थान के लिये मार्ग प्रशस्त जरुर करेगा? वैसे तो कमीशन के बाजार में बिकाश का दावा पूरी तरह फेल है। देखना है नये ऐलान के बाद किस तरह का होता सरकारी खेल है। थोड़ा इन्तजार करें वक्त सब कुछ सामने ला देगा।
जगदीश सिह

खेल: 5 विकेट पर 142 रन का स्कोर बनाया
इकबाल अंसारी           
नई दिल्ली। जेमिमा रोड्रिग्स की तूफानी नाबाद पारी भारतीय टीम की उनकी साथी स्मृति मंधाना के अर्धशतक पर भारी पड़ गयी। जिससे उनकी टीम मेलबर्न रेनेगेड्स ने महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में बुधवार को यहां सिडनी थंडर पर नौ रन से जीत दर्ज की। भारतीय महिला टीम की शीर्ष क्रम की बल्लेबाज 21 वर्षीय रोड्रिग्स ने 56 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से नाबाद 75 रन बनाये जिससे मेलबर्न ने पांच विकेट पर 142 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। भारत की तरफ से पारी की शुरुआत करने वाली मंधाना ने सिडनी के लिये 44 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 64 रन बनाये लेकिन उनकी टीम निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 133 रन ही बना पायी। इस मैच में दो अन्य भारतीयों टी20 कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्पिन आलराउंडर दीप्ति शर्मा ने भी भाग लिया।
इन दोनों ने एक एक विकेट लिया। हरमनप्रीत बल्लेबाजी में खास योगदान नहीं दे पायी। मेलबर्न की तरफ से खेल रही हरमनप्रीत ने केट पीटरसन की गेंद पर पगबाधा आउट होने से पहले केवल तीन रन बनाये। उन्होंने नयी गेंद संभाली और चार ओवर में 35 रन देकर मंधाना का महत्वपूर्ण विकेट लिया। दीप्ति ने चार ओवर में 23 रन देकर एक विकेट लिया और बाद में 10 गेंदों पर नाबाद 23 रन बनाये लेकिन वह अपनी टीम सिडनी थंडर को लक्ष्य तक नहीं पहुंचा सकी।

चेल्सी को साउथम्पटन पर 4-3 से जीत दिलाईं
लंदन। चेल्सी ने सत्र में तीसरी बार पेनल्टी शूट आउट में जीत दर्ज करके लीग कप फुटबॉल टूर्नामेंट में आगे कदम बढ़ाये। जबकि आर्सेनल ने आसानी से क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी। रीस जेम्स ने पेनल्टी पर गोल करके चेल्सी को साउथम्पटन पर 4-3 से जीत दिलायी। इससे पहले नियमित समय तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थी।
चेल्सी की तरफ से काइ हावर्ट्ज ने गोल किया जकि चे एडम्स ने दूसरे हाफ के शुरू में साउथम्पटन के लिये बराबरी का गोल दागा। चेल्सी ने इससे पहले एस्टन विला को पेनल्टी शूटआउट में हराकर चौथे दौर में जगह बनायी थी। उसने यूएफा सुपर कप में भी विल्लारीयाल को पेनल्टी शूटआउट में हराया था।
प्रीमियर लीग की टीमों के बीच एक अन्य मुकाबले में आर्सनल ने लीड्स को 2-0 से हराया। विजेता टीम की तरफ से कैलम चैम्बर्स और एटी केटियाह ने गोल किये। तीसरे डिवीजन की टीम सुंदरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में दूसरे डिवीजन की क्वीन्स पार्क रेंजर्स को 3-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। नियमित समय तक दोनों टीमें गोल करने में असफल रही थी।

क्रिकेट विश्लेषक के पद से इस्तीफा दिया: शोएब
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर उस समय विवादों में घिर गये। जब उन्होंने एक टीवी कार्यक्रम को बीच में छोड़कर क्रिकेट विश्लेषक के अपने पद से इस्तीफा दे दिया। क्योंकि सरकार नियंत्रित पीटीवी के मेजबान ने उन्हें बाहर जाने को कहा था।
अख्तर ने कहा कि मंगलवार को पाकिस्तान की टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड पर पांच विकेट से जीत के बाद कार्यक्रम के मेजबान ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया और उनका अपमान किया। पाकिस्तान की तरफ 46 टेस्ट और 163 वनडे खेलने वाले 46 वर्षीय अख्तर उठे, उन्होंने अपना माइक्रोफोन हटाया और चले गये। कार्यक्रम के मेजबान नौमान नियाज़ ने उन्हें वापस बुलाने का प्रयास नहीं किया और कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखायी और कार्यक्रम जारी रखा।
लेकिन कार्यक्रम के अन्य मेहमान सर विवियन रिचर्ड्स, डेविड गॉवर, राशिद लतीफ, उमर गुल, आकिब जावेद और पाकिस्तान महिला टीम की कप्तान सना मीर इससे हैरान थे। अख्तर के कार्यक्रम छोड़कर चले जाने से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और लोगों ने नियाज से माफी मांगने को कहा। अख्तर और नियाज के बीच बहस के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किये गये। अख्तर ने बुधवार को ट्विटर पर पोस्ट करके अपनी स्थिति स्पष्ट की।

अख्तर ने ट्वीट किया, “सोशल मीडिया पर कई वीडियो आ रहे हैं इसलिए मैंने सोचा कि मुझे अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। नोमान ने असभ्यता दिखायी और उन्होंने मुझे कार्यक्रम छोड़ने के लिए कहा।” उन्होंने कहा, ”यह काफी शर्मसार करने वाला था क्योंकि आपके साथ सर विवियन रिचर्ड्स और डेविड गॉवर जैसे दिग्गज तथा मेरे कुछ समकालीन और वरिष्ठ भी सेट पर बैठे थे और लाखों लोग इसे देख रहे थे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-9 (साल-05)
2. ब्रहस्पतिवार, अक्टूबर 28, 2021
3. शक-1984,अश्विन, कृष्ण-पक्ष, तिथि- अष्टमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:30, सूर्यास्त 05:48।
5. न्‍यूनतम तापमान -16 डी.सै., अधिकतम-28+ डी.सै.। 
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक शिवाशुं व राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

मंगलवार, 26 अक्तूबर 2021

भाकियू का डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन

भाकियू का डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन
भानु प्रताप उपाध्याय     मुजफ्फरनगर। कई समस्याओं को लेकर एडीएम प्रशासन अमित कुमार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें सैकड़ों किसानों ने भाग लिया।
धरने का आयोजन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय टेनी की बर्खास्तगी व गिरफ्तारी को लेकर किया गया। पिछले 3 तारीख को लखीमपुर खीरी में हुए नरसंहार में एक पत्रकार सहित 4 किसानों की जान चली गई थी, जिसमें घटना का मुख्य आरोपी अजय टेनी प्राथमिक सूचना रिपोर्ट में नामजद है लेकिन सरकार द्वारा केंद्रीय मंत्री को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। आज पूरे देश भर में 11:00 से 4:00 तक धरने प्रदर्शन का आयोजन किया गया। स्थानीय समस्याओं को लेकर भी किसानों ने अधिकारियों को ज्ञापन देते हुए कहा कि जनपद में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, किसानों का हिस्सा प्रमाण पत्र आदि के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है, थानों में कोई भी कार्य बिना पैसे के नहीं हो पा रहे हैं, जिसमें गांव के किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है, प्रशासन भ्रष्टाचार पर लगाम लगाए, अन्यथा आंदोलन के लिए तैयार रहें।
भाकियू जिला अध्यक्ष नीरज पहलवान ने कहा कि जनपद में किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा, बिजली विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध वसूली की जा रही है, मीटर की समय पर रीडिंग नहीं ली जाती, एवरेज पर किसानों से अधिक बिल वसूला जाता है, इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धरने में हजारों किसानों ने भाग लिया। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से चांद वीर फौजी, नवीन राठी, नीरज पहलवान, धीरज लाटियान, कपिल सोम, गुलशन, सतेंद्र पुंडीर, शमशाद फरीदी, अनुज बालियान, मोहब्बत अली, संजीव पवार, विजेंद्र बालियान, सतेंद्र प्रधान, नीटू दुल्हेरा, विपिन मेहंदीयान, धर्मवीर, ओम प्रकाश शर्मा, विदेश मोतला, संजीव भारद्वाज, गुलबहार, नौशाद, देव रावत, मोनू ठाकुर, सत्येंद्र, शक्ति सिंह, पीयूष कुमार, कुलदीप सिरोही, विकास सहित कई किसानों ने संबोधित किया। धरना की अध्यक्षता सरदार बूटा सिंह एवं संचालन सतेंद्र पुंडीर ने किया। 

बचा-कुचा कारोबार भी समाप्त हो जाएगा ?
बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। लखनऊ से बड़ी खबर आ रही है कि इलाहाबाद के सम्मानित नेता हाजी माशूक खान समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। माननीय अखिलेश यादव ने अपनी ताकत बढ़ाने के लिए हाजी माशूक खान को पार्टी में शामिल किया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारियों सहित स्थानीय लोगों के द्वारा हाजी माशूक खान को मुबारकबाद दी। वहीं, सवाल पूछा किस तरह आप समाजवादी पार्टी को और मजबूत करेंगे ? क्योंकि आप इलाहाबाद के सम्मानित नेता रह चुके हैं। इसपर उन्होंने कहा हमारे पास पर्सनल कार्यकर्ता बहुत है ।आप लोग देख चुके हैं आने वाले 2022 में अखिलेश की सरकार बनना बहुत जरूरी है। महंगाई के बोझ तले दबी जनता और बेरोजगारी से परेशान युवा वर्ग काफी पिछड़ जाएगा। यदि समय रहते सरकार का परिवर्तन नहीं हुआ तो जो बचे-कुचे कारोबार हैं बिल्कुल समाप्त हो जाएंगे।

राज्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की

बृजेश केसरवानी

प्रयागराज। राज्यमंत्री, राजस्व विभाग, उ.प्र श्री छत्रपाल सिंह गंगवार ने मंगलवार को सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मंत्री ने राजस्व से सम्बंधित अधिकारियों को राजस्व वसूली सहित राजस्व से सम्बंधित अन्य कार्यों में तेजी लाये जाने के लिए कहा है। उन्होंने राजस्व वसूली से सम्बंधित विषयों की समीक्षा करते हुए बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर उनसे राजस्व की वसूली की कार्यवाही करने के लिए कहा है। मंत्री ने कहा कि ग्राम समाज की जमीनों, तलाबों पर अवैध कब्जे की शिकायत आने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कब्जा की हुई जमीन को मुक्त कराया जाये। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता क्षम्य नहीं की जायेगी। उन्होंने गांवों के जमीन से जुड़े विवादों को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारित कराये जाने के लिए कहा है। गांवों की खाली पड़ी जमीनों, तालाबों के किनारें की भूमि आदि पर वन विभाग से समन्वय बनाकर वृक्षारोपण का कार्य करायें साथ ही पौधों की देखभाल करना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे ग्राम सभाओं की आय बढ़ाने के संदर्भ में कार्य करने का प्रयास करें। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि काफी समय से लम्बित पड़ें वादों का जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को समय से तहसीलों में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए कहा है।
इसके उपरांत मंत्री सदर तहसील का निरीक्षण करते हुए पटल पर रखी फाइलों को देखा। मंत्री न लम्बित प्रकरणों को ससमय निस्तारित करने तथा जो आवेदन आते है, उसे गम्भीरता से लें। उन्होंने तहसील सदर में कुछ आवेदन पत्रों को भी देखा तथा जांच कर निस्तारित करने के निर्देश भी दिये है। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों से कहा कि आवेदन पत्रों का निस्तारण समय से कराया जाये, बेवजह आवेदन पत्रों को लम्बित न रखा जाये। सदर तहसील के निरीक्षण के उपरांत मंत्री  ने तहसील करछना  पहुंचकर वहां पर तहसील का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर अभलेखागार सहित अन्य पटलों का निरीक्षण किया तथा वहां अभिलेखों को भी देखा। मंत्री ने लोगो के द्वारा दिए गए शिकायती आवेदन पत्रों को देखा तथा सम्बंधित को आवेदन पत्रों को गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने का निर्देश दिया है। तत्पश्चात मंत्री ने लेखपालों से संवाद भी किया। इसी तरह से मंत्री ने तहसील सोरांव का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी, सम्बंधित उपजिलाधिकारीगण, तहसीलदार सहित अन्य राजस्व से सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
पुलिस लााइन सभाागार मेें बैैैठक आयोजित की
बृजेश केसरवानी    
प्रयागराज। अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा वीके सिंह द्वारा पुलिस लाइन सभागार में हाइकोर्ट की सुरक्षा के सम्बंध में बैठक की गई। जिसमे पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र राकेश सिंह व पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी,व पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस अधीक्षक सुरक्षा व सुरक्षा सम्बन्धी अधिकारी मौजूद रहे।
दीपावली मेले में 200 से ज्यादा उत्पादों की बिक्री
अश्वनी उपाध्याय    गाजियाबाद। जनपद में कवि नगर स्थित रामलीला मैदान में 28 अक्तूबर से आयोजित होने वाले दीपावली मेले में शहर के 200 से ज्यादा स्ट्रीट वेंडर अपने उत्पादों की बिक्री कर सकेंगे। इसके लिए गाज़ियाबाद नगर निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। डूडा में रजिस्टर्ड स्ट्रीट वेंडर्स का चयन कर दीपावली मेले में भाग लेने का मौका मिलेगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से 8 बाई 12 वर्ग फीट का निशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराया जाएगा।

नगर निगम मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि जिले के सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों व नगर निगम क्षेत्रों में दीपावली मेला आयोजित किए जाने है‌‌। नगर निगम द्वारा कवि नगर रामलीला मैदान में 28 अक्तूबर से 3 नवंबर तक दीपावली मेले का आयोजन किया जाएगा। दीपावली मेले का शुभारंभ 28 अक्टूबर की शाम को होगा। जिसमें प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना के उपस्थित रहने की संभावनाएं हैं।

बच्चों के लिए लगेंगे झूलेः नगर आयुक्त ने बताया कि दीपावली मेले में लोगों के मनोरंजन बच्चों के उत्साह को देखते हुए झूले भी लगाए जाएंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। 29 अक्टूबर को कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा‌। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को महत्व दिया जाएगा ताकि वह अपनी कला का प्रदर्शन कर सकें। पंडित दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में गाजियाबाद के ठेली, पटरी व स्वयं सहायता समूह आदि वेंडर्स को तवज्जो दी जाएगी, ताकि वह दीपावली पर अपने सामान को बेच सकें।

महिला वेंडर्स को मिलेगी प्राथमिकताः उन्होंने बताया कि दीपावली मेले में महिला वेंडर्स को भी प्राथमिकता दी जाएगी। नगर आयुक्त ने बताया कि दीपावली मेले का आयोजन पूरी तरह कोरोना प्रोटोकॉल के मुताबिक होगा। सैनिटाइजेशन के साथ-साथ मास्क पहनकर ही लोग मेले में आए, इसके लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है। महापौर आशा शर्मा ने कहा कि इससे लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्ट्रीट वेंडर्स अपने उत्पादों को बेच सकेंगे।


सोसाइटी में चुनाव कराने के लिए टीम का गठन    अश्वनी उपाध्याय    गाजियाबाद। डिप्टी रजिस्ट्रार (फर्म्स, सोसायटीज़ और चिट्स) ने मॉल रोड, अहिंसा खंड 2 इंदिरापुरम स्थित एग्ज़ोटिका एलिगेन्स सोसायटी में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन चुनावों के लिए अपनी हरी झंडी दे दी है।  शांतिपूर्वक और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए एक 6 सदस्यों की कमेटी का गठन किया है। फ़ैडरेशन ऑफ अपार्टमेंट एसोसिएशन गाज़ियाबाद के सचिव अनिल शर्मा को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। कमेटी में जिन सदस्यों का चयन किया गया है उनके नाम इस प्रकार हैं।

  • बलराम अग्रवाल (फ्लैट संख्या बी 602)
  • शैली सिंह (फ्लैट संख्या ई 801)
  • मोहित सहाय (फ्लैट संख्या ए 1403)
  • टीना गोयल (फ्लैट संख्या 803)
  • डॉ के लाल (फ्लैट संख्या 302)
  • ऋतु सिंग (फ्लैट संख्या 710 सी)

फ़ैडरेशन ऑफ अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के संस्थापक आलोक कुमार का कहना है कि जल्द ही चुनाव अधिकारियों के साथ बैठ कर चुनाव की तारीख तय की जाएगी। चुनाव सम्पन्न होने के एक के अंदर पूरी रिपोर्ट तैयार कर डिप्टी रजिस्ट्रार मेरठ को सौंप दी जाएगी। 


रात भर एलिवेटेड रोड पर तड़पते रहे युवक-युवती   अश्वनी उपाध्याय    गाजियाबाद। गाज़ियाबाद पुलिस दावा करती है कि वह हमेशा नागरिकों की सुरक्षा में मुस्तैद रहती है। जिले के चप्पे-चप्पे पर डायल 112 की गाड़ियाँ भी दौड़ती नज़र आती हैं। एलिवेटेड रोड गाज़ियाबाद की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है।  इन सब के बावजूद एक्सीडेंट में घायल युवक युवती रात भर एलिवेटेड रोड पर तड़पते रहे। सड़क किनारे पड़े युवक युवती को न तो पुलिस देख पाई और न ही एलिवेटेड से गुजरने वाले आम नागरिक।

घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात की है। रविवार सुबह लगभग 5 बजे सब्जी मंडी के लिए निकले एक व्यापारी की नज़र युवक-युवती पर पड़ी और उसने पुलिस को सूचना दी।  जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घायल जोड़े को एमएमजी हॉस्पिटल पहुंचाया।  डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। अधिक खून बह जाने के कारण युवती की हालत गंभीर थी और उसे प्राइवेट अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया।  सूत्रों के अनुसार युवक नंदग्राम का रहने वाला था जबकि युवती की पहचान गुप्त रखी गई है।

यूनिवर्सल एक्सप्रेस अपने पाठकों से अनुरोध करता है कि यदि आप सड़क पर किसी घायल को देखें तो तुरंत 112 नंबर पर सूचना दें।


मतदान केंद्र जाकर बनवा ले वोटर आईडी कार्ड   

अश्वनी उपाध्याय    गाज़ियाबाद। जिले में एक नवंबर से 30 नवंबर 2021 तक मतदाता सूची का एक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा। अब तक जिन लोगों के मतदान पहचान पत्र नहीं बने हैं, वे इस अवधि में नजदीकी मतदान केंद्र जाकर अपना मतदाता पहचान पत्र बनवा सकते हैं।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु सुहास ने कहा कि एक जनवरी 2021 तक जिन व्यक्तियों की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है, वह अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची में नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, पहचान पत्र में सुधार करने, जिनका निधन हो गया है, उनका नाम हटाने का कार्य किया जाएगा।इसके लिए मतदान केंद्र के बीएलओ, मतदान क्षेत्र के एईआरओ, एआरओ की मदद से और पोर्टल पर आनलाइन आवेदन दिया जा सकता है। जो व्यक्ति मतदाता सूची में निबंधित नहीं है, वो प्रपत्र छह में निबंधन के लिए आवेदन दे सकते हैं। कार्ड बनवाने के लिए एक रंगीन फोटो, आयु प्रमाण पत्र एवं पता का प्रमाण से संबंधित कागजात संलग्न करना होगा। आपको अपनी जरूरत के अनुसार विशेष फार्म भरना होगा जो इस प्रकार है –

  • मृत अथवा स्थानांतरित प्रविष्टि के विलोपन के लिए प्रपत्र सात में आवेदन दिया जा सकता है।
  • मतदाता सूची में अंकित प्रविष्टि की शुद्धि के लिए प्रपत्र आठ में आवेदन दिया जा सकता है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे एक साथ कई लोगों के फार्म जमा न करें। बेहतर होगा कि राजनीतिक दल लोगों की मदद के लिए आनलाइन आवेदन करें।


बंद टिकरी बॉर्डर को खुलवाने के लिए बैठक   
रवि चौहान    उत्तर पूर्वी दिल्ली। नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसानों के आंदोलन के चलते पिछले 11 महीने से बंद टीकरी बॉर्डर को खुलवाने के लिए हरियाणा राज्य सरकार की हाई पावर कमेटी और संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत शुरू हो गई है। बैठक में एसकेएम के प्रतिनिधि और उद्यमियों के प्रतिनिधियों के साथ सरकार की कमेटी शामिल हुई है। बातचीत के तहत अब दोनों पक्षों ने रास्ता खोलने की संभावनाएं तलाशने के लिए टीकरी बॉर्डर का दौरा दौरा किया है। इसके बाद बातचीत का दूसरा दौर शुरू किया जाएगा।

मंगलवार को पिछले तकरीबन 11 महीने से बंद चल रहे टीकरी बॉर्डर के एक बार फिर से खुलने की आशाएं लोगों के भीतर जाग उठी है। किसान आंदोलन के कारण पिछले 11 महीने से बंद टीकरी बॉर्डर को खुलवाने के लिए राज्य सरकार की हाई पावर कमेटी और संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों के बीच आज बहादुरगढ़ में बातचीत शुरू हुई है। बैठक आरंभ होने से पहले मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए किसान नेता अमरीक सिंह ने कहा है कि नये कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन करने के लिये हम राजधानी दिल्ली जा रहे थे। जंतर मंतर पर किसान धरना देना चाहते थे। लेकिन सरकार ने हमारे दिल्ली पहुंचने के रास्ते रोक दिए। जिन्हें अभी तक भी सरकार ने बंद कर रखा है। रास्तों को खोलना और बंद करना सरकार का ही काम है। राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा, डीजीपी अग्रवाल, रोहतक रेंज के आईजी पुलिस संदीप खिरवार और झज्जर एवं सोनीपत जिला प्रशासन के अधिकारी किसान प्रतिनिधियों के साथ हो रही बैठक में मौजूद हैं। संयुक्त किसान मोर्चा की टीकरी बॉर्डर कमेटी की तरफ से अमरीक सिंह व कुलवंत सिंह मौलवीवाला समेत छह किसान नेता आंदोलनकारियों का पक्ष सरकार के साथ हो रही बैठक में रख रहे हैं। टीकरी बॉर्डर बंद होने से बहादुरगढ़ के उद्योगों को हर रोज करोड़ों रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसलिए उद्यमी भी बैठक में अपनी समस्याएं रख रहे हैं। वह किसान नेताओं के समक्ष अपना दुखड़ा सुनाते हुए अपनी परेशानियों को उजागर करेंगे। उद्यमियों के प्रतिनिधियों के रूप में बहादुरगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महासचिव सुभाष जग्गा और नरेंद्र चिकारा समेत कई उद्यमी बैठक में शामिल हो रहे हैं।नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसानों के आंदोलन के चलते पिछले 11 महीने से बंद टीकरी बॉर्डर को खुलवाने के लिए हरियाणा राज्य सरकार की हाई पावर कमेटी और संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत शुरू हो गई है। बैठक में एसकेएम के प्रतिनिधि और उद्यमियों के प्रतिनिधियों के साथ सरकार की कमेटी शामिल हुई है। बातचीत के तहत अब दोनों पक्षों ने रास्ता खोलने की संभावनाएं तलाशने के लिए टीकरी बॉर्डर का दौरा दौरा किया है। इसके बाद बातचीत का दूसरा दौर शुरू किया जाएगा।


सपा-आरएलडी के गठबंधन का अंतिम चरण।  

मोबीन अहमद    बागपत। राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी का गठबंधन अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। कुछ औपचारिकताएं पूर्ण होने पर गठबंधन की आधिकारिक घोषणा कर दी जायेगी। अखिलेश और मैं, दोनो युवा हैं और वैचारिक समानता रखते हैं, हम दीर्घकाल तक साथ रहकर कार्य करने के इच्छुक हैं।

राष्ट्रीय लोकदल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और प्रियंका गांधी से किसी तरह का कोई गठबंधन नही करेगा । 31 अक्टुबर को हम अपना घोषणा पत्र जनता के सम्मुख रख देंगे ! हमारे मुद्दे सबके सामने आ जायेंगे।
SP के घोषणा पत्र के मुद्दे हमसे अलग हो सकते है , हम साझा कार्यक्रम लेकर जनता में जायेंगे। मुद्दे हमारे लिए प्रत्याशियों से अधिक मायने रखते हैं इसीलिए पहले मुद्दे तय किये गए है बाद में प्रत्याशी और अभियान की शुरुवात करेंगे।
बसपा, कांग्रेस, आप पार्टी, ओवेशी व रावण की असपा के बारे में भी उन्होंने अपनी राय रखी है और कहा कि चुनाव लड़ना सबका अधिकार है, लड़ें। 
वोट विभाजन पर उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश की जनता प्रबुद्ध है और जनता स्पष्ट जनादेश देगी, मिलाजुला जनादेश यूपी की जनता नही देगी। जो राजनीतिक शक्तियां संघर्ष में होगी, जनता उन्हीं में चयन कर अपना निर्णय सुनायेगी। हम समाज में भाईचारा, अमन व खुशहाली के लिए चुनाव में उतर रहे हैं और हमारे मुद्दे किसान, मजदूर, युवा व सामाजिक न्याय पर केंद्रित रहेंगे।

हत्या में 6 आरोपियों को उम्र कैद की सजा   
शैलेंद्र श्रीवास्तव   
आजमगढ़। हत्या के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने छह आरोपियों को आजीवन कारावास तथा प्रत्येक को 28 हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई। यह फैसला जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश चन्द ने मंगलवार को सुनाया। अभियोजन कहानी के अनुसार वादी मुकदमा धनई पुत्र दशरथ यादव निवासी जीयनपुर कोठरा थाना शहर कोतवाली का गांव के केदार यादव पुत्र महलू यादव आदि से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर केदार यादव पुत्र महलू यादव, संतराज यादव व कृष्ण मुरारी यादव पुत्रगणभूपति यादव, मन्तराज यादव पुत्र बंधन यादव, चंद्रशेखर यादव पुत्र जग बंधन यादव, श्रीकृष्ण यादव पुत्र फौजदार यादव तथा दिनेश यादव पुत्र केदार यादव 26 अगस्त 2001 को दिन में एक बजे वादी धनई व उनके पट्टीदार शामू यादव के घर के बाहर जाने वाले रास्ते को निर्माण करके अवरूद्ध कर रहे थे। जब धनई और शामू यादव ने निर्माण करने से मना किया तो हमलावरों ने लाठी डंडा ,बंदूक  व कट्टा लेकर गाली गलौज देते हुए धनई और शामू को दौड़ा लिए। तभी केदार यादव ने अपने लाइसेंसी बंदूक से शामू यादव को गोली मार दी। चंद्रशेखर और श्रीकृष्ण ने कट्टे से सामू वालों की पतोहू को गोली मार दी। बुरी तरह से घायल शामू यादव की दूसरे दिन इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। इस मामले में पुलिस ने जांच करने के बाद सभी सातों आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित कर दिया।आरोपी दिनेश के नाबालिग होने के कारण उसकी पत्रावली अलग कर जे जे बोर्ड भेज दी गयी।अभियोजन पक्ष की तरफ से जिला शासकीय अधिवक्ता प्रियदर्शी पियूष त्रिपाठी ने धनई ,चंद्र ज्योति ,सतिराम, डॉक्टर आरपी सिंह, एसआई शमशेर बहादुर सिंह, चीफ फार्मेसिस्ट श्यामसुंदर गुप्ता, सद्गुरु शरण सिंह तथा रिटायर्ड रेडियोलॉजिस्ट डॉ एस पी सिंह को बतौर गवाह न्यायालय में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी केदार यादव, संतराज यादव, कृष्ण मुरारी यादव, चंद्रशेखर यादव, श्री कृष्ण यादव तथा मंतराज यादव को आजीवन कारावास तथा अट्ठाइस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं  इकबाल अंसारी  चेन्नई। तमिलनाडु में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए मु...